City Media - Page 707 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 707

महंगाई से गरीब जनता परेशान : कवासी लखमा

0
  • छिंदगढ़ ब्लॉक के गांवों में मंत्री लखमा का भव्य स्वागत

जगदलपुर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का सुकमा जिले के कवासीरास में ग्रामीणों ने आतिशबाजी व ढोल नगाड़े की थाप और फूलों की वर्षा के साथ जोशिला स्वागत किया। वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री लखमा ने कहा कि दिनोंदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, गरीब जनता परेशान हो चली है। राहुल गांधी कहते हैं कि जीएसटी लगना चाहिए लेकिन बड़े व्यापारी पर लगना चाहिए न कि गरीब जनता पर। आंगनबाड़ी में काम करने वालों की सैलरी बढ़ाने, बेरोजगारी भत्ता, मंदिर, मस्जिद बनाने वाली हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि तालनार में पुल का निर्माण कराया जाएगा। हमारी सरकार में आदिवासियों के विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे। तहसील के साथ ही उप तहसील कार्यालय भी खोला जाएगा। जाति निवास, नाम जोड़ना, घटाना किया जाता है, आने वाले समय में यहां धान खरीदी केंद्र खोला जाएगा। भाजपा की सरकार एक तहसील नहीं खोल पाई। स्कूल कॉलेज खोलने की बजाय बंद करा दिए गए। भाजपा शासन में तहसीलदारों, अधिकारियों से कमीशनखोरी का काम किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि सलवा जुडूम में छिंदगढ़ की जनता हमेशा हमारे साथ रही। आज हमारी सरकार मेला मड़ई का आयोजन कर रही है। हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है। हमने कर्जमाफी, 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का काम, कोदो कुटकी की उचित मूल्य पर खरीदी, तेंदूपत्ता की नगद खरीदी जैसे अहम काम किए गए हैं । आज बस्तर बदल रहा है। हमारा एक ही लक्ष्य है बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा। आज लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठने लगा है। लोग आज निर्भीक होकर आ जा रहे हैं। छिंदगढ़ के लोगों ने पहले चुनाव से ही मुझे एकतरफा वोट देकर लगातार जनप्रतिनिधि बनाया है। मुझे आशा और विश्वास है आगे भी आप सभी का आशीर्वाद मुझ पर और मेरी पार्टी पर बना रहेगा। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन जरूर देंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, छिंदगढ़ जनपद अध्यक्ष देवली बाई नाग, सुकालू नाग, आयता पोडियामी, छिंदगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष नाजिम खान, राजकुमार पोड़ी, सुंदर गंदामी, राजेश चौहान एवं ग्रामवासी उपस्थि

आदिवासी हितैषी हैं मुख्यमंत्री

मंत्री कवासी लखमा का बारूपारा, काकड़ी आमा, छिंदगढ़ में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि आज हमारी सरकार आदिवासियों की रीति-नीति संवारने का काम कर रही है। आज जगह-जगह देवगुड़ी का निर्माण किया जा रहा है। तेंदूपत्ता की नगद खरीदी कर आप सभी को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। दिवाली से पूर्व आपके गांव की सड़क पक्की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद आज छिंदगढ़ में विकास की गंगा बह रही है। छिंदगढ़ ही ऐसा ब्लॉक है जहां सभी जगहों पर पक्की सड़क से पहुंचा जा सकता है। इन चार सालों में कांग्रेस की सरकार ने सड़कों का जाल बिछा डाला है।

युवराज साहू ने गुंडरदेही विधानसभा से विधायक पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतु राम पटेल को आवेदन दिया

0

वर्तमान बालोद जिला में राष्टीय पार्टी कांग्रेस के लिए युवराज साहू का नाम अपरिचित नहीं है l वे बहुत लंबे समय से राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं l आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल जी को कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में विधानसभा टिकट के लिए आवेदन दिया l तथा उन्होंने अपनी जीत का भरोसा दिलाया है l युवराज साहू गुंडरदेही क्षेत्र का अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम कोंगनी ( कमरोंद) निवासी है l एम ए एल एल बी उच्च शिक्षा प्राप्त है तथा वर्तमान में भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत राजहरा माइंस में बीएसपी कर्मचारी ग्रुप में कार्यरत है l स्थानीय होने के कारण उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ बहुत मजबूत है l वह बहुत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं तथा पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी उन्होंने बड़ी सूझबूझ से निभाई है l वर्तमान में पार्टी के ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह इस प्रकार से हैं l आमंत्रित सदस्य कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अर्जुंदा एवं गुंडरदेही l सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद l जेल सनदर्शक जिला जेल बालोद l

पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के सचिव महामंत्री एवं प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ भी रह चुके हैं l युवराज साहू की दावेदारी भी इस बात पर है कि उनके सामाजिक पकड़ भी बहुत मजबूत है l उनके द्वारा तहसील साहू संघ गुंडरदेही एवं तहसील साहू संघ अर्जुंदा के आजीवन सदस्य हैं l जिला साहू संघ बालोद के पूर्व युवा अध्यक्ष भी रहे हैं l तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं l तथा वर्तमान में भी वह तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष हैं l माइंस में कर्मचारियों के बीच भी उनका योगदान बेहतर है उन्होंने दल्ली राजहरा में कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष मेटल माइन्स वर्कर इंटक भी रह चुके हैं l

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो नई जिम्मेदारी दी गई है वह है सेक्टर प्रभारी दल्ली राजहरा नगर पंचायत डौंडी उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा चुनाव प्रभारी जनपद पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र तीन के गुंडरदेही के चुनाव प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र 11 के लिए पर्यवेक्षण नियुक्त सघन सदस्यता अभियान चलाने के लिए दल्ली राजहरा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त तथा गांधी विद्या मंदिर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष के रूप में भी इन्होंने अपनी जिम्मेदारी बड़ी सफलता के साथ निभा रहे हैं l युवराज साहू को अपने बेहतर कार्यकाल के लिए विभिन्न संस्था की ओर से भी सम्मानित किया गया है l जिसमें से हैं 20 बार से भी अधिक रक्तदान करने पर छत्तीसगढ़ समन्वय समिति की ओर से सम्मान l छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के द्वारा रक्त मित्र का सम्मान l समाज गौरव सम्मान 2019 में एवं 2022 में बालों सर्किल के लिए गीता जयंती सम्मान प्राप्त हुआ है l

बीड़ी जलाई ले, जिगर से पिया

0
  • बीड़ी से बीड़ी जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो

(अर्जुन झा)

जगदलपुर मौसम सुहाने आ गए, चुनाव के जमाने आ गए। जब सारे राजनेता अपने अपने इलाके में चुनावी तैयारी में जुटे हैं तब पूरे समय अपने चुनाव क्षेत्र में लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने वाले बस्तर के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के उद्योग आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी अपने चुनाव क्षेत्र में एक अलग ही अंदाज में भेंट मुलाकात कर जनता के बीच प्यार बांट रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से लखमा की मोहब्बत की दुकान किसी सूरत में कम नहीं है। वे भी प्यार बांट रहे हैं और ये भी प्यार बांट रहे हैं। फर्क माहौल और जगह का है। पुरानी कहावत है कि जैसा देश, वैसा भेष। लखमा के दिल में बस्तर बसता है और बस्तर आदिवासी संस्कृति का स्वर्ग है। अपनापन बस्तर की पहचान है तो बीड़ी यहां के लोक जीवन में सम्मान व व्यवहार का हिस्सा है। यदि किसी की बीड़ी से कोई अपनी बीड़ी सुलगाये तो परस्पर स्नेह आत्मीयता का परिचायक माना जाता है और कवासी लखमा की पहचान तो सहज सरल मुस्कान के साथ हर किसी से मिलना ही है। जिस तरह देश की राजनीति में लालूप्रसाद यादव के कटाक्ष और अपनत्व के बोल चर्चित होते रहे हैं, वैसे छत्तीसगढ़ की राजनीति में कवासी लखमा इकलौती शख्सियत हैं, जिनके कटाक्ष सीधे छाती में धंसते हैं लेकिन सामने वाला आह भी नहीं भरता। वह बुरा नहीं मानता क्योंकि लखमा का अंदाज ए बयां होता ही कुछ ऐसा है। वे छत्तीसगढ़ में अपनी निराली शैली के सर्वाधिक चर्चित राजनेता हैं। मंत्री रहते हुए भी अपनी संस्कृति से सराबोर लोकजीवन को ओढ़ने बिछाने वाले इस राजनेता को रुतबा छू भी नहीं पाया। लोक संस्कृति के आयोजनों में परंपरागत नृत्य और धार्मिक आयोजनों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित ही रहती है। ऐसे नेता को कौन अपना न मानेगा, जो मिलते ही दिल जीत लेता है। आपने एक पुराना गीत सुना होगा- जोत से जोत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो। अब लखमा का अंदाज यह कह रहा है कि बीड़ी से बीड़ी जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो, राह में आये जो दीन दुखी, सबको गले से लगाते चलो। अपने इलाके में अपनों से मिलने पहुंचे लखमा ने जिस सहज भाव से एक ग्रामीण की बीड़ी से बीड़ी जलाकर साथ साथ धुंआ उड़ाया, उससे उनके सियासी दुश्मनों के अरमानों का धुंआ निकल गया। हाल के वर्षों का एक तराना भी लोगों को याद आ गया कि बीड़ी जलाइले जिगर से पिया, जिगर म बड़ी आग है। लखमा ने बीड़ी से बीड़ी जरूर जलाई है लेकिन उनके जिगर में अपनों की जिंदगी में रोशनी के लिए जो आग भरी हुई है, वह आज की राजनीति के दौर में बहुत मायने रखती है।

 

यह सड़क तो यमलोक पहुंचने के लिए बनाई गई है

0
  • तीन साल से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत नहीं करा रही है ग्राम पंचायत =

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बोरीगांव में बनाई गई सड़क तीन साल से पंचायत प्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार की दास्तां बयां करती आ रही। कीचड़ से सराबोर इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। लगता है ग्राम पंचायत ने यहां यमलोक के लिए सड़क बनवा दी है।

बकावंड जनपद की ग्राम पंचायतों में शासकीय रकम का जमकर दुरूपयोग हो रहा है। शासन ग्रामीणों की भलाई के लिए ग्राम पंचायतों को धन उपलब्ध करता है। इस धन का सरपंच और सचिव अपनी भलाई करने में उपयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत बोरीगांव में भी ऐसा ही हो रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा बोरीगांव के काटचेपड़ा पारा से बकावंड को जोड़ने वाली सड़क तीन साल से बुरी तरह बदहाल है। त्रिनाथ फार्म हॉउस के पास सड़क बुरी तरह जर्जर हालत में है। सड़क बहुत ही संकरी है, ऊपर से बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में बरसाती पानी भरा हुआ है और पूरी सड़क कीचड़ से अटी पड़ी है। पानी भरे रहने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और राजगीर तथा दुपहिया वाहन सवार इन गड्ढों में गिरकर जख्मी होते रहते। कीचड़ में फिसलकर भी लोग अक्सर गिरते रहते हैं। इन तीन सालों के भीतर दर्जनों लोग इस सड़क पर हादसों का शिकार बन चुके हैं। सड़क की चौड़ाई इतनी कम है कि बड़ी गाड़ी आने पर साइड में खड़े होने के लिए थोड़ी भी जगह नहीं रहती। गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए या फिर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना हो, तो एंबुलेंस का गांव में पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता है। सरपंच और सचिव सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

डीबी ग्रुप के द्वारा रक्तदान कर 8वा स्थापना दिवस मनाया गया 

0
  • स्थापना दिवस में किया गया 19 यूनिट रक्तदान

दल्लीराजहरा – नगर एवम बालोद जिला सहित राज्य में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही डीबी ग्रुप के द्वारा स्थानीय शहीद अस्पताल में डीबी ग्रुप एवं डीबी स्टार महिला ग्रुप के साथ मिलकर 8वा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। जिसमे नगर के मुख्य चिकित्सक डॉ शैबाल जाना, डॉक्टर ए. के. ठाकुर, डॉक्टर पण्डुरंग, डॉक्टर अमित तिवारी, थाना प्रभारी मुकेश सिंह एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित थे। डॉक्टर शैबाल जाना ने अपने उद्बोधन में डीबी ग्रुप के पूरे टीम को बधाई दिए वा ग्रुप के द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा किए तथा बताए की कैसे डीबी ग्रुप के माध्यम से शहर के अस्पताल में भर्ती मरीज को निशुल्क रक्तदान करते है व संस्था के मध्यम से 6 हजार से भी ज्यादा रक्तदान कराया गया है। डॉक्टर ज्योति हॉस्पिटल संचालक अशोक कुमार ठाकुर ने बताया डीबी ग्रुप के संचालक अध्यक्ष दीपक साहू जन जागरूकता के लिए सायकल यात्रा करने वाले है जिसमे उनके साथ टीम के साथी भी साथ रहेंगे। रक्तदान के क्षेत्र में सर्व समाज के सभी लोगो के साथ मिल कर अच्छा प्रयास किया जा रहा है खून की दलाली की रोक थाम के लिए समय समय पर जागरूक भी करते है। शहर के थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने कहा रक्तदान हर किसी को करना चाहिए मै भी अपना रक्तदान करता हु रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है व ग्रुप के सभी सदस्यों को बधाई दिए। नगर की नारी शक्ति की उपस्तिथि को देख कर उन्होंने कहा आपके शहर की महिलाए अच्छे कार्यों के लिए आगे आए है प्रसंशा के काबिल है। डीबी ग्रुप के द्वारा थाना प्रभारी का मेमोंटो व पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया व सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। मंच संचालन कुमारी जानवी के द्वारा किया गया डीबी स्टार महिला ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती ममता मानकर ने बताया कि नव निर्मित महिला टीम के साथ मिल कर आगे भी नेक कार्य करना है ग्रुप की सभी बहन साथ है और ये बहुत बड़ा संस्था है बालोद जिला में डीबी ग्रुप के कार्य की प्रसंशा किया जाता है महिला टीम की सदस्य श्रीमती अनिता साहू श्रीमती अनुराधा सिंह श्रीमती देवांतीन पारकर श्रीमती नाज मेमन श्रीमती दामिनी साहू श्रीमती सावित्री सोनी श्रीमती द्रोपति साहू श्रीमती यमुना साहू कुमारी गीतिका गीतू साहू श्रीमती राजेश्वरी साहू श्रीमती रेणुका देवांगन श्रीमती रेणुका साहू ग्रुप की सभी महिलाएं को आभार प्रदान कर अपना वाणी विराम दिए।

 

ग्रुप से आभार वयक्त किया गया रक्तवीर नियाज़ खान रक्तवीर शिवा सूर्यवंशी के द्वारा उपस्थित अतिथि व गणमान्य नागरिक का आभार किया गया।

कार्यकर्म को सफल करने हेतु शहीद ब्लड सेंटर से किरण करियारे, जितेश्वरी ध्रुव, निकिता मंडावी, नेहा साहू संगीता गायकवाड़ का साथ मिला। संस्था के हेमंत गौतम ने बताया 8वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में शहीद ब्लड सेंटर में कुल 19 यूनिट रक्तदान किया गया डीबी ग्रुप के युवा सहयोगी साथी कार्यक्रम में शामिल थे क्षितिज हुमने,संतोष रात्रे, सुमित जैन, पवन सोनी, सूरज गुप्ता, लक्ष्मण देवांगन, भरत देवांगन, कोमल ठाकुर, मजीद खान,ऋषि ठाकु, युवा रक्तदाता सेवार्थ समिति से प्रवीण पटेल लिमेश रावटे लोचन मनोज एवं टीम उपस्थित थे।

 

Class

जल्द ही साकार होगा सौ बिस्तर अस्पताल का सपना

0
  •  रंग ला रही है विधायक अनिला भेंड़िया की पहल
  • दल्ली राजहरा में अस्पताल के लिए 94 पद स्वीकृत

अर्जुन झा

दल्लीराजहरा क्षेत्रीय विधायक तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री की पहल रंग ला रही है। लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा में सौ बिस्तर अस्पताल का सपना अब जल्द ही साकार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वादा निभाया है।

डौंडी लोहारा की विधायक और मंत्री अनिला भेंड़िया के अथक प्रयास से 100 बिस्तर अस्पताल की स्थापना की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती भेंड़िया के आग्रह पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दल्ली राजहरा में सौ बिस्तर अस्पताल खोलने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अस्पताल के लिए 18.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा शासन ने अस्पताल के लिए 94 पद भी स्वीकृत किए हैं। अस्पताल खोलने की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल आकार ले लेगा। अस्पताल भवन निर्माण के लिए बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पहले से ही पूरी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इस नए अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर चुका है। दल्ली राजहरा जैसे श्रमिक बाहुल्य इलाके में 100 बिस्तर अस्पताल का खुलना शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। दल्ली राजहरा चेंबर ऑफ क

कॉमर्स, व्यापारियों तथा समाजसेवी संगठनों ने शहर में 100 बिस्तर अस्पताल की आवश्यकता से मंत्री अनिला भेंड़िया को अवगत कराया था। तभी से श्रीमती भेंड़िया इसकी स्वीकृति के लिए शिद्दत से जुटी हुई थीं।

इस तरह होगा सेटअप

सौ बिस्तर अस्पताल के लिए सेटअप को शासन ने मंजूरी दे दी है। स्वीकृत सेटअप के अनुसार अस्पताल में कुल 94 अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें दो अस्पताल अधीक्षक, दो मेडिकल विशेषज्ञ, दो सर्जिकल विशेषज्ञ, दो निश्चेतना विशेषज्ञ, दो शिशुरोग विशेषज्ञ, दो रेडियोलॉजिस्ट, दो ईएनटी विशेषज्ञ, दो स्त्रीरोग विशेषज्ञ, दो नेत्र विशेषज्ञ, दो अस्थिरोग विशेषज्ञ, दो भेषज डॉक्टर, दो दंत चिकित्सक, 16 चिकित्सा अधिकारी, 4 नर्सिंग सिस्टर, दो मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी, 60 स्टॉफ नर्स, चार ऑडियो मेट्रिशियन, 8 लैब टेक्निशियन, चार रेडियोग्राफर, दो ईसीजी टेक्निशियन, चार फार्मसिस्ट समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

मैंने अपना फर्ज निभाया

सौ बिस्तर अस्पताल के लिए वित्तीय, तकनीकी और सेटअप की स्वीकृति मिलने पर मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना है। जनता की यथा संभव सेवा कर मैं अपना फर्ज निभा रही हूं। सौ बिस्तर अस्पताल दल्ली राजहरा और आसपास के गांवों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। मैंने इस मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यान आकर्षित कराया था। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए न सिर्फ घोषणा की, बल्कि उस पर त्वरित अमल भी किया। श्रीमती भेंड़िया ने कहा – मैं अपने जीवन की अंतिम सांस तक क्षेत्रवासियों की सेवा करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि कोई जनप्रतिनिधि अपनी जनता के हित में कुछ न कर पाए, तो उसका चुना जाना व्यर्थ है। जनता की सेवा को मैं अपना धर्म मानकर चलती हूं। इसकी प्रेरणा मुझे अपने अपने स्व. ससुरजी झुमुकलाल भेंड़िया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिली है।

बीजेपी में जारी रार पर भी कुछ बोलें अवस्थी : योगेश

0
  • कांग्रेस है पूरी तरह से लोकतांत्रिक पार्टी : पाणिग्रही

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आलोक अवस्थी के बयान पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि भाजपा प्रवक्ता को अपनी पार्टी में जारी रार पर भी बात करनी चाहिए। रही बात कांग्रेस की, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रकिया से टिकट वितरण करती है। जबकि बीजेपी मे टिकट थोपा जाता है।

योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी सम्मानित सदस्य टिकट के लिए आवेदन दे सकता है। जबकि बीजेपी में आवेदन ही नहीं लिए जाते। बीजेपी प्रवक्ता पहले यह बताएं कि नगर मंडल और जिला संगठन में आंदोलन को लेकर क्यों बखेड़ा हो गया था। वहीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के साथ पूर्व विधायक की अदावत क्यों है ? बस्तर के बीजेपी प्रत्याशी मनीराम कश्यप खुद कह रहे हैं कि उन्होंने टिकट नहीं मांगा था, फिर संगठन ने उन्हें क्यों टिकट दिया? कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ने में समर्थ है और इसका नतीजा है कि उन्होंने जनसमर्थन लेकर टिकट के लिए आवेदन किया। केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा, उसके लिए वह दिलो जान से काम करेंगे।

 

आवारा पशुओं को पकड़ने सड़क पर उतरे निगम आयुक्त

0
  • मवेशी मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
  • गुरुवार रात शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाया अभियान

जगदलपुर रोका छेका अभियान के तहत नगर निगम प्रशासन शहर में विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई लगातार कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी अभियान में लगे कर्मियों व अधिकारियों के साथ आवारा मवेशियों को पकड़ने में जुट गए।

राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में नगर निगम प्रशासन, पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।आवारा पशुओं को पकड़ कर परपा स्थित कांजी हाउस में रखा जा रहा है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के पशु मालिकों से अपील की है कि अपने पशुओं को घर पर रखें। पशु सड़क पर बैठे या घूमते पाए गए, तो नगर निगम प्रशासन द्वारा उन पशुओं को पकड़ने के साथ ही उनके मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई करेगा। आवारा पशुओं की वजह से सड़क पर आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस पर नियंत्रण के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है केंद्र : सुशील मौर्य

0
  • युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के लोगों ने किया जांच एजेंसियों का पुतला दहन
  • कांग्रेस शासित राज्यों में बदले की भावना से की जा रही है छापेमारी : सफीरा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज के आदेश पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार जगदलपुर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में राजीव भवन जगदलपुर में केंद्र सरकार मुर्दाबाद नारों के साथ ईडी, आईटी का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नेताओं और राज्य सरकार के अधिकारियों के आवासों तथा दफ्तरों में ईडी द्वारा की जा रही छापेमारी से कांग्रेस कार्यकर्त्ता आंदोलित हो उठे हैं। जगदलपुर के कांग्रेसजन भी इस कार्रवाई से आक्रोशित हैं। इसी कड़ी में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार अपनी जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। केंद्र की सरकार सिर्फ बदले की भावना से ऐसी कार्रवाई करवा रही है। हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार राज्य की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। ऐसी बेजा कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। मौर्य ने आगे कहा कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ कांग्रेस शासित राज्यों में ईडी, आईटी को भेजकर गंदी राजनीति का खेल खेल रही है। मोदी सरकार अगर ऐसी द्वेषपूर्ण कार्रवाई बंद नही करती है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन व प्रदर्शन करेगी। सुशील मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर क्यों आंख बंद किए बैठी है, सिर्फ कांग्रेस शासित राज्यों में कार्रवाई क्यों कर रही है? देश की जनता सब देख और समझ रही है। ईडी और इनकम टैक्स विभाग को केंद्र सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

  • कार्रवाई राजनीति प्रेरित : सफीरा साहू

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति प्रेरित है। केंद्र सरकार अपनी जांच एजेंसियों का खुलकर दुरूपयोग कर रही है। नगर निगम की सभापति कविता साहू ने कहा कि मोदी सरकार ईडी, आईटी का सहारा लेकर गंदी राजनीति न करे। वरिष्ठ नेता यशवर्धन राव ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा हमारी कांग्रेस के खिलाफ कितने भी हथकंडे अपना ले, उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

  • भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डर गए हैं मोदी : अनिता

कांग्रेस नेत्री अनिता पोयाम ने कहा कि हमारे कर्मशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार इस तरह की द्वेषपूर्ण कार्रवाई ईडी के जरिए कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता इसका करारा जवाब लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में भाजपा को देगी। युवा नेता अजय बिसाई ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से केंद्र सरकार और भाजपा विचलित हो उठी है। इसी घबराहट और विचलन में वह ईडी का उपयोग कर रही है। इस दौरान पार्षद सूर्यपानी, सुरेंद्र झा, सुनीता सिंह, दयाराम, गौरनाथ नाग, राजेश राय, कमलेश पाठक, सुनीता बघेल, श्वेता बघेल, लेखन बघेल, अवधेश झा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, संदीप दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, विक्रांत सिंह, तरणजीत सिंग, जॉर्ज टोप्पो, धनुर्जय दास, शादाब अहमद, गणेश सेठिया, नरेंद्र तिवारी, असीम सुता, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, ज्योति राव, अभिषेक गुप्ता, सुलो कश्यप, अभिषेक नायडू, सिद्धार्थ तिवारी, गौरव तिवारी, विनोद, कमल सेठिया सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

यदुवंशी रूप में नजर आए पीसीसी चीफ दीपक बैज

0

 

  •   यादव समाज के लोगों ने पहनाई यादवी पगड़ी, दिया जन्माष्टमी पर्व का न्योता

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज गुरुवार को यदुवंशी कलेवर में नजर आए। यादवी पगड़ी पहने  बैज बहुत ही आकर्षक नजर आए थे।

दीपक बैज अपने गृह जिला बस्तर के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर में पत्रकार वार्ता ली और लोहंडीगुड़ा में आयोजित विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। बैज ने सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण भी किया। उनके निवास में उनसे मिलने के लिए समाजसेवी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का भी हुजूम उमड़ पड़ा था। यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में समाज के भी दर्जन पदाधिकारी दीपक बैज से मिलने पहुंचे थे। बलराम यादव और अन्य पदाधिकारियों ने श्री बैज को पीले रंग की यादवी पगड़ी (पागा) पहनाकर उनका अभिनंदन किया। अध्यक्ष बलराम यादव ने दीपक बैज को यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण दिया।  बैज ने समाज के लोगों की भावना का सम्मान करते हुए समारोह में पहुंचने का भरोसा दिलाया। दीपक बैज पीली पगड़ी पहनकर काफी देर तक यादव समाज के लोगों से चर्चा करते रहे। यदुवंशी रूप में पीसीसी चीफ बड़े ही आकर्षक दिख रहे थे। उल्लेखनीय है कि यादव समाज के लोगों के पहनावे में पीली पगड़ी का विशेष महत्व है। समाज के ज्यादातर बुजुर्ग पीला पागा पहनते हैं। यह उनका सामाजिक परिधान है।

MOST POPULAR

HOT NEWS