रायपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कृषि विश्वविद्यालय के पास बस स्टैंड की है जो कि तेलीबांधा क्षेत्र में आता है | आज शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी | जानकारी मिली है कि मृतक यू.पी. का निवासी है और गोलबाजार में सब्जी बेचता था और उसका नाम मुकीम अहमद है | पुलिस द्वारा लाश की शिनाख्त करवाने के बाद आगे की करवाई की जा रही है |
उसने आत्महत्या क्यों की या कोई परेशानी थी यह तो उनके रिश्तेदार के आने के बाद ही पता लगेगा |
रायपुर – जिस प्रकार प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए कलेक्टर रायपुर ने महिलाओं की कोरोना ड्यूटी को लेकर ख़ास आदेश जारी किया है जिसमे किसी भी परिस्थिति में इनकी कोरोना ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी –
नई दिल्ली: सेवानिवृत्त नौकरशाह राजीव कुमार शुक्रवार को नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए. वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे, जो इस्तीफा दे चुके हैं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी. कुमार की नियुक्ति लवासा के स्थान पर हुई है जिनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा.
राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं.
सूत्रों के मुताबिक, लवासा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अगर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो उन्हें 31 अगस्त को अपने कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाएगा.
भिलाई – प्राप्त जानकारी के अनुसार खेरथा जामुल निवासी दो भाई जिसमे बड़ा महेंद्र सिंह पटेल और छोटा लालाराम पटेल अपने रिश्तेदार के यहाँ पाटन में दशगात्र कार्यक्रम में गए हुए थे रात को करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात् अपनी दोपहिया वाहन से उरला होते हुए अपने घर खेरथा जामुल की ओर लौट रहे थे कि तभी चरोदा क्रासिंग के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक सीजी 07 CA 7454 ने अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए बिजली पोल में ठोकर मार दी जिससे बड़े भाई महेंद्र सिंह पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे भाई को गंभीर हालत में भिलाई 3 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | ट्रक लकड़ी गुटका भरकर रायपुर की ओर जा रहा था | पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर धारा 304 A के तहत मामला दर्ज किया गया है |
दुर्ग – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पुलगांव थाना चंदखुरी की है जिसमे फार्म हाउस का देखरेख करने वाला राजू थापा और उसका दोस्त चौकीदार इन दोनों में किसी बात को लेकर काफी दिनों मतभेद चल रहा था और इसी बात को लेकर राजू थापा बदला लेने की फ़िराक में था | 16 अगस्त की रात चौकीदार की ड्यूटी कहीं और लगी इस बात की भनक लगते ही राजू थापा उस चौकीदार के घर पहुंचा जहाँ चौकीदार की वृद्ध माँ घर में अकेली थी बदला लेने का ऐसा जूनून था कि उसकी 78 वर्षीय वृद्ध माँ को भी नहीं छोड़ा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया |
दुसरे दिन वृद्धा ने अपनी बेटी को सारी बात बताई जिसके बाद पुलगांव थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई जिसके पश्चात् जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया |
डौंडीलोहारा – पिछली बार की तरह इस बार फिर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम बड़ेजुंगेरा पाटेश्वर धाम जाने वाले रास्ते मे स्थित केरी नाला में बड़ी घटना की जानकारी सामने आ रही है…..
लगातार हो रही बारिश से पुल के ऊपर बह रहे पानी मे एक लड़के के सायकल सहित बहने की जानकारी है…जिसे बहते हुए दो अन्य लड़को ने देखा है..
हर साल होने वाली इस तरह की घटनाओं को प्रशासन रोकने में फिर असफल हुई है…
मामले में जे सी बी से बच्चे को खोजने की कोशिश हो रही है,लोहारा पुलिस,थाना प्रभारी आर पी यादव,डौंडीलोहारा तहसीलदार रामरतन दुबे, नायब तहसीलदार राज श्री पांडेय के घटना स्थल में पहुचने की जानकारी है…
घाटनास्थल पर मौजूद एक स्टाफ ने बताया कि घटना लगभग 3 से 4 बजे की है अब यक सायकल व बच्चे दोनों का पता नही लग सका है…?
केरी नाला में हर साल हो रही इस तरह की घयनाओ ने बारिश पयरव तैयारियों केनाम पर जिम्मेदारों की कलई खोल कर रख दी है…
सवाल उठ रहे है कि आखिर इस तरह की घटनाओ का जिम्मेवार कौन है..??
रायपुर – AIIMS रायपुर में VRD लैब ने पिछले छह महीनों में 98556 COVID-19 सैंपल परीक्षण किए और उनमें से 3776 20-अगस्त-2020 तक सकारात्मक पाए गए। एक नियमित प्रोटोकॉल के रूप में, लैब को टर्मिनल सफाई के साथ साफ और कीटाणुरहित करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए 21,22 और 23 अगस्त 2020 को किया जा रहा है और इन दिनों लैब बंद रहेगी। 24 अगस्त 2020 से पूर्व भांति टेस्ट फिर से शुरू होगा।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 24 में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों संक्रमित महिला है और माँ बेटी है | और बेटी भारत गैस में कार्यरत है | माँ और बेटी को तीन-चार दिन से बुखार जैसा लग रहा था तो संदेह के आधार पर जब इनका कोरोना टेस्ट किया गया तो इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया | इन्हें बालोद जिले के Covid हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी की जा रही है और साथ ही इनकी ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है |
सुनील कथूरिया – नारायणपुर | प्रदेश के अनियमित कर्मचारी/अधिकारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों यथा नियमितीकरण, विगत 4-5 वर्षों से निकाले गए अनियमित कर्मचारियों को बहाल करने, छटनी न किये जाने, शासकीय सेवाओं में आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को पुर्णतः समाप्त कर कर्मचारियों का समायोजन करने, अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने तथा 15 अनियमित कर्मचारियों पर न्यायालय में चल रही मुकदमें को वापस लेने को लेकर निरंतर संघर्षरत है।
उल्लेखनीय है माननीय मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर 10 दिवस में हमें नियमित करने का वादा किया। वादे के अनुरूप कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने वादा किया है, तथा दिनांक 14.02.2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही परन्तु आज भी हम अनियमित है। अनके अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री, मंत्री मंडल के सहयोगी मंत्रियों, कांग्रेस के विधायकों, वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष मिलकर एवं पोस्टल के माध्यम से अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों के उक्त मांगों हेतु ज्ञापन सौंपा गया है, परन्तु अद्यतन कार्यवाही अपेक्षित है।
वादे के विपरीत अनियमित कर्मचारियों की छटनी एवं सीधी भर्ती की जा रही है, अनेक विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के विगत कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है, दूसरी ओर सरकार विधायकों का भत्ता दोगुना कर रही है| इस भेदभाव पूर्ण रवैया से प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों में भारी रोष, असंतोष व्याप्त है तथा प्रशासन के इस कृत्य से कर्मचारियों के मन में यह सवाल पैदा होता है कि इसी तरह से छटनी एवं नई भर्ती जारी रहेगी तो नियमितीकरण किसकी और कैसे होगी।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया की उक्त के परिपेक्ष्य में महासंघ ने दिनांक 21, 22, 23 अगस्त को एक अभियान के रूप में कांग्रेस के माननीय विधायकों/जनप्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष मिलकर, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज एवं पोस्टल के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये वादे का याद दिलायेंगें तथा हमारी समस्या के निराकरण हेतु अनुशंसा पत्र लिखने एवं विधानसभा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ठ करने अनुरोध करेगा|
रवि गडपाले महासचिव ने आपके माध्यम से समस्त अनियमित कर्मचारी/अधिकारी एवं पदाधिकारियों से अपील करती है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें|