City Media - Page 200 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 200

दीपक बैज का संघर्ष भा गया राहुल गांधी को, पत्र लिखकर की तारीफ

0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुलगांधी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जनहित में संघर्ष का तौर तरीका बहुत पसंद आया है। राहुल गांधी ने इसका जिक्र दीपक बैज को भेजे पत्र में किया है।

राहुल गांधी ने दीपक बैज में क्या कुछ लिखा है, उसे हम अक्षरशः आपके सामने रख रहे हैं – प्रिय श्री दीपक बैज,

मुझे उम्मीद है कि यह पत्र आपको अच्छा लगेगा। मैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पदयात्रा निकालने की सराहना करता हूं। हमें न्याय के लिए लड़ना जारी रखना चाहिए और लोगों तक आशा का संदेश पहुंचाना चाहिए-राहुल गांधी। तो देखा आपने संघर्ष के दीपक बैज मॉडल का जलवा। बता दें कि दीपक बैज जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार प्रदेश में पदयात्राएं निकालते आए हैं।कवर्धा से लेकर बलौदाबाजार तक और बिलासपुर से लेकर बस्तर तक के मसलों को लेकर उन्होंने पदयात्राएं की हैं। हाल ही ही में उन्होंने बस्तर जिले के चित्रकोट से जगदलपुर तक इंद्रावती बचाओ किसान आदिवासी संघर्ष पदयात्रा निकाली थी।

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर 15 मई को भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन

0
  • मुख्य वक्ता के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप सम्मिलित होंगे, बस्तर चेंबर भवन होगा कार्यक्रम
  • भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने ली तैयारी संबधी बैठक, गरिमामयी आयोजन की बनी रुपरेखा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ बोर्ड संसोधन बिल को लेकर आगामी 15 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। बस्तर चेंबर आफ कामर्स भवन में गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाली संगोष्ठी में मुख्य वक्ता वन मंत्री केदार कश्यप होंगे। भाजपा जिला कार्यालय में आज मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की एवं आयोजन को गरिमामयी बनाने कहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के संबंध में आम जन को जानकारी देने व उससे होने वाले सामाजिक लाभ को बताने समझाने के लिये समूचे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हमारे बस्तर जिले में आगामी 15 मई को संगोष्ठी का आयोजन पूरा किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित करने वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।

आज संगोष्ठी की तैयारी संबधी बैठक में उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, आलोक अवस्थी, अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों में फिरोज बस्तरिया,असद रज़ा, शेख सिद्दीकी, गुलाम अशरफ, अज़ीज़ खान, नरेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

बारिश और आंधी-तूफान ने मचाई तबाही

0

बकावंड भरी गर्मी में भारी बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं, तेज अंधड़ ने कुछ पेड़ों और बिजली खंभों को नुकसान भी पहुंचाया है।

बकावंड और बस्तर ब्लाकों में मंगलवार को दोपहर अचानक मौसम बदल गया। पहले तो तेज अंधड़ चली फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई।. बारिश के दौरान भी हवा की गति काफी तेज थी। बड़ी तेज रफ्तार में चली अंधड़ के कारण कई पेड़ों की शाखाएं टूट कर गिर पड़ी, वहीं बिजली के खंभे और तार भी कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बस्टर विधानसभा क्षेत्र के तारागांव में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है

तारागांव और मुंजला समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं. तारागांव में एक घर पर कटहल का पेड़ गिर गया गनीमत रही कि इस हादसे में जान-माल की हानि नहीं हुई। एक घर की सीमेंट शीट क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं तारागांव के आसपास में कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं। बिजली की मुख्य लाइन के तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।इस संबंध में बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है।

आरपीएफ बैरक में बन रहे दीवाल को 8 फिट कम किया जाए – तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा

0
  • एम्बुलेंस, दमकल एवम आपातकालीन सेवा के लिए वाहन नही पहुँच पा रहे – भूपेंद्र श्रीवास
  • प्रधानमंत्री आवास के लिए ट्रांसपोर्ट मटेरियल के लिए दिक्कत हो रही है – मनोज दुबे नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष दल्ली राजहरा
  • एसडीएम ने एकपक्षीय रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला, वार्डवासी नाराज विशाल मोटवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 24 दल्ली राजहरा

दल्लीराजहरा – लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू उपाध्यक्ष मनोज दुबे वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, वार्ड 24 पार्षद विशाल मोटवानी, व्यापारी संघ सहित पूरे वार्डवासियों ने रेलवे मंडल प्रबंधक रायपुर, स्थानीय एसड़ीएम और सांसद भोजराज नाग को पत्र सौप कर यह मांग रखी है कि रेलवे द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 26 एवम 21 के बीच मे स्थित रेलवे कालोनी पर स्थित रेलवे क्वार्टर को आर.पी.एफ बैरक में परिवर्ति कर दिया गया है जबकि यहां पहले रेलवे कर्मी परिवार समेत निवासरत थे तथा उनके क्वार्टर खाली करा कर बैरक बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 26 रेलवे कालोनी से सटकर वार्ड क्रमांक 21 शास्त्री नगर में बैरक बनने से पहले रेलवे कालोनी से होकर ही शास्त्री नगर के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, मार्केट, स्कूल कालेज जाने का पहुँचमार्ग था एवं रेलवे कर्मचारी एवं उनका परिवार भी शास्त्री नगर में बने छोटे छोटे दुकानदारों से खरीदी करते थे। सन 1958 से दल्लीराजहरा अस्तित्व में आया तबसे वार्ड क्रमांक 21 व 26 के लोग बिना किसी अप्रिय घटना के भाईचारे से अपना जीवन यापन कर रहे थे बावजूद इसके बैरक बनने से शास्त्री नगर के बीचों बीच दीवाल बना दी गई जिससे ट्रांसपोर्ट, आपातकालीन वाहन का आना जाना दुश्वार हो गया, पालतू पशु, जानवर यहां तक कि पूर्व में बच्चे कटीली तार में फस कर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।चूंकि वार्ड क्रमांक 21 में एक बहुत बड़ी जनसंख्या निवास करती हैं जिन्हें आपातकाल परिस्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन जैसी गाड़ियों की आवश्यकता होती है, पर कटीले तार लगने की वजह से गली सकरी हो गई थी। जिसे अब दीवाल का रूप देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिस कारण गाडियों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। जबसे बैरक बना है तबसे अब तक फोर्स के साथ आपसी सहयोग की भावना और भाईचारे के साथ निवास कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरुप इस बैरक में अभी तक चोरी या किसी प्रकार की अन्य अप्रिय घटना घटित न होने के बावजूद रेलवे द्वारा अब सीमेंट का बाउंड्री वॉल बनाया जा रहा हैl

जिससे हमारे पास चलने तक की भी जगह नहीं मिल पाएगा ऐसे स्थिति में जीना मुश्किल हो जाएगा।सभी शास्त्री नगर वासियों का ध्यान रखते हुए मानवता के नाते बाउंड्री वॉल का निर्माण पर्याप्त दूरी पर करवाएं ताकि आपातकाल परिस्थिति पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन जैसी गाड़ियों को रास्ता मिलने के लिए रेलवे मंडल प्रबंधक, स्थानीय एसडीएम एवम पत्र दिया गया था। जिसमे स्थानीय एसडीएम नूतन सिंह कंवर ने एक पक्षीय फैसला देते हुए रेलवे विभाग को सहमति दी और उनके पक्ष में फैसला दिया, जिससे वार्डवासियों में बेहद निराशा है।

वार्डवासियों के लिए राजहरा व्यापारी संघ एवम छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने भी उठाया था मुद्दा

छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स दल्लीराजहरा इकाई एवम राजहरा व्यापारी संघ के सदस्यों के द्वारा पूर्व में रेल्वे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा एवं सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी को पत्र सौप कर कहा था कि नगर के वार्ड 21 एवं 26 में रेल्वे कॉलोनी को तोडकर बैरक का निर्माण कराया गया है। इसके चारों तरफ कंटीले तारों का फेरा कराया गया है। जिसे हटाकर बाउंड्री वाल बनाने कहा गया था। जो कि शहर वासियों एवम पशुओं के लिये बहुत ही तकलीफदेह है। इसका चारों तरफ से दायरा 8 फीट कम करने की मांग की गई थी। जिसमे रेलवे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एवम राजहरा व्यापारी संघ के सदस्यों की बातों को गंभीरता से लेते हुए अपने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कटीली तारो को लेकर बहुत जल्द सार्थक पहल की जाएगी, जिससे बेजुबान जानवर, क्षेत्र के रहवासियों को होने वाली परेशानियों को खत्म किया जा सके। परन्तु वर्तमान समय तक कोई सार्थक पहल नही निकाला गया, बाउंड्रीवाल बनाया जा रहा और तकलीफों का अंबार लगने लग गया।

बॉर्डर की भांति लगे तार की दूरी घटाने करनी पड़ी थी बहुत मशक्कत

रेलवे द्वारा बैरक के चारों ओर शास्त्री नगर के बीचोंबीच किसी दो देश के बॉर्डर के समान कंटीले तारों का घेरा बनाने के तुग़लकि फरमान के बाद उनके द्वारा शास्त्री नगर के मार्ग के बीच से घेरा लगाया जा रहा था, जिसे सीमित दूरी पर लगाने सभी वार्डवासियों ने मिल कर रेलवे अधिकारियों से कई बार चर्चा की और बहुत कोशिशों के बाद कंटीले तारों का घेरा सड़क से जरा सी दूरी में बनाया गया। और अब बाउंड्री वाल बनाया जा रहा है।

वार्ड में नहीं घुस पाएगी दमकल बड़ी गाड़ी और अग्निशमन वाहन

कंटीले तारों के बाद अब रेलवे ने उन तार की जगह बाउंडरी वाल खड़ा करने का एक और फरमान जारी कर दिया है, पहले ही कंटीले तारों से चोटिल और जगह न होने के कारण बच्चे खेल कूद नहीं पाते थे, अब उस जगह दीवार खड़ी कर दिए जाने से आपातकाल सुविधा जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन वाहन एवम मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ट्रांसपोर्ट में आने वाले मटेरियल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अन्य वाहनों का आवागमन असंभव हो जाएगा। ऐसे में इस फरमान के खिलाफ वार्डवासियों में रोष व्याप्त है।

चोटिल गाय के उपचार एवं देखरेख के लिए अधिकारियों को बताया गया था

रेलवे बैरक में लगे कटीली तारो से चोटिल हुई गाय के उपचार एवं उसकी देखरेख के लिए रेलवे सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी को पूर्व में अवगत कराया गया था उनके द्वारा अपने अधिकारियों को समय समय पर पशु सेवा के लिए आदेश किया गया था। परन्तु आरपीएफ अधिकारियों ने नाफरमानी जारी रखा है।

वार्ड क्रमांक 21 एवम 26 के बीच बने आरपीएफ बैरक के दीवाल को 8 फिट अंदर लेने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ट्रांसपोर्ट के लिए एवम वार्डवासियों के मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए जनहित में अपना समर्थन दिया और कहा है कि रेलवे मंडल प्रबंधक रायपुर से मुलाकात कर सार्थक हल निकाला जाएगा।

आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगदी रकम की जप्त

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल(भा ०पु o से o) के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली सफलता चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार ।
  • आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगदी रकम की जप्त।
  • आरोपी जुनैद पूर्व में कई बार जा चुका है चोरी के केस में भिलाई अपने साथी के साथ आकर झलमला के कृषि केंद्र में दुकान का गल्ला तोड़कर किया था 1 लाख 20 हजार की थी चोरी ।
  • त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग।
  • थाना बालोद एवं साइबर सेल टीम बालोद की रही विशेष भूमिका।

दिनांक 03.05.2025 को देवांगन कृषि झलमला बालोद के दुकान में कोई अज्ञात चोर द्वारा उसके गल्ले के लॉक को तोड़ कर उसके गल्ले में रखे 1 लाख 20 हजार चोरी कर ले गया की सूचना पर चोरी के आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 305,331(3) ,3(5)बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा पु से), के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री रविशंकर पाण्डेय के द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के संबध्ं में घटना स्थल पर लगे व आपपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 02 संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियो के पतासाजी हेतु टीम बालोद से गुण्डरदेही ,दुर्ग तक का सैकडो सीसीटीवी फुटेज को एनालिसिस किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो की पहचान संदेही मोहम्मद जुनैद कोहका भिलाई निवासी के रूप में हुई l आरोपी के संबंध में पूछने पर जानकारी मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ अमृतसर घूमने गया है, उक्त संदेही के वापसी पर टीम द्वारा पता तलाश कर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करने पर आरोपी मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद अदनान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नामः- 

1. मोहम्मद अदनान खान पिता अब्दुल कादिर उम्र 23 वर्ष पता कैम्प 1 संग्राम चौक भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

2. मोहम्मद जुनैद पिता मोहम्मद इमरान उम्र 20 वर्ष पता इंदु आई टी आई कोहका भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

*आरोपी मोहम्मद जुनैद चोरी

में राजनांदगांव और बालोद के प्रकरण में जेल जा चुका है।*

 

जप्त मशरूका- 

1. नगदी रकम 5000 रूपये, 01 नग घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, कपड़े।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-

थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, स0उ0नि बिहारी राम ध्रुव,प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी।

सायबर सेल -प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक विवेक शाही,आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन, योगेश पटेल, योगेश गेडाम, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

जायसवाल समाज ने बीएसपी प्रबंधन से सामाजिक भवन बनाने मांगी जमीन

0
  •  सीजीएम गहरवार ने समाज को दिलाया भरोसा 

दल्लीराजहरा जायसवाल समाज के पदाधिकारियों ने बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक (खदान) श्री गहरवार को आवेदन देकर सामाजिक भवन निर्माण के लिए जमीन की मांग की है। श्री गहरवार ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाज को जमीन देने पर विचार करने की बात कही है।

जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने बताया कि दल्लीराजहरा में बीएसपी द्वारा लगभग सभी समाजों को जमीन दी गई है। परंतु जायसवाल समाज को कई दशकों से मांग करने के बाद भी आज तक कभी जमीन नहीं दी गई है। जिसके कारण समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम करने में काफी समस्या होती हैं। विवाह, सगाई, छठी, व अन्य कार्य हेतु दूसरे समाज के भवन पर आश्रित होना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए जायसवाल समाज को भी बीएसपी से जमीन उपलब्ध कराने ज्ञापन सौंपा गया। है पूर्व में भी जायसवाल समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे सहित एसडीएम व तहसीलदार को भी जमीन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है। सभी जगह से जायसवाल समाज को जमीन उपलब्ध कराने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जायसवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष बेनी माधव जायसवाल, संगठन मंत्री श्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, अमित जायसवाल, राकेश जायसवाल, जायसवाल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर जायसवाल उपस्थित रहे।

मेयर पांडे ने कराया हेल्थ चेकअप

0

जगदलपुर माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महापौर संजय पाण्डे ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और अन्य परीक्षण किए।

 

मेयर पांडे ने कराया हेल्थ चेकअप

0

जगदलपुर माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महापौर संजय पाण्डे ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और अन्य परीक्षण किए।

डीएमएफटी की समीक्षा बैठक

0

जगदलपुर जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद सह समीक्षा बैठक आज जगदलपुर कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, बस्तर कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीएम के संदेश ने सभी बाहरी-भीतरी दुश्मनों के दुष्प्रचार के कुहासे को कर दिया दूर: किरण सिंह देव

0
  •  मोदीजी का उद्बोधन ऐतिहासिक और देश को आश्वस्त करने वाला
  • ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाए, हमने अच्छे तरीके से लिया बदला 
  • यह नया भारत है, घर में घुस कर मारता है: देव 

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा दिए गए देश के नाम संदेश को ऐतिहासिक और आश्वस्ति दायक बताया है। श्री देव ने कहा कि देश बिल्कुल आश्वस्त है कि पीएम मोदी के शासन में पूर्णतः सुरक्षित है, और उनके रहते भारत के विरुद्ध उठे हाथ को तोड़ दिया जाएगा, तरेरने वाली आंख फोड़ दी जाएगी।

किरण सिंह देव ने कहा कि पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व हमेशा की झूठे दावे कर रहा है। श्री देव ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने बहुत बड़ा काम करके दिखाया है। अभी तक जो नहीं हो पाया था, वह इस बार भारत ने कर दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद पर सटीक हमला किया गया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए। जिन आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ है, उनको ऐसे टारगेट करना, एक देश से दूसरे देश में इतना अचूक निशाना लगना, मसूद अजहर जैसे आतंकवादी का यह कहना कि ‘काश, मैं भी मर जाता’; यह अपने आपमें बताता है कि भारत ने कितना बड़ा काम किया है।श्री देव ने कहा कि एक दुर्दांत आतंकवादी द्वारा खुद के मरने की भीख मांगना भारतीय सेना का बहुत बड़ा पराक्रम है। हमने जो बदला लेने की बात कही, वह बदला बहुत अच्छे तरीके से लिया है और अभी भी पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लागू हैं, जिनके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद लिए गए फैसलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। 60 साल की अवधि में चार युद्ध हो गए, बड़ी-बड़ी तनावपूर्ण स्थितियां आईं लेकिन सिंधु जल समझौता रद्द करने की ताकत किसी ने नहीं दिखाई, जो इस बार रद्द कर दिया गया। बॉर्डर पर पूरी तरीके से लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। व्यापार पूरी तरीके से बंद है। इसके अलावा सभी प्रकार के वीजा रद्द करके पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए हमने यह बता दिया है कि हम देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह हमने उदाहरण के रूप में सेट कर दिया है और पाकिस्तान समेत पूरे विश्व को बता दिया है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ सहनशीलता की सीमाओं को फिर से परिभाषित कर साफ कर दिया है कि भारत और भारतीय सेना संभावित पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले के सामने बिना किसी चेतावनी के आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। देव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट रूप से आत्मविश्वास और वास्तविक रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता की मजबूत भावना को प्रदर्शित किया। पहली बार भारत ने यह स्थापित किया कि आतंकवादी और आतंकवादी समर्थकों में कोई अंतर नहीं है।

अब उकसाया, तो होगा विनाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा प्रमुख पाकिस्तानी एयरबेस पर 90 मिनट तक किए गए लक्षित हमलों ने क्षेत्रीय सैन्य गतिशीलता में एक निर्णायक बदलाव को चिह्नित किया है। इनके विनाश ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक क्षति पहुंचाई। इससे पाकिस्तान वायु सेना नेतृत्व और इसकी परिचालन इकाइयों के बीच महत्वपूर्ण संबंध टूटे, पाकिस्तान की जवाबी हवाई कार्रवाई शुरू करने की क्षमता काफी कमजोर हुई, महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और संभावित मिसाइल भंडारण केंद्र बाधित हुआ, पाकिस्तान की दीर्घकालिक वायु सेना की तत्परता कम हुई, पाकिस्तान का दक्षिणी हवाई गलियारा कट गया, पूर्वी सीमा पर एक महत्वपूर्ण ब्लाइंड स्पॉट बन गया, पाकिस्तान की प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों में एक अंतर पैदा हो गया और पाकिस्तान का कमांड एंड कंट्रोल ढांचा पंगु हो गया, जिससे भारतीय विमानों को कम जोखिम के साथ गहराई से प्रवेश करने का अवसर मिला। देव ने कहा कि युद्ध के मैदान में जीत से कहीं अधिक, ये संरचनात्मक विध्वंस थे, जिनका उद्देश्य पाकिस्तान की लड़ने की क्षमता को अक्षम करना और भविष्य में आक्रमण के बारे में सोचने से रोकना था। इसका एक स्पष्ट संदेश है कि अब भारत के पास पहल है, और उकसावे की कीमत विनाशकारी होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS