City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

बालोद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विगत ढाई माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश करने पर 20,13,500 रूपए हुआ अर्थदण्ड

0

बालोद शहर में नेशनल हाईवे में अवैधानिक रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर 285 बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर की जा रही है कार्यवाहीनो पार्किंग में खडे वाहनों के पहिया लॉक कर 145 वाहन चालकों पर किया गया है 45,500 रूपए का जुर्माना

विगत ढाई माह में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल 8009 वाहन चालकों पर किया गया 34,81,800 की कार्यवाही सड़क किनारे अवैधानिक रूप से तथा नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने,शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने और हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने की जा रही अपील

बालोद, 18 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री बोनीफॅास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना, चैकी प्रभारियों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर विशेष अभियान चलाकर लगातार जागरूकता अभियान एवं कार्यवाही की जा रही है।

इस विशेष अभियान के दौरान विगत ढ़ाई माह में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 8009 वाहन चालकों से 34,81,800 रूपए चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर 20,13,500 का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 275 वाहन चालकों पर 1,40,500 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई है। ज्ञातव्य हो कि शराब सेवन कर वाहन चलाने पर प्रथम अपराध में 10,000 रूपए जुर्माना एवं 06 माह की कारावास एवं द्वितीय अपराध पर 15,000 रूपए जुर्माना एवं 02 साल तक की सजा का प्रावधान है।बालोद पुलिस द्वारा शहर यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु बालोद शहर में नेशनल हाईवे में खतरनाक ढंग से जीवन सकंट उत्पन्न करने के लायक अवैधानिक रूप खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है, इन वाहन चालकों के विरूद्व धारा 285 बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाना है। साथ ही नो पर्किंग में खड़े वाहनों पर भी लगातार लॉक लगाकर मोटरयान अधिनियम के धाराओं के तहत् सख्त से सख्त कार्यवाही की गयी है। नो पर्किंग में खडे 145 वाहनों पर कार्यवाही कर 45,500 रूपए की कार्यवाही की गयी है। यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की नेशनल हाईवे में बड़ी वाहनों को अवैधानिक रूप संकटापन्न स्थिति में खड़ी न करे, शहर में व्यस्तम मार्ग में सड़क किनारे अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में वाहन खड़ी न करे, शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं।

नासिक में सह्याद्री फार्म का एक्सपोजर विजिट, प्रतिभागियों को मिला आधुनिक कृषि का लाभ

0

RAMP योजना के तहत हुआ आयोजन, किसानों को मिले उद्यमिता के नए अवसर

नासिक Krishi Vikas Sahakari Samiti Ltd. द्वारा Chhattisgarh State Industrial Development Corporation Ltd. के सहयोग से RAMP योजना के अंतर्गत 25 प्रतिभागियों का दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट Sahyadri Farms, Nashik में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि, प्रोसेसिंग एवं निर्यात आधारित व्यवसाय मॉडल से परिचित कराना था।कार्यक्रम का संचालन KVSSL के श्री Chena Ram Jat एवं सुश्री Neetu Kaiwart द्वारा किया गया।एक्सपोजर विजिट के दौरान प्रतिभागियों को सह्याद्री फार्म की कार्यप्रणाली, एग्री-टूरिज्म, आधुनिक खेती तकनीक, प्रोसेसिंग यूनिट एवं निर्यात प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने अंगूर, आम, केला, स्वीट कॉर्न एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाइयों का अवलोकन किया तथा यह समझा कि किस प्रकार उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जाता है।इस विजिट से प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुए।

उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, ड्रिप सिंचाई, फसल प्रबंधन एवं एग्री-टूरिज्म के माध्यम से अतिरिक्त आय के स्रोतों की जानकारी मिली। साथ ही प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग की उन्नत तकनीकों को समझने का अवसर मिला, जिससे वे अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। निर्यात प्रक्रिया की जानकारी से प्रतिभागियों में वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने की समझ विकसित हुई।इसके अलावा प्रतिभागियों को यह भी सीखने को मिला कि संगठित होकर किसान किस प्रकार Farmer Producer Organization (FPO) के माध्यम से बड़े स्तर पर व्यवसाय कर सकते हैं। पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, वैल्यू एडिशन एवं ब्रांडिंग के महत्व को समझते हुए प्रतिभागियों में कृषि आधारित उद्यमिता के प्रति रुचि बढ़ी।इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित हुए हैं। RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम किसानों एवं उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

MSME की उड़ान को लगेंगे पंख: कोरबा में उद्यमियों के लिए दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन

0

कोरबा जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कपूबहेरा में दिनाक 17.01.2026 और 18.03.2026 दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के स हयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विशेषताएं रणनीतिक फोकस यह कार्यक्रम न केवल आधारभूत जानकारी, बल्कि एडवांस स्किल्स पर केंद्रित रहा, जो मौजूदा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को ‘स्केल-अप’ (बड़ा करने) में मदद करेगा और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लाइसेंसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, और लीगल कंप्लायंस जैसे जटिल विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी नए स्टार्टअप्स के लिए “रोडमैप” का काम करेगी तथा नेटवर्किंग और समन्वय विभिन्न विकासखंडों से आए उद्यमियों के बीच आपसी समन्वय और शासकीय योजनाओं (जैसे PMEGP, मुद्रा, या क्लस्टर विकास) के साथ जुड़ाव इस कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि है।

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर निकले थे अधिकारी, जेडी ने मान लिया अनुपस्थित

0

शो कॉज नोटिस का आज जवाब देंगे अफसर

जेडी कार्यालय के बाबुओं की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

जगदलपुर संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम ने कल डीईओ और बीईओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए 54 अधिकारियों और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। इस संबंध में जगदलपुर के अधिकारी बीईओ श्री दास और एबीईओ राजेश गुप्ता ने बताया कि वे सुबह से ही ऑफिस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने दौरे पर थे।

चूंकि इस समय पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाओं के साथ ओपन स्कूल एग्जाम भी चल रहे हैं। जब जेडी श्री सोम निरीक्षण करने पहुंचे थे तब ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण दौरे पर थे। वहीं कुछ लिपिक संगठन के माध्यम से बताया गया कि लगातार सरकारी और विभागीय कार्य निपटाते निपटाते काफी रात हो जाती है, इसलिए दूसरे दिन ऑफिस पहुंचने में कभी कभी देर हो जाती है।हालांकि ऑफिस टाइम पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उपस्थित होना ही चाहिए, किंतु सरकारी कार्यों की बाध्यता के कारण कभी कभी ऐसी चूक हो जाती है। अधिकारी कहते हैं कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारी के नोटिस का जवाब देंगे। विदित हो कि संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा जैसे कल आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति समय पर देने का संदेश दिया गया है, वहीं कई लोगों ने जेडी कार्यालय में कार्यरत लिपिकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कई वर्षों से जेडी कार्यालय में संलग्न कर्मचारी शिक्षकीय पेशा छोड़ कर बाबूगिरी कr रहे हैं, उन पर भी विभाग नकेल कसे। ताकि शिक्षा विभाग की सम्पूर्ण व्यवस्था सुचारू हो सके।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के विकास कार्य हेतु 01 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृति

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया

माई दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में डोम शेड का होगा निर्माण किरण देव

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के संवर्धन व उन्नयन कार्य हेतु 01 करोड़ रुपए की राशि की छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों के लिए उन्नयन कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायk किरण देव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का सहृदय आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 1. बस्तर की आराध्य माई दंतेश्वरी मंदिर में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए 2. ग्राम बम्हनी में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 3. ग्राम मांझीगुड़ा में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 04. ग्राम करनपुर में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 05. ग्राम गरावण्ड खुर्द में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। देव ने बताया सभी कार्यो को जल्द प्रारंभ किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर की आराध्य माई दंतेश्वरी जी के मंदिर में भव्य डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं को डोम शेड के निर्माण से सुविधा मिलेगी। जनमानस के मांग के अनुरूप विकास कार्य कराए जायेंगे। देव ने कहा बस्तर के विभिन्न स्थलों का संरक्षण व संवर्धन करना हमारा दायित्व है। जिसके तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे देवगुड़ी,मातागुड़ी, मंदिरों का लगातार संरक्षण व संवर्धन करने का कार्य किया जा रहा है। बस्तर में हमारे देवगुड़ी व मातागुड़ी का विशेष महत्व एवं आस्था का केंद्र है। जिसके उन्नयन व विकास कार्य के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। बस्तर की कला संस्कृति एवं परंपरा की अपनी अलग पहचान है। जिसके विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ल किरण देव ने कहा जगदलपुर विधानसभा के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों,मातागुड़ी एवं देवगुड़ी के साथ आस्था केंद्रों का लगातार विकास व उन्नयन कार्य किया जायेगा।

नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा 102 दुकानों की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

0

जगदलपुर –नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा शहर के प्रमुख व्यावसायिक परिसरों में स्थित कुल 102 दुकानों एवं एक हॉल के नीलामी (घोष विक्रय) हेतु बंद लिफाफा पद्धति से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।जारी सूचना के अनुसार, इतवारी बाजार मल्टी व्यावसायिक परिसर में निर्मित 78 दुकानें, संजय बाजार परिसर की 23 दुकानें तथा लालबाग मैदान के सामने स्थित एक हॉल को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया जाएगा।यह टेंडर प्रक्रिया संजय पांडे (महापौर) एवं संग्राम सिंह राणा (राजस्व सभापति) के निर्देश तथा आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।निविदा प्रपत्र 16 मार्च 2026 से 06 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में निगम के राजस्व शाखा कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

मोहरबंद निविदाएं केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 09 अप्रैल 2026, अपरान्ह 4:00 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन 4:30 बजे उपस्थित निविदादाताओं एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जाएगा। राजस्व सभापति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इतवारी बाजार परिसर में दुकानों का आकार निम्नानुसार है—9.8 वर्ग मीटर – 4 दुकानें11.9 वर्ग मीटर – 12 दुकानें18.5 वर्ग मीटर – 16 दुकानें23.36 वर्ग मीटर – 46 दुकानें1135 वर्ग फीट — एक हॉल91 वर्ग फिट –03 दुकाने 190 वर्ग फिट -02 दुकाने 265 वर्ग फिट -02 दुकाने 260 वर्ग फिट -02 दुकाने 335 वर्ग फिट -02 दुकाने 245 वर्ग फिट -02 दुकाने 366 वर्ग फिट -02 दुकाने 396 वर्ग फिट -01 दुकाने 380 वर्ग फिट -01 दुकाने 291 वर्ग फिट -01 दुकाने 358 वर्ग फिट -01 दुकाने 415 वर्ग फिट –01दुकाने दुकानों का आवंटन आरक्षण पद्धति के तहत किया जाएगा, जिसमें अनारक्षित, महिला, विधवा/परित्यक्ता, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शिक्षित बेरोजगार, दिव्यांग एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी शामिल हैं। नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी निगम के राजस्व शाखा कार्यालय एवं आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

जगदलपुर महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में जगदलपुर नगर निगम बनेगा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर

0

नेता प्रतिपक्ष लोगों को कर रहे गुमराह — राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा

करदाता संपत्ति कर जल्दी पटाने हमने दिया है छूटजगदलपुर नगर निगम सफाई में होगा अव्वल

जगदलपुर-– नगर पालिका निगम जगदलपुर मे वित्तीय वर्ष 2025-26 अपने अंतिम पायदान पर है।नगर पालिका निगम जगदलपुर का बजट बहुत जल्द आने वाला है। जगदलपुर नगर निगम को सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस बात की आवश्यकता है कि हम सब संपत्ति कर जलकर 31 मार्च के पहले जरूर भरे।राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बकाया करदाताओं को मध्यप्रदेश की तर्ज पर 100% छूट की बात कही. जगदलपुर की जनता को गुमराह करने का काम नेता प्रतिपक्ष ने किया है। नगर निगम अपने आप में एक स्वायत्त संस्था है ,जिसे आत्मनिर्भर होना आवश्यक होता है और करों के माध्यम से कर्मचारियों की तनख़्वाह गाड़ी डीज़ल स्टेशनरी इत्यादि व्यवस्था की जाती है ।राजस्व सभापति मध्य प्रदेश के गोपाल में लोक अदालत लगाकर एक मुश्त पुराने संपत्ती कर अदा करने पर अधिभार में 50- से सौ प्रतिशत की छूट दी गई है । नेता प्रतिपक्ष को अधिभार में छूट देने की बात करना चाहिए ना की संपत्ति कर में छूट की बात।करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष में जल्दी टेक्स पटाने वाले लोगों को पहले से ही हमने छूट दिया है चालू वित्तीय वर्ष अप्रैल से मई तक संपत्ति कर पटाने वाले करदाताओं को 6.25% की छूट दिए है उसी प्रकार जून से जुलाई में पटाने वाले को 5% की छूट दी गई है एवं अगस्त से सितंबर तक पटाने वाले करदाताओं को 4% की छूट दी गई है एवं अक्टूबर से नवंबर तक पटाने वाले करदाताओं को 2% की छूट दी गई है। प्रतिवर्ष यह छूट कायम है।एक मुश्त जलकर पटाने वाले करदाताओं को हमने भी अधिभार मे 100% की छूट का प्रस्ताव सामान्य सभा में लाया है।महापौर संजय पांडे की सक्रियता के चलते नेता प्रतिपक्ष नगर निगम की प्रतिपक्ष की नहीं अपितु विज्ञप्ति बाज़ बनकर अपना काम चला रहे हैं। विज्ञप्ति बाज़ नेता प्रतिपक्ष तथ्यहीन आरोप लगाकर कभी होली मिलन समारोह को नगर निगम का समारोह बताते हैं ,तो कभी दिशाहीन और तथ्यहीन आरोप निरूपित कर विज्ञप्ति जारी करते हैं ।नेता प्रतिपक्ष को मेरी सलाह है की जनता को गुमराह करने की बजाए जनहित में कुछ कार्य करें।

MSME की उड़ान को लगेंगे पंख: रायपुर में उद्यमियों के लिए दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन

0

रायपुर जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कोल्यारी में दिनाक 01.03.2026 और 02.03.2026 दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। रायपुर जैसे राज्य के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में इस तरह के “एडवांस” प्रशिक्षण का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यहाँ उद्यमियों के पास राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के अधिक अवसर होते हैं। प्रशिक्षण का मुख्य विशेषताएं रणनीतिक फोकस यह कार्यक्रम न केवल आधारभूत जानकारी, बल्कि एडवांस स्किल्स पर केंद्रित रहा, जो मौजूदा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को ‘स्केल-अप’ (बड़ा करने) में मदद करेगा और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लाइसेंसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, और लीगल कंप्लायंस जैसे जटिल विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी नए स्टार्टअप्स के लिए “रोडमैप” का काम करेगी तथा नेटवर्किंग और समन्वय विभिन्न विकासखंडों से आए उद्यमियों के बीच आपसी समन्वय और शासकीय योजनाओं (जैसे PMEGP, मुद्रा, या क्लस्टर विकास) के साथ जुड़ाव इस कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि है।

कोरबा जिले में RAMP योजना अंतर्गत 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

0

कोरबा जिले में कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड (KVSSL) द्वारा दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक ग्राम राल कटघोरा मे 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से RAMPयोजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जिले के कार्यरत उद्यमियों एवं संभावित उद्यमियों को उद्यम स्थापना एवं संचालन से संबंधित आवश्यक तकनीकी, प्रशासनिक एवं विधिक जानकारियाँ प्रदान करना तथा विषय-विशेषज्ञों द्वारा लाइसेंसिंग प्रक्रिया, विपणन संपर्क (मार्केट लिंकेज) तथा विधिक अनुपालन (लीगल कंप्लायंस) से संबंधित विषयों पर क्रमबद्ध एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उद्यम पंजीकरण, विपणन सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से समन्वय स्थापित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताते हुए इसकी सराहना की गई। उक्त कार्यक्रम से स्थानीय उद्यमियों की क्षमता संवर्धन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की अपेक्षा है।

चित्रकोट में तोकापाल व बास्तानार मण्डल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

0

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही भाजपा, प्रत्येक मण्डल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

संगठन को और सशक्त बनायेंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को चित्रकोट में तोकापाल व बास्तानार मण्डल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दोनों मण्डल के कार्यकर्ताओं को संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। श्री पाण्डेय ने कार्यशाला में सोशल मीडिया,एआई,नमो एप विषय पर विस्तार से जानकारी दी। हमारा इतिहास व विकास विषय पर कमलचंद भोजदेव,कार्य पद्धति विषय पर श्रीनिवास मिश्रा, कार्य विस्तार विषय पर लच्छूराम कश्यप, वैचारिक अधिष्ठान विषय पर आनंद मोहन मिश्रा,हमारी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर श्रीधर ओझा व बूथ प्रबंधन विषय पर योगेन्द्र पाण्डेय ने कार्यशाला में संबोधन दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ योग साधना व स्वच्छता अभियान में भी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम राम कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, बलदेव मण्डावी,नारायण ठाकुर,रितेश जोशी, तोकापाल मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, बास्तानार मण्डल अध्यक्ष सुनील कुरामी, रामवती भण्डारी, चन्द्रभान कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर,लच्छिन यादव,पूरन कश्यप,डुन्डीधर बघेल आदि सहित दोनों मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

MOST POPULAR

HOT NEWS