City Media - Page 456 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 456

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस पर पौधा रोपण किया गया

0

दल्लीराजहरा – डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून एव जन्म दिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर एंव बूथेा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया । भाजपा मंडल राकेश दिवेदी द्वारा बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर प्रदेश भाजपा की कार्य योजना अनुसार 23 जून को जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान आयोजित किए जायेंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं प्रेरणा से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । साथ ही मंदिर परिसर का साफ सफाई भी किया गया ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया एक पेड मां के नाम अभियान पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील किया | पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम  अभियान शुरू किया | इस दौरान दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्त्ता द्वारा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया । पौधा रोपण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि एक पौधे मां का नाम के तहत सभी एक पौधा अवश्य लगाएं साथ पौधे लगाने के साथ उस पौधे का संरक्षण भी करे व ही जीवन है, इसका महत्व समझना आवश्यक हैं|

पेडो के कारण हमारा जलवायु सुरक्षित व संरक्षित रहता हैं । उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्त्तायों ने अलग – अलग प्रजातियो के पौधेरोपण किया । आंवला, बेल, अशोक, नीम व अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया । इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी सुदेश सिंग, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री महेन्द्र सिग मदन माईती, महेन्द्र पिपरे , सुजित झा, बंटी चोपडे, रमेश गुजर, शंकर साहू उषा साहू,कुमारी रावटे, नंदा पसीने, गौतम बेहरा, गौतम बॉस कनक बेनर्जी निलेश श्रीवास्व, बीरेन्द्र साहू, इमरान रमेश जैन विरेन्द्र साहू एवं नगरवासी उपस्थित थे ।

शौचालय धसका, हैंडपंप से निकलते हैं केंचुए, भवन है जर्जर, ये हाल है झिटकागुड़ा की प्राथमिक शाला का

0
  •  नौनिहालों के भविष्य से हो रहा है सरेआम खिलवाड़ 

-अर्जुन झा-

बकावंड स्कूल के हैंडपंप से पानी के साथ केंचुए निकलते हैं, शौचालय धसक गया है, भवन जर्जर हो चला है। ऐसे हालातों के बीच पढ़ाई किस हद तक हो पाती होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है। मगर मजबूरी है, गांव में कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मजबूरी में ऐसे हालातों के बीच बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यह कहानी है बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत कोरटा के आश्रित ग्राम झिटकागुड़ा की सरकारी प्राथमिक शाला का। लंबे रिफ्रेशमेंट के बाद विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाएं दुगुनी ऊर्जा के साथ शालाओं में अध्ययन अध्यापन में लग गए हैं। स्कूलों में रौनक लौट आई है। मगर झिटकागुड़ा की प्राथमिक शाला के बच्चों के चेहरों पर आज भी बेबसी झलक रही है। दरअसल इस स्कूल में न पीने के पानी का इंतजाम है, न बच्चों और स्टॉफ के लिए शौचालय का। भवन जरूर है, मगर उसकी भी हालत कुछ ठीक नहीं है। दीवारें दरक रही हैं, छत भी कमजोर है। शौचालय का सेफ्टीक टैंक धसक गया है।

दीवार टूट गई है।नया सेफ्टीक टैंक बनाने से शौचालय छोटा हो जाएगा और उसकी उपयोगिता नहीं रहेगी। इसलिए नया शौचालय बनाया जाना ही बेहतर होगा। वहीं हैंडपंप को पिछले साल से बंद कर दिया गया है। क्योंकि हैंडपंप से पानी के साथ जिंदा और मरे हुए केंचुए निकलते थे और पानी में आयरन की मात्रा ज्यादा थी।बच्चों को पीने के पानी का इंतजाम दूर जाकर करना पड़ता है। शाला भवन की मरम्मत के लिए 3 लाख 2 हजार रुपए की स्वीकृति मिली थी। मगर इस राशि से मरम्मत के नाम पर बाहरी एवं भीतरी दीवारों के रंग रोगन पुट्टी जैसे मामूली कार्य कराकर राशि हजम कर ली गई। भवन की दशा को देखते हुए प्रधान पाठक ने मरम्मत के लिए आवेदन दिया था।ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव मरम्मत न कराकर हल्के फुल्के काम करा दिए।सचिव अब कह रहे हैं कि नया बोर कराकर मोटर लगवाएंगे, शौचालय की मरम्मत करा देंगे। शिक्षा विभाग के बीआरसी को इस स्कूल की हालत के बारे में पता ही नहीं है। उनका कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

श्री अंजनेश्वर व्यायामशाला का हुआ लोकार्पण

0
  • शहर का विकास अनवरत जारी रहेगा: किरण देव
    जगदलपुर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में श्री अंजनेश्वर व्यायाम शाला का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव एवं महापौर सफीरा साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। व्यायाम शाला लोकार्पण में वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, वार्ड पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे उपस्थित थे।
    लोकार्पण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड वासियों के लिए अत्यंत सुखद पल है कि अंजनेश्वर देवालय में व्यायाम शाला का लोकार्पण किया जा रहा है। महापौर निधि से व्यायाम शाला सामग्री क्रय किया गया है। श्री देव ने कहा शहर का विकास अनवरत जारी रहेगा, जनमानस को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। शहर का चहुमुखी विकास किया जाएगा। वही विधायक किरण देव ने वार्ड पार्षद संजय पांडे एवं वार्ड वासियों की मांग पर वार्ड में 15 लाख रुपए की लागत से पेवल ब्लाक विधायक निधि से लगाने की घोषणा की।

महापौर सफीरा साहू ने व्यायाम शाला के लोकार्पण अवसर पर सभी वार्ड वासियों को शुभकामनाएं देते व्यायाम शाला के अतिरिक्त सामग्री के लिए महापौर निधि से और 2 लाख देने की घोषणा की।उन्होने कहा कि शहर विकास के लिए जो कुछ भी अच्छा होगा, वह लगातार करती रहेंगी। विदित हो कि पूर्व में महापौर सफीरा साहू द्वारा इस व्यायामशाला के लिए छह लाख रुपये की लागत से व्यायाम सामग्री प्रदाय कीं गई थी। वार्ड पार्षद संजय पांडे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विधायक किरण देव से वार्ड विकास के संबंध में राशि की मांग की, जिस पर विधायक ने विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की। साथ ही महापौर ने व्यायाम सामग्री के लिए भी अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। जिसके लिए श्री संजय पांडे ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते वार्ड वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि विधायक एवं महापौर ने जब जब इस वार्ड को ज़रूरत पड़ी आवश्यक संसाधन हेतु पर्याप्त राशि की अनुशंसा की है। व्यायाम शाला के साथ साथ उन्होने मोहन नगर में पार्क में भी ओपन जिम लगाने हेतु 12 लाख रुपये की स्वीकृति पूर्व में ही प्रदान कर दी थी। जिसके लिए वह दोनों अतिथियों का सदस्य आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आर्येंद्र आर्य, एमआईसी सदस्य भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, युवा मोर्चा जिलाद्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, लक्ष्मण झा, अभिषेक तिवारी, पंकज आचार्य, अनिल लुककड़, सुप्रियो मुखर्जी, रंगा राव, शुभ्रा दास, राजेश महावर, मुन्नी देवी सिंह, नीलिमा साहा, अनीता कुंडू, अजय बेशरा, बुधराम कश्यप, भुवन बघेल, सुकुमार धर एवं, अंजनेश्वर नव युवक मंडल समिति की ओर से गोविंद वर्मा ,प्रकाश शिंदे,अनिल ठाकुर, राहुल वर्मा,अमर वर्मा राकेश साहू जितेंद्र वर्मा राकेश पटेल जगदीश भारती टिंकू,निर्मला देवनाथ, विद्या राज, शैलजा वर्मा, हेमू, दीपा, कमला, मानती, प्रतिभा वर्मा ज्योति वर्मा एवं काफी संख्या में वार्वासी उपस्थित थे ।

भाजपा का मतदाता आभार समारोह छलावा, छः माह में ही जनता का हुआ भाजपा से मोहभंग: जावेद खान

0
  • आभार-अभिनंदन समारोह से मतदाता नदारद, सिर्फ कार्यकर्ताओं की भीड़ 
    जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने भाजपा के मतदाता आभार एवं अभिनंदन समारोह को अपने मुंह मियां मिट्ठू की संज्ञा देते हुए इसे जनता के साथ धोखा और छलावा करार दिया है।
    जावेद ने कहा है कि मात्र छः माह में ही छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता भाजपा एवं साय सरकार पर विश्वास कर खुद को छला हुआ महसूस कर रही है। आज प्रदेश की जनता की जिंदगी पटरी से उतर चुकी है। न महंगाई कम होने का नाम ले रही न साय सरकार जनता को राहत देने का काम कर रही है। प्रदेश में आदिवासी समाज, सतनामी समाज और मुस्लिम समाज अपने साथ हो रही ज्यादती के खिलाफ सड़कों पर है फिर क्यों भाजपा अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है। जावेद ने कहा एक तरफ चुनाव में भाजपाई जनता को मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं दूसरी तरफ विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि करते हैं। एक तरफ 24 घंटे बिजली देने का वादा करते हैं दूसरी तरफ बिजली कटौती में अग्रणी रहते हैं। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की बात करते हैं और सरकार बनाते ही जघन्य अपराध करने वालों को संरक्षण देते हैं। उनके समर्थन में बयानबाजी करते हैं उन्हें बचाने रैली निकालते हैं। रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में आज अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कहीं महिलाओं का चीरहरण तो कहीं चाकू की नोक पर लूटपाट, कहीं आगजनी तो कहीं चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चली है। साय सरकार के आरआई पटवारी बेखौफ कुठाराघात कर रहे हैं तो कहीं माॅब लिंचिंग जैसी घटनाएं छत्तीसगढ़ को शर्मशार कर रही हैं और छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है।
    छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के दिखाए अमृत काल के झांसे में आकर आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।नगर सरकारों में बेजा कब्जा कर नगर निगम से लेकर नगर पंचायतों को हथियाने वाली भाजपा आज शहरों से लेकर कस्बों तक अव्यवस्था और गंदगी फैलाने का कार्य कर रही है। भाजपा को मतदाताओं का आभार एवं अभिनंदन समारोह करने की बजाय आत्मचिंतन शिविर का आयोजन करना चाहिए।उन्हें यह फिक्र करनी चाहिए कि जिस जनता ने उन्हें भरपूर मतदान कर सरकार बनाने का अवसर दिया किया उस जनता को कैसे राहत पहुंचा सकते हैं, उस जनता की कैसे सेवा कर सकते हैं। परंतु भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर यह भी आंकलन नहीं लगा पा रहे कि जिस मतदाता के लिए वो आभार एवं अभिनंदन समारोह आयोजित कर रहे हैं हैं उसमें मतदाता तो दूर-दूर तक नज़र नहीं आ रहा वहां तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही मतदाता बनाकर बिठाया जा रहा है और अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने का कार्य भाजपा कर रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस अधीक्षक से की भेंट

0
  • नाकाम थानेदारों को हटाने की मांग रखी मौर्य ने
    जगदलपुर बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर शहर में आएदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से मुलाकात कर चर्चा की।
    शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जगदलपुर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शहर में चोरी, खुलेआम मारपीट, जुआ, अवैध शराब, लूटपाट, चाकूबाजी जैसे अन्य अपराधों के ग्राफ में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। वह बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। इसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास का कम हो रहा है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मौर्य ने मांग की है कि पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसे, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो सके। साथ ही मौर्य ने शहर के थानों में बेहतर व मजबूत थाना प्रभारी को नियुक्त करने का आग्रह पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से किया। ताकि शहर में शांति बहाल हो सके। अन्यथा ऐसे थाना प्रभारी को हटाकर मजबूत प्रभारी को लाने हेतु मांग की। पुलिस अधीक्षक ने सभी बातों पर जल्द से जल्द समाधान निकालने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान रामशंकर राव, वेंकट राव, प्रशांत जैन, अजय बिसाई, असीम सूता, अभिषेक नायडू, जॉर्ज टोप्पो, अभिषेक गुप्ता, विशाल खंबारी आदि मौजूद थे।

सबसे हटके है जगदलपुर में प्रचलित बस्तर गोंचा रथयात्रा पर्व, तुपकी से दिया जाता है भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर

0
  • आज भी जारी है रियासत काल की अनूठी परंपरा
  • जगदलपुर में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वैसे तो पूरे भारत में जगह जगह निकाली जाती है, मगर बस्तर में निकलने वाली रथयात्रा थोड़ी अलग है। यहां भगवान जगन्नाथ को तुपकी (छोटी तोप) चलाकर गार्ड ऑफ ऑनर देने की अनूठी परंपरा है। रियासतकालीन इस परंपरा का निर्वहन इस साल भी किया गया। जगदलपुर में रियासत काल से निकलती आ रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को बस्तर गोंचा महापर्व के नाम से जाना जाता है।
    इस साल भी बस्तर गोंचा महापर्व सदियों पुरानी मान्यताओं एवं रियासतकालीन परंपराओं का निवर्हन करते हुए श्री बस्तर गोंचा रथयात्रा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। तूपकी चलाकर भगवान जगन्नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान के विग्रहों को रथारूढ़ किया गया। इसके उपरांत राजसी वेशभूषा धारण किए हुए बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का छेरा पहारा पूजा विधान पूरा किया गया।

बस्तर गोंचा रथयात्रा का मुख्य आयोजन गोल बाजार सिरहासार चौक स्थित जगगन्नाथ मंदिर में हुआ। मंदिर में हजारों की संख्या मे श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। रथ परिक्रमा के पश्चात भगवान मंदिर से गुंडि़चा मंदिर सिरहासार भवन में सभी श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ विराजित हो गए। इस दौरान लगातार नौ दिनों तक विभिन्न आयोजन किए जाते रहे। भगवान जगन्नाथ के 22 विग्रहों का एकसाथ एक ही मंदिर में स्थापित होना, पूजित होना तथा इन विग्रहों की एकसाथ तीन रथों में रथारूढ़ कर रथयात्रा की शताब्दियों पुरानी परंपरा बस्तर गोंचा महापर्व को विश्व में सबसे अलग पहचान दिलाती है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के सम्मान में तुपकी चलाकर सलामी देने की जो परंपरा है, वह विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलती है। ओड़िशा के पुरी धाम और मध्यप्रदेश के पन्ना समेत कुछ अन्य स्थानों पर पुलिस जरूर भगवान जगन्नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर देती है। मगर तुपकी चलाकर सलामी देने की परंपरा सिर्फ और सिर्फ जगदलपुर में ही देखने को मिलती है।

बिलासपुर रेलवे मंडल के मुख्य महाप्रबंधक नेनु जी का आगमन दल्ली राजहरा स्टेशन में हुआ

0
  • राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के द्वारा रेलवे के विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की गई

दल्लीराजहरा:_ बिलासपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक नेनु जी का आगमन दल्ली राजहरा स्टेशन में हुआ जहां पर राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा रेल्वे के विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की गई l

राजहरा व्यापारी संघ की ओर से कहा गया की रेल्वे विभाग दिल्ली राजहरा से राजहरा व्यापारी संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कई बार अवगत कराते गए हैं l परंतु अब तक कोई संतोषजनक जवाब या कार्य वाही नहीं हो नहीं हो पायी है l राजहरा व्यापारी संघ की ओर से निम्न मांगे रेलवे मंडल को रखा गया है जिनमें है l
1. दल्ली राजहरा के रेलवे वाशिग प्लांट चालू किया जाए l
2. ट्रेन क्रमांक 08816 डेमो ट्रेन में अतिरिक्त बोगी जोड़ा जाए l
3. ट्रेन क्रमांक 07826 दुर्ग डेमो जो सप्ताह में 3 दिन चलता है , उसे प्रतिदिन चलाया जाए एवं ट्रेन को दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक चलाया l
मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए सभी बातों को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द इन समस्याओं का हल निकालने की बात कीl
बैठक में शामिल राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि गोविंद वाधवानी ,अशोक लोहिया जी , प्रेम जयसवाल ,विनोद गुणधर विजय कुकरेजा ,स्वाधीन जैन, संतोष कोसी एवं अमित जायसवाल उपस्थित थे l

सौरभ लूनिया बने बालोद जिला एथ‌लेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

0
  • उम्दा मैदान, खिलाड़ियों को सुविधाएं और सामग्री मुहैया कराना लक्ष्य: सौरभ
  • सचिव पद की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बालमुकुंद सिंह को
    दल्लीराजहरा जिला एथलेटिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन बालोद की साधारण सभा की बैठक स्थानीय बीएससी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिला एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर चुनाव कराया गया।
    चुनाव प्रक्रिया के लिए छग एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव अमरनाथ सिंह द्वारा रविराजा संयुक्त सचिव छग एथलेटिक संघ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया।चुनाव प्रक्रिया के लिए सुदर्शन सिंह ने चुनाव आवर्जवर रविराजा को आमंत्रित किया। रविराजा ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ किया। अध्यक्ष पद पर सौरभ लूनिया सर्वसम्मति से नियुक्त हुए।उपाध्यक्ष सपन जेना, रंजना साहू, सचिव बाल मुकुंद सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज दुबे पिंटू, संयुक्त सचिव पायल दिल्लीवार एवं कार्यकारणी सदस्य सुदर्शन कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष सौरभ लूनिया ने कहा कि वे अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे तथा दल्ली राजहरा लौह नगरी के साथ-साथ खेल नगरी भी है l दल्ली राजहरा के कई खिलाड़ियों ने देश और राज्य का नाम ऊंचा किया है l यहां बेहतरीन खेल मैदान है। इन खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा खेल सामग्री मुहैया कराने के लिए मैं शासन के समक्ष मांग रखूंगा तथा मुझे पूरी उम्मीद है कि शासन, प्रशासन मेरी बात पर दल्ली राजहरा में सुविधा बढ़ाने में अपनी सहमति देंगे।खिलाड़ियों के लिए सुविधा बढ़ाने हेतु सुदर्शन कुमार सिंह को डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएसन बालोद के टेक्नीकल चेयरमैन एवं बालोद जिले के खिलाड़ियो को ट्रेनिंग देने के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया। इस दौरान जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष शेखर गुप्ता एवं एथेलेटिक्स तारासिंह भी उपस्थित थे।

बिजली कटौती और दाम बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

0
  •  प्रदेश के सभी 307 संगठन ब्लॉकों में दिया गया धरना
  • दीपक बैज, भूपेश बघेल भी धरना में हुए शामिल

रायपुर बिजली कटौती और बिजली के दामों की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राज्य में जबसे भाजपा की सरकार बनी है बिजली की कटौती से जनता परेशान है। बिजली कटौती और महंगी बिजली के कारण परेशान जनता की आवाज को उठाने कांग्रेस ने जन आंदोलन छेड़ा है।

कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्रों के ब्लॉकों में आयोजित धरना में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के धरने में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजधानी के राजीव गांधी चौक पर धरने में तथा पूर्व मुख्यमंत्री कुशालपुर रिंग रोड, सिद्धार्थ चौक, राजीव गांधी चौक के धरने में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर- चांपा सक्ती के धरने में शामिल हुए। रायपुर के धरने को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले 6 माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब बिजली दो-चार घंटे के लिए बंद न होती हो। रात में तो बिजली की स्थिति तो और भी भयावह हो जाती है। घंटों बिजली गुल रहती है। भाजपा से न सरकार संभल पा रही है और न ही व्यवस्थाएं। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। प्रदेश के अनेक जिलों में तो पूरी रात बिजली कटौती हो रही है। भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रही है। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी जाती थी और आम जनता को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती थी। रबी फसल लगाने वाले किसानों को भी सिंचाई पंप चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलती थी। कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू की थी, जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था, जिससे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता को 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है। 1000 रू. महिना महिलाओं को देकर भाजपा सरकार बिजली बिल के रूप में दुगुना वसूल रही है। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय पूरे 5 साल सरप्लस बिजली छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को मिलता रहा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद तेलंगाना, गोवा, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यो को पवार एक्सचेंज एग्रीमेंट के तहत छत्तीसगढ़ से बिजली सप्लाई की जाती थी। अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अघोषित तौर पर बिजली की कटौती जारी है। छत्तीसगढ़ में मांग से अधिक मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार आने के बाद से विद्युत का उत्पादन और आपूर्ति दुर्भावना पूर्वक बाधित की जा रही है। सर्वे के आधार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हर साल लगभग साढ़े 7 प्रतिशत की दर से बिजली की डिमांड बढ़ने का अनुमान लगाते हुए कोरबा पश्चिम में 1320 मेगावाट संयंत्र की स्थापन के लिए आधारशिला रखी थी, जिसे भाजपा की सरकार आने के बाद से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार निजी कंपनियों पर निर्भरता बढ़ाकर जनता को लूटने का षड्यंत्र कर रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लाये गए विद्युत संशोधन 2020 विधेयक को रोकना होगा अन्यथा बिजली की दरें आसमान छूने लगेगी। 2003 से 2018 तक भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार हर साल बिजली की दरों में वृद्धि की एवं 15 वर्षो में लगभग 300 प्रतिशत अर्थात् बिजली की दर में तीन गुना वृद्धि की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को विभाजित कर पांच कंपनी बनाकर उसका आर्थिक बोझ जनता के ऊपर डाला था, अब वही दौर फिर से शुरु हो गया है। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पिछली सरकार के घाटों को पाटते हुए बिजली बिल हॉफ योजना के अंतर्गत 65 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 3240 करोड़ रू. सब्सिडी देकर बिजली के मामले में बहुत बड़ी राहत दी है। वहीं किसानों को 5 एचपी निःशुल्क बिजली, बीपीएल के उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुफ्त बिजली, अस्पतालों, उद्योगों को सस्ती दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाई है। भाजपा की सरकार आने के बाद बिजली कटौती शुरू हो गई और बिल दुगुना आने लगे।

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का समापन

0
  •  उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन बना ओवरऑल चैंपियन
  • अनुशासन और खेल भावना खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि: किरणदेव

जगदलपुर खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेलकूद से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। हार-जीत प्रत्येक स्पर्धा के दो पहलू हैं, लेकिन स्पर्धा में खेल भावना और अनुशासन के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करना खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उक्त विचार विधायक जगदलपुर किरण देव ने रविवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा के समापन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और गणमान्य नागरिकों को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल करने वाली बस्तर जोन की टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। वहीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में शामिल सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना कर आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। जगदलपुर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल किया।इस अवसर पर विधायक किरणदेव ने कहा कि बस्तर अंचल सहित पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें निखारने सहित बेहतर अवसर प्रदान करने की जरूरत है। राज्य सरकार शिक्षा प्रदान करने सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव पहल कर रही है। इस दिशा में खेल सुविधाओं के विस्तार सहित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि सुब्रतो कप फुटबॉल स्पर्धा में प्रदेश के 5 जोन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के 250 से अधिक खिलाड़ी छात्र-छात्राएं और खेल अधिकारी और प्रशिक्षक सम्मिलित हुए। जिसमें बालक वर्ग में 15 एवं 17 वर्ष तथा बालिका वर्ग में 17 वर्ष आयु के खिलाड़ी शामिल हैं। 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में 17 वर्ष आयु समूह के बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में बस्तर जोन ने प्रथम तथा दुर्ग जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 15 वर्ष आयु समूह के बालक वर्ग में बस्तर जोन ने प्रथम तथा सरगुजा जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी -कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नागरिक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS