बालोद – कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम खलारी के सरपंच ने प्राथमिक शाला भवन की मरम्मत हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह ग्राम पापरा निवासी सुनीता कुर्रे एवं अर्जुनी निवासी सपना चेलक ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत चिचबोड़ के सरपंच ने गांव में सड़क मरम्मत कराने, ग्राम परसोदा के शिवलाल ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने तथा ग्राम बेलमाण्ड के सरपंच ने शिक्षक व्यवस्था करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।
दल्लीराजहरा खदान के सभी श्रमिक जो दिन रात अपनी अपनी पाली में यहां कार्यरत है और नियमित दिनचर्या के चलते अपने थकान को दूर करने के लिए खदान के कैंटीन में जाके चाय पिया करते है लेकिन विगत कुछ दिनों से लौह अयस्क खान समूह राजहरा के सभी कैटिंनों में दूध की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण सभी कार्मिकों को बिना दूध वाली चाय दिया जा रहा है। पहले यहां सभी कोई दूध वाली चाय मिलती थी श्रमिकों को दूध वाली चाय की आदत हो गई लेकिन अब कोरा चाय पीना पड़ रहा है और कोरा चाय पीने से मानसिक तनाव और थकान दूर नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सभी कार्मिको में रोष व्याप्त है। उक्त घटना के कारण खदानों में औद्योगिक संबंध खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा श्रमिकों को रही चाय की परेशानी से मुख्य महाप्रबंधक आई ओ सी आर बी गहरवाल जी ,राजहरा महाप्रबंधक जयप्रकाश जी ,दल्ली महाप्रबंधक विपिन कुमार जी एवम् पर्सनल के इंचार्ज को अवगत कराया और ज्ञापन दे कर लौह अयस्क खान समूह राजहरा के सभी कैटिंनों में अविलम्ब दूध की व्यवस्था किया जाये। दूध की अनउपलब्धता के कारण किसी प्रकार की घटना होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी इस बात पे चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा जी कहा सभी खदान श्रमिक जो दिन रात अपनी सेवा खदान को दे रहे है और इनकी थकान को दूर करने का एक मात्र जरिया चाय है कुछ मिले न मिले लेकिन एक अच्छी चाय हर एक श्रमिकों को मिलना चाहिए श्रमिकों के स्वास्थ्य के बारे में खदान प्रबंधक को ध्यान देना होना और उनके लिए पहले की तरफ दूध के चाय की व्यवस्था जल्द जल्द करे अन्यथा आने वाले दिनों में उत्पादन के क्षेत्र में बहुत बुरा असर होगा इस मौके में CGRKSS के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी समिल्लित थे।
प्रथम उप प्रधानमंत्री स्व. पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर बालोद जिले में आज किया गया विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन गंगा मैय्या से आशीर्वाद लेकर प्रारंभ किए गए इस यूनिटी मार्च में सांसद सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्गों के लोगों ने की पदयात्रा राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत इस विशाल यूनिटी मार्च में शामिल लोगों का विभिन्न स्थानों पर किया गया स्वागत एवं अभिनंदन, भारत माता एवं देश भक्तों के सम्मान में गगनचुंबी नारों एवं देश भक्तिपूर्ण गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से सराबोर रहा आयोजन
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने कहा कि देश के स्वाधीनता के पश्चात् अनेक छोटे-बड़े रियासतों में बटे देश को एकीकरण कर विशाल भारत वर्ष के नव निर्माण में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान अतुलनीय है। नाग आज देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती एवं आजादी के रजत महोत्सव के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च के समापन अवसर पर नया बस स्टैण्ड बालोद में आयोजित समारोह में अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। सांसद नाग यूनिटी मार्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
एमएम इस अवसर पर सांसद नाग ने देश के एकीकरण के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों के अलावा राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदानों का उल्लेख करते हुए उसे अनुपम एवं अद्वितीय बताया। इस दौरान सांसद नाग एवं अतिथियों के द्वारा गंगा मैय्या मंदिर झलमला में गंगा मैय्या का आशीर्वाद लेकर इस यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर सहित जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, केसी पवार, सौरभ लुनिया, राकेश यादव छोटू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों एवं सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ पद यात्रा की। यह विशाल पद यात्रा गंगा मैय्या मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर झलमला बस स्टैण्ड एवं झलमला हाई स्कूल होते हुए समीपस्थ ग्राम सिवनी पहुँचकर मुख्य मार्ग होते हुए गंजपारा बालोद पहुँची।
इसके पश्चात् जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित दुर्गा मंदिर होते हुए सदर बाजार, सब्जी मार्केट, मधु चैक से जय स्तंभ चैक होते हुए नया बस स्टैण्ड में यूनिटी मार्च पद यात्रा का समापन किया गया। आज आयोजित इस विशाल यूनिटी मार्च में शामिल पद यात्रियों का छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पद यात्रा में शामिल लोगों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि आज का विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन भारत माता एवं भारत माता के महान सपूतों के सम्मान में लगाए गए गगनचुंबी नारों एवं देश भक्तिपूर्ण गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से सराबोर होकर देश प्रेम के वातावरण में तब्दील हो गया था। गंगा मैय्या मंदिर प्रांगण झलमला से प्रारंभ इस यूनिटी मार्च के बस स्टैण्ड झलमला पहुँचने पर अतिथियों एवं पद यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद गैंद सिंह नायक एवं शहीद निरलेश कुमार ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इन वीर शहीदों से आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात् झलमला बस स्टैण्ड में पद यात्रियों के सम्मान में बनाए गए पंडाल में अल्प विश्राम कर यूनिटी मार्च शासकीय हाई स्कूल झलमला होते हुए ग्राम सिवनी के लिए प्रस्थान किया। इसके पश्चात् यूनिटी मार्च के ग्राम सिवनी पहुँचने के उपरांत शहीद नारद निषाद के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करने के पश्चात् कला मंच सिवनी में आॅपरेशन सिंदूर पर आधारित देश भक्तिपूर्ण लघु नाटक का भी मंचन किया गया। इसके पश्चात् यूनिटी मार्च में शामिल पद यात्रियों ने जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित दुर्गा मंदिर में पहुँचकर लघु विश्राम किया। इसके बाद यूनिटी मार्च बुधवारी बाजार के गांधी भवन में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आम जनता को यूनिटी मार्च के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। इसके उपरांत यूनिटी मार्च मधु चैक, जय स्तंभ चैक होते हुए नया बस स्टैण्ड में यूनिटी मार्च का समापन किया गया। आज आयोजित यूनिटी मार्च के समापन अवसर पर नया बस स्टैण्ड में आयोजित समारोेह को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने आम नागरिकों को यूनिटी मार्च के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्री नाग ने कहा कि देश के स्वाधीन होेने के पश्चात् इस विशाल भारत वर्ष के छोटे बड़े रियासतों का एकीकरण कर महान भारत वर्ष का निर्माण करने अत्यंत दुष्कर कार्य था। लेकिन लौह पुरूष सरदार वल्लभ पटेल ने अपनी दूरदर्शिता एवं अप्रितिम बुद्धिमता तथा दृढ़ ईच्छा शक्ति की बदौलत देश के कुल 562 रियासतों का एकीकरण कर विशाल भारत वर्ष के निर्माण करने का अद्वितीय कार्य किया है। इसके लिए हमारा देश सरदार पटेल का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भातर एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्पना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लंबे समय के कारण हमारा देश आत्मनिर्भर नही था किंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने नशापान को राष्ट्र, परिवार एवं समाज के अवनति का मुख्य कारण बताते हुए नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की। इसके पूर्व सांसद श्री साय ने गंगा मैय्या प्रागंण झलमला में यूनिटी मार्च के शुभारंभ अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी एवं भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशापान से सर्वथा दूर रहने तथा इस पुनीत कार्य के अंतर्गत अपने घर, परिवार, पास-पड़ोस तथा सभी परिचित के लोगों को नशापान से दूर रहने के लिए प्रेरित करने एवं इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन एवं अतिथियों ने आज आयोजित यूनिटी मार्च को संबोधित करते हुए देश के एकीकरण एवं भारत के नवनिर्माण में प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आज सांसद श्री नाग एवं अतिथियों के द्वारा ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। समारोह में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।
बालोद दिनांक- 10 नवम्बर 2025 (सोमवार)बालोद शहर स्थित सी-मार्ट में भारतीय जनता पार्टी के संजारी-बालोद विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय सांसद भोजराज नाग,मुख्य वक्ता रहे प्रदेश महामंत्री माननीय यशवंत जैन,अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने की।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक राकेश (छोटू) यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई।मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग का उद्बोधन
भोजराज नाग ने कहा– कि भारत आज नई गति से आगे बढ़ रहा है — हमें “बुलेट ट्रेन” की रफ्तार से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के पास असीम ऊर्जा है, लेकिन उन्हें सही दिशा में परिश्रम करना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “वोकल फॉर लोकल” और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और शारीरिक सशक्तिकरण का भी प्रतीक है।उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि स्वदेशी बीज और जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।मुख्य वक्ता यशवंत जैन का वक्तव्य
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और विचारों में भी स्वदेशी भाव होना चाहिए।उन्होंने कहा कि “भारत आत्मनिर्भर बनेगा, तभी विश्व में उसकी पहचान और सशक्त होगी।”उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के उदाहरण से एकता और स्वदेशी की भावना को रेखांकित किया।अध्यक्षीय उद्बोधन – पूर्व विधायक प्रीतम साहू
पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा– कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बना रहा है।उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें ताकि ग्रामीण और शहरी कारीगरों की आजीविका मजबूत हो सके।सांसद भोजराज नाग जी ने आए हुए सभी मंडल अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में जिला सह संयोजक एवं जिला मंत्री प्रेम साहू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं कार्यकर्ताछत्तीसगढ़ वन उपज उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष टोमन साहू,जिला महामंत्री राकेश (छोटू) यादव, दुर्गानंद साहू, तेजराम साहू, दिनेश सिंह, लक्ष्मी साहू, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, निशा योगी, कृतिका साहू, भुनेश्वरी चंद्राकर, महेश्वरी ठाकुर, अमित चोपड़ा, टुकेश्वर पांडे, धर्मेंद्र साहू, दीपा साहू, आदित्य पिपरे, त्रिलोकी साहू, रविंद्र टेमरिया, मनीष गांधी, गिरजेश गुप्ता, गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव,संजय सानू,शिवेंद्र देशमुख, संदीप साहू, रौनक कत्याल ,भांन सिंह मंडावी ,कांति साहू, प्रीती देशमुख, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू ,आशा पटेल ,सुनीता मनहर , संजय शर्मा,कमल बजाज तथा अनेक ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जगदलपुर नगर में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के पुत्र के विवाह समारोह में प्रदेश के अनेक बड़े कांग्रेस नेता जगदलपुर पहुंच रहे हैं।छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कई अन्य बड़े नेता जगदलपुर पहुंच रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज विगत दो दिनों से इस समारोह में उपस्थित हैं।सूत्र बताते हैं कि इन बड़े नेताओं और बस्तर के अन्य नेताओं के बीच संगठन को लेकर महति चर्चा हो सकती है।
बालोद, 08 नवंबर 2025प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम दुधली में जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे शासकीय पाॅलीटेक्निक के समीप के खाली जगह को नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में समुचित मात्रा में पानी की व्यवस्था, शौचालय, स्नानागार का स्थान, विद्युत व्यवस्था एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल को आयोजन स्थल में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनातगी करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस 05 दिवसीय नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के दौरान लगभग 15 हजार लोग उपस्थित होेने की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री यादव ने नक्शे के माध्यम से प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा का अवलोकन भी किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव एवं राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्सौरभ लुनिया, अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
बालोद जिले के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक, युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मरार समाज को मेहनतकश समाज बताते हुए समाज के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना कीकोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने तथा राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति करने का दिया आश्वासन
बालोद, 09 नवंबर 2025मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र के उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हम सभी को हमारी आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित एवं ज्ञानवान बनाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय आज जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री साय ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाले मेहनतकश समाज बताते हुए कोसरिया मरार समाज के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की।
समारोह में मुख्यमंत्री साय ने कोसरिया मरार समाज के मांग पर कोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने तथा राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति करने के अलावा आज समाज के द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय सर्वप्रथम शाकंभरी माता, भगवान श्री रामचंद्र एवं सीता मैया और महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के अलावा दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में मरार समाज के प्रतिनिधि एवं समाज के लोगों एवं आम नागरिक गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक, युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव को समाज का महत्वपूर्ण दिवस बताते हुए आयोजन का मुक्तकंठ से सराहना की। साय ने सामाजिक सम्मेलनों की महत्व एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन समाज के मजबूती के अलावा स्वजातीय जनों के साथ मेल-मिलाप करने का भी बेहतर माध्यम होता है। इसके अलावा उन्होंने कोसरिया मरार समाज द्वारा आज आयोजित सामूहिक विवाह के नेक कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सामूहिक विवाह का आयोजन फिजूल खर्च को रोकने के अलावा समाज के कमजोर तबके के लोगों को संबल प्रदान करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।
साय ने समाज व राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को अपने बच्चों को समुचित शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साय ने कहा कि शिक्षा न केवल शासकीय सेवा प्राप्त करने के लिए वरन जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने का सबसे बड़ा माध्यम होता है। इसके अलावा उन्होंने नशापान को समाज की अवनति का मुख्य कारण बताते हुए समाज के लोगों को नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की। श्री साय ने सभी समाजों के प्रगति को छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश का प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि मरार समाज के प्रगति पर ही छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति निहित है। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आज के इस आयोजन से निश्चित रूप से कोसरिया मरार समाज को मजबूती मिलने के अलावा उसके प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त होगा। साय ने कहा कि मरार समाज खेती, किसानी एवं शाक-सब्जी के उत्पादन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की सेवा करने के अलावा राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित मे चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के द्वारा अन्नदाता किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने का जनहितैषी कार्य कर रही है।
इसके अलावा हमारे सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सिंचाई के रकबा को भी वृद्धि करने का कार्य किया गया है। राज्य के किसानों के खेतों में समुचित मात्रा में पानी पहुँचाने हेतु सिंचाई जलाशयों के मरम्मत के लिए 2800 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा हमारे सरकार के द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य में दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने हेतु भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा कोसरिया मरार समाज द्वारा प्रकाशित युवक, युवति परिचय माला पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा उन्होंने आज आयोजित शांकभरी महोत्सव के दौरान सामूहिक विवाह के अंतर्गत संपन्न कराए गए विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। समारोह का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पटेल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज के प्रमुख मांगों की ओर मुख्यमंत्री श्री साय का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रांतीय संयोजक श्री राजेन्द्र पटेल के द्वारा किया गया। क्रमांक/850/ठाकुर–00–
तहसील साहू संघ, एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का “शपथ ग्रहण समारोह” एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू का सम्मान समारोह का आयोजन कल दिनांक 08 नवंबर शनिवार को दोपहर 3 बजे साहू सदन, न्यू बस स्टैण्ड के पास, दल्ली राजहरा में रखा गया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ. निरेन्द्र साहू (अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़) अध्यक्षता करेंगे सोमन साहू ( अध्यक्ष, जिला साहू संघ, बालोद )
शपथ ग्रहण समारोह
प्रीतम साहू ( पूर्व विधायक, बालोद विधानसभा क्षेत्र ) तोरण लाल साहू ( उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, बालोद एवं अध्यक्ष नगर पालिका परि. दल्ली राजहरा ) श्रीमती प्रतिभा चौधरी (अध्यक्ष नगर पालिका परि., बालोद ) , विजय साहू ( महामंत्री, जिला साहू संघ, बालोद ) डॉ. लिखेश्वर साहू ( सचिव, न्याय प्रको. जिला साहू संघ, बालोद ) विजय साहू ( महामंत्री जिला साहू संघ बालोद) लिकेश्वर साहू (सचिव न्याय प्रकोष्ठ जिला बालोद ) मिथलेश साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ पुरूर ) प्रेम साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ बालोद ) परमानंद साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ लोहारा उमाशंकर साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा ) भान सिंह सार्वा (अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुंडरदेही ) सोमेश साहू पूर्व अध्यक्ष डॉगी डॉडी महेंद्र साहू (पूर्व अध्यक्ष गुरुर ) हेमंत साहू (कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ डांडी लोहार ) कुबेर साहू एवं प्रहलाद साहू (वरिष्ठ समाजसेवी)
City media
द्रौपदी साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला बालोद
स्वागत भाषण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सबके विश्वास और स्नेह से आज मुझे तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का अध्यक्ष पद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए गौरव के साथ-साथ समाज सेवा का उत्तरदायित्व भी है। मैं आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ और आश्वस्त करता हूँ कि समाज की मर्यादा, एकता और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करूँगा।हमारा साहू समाज मेहनत, अनुशासन, सदाचार और सहयोग की परंपरा वाला समाज है। हमारे पूर्व पदाधिकारीगणों ने संकल्प, परिश्रम और एकजुटता से संगठन को आगे बढ़ाया है। मैं उनके प्रति आदर व्यक्त करता हूँ और हम सब मिलकर इस प्रगति यात्रा को और सुदृढ़ करेंगे।समाज की उन्नति का प्रथम साधन शिक्षा है। हमारे बालक और बालिकाएँ पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, उच्च स्थान प्राप्त करें—इसके लिए कोशिश होगी कि समाज स्तर पर मार्गदर्शन और सहयोग के प्रयासों को और व्यवस्थित तथा सशक्त बनाया जाए।
हमारे युवा व युवती प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और न्याय प्रकोष्ठ समाज की शक्ति के महत्वपूर्ण आधार हैं। युवा व युवती प्रकोष्ठ समाज में नई स्फूर्ति और संगठन की जागरूकता फैलाएगा।महिला प्रकोष्ठ परिवार और समाज में संस्कार, शालीनता और सांस्कृतिक चेतना को पुष्ट करेगा। न्याय प्रकोष्ठ समाज में मेल-मिलाप, सद्भाव और समाधान की भावना को दृढ़ करेगा।आगामी समय में हम भक्त माता कर्मा जयंती को विशेष भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाने जा रहे हैं। माता कर्मा परोपकार, सेवा, त्याग और समाज-सुरक्षा की आदर्श प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने का अवसर है। इसके साथ ही, जो भी समाज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, शिल्पी, सेवक अथवा अन्य सदस्य उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं—उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। सम्मान से उत्साह बढ़ता है और उत्साह से समाज आगे बढ़ता है।*प्रतिमा चौधरी* ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि तहसील साहूसंघ और परिक्षेत्र में आप सब पदाधिकारी बने हैं । यह एक पद नहीं ,यह जिम्मेदारी है एक व्यवस्था है समाज को सुचारू रूप से चलाने की । जिसमें आपको चुना इसलिए गया है कि आप अपने विचारों और कामों से समाज को बहुत आगे स्थल पर ले जा सकते हैं । यह जिम्मेदारी है आपके लिए , हम साहू समाज के कुल से पैदा होकर आए हैं जहांगीर भामाशाह और संत शिरोमणि मां भक्त कर्मा जन्म लिए थे। हम चाहते हैं कि हमारा समाज बड़ी ऊंचाई पर हो । साहू समाज जहां पर पहुंचा है उसके लिए हमारे बुजुर्गों की आशीर्वाद है हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि आज समाज को और आगे ले जा सकें । इतने बड़े साहू समाज में कई प्रतिभा वान और जिम्मेदार लोग होने की बावजूद हमारे हमारे समाज पिछड़ा है ।हमारा दायित्व है कि हम समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करें ।हमारे समाज के निर्धन परिवार के बच्चे जो पढ़ना लिखना चाहते हैं उसकी मदद करें । ताकि समाज के बच्चे आगे पढ़ कर समाज के नाम रोशन कर सके । उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ निवेंद्र साहू से अनुरोध किया कि एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि प्रत्येक शहर में हमारे समाज के भवन हो जहां किसी काम से जाने वाले हमारे समाज के भाई बहन को रहने के लिए उचित व्यवस्था हो सके।*सोमन साहू* अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद ने कहा कि राजहरा के तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा कि संगठन की तारीफ मै सभी तहसीलों में जाकर करता हूं । यहां की जो कार्य प्रणाली है बहुत ही अनुकरणीय है समाज के बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए युवती मंच का गठन किया गया है ऐसा सभी तहसीलों में हो इसके लिए मैं सभी से कहता हूं ताकि बेटियों का सम्मान हो बिटिया सक्षम हो आगे बढ़ सके । शिक्षा और संस्कार में माता और बहनों के निवेदन करता हूं कि बच्चों को समाज के रीति- निति के बारे में बताएं । समाज में अंतर जाति और अंतरधर्म विवाह हो रहा है उसे रोकना होगा । समाज को मजबूत बनाने के लिए कार्यशाला की आवश्यकता है । समाज के नए नियमावली के लिए घर-घर जाकर प्रचार करना होगा l*विजय साहू महामंत्री जिला साहू संघ बालोद* ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि आपको समाज ने अपना मुखिया बनाया है आप सभी की जिम्मेदारी है कि समाज को ईमानदारी से काम करके इसे आगे बढ़ाएं । हमें राजनीतिक ,शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए । जब तक हम सभी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ेंगे समाज ठीक से नहीं खड़ा हो सकता ।*डॉ नरेंद्र साहू* ने भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी और संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की बुलाते हुए नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में जन्म लिए हैं हमारे लिए गर्व की बात है कि पूरे भारत में एक ऐसा प्रदेश है हमारा जिसे मां का दर्जा मिला है और जहां मां का दर्जा मिल जाए वहां माताओ और बहनों का सम्मान होना जरूरी है । हमारा समाज बहुत बड़ा समाज है सिर्फ समाज का बड़ा होना ही मायने नहीं रखता इसके लिए हमारे सभी समाज के लोगों को एक होकर चलना होगा । हमारे पूर्वजों ने सन 1911_ 12 में साहू समाज को गठन करने के लिए प्रयास किया गया था जो 1935 में जाकर सरकार हुआ और साहू समाज का गठन हुआ । भक्त मां कर्मा के जीवन से हमें उचित भक्ति शक्ति और मुक्ति की शिक्षा मिलती है । लेकिन अब हमारे समाज में दायित्व और संस्कार की कमी होती जा रही है हम पाश्चात्य देशों के संस्कार को अपनाते जा रहे हैं । सगाई के उपरांत बाद नया सिस्टम प्री वेडिंग का जो चालू हो रहा हुआ है वह समाज के लिए घातक है । क्योंकि इस प्री वेडिंग के कारण कुछ ही दिनों में सगाई टूटने की घटना में वृद्धि हो रही है । समाज के नियमावली में बदलाव किये गए हैं जिसमें प्री वेडिंग बंद होगी शादी में डीजे को भी बंद किया गया है । ऐसे कई नए नियमवली है जो राजीम जयंती में प्रकाशित समाज की पुस्तक में आपको पढ़ने को मिलेंगे ।हमारे समाज में जो विकृति आ रही है उसे दूर करने के लिए सभी के लिए कार्यशाला होगा । समाज के बेटे और बेटियों के लिए समाज की रीति नीति के संबंध में भी कार्यशाला होगी हमारे समाज में जिस तरह से धर्म परिवर्तन हो रहा है उसके लिए भी कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी हमारे युवक पढ़ने लिखने के बावजूद बेरोजगार हो रहे हैं उनके लिए रोजगार के संबंध में और अन्य जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी जाएगी । सभी पदाधिकारी को चार माह तक पूरे नियमावली के लिए काम करना होगा ।कार्यक्रम में मंच संचालन गोविंद राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने किया एवं आभार प्रदर्शन *राजेश कुमार साहू* सचिव तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने किया उन्होंने सभी अतिथियों को लौह नगरी दल्ली राजहरा आगमन पर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आप सभी का सहयोग,आशीर्वाद और मार्गदर्शन से तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा पूरे प्रदेश में एक नया पहचान हासिल करेगी यह हमारा आपसे वादा है ।आप सबकी आत्मीय सहभागिता ने इस आयोजन को एक परिवारिक और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया है। यह केवल पदभार ग्रहण नहीं, बल्कि हमारी एकता, संगठन-भावना और समाज हित की सामूहिक प्रतिज्ञा का क्षण है।सबसे पहले, हम अपने मुख्य अतिथि नीरेंद्र साहू को हृदय की गहराइयों से प्रणाम एवं धन्यवाद अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपनी व्यस्तताओं के मध्य रायपुर से पधारकर हम सबको दिशा, प्रेरणा और उत्साह प्रदान किया। आपका स्नेह और मार्गदर्शन हमारे समाज को निरंतर संगठित और गतिशील बनाए रखने का आधार है।उन्होंने कार्यक्रम में नगर के पत्रकारगणों को ,नन्हे मुन्ने बच्चों को नृत्य प्रस्तुति देने के लिए , लाइट व्यवस्था बनाने वाले जलपान एवं स्वागत व्यवस्था की टीम ,एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हु हमारे समाज के सभी पूर्व पदाधिकारी को भी कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए तथा समाज के सभी लोगों को मैं धन्यवाद करता हूं जिन्होंने की गरिमामय उपस्थित से कार्यक्रम संपन्न हुआ था । आप सभी से आशा करता हूं कि समाज को आगे बढ़ाने और बेहतरीन सहयोग हम पर बना रहेगा हम एक साथ मिलकर समाज को नई दिशा देंगे । हमारा समाज पूरे प्रदेश में ही नहीं भारत देश भी सर्वश्रेष्ठ समाज होगा ।इन्हीं आशाओं के साथ आप सबका मैं आभार व्यक्त करता हूं ।ल
डीजल डालकर युवक ने की आत्महत्या सूत्रों की जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को 4:00 बजे के आसपास वार्ड क्रमांक 13 में युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर झुलस गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया युवक बस ड्राइवर था युवक का नाम मिथलेश साहू वार्ड नंबर 13 में रहता था युवक के दो बच्चे हैं
आज अटल योग सदन में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा ‘S I R’ का गठन होने के उपलक्ष्य में राजहरा मण्डल द्वारा भव्य एवं सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संचालक रहे भूपेंद्र श्रीवास जी।कार्यक्रम के सायोजक रहे राकेश द्विवेदी जी तथा सह-संयोजक श्याम जाइसवाल जी।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
प्रथम उद्बोधन – मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जीउन्होंने कहा कि—“जिस प्रकार देश में वंदे भारत जैसी आधुनिक व तेज गति से चलने वाली ट्रेनें देश को नई दिशा दे रही हैं, उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को भी स्वयं को आधुनिक, सक्रिय और तेज गति से कार्य करने की आवश्यकता है। पद अवसर नहीं – दायित्व होता है। जो अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन नहीं करेगा, उसका दायित्व बदला जाएगा।”साथ ही उन्होंने वंदे मातरम् गीत कब लिखा गया, किसने लिखा, तथा ‘S I R’ के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी।विशेष चर्चा – श्याम जायसवाल जीश्याम जायसवाल जी ने ‘S I R’ पर चर्चा आरंभ की तथा प्रत्येक BLA-2 पदाधिकारी को मोबाइल पर सूची कैसे देखनी है, इसकी विस्तृत जानकारी दी।मुख्य संबोधन – राकेश द्विवेदी जीउन्होंने ‘S I R’ एवं वंदे मातरम् गीत के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सांस्कृतिक क्षणअंत में मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा जी ने वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया, जिसके साथ सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर मिलाकर सदन का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।स्वागत समारोहराकेश द्विवेदी जी का स्वागत मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा जी एवं विनय सिंह जी द्वारा किया गया।श्याम जायसवाल जी का स्वागत राजहरा के पार्षदगण द्वारा किया गया।मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी का स्वागत मंडल मंत्री समर्थ लाखानी द्वारा किया गया।आभार व्यक्तकार्यशाला का आभार मंडल मंत्री समर्थ लाखानी ने व्यक्त किया।मंच पर विराजमान रहे —राकेश द्विवेदी जी, श्याम जायसवाल जी एवं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी।