City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

आईजी सुंदरराज पी. का कार्य पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक – संजय पांडेय

0

एनआईए के आईजी बनाए गए सुंदरराज

महापौर, और भाजपा पार्षदों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

बस्तर में 14 वर्षों तक दिए गए उल्लेखनीय योगदान को किया याद

जगदलपुर नगर निगम भाजपा पार्षद दल ने महापौर संजय पांडे के साथ बस्तर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्ति मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने आईजी पी. सुंदरराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुंदरराज पी. पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदों पर 14 वर्ष तक कार्यरत रहे। उन्होंने समर्पण, साहस और कुशल नेतृत्व के साथ जो कार्य किया, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। नक्सल विरोधी अभियानों के साथ-साथ उन्होंने आम नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इंस्पेक्टर जनरल के रूप में उनकी नियुक्ति बस्तर के लिए गौरव का विषय है। हमें विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ निर्वहन करेंगे। इस दौरान महापौर संजय पांडे एवं भाजपा पार्षद दल ने बस्तर में उनके लंबे कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। सभी जनप्रतिनिधियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों और यादों को साझा करते हुए आत्मीय चर्चा की तथा उनके बेहतर भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, कलावती कसेर, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद उमा मिश्रा, पारूल बोथरा, आशा साहू, बंसती समरथ, उर्मिला यादव, रोशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव तोड़ेम सहित भाजपा के राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, पंकज आचार्य एवं सूरज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

बालोद जिले के नेवारीकला गांव में 47 वर्षीय महिला की हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

0

बालोद जिले के नेवारीकला गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 47 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव उसके घर के एक कमरे में मिला। मृतिका की पहचान दया बाई निवासी नेवारीकला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को घटना की भनक लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

दल्ली राजहरा को रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

0

दल्ली राजहरा। चेंबर ऑफ कॉमर्स दल्ली राजहरा ने क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के नाम मांगपत्र सौंपा। यह मांगपत्र सीनियर डीसीएम अवधेश द्विवेदी के माध्यम से सौंपा गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कुकरेजा एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र डहरवाल ने हाल ही में रायपुर तक चलने वाली डेमू ट्रेन में चार अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए क्षेत्र की अन्य लंबित रेल मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।मांगपत्र में दल्ली राजहरा से दुर्ग तक रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, दुर्ग–इतवारी तारसा लोकल ट्रेन का विस्तार कर उसे दल्ली राजहरा तक संचालित करने तथा रायपुर तक चलने वाली इतवारी–रायपुर लोकल ट्रेन को दल्ली राजहरा तक बढ़ाने की मांग की गई है। इसके साथ ही ताड़ोकी–रायपुर डेमू ट्रेन में एक अतिरिक्त ए.सी.कोच जोड़ने और दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण के लिए एक अतिरिक्त काउंटर खोलने कोरबा से रायपुर चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस के विस्तारी करण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।चेंबर ऑफ कॉमर्स पदाधिकारियों ने कहा कि दल्ली राजहरा एवं आसपास का क्षेत्र मुख्य रूप से खनन क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक एवं नागरिक निवास करते हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को नागपुर सहित अन्य बड़े शहरों की यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों को पूरा किया जाता है तो बालोद जिले सहित बस्तर संभाग के हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।मांगपत्र सौंपने के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कुकरेजा, महामंत्री भूपेंद्र डहरवाल, झूमर लाल जैन, अमित जायसवाल एवं संजय बैस उपस्थित रहे।

रानीमाई, हर्राठेमा जंगल घाटी में गले में चाकू टीकाकर लूटपाट करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आरोपियों से घटना में उपयोग किये चाकू, मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 24 डब्ल्यू 1779 एवं 03 नग मोबाईल को किया गया जप्त।

आरोपीगणों द्वारा रास्ता पूछने के नाम पर रोककर गले में चाकू टीकाकर डरा धमका कर हाथ मुक्का से मारपीट कर घटना को दिया अंजाम।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धर्मेन्द्र कुमार उइके पिता कार्तिक राम उइके उम्र 30 वर्ष पता ग्राम गोड़पाल थाना व जिला बालोद दिनांक 19.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 18.06.2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 व्ही 8995 से बीज खरीदने के लिये 3,000/-रूपये पर्स में तथा 1000/-रूपये पैंट के दुसरे पैकेट में कुल 4,000/-रूपये लेकर बालोद बीज खरीदने के लिये बालोद आया था किंतु तबियत ठीक नही लगने से बीना बीज खरीदे करीबन 01.00 बजे बालोद से अपने मोटर सायकल से घर गांव गोड़पाल जाने के लिये निकला की करीबन 01.35 बजे यह रानीमाई, हर्राठेमा जंगल घाटी में पहंुचा था कि रोड में 03 लड़के स्प्लेण्डर मोटर सायकल में थे ने प्रार्थी को रोके और बालोद जाने का रास्ता पुछे उसी दौरान तीनों लड़को में से एक लड़का प्रार्थी के गले में चाकू टीकाकर एवं दूसरा लड़का उसके पसली में मुक्का मारकर तथा तीसरा लड़का पैंट जेब के पर्स में रखे 3,000/-रूपये को डरा धमकाकर निकालकर छीनकर झलमला की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 294/2026 धारा 309(6) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज मोबाईल टॉवर डम के आधार पर आरोपीगण लिपेन्द्र साहू, जतिन पटेल, गौरव यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होने अपराध घटित करना स्वीकार किये है। आरोपी लिपेन्द्र साहू से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 24 डब्ल्यू 1779, एक मोबाईल फोन, जतिन पटेल से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू एवं मोबाईल फोन तथा गौरव यादव से लुटे गये रकम में से 700/-रूपये तथा एक मोबाईल फोन जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को विधिवत दिनांक 28.06.2026 के क्रमषः 13.30, 13.35, 13.40 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना बालोद एवं सायबर सेल बालोद की विषेष टीम तैयार कर आरोपियों को पता तलाश कर पकड़ा गया। आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक वेदप्रकाश भुआर्य, आरक्षक मनोज चंद्रा, आरक्षक जितेन्द्र सिन्हा, आरक्षक भुवन ध्रुव, आरक्षक खिमन अमरिया एवं सायबर सेल बालोद प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक भोपसिंह साहू, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपीगणः-(1) लिपेन्द्र साहू पिता नेमसिंह साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (2) जतिन पटेल पिता मुकेश पटेल उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (3) गौरव यादव उर्फ टुक्कू यादव पिता डोमन यादव उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ.ग.

नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली आरोपियां गिरफ्तार

0

मुख्य सचिव छ.ग. शासन से पहचान बताकर लोेगो को नौकरी लगाने का देती थी झांसा।ऽ आरोपीयां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वीवो कंपनी का मेाबाइल को किया गया जप्त।

फर्जी ऑफर लेटर दिखाकर 03 लोगो से कुल 5,50,000/- रूपए लेकर की है धोखाधड़ी।

बालोद पुलिस की लोगो से अपील नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देने वाले लोेगो से रहे सावधान

दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थिया डामिन साहू पिता गोविंदराम साहू उम्र 37 वर्ष मरारपारा बालोद थाना व जिला बालोद थाना उपस्थित होकर बताई इनकी पहचान की बिंदु दुबे, ललिता गजेन्द्र निवासी अटल विहार कॉलोनी सिवनी बालोद हम तीनो करीबन डेढ़ वर्ष पहले हमारे पहचान के योगेश साहू निवासी नयापारा बालोद से मुलाकात हुआ जिन्होंने हम तीनो को बताया कि उन्होंने ने कम्प्यूटर शिक्षक हाई स्कूल कनेरी में नौकरी लगाने के लिए श्रीमती लता धीवर निवासी पांडेपारा बालोद को 3,50,000/- रूपए दिया हूं, यदि तुम लोगों को भी शासकीय नौकरी मे

लगना है तो लता धीवर से सम्पर्क कर लेना कहकर उनका पता बताए तब मैं बिंदु दुबे एवं ललिता गजेन्द्र दिनांक 05.03.2026 को श्रीमती लता धीवर के घर पाण्डेपारा बालोद में जाकर उनसे मुलाकात कर नौकरी के संबंध में चर्चा किए जिन्होंने अपनी पहचान मुख्य सचिव छ.ग. शासन से होना बताकर मुझे कृषि विभाग में, बिन्दु दुबे को जिला अस्पताल बालोद में केयर टेकर एवं ललिता गजेनद्र को जिला अस्पताल बालोद में दवाई वितरण की नौकरी लगाने के लिए प्रत्येक लोगों को 02-02 लाख रूपए लगेगा करने पर रूपए की व्यवस्था कर कुछ दिनो में मैने 2,00,000/- रूपए बिन्दु दुबे ने 1,50,000/- रूपए एवं ललिता गजेन्द्र ने 2,00,000/- रूपए नगर श्रीमती लता धीवर को को दिए हैं किन्तु उनके द्वारा हम तीनो को कोई नौकरी पर नहीं लगाकर हम तीनो से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 5,50,000/- रूपए लेकर धोखाधड़ी किए जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर आरोपिया के विरूद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियां श्रीमती लता धीवर पति आकाश धीवर उम्र 36 वर्ष पता वार्ड क्र. 05 ओम किराना दुकान के पास पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) से पुछताछ करने पर बताई कि अपने साथी के साथ मिलकर प्रकरण के पीड़ित 07 लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर कुल 25,50,000 रू प्राप्त कर अपने साथी द्वारा दिये बैंक खाता धारकों के बैंक खाता में आरोपियां ने कुल- 23,92,500 रू ट्रांसफर करना कि व जिसके एवज में आरोपियां को 1,57,000 रू कमीशन राशि प्राप्त हुआ है। पुछताछ पर आरोपी लता धीवर द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 29.06.2026 के 16ः10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपियां की गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक षिषुपाल सिन्हा, सउनि सुरज साहू, प्र.आर. 1732 योगेष सिन्हा, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू, म.आर. 430 ममता ठाकुर, म.आर. 135 जागृति ठाकुर का विषेष सराहनीय योेगदान रहा। नाम आरोपियांः- श्रीमती लता धीवर पति आकाश धीवर उम्र 36 वर्ष पता वार्ड क्र. 05 ओम किराना दुकान के पास पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद

राजहरा में अवैध नशीली दवा की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा रेल्वे लाॅबी के सामने वार्ड क्रं. 26 राजहरा।गिरफ्तार आरोपी -(1) जितेश्वर साहू पिता स्व. उदय राम साहू उम्र 32 साल पता वार्ड न. 26 दल्लीराजहरा।

दिनांक घटना समय को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि वार्ड क्रं. 26 राजहरा निवासी जितेश्वर साहू नामक व्यक्ति के द्वारा रेल्वे लाॅबी के सामने राजहरा मे अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई रखकर लाभ अर्जित करने की नियत से बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर राजहारा पुलिस घटना स्थल रेल्वे लाॅबी राजहरा के पास पंहुची जंहां पर जितेश्वर साहू एक लाल रंग के थैला मे सामान रखे संदिग्ध हालत में मिला जो पुलिस को देखकर इधर उधर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी जितेश्वर साहू के कब्जे से एक लाल रंग के कैरी बैग जिसमें भरकर रखे ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG छोटे बड़े 11 रैपर में कुल 445 नग ब्राउन रंग टैबलेट तथा नगदी 900 रूपये मिलने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप. क्र. – 145/2026, धारा 22,27 NDPS act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

मांस के लिए गाय की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

0

नारायणपुर के ग्राम मालिंगनार की घटना

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से मांस के लिए गाय की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेनूर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।. मौके से गाय का कटा हुआ मांस, अवशेष और हथियार बरामद किए गए हैं।

यह घटना बेनूर थाना क्षेत्र के ग्राम मालिंगनार में बीते 27 जून को हुई। मालिंगनार के पटेलपारा में कुछ व्यक्तियों ने गौवंश का को मांस के लिए मार डाला। सूचना मिलते ही बेनूर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम ने गौकशी करने वाले 12 आरोपियों को पकड़ लिया।घटना स्थल से मांस, मृत गाय के अवशेष, टंगिया और दो छुरियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंगलूराम सलाम, सिद्दू सलाम, मनकूर वड्डे, सुखमन करंगा, रामसिंग सलाम, इतवारु राम करंगा, मंगिया सलाम, सोमारू सलाम, मंगेल सलाम, मनकू वड्डे, सोमजी सलाम और सन्नू शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मालिंगनार के ही निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

बस्तर में सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ

0

6 जुलाई तक होंगे तरह तरह के कार्यक्रम

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ संभागीय कार्यालय जगदलपुर के प्रांगण में जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोहरदत्त तिवारी ने सहकारी सप्ताह के अवसर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे व समस्त कर्मचारियों ने सहकारी गीत का गायन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय के सफल एवं गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक बस्तर में भी सहकारिता जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देने विविध कार्यक्रमों का आयोजन हेतु आह्वान किया। सहकार से समृद्धि के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने हेतु किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण समुदाय को सहकारिता से जोड़ने तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका को सशक्त बनाने हेतु जोर दिया गया। कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे द्वारा सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य समितियों की भूमिका विषय पर चर्चा की गई । मितेश पाणिग्रही प्रशिक्षक ने बहुउद्देशीय उपनियम का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रेम कुमार यादव सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य, चंद्रभान नागवंशी सदस्य, संतोष नाग सह संयोजक, तुलसी देवांगन सह संयोजक, धनुर्जय कश्यप, उमेश गुप्ता, उदय दुबे एवं राज्य सहकारी संघ के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

0

हर माता पिता अपने बच्चों को पिलाएं दवा

दल्ली राजहरा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने वार्ड क्रमांक 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री दुबे ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन विकलांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम समय पर दी जाने वाली पोलियो की दवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो-मुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से दल्ली राजहरा सहित पूरा देश पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।

सिलाई प्रशिक्षण के बीच पंचायत भवन की छत का प्लास्टर गिरा, दो युवतियां घायल

0

बकावंड की मालगांव पंचायत का मामला

बुरी तरह जर्जर हो चुका है ग्राम पंचायत भवन

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मालगांव के पंचायत भवन में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलाई प्रशिक्षण के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से दो युवतियां घायल हो गईं। हादसे के समय भवन में करीब दर्जनभर महिलाएं और युवतियां सिलाई का प्रशिक्षण ले रहीं थीं। मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शासन की योजना के तहत मालगांव के पंचायत भवन में शासन की योजना के तहत महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान अचानक जर्जर छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से दो युवतियों को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना से प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद महिलाओं ने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है। घटना स्थल की तस्वीरों में छत का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है तथा सरिया भी बाहर निकल आया है। क्षेत्र क्रमांक 25 की जनपद सदस्य नमिता भोलानाथ नाग ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से पंचायत भवन की तत्काल मरम्मत कराने तथा भवन सुरक्षित होने तक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर संचालित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से घायल छात्राओं के उपचार में सहायता उपलब्ध कराने और पंचायत भवन की मरम्मत शीघ्र कराने की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS