ग्रामीण क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता- सांसद बैज..
आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने मंडवा पहुंच मार्ग सड़क निर्माण कार्य हेतु लम्बाई 4 किलोमीटर अनुमानित लागत 513.57 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर साँसद बैज ने अपने सम्बोधन में कहा..ग्रामीण क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है,इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ें विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग,समुदायिक भवन,मंच निर्माण,पानी टैंकर वितरण अन्य निर्माण कार्यों को स्वीकृति किया जा रहा है..
इस दौरान गृह सन्नी निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, देवती सोनकर, गुलूढ़, फूलो बघेल, सरपंच जयमन मौर्य, फोटका दादा,नरसिंह सोनकर, भारत चालकी, चंद्रकांत टेकाम,बुधराम,खगपती त्रिपाठी,अभिषेक डेविड एवं अन्य कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।
साँसद बैज व विधायक बेंजाम ने परिणय सूत्र में बंधे सभी 50 नव युगल दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया
आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास परियोजना तोकापाल परपा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे..आयोजित सामूहिक विवाह में 50 जोड़े फेरे लेकर एक-दूजे के हुए। कार्यक्रम स्थल पर वर-वधुओं का विवाह रीति-रिवाज से पूर्ण हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे सभी 50 नव युगल दंपतियों को साँसद बैज व विधायक बेंजाम ने आशीर्वाद प्रदान किया |
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साँसद बैज ने कहा..जिन्हें विवाह जैसा समारोह आयोजित करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने समाज के ऐसे ही तबके के लोगों को आर्थिक बोझ से उबारने तथा कुरीतियों को हतोत्साहित करने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की है। बैज ने सभी उपस्थित लोगों का आव्हान करते हुए उक्त योजना का लाभ लेते हुए इस पुण्य कार्य का भागीदार बनने की अपील की।
इस दौरान गृह सन्नी निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, देवती सोनकर, गुलूढ़, फूलो बघेल, सरपंच जयमन मौर्य, फोटका दादा,नरसिंह सोनकर, भारत चालकी, चंद्रकांत टेकाम,बुधराम,खगपती त्रिपाठी, अभिषेक डेविड,नकुल, पीतांबर, पदम भारती,इंदर गांधी, समदू, बुधराम आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
49 जोड़ों का हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह, 43 जोड़ों ने वैदिक रीति रिवाजों से तथा 6 जोड़े ने ईसाई धर्म के अनुसार बंधे विवाह के बंधन में
ग्राम पंचायत आसना के बादल एकेडमी में सम्पन्न हुआ समारोह
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आसना के बादल एकेडमी में आयोजित 49 जोड़ों के मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में शामिल हुए एवं नव दम्पत्ति को आशीर्वाद दिया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता और सहृदयता से आज आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का विवाह गरिमामय एवं समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ है | पहले जहां इस योजना में केवल 15 हजार रुपए मिलते थे अब हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया है जिससे से 19 हजार रुपए की सामग्री 1 हजार रुपए नकद तथा 5 हजार रुपए विवाह समारोह में खर्च किया जा रहा है | इस अवसर पर एक दिव्यांग जोड़े की जानकारी मिलने पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द अनुग्रह राशि 50 हजार रुपए दिलाने के निर्देश दिए | उन्होंने उपस्थित लोगों से भी आग्रह किया की यदि उनके संज्ञान में कोई दिव्यांग युवक युवती विवाह के योग्य हैं तो उसकी जानकारी विभाग को दें यदि दंपति में कोई एक दिव्यांग है तो उन्हें 50 हजार तथा दोनों दिव्यांग है तो उन्हें 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य धरमुराम मंडावी, नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद सदस्य धनसिग बघेल,ऋतु पाढी, सरपंच आसना प्रवीण देहारी,उप सरपंच रामनाथ, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह,शहर महामंत्री हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, पंडित भुवनेश्वर पानीग्राही, महिला एवं बाल विकास विभाग से संध्या मनमोहन, दीपलता उईके, रेखा नाग, निहारिका गौतम,अमिता सिंह,रेखा कौशिक, अनिल ठाकुर, समेत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी समेत नव दम्पत्ति के परिजन उपस्थित रहे |
जगदलपुर। नेता वही जो जनता मन भाये। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच अपने सक्रिय कामकाज के साथ ही अपने दोस्ताना व्यवहार के लिए भी पहचाने जाते हैं। चाहे नारायणपुर का लोक उत्सव हो अथवा बस्तर लोकसभा क्षेत्र का कोई भी गांव या कस्बा, दीपक की रोशनी हर जगह नजर आती है। अब अपने गृहक्षेत्र लोहंडीगुड़ा के गढ़िया पंचायत में गढ़िया महोत्सव के समापन पर युवा सांसद दीपक बैज युवाओं की टोली के साथ फिल्मी
धुन पर खुलकर थिरके। सांसद बैज बस्तर के हितों के लिए जितने ओजस्वी हैं, बस्तर के लोगों के बीच उतने ही सहज हैं। जिस दौर में एक पार्षद या पंच भी अपनों के बीच खुद को विशिष्ट भाव से बचा नहीं पाता, उस दौर में दीपक को लोकसभा सांसद होकर भी ऐसा कोई विकार स्पर्श तक नहीं कर सका है। इसलिए वे राजनेता कम और जनता अधिक हैं। दीपक बैज को विरोधी विचारधारा के नेताओं तक से आत्मीयता मिलती है क्योंकि वे सामान्य जीवन में राजनीति से ऊपर उठकर व्यवहार करते हैं। अभी संसद के बजट सत्र में बस्तर और छत्तीसगढ़ की आवाज बुलंद करने वाले सांसद दीपक बैज के सतत प्रयास से बस्तर की रेल सेवा बहाल हुई और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात में राजधानी से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क की मंजूरी मिली। बस्तर के लिए और भी कई सौगात मिलने वाली हैं। दिल्ली में बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए संघर्ष करके लौटे दीपक बैज ने खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मैदानी मेहनत की और इससे फुर्सत होकर अपनों के बीच पहुंचकर लोक महोत्सव का आनंद लिया। जनता खासकर जब युवा पीढ़ी अपने नेता को अपने बीच इस तरह सहज संबंध निभाते देखती है तो उसे महसूस होता है कि हम बने, तुम बने, इक दूजे के लिए।
जगदलपुर। बस्तर की माटी के लाल, आदिवासी संस्कृति के सरल, सहज स्वरूप के प्रतिरूप छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी तेज तर्रार कार्यशैली और सादगी के लिए पहचाने जाते हैं। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के एक वारिस के तौर पर वे हमेशा ही बस्तर की लोक संस्कृति के तीज त्योहार पर एक विशुद्ध बस्तरिया आदिवासी ही होते हैं। ऐसे मौकों पर वे न तो राजनेता होते हैं न रुतबेदार मंत्री। वे सिर्फ आदिवासी होते हैं जो अपनी सामाजिक मान्यताओं के अनुसार पूरे श्रद्धा भाव से आयोजन के रस में सराबोर हो जाते हैं। ऐसे ही लोक संस्कृति पर आधारित सामाजिक आयोजन में कवासी लखमा के सिर पर देवी सवार हो गईं और भाव विभोर लखमा झूम कर नाच उठे। बस्तर की आदिवासी परंपरा,
संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप ग्रामीण अंचल के मड़ई मेले के साथ-साथ मंदिर के पूजा-पाठ में कवासी लखमा अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हैं। कवासी लखमा अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा के दोरनापाल गांव में स्थित शीतला माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मंडई मेले में शामिल हुए। इस मेले को धूमधाम से मनाने के लिए आदिवासी परंपरा और रीति-रिवाज के तहत देवी से अनुमति ली। इस दौरान कवासी लखमा पर देवी सवार हो गईं।जिसके बाद वे बस्तरिया मोहरी बाजा की धुन पर थिरकते रहे और खुद को कोड़े भी मारे। इसके बाद इस तीन दिवसीय मेले को मनाने की अनुमति देवी से मिली।दोरनापाल के शीतला माता मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन चल रहा है। हर साल की तरह इस साल भी कवासी लखमा इस मंडई मेले में शामिल हुए।
जगदलपुर:-सेन महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाने में जुटी हुई है ,सर्व नाई समाज। दिनांक 12 को सर्व नाई समाज के द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से सेन महराज की जयंती मनाने पर विचार की गई। साथ ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा को तय किया गया।
सर्व नाई समाज के बस्तर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि लगातार नाई समाज मे बैठकों का दौर जारी है। आने वाले दिनों में सेन महराज की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय हमारे समाज द्वारा लिया गया है। समाज के सभी सदस्यों के एकजुटता एवम पूर्ण सहयोग से यह कार्यक्रम पूर्ण होगा।
बैठक में उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर संरक्षक एवं सलाहकार सियाराम ठाकुर ,सचिव महेंद्र श्रीवास, सह सचिव गौरी श्रीवास, तरुण सेन प्रवक्ता नवनीत सराठे, सह मीडिया प्रभारी शेखर ठाकुर, सदस्य पुतान श्रीवास, मदन मोहन श्रीवास ,रामेश्वर श्रीवास ,विनोद सेन, राजेंद्र श्रीवास ,जगमोहन ठाकुर ,बिंदेश्वर श्रीवास ,निहाल श्रीवास पवन कुमार श्रीवास ,मुन्नू सेन, राजा ठाकुर ,बाबू साहब ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे!
छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील सुकमा जिले में 204 कोबरा, 151 बटा0 सीआरपीएफ़ तथा जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नक्सल जीवन शैली से त्रस्त होकर व नक्सलियो की खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद को छोडने का फैसला कर तथा छत्तीसगढ़ शासन के “पुना नर्कोम अभियान” (नयी सुबह नयी शुरुआत) से प्रभावित होकर मुख्य धारा में जुड़ने के उद्देश्य से 04 नक्सलियो द्वारा दिनांक 12.04.2022 को सुकमा पुलिस के समक्ष आत्म-समर्पण किया गया।
सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। ये सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने संबंधी विभिन्न नक्सली घटनाओ में शामिल थे। इन 04 नक्सलियो के समर्पण से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। राजीव कुमार ठाकुर, उपमहानिरीक्षक परिचालन कोंटा, रातुल दास, कमांडेंट-204 कोबरा, प्रदुमन कुमार सिंह, कमांडेंट-151 बटालियन कि उपस्थति मै छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे “पुना नर्कोम अभियान” के तहत 04 नक्सलियो ने बिना हथियार समर्पण किया। इन नक्सलियो का विवरण इस प्रकार है: 1. कोरसा छोटू s/o कोरसा मंगलू, उम्र-23 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार नंबर- 696209464105, संगठन- सीपीआई सीएनएम 2. कोरसा मोटू 5/o लखमा, माता- हुर्रे, उम्र-22 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार नंबर 520679897686, पार्टी-सीएनएम 3. कोरसा जोगा s/o कोरसा नन्दा, माता- सुककि कोरसा, उम्र-22 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार नंबर-961090514560 4. कोरसा भीमा @ बुधरू s/o कोरसा आयतू, माता- कोरसा लक्खू, उम्र-25 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, संगठन-सीपीआई, पद-एलओएस बासागुड़ा सदस्य, भर्ती-दिसम्बर-2019 |
उपरोक्त सभी नक्सलियो को आत्म-समर्पण करने मै उप नरीक्षक मनीष कुमार राय 204 कोबरा, जे0 पी0 मीणा, उप कमांडेंट-151 बटा० केरिपुबल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सभी आत्म-समर्पित नक्सलियो को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर निम्नलिखित अधिकारी भी उपस्थित थे: बिष्णु चरण मुंखिया, द्वितीन कमान अधिकारी-151 बटा० केरिपुबल, जे0 पी0 मीणा, उप कमांडेंट-151 बटा0 केरिपुबल, उप नरीक्षक मनीष कुमार राय 204 कोबरा ।
छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त कर्मचारीयों, अधिकारियों एवं पेंशनरों की दो-सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 02 मार्च 2022 को ज्ञापन देकर तीन चरणो में आंदोलन कार्यक्रम घोषित किया गया था जिसके प्रथम चरण में 7 मार्च को समस्त जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन 11 मार्च को जिला बस्तर जगदलपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं मार्च पास्ट तथा तीसरे चरण में राज्य के समस्त कर्मचारी, अधिकारी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर समस्त जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। निम्नलिखित मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु आपका ध्यान आकर्षित है।
लंबित 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता ( DA) को एरियर सहित तत्काल प्रदान किया जावे।
2. गृह भाड़ा भत्ता (HRA) को सातवें वेतनमान के वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित किया जावे। छग.टीचर्स एसोसिएशन छग.शिक्ष-के कांग्रेस छ.ग.प्रदेश स्वास्थ्य छ.ग.प्रदेश लिपिक जिला बस्तर जिला बस्तर कर्मचारी संघ
तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं निशुल्क आदर्श विवाह के कार्यक्रम में आज सुबह कर्मा मन्दिर गांधी चौक से कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें तहसील साहू संघ, कर्मा महिला समिति, तहसील साहू युवा मंच के समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण उपस्थित हुए। लगभग 1 किलोमीटर लंबी यात्रा बाजे गाजे तथा राउत नृत्य के साथ निकली, जिसमें समाज के सभी वर्गों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। यह यात्रा मां कर्मा मंदिर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए साहू सदन बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद समस्त बाराती तथा मेहमानों को ससम्मान साथ लेकर मां कर्मा मंदिर प्रांगण हेतु प्रस्थान किए।
अब दोपहर में कर्मा मंदिर प्रांगण में बारातियों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा और चार जोड़ों का निशुल्क आदर्श विवाह संपन्न किया जावेगा। दोपहर 3:00 बजे कर्मा मंदिर प्रांगण में अतिथियों द्वारा नवविवाहित दंपत्तियों को आशीष भेंट कर सभा को संबोधित किया जाएगा। अंत में संध्या 7 बजे से प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा/डोंडी:-गोंडवाना गोड़ महासभा तहसील इकाई दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डोंडीलोहारा SDM मनोज मरकाम , तहसीलदार नेहा ध्रुवे, जिलाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा बालोद प्रेमलाल कुंजाम, महिला प्रभाग गोंडवाना गोड़ महासभा जिलाध्यक्ष गीतेश्वरी ठाकुर, जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, उपाध्यक्ष तुलसी राम कोलामे, घना राम आरकारा, रेलवे महाप्रबंधक संतोष कुमार शाह, डीजीएम भिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली सलाम सर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र उईके, कोषाध्यक्ष दिलीप मंडावी, युवा प्रभाग अध्यक्ष नीरज ठाकुर, केकती मंडावी अध्यक्ष महिला प्रभाग दल्ली,जिला उपाध्यक्ष मंजू प्रभाकर, कीर्तिलता उइके, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ अध्यक्ष सोमनाथ उइके, महामंत्री रामचरण नेताम, सुशीला ठाकुर, छबीला कोर्राम, महिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील दल्ली गीता मरकाम, सुमन उइके, संगीता नेताम, कुसुम ध्रुव, कुसुम कुंजाम, लता सोरी, आसाराम तुमरेकी, पूर्णजिलाध्यक्ष गजानंद प्रभाकर, सिया राम ध्रुव, संतोष ध्रुवे, जितेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कोर्राम, कमलेश गंगराले, गजाधर उइके, भूषण मंडावी, शेखर नेताम,नीरज मंडावी, संदीप मंडावी, रामेश्वर ठाकुर, तनुज सोरी, कुमेश नेताम, जयंत नेताम, अविनाश सोरी, अंजली सोरी, आरती सोरी, स्वाति उइके, भुनेश्वरी नेताम, सोमिया ठाकुर, रूखमणी नेताम, सिमरन मंडावी, पल्लवी मरकाम, साक्षी मरकाम,नेहा मरकाम,पूजा मरकाम, दीपिका ठाकुर, ज्योति नेताम, आदि गोंडवाना गोड़ समाज के व्यक्ति उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन रामचरण जी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम डोंडीलोहारा मनोज मरकाम जी के द्वारा उनके उद्बोधन में गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद के नए निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व समाज को अपने संवैधानिक हक अधिकार को जानने और उसे पाने के लिए सहयोग की उपेक्षा की है , और साथ में समाज को आगे व सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा दी। मरकाम सर के द्वारा आयोजन समित को धन्यवाद दिया गया उनको इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मान व स्वागत किया गया, कार्यक्रम का समार्पण व्यक्त श्री शिया राम ध्रुव जी ने किया
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें