दल्लीराजहरा :- बीएसपी के अधीन ठेका कार्य मे (3) श्रमिक ऋषभ रामटेके, संदीप यादव, इमामुद्दीन रजा को नौकरी मिलने पर श्रमिकों द्वारा मजदूर कल्याण संगठन के संरक्षक कृष्णा सिंह, श्याम जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत मेश्राम प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव (जेपी) नगर अध्यक्ष रामजीत भारद्वाज समाज सेवी कुलदीप बधेल का गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि मजदूर कल्याण संगठन द्वारा पिछले 2 साल से सहायक श्रम आयुक्त केंद्रीय रायपुर के यहाँ केस लड़ रहे थे। जिसमें मजदूर कल्याण संगठन के पक्ष में फैसला आने के बाद 3 मजदूरों को काम पर रखा गया है। सभी मजदूरों ने मजदूर कल्याण संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मोहम्मद कलीम, उमाकांत साहू, अरुण चौधरी, माधव राव उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 8/01/2020 को सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शाम 6 बजे जैन भवन चौक में केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 काले कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप/मोमबत्ती/मशाल जलाना है ।
EkDiyaShaheedonKeNaam हैशटैग के द्वारा इस आयोजन को सोशल मीडिया में साझा किया जाना है ।
युवा कांग्रेस ने आमजनों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि समय से पूर्व जैन भवन चौक पहुंच कर किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें ।
दल्लीराजहरा – दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर जीएम के आगमन पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य अनिल खोब्रागढ़े द्वारा दल्लीराजहरा नगर की निम्न सुविधा एवं निस्तारिकरण को देखते हुए ज्ञापन सौंपा गया |
1. दल्लीराजहरा से बिलासपुर एवं दल्लीराजहरा से नागपुर सीधी रेल सेवा (मेल/एक्सप्रेस) प्रारंभ करने |
2. दल्लीराजहरा में एक प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण |
3. दल्लीराजहरा में वाशिंग लाइन सुविधा प्रारंभ करने |
4. केवटी से रायपुर (तीन फेरा) बंद यात्री रेल को शीघ्र प्रारंभ करने |
5. दल्लीराजहरा में सर्व सुविधा युक्त यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करने |
6. रेल्वे क्षेत्र में व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण |
7. रेल्वे स्टेशन में पृथक पृथक दो टिकट काउंटर एवं दो रिजर्वेशन काउंटर बनाया जाये |
दल्लीराजहरा – नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत कारूटोला, भोयरटोला एवं समीपस्थ ग्राम कुंजामटोला, धोबेदण्ड, कोण्डे, दर्राटोला, बिटाल, हितकसा, झीकाटोला, जाबुडवाही, शेरपार, मुर्चर, मुकादाह एवं अन्य ग्राम की लगभग 30000 हजार ग्रामीणो को रेल्वे लाईन पटरी बिछे होने के कारण लभगभ 4 से 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दुरी तय कर आवश्यक कार्य हेतु शहर एवं ग्राम से आवागमन करना पडता है। जिससे ग्रामीणो को बहुत परेशानियां का सामना करना पडता है। कई ग्रामीण के पास साधन नही होने के कारण इतनी लम्बी दुरी पैदल चलने पर मजबुर है। नगर पंचायत चिखलाकसा में कारूटोला , भोयरटोला के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने से सभी ग्रामों के ग्रामीणो को आने जाने में सुविधा होगी।
लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर पंचायत चिखलाकसा से कारूटोला , भोयरटोला पहुंच मार्ग के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया | पत्र प्रेषित करते समय भिखी मसिया (अध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा), विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि) अब्दुल इब्राहिम सैय्यद (उपाध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा) कुंती देवांगन पार्षद आदि उपस्थित रहे |
जगदलपुर:- बकावण्ड ब्लॉक के जनपद पंचायत मुख्यालय के समीफ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की आहवान पर एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर दिनांक26/12/2020 से काम बंद कलम बन्द धरना प्रदर्शन जारी है।किंतु शासन प्रशासन के द्वारा जायज मांगों के संबंध में विचार नहीं करने के कारण धरना प्रदर्शन को उग्र करते हुए पंचायत सचिव संघ एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ ने एक ही बेनर तले उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन एवं हवन पूजा पाठ किया ।जिससे राज्य सरकार को सत बुद्धि दे और निर्णय लेकर
हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। समिति अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा ब्लॉक मुख्यालय पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखकर पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के द्वारा हड़ताल स्थल पर पूजा पाठ किया गया। कार्यक्रम दिनांक 08/01/2021 को पंचायत सचिव रोजगार सहायक दोनों मिलकर थाली नगाड़ा ढोल टीना बजाकर रैली निकालकर भीख मांग कर राज्य शासन को भीख की पैसा को सचिवो की वेतन के लिये भेंट किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद चंद्राकर व सुंदर नाथ चन्द्राकर ने आक्रोश जताते हुये सीधा राज्य सरकार को तंज कसते हुए निशाना साधा और कहा चुनाव से पूर्व जो सत्ताधारी सरकार ने घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया था हमारी सरकार आने से अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जाएगा परंतु 2 साल से ऊपर होने के बावजूद भी हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।हम लोग जान को जोखिम में रखकर गांव से बाहर गए मजदूरों को गांव में स्कूल के भवन में रखकर क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाकर उनका देख भाल किया गया और उसी बीच हमारी शिक्षा कर्मियों भाइयों को सरकार के द्वारा कोरोना काल मे महामारी के बीच शासकीय करण किया गया किंतु हम सचिवों के लिये राशि का अभाव बताते हुये मांग पूरा करने की बगैर गुमराह किया जा रहा है।जबकि हम लोग जबसे कोरोना महामारी चल रहा है तब से हम लोग राज्य की सीमा पर नाका लगाकर पहारा देकर केंद्र और राज्य सरकार का आदेश का पालन कर रहे हैं और हम लोग केंद्र सरकार और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का ईमानदार पूर्वक कार्य कर रहे हैं और हमारी मांगों को अनदेखा कर काम न कर बजट का अभाव बताया जा रहा है।
हमारी मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पूरा करें नही तो हम सचिव मजबूरन उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन, कलम बंद,काम बंद जब तक हमारी मांगे पूरा नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल में उपस्थित समस्त सचिव आदि रोजगार सहायक सचिव बड़ी संख्याओं मौजूद रहे।
जगदलपुर। कोंडागांव जिले के फरसगांव की दो नाबालिग लड़की की मानव तस्करी के तार जगदलपुर के जगदम्बा होटल से जुड़े हैं जिसकी संचालिका को रायपूर की सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया। संचालिका गायत्री राव ने दोनों नाबालिग की मां व मौसी बनकर उनको बेच डाला। जगदलपुर में जगदम्बा होटल की संचालिका गायत्री राव उन्हें अपने घर ले गई और घर का कामकाज कराई। दोनों नाबालिग लड़कियों को गायत्री राव शादी का झांसा देकर रायपुर में मैरिज ब्यूरों की संचालिका ममता अग्रवाल और मैरिज ब्यूरो के पार्टनर शिवपाल सिंह राजपूत के पास ले गई।रायपुर में ममता अग्रवाल, गायत्री राव और शिवपाल इन तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़कियों का उम्र को बढ़ाकर बालिक बनाने आधार कार्ड में कूटरचना की. फर्जी दस्तावेज तैयार करने के साथ दोनों नाबालिग लड़कियों का शादी कराने का सौदा गुना निवासी राकेश कुमार जैन से डेढ़ लाख रुपए में और थाना बामोरी, जिला गुना गोविन्द शर्मा पराट से एक लाख चालीस हजार रुपए में सौदा किया।
नाबालिग लड़कियों का शादी कराने के लिए मैरिज ब्यूरो के संचालिका ने आधार कार्ड में बदलाव कर बालिग बनाया। शादी के दौरान गायत्री राव इनमें ले एक नाबालिग लड़की की मां तो दूसरे नाबालिग लड़की की मौसी बनी। गुना के गोविन्द शर्मा और राकेश जैन ने स्वयं की शादी के लिए मैरिज ब्यूरो के संचालिका से लगभग 4 माह पूर्व से संपर्क में थे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नाबालिग लड़की को गुना कोतवाली थाना तो दूसरी नाबालिग लड़की को ग्राम पराट, थाना बामोरी से बरामद किया गया।मेरिज ब्यूरो ने जालसाजी कर जिन दो लड़कियों की शादी कराई थी, उन्हें फरसगांव पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले से बरामद करने में सफलता पाई है। अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो महिलाएं हैं।
जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंचायत सचिव व मनरेगा योजना का ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन करने वाले रोजगार सहायकों का हड़ताल जारी है और इनके द्वारा धरना स्थल पर अलग अलग अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहें हैं। इसी तारतम्य में जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों ने राज्य सरकार की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए हवन किया जिसे सद्बुद्धि यज्ञ के नाम दिया गया था । पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी मूरारी शर्मा वरोजगार सहायक संघ के पदाधिकारी भोला ठाकुर ने बताया कि सरकार अपने वादों के मुताबिक पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को नियमित करें और अपने वादों को पूरा कर हमारे साथ न्याय करें।
जगदलपुर:- बकावंड ब्लाक के अंतर्गत स्वर्गीय बुदसन बघेल स्मृति में यश क्लब मोगरापाल के तत्वधान में ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 /12 /2020 को प्रारंभ किया गया था । 06/01/2021 को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया जिसमें बकावंड व एवरग्रीन जगदलपुर के मध्य खेला गया एवरग्रीन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 123 रन बनाकर जीत के लिए बकावण्ड को 124 बनाने का लक्ष्य दिया जो काफी रोमांचक मैच में अंतिम ओवर में छ गेंदों 10 रन बनाने थे और अंतिम 1 गेंद में 5 रनों की जरूरत थी खिलाड़ी जिगीश साहू ने 6जढ़कर जीत दिला कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बना।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पानीग्राही, धनुर्जय कश्यप मोहन मौर्य सुरेश गुप्ता सत्य प्रकाश गुप्ता रोहित त्रिवेदी जीवन मंजू मदार कमलेश कश्यप प्रेम झा दुलब सूर्यवंशी मेघनाथ सेठिया रघु सेठिया बंशीधर कश्यप समस्त एश क्रिकेट क्लब एवं क्रिकेट प्रेमियों व ग्रामीण मौजूद रहे।
दल्लीराजहरा – आज BSP के CGM कांफ्रेस हाल में हमारे नगर विकास, रोजगार मुआवजा राशि के सम्बंध में 12 बजे बैठक हुआ जिसमे SDM सर तहसीलदार मेडम CSP सर CGM, व BSP के अधिकारियों नगर पालिका से CMO व राजस्व प्रभारी के बीच बैठक हुआ निसमे हमारे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी ,वार्ड नम्बर 12 पार्षद यंगेश देवांगन व पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल उपस्थित थे बैठक में नगर विकास के विभीन्न मुद्दों पर बात हुआ जिसमें BSP के हॉस्पिटल में जैसे BSP के वर्करो का इलाज मुफ्त में होता है उसी तरह से दल्ली राजहरा नगर के सभी नागरिकों का इलाज भी मुफ्त में BSP के हॉस्पिटल में होगा , चार प्रमुख चौक में CCTV कैमरा व ट्राफिक सिंग्नल की व्यवस्था BSP के द्वारा किया जाएगा जिसमे पुलिस विभाग द्वारा हर चौक में एक ट्राफिक सिपाही की मौजूदगी रहेगी |
बाईपास सड़क के लिए 10 करोड़ 50 लाख का राशि स्वीकृत हो चुका है बाकी का कार्य बहुत तेजी से कराने पर सहमति हुआ |
मुख्य मार्ग डड़सेना पुलिया से राजहरा बंकर जाने वाली BSP के कच्ची मार्ग को डामरीकरण पक्का सड़क बनाने का कार्य जनवरी माह 2020 से हई चालू किये जाने पर BSP के CGM के द्वारा सहमति हुआ |
रावघाट रेलवे लाइन से प्रभावित 36 दुकानदारो की मांग पर सहमति नही बन पाई उसी तरह दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग पर भी सहमति नही बन पाई मात्र 14 लोगो को ही BSP के नाला सफाई के ठेका कार्य मे व 14 लोगो को नगर पालिका में रोजगार दिलाने की बात हुई जिससे संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका के द्वारा विरोध किया गया उनके द्वारा कहा गया कि दल्ली राजहरा नगर में हजारों लोग बेरोजगार है उन सब को रोजगार चाहिए जैसे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गरेंटी योजना के द्वारा रोजगार दिया जा रहा है उसी प्रकार दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगार सभी लोगो को रोजगार दिलाया जाए BSP के CGM ने सहमति नही दिया जिससे नराज होकर संतोष देवांगन व उनके सभी साथी बैठक का बाहिष्कार कर कांफ्रेंस हाल से बाहर चले गए व बाहर जाने के बाद आधा घण्टे तक माइंस आफिस गेट को जाम कर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ जमकर BSP के खिलाफ नाराबाजी
किया व तुरन्त ही वार्ड नम्बर 10 व 19 के बीच रेलवे अंदर ब्रिज ( गाडर पुल) के ऊपर चढ़कर रेल ट्रैक पर बैठ गए 2 बजे से लेकर 5,30 बजे तक रेल ट्रैक पर बैठे थे उस दरमियान BSP के ओर से वे रेलवे के ओर से कोई भी रेल गाड़ी (मालगाड़ी)आयरन ओर भर का नही आया BSP के क्रेसिंग प्लांट पर ही लोड बैगन खडा रहा समय 5,40 को SDM सर के साथ साथ तहसीलदार, CSP सर TI सर आये व रेलवे ट्रेक पर बैठे हम सभी लोगो से बात हुआ कि कलेक्टर सर से मिल कर अपना बात रखे इस तरह का रेल ट्रैक में बैठना गलत है अगर मालगाड़ी आ गई होती व आप लोग उसे रोक दिए होते तो आप सभी के ऊपर कार्यवाही करने पड़ता इस लिए कल कलेक्टर सर से मिलकर अपना बात रखे कलेक्टर सर आदेश करे तो कुछ और रोजगार दिलाने सम्भव हो सकता है SDM सर के इस बात को मानते हुए सभी ने रेल ट्रैक पर से नीचे सड़क पर आ गए व संतोष देवांगन के द्वारा सभी से कहा गया कि कल
कलेक्टर सर से मिलने जाना है मिल कर बात करेंगे हमारा मांग पूरा हुआ तो ठीक नही तो दिनांक 09/01/2021 को मेरे द्वारा विरनरायन सिंग चौक में फिर से आमरण अनशन किया जाने की घोषणा किया गया अब देखना ये है कि दल्ली राजहरा नगर जो पूर्व में लगभग 10 मजदूरों को रोजगार दिलाने वाला नगर दल्ली राजहरा आज वर्तमान के समय मे मात्र एक हजार लोगों को रोजगार दिला पाता है कि नही संतोष देवांगन ने आगे कहा कि पूर्व में BSP के खदानों में चलने वाली गाड़ियों में परिचालक का होना अनिवार्य होता था लेकिन जब से BSP खुद का टिप्पर खरीद कर खदानों के परिवहन कार्य किया गया तब से परिचालक की वयवस्था बन्द कर दिया जिससे लगभग 400 लोग बेरोजगार हो गए उसी तरह से पहले टिप्पर से परिवहन कार्य खदान से बंकर तक किया जाता था जिसमे 10 टन तक माल भरा जाता था लेकिन अब हाइवा वाहन का उपयोग किया जा रहा है जिसे 15 टन भर कर एक वाहन में परिवहन कार्य किया जा रहा है जिससे 50 प्रतिशत अधिक कार्य लिया जा रहा है जिससे भी लोगों का रोजगार छीना जा रहा है।
चाहे जो भी हो दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगार लोगो को रोजगार दिलाने हेतु संघर्स जारी रहेगा चाहे जिस स्तर से आंदोलन करना पड़े करते रहेंगे जब तक मांग पूरा न हो तब तक मांग करते रहेंगे।
नगरपंचायत टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विलेज इलेवन किक्रेट कमेटी के तत्वावधान मे द्वितीय वर्ष 4/01/2021 को नगरपंचायत चिखलाकसा के खेल मैदान में संपन्न कराया गया | प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें भोयरटोला के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान एवं कोंडेपावर हाऊस के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान ,धुरवाटोला के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- मान.श्रीमती भिखी मसिया (अध्यक्ष न.पं. चिखलाकसा) कार्यक्रम के अध्यक्ष-मान.श्री खेमसिंह भंडारी (ग्राम पटेल), विशिष्ट अतिथि-मान.श्री विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि) एवं श्री अब्दुल इब्राहिम सय्यद (उपाध्यक्ष न.पं. चिखलाकसा) पार्षद गण-श्रीमती विमला जैन, श्रीमती कुंती देवांगन, श्रीमती शांति रावटे, श्रीमती सुनीता गुप्ता श्री ताराचंद पाथोड़े, न.पं. चिखलाकसा के वरिष्ठ नागरिक श्री डॉ.ए.के.ठाकुर, श्री जगनु राम धनकर,श्री सीताराम मंडावी, श्री आरती नागवंशी, श्री विष्णु उर्वशा, श्री राजु रावटे की उपस्थिति में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया | इस प्रतियोगिता को संपन्न करने
में विशेष सहयोग श्रीमती भिखी मसिया( अध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा),श्री विक्रम धुर्वे( सांसद प्रतिनिधि )श्री अब्दुल इब्राहिम सय्यद( उपाध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा), श्री रामराज कड़पती ,श्री दीपेश प्रसाद, श्रीमती रुखमणी भंडारी, श्री मदन ख़रांशु, श्री किशोर नागवंशी श्री जागेश्वर भंडारी,श्री महेश कड़पती, श्री ऋषभ जैन,श्री आलोक जैन,श्री रविन्द्र उर्वशा,श्री प्रीतम सार्वा, श्री
कमलेश यादव, श्री पी.एच.राव,श्री सहदेव रावटे श्री मेहर कोसमा, श्री बसंत जैन, श्री ताराचंद पाथोड़े, श्रीमती शांति रावटे, श्री तिहारू राम आर्य, श्रीमती कुंती देवांगन, श्रीमती विमला जैन, श्री शंकर साहू , श्री चोपचंद जैन , श्री विजय साहू , श्री सुखेन्द्र मंडावी, श्री मनोहर पटेल, श्री
गणेश कड़पती , श्री सत्यनारायण भंसारे, श्री परमेश्वर सोयाम , श्री रतन यादव, श्री शैलेश विश्वकर्मा , श्री संदीप यादव, श्री सुनील तारम, श्री विनय जैन, श्री मनीष जैन, श्री घनश्याम कोठारी, श्री प्रवीण पटेल , श्री शिवम आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |