City Media - Page 940 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 940

संसदीय सचिव जैन ने भिलाई चरौदा महापौर के साथ जैतखंब की पूजा कर समाज से मांगा समर्थन

0
  • बाबा गुरु घासीदास के संदेश मनके- मनके एक समान का किया उदघोष

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने रविवार को कांकेर जिला के संबलपुर में भिलाई – चरौदा के महापौर निर्मल कोशले के साथ जैतखंब की पूजा की।
संबलपुर के सतनामी पारा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज का काफी मान बढ़ाया है। समाज के प्रत्येक विधायक को या तो कैबिनेट में स्थान दिया गया है या फिर कैबिनेट या राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। श्री जैन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनके- मनके एक समान का जो संदेश दिया था, उसे मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी पूरा कर रहे हैं।

भानुप्रतापपुर के विधायक रहे स्वर्गीय मनोज मंडावी के सपनों को साकार करने के लिए श्रीमती सावित्री मंडावी को जिताने की अपील की। वहीं भिलाई- चरौदा महापौर निर्मल कोशले ने अपनी सामान्य पृष्ठभूमि को रेखांकित करते कहा कि वे आज इस जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के द्वारा सम्मान देने के कारण हैं। कोशले ने कहा कि आगामी चुनाव में समाज के द्वारा डाला जाने वाला एक- एक वोट स्वर्गीय मनोज मंडावी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने क्षेत्र हित में अनेक कार्य किए। अमृत संचेती व गौरव चोपड़ा (गोल्डी) एवं समाज के वरिष्ठजनों ने भी संबोधन दिया।
इस दौरान सतनामी समाज के अध्यक्ष विकास जोशी, महेश बंजारे, कृष्णा टेकाम, अमित चंदेल, संजय सोनवानी, गौकरण, कमल सोनवानी, देवलाल बारले, लोकेन्द्र, मनीष बंजारे, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, अल्ताफ खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।

प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना गया :–धुर्वे

0

रविवार (27/11/2022) को भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान दुर्गुकोंदल मंडल अंतर्गत लोस्तर शक्ति केंद्र के बूथ लोहत्तर के ग्राम सोना- डीही में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मन की बात का 95वां संस्करण कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों की उपस्थिति में देखा गया।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को देखने के लिए प्रमुख रूप से विरेंद्र देहारी- शक्ति केंद्र प्रभारी लोहत्तर,मनीष झा मण्डल अध्यक्ष डौंडी,दिनेश अग्रवाल पूर्व विधायक प्रतिनिधि डौंडी ,विक्रम धुर्वे जिलाध्यक्ष, अनु. जनजातीय मोर्चा, बालोद,जयेश ठाकुर – जिला मंत्री जिला – बालोद,रामलाल दीवान बी.एल.2,प्यारे लाल – ग्राम पटेल
अजय चौहान, मण्डल महामंत्री डौंडी,शिवनाथ दिवान-बूथ अध्यक्ष, सविता बाई, मेहत्तर दिवान, ग्राम पटेल,श्रवण देहारी नंदू राम नाईक, खिलेन्द्री देहारी
उपस्थित रहे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सटोरिया एंव सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन करने वाले वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

0


पुलिस द्वारा आरोपियो से कुल 2920 रकम की गई जप्त
थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में सट्टा लिखाने वाले आदतन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। थाना क्षेत्र में सट्टा एंव आबकारी पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा की जा रही कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेत्त्व में टीम गठित कर सट्टा एंव शराब पर ताबतोड़ कार्यवाही की जा रही है।

मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र में सट्टा लिखाने वाले ग्राम मोहदीपाठ निवासी तेजराम सिन्हा पिता थनवार सिन्हा उम्र 31 वर्ष एंव हुलेश्वर प्रसाद साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 42 वर्ष के द्वारा आये दिन सट्टा लिखने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी जिसे मुखीबर की सूचना पर दबीश देकर दोनो आरोपियो को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया। आरोपी तेजराम सिन्हा से 2340 रू एंव आरोपी हुलेश्वर प्रसाद साहू से 580 रू कुल रकम 2920 रू को जप्त किया गया। दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर 4 क जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अर्जुन्दा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन करने वाले थाना अण्डा क्षेत्र के ग्राम निकुम निवासी भूरू उर्फ शीतल यादव पिता अशोक यादव उम्र 37 वर्ष एंव अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम बघेली निवासी दुलार पिता बंशी लाल उम्र 52 वर्ष को आज दिनांक 26.11.2022 को शराब का सेवन कर नशे के हालत में लड़खड़ाते हुये चल रहा था जिसे मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया। दोनो आरोपी को शराब सेवन करने का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया।शराब सेवन करना पाये जाने से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, सउनि आत्माराम धनेलिया, आरक्षक भूपतदास मानिकपुरी, बनवाली साहू, धमेन्द्र चन्द्रवंशी, बलदेव महावीर, नेमसिहं निषाद का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा मनाया गया अंग दान दिवस

0

जगदलपुर – हर साल 27 नवंबर को देश में भारतीय अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।अंगदान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक करना और डेड बॉडी को स्वास्थ्य सेवा और मानव जाति में किए गए निस्वार्थ योगदान को पहचानना है साथ ही मानवता में हमारे विश्वास को फिर से स्थापित करना है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा जगदलपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें क्लब की अध्यक्षा उषा गोदी एवं सचिव ममता राणा सहित इनरव्हील क्लब के सदस्य उपस्थित थे ।

गुजरात के रण में जावेद दिखा रहे हैं दम, डोर टू डोर कर रहे कैंपेन

0
  • बस्तर के युवा नेता अपने प्रभार वाले क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं जावेद खान


जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। उन्हें धंधुका विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।
जावेद खान अपने प्रभार के गांव, शहरों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। खान ने क्षेत्र के रानपुर कस्बे में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। पूरी ताकत लगाकर वे स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे ठेले खोमचों वालों से भी मिलकर उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

शानदार अंदाज में अपनी बात रखकर खान लोगों के दिलों में अच्छी छाप छोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की विफलताओं और भाजपा की नफरती राजनीति को जनता के सामने रखकर जावेद खान मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं। रानपुर-धंधुका विधानसभा क्षेत्र के रानपुर के पोलिंग बूथों, व्यवसायिक क्षेत्र, सब्जी मार्केट और मुख्य सड़कों पर रानपुर की स्थानीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जावेद खान डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी हरपाल सिंह चुड़ासना के लिए वोट मांग रहे हैं।जावेद ने चुनाव प्रचार की जानकारी देते हुऐ बताया कि उन्हें चुनाव प्रचार और विधानसभा पोलिंग बूथ प्रभारी के रूप में धंधुका विधानसभा क्षेत्र के रानपुर कस्बे की जिम्मेदारी भारतीय युवा कांग्रेस ने सौपी है। सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करने उन्होंने रानपुर में पूरी ताकत झोक दी है।इस सीट पर गुजरात युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह चुड़ासना को पार्टी ने टिकट दी है। युवा चेहरे को देख क्षेत्र की जनता भी हरपाल के पक्ष में वोट करने पूरा मन बना चुकी है। जावेद ने बताया वे जहां भी जा रहे हैं, वहां गुजरात में 27 साल के कुशासन के खिलाफ मतदान करने और छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में भी कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील लोगों से कर रहे हैं। खान गुजरात के फर्जी विकास माडल की पोल खोलते हुए राज्य को असल विकास की ओर ले जाने पर जोर दे रहे हैं। मतदाताओं में भी कांग्रेस के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। गुजरात के मतदाता कह रहे हैं छत्तीसगढ़ कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत गुजरात को भी है। जावेद खान ने बताया कि छ्ग सरकार की गौधन न्याय योजना की गूंज गुजरात में भी सुनाई पड़ रही है। गुजरात के लोग कह रहे हैं कि गौमाता की ऐसी सेवा देश में कहीं नहीं होती, जैसी सेवा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के बनने के बाद देखी जा रही है। गुजरात के मतदाता भी भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। राम वनगमन पथ और माता कौशल्या के धाम की गुजरात में बड़ी चर्चा है। वहीं छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम होने को सुशासन की निशानी बता रहे हैं गुजराती।

पदयात्रा में शामिल हुए राजीव शर्मा

0
  • बाबा साहेब की जन्मभूमि महू में कांग्रेस नेताओं ने लगाए पौधे


जगदलपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा दल बल के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्रीगण व कांग्रेस के पदाधिकारी श्री गांधी की पदयात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश पहुंचे थे। वे इंद्रावती समेत छ्ग की सात प्रमुख नदियों का जल और मिट्टी लेकर गए थे। संविधान दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मस्थल महू (मप्र) में पौधरोपण किया गया। पौधेरोपण में छत्तीसगढ़ की मिट्टी और पानी का उपयोग किया गया।यात्रा मप्र के खरगोन जिले के ग्राम मोटक्का से मनिहारपुर, उमरिया चौकी, मैयापुर धाम, बलवाड़ा, महू, राउ, राजवाड़ा होती हुई इंदौर पहुंची।

पद यात्रा में राजीव शर्मा के साथ अवधेश गौतम, बलराम मौर्य, सत्तार अली भी शामिल हुए। राजीव शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी भाईचारा एवं अमन शांति व सौहाद्र का संदेश देने के उद्देश्य से निकली भारत जोड़ो पदयात्रा ग्राम मोटक्का में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन प्रातः 6 बजे आरंभ हुई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पहले अंग्रेजों के लिए काम किया, अब देश को धर्म के नाम पर तोड़ने का प्रयास कर रहै हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं। देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नेहरू, इंदिरा गांधी ने देश का विकास करने में कोई कसर नही छोड़ी, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने सिर्फ देश को तोड़ने का काम किया है कभी धर्म के नाम पर कभी बुलडोजर के नाम पर। राहुल गांधी की पदयात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यात्रा के जरिए कांग्रेस भाजपा के कुशासन को भी लोगों तक पहुंचा रही है। राजीव शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनमानस में आक्रोश है।

विधायक रेखचंद की सभाओं में भूपेश बघेल से जुड़े नारों की धूम

0
  • भूपेश है तो भरोसा है, कका है तो कल है जैसे नारों की गूंज
  • भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में संसदीय सचिव जैन के भाषण के बीच युवाओं के जोश का जलवा


कांकेर। जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए स्टार प्रचारक साबित हो रहे हैं। उनकी चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े नारे जमकर लगते हैं। ‘ भूपेश है, तो भरोसा है ‘ और ‘ कका है, तो कल है ‘ जैसे नारे जैन की सभाओं में लग रहे हैं। युवाओं का जोश बार बार उफान मारने लगता है। जैन क्षेत्र के संबलपुर में अपनी टीम के साथ मोर्चा सम्हाले हुए हैं।


भानुप्रतापपुर का उप चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता भानुप्रतापपुर की जंग में डटे हुए हैं। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन इन्हीं नेताओं में से एक हैं। जैन क्षेत्र के संबलपुर कस्बे में अपनी युवा टीम के साथ मोर्चे पर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। वे घर घर दस्तक देकर माता बहनों से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत में भागीदार बनने की अपील करने के साथ ही गांवों में चुनावी सभाएं भी ले रहे हैं। जैन अपने जोशीले और ओजस्वी भाषण से समा बांध देते हैं। उन्हें सुनने खासी भीड़ उमड़ पड़ती है। भीड़ में युवाओं, महिलाओं और ऐसे विद्यार्थियों, जो पहली बार मतदान करने वाले हैं, उनकी तादाद ज्यादा रहती है। जैन के भाषण के बीच महिलाएं और युवा जहां भूपेश है तो भरोसा है का नारा बुलंद करते हैं, वहीं नए मतदाता विद्यार्थी कका है तो कल है का नारा लगाते हैं। युवाओं और नए मतदाताओं का कहना है कि कका ( भूपेश बघेल ) हैं, तब तक हमारा कल यानि भविष्य सुरक्षित है। जैन भी मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और सभी वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जनमानस के बीच रखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हैं। उनके भाषण के बीच युवाओं का जोश देखते ही बनता है। क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं के बीच जैन का अलग ही क्रेज बन गया है।
साध रहे हैं समाजों को भी
संसदीय सचिव रेखचंद जैन सभी समाजों, मजदूर व युवा संगठनों को भी साधने में लगे हुए हैं। वे विभिन्न जातीय समाजों तथा संघ संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। पदाधिकारी भी कांग्रेस का साथ देने का भरोसा दिला रहे हैं। जैन समाज, माहेश्वरी समाज, सतनामी समाज, हमाल संघ के पदाधिकारियों के साथ रेखचंद जैन बैठकें कर चुके हैं। माना जा रहा है कि श्री जैन की ये कोशिशें कांग्रेस को इस चुनाव में जरूत कामयाब बनाएंगी।

मन की बात कार्यक्रम संपन्न

0

भानूप्रतापपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था रविवार को सुबह 11:00 बजे दुर्गकोंदल के भाजपा कार्यालय में की गई थी।मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से प्रदेश संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ पवन साय, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व महापौर किरण सिंह देव, पूर्व विधायक लछु राम कश्यप, जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता विशेष रुप से उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत में अब राकेट बनाने का मौका मिल रहा है स्पेस को प्राइवेट सेक्टर में खोले जाने के बाद युवाओं के लिए सपने भी साकार हो रहे हैं। भारत स्पेस के सेक्टर में अपनी सफलता अपने पड़ोसी देशों मे साझा कर रहें है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भोजराज नाग,पिलम नरेटी,रूप सिंह मंडावी,राजाराम तोडेम,संग्राम सिंह राणा सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

संसदीय सचिव जैन ने ताकत झोंकी डोर- टू-डोर कैंपेन में

0
  • संबलपुर सामाजिक संगठनों के साथ लगातार बैठकों का दौर भी
  • चुनावी सभा में मंत्री लखमा, अनिला भेंड़िया और विधायकों ने भाजपा को लिया आड़ेहाथ


कांकेर इस जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वे लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
शनिवार को जैन ने डोर- टू- डोर प्रचार कर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए वोट मांगा। संबलपुर के मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों व घरों में मतदाताओं से आगामी पांच दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जैन सामाजिक संगठनों व विभिन्न संघों के साथ लगातार बैठकें भी कर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने मंडी प्रांगण में हमाल संघ से जुड़े हमालों के साथ बैठक की। स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। इस दौरान उनके साथ कृष्णा टेकाम, पीयूष सोनी, बबला सुनील पाढ़ी, नरेश ढेलड़िया, मोहन लाल गोगड़, गौरव चोपड़ा, रानू बोथरा, रितेश संचेती, नदीम खान, नवीन गुणधर, संतोष बरड़िया, गोपाल राठी, जीवन बुरड़, दिलीप बुरड़, नारायणदास राठी, संतोष गोगड़, स्वरूप चोपड़ा, निर्मल लोढ़ा, लाभचंद जैन, राकेश बुरड़, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणि, युवक कांग्रेस नेता सुशील मौर्य, आशीष मिश्रा, तुलाराम कश्यप, अल्ताफ खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे ।


आमसभा में उमड़ा जनसैलाब
देर शाम संबलपुर बस स्टैंड परिसर में जैन ने स्थानीय नेताओं के सहयोग से आमसभा का आयोजन किया। इसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा था। सैकड़ों स्थानीय लोग देर रात तक नेताओं का भाषण सुनते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी बातों का समर्थन करते रहे। लोग बीच- बीच में कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे। सभा में सभी समाजों व सं संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने नेताओं को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।घों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने नेताओं को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।
स्व. मनोज मंडावी के सपनों को पूरा करने के लिए मांगा वोट

सभा के दौरान मंत्री कवासी लखमा, अनिला भेंड़िया तथा विधायकों ने भाजपा को जमकर आड़ेहाथ लिया। भाजपा प्रत्याशी के कथित अनाचार मामले में आरोपित होने समेत भाजपा शासनकाल की खामियों को उजागर करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए और स्व. मनोज मंडावी के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए सावित्री मंडावी को जिताने की अपील की। क्षेत्र के प्रचार से लौटी श्रीमती मंडावी ने अपने स्व. पति के सपनों को पूरा करने, क्षेत्र विकास के लिए महिलाओं, युवकों व लोगों से उन्हें वोट करने की अपील की। मंच पर खड़े होकर उन्होंने जन समूह का अभिवादन किया। एकत्रित लोगों ने वोट देने की अपील पर करतल ध्वनि से स्वागत करते मनोज मंडावी अमर रहे, सावित्री मंडावी जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना समर्थन जताया। देर रात संबलपुर से लगे ब्लॉक व तहसील मुख्यालय भानुप्रतापपुर पहुंचकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सामाजिक बंधुओं की बैठक लेकर उनसे समर्थन मांगा।

धान चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे

0

आज दिनांक 26.11.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 21.11.2022 को संगिता गेण्ड्रे के घर के सामने ग्राम रूदा मे कोठार बनाकर हार्वेस्टर से सरोना धाना मिंजाई कर रखे थे, जिसे 21,22/11/2022 के मध्य रात्रि कोई अज्ञात चोर चार कट्टा सरोना धान को चोरी कर ले गया है,

तथा संदेही आर्यन गेण्डे एवं प्रवीण कुर्रे के द्वारा चोरी करने का शंका जाहिर पर अप0क्र0- 377/2022 धारा 379, 34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के संदेही आर्यन गेण्डेª एवं प्रवीण कुर्रे को मौके पर जाकर पुछताछ कर गवाहो के समक्ष धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने घटना दिनांक 22/11/2022 के रात्रि प्रार्थी तोमन लाल टंडन के खलिहान मे रखे खुला सरोना धान चार कट्टा को चोरी कर कोठार के बगल मे बेदराम टंडन के सुने मकान मे छुपा कर रखना बताये है। आरोपीयो के निशांदेही पर चार कट्टा सरोना धान वजनी एक क्वींटल 35 किलो किमती 3375 रूपया को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, प्रकरण के आरोपीयान आर्यन गेण्डेª पिता स्व. देवेन्द्र गेण्ड्रे उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्रमांक 01 रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद 02. प्रवीण कुमार कुर्रे उर्फ तुलु कुर्रे पिता खोजलाल कुर्रे उम्र 18 साल साकिन वार्ड क्रं. 08 रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) को आज दिनांक 26.11.2022 के क्रमशः 15ः30, 15ः40 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण मे एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, के नेतृत्व मे आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल मशरूका बरामदगी मे सउनि अरविंद साहू, सउनि डोमन साहू, का विशेष योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी :- 01. आर्यन गेण्डे पिता स्व. देवेन्द्र गेण्ड्रे उम्र 19 साल साकिनवार्ड क्रमांक 01 रूदा थाना।गुण्डरदेही जिला बालोद
02. प्रविण कुमार कुर्रे उर्फ तुलु कुर्रे पिता खोजलाल कुर्रे उम्र 18 साल साकिन वार्ड क्रं. 08 रूदा थाना गुण्डरदेही जिलाबालोद (छ0ग0)बरामद मशरूका – चार कट्टा सरोना धान वजनी एक क्वींटल 35 किलो किमती 3375 रूपया

MOST POPULAR

HOT NEWS