City Media - Page 189 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 189

बंधक बनाकर मारपीट करने मे संलिप्त आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली में आरोपी खुशहाल नोन्हारे उर्फ सिन्नी के मकान के अंदर कोई व्यक्ति बंद है जिसकी घर की दरवाजा बाहर से लगा हुआ है जो बचाव-बचाव कर आवाज दे रहे हैं कि सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर गवाहों के समक्ष तस्दीक किया तो खुशहाल नोन्हारे के मकान के बाहर दरवाजा में ताला लगा हुआ था और एक व्यक्ति अंदर में बंद था जो बचाव-बचाव का आवाज देने पर खोलकर देखा तो वहां वरणदीप उर्फ करण पिता राजेन्द्र सिंह निवासी हास्पीटल सेक्टर का रहने वाला बताये जो पुछताछ पर उक्त चारों आरोपियों द्वारा दिनांक 20.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे मानपुर चौंक से अपहरण कर बालोद के गोंदली नहर किनारे जंगल में ले जाकर लाठी डंडा से मारपीट करने के बाद आरोपी खुशहाल नोन्हारे के घर लाकर बंधक बनाकर रखना बताये जिसे समक्ष गवाहन के बरामद किया गया बाद प्रार्थी को काफी चोंट आने से उपचार कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा मुतजरर को गंभीर चोंट आना बताये हैं तथा प्रार्थी अपने साथ हुई घटना के संबंध में लिखित में आवेदन देने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 157/2025 धारा 140(4),142,296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण द्वारा एक राय होकर घटना दिनांक 20.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे मानपुर चौंक से अकेला देखकर मोटर सायकल में डरा धमकाकर अपहरण कर बालोद गोंदली नहर के किनारे ले जाकर खुशहाल नोन्हारे द्वारा तुम मेरी बहन को अपने पास रायपुर बुलाते हो ये सब करना है तो पहले बताना था कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर चारों मिलकर लाडी डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना बताये है। मारपीट करने से प्रार्थी के बायें भुजा, कोहनी, पीठ, सिर, पेट एवं अन्य जगह लाठी डंडा से काफी मारपीट कर चोंट पहुंचाने के बाद आरोपी खुशहाल नोन्हारे द्वारा अपने पंडरदल्ली सुने मकान मे स्थित कमरा के अंदर बंद कर बाहर से ताला बंद कर भाग गये थे, आरोपियों 01. खुशहाल नोन्हारे उर्फ सिन्नी पिता राजेश नोन्हारे उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्लीराजहरा, 02. विशाल चतुर्वेदी उर्फ लक्की पिता मनेश्वर चतुर्वेदी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 19 गार्डर पुल के पास राजहरा, 03.सूरज पासवान पिता बसावन पासवान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 12 संतोषी नगर के पास राजहरा, 04. पंकज कश्यप पिता तिलक कश्यप उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 रानी दुर्गावती चौंक राजहरा, अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 21.5.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर गया है। आरोपी खुशहाल नोन्हारे की बहन श्रृंगार राव पति अभिषेक राव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 कालेज रोड राजहरा द्वारा प्रार्थी वरणदीप उर्फ करण को शादी करने कहने पर प्रार्थी द्वारा आरोपिया श्रृंगार राव से शादी करने से मना करने पर श्रृंगार राव द्वारा अपने भाई एवं उसके दोस्तो को बोलकर प्रार्थी वरणदीप उर्फ करण को योजनाबध्द तरीके से बंधक बनाकर मारपीट करना पाये जाने से आरोपिया श्रृंगार राव को आज दिनांक 22.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया है ।

सुशासन त्यौहार के अंतर्गत कल दल्ली राजहरा में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रहेंगे उपस्थित

0

लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी के 300 वी जयंती के अवसर पर दिनांक 23 मई को मंदिरों की सफ़ाई की जानी है उसी तारतम्य में ज्ञानु पेट्रोल पंप के सामने स्थित शीतला मंदिर में सफ़ाई अभियान चलाई जाएगी सभी सुबह 7.30 बजे मंदिर के पास पहुँचकर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से पहुँचें !

एवं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हाई स्कूल नंबर 2 में सुशासन तिहार अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समाधान शिविर एवं लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जीवनी प्रदर्शनी लगाई जा रही है सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी , सदस्य, जनप्रतिनिधिगण समय अनुरूप पहुंचने का कष्ट करें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांकेर लोकसभा सांसद माननीय भोजराज नाग जी,बालोद जिले के अध्यक्ष माननीय चेमन देशमुख जी,पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग माननीय यशवंत जैन जी, पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय पवन साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

ऑपरेशन अबूझमाड़ अब भी जारी; अब तक 27 नक्सली खल्लास, 2 जवान शहीद

0
  • डीआरजी के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र के जंगलों में ऑपरेशन अबूझमाड़ बीते करीब 78 घंटों से लगातार जारी है। डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने अब तक 27 से ज्यादा नक्सली मार गिराए हैं, जबकि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। वहीं मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है, जबकि दूसरे जवान की शहादत नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से हुई है।

विश्व विख्यात अबूझमाड़ में ऑपरेशन अबूझमाड़ 20 मई से लगातार जारी है। अभियान के दौरान 27 से ज्यादा नक्सली मारेजा चुके हैं। मारे गए ज्यादातर नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कल 21 मई की शाम लगभग 7 बजे डीआरजी बीजापुर का जवान रमेश हेमला आईईडी की चपेट में आकर मौके पर शहीद हो गया l इससे पहले कल ही सुबह कल नक्सली हमले का बहादुरी से सामना करते हुए नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेडा निवासी डीआरजी टीम के सदस्य 38 वर्षीय खोटलूराम कोर्राम शहीद हो गए।मुठभेड़ में शहीद हुए DRG के वीर जवान खोटलूराम कोर्राम और शहीद रमेश हेमला को सलामी आज 22 मई को दोपहर 12 बजे रिज़र्व पुलिस लाइन नारायणपुर में सलामी दी गई। शहीदों के पार्थिव शरीर जिला नारायणपुर मुख्यालय लाए गए हैं, जहां उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इधर सूत्रों ने बताया कि अपने दो वीर साथियों की शहादत के बाद भी मोर्चे पर डटे डीआरजी जवानों का हौसला टूटा नहीं है, बल्कि वे और भी ज्यादा आक्रामकता के साथ नक्सलियों के खात्मे में लगे हुए हैं। जवान जंगल में अंदर घुसते हुए लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि पस्त पड़ चुके नक्सली पीछे हटते जा रहे हैं।

राजवीर की शैक्षणिक वीरता

0
  •  सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में राजवीर झा ने लाए 94 परसेंट मार्क्स

दल्लीराजहरा सनातन परंपरा के ध्वजवाहक रहे स्वर्गीय कौशलेंद्र झा के पौत्र और सुजीत झा रिंकी झा के पुत्र राजवीर ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा 94 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण कर अपने परिवार का नाम और डीएवी स्कूल दल्ली दल्ली राजहरा को गौरवान्वित किया है। राजवीर शुरूसे मेधावी रहा है। अपनी पूर्व की सभी कक्षाओं में राजवीर ने अपनी शैक्षणिक वीरता का शानदार प्रदर्शन किया है। डीएवी स्कूल दल्ली राजहरा के प्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकाएं भी राजवीर झा की प्रतिभा के कायल हैं। मृदुभाषी और व्यवहार कुशल राजवीर खेलों में भी रूचि रखता है। राजवीर का पसंदीदा खेल क्रिकेट है और वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी का फैन है। राजवीर झा स्वयं भी अच्छा क्रिकेट प्लेयर है, मगर उसकी रूचि प्रशासनिक सेवा में है। राजवीर आगे

चलकर बड़ा पुलिस अफसर बनना चाहता है। सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में राजवीर झा के शानदार परफॉरमेंस से परिवार के साथ ही पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है। परिवार ने मिठाई बांटकर लोगों के साथ खुशियां शेयर की। परिचितों और परिजनों ने राजवीर कोबधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।

दल्लीराजहरा के विकास की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सौरभ लूनिया के नेतृत्व में दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात किया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने दल्लीराजहरा के विकास हेतु चर्चा किया व डॉ रमन सिंह से दल्लीराजहरा आने का निवेदन किया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आश्वस्त किया है। की वे शीघ्र दल्लीराजहरा आयेंगे। व विकास कार्य हेतु पैसे की कही कोई कमी नहीं होने देगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 09 मेवा पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 25 प्रमोद रात्रे , संजय सिंह, ललित जैन , राकेश देवांगन, दुष्यन्त कुमार, जीवन साहू शामिल थे।

अवैध मोबाइल टावरों की जांच प्रारंभ

0
  • अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए अभियान प्रारंभ

जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर मे अवैध मोबाइल टावरों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं समन्वयक सूर्यकांत निर्मलकर की उपस्थिति में जगदलपुर शहर में लगे अवैध मोबाइल टावरों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बालाजी नगर में एक अवैध टावर पाया गया जिसमें रिलायंस जिओ का एंटीना लगा युक्त पाया गया और अवैध रूप से संचालन भी किया जा रहा है। इस प्रकार के अवैध टावरों में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आने वाले समय में टावरों को हटा दिया जाएगा।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं स्थानीय अधिकारियों ने अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों को सील कर दिया जाएगा और बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और टावर कंपनियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। बिना अनुमति के टावर लगाने से स्थानीय नियमों का उल्लंघन होता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध तौर पर लगाए गए मोबाइल टावरों की वजह से निगम को सालाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर तो टावर कब और कितनी संख्या में लगाए गए इस बारे में जानकारी भी निगम अधिकारियों के पास नहीं है।

बस्तर के हक के लिए कांग्रेस की न्याय पदयात्रा 26 से: दीपक बैज

0
  • बचेली से दंतेवाड़ा तक तीन दिन चलेगी पदयात्रा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अब न थकेंगे, न हारेंगे की तर्ज पर फिर से न्याय पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। प्रदेश स्तर की इस पदयात्रा में राज्य के तमाम छोटे बड़े नेता शामिल होंगे।. इस बार की न्याय पदयात्रा बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को बचाने के लिए होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर के कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मोदी सरकार यहां के आदिवासियों का हक अपने मित्र कॉर्पोरेट घरानों के लिए रेड कारपेट बिछा रही है। बस्तर की वन एवं खनिज संपदा को मोदी सरकार अपने मित्रों के हाथों में बेच रही है। यह सरकार बस्तर और यहां के मूल निवासियों का अस्तित्व, उनकी जीवन शैली, संस्कृति, परंपराओं को नष्ट करने पर आमादा हो गई है। धीरे धीरे बस्तर का अस्तित्व ही मिट जाएगा, मगर कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। कांग्रेस बस्तर के लोगों, यहां की खनिज संपदा, जल जंगल, जमीन को बचाने की लड़ाई हर स्तर पर जारी रखेगी। श्री बैज ने बताया कि इसके लिए कांग्रेस 26 से 28 मई तक न्याय पदयात्रा निकालने जा रही है। यह पदयात्रा 26 मई को लौह नगरी बचेली से शुरू होगी और 28 मई को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेगी, जहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह अकेले बस्तर के आदिवासियों के हितों की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, इसलिए इस न्याय पदयात्रा में प्रदेश के अधिकतर बड़े कांग्रेस नेता, बस्तर संभाग के कांग्रेसजन, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, जिला, जनपदों के जनप्रतिनिधि, पंचायतों के पंच सरपंच और आम नागरिक हजारों की तादाद में शामिल होंगे। पत्रवार्ता में जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी उपस्थित थे।

जनपद पंचायत बकावंड में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, जागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प

0

बकावंड, — जनपद पंचायत बकावंड के समरसता भवन में आज 15 पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य था कि गांवों में 15वें वित्त आयोग के तहत हो रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाए, ताकि ग्रामीणों में इन विकास कार्यों के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।बैठक का आयोजन सरपंच संघ के अध्यक्ष रिमाधर बघेल एवं सचिव संघ के अध्यक्ष  रमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। उनकी प्रेरणा से सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों में केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांववासियों को जागरूक कर उन्हें इन कार्यों से जोड़ेंगे।

इस बैठक में सरगीपाल, बाजावंड, पीठापुर, संह कर्मारी, उलनार, बनियागांव, सौतपुर, कोसमी, मोंगरा पाल, कोरता, छापा पदर, नलपावंड, कोलावल सहित कुल 15 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

सभी पंचायतों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि वे अपनी पंचायतों को ‘आदर्श पंचायत’ के रूप में विकसित करेंगी। इसके लिए यह जरूरी होगा कि ग्रामीण यह महसूस करें कि “यह नाली हमारी है”, “यह जल व्यवस्था हमारी है”, “यह आंगनबाड़ी हमारे बच्चों की है”।प्रतिनिधियों ने कहा कि इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम सभाएं, चौपाल व दीवार लेखन जैसे माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा।

 

यह पहल जनपद पंचायत बकावंड के लिए एक अनुकरणीय कदम है, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूती मिलेगी।

अश्लील छत्तीसगढ़ी गीतों के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा

0
  • एसपी को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग 

जगदलपुर विहिप बजरंग दल ने अश्लील छत्तीसगढ़ी गानों के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले कुछ दिनों से अश्लील छत्तीसगढी गाने वायरल हो रहे थे। जिसके खिलाफ बजरंग के कार्यकर्त्ताओं ने जगदलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उक्त गाने के संगीतकार कलाकार एवं गाने के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विहिप नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति सादगी मधुरता और परम्परा का प्रतीक है। मनोरंजन के नाम पर इसकी आत्मा को एवं संस्कृति को धूमिल करना और बदलने का प्रयास करना दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसे गानों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए एवं ऐसे निर्देशक एवं कलाकारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हम सभी महतारी के रूप मे उसकी कला संस्कृति एवं समरसता के लिए पूजा जाता है और यहां के कलाकार भी छतीसगढ़ की लोक कलाओ को पूजनीय मानते हैं। मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे गाने पर तुरंत रोक लगे जिससे समाज मे अश्लीलता परोसी जा रही है। यदि भविष्य मे ऐसे गाने दोबारा बने तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ऐसे लोगो के खिलाफ जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को धूमिल करने का कुकृत्य करेंगे उनके खिलाफ उग्र आंदोलन करने एवं कडे़ कार्यवाही करने मे पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, गौरक्षा प्रमुख विष्णु ठाकुर, बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर संयोजक भवानी चौहान, काशी चालकी, तमिश नायडू सहित कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

बस्तर के संसाधनों के बंदर बाँट के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा–दीपक बैज

0

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज ने संबोधित करते हुए कहा बस्तर के संसाधनों पर भाजपा सरकार की बुरी नजर है। विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया। कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा।

भाजपा सरकार बस्तर में खनन आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्थापित करने के बजाय, बहुमूल्य खनिज संसाधन औने-पौने दाम पर पूंजीपतियों को लुटा रही है। विगत दिनों केंद्रीय इस्पात मंत्री छत्तीसगढ़ आए थे, तमाम विरोध के बावजूद भारत सरकार का सरकारी उपक्रम फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड भिलाई स्थित यूनिट को मात्र 320 करोड़ में बेच दिया, जो कभी घाटे में नहीं रही बल्कि लगभग 100 करोड़ प्रति वर्ष का मुनाफा कमा रहा थी।

रमन सिंह की सरकार बस्तर के नागराज पर्वत मोदी के मित्र अदानी को बेचा गया ग्राम सभा की फर्जी एनओसी लगाई गई, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने जांच के बाद आवंटन रद्द करने का प्रस्ताव केंद्र की मोदी सरकार को भेजा गया लेकिन वह भी आज तक लंबित है। बस्तर के नगरनार में 20 हजार करोड़ से अधिक के सार्वजनिक क्षेत्र एनएमडीसी के प्लांट को बेचने के लिए केंद्र की मोदी सरकार विनिवेशीकरण की सरकारी साइट ‘‘दीपम’’ पर सेल लगाकर रखी है। बस्तर के युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अधिकार को बेच रही है मोदी सरकार। चुनाव के समय मोदी और अमित शाह ने बस्तर की जनता से वादा किया था कि नगरनार नहीं बिकेगा लेकिन बेचने की प्रक्रिया आज भी जारी हैl

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार की बुरी नजर केवल बस्तर के संसाधनों पर है। कांग्रेस पार्टी बस्तर के संसाधनों के बंदरबांट के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन चलायेगी।

हम तीन दिन की पदयात्रा निकाल कर बस्तर के संसाधनों के बंदर बाँट का विरोध करेंगे

मुख्यमंत्री के दामाद के लिये मुर्गा, मटन की व्यवस्था नहीं करने पर सरपंच और ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर तानाशाही

मुख्यमंत्री के बेटी दामाद की खातिरदारी के लिये राशि नहीं देने पर बस्तर के ग्राम पंचायत चित्रकोट के सरपंच और 12 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की कांग्रेस निंदा करती है यह बेहद चिंता का विषय है कि अधिकारी सत्तारूढ़ दल के नेताओं और शासकीय अधिकारियों की खातिरदारी करने के लिये ग्रामीणों पर दबाव बनाते है और नहीं मानने पर उनके खिलाफ झूठा एफआईआर दर्ज करवाते है।

विगत दिनों 15/05/25 को मुख्यमंत्री के बेटी दामाद (राज्य अथिति) के प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा के एसडीएम द्वारा चित्रकोट के सरपंच को फोन कर चित्रकोट के सामने बने पार्किंग नाका के पैसे से मुख्यमंत्री के बेटी दामाद के लिए मुर्गा, मटन एवं अन्य चीजों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, जिसके बाद सरपंच द्वारा मना करने पर उसे नोटिस दे कर नाका को बंद करने का निर्देश लोहंडीगुड़ा एसडीएम द्वारा दिया गया, जबकि पार्किंग नाका चलाना ग्राम पंचायत का अधिकार है विगत 10 सालों से इसे ग्राम पंचायत एवं उनके समिति के द्वारा चलाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद कल सरपंच एवं ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो उल्टे उनके खिलाफ 126(2)- BNS,189(2)- BNS जैसे धाराएं दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री को अपने बेटी दामाद की खातिरदारी करवानी ही थी राज्य सरकार के सत्कार मद से करवा लेते। चित्रकोट मेरा विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र है वे बताते तो मैं खुद अपनी तरफ से उनके दामाद की मेहमान नवाजी करवाता, लेकिन एक आदिवासी सरपंच को प्रताड़ित करवाना उचित नहीं है।

बस्तर के ग्रामीणो से जबरिया मुर्गा, मटन एवं अन्य व्यवस्थायें करवाने की परंपरा पर विराम लगना चाहिये। ऐसे शोषणो से ही समाज में आक्रोश पैदा होता है, जो व्यवस्था के खिलाफ जनांदोलन का रूप लेता है। चित्रकोट के ग्रामीणों ने इस अन्याय के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है। सरकार में बैठे हुये लोग अपनी इन्हीं हरकतों से आदिवासियों के मन में सरकार के खिलाफ अविश्वास पैदा करते है।

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,अंगद त्रिपाठी, एम वेंकट राव,राजेश राय,रविशंकर तिवारी, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद,पार्षद जस्टिन भवानी, शुभम यदु, ललिता राव,एस नीला, ज्योति राव आदि मौजूद रहे…

MOST POPULAR

HOT NEWS