जगदलपुर – सोमवार को चांदी के मुकुट एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किये गए आरोपी में एक और खुलासा बस्तर पुलिस ने किया है. ये सभी चोरी के आभूषण धमतरी स्थित नगरी के जैन मंदिर के हैं और मंदिर की ओर से अनिल मालू ने नगरी थाने में ऍफ़आईआर भी दर्ज करायी गयी है.
बता दें कि सोमवार को 4.350 किलो चांदी के आभूषणों के साथ आरोपी धनपति रंधारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. नगरी में हुए ऍफ़आईआर के आधार पर बस्तर पुलिस को इस बात की पुष्टि हुई कि उक्त आभूषण जैन मंदिर का है. जिसके बाद ओसवाल जैन श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेत्रित्व में बस्तर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा को किये गए त्वरित कार्यवाई से प्रसन्न होकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
इस दौरान समाज के किशोर पारख, रमेश जैन, सोमेरमल डेलरिया, देवीचंद संचेती, गणेश लुक्कड़ एवं प्रतिनिधि मंडल मौजूद थे.
दरभा थाना क्षेत्र में पुलिस को 82 किलोग्राम गांजा की जप्ती सहित आरोपियों की गिरफ़्तारी की है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं जो ओडिशा के मलकानगिरी से जगदलपुर की ओर गांजे की तस्करी करते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे थे जिन्हें दरभा थाना पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिद्दार ने बताया कि मुखबीर से सुचना मिली थी की दो लोग छोटा हाथी चौपहिया क्रमांक सीजी-12-एस-2998 में मलकानगिरी से जगदलपुर होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं और इनके पास गांजा है. इस आधार पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेत्रित्व में टीम गठित किया गया और गाडी को रोककर जांच की गयी. जांच में 82 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 4.10 लाख रुपये जप्त किया गया. इनके कब्जे से 02 नग मोबाईल, 2630 रूपये नगद एवं वाहन के कागजात भी जप्त किये गए हैं. दोनों आरोपी पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
🔅 छोटा हाथी वाहन से किया जा रहा था गांजा का अवैध परिवहन
🔅 कुल 82 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।
🔅 गांजा उत्तर प्रदेश लेकर जाने की थी योजना।
🔅 जप्त संपत्ति:- छोटा हाथी क्रमांक सीजी-12-एस-2998 , 2 नग मोबाईल, 2630 रूपये नगद
🔅 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 4,10,000/- रूपये
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना दरभा को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा सुकमा की ओर से अवैध रूप से गांजा का परिवहन किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलुर एश्वर्य चन्द्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरभा शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दरभा थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी-12-एस-2998 को रोककर चेक किया गया जिसमें 02 व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम दोनो निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताये। जिनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में कुल 82 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त गांजा यह लोग मलकानगिरी से जगदलपुर होते हुए उत्तर प्रदेश लेकर जाने कि योजना होना बताया गया एवं गांजा परिवहन के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही दिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम के विरूद्ध थाना दरभा में 20(ख)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 82 किलोग्राम गांजा के अतिरिक्त 01 छोटा हाथी वाहन, 02 नग मोबाईल, 2630 रूपये नगद एवं वाहन के कागजात बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 4,10,000/-रूपये आंकी गई है।
🔅 नाम आरोपी:-
पिन्टु यादव पिता रामसम्हार यादव उम्र 31वर्ष, निवासी बरवारीपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.)
पवन कुमार गौतम पिता मेवालाल गौतम, उम्र 22 वर्ष निवासी भवरपुर थाना मोतीयारपुर जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.)
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:- उप निरी. – शिशुपाल सिन्हा सउनि. – प्यारेलाल पिद्दा प्र.आर. – अनिल कन्नौजे आरक्षक – हंसाराम मसराम, हरिश सोरी, रमेश मरकाम
जगदलपुर जैन समाज का प्रतिनिधि मण्डल ओसवाल जैन श्वेताम्बर जैन समाज अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेतृत्व में बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा से मिलकर जिला पुलिस बस्तर के द्वारा 01 दिन पूर्व पकडे गए चांदी के मुकूट एवं अन्य सामग्री के संबंध में बस्तर पुलिस का आभार प्रकट किया गया है एवं जैन समाज के द्वारा बताया गया कि बस्तर पुलिस के द्वारा बरामदशुदा चांदी का मुकूट एवं अन्य सामग्री जिला धमतरी स्थित नगरी के जैन मंदिर का है। जिस संबंध में नगरी जैन मंदिर की ओर से अनिल मालू के द्वारा जानकारी दिया गया था कि कुछ दिन पूर्व नगरी जैन मंदिर से चांदी के मुकूट एवं अन्य आभूषण चोरी हो गया था जिस संबंध में थाना नगरी में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। कि बस्तर पुलिस के द्वारा थाना नगरनार अन्तर्गत एक दिन पूर्व उडीसा के चोर के पास से 4.350 किलोग्राम का चांदी बरामद किया गया था एवं 01 अरोपी धनपती रंधारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जगदलपुर जैन समाज के द्वारा आज अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेतृत्व में किशोर पारख, रमेश जैन, सोमेरमल डेलरिया, देवीचंद संचेती, गणेश लुक्कड़ एवं प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार से मिलकर बस्तर पुलिस के द्वारा चोरी के मामले में की गई कार्यवाही से प्रसन्न होकर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
दल्लीराजहरा – नगर में अवैध शराब बिक्री तेजी से बिक रही है और कार्यवाही नहीं होने के चलते अवैध शराब बेचने वालों की हौसले बुलंद हो गए है । शराब की अवैध बिक्री की वजह से क्षेत्र का माहौल वातावरण खराब हो गया है।
गली-गली चौक चौराहों में खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके चलते शाम ढलते ही अधिकांश होटलों में शराब बेचने और परोसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी वृत्त दल्लीराजहरा में 10 स्थानों पर छापे की कार्यवाही की गई जिसमे दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 04 में स्थित बग्गा होटल के कुलदीप बग्गा पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.12 झरनदल्ली के विजय कतलाम पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.19 सुभाष चौक के मानसिंग साहू पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.25 सब्जी मार्केट में स्थित साहू होटल के इन्दल साहू पर धारा 34(1)क, वार्ड क्र.25 सब्जी मार्केट खोडू होटल के राजेन्द्र साहू पर धारा 36(सी), वार्ड क्र.16 कोंडे पॉवर हाऊस के राजू नेताम पर धारा 36(सी) में प्रकरण कायम कर चाचा द ढाबा चोरहापड़ाव, गुरु होटल आशा टाकिज के पास दल्लीराजहरा, मोदी होटल मानपुर चौक पर भी कार्यवाही कर खाली तलाशी पंचनामा बनाकर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के अंतर्गत
1. कायम प्रकरण – 2. जप्त मदिरा – 29.140 व.ली. देशी प्लेन मदिरा, 04.00 ली. हाथ भट्टी महुआ शराब 3. गिरफ्तार आरोपी – 09 4. जमानती प्रकरण – धारा 34(1) क- 05 प्रकरण, धारा 34(1)ख-01 प्रकरण, धारा 36 (सी)- 02 प्रकरण 5. गैरजमानती प्रकरण – 01 धारा 34(2), 59-क 6. खाली तलाशी पंचनामा – 12 के तहत कार्यवाही की गई |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
अभियान में शामिल सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर वृत्त दल्लीराजहरा / डौंडीलोहारा के प्रभारी अधिकारी एस. आर भाण्डेकर द्वारा होटल, ढाबो में अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही की गई |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |
कल 10/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार जिले में सबसे अधिक दल्लीराजहरा में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले, चिखलाकसा में 02 एवं डोंडी में 05 लोग मिले |
वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा मास्क न पहनने वालों पर दिन रविवार को चालानी कार्यवाही की गई एवं व्यापारी संघ द्वारा लोगों को मुफ्त में मास्क भी बांटा गया |
कल दिनांक 10.01.2022 को कोविड 19 तीसरी लहर ओमिक्रॉन नए वैरिएंट संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को दृष्टिगत रखते कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार, नव पदस्थ अति पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी नवनीत कौर एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, द्वारा बालोद जिला मुख्यालय ,व दल्ली राजहरा नगर में फ्लैग मार्च कर कोरोनो सेफ्टी प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए आमजनता से अपील की इस दौरान आमजन को मास्क वितरण कर ,मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया गया | फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा, साइबर सेल प्रभारी रोहित मालेकर, अजाक प्रभारी गैद सिंग ठाकुर ,यातायात प्रभारी एन.के कश्यप व दल्ली राजहरा प्रभारी टीएस पट्टावी, डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर उपस्थित रहे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
लाउड स्पीकर के माध्यम से कोविड संक्रमण के मद्दे नजर भीड़ भाड़ वाले जगहों में जाने से बचने ,भौतिक दूरी बनाए रखने, समय समय पर हाथ धोने ,कोरोना संबंधी लक्षण पाए जाने पर ,तत्काल किसी भी नजदीकी अस्पताल में टेस्ट कराने हेतु प्रेरित किया गया ।
बीते रात को हुए बारिश से धान बर्बाद,धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीगे,बांदे लैम्प्स के अंतर्गत पी व्ही 84 धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक को नही ढकने से भारी मात्रा में धान भीग गए,केंद्र प्रभारी की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिला है, सम्पूर्ण व्यवस्था कोने के
बाइट-आर डी मानिक-लैम्प्स प्रबंधक बांदे
बाद भी धान समय पर ढंक नही पाए,त्रिपाल होने के बाद अगर धान भीगे तो अंदाजा लगा सकते हैं प्रभारी किस हद तक लापरवाही किया है, दो दिन से मौसम अपनी करवटे बदल रही हैं फिर भी धान को सुरक्षित करने में प्रयास नही किया गया जिसके चलते भारी मात्रा में धान भीग गए,आधी रात को लगभर 2 घंटे तक झमाझम बारिश हुई मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का संकेत दिया फिर भी सतर्कता नही दिखाते हुए धान को ढंकना जरूरी नही समझा |
छत्तीसगढ़ का बजट की तैयारी शुरू कर दी गई है मुख्यमंत्री भुपेश बघेल इस संबंध में विभाग वार मंत्रियों की समीक्षा बैठक कर रहे है सोमवार को उन्होंने 5 मंत्रियों के साथ संबंधित विभागों की समीक्षा की है आज भी 4 मंत्रियों के विभागों की समीक्षा की जाएगी । इस बार का बजट बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ प्रदेश 2 वर्षों से कोरोना का प्रकोप झेल रहा है दूसरी तरफ विपक्ष के निशाने पर भी है भुपेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण हो चुके है और विपक्ष सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगातार लगा रहा है विपक्ष का
आरोप है कि प्रदेश में किसी प्रकार के भी इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य भूपेश सरकार ने नहीं किया है जो कार्य 15 वर्षों में रमन सरकार के द्वारा हुए थे उसकी भी देखरेख करने में भूपेश सरकार नाकाम साबित हुई है इसलिए भूपेश बघेल इस बार की समीक्षा बैठक में मंत्रियों और जनता को विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि उनकी मांगो और अपेक्षाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ का बजट पेश हो और विपक्ष का मुंह बंद कर सकें।
बहरहाल बजट जब पेश होगा और उसका असर जनता पर कितना पड़ता है विपक्ष के मुंह को सरकार कैसे बंद कर सकती है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार कोई भी कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं और कई मंत्रियों की नाराजगी जो बजट को लेकर है उसे भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं |
भाजयुमो भानपुरी ने पंजाब मुख्यमंत्री का फूका पुतला, मोदी जी की सुरक्षा में चुक कॉग्रेस का षड्यंत्र :- केदार कश्यप
भानपुरी /- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में पंजाब की चन्नी सरकार द्वारा कोताही बरतने के विरोध में भानपुरी मुख्य चौराहे में आक्रोश पूर्वक पुतला दहन कर नारेबाज़ी की इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी, किसन सेन जी, उमाकांत कश्यप महामंत्री रामप्रसाद मौर्य जी, हरबंधू बघेल जी, मंत्री रमेश दीवान जी, भाजयुमो ओमप्रकाश कश्यप, लोकेश कश्यप मौजूद थे!
नारायणपुर विधानसभा के ग्राम कोरमेल परोदा में सोमवार को जनपद सदस्य निलय कश्यप ने क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए । प्रतियोगिता का पहला ईनाम 11 हजार एवं दूसरा ईनाम 5 हजार था इस दौरान निलय कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलना हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ऐसे प्रतियोगिता मे हमको भाग लेके अपनी प्रतिभा को दुनिया को दिखाना है साथ ही आने वाली युवा पीढ़ी को भी खेल के प्रति जागरूक करना है।छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल के क्षेत्र मे बेहतर कार्य कर युवा खिलाड़ियों को आगे आने हेतु प्रेरित कर रहीं है।निलय कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान कार्यक्रम में अनिल बघेल (अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कोंग्रेस भानपुरी),गणपत कश्यप (सरपंच कोरमेल), सोनधर दीवान , महादेव कश्यप , दिनबन्दू पोयाम , ,अन्नत मौर्य, समलु मौर्य,सोमनाथ,मानकु(पंच),शोभा मंडावी, भजन कश्यप, भागचंद कश्यप, शन्तोष, शिवराम एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।