City Media - Page 1081 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1081

नेशनल डॉक्टर्स डे पर श्रमिक संघ इंटक ने परियोजना अस्पताल के डॉक्टरों का किया सम्मान

0

किरंदुल – पूरे भारतवर्ष में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय को सम्मान व श्रद्धांजलि अर्पित करने यह दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर के सम्मान में इस दिवस को मनाने हेतु लौह नगरी किरंदुल के श्रमिक संघ इंटक द्वारा एनएमडीसी परियोजना अस्पताल के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव एके सिंह अपने पूरी टीम के साथ परियोजना अस्पताल पहुंचे। इस अवसर पर इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज वी लाल को बधाई एवं शुभकामना संदेश लिखित पत्र सौंपते हुए, मानव कल्याण के लिए चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए.के. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मनुष्य के जन्म से लेकर जीवन के प्रत्येक पड़ाव में चिकित्सकों का अतुल्य योगदान रहता है। कोरोना काल में चिकित्सकों का जो योगदान रहा, उसकी प्रशंसा के लिए कोई शब्द ही नहीं है। डॉक्टर को ईश्वर स्वरूप माना जाता है। आप सभी ने इसे चरितार्थ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज वी लाल, डॉ रजनीश शाह ने संबोधित करते हुए लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने की बात कही। और सभी से सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही उन्होंने समस्त पैरामेडिकल स्टाफ की भी सराहना की। इस अवसर पर डॉ मनीषा लाल, डॉ. राजन प्रधान, डॉ. एम के चौधरी सहित समस्त चिकित्सक गण, श्रमिक संघ के राजेंद्र यादव, राकेश लाल, त्रिलोक बांधे, लोहिदास, दिनेश साहू, रवीश तिवारी, मनीष गुप्ता एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

बस्तर कलेक्टर रजत बंशल जी को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने समान समारोह रखकर प्रतिकचिन्ह देकर सम्मानित किया

0

♦️बस्तर विधायक ने कहा की यह विदाई समारोह नहीं है यह कार्यक्रम तो एक अच्छे कार्य करने के लिए यह समान समारोह रखा है बस्तर कलेक्टर रजत बंशल जी ने बस्तर की रीती नीति को संजोये कर रखा और एक अच्छी पहचान दिलाते हुए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते एक बादल एकड़मी से सभी वर्गों को जोड़ने की प्रयास किया और बस्तर को ऐतिहासिक सांस्कृतिक प्राकृतिक रूप में अंतर्गत समृद्ध चलाते हुए कहा कि बस्तर की इस समृद्ध से पूरे विश्व को अलग पहचान दिलाया इसे जनजातीय राजधानी के रूप में विकसित किया जा सकता हैं विश्व के सभी लोग जिस जीवन शैली को अपना रहे हैं उसी जीवन शैली के साथ यंहा के आदिवासी युगों से विकास कर रहे है यंहा की भाषा – बोली को विविधता और प्रकृति से जुड़कर रहने की कला के संरक्षण बंशल जी ने हमेशा से जोर दिया है |

♦️बस्तर कलेक्टर रजत बंशल जी ने कहा की बादल मे इतना भाऊक कर दिए सब साथी लोग मै उस बात को मै वापस लिया और बस्तर कभी जीवन मे मिलने के हिसाब से आएंगे और विशेष रूप से मै यह एक बात बोलना चाहूंगा की हमारे पीछे हमें मजबूती देने वाले बस्तर विधायक जी रहे खासतौर पे मेरे मार्गदर्शक रहे आदिवासी संस्कृति को लेकर काम जो भी थोड़ा बहुत कर पाए बस्तर विधायक जी के मार्गदशक पे रहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का भी स्पष्ट निर्देश रहा की बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से उन्हा की संस्कृति रीती नीति भाषा बोली अनेक कार्यों की जानकारी लेने के लिए रहा है विधायक जी हमारा लगातार मार्गदर्शन दिए भले सर फ़्रंट लाइन मे नहीं आये लेकिन लगातर सर के मार्गदर्शन पर चलकर यह बादल एकडमी संपन्न हुआ और विधायक जी के मंशा अनुरूप गिरोला कार्यक्रम के दौरान पुजारी,गायता,पटेल, मोहरिया, के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा हुआ यह भी निश्चित तौर पर एक अच्छी पहल रही है |

♦️जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल,बस्तर कलेक्टर रजत बंशल, बस्तर आई जी पी सुंदरराज जी,जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास, बस्तर SDM ओमप्रकाश वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग, तहसीलदार पुष्पराज पात्र,ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू,बालक राम जोशी, दिनेश यदु, ईश्वर खम्बारी, रतन राम कश्यप, बालेश दुबे, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं सरपंच जनप्रतिनिधि गण अधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से गोंचा पर्व के लिए एनएमडीसी के सीएसआर मद से तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली

0

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं एन एम डी सी के अधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज को भगवान जगन्नाथ जी के रथयात्रा तथा बस्तर गोंचा महापर्व के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद से 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर उन्होंने नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड जो की बस्तर जिले में स्टील प्लांट का निर्माण कर रही है को सामाजिक नैगमिक दायित्व ( सी एस आर मद ) से बस्तर के विश्व प्रसिद्ध गोंचा पर्व एवं भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा के लिए 3 लाख रुपए की राशि प्रदान करने का आग्रह किया था जिसे एन एम डी सी के अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ तत्काल स्वीकृति प्रदान की है बस्तर गोंचा पर्व अपने विशिष्ट पहचान रखता है भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से इस वर्ष रथयात्रा पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ संपादित हो रहा है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण रथयात्रा पूर्ण रूप से नहीं हो पाया था पर भगवान जगन्नाथ जी के आशिर्वाद से इस वर्ष कोरोनावायरस संक्रमण पर काबू पा लिया गया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद इमरान खान विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एनएमडीसी की सीजीएम जी प्रियदर्शिनी जीएम विनोद पांडेय एजीएम यशवंत देवांगन 360 अरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी ,बनमाली पानीग्राही,हेमंत पाण्डे, उमाशंकर पाढी, चिंतामणि पाण्डे एवं समाज के लोग उपस्थित रहे |

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 02.07.2022 जिला बालोद (छ0ग0) थाना-  देवरी  जिला मोहित साहू पिता इन्द्रजीत साहू उम्र 42 वर्ष साकिन गहिरानवागां, थाना देवरी,जिला बालोदविवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना देवरी पुलिस को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि मोहित साहू ग्राम गहिरावागांव अपने दुकान में अधिक मात्रा में शराब रखकर शराब बिकी कर रहा है |

की सूचना पर थाना देवरी पुलिस के प्र.आर. 1373 रामप्रसाद गजबिहे हमराह स्टाफ आरक्षक क. 1008 अजय सिन्हा, आरक्षक क. 336 विनोद कुमार, आरक्षक क. 508 राकेश देवांगन, म.आरक्षक क. 611 मीरा मण्डावी एवं गवाहों के मौका स्थल पर आरोपी मोहित साहू पिता इन्द्रजीत साहू उम्र 42 वर्ष साकिन गहिरानवांगांव, थाना देवरी, जिला बालोद (छ.ग.) का जामा तलाशी लिया गया, शराब से संबंधित वस्तु नही मिला बाद आरोपी के मकान का तलाशी लिया गया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मकान तलाशी दौरान किचन रूम की तलाशी लेने पर मिटटी से बना चूल्हाके उपर सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 91 पौवा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक में पौवा में 180 एम.एल. शराब भरा, जुमला 16380 एम.एल. कीमती 7280/- रूपये को आरोपी के कब्जे से बरामद कर समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के माध्यम से जप्त किया गया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परीजन को दिया जाकर आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना देवरी में अपराध कमांक 107/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चेन्नई में कटा नीना रावतीया का केक….

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने अपने कार्यकर्ताओं सहित चेन्नई के स्टेट गेस्ट हाउस में बीजापुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतीया के जन्मदिन पर केक काट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।।

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने राजस्थान में हुए कन्हैया लाल के आरोपी को की फांसी की सजा देने की मांग

0

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवम संघ के सदस्य ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी को पत्र सौंपकर राजस्थान के उदयपुर में आतंकवादियों के द्वारा दुकान में घुसकर कन्हैया लाल के निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में आतंकवादियों को फांसी की सजा देने की मांग की है । समाज के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिस प्रकार उदयपुर राजस्थान के व्यवसायी कन्हैया लाल ने आतंकवादियों के धमकी को देखकर राजस्थान सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। किंतु उन्हें सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं किया गया ।

जिसका फायदा इन मुस्लिम आतंकवादियों ने उठाया तथा कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर धारदार हथियार से निर्दयता पूर्वक कई वार किए तथा उनकी गला काटकर उनकी हत्या कर दी। इन हत्यारों ने अपने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा उन आतंकवादियों को सोशल मीडिया के माध्यम से पकड़ा गया । इन आतंकवादियों के कृत्य से पूरा देश विचलित है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तथा दल्ली राजहरा के नगरवासी एवं साहू समाज भी विचलित है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इन हत्यारों को फास्टकोर्ट के माध्यम से तत्काल फांसी की सजा दी जाए । ताकि भविष्य में इस तरह की कृत्य का पुनरावृत्ति ना हो। विज्ञप्ति सौंपने वाले में अध्यक्ष तोरण लाल साहू गोविंद राम साहू, राधेश्याम साहू ,राजेश कुमार साहू , श्याम लाल साहू, राजकुमार साहू,द्वारिका साहू, श्रीमती सत्या साहू श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती वीणा साहू , विमला साहू, राधा साहू श्रीमती द्रौपदी साहू नीरा साहू, माहेश्वरी साहू, यानेश्वरी साहू, बिमला साहू, रमेश्वर कुमार साहू , राजकुमार साहू, जीवन लाल साहू गजेंद्र साहू ,घनाराम साहू, सुखीत राम साहू, खूब लाल साहू, रामसिंह साहू, विष्णु साहू, देवमन साहू, पुरुषोत्तम साहू, विजय साहू,श्यामदास साहू, गोकुल साहू, कमलनारायण साहू, हिरेंद्र साव,नवीन साहू, सुनील साहू, संजय साहू,छन्नू साहू, देवेंद्र साहू,रोमन साहू,गंगाधर साहू, चंदन साहू,जीवन साहू, शिव प्रसाद साहू एवं समाज के अन्य सदस्य लोग भी उपस्थित थे।

बैंक खाता खुलवाते समय पॉलिसी ली थी 20 लाख 86 हजार का हुआ भुगतान

0

भानपुरी। भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी ने अपने खातेधारक की आकस्मिक मौत होने पर दो बीमा क्लेम की राशि 20 लाख 86 हजार रुपए नामिनी को सौंपा।

भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारियों को दुर्घटनाग्रस्त आकस्मिक मृत्यु या अन्य घटनाओं पर बीमा के माध्यम से हितग्राही के आश्रित परिवार को बीमा राशि दिया जाता है. विगत दिनों जगदलपुर के अंतर्गत ग्राम महाराणा प्रताप वार्ड के निवासी सोमारू राम मौर्य लंबी बीमारी 14 जनवरी 2022 से पीड़ित होने से उनका निधन हुआ था ।बीमा योजना के तहत एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स व जनरल इंश्योरेंस भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा किया गया था ।

भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा हितग्राही का बीमा किया गया था। उनके आकस्मिक निधन होने पर पत्नी श्रीमती फूलों मौर्य को 2086000 रुपए बचत खाते में बीमा के द्वारा प्राप्त हुआ. उनके बीमा राशि बैंक जगदलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अवश कुमार सतपति , भानपुरी शाखा प्रबंधक मोहम्मद शेख आदिल एवं उपस्थिति में हितग्राही के आश्रित उनके पत्नी को राशि एवं बीमा की जानकारी बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से अवगत कराया गया. और उन्हें उनकी राशि की जानकारी शाखा प्रबंधक के द्वारा दी गई ।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहम्मद शेख आदिल ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक में 100,200, 500 व 1000 रुपए का सालाना बीमा पालिसी कराने का विकल्प रहता है।बैंक से संबंधित हितग्राहियों का भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा एवं ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से हितग्राहियों का बीमा कराया जाता है।जिसमें 2 से 20 लाख तक बीमा होता है सामान्य तौर में बीमा करते हैं लेकिन दुर्घटना में मौत होने के बाद क्लेम नहीं करते हैं।भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा हितग्राही का बीमा किया गया था। उनके आकस्मिक निधन होने पर पत्नी फूलों मौर्य को 2086000 रुपए बचत खाते में बीमा के द्वारा प्राप्त हुआ.

दो बाइक में भिड़ंत 2 युवकों की मौके पर ही मौत, मृतकों की नही हो पाई है शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

0

भानपुरी । शनिवार की दोपहर को हेलमेट ना पहनकर बाइक चलाना दो युवकों को इस तरह से भारी पड़ा कि उन्हें अपनी जान गांवना पड़ा, यातायात पुलिस के साथ ही शासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता चलाई जा रही है कि अपनी जान को बचाने के लिए हेलमेट का उपयोग करने की बात कही जाती है, वही भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा के जंगल में 2 बाइको में भिड़ंत हो गए, इस घटना में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी के अनुसार मृतक मैनू पिता खटकुडी बनियागांव निवासी जबकि दूसरा मृतक बंशीलाल पिता मंधर निवासी अज्ञात है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है, मामले के बारें में जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि नंदपुरा और बनियागाँव के बीच एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 2 लोगों के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद जब टीम पहुँची तो देखा कि दोनों बाइक सवार की मौत हो चुकी थी, वही बताया जा रहा है कि शायद दोनों बाइक सवार काफी रफ्तार में होने के साथ ही हेलमेट भी नही पहने हुए थे, जिससे सड़क हादसा होने के कारण दोनों के सिर में ही चोट लगा जिससे कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, फिलहाल शव को पीएम घर ले जाया गया है, वही परिजनों की तलाश की जा रही है,

आतंकी जिहादी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रदेश के आवाहन पर एक दिवसीय बस्तर जिला ग्रामीण बंद

0

बस्तर:राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल जी ने धमकी के भय से स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा मांगी थी सुरक्षा नहीं मिलने के कारण यह घटना हुआ किंतु जिसका फायदा दो आतंकी जिहादि युवकों ने उठाया , हिंदू टेलर कन्हैया लाल जी की निर्ममता से हत्या कर दी गई और कट्टर पंथियों द्वारा हत्या का वीडियो भी बनाया गया और वीडियो को वायरल किया गया, उक्त वीडियो में देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का भी इसी तरह हत्या करने का धमकी दिया गया। जिससे पूरे भारतवर्ष में हिंदू समाज आक्रोशित होकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में क्षेत्र जिला ग्रामीण स्तर में नगर में इसका विरोध प्रदर्शन किया गया और एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद का आवाह्नन किया गया जगह जगह हिंदू समाज एवं अनुषांगिक संगठन अपने अपने स्तर में पुतला दहन एवं ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम से सौंपा गया ऐसे मुस्लिम कट्टरपंथियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और सभी हिंदू समाज का एक ही मांग है फांसी हो ऐसे कट्टरपंथियों को चिन्हित कर उनको समय से पहले उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विहिप मीडिया प्रभारी रोहन जी ने कहा जिन अरब देशों ने भाजपा प्रवक्ता के पैगम्बर संबंधी बयान को लेकर तूफान खड़ा किया था, अभी तक इस हत्याकांड पर उनकी प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई ? यह संतोष का विषय है कि इस हत्याकांड को लेकर भारत का हिन्दू समुदाय दुखी तो है , लेकिन उसने अभी तक कोई हिंसक प्रतिक्रिया नहीं की है । इस हत्याकांड से प्रेरित होकर महाराष्ट्र के अमरावती में हत्या हुई है,और रायपुर में भी एक युवक को हत्या करने की धमकी मिली है, ऐसी निर्दय घटनाओं पर आखिर कब तक हिन्दू समाज निंदा करता रहेगा।इन हत्यारों को जल्द से जल्द ऐसी भयंकर सजा मिलनी चाहिए कि जो सारी दुनिया के लिए सबक बन जाए ।

विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष लकी धर बघेल विहिप जिला मंत्री हरि साहू ,विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी, जिला सहसंयोजक रामचंद्र पुजारी जिला सहसंयोजक खिरेंद्र दास ,नगरनार प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर प्रखंड सह मंत्री सुनील शेट्टी बजरंगी, बन्नो सिंह ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम जिला गौ रक्षा प्रमुख पीलाराम सोनी कश्यप नानगुर प्रखंड अध्यक्ष मानसाय बघेल बस्तर प्रखंड अध्यक्ष जागेश बघेल प्रखंड मंत्री सिकंदर कश्यप ,बस्तर नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला सुखदेव मंडावी सर्व आदिवासी समाज जिला महासचिव निलकुमार बघेल, बकावण्ड प्रखंड अध्यक्ष बेंजामिन बघेल प्रखंड मंत्री सूरज चंदेल प्रखंड मीडिया प्रभारी नरेंद्र सेठिया मालगांव ग्राम अध्यक्ष हेमराज कश्यप भगवान महेंद्र सेठिया हेमंत सेठिया जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पानीग्राही जोगेंद्र चंद्राकर महेंद्र कश्यप हेमराज चंद्राकर बबलू कश्यप दामो कश्यप तोकापाल प्रखंड अध्यक्ष मनोज जोशी प्रखंड मंत्री अनिल सेठिया नगर संयोजक घनश्याम नाग सुमित गुप्ता नरेंद्र मिश्रा धनपति सेठिया तरुण ठाकुर राजा नागेश राम कृष्णा प्रीतेश अंगद बबलू गुप्ता बस्तानार प्रखंड संयोजक बलराम मंडावी संग्राम पदामी एवं बस्तर जिला के सभी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं अनुसंगिक संगठन और समस्त हिंदू समाज आज के इस एकदिवसीय बंद में सभी का सहयोग मिला समस्त हिंदू समाज सनातन समाज को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं हिंदू समाज आभार व्यक्त करता है।

वाहन चोरी कर बिक्री के लिए ग्राहक तलासते चोर गिरफ्तार

0

आरोपी पूर्व मे भी मोबाइल चोरी के प्रकरण मे पकड़ा गया था जिसे बालोद पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया था साइबर सेल टीम एवं थाना गुंडर देही की सयुक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही एस.एस.मौर्य के पर्यवेक्षण में चोरी के आरोपी को पकड़ने मे सफलता मिली है मामले का विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी घनश्याम साहू निवासी मोंगरी ने दिनांक 24’.06.2022 को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके वाहन होण्डा स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 को घर के कोठा में दिनांक 23.06.2022 को रखे थे ।

दिनांक 24.06.2022 को सुबह देखने पर स्कूटी वहां नही थी। कोठा के सामने दरवाजा में ताला लगा था, पीछे दरवाजा मे अंदर से संकल लगा था, कोई अज्ञात चोर द्वारा पीछे दरवाजा से चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/22 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी लेकर बिक्री हेतु चैनगंज रेल्वे फाटक के पास ग्राहक ढूंढ रहा है कि सूचना तस्दीक पर गवाह के बताये स्थान पहुचकर चोरी गये होण्डा स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 को गामन कुमार के कब्जे से बरामद किया गया आरोपी को अभिरक्षा मे थाना लाकर पुछताछ किया गया जो ग्राम लोण्डी मे खिलुराम साहू के घर के सामने खडी टीव्हीएस एक्सल वाहन क्रमांक सीजी 24 एफ 8378 को रात्रि 12 से 01 बजे के करीब चोरी कर मोटर सायकल से इधर उधर घुम रहा था,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिनांक 23.06.2022 को रात्रि मे ग्राम मोंगरी मे आकर छत की ओर से घर मे प्रवेश कर स्कूटी व घर की चाबी निकालकर कोठा मे रखे स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 को कोठा के अंदर से बंद दरवाजा को अंगुली से खोलकर स्कूटी को चोरी कर टीव्हीएस एक्सल 100 मोटर सायलक क्रमांक सीजी 24 एफ 8378 को ग्राम मोंगरी के तालाब के पानी मे छिपाकर रखना बताया जिसे आरोपी निशानदेही पर दिनांक 30.06.2022 को तालाब के पानी से निकालकर जप्ती कर आरोपी के खिलाफ ईस्तगाशा क्रमांक 02/2022 धारा 41 (1$4) जा.फौ/379 भादवि कायम कर आरोपी को उक्त दोनो प्रकरण मे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी गये वाहन बरामदगी मे, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी थाना गुंडरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि संजीवन साहू, सउनि बिजु डेनियल प्रधान आरक्षक रुमलाल चुरेन्द्र , आरक्षक पूरन देवांगन ,आर. राकेश सलाम, वरूण कुर्रे, भीखम मंडावी का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपी गामन कुमार पिता भईयाराम नायक उम्र 24 वर्ष साकिन लोण्डी थाना व जिला बालोद छ0ग0 आरोपी से जप्त वाहन होण्डा स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 किमती 60,000 रूपये टीव्हीएस एक्सल वाहन क्रमांक सीजी 24 एफ 8378 किमती 20,000 रूपये

MOST POPULAR

HOT NEWS