भानपुरी । बस्तर जिला के पुलिस थाना भानपुरी में शुक्रवार को एसडीओपी घनश्याम कामड़े के निर्देश में थाना प्रभारी राजेश मराई के नेतृत्व में जनरल परेड आयोजित किया गया।
भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया तत्पश्चात थाना प्रभारियों से टोलीवार स्कवार्ड ड्रिल करवाया।
भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े व थाना प्रभारी राजेश मराई ने अच्छे वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस कर्मियों को उत्साह वर्धन किया। कर्मचारियों की सुनी समस्या, किया निराकरण पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उसका निराकरण किया। उन्होंने जवानों को कहा कि जब आप फिट रहेंगे तभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर सकेंगे इसके लिए चुस्त-दुरूस्त रहना आवश्यक है ।इस हेतु पुलिस के जवानों को अपने फिटनेश पर विशेष ध्यान देने को कहा। ड्यूटी के दौरान अच्छे वेश-भूषा धारण करने, सौंपे गए कार्यो को पूरी ईनामदारी एवं लगन से करने, आमजन से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए।इस दौरान एएसआई सरिता मानिकपुरी, रमेश प्रभाकर, टिगाली कश्यप, विनय ठाकुर आदि स्टाफ मौजूद रहे।
महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में विधायक निधि से 3.56 लाख रुपए की लागत से निर्मित मंच का लोकार्पण एवं अधोसंरचना मद के 2.35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले साइकल स्टैंड शेड का भूमिपूजन विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया |
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला क्रमांक 1 में 42 साइकिल एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में 97 छात्राओं को साइकिल वितरण किया |
मेघावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है छात्राओं को शिक्षा के द्वारा ही अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 वीं एवं 12 वीं में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तथा मेघावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अब किसी बच्ची को पढ़ाई छोड़नी नहीं पड़ेगी उनकी शिक्षा में जो भी खर्च होगा वह सरकार करेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू , वरिष्ठ पार्षद एवं सभापति पी डब्लू डी यशवर्धन राव, पार्षद कमलेश पाठक, ललित राव,श्वेता बघेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमल झज्ज ,शाला विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मेश्राम,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू, उपाध्याय,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन,गरुड़ मिश्रा,परमार मैडम प्राचार्य कन्या शाला क्रमांक 1, वंदना मंदनकर प्राचार्य महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, संचालक अफजल अलि सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत छात्राएं उपस्थित रहे |
सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के ग्राम घाटलोहंगा हाईस्कूल में 31,नगर पंचायत बस्तर फरसा पारा हाई स्कूल में 20,कन्या शाला बस्तर हायर सेकंडरी स्कूल में 59 साईकिल वित्तरण किया गया |
बस्तर विधायक से मिले ग्राम पंचायत घाटलोहंगा के कोटवार पारा के महिला पेयजल समस्या को लेकर मिले विधायक जी ने महिलाओं से दो दिन में बोरगाडी भेज कर तत्काल बोरखनन करने की बात कही जिससे ग्रामीणों काफी उत्साह देखने को मिला एवं सभी लोगो ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया |
बस्तर विधायक ने जनपद पंचायत बस्तर में अधूरे निर्माण कार्य के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी ठेकेदार को दूरभाष के माध्यम से जल्दी पूरा करने निर्देश दिया और कार्य नहीं होने के स्थिति में सरपँच सम्बधित अधिकारी एवं ठेकेदार के नाम से नाम पर एफआईआर किया जाएगा एवं उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया |
मनरेगाकर्मियों ने विधायक जी को मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराया मनरेगा के कर्मचारियों ने कहा कि भुगतान कई महीनों से नही हुआ है विधायक जी ने कर्मचारियों को समझाते हुए सरपँच सचिव को कहा की इन कर्मचारियों की जल्द पेमेंट कराने की निर्देश दिया |
जिसमें मौजूद रहे शोभाराम मारकंडे,गोपाल तिवारी, अनिल परिहार,चम्पा ठाकुर,अनूप तिवारी,सुशील तिवारी शैलेन्द्र तिवारी,नरसिंग नागेश,श्यामकुमारी ध्रुव,लखेश्वर कश्यप,रामया राम मौर्य,शालिनी सैमसंग,सरपंच डमरु बघेल उपसरपंच मुन्ना लाल यादव एसएमडीसी अध्यक्ष मना प्रसाद तिवारी,स्कुल परिवार की ओर से प्राचार्य दिलीप देवांगन शिक्षक स्टाफ से निलेश देवांगन मुकुन्दसिंह ठाकुर मोहम्मद साहिबा कृपाल कश्यप श्रीमती हीरा साहू स्वाति साहू नीरू मिश्रा हेमलता केकती, बिंदु नाग सीएसी ए. आर.पाढ़े एवं गांव के गणमान्य नागरिक सभी की उपस्थिति रहे |
बस्तर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता दिवस के तहत किया गया जागरूकता अभियान। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा एवं अ.पु.अधीक्षक महोदय ओ.पी. शर्मा ,न.पु.अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में साइबर सेल जगदलपुर द्वारा साइबर जागरूकता हेतु एक दिवसीय अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आज दिनांक 29.04.2022 को उड़ान कोचिंग संस्थान जगदलपुर में साइबर सुरक्षा, फिशिंग, हैकिंग, फेसबुक प्रोफाइल हैकिंग, फोटो मार्फिग, साइबर फ्रॉड, लोन एप से होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय एवं साइबर सिक्योरिटी उपयोग से लाभ एवं कैरियर गाइडेंस के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यशाला में साइबर सेल जगदलपुर से नोडल उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, उप निरीक्षक अमित सिदार एवं स्टाफ द्वारा कार्यशाला में जानकारी प्रदान किया गया।
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में मई दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम करते हुए मई दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर पूरे नगर का एक चक्कर मारते हुए फुटबॉल ग्राउंड में ही इसका समापन हुआ। मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि बी.आई.ओ.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ए. विश्वास, संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इसकी दूरी लगभग 8 किलोमीटर की थी इस मैराथन दौड़ में 225 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें इस प्रतियोगिता को 25. 45 मिनट में पूरी कर बस्तर के ललित कुमार वट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पुरस्कार राशि 10,000 नगद व ट्रॉफी अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर कोंडागांव के फुलधर नेताम को 7000 नगद व ट्रॉफी एवं तृतीय स्थान पर बड़े बेड़मा के लक्ष्मण कुमार कुंजाम को 5,000 नगद व ट्रॉफी से नवाजा गया। वहीं इस प्रतियोगिता में टॉप 10 में आए प्रतिभागियों को भी नगद राशि व ट्राफी प्रदान की गई। साथ ही टॉप 50 प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मान किया गया। इस मैराथन में बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया था उन्हें भी आयोजन समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए। गए इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसकेएमएस के संगठन सचिव नोमेश्वर राव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, राजनाथ, मोहम्मद नशाद, सुरेश, राजेश सोनी, एकटेश्वर राव, अमित दीक्षित, रजत राय, आयतु सोरी, डी सूरज, तुलसी, आर.ए.यादव भीमा मरकाम, अजय सिंग,सारथी, मनोज पांडेय, सुमित धर, देव तिवारी,कल्याण रावटे, प्रदीप नामदेव आदि साथियों का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला-बालोद के आदेशानुसार, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के निर्देशन पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के द्वारा टीम भेजकर ग्राम जगन्नथपुर सांकरा में घुम रही अपरिचित महिला से पुछताछ परजानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त महिला का नाम उतराबाई मरकाम पति ओंकार मरकाम, उम्र-35 वर्ष, निवासी बाजार तरिया खैरगढ़, थाना-खैरागढ़, जिला-राजनादगांव की रहने वाली हैं। महिला के संबंध में अधिक जानकारी के लिए थाना-खैरागढ़ के माध्यम से परिवार के अन्य सदस्य से जानकारी लेने से बतायें की उतरा
बाई मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से बिना बतायें कहीं भी चली जाती है और अत्यंत निर्धन हैं। महिला के पास अपने घर वापस जाने हेतु बस किराया की राशि नहीं होने से थाना बालोद पुलिस द्वारा शासकीय वाहन से मानवता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित उनके गृह निवास छोड़ा गया हैं। जिसमें निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरमभुआर्य, आर0 भागीरति, अशोक साहू, मुकेष देवांगन, महिला आर0 संध्या ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही हैं।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
28 अप्रैल फाइनल मैच स्व रविंद्र भेड़िया जी एवं स्व मयंक जी के स्मृति में कांग्रेस स्पोर्स्ट सेल खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में ipl की तर्ज पर यह टूनार्मेंट सीजन 2 इस टूनामेंट का 13 दिन का सफर रहा 16 अप्रैल 2022 को यह मैच का भव्य शुभारंभ केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ था इस टूनार्मेंट का प्रारंभ में केबिनेट मंत्रीजी का विशेष सहयोग रहा। 28 अप्रैल को इस टूनामेंट का समापन हुआ ,इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी विशेष अतिथि बीएसपी महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी,विशिष्ट अतिथि ,महेन्द्रन अप्पू ,रवि जायसवाल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,ज्योति अस्पताल के संचालक डॉ अशोक ठाकुर ,राजहरा व्यपारी संघ एवं भाजपा राजहरा मंडल अध्यक्ष वाधवानी, प्रशान्त बोकडे, संगीता नायर, टीज्योति राव, विनोद जैन,जसपाल भाटिया,सुरेश रेड्डी, है फाइनल मैच राजहरा रॉयल टाइगर्स एवं y किंग दल्ली वारियर्स के मध्य खेला गया,y किंग दल्ली वारियर्स के कप्तान टीनू पांडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया
और पहले बल्लेबाजी करते हुऐ राजहरा रॉयल टाइगर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 119 रन बनाए 7 विकेट पर राजहरा रॉयल टाइगर्स के ओपनर बल्लेबाज आशीष जैन जो कि टीम के कप्तान है अपने टीम के लिये सर्वाधिक 46 रन बनाए। वही 119 रन का पीछा करते हुए Y किंग दल्ली वारियर्स ने 120 रन बनाए 2 विकेट पर औऱ y किंग ने यह फाइनल मैच 11 गेंद शेष औऱ 8 विकेट से यह मैच जीत लिया y किंग के ओर से लिखनु ने 31 बॉल में 71 रन की नाबाद पारी खेला। मैन ऑफ द सीरीज -आशीष जैन राजहरा रॉयल के खिलाड़ी 325 रन बनाए ,12 विकेट लिया मैन ऑफ़ द मैच-लिखनु y किंग खिलाड़ी फाइनल मैच में31 बॉल में नाबाद 71 रन बनाए पर्पल कैप टूनामेंट -सागर पाणिकर आयरन क्रिकेट क्लब विकेट 17 ऑरेंज कैप टूनार्मेंट-आशीष जैन राजहरा रॉयल टाइगर्स325 रन यूनिक बेस्टमेन टूनार्मेंट-सन्नी भाटिया रिसित फैशन चलेंजर
अन केप्ड एंगेस्टर प्लेयर टूनार्मेंट-रवि नायक कमल कमला हैट्रिक विकेट टूनार्मेंट-सागर पाणिकर बेस्ट यूनिक ऑडियंस टूनार्मेंट-संजय रस्तोगी, मोना रस्तोगी इस टूनार्मेंट का प्रथम पुरस्कार शिबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा की ओर से एक लाख एक हजार रुपये का नगर इनाम दिया गया दूसरा इनाम जैन मेडिकल स्टोर 60 साल बेमिसाल की ओर से 41000 रु का नगद इनाम दिया गया प्रत्येक मैच में बेहतरीन कैच लेने वाले खिलाड़ी को स्व राधेश्याम छत्री जी के स्मृति में 200 दो रु का पुरस्कार दिया गया।मैन आफ द मैच ,मैन आफ द सीरीज, यूनिक ऑडियंस, पर्पल केप ,ऑरेंज कैप यह सभी पुरस्कार धैर्य जैन एवं वर्ण जैन जी की ओर से दिया गया
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस टूनार्मेंट में विशेष सहयोग रहा हैं फ़नविला रेस्टोरेंट, विनय एजेंसी,जैन मेडिकल,अनीश पांडे ,बृजेश यादव ,अश्विनी कुशवाहा, पिंकू डे, अर्पित जैन ,अतुल जैन,बंटी गोगड़ समर्थ लखानी, पंकज छाजेड़ विशाल मोटवानी, सन्नी मोटवानी सुशील कुमार ,प्रीति कुमारी मिलन दौड़ा, विकास जैन अमित कुकरेजा, अनिल करड़ा विपिन जैन ऐश्वर्य मौर्य राहुल कुमार,रोमु, रिंकू dj ,अकरम हुसैन,ईश्वर निर्मलकर, रवि, डॉ अशोक ठाकुर ने खेलबो राजहरा फाउंडेशन को 21000 रु का सहयोग राशि प्रदान किया गया वही राजहरा व्यपारी संघ एवं भाजपा राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी के द्वारा फाउंडेशन को 11000 रु का सहयोग राशि प्रदान किया गया इस टूनार्मेंट के कमेंट्री कर रहे थे भूपेंद्र श्रीवास, स्कोरर थे सूरज दास अंपायर थे बादल तिवारी, शैलेंद्र व्यास अंकित रामटेके, विजय शर्मा कमेटी के मेम्बर इस प्रकार संजय शाहनी,सन्नी भाटिया,आकाश करड़ा, विपिन जैन ,भूपेंद्र श्रीवास, रवीश जैन,pm हेल,गोलू शिवहरे, सूरज दास, मो इमरान, विक्टर जॉन ,शादाब अली साथ ही इस टूनार्मेंट का सुचारू रूप से समाचार के माध्यम से प्रकाशित करने में हमारे सभी पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग रहा हैं
दिनांक 29.04.2022 पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे की उपस्थिती मे ,पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कोैर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 154 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को टेªस कर दीगर राज्य हैदराबाद तेलगांना, भोपाल मध्यप्रदेष नागपुर महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,कांकेर ,महासमुंद , जगदलपुर से उसे रिकवर किया गया। जिसमंे 154 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 29.04.2022 को टाउन हाल बालोद में सभी 154 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। कुल प्राप्त 350 आवेदनों का निराकरण करते हुए साइबर सेल द्वारा 154 मोबाईल फोन बरामद किया गया। तथा अन्य मोबाईलो की पतासाजी जारी है। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 12, 57, 112 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया था।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
गुम मोबाईल के वास्तविक मोबाईल धारको में जगेष्वर बारले निवासी सिकोसा जो 11 वी कक्षा का छात्र था मोबाईल के माध्यम से जो आनलाईन पढाई करता था मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था दूसरा वरूण कुमार वस्त्राकर आई.टी सेक्टर में काम करता है जो मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था उसी प्रकार सूरज कुमार सोनकर निवासी खुर्सीपार तरौद जो एलआईसी का कार्य करता है जिसे आनलाईन पेमेंट करना होता है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था , दिलीप कुमार गोन्डे निवासी भीमा टोला जो लैब टेक्नीषियन है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था वही संरपंच दुलार सिंह नौरंगे निवासी तवेरा जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था । लोकनाथ भूआर्य निवासी खलारी जो षिक्षक है आनलाईन पढाई कराता था। जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था | बालोद पुलिस के हाथो सभी अपना मोबाईल पाकर बहुत प्रसन्न हुआ। और पुलिस अधीक्षक बालोद का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी काफी प्रसन्न हुए।
गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद श्री गोवर्धन राम ठाकुर के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।
गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे का सराहनीय भूमिका रहा। उक्त कार्यक्रम मे डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ,डीएसपी श्री बोनिफ़ास एक्का ,रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग ,उपस्थित रहे
ट्रक दल्लीराजहरा से पुट्ठा भरकर राजनांदगांव जा रही थी। देवरी थाना के आगे नाहन्दा गांव के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। फिलहाल ट्रक में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। देखिये वीडियो-
बालोद। चलती ट्रक में अचानक आग लगी गई।बताया जा रहा हैं की ट्रक क्रमांक cg.24.EI.3177 का ट्रक मालिक का नाम छगन मेश्राम दल्लीराजहरा से पुट्ठा भरकर राजनांदगांव जा रही थी। देवरी थाना के आगे नाहन्दा गांव के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। फिलहाल ट्रक में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वही बताया जा रहा है कि घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। कोई बड़ा हदासा होने से टल गया है। बाल बाल बचे ट्रक ड्राइवर और कंडेक्टर। घटना में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिला किसान मोर्चा द्वारा आज नवा रायपुर में हुए किसान आंदोलन बल पूर्वक हटाए जाने व सविदा विधुत् कर्मचारी के नियमित करण व उनके परिवार के सदस्यो की अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर राम सिंह को दिया गया। जिसमे पिछले चार- महीने से नवा रायपुर के किसानो के द्वारा आयोजित शांतिप्रिय आंदोलन किया जा रहा था उस आंदोलन को किस नियम के तहत बलपूर्वक दबाया गया है किन कारणो से उनका टेंट माईक हटाया गया है ये स्पष्ट करे तथा लगभग साठ किसानो की गिरफ़्तारी क्यो की गयी इन किसानो का क्या दोष है सरकार के द्वारा इस विषय पर कमेटी भी बनाया गया था उस कमेटी का क्या निर्णय है ये सारे सवाल का जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है। इस तरह सरकार की मनमानी और यह आलोकतंत्रिक कृत्य स्वीकार नही किया जायेगा
किसानो की माँग पर विचार करते हुए सभी माँगो को पूर्ण किया जाये तथा किसानो पर इस तरह के बल प्रयोग की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा निंदा करती है और जब तक इस विषय का निराकरण नही हो किसानो के साथ पूरी पार्टी खड़ी रहेगी। साथ ही सविदा विघुत कर्मचारीओ पर हुए लाठीचार्च की निष्पक्ष की जांच की मांग करते हुए संविदा कर्मियों के नियमितीकरण संविदा कर्मीओ की हुई आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवार को तत्काल संविदा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ज्ञापन सौंपने वालों में में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णककांत पावर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू पूर्व भाजपा जिलाउपाध्क्ष किसान नेता छगन देशमुख ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू स्वच्छता प्रकल्प संयोजक दुर्गा नंदन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा गणेश साहू देवधर साहू जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लीला राम सोंनबोईर ग्रामीण मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फलेश देशलहरे संतोष गंगबेर शहर मंत्री कमल पंपलिया सत्तू साहू विकाश साहू पार्थ साहू ममता गजेंद्र चिंता साहू आदि सम्मिलित रहे