City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

पत्रकार बनकर वसूली करने वालों से सरपंच परेशान

0

जगदलपुर बस्तर जिले में सरपंचों से अखबारनवीस बनकर रकम वसूल करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले से जुड़ी लिखित शिकायत की गई थी। आज फिर दर्जनों सरपंचों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कथित पत्रकारों की शिकायत कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सरपंचों ने बताया है कि कुछ लोग पत्रकार बनकर जिले भर के सरपंचों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बिना सहमति के विज्ञापन प्रकाशित कर रकम वसूली की जा रही है।

सहकारिता के क्षेत्र में नारायणपुर को बड़ी सौगात, मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा का किया लोकार्पण

0

किसानों, महिला समूहों और ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग एवं कृषि ऋण की बेहतर सुविधा

नारायणपुर प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले को सहकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा भवन का लोकार्पण किया। लगभग 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक भवन के प्रारंभ होने से जिले के किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ और अधिक सुगमता से प्राप्त होगा।

लोकार्पण समारोह में मंत्री केदार कश्यप ने अनावरण कर भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार सहकारिता को मजबूत कर ग्रामीण क्षेत्रों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नवीन शाखा के प्रारंभ होने से किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन एवं स्वरोजगार संबंधी ऋण योजनाओं का लाभ अधिक सरलता और पारदर्शिता के साथ मिलेगा। अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बैंक परिसर में नोडल कार्यालय भवन, बैठक हॉल में शेड निर्माण एवं शौचालय निर्माण की घोषणा भी की।इस अवसर पर 15 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप तथा उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नवीन शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए आधुनिक बैंकिंग व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिनमें डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, सुव्यवस्थित काउंटर एवं पारदर्शी लेन-देन प्रणाली शामिल है।

इससे ग्राहकों को तेज, सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनप्रतिनिधि, पार्षद, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान एवं नागरिक उपस्थित थे।

सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले मऊ, उत्तर प्रदेश निवासी युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

थाना कोतवाली, जगदलपुर की टीम ने एक आरोपी को UP से किया गिरफ्तार

घटना स्थल जगदलपुर शहर के एक होटल है

घटना के बाद से आरोपी ने मोबाइल बंद कर रखा था

घर में ना रहकर बाहर में रहता था आरोपी

मुखबिर तैनात कर रात्रि में दबिश देकर पकड़ा गया,

आरोपी को पुलिस द्वारा उसके घर नसीराबाद, जिला मऊ, यूपी से गिरफ्तार किया गया नाम आरोपी – रवि कुमार राजभर पिता राजकुमार राजभर उम्र 19 वर्ष 4 माह ग्राम पो. नसीराबाद कला तहसील सदर- मउ, थाना हलधरपुर, जिला मउ (उ.प्र.) पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले उत्तर प्रदेश निवासी युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में प्रार्थिया ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तर प्रदेश का रवि नाम का लड़का सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर आकर मिलने किए बुलाकर एक होटल के रूम में बात करने के बहाने लेजाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया तथा प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर उसे उसके बनाए हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा

कि सूचना पर अपराध क्रमांक 174/26 धारा 64.2 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम उत्तर प्रदेश आरोपी के पते पर रवाना किया गया था जो आरोपी घटना समय से घर पर ना रहकर बाहर से आना जाना करता था जहां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफ़ी मुश्किलों के बाद आरोपी रवि को अपने हिरासत लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी लड़के द्वारा अपराध धारा कारित करना स्वीकार करते हुए अपने मोबाइल में प्रार्थीया का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर रखना बताते हुए मोबाइल को पेश किया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांज़िट रिमांड में जगदलपुर, बस्तर लाकर विधिवत् न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – लीलाधर राठौरउनि. – अरुण मरकाम ,सउनि – सतीश यादव ,मीना यादव आर. – उज्जवल सिंह , रंगलाल खरे , त्रिनाथ कश्यप,केशव चंद्रा , बलराम , राजू बघेल , रीना

बकावंड विकासखंड के स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘प्रवेश उत्सव’: अधिकारियों ने सुदूर अंचलों में संभाला मोर्चा, लापरवाही पर 19 शिक्षकों को नोटिस

0

विकासखंड बकावंड के अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, प्रशासनिक कसावट लाने और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा स्कूलों का सघन दौरा किया गया। इस दौरान सुदूर वनांचल क्षेत्रों में गरिमामय तरीके से ‘प्रवेश उत्सव’ मनाया गया, साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया गया।

सुदूर अंचलों में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘प्रवेश उत्सव’. प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र के बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया: लावागांव मोहली में ऐतिहासिक दौरा: जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल द्वारा बकावंड विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित और कोण्डागांव जिले की सीमा से लगे लावागांव मोहली के स्कूलों का दौरा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस सुदूर वनांचल क्षेत्र के स्कूलों में आज तक पूर्व में कोई भी जिला शिक्षा अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचे थे। यहाँ संयुक्त प्रशासनिक टीम ने बच्चों के साथ ‘प्रवेश उत्सव’ मनाया और उनका उत्साहवर्धन किया।बोरीगुम्मा हाई स्कूल में गरिमामय आयोजन: बोरीगुम्मा हाई स्कूल में भी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल की गरिमामय उपस्थिति में ‘प्रवेश उत्सव’ का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान वहाँ सभी ग्रामीण जन, जनप्रतिनिधि और संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित पाए गए।18 स्कूलों का औचक निरीक्षण, संयुक्त संचालक ने भी संभाला मोर्चा

प्रवेश उत्सव के साथ-साथ स्कूलों की वास्तविक स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया:निरीक्षण के प्रथम दिन जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव और खंड स्रोत समन्वयक श्री सोन सिंह बघेल की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड के 18 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। इसी तारतम्य में संयुक्त संचालक (JD) श्री एच. आर. सोम द्वारा भी स्वयं मोर्चा संभालते हुए नलपावंड, तारापुर और उलनार सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।

ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) वितरण में देरी और अन्य गंभीर लापरवाहियां निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आईं: टीएफ (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) वितरण में घोर लापरवाही: संयुक्त संचालक श्री एच. आर. सोम और जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल के निरीक्षण में यह गंभीर मामला प्रकाश में आया कि कई स्कूलों द्वारा अपनी उच्च शालाओं के छात्र-छात्राओं को आज पर्यंत तक ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) प्रदान नहीं किया गया है, जिससे बच्चों को आगे की पढ़ाई में असुविधा हो रही है। साफ-सफाई का अभाव: स्कूलों में स्वच्छता को लेकर भारी उदासीनता देखी गई। विशेष रूप से टेम्पल कुमार हाई स्कूल में साफ-सफाई का घोर अभाव पाया गया।अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना: विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव द्वारा बार-बार बैठकों में कड़े निर्देश दिए जाने के बावजूद शिक्षकों, प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों द्वारा कार्य में अत्यधिक लापरवाही बरती गई।19 शिक्षकों व प्राचार्यों पर गिरी गाज, वेतन रोकने के कड़े निर्देशइस घोर लापरवाही और उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई है:

कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले 19 स्कूलों के प्राचार्यों, शिक्षकों और संकुल समन्वयकों को कारण बताओ (Show Cause) नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल द्वारा टेम्पल कुमार हाई स्कूल के प्राचार्य एवं डिमरापाल प्राइमरी व मिडिल स्कूल के हेडमास्टर (प्रधान पाठक) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव को इन सभी लापरवाह प्रभारियों का वेतन रोकने संबंधी कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

शाला प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक-गणवेश वितरण कार्यक्रम संपन्न

0

आज ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के अंतर्गत *प्राथमिक शाला, बड़े पारा में “शाला प्रवेश उत्सव 2026-27” बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:1. नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर शाला परिवार में स्वागत किया गया। पुस्तक एवं गणवेश वितरण शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण सभी छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। नया बैग, नई किताब पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रेरणादायी उद्बोधन

: उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि “पढ़ाई ही जीवन की असली पूंजी है। अनुशासन में रहो, रोज शाला आओ, मन लगाकर पढ़ो। तुम ही कल गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करोगे। शिक्षा से ही बस्तर का भविष्य बनेगा।”उपस्थित गणमान्यजन: इस अवसर पर सरपंच सन्तोष कुमार कश्यप, पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। चेहरे की मासूम मुस्कान और आंखों की चमक ने साबित कर दिया कि शिक्षा की अलख जल चुकी है। बड़े पारा, आवास पारा के ये नन्हे कदम कल बस्तर की तरक्की की नींव बनेंगे।

11 वर्षों की रक्तदान सेवा को मिला सम्मान, डीबी ग्रुप हुआ सम्मानित

0

सेवा को मिला सम्मान डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउण्डेशन संस्था डीबी ग्रुप निरन्तर रक्तदान सेवा करते 11 साल बेमिसाल को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भिलाई नगर में रेड ड्रॉप एवं सेवक जन फाउंडेशन भिलाई की ओर से सम्मानित किया गया संस्था के द्वारा विगत 11 साल में लगभग 8000 हजार यूनिट रक्तदान किया गया है जनसेवा एवं रक्तदान बेज़ुबान की सेवा करने हेतु राज्य के अन्य संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया जाता है यहां सम्मान रक्तवीर रक्तवीरंगना एवं सभी सहयोगी को समर्पित है संस्था के कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु यह सम्मान से सभी नव युवा को नेक कार्य करने के लिए नव ऊर्जा का उत्थान होगा डीबी ग्रुप के द्वारा रक्त की कमी को पूरा करने के लिए समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और रक्तदान करने से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया जाता है आज भी रक्तदान के लिए लोग जागरूक नहीं है रक्तदान करने से हमारे शरीर में जो भी फायदा होता है उसे शिविर के माध्यम से बताया जाता है ताकि आने वाले समय पे कोई भी रक्त के अभाव पर अकाल मृत्यु ना हो मरीजों के परिजन भी अब संस्था के द्वारा जानकारी देने पर रक्तदान करने को तैयार हो रहे है संस्था के सदस्य दीपक साहू नियाज़ खान सूरज गुप्ता पवन सोनी लक्ष्मण देवांगन हेमंत गौतम भरत देवांगन सुमित जैन दानेश आर्य ऋषि ठाकुर मजीद खान संतोष रात्रे अश्वन मानकर एवं टीम सादर आभार करती है l

पांची सिनेमा, दुर्ग रोड, बालोदप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन

0

दिनांक: 16 जून 2026दिन: मंगलवारस्थान: प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को बालोद के पांची सिनेमा, दुर्ग रोड में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती पंडित दीनदयाल पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र गीत से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माननीय नारायण चंदेल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने उपस्थित जनों से सरकार की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।सम्मेलन में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी जिला कल्याण संघ के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, पत्रकारों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता निभाई।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, शक्ति के पूर्व विधायक खिलावन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव एवं सौरभ लुनिया,

पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, प्रबुद्ध जन सम्मेलन के संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गुंडरदेही प्रमोद जैन, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, जिला उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल एवं ठाकुर राम चंद्राकर, जिला मंत्री प्रेम साहू एवं निशा योगी, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, विनोद जैन, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोपेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे व आभार कार्यक्रम संयोजक प्रमोद जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गाण ,राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।कमल पनपालियाजिला मीडिया प्रभारीभारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने घर-घर की मुलाकात

0

तितिरगांव एवं करनपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया किरण देव ने

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल बेमिसाल के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं एवं क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणजनों से सीधे संवाद कर जनहित के विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तितिरगांव एवं करनपुर का दौरा किया। देव ने ग्राम तितिरगांव एवं करनपुर गांव में ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर घर जाकर उनसे मुलाकात और प्रधानमंत्री आवास के संबंध में चर्चा की। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण से हमारा पक्का मकान का सपना पूरा हुआ है।

बरसात में हमें अब समस्या नहीं होगी। प्रधानमंत्री आवास से हमारी जीवनशैली में बदलाव आ रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ग्राम में घर घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणजनों से सीधे मुलाकात कर उनसे अवगत होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। ग्राम तितिरगांव एवं करनपुर में पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाकर किरण देव सीधे संवाद किया, जनहित के विषयों पर चर्चा की। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों को मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली। देव ने जनचौपाल में ग्रामवासियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जिसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना,महतारी योजना व अन्य योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। श्री देव ने कहा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। आज हर नागरिक अपने सपनों को साकार होते हुए देख रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास, सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है।

इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, रामाश्रय सिंह, सुब्रतो विश्वास, प्रदीप देवांगन,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, उपाध्यक्ष सीमांचल दास, महामंत्री राजेश शर्मा, मनोज पटेल, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, अर्जुन सेठिया, संरपंच तिरुपति नागेश, जंयती कश्यप, रूपेश समरथ, तपन सरकार, लाला पटेल, पुष्पांजलि, घनश्याम सेठिया, गणेश नागवंशी, समरथ नाग, जगन्नाथ नाग, त्रिलोचन, अंतू पुजारी, अंजलि, भुवनेश्वरी, सुरेश ठाकुर, राधे पंद्रे, रामचंद, महादेव बघेल अन्य जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

बस्तर की कला एवं संस्कृति का शिमला में जलवा

0

अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में बस्तर का दल रहा प्रथम

कलेक्टर छिकारा से मिले बस्तर के कलाकार

जगदलपुर शिमला में ऑल इंडिया आर्टिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 71वीं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने बस्तर की खूबसूरत लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पांच दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे अनेक कलाकारों के मध्य बस्तर की बेटियों ने यहां की वेशभूषा एवं पारंपरिक लोक नृत्य से लोगों का मन मोह लिया तथा बस्तर का नाम रौशन किया।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा भारत के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं” के “तिवारी जी” रोहिताश्व गौर इस कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा इनकी धर्म पत्नी रेखा गौर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि थीं। उन्होंने कलाकारों को आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया।बस्तर की बेटियों ने बस्तर की संस्कृति को शिमला एवं देश विदेश पहचान दिलाई है। बस्तर के कलाकारों के साथ हमारे आदिवासी समाज के कोर्राम दंपत्ति सुनैना कोर्राम व योगेश कोर्राम की इस मंची कार्यक्रम सहभागिता से बस्तर की संस्कृति को प्रथम स्थान मिला। बस्तर के दल में निर्देशक सुनैना कोर्राम, योगेश कोर्राम, पूनम भारती, ऋतु शोरी,रामेश्वरी कश्यप, संतोषी कश्यप, देवकी नेताम, प्रज्ञा दुबे, नीलावती भवानी,कृति मौर्य शामिल थीं। प्रथम पुरस्कार जीतकर शिमला से लौटे इस दल के कालकारों ने बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। कलेक्टर श्री छिकारा ने दल को बधाई दी।

पूरे परिवार को उजाड़ डाला नक्सलियों ने, पहले पिता, फिर सरपंच पुत्र को मार डाला, छूटी विदेश में छोटे भाई की डॉक्टरी की पढ़ाई

0

नक्सलियों के हाथों घायल सरपंच महेश गोटा का पौने तीन साल बाद निधन

अगस्त 23 में नक्सलियों ने घोंटा था गला और सिर पर किया था वार

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सलियों ने बस्तर के आदिवासियों को जो जख्म दिए हैं, वो जख्म शायद ही कभी भर पाएं। नक्सलियों ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आदिवासी गोटा परिवार को पूरी तरह उजाड़ कर रख दिया है। घृणित विचारधारा वाले माओवादियों ने पहले गोटा परिवार के मुखिया पिता को मौत के घाट उतार दिया, फिर कुछ वर्ष बाद परिवार के बड़े बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर घायल इस बेटे ने करीब पौने तीन साल बाद ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस त्रासदी ने गोटा परिवार के छोटे बेटे के डॉक्टर बनने के सपने को कुचल कर रख दिया।

बीजापुर जिले के ग्राम फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश कुमार गोटा का सोमवार को दोपहर जगदलपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे फरसेगढ़ निवासी स्व. चिन्नाराम गोटा के पुत्र थे। अगस्त 2023 में नक्सलियों द्वारा महेश गोटा का घर से अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान नक्सलियों ने रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या की कोशिश की थी। उस वक्त किसी के आने आहट से नक्सली उन्हें अधमरा छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान जंगल में महेश गोटा अचेत अवस्था में मिले। परिजनों के आग्रह पर तत्काल बेहतर इलाज के लिए रायपुर से उन्हें दिल्ली भेजा गया था। वे लंबे समय से कोमा में रहकर जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे थे। 2 साल 9 माह तक चले ईलाज के बाद 15 जून सोमवार को उन्होंने जगदलपुर में अंतिम सांस ली। महेश कुमार गोटा के निधन पर परिजनों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। विदित हो कि महेश गोटा के पिता चिन्नाराम गोटा की भी नक्सलियों ने 2013 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सलवा जुडूम के बाद से गोटा परिवार नक्सलियों के निशाने पर रहा है। महेश गोटा के छोटे भाई प्रकाश गोटा जो विदेश में डाक्टरी पढ़ाई कर रहे थे, परिजनों के नक्सली निशाने के बाद वे अपनी पढ़ाई भी पूरी करने असमर्थ रहे। वर्तमान में फरसेगढ़ की सरपंच महेश गोटा की पत्नी हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS