City Media - Page 504 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 504

नागरिकों के लिए मुसीबत का सबब बनी अंतागढ़- रायपुर डेमू ट्रेन की लेट लतीफी

0
  •  दुर्ग, रायपुर से नहीं मिल पाती लंबी दूरी की ट्रेनें
  • जरुरी कार्यों में आ रहा है लगातार व्यावधान

दल्लीराजहरा अंतागढ़- रायपुर और रायपुर- अंतागढ़, फिर अंतागढ़ -दुर्ग, दुर्ग- दल्ली राजहरा चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन की लेट लतीफी अंचल के नागरिकों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।

इस ट्रेन सेवा के परिचालन में सुधार नहीं हो पा रहा है। आज भी यह ट्रेन विलंब से चली। ट्रेन के समय पर परिचालन के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता से ध्यान दिया नहीं जा रहा है। इसके पूर्व भी कई बार नगर की जनता, व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य संगठनों ने रेल अधिकारियों को पत्र देकर अनियमित चल रही इस पैसेंजर ट्रेन के बारे में जानकारी दी है, इसके बावजूद यह ट्रेन समय पर नहीं चल पा रही है। इस ट्रेन का डेढ़ से 2 घंटा लेट चलना सामान्य बात हो गई है। ट्रेन की लेट लतीफी विलंब की वजह से इसमें यात्रा कर रहे लोगों को दुर्ग व रायपुर से अन्य ट्रेन पकड़ने में परेशानी हो रही है। कई बार तो दुर्ग व रायपुर से लंबी दूरी वाली ट्रेन छूट जाती हैं। यात्री ट्रेन चलने से यात्रियों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही हैं। रायपुर रेल मंडल के उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं यह चर्चा का विषय है। उच्च अधिकारियों को इस ट्रेन के चलने का मिनट टू मिनट की जानकारी बराबर समय पर मिल रही है, लेकिन न जाने क्यों उच्च अधिकारी इस ट्रेन को समय पर चला पाने के लिए कुछ प्रयास करते दिख नहीं रहे हैं। इधर दल्ली राजहरा से केंवटी होकर रावघाट तक लाइन बढ़ रही है भविष्य में और ट्रेन चलने की भी संभावना है। यदि यात्री ट्रेन की लेट लतीफी का क्रम इसी प्रकार बना रहा तो फिर यात्री ट्रेन चलाने के औचित्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो जाता है। अभी पिछले दिनों राजहरा व्यापारी संघ का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम को पत्र देकर अनियमित चल रही डेमो ट्रेन के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी और उनसे आग्रह किया था कि इस ट्रेन को समय पर चलाने के संबंध में रेलवे के क्षेत्रीय उच्च अधिकारियों से बात कर सार्थक कदम उठाए जाएं। 4 मई को भी या डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से चली थी।

साइबर सेल और पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी करते हुऐ 02 आरोपी को किया गया गिरफतार

0
  • आरोपी से कुल 145 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल मात्रा 26.100 ब्लक लीटर कीमती 13050 रू. बिक्री रकम 15200 एवं घटना में प्रयुक्त स्कुर्टी स्कुटी सीजी 07 एल टी 9746 कीमती 40000रू को किया गया जप्त।
  • क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर  पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं एस.डी.ओ.पी. देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 04/05/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक्टीवा मो0सा0 क्रमांक सीजी 07 एल टी 9746 में दो राजश्री के थैला में भारी मात्रा में शराब लेकर नवोदय विद्यालय के पीछे डामर प्लांट जाने वाले रास्ते पर महुआ पेड़ के नीचे अपने स्कुर्टी में रखकर शराब बेचने की सूचना प्राप्त होने से मौके पर घेराबंदी कर पकड़ने से अपना अपना नाम पता पुछने से अपना नाम:-

01.खिलेश पिता त्रिलोक गौतम उम्र 30 साल जाति कुर्मी साकिन मालीधोरी थाना व जिला बालोद(छ0ग0),

02.डोमेन्द्र ठाकुर पिता भजन ठाकुर उम्र 25 साल साकिन मालीधोरी थाना व जिला बालोद(छ0ग0),

जप्ती:- कुल 145 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल मात्रा 26.100 ब्लक लीटर कीमती

13050 रू. बिक्री रकम 15200 एवं घटना में प्रयुक्त स्कुर्टी स्कुटी सीजी 07 एल टी 9746 कीमती 40000रू को किया गया जप्त कर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 249/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, सउनि दुलारू राम भोण्डेकर, आरक्षक मिथलेश यादव, गुलजारी साहू, लवण राजपुत, मनीष राजपुत का विशेष सराहनीय योगदान रहा l

अवैध शराब बिक्री करने वाले फरार 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • आरोपी के कब्जे से 51 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जप्त
  • धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल

बालोद पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, नशीली दवाईयों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04.05.2024 को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 22 सब्जी मार्केट फल दुकान के पीछे होटल में आरोपी इंदल साहू पिता स्व. लल्लू साहू उम्र 82 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 22 जेडी आफिस के पीछे दल्लीराजहरा को अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी इंदल साहू के कब्जे से एक केरी बैग के थैला में रखे 51 पौवा देशी प्लेन शराब एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 6,120 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

जंगली भालुओ ने किया 2 ग्रामीण पर हमला, गंभीर रूप से घायल

0

बालोद- बालोद वन पऱिक्षेत्र के ग्राम कांडे में भालु ने किया नागरिक पर हमला । बताया जा रहा है कि युवक अपने पत्नी के साथ जंगलों में तेन्दु पत्ता तोडने गया था । जहां भालुओं युवक पर पीछे से हमला कर दिया । जिसमें युवक के चेहरे कों बुरी तरह से नोच लिया है। युवक लहुलुहन हो गया । पति- पत्नी अलग – अलग तेन्दु पत्ता तोडने के कारण पत्नी को कोई नुकसान नहीं पहुचाया । घायल युवक का नाम महेन्द्र नेताम ग्राम कांडे का निवासी है। जिसे गंभीर अवस्था में बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । फिर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेटर रायपुर में भेज दिया गया ।

वहीं दुसरी घटना गुरूर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बालोदगहन के निवासी गीतेश्वरी यादव उम्र 40 वर्ष अपने क्षेत्र के जंगलों में तेंदूपत्ता तोडने गई थी । तभी भालू ने महिला पर हमला कर दिया । जिससे महिला की चेहरे व पीठ को पुरी तरह नोच दिया हैं जिससे महिला बुरी तरह घालय हो गई । जहां उसका ईलाज धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी हैं वहीं वन विभाग की ओर से प्राथमिक सहायता राशि प्रदान की गई हैं

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश आवेदन 10 तक

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के लोक शिक्षण संचालनालय ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 10 मई तक बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 5 मई थी। इसी तरह अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के जरिए सीट आवंटन अब 11 से 15 मई तक किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रक्रियाएं 16 से 20 मई तक पूरी की जाएंगी।

हमारी सुरक्षा और देश की संपत्ति की रक्षा के लिए अपनी नींद, सुख चैन सब कुर्बान कर देते हैं ये जांबाज

0
  •  खुली आंखों से गुजार देते हैं कई रातें, खाली पेट रहकर भी रहते हैं चौकस
  •  बस्तर संभाग में तैनात वीर जवानों की गजब शौर्यगाथा
  •  रातभर पैदल चलकर पहुंचते हैं नक्सल गढ़ में
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर :- हमारे देश की सीमाओं पर तैनात जवान कड़कड़ाती ठंड और चिलचिलाती धूप में भी सजग रहकr बाहरी दुश्मनों से देश की रक्षा करते हैं। वैसे ही पुलिस और अर्धसैन्य बल के जवान आंतरिक दुश्मनों से हमारी जान माल और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे अपनी जान की बाजी लगाकर मोर्चे पर डटे रहते हैं। अपने बूढ़े माता पिता, पत्नी, बच्चों और खुद की सेहत की फिक्र भुलाकर ये जवान राज्य की संपत्ति और राज्य के लोगों की हिफाजत की फिक्र में घुलते रहते हैं। आइए हम आपको बस्तर संभाग के अंदरूनी और सुदूर जंगली इलाकों में नक्सल मोर्चे पर डटे योद्धाओं की शौर्यगाथा से रूबरू कराते हैं।
    बस्तर संभाग के विकास में सबसे बड़ी बाधा वर्षों से जारी नक्सलवाद रहा है। बस्तर की जिस धरा पर महुआ, छिंद, सल्फी की गंध समाई रहती थी, वहां लंबे समय तक रक्तगंध समाई रही। जंगली पेड़ों से झर कर गिरे पत्तों और सूखे फलों से जो धरती आच्छादित रहती थी, उस धरती पर यहां वहां फैला खून और क्षत विक्षत शव पड़े दिखाई देने लगे थे। शेर, बाघों की दहाड़ की जगह बारूदी धमाकों और गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज सुनाई देने लगी थी।आए दिन शाला भवन, अस्पताल भवन, पुल पुलिया ढहा दिए जाते थे, सड़कें ध्वस्त कर दी जाती थीं। इन सब हालातों से निपटने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारों ने संयुक्त रूप से ठोस पहल की। बस्तर समेत राज्य के अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, कोबरा बटालियन समेत अन्य अर्धसैन्य बलों के साथ ही राज्य पुलिस, छ्ग सशस्त्र बल, डीआरजी बस्तर संभाग में जिला लेवल पर बनाए गए बस्तर फाइटर्स बल की तैनाती की गई। इन सुरक्षा बलों में देश के कई राज्यों के जवान शामिल हैं, जो अपने बुजुर्ग माता पिता, पत्नी और बाल बच्चों से मीलों दूर रहकर हमारी सुरक्षा में लगे हुए हैं। कुछ वर्ष पहले तक इन शूरवीरों को नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती रही है। इस बीच असंख्य जवानों ने अपनी शहादत देकर हमारी रक्षा की है। बावजूद जवानों के हौसले बरकरार हैं। हमारे ये जवान अति आधुनिक संसाधनों और हथियारों से लैस हो चुके हैं, उनका जोश हाई है। मगर आज भी बस्तर के दर्जनों गांव पहुंच विहीन हैं और इन्हीं गांवों के जंगलों को नक्सलियों ने अपना ठिकाना बना रखा है। इन गांवों तक पहुंच पाना आसान नहीं है, मगर हमारे जांबाज जवान रात -रातभर पैदल चलकर ऐसे नक्सली मांद तक पहुंच ही जाते हैं। नदी नालों को पार कर और भूखे प्यासे रहकर भी वे नक्सलियों से दो दो हाथ करते रहते हैं और कामयाब होकर ही लौटते हैं। ऐसा ही कुछ बीती रात बस्तर संभाग के सुकमा जिले में देखने को मिला। सचमुच यह वैसा ही है जैसे भगवान श्री रामचंद्र ने रावण की लंका ढहाने के लिए किया था।

    25 किमी पैदल चले रातभर
    गुरुवार और शुक्रवार की रात सुकमा जिले के अलग-अलग सुरक्षा कैंप से डीआरजी व कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम आपरेशन के लिए रवाना हुई थी। 25 किमी से ज्यादा की दूरी पैदल चलकर जवान नदी पार कर जैसे ही चिन्नाबोड़केल, रायगुड़ा इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों के साथ उनका आमना- सामना हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई। अलग-अलग टीमों के साथ तीन जगहों पर मुठभेड़ हुई। दोनो और से अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग हुई। मौके से विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद कर जवान वापस कैंप लौट आए। खबर की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की। सुकमा जिले के पूवर्ती व फूलपाड़ इलाके में कैंप खोलने के बाद बीजापुर सीमा से लगा हुआ इलाका रायगुड़ा, चिन्ना बोड़केल में नक्सलियों की मौजूदगी व गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। गुरूवार रात को अलग-अलग थानो व कैंपों से डीआरजी व कोबरा की संयुक्त टीम को आपरेशन के लिए रवाना किया गया। रातभर पैदल चलते हुए जवान इलाके की बड़ी नदी को पार कर गांव पहुंचे। तभी वहां नक्सलियों के साथ आमना-सामना हुआ। अलग-अलग टीमों के साथ अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। पहले जगरगुड़ा एरिया कमेटी के साथ मुठभेड़ हुई उसके बाद नक्सली बटालियन के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए फायरिंग हुई। नक्सलियों ने जमकर बीजीएल दागे जिसमें कुछ फटे और कुछ नहीं फटे जिसे बरामद कर लिया गया। वहीं मौके की सर्चिग करने पर जवानों ने विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद किए हैं।

    जरा याद करो कुर्बानी
    जरा सोचिए उनके बूढ़े माता पिता और विधवा पत्नी तथा बेसहारा बच्चों के बारे में कि उन पर क्या गुजरती होगी। आखिर ये जवान हमारे कौन लगते थे, जिन्होंने हमारी हिफाजत की खातिर अपनी जान की कुर्बानी दी है? जैसे हम मां भारती के लाल हैं, वैसे ही वे भी थे। मगर अपने प्राणों की आहुति देकर उन्होंने मां भारत भारती का भाल दमकाया है और हमने क्या किया? बस दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के सिवा? किसी भी मोर्चे पर शहादत देने वाले जवानों के परिवार को कुछ लाख रुपयों की सहायता दी जा दी जाती है, मगर क्या कागज के इन टुकड़ों से किसी परिवार के आंसू पोंछे जा सकते हैं? क्या उस परिवार का खो चुके लाल को ये चंद रुपए वापस ला सकते हैं? हरगिज नहीं। इसलिए ऐसे जवानों का सम्मान करना, उनकी मदद कर नक्सलियों के खिलाफ जंग में उनका साथ देना हम सबका कर्तव्य है।

व्यापारियों के सहयोग से संजय बाजार की सफाई व्यवस्था में हुआ सुधार

0
  •  रात्रिकालीन सफाई की योजना कारगर साबित
  • पौनी पसारी के पीरहा है पार्किंग स्थल
    जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। शहर का संजय बाजार इसका एक उदाहरण है।
    नगर निगम के कर्मचारी शहर की साफ सफाई के साथ ही जनमानस से कचरे को नाली एवं सड़कों पर न फेंकने की अपील भी कर रहे हैं। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर सफाई विभाग के साथ शहर में मॉनिटरिंग के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग स्थान पर ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में निगम प्रशासन शहर के संजय मार्केट में बाजार को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं आयुक्त हरेश मंडावी कर रहे हैं। मंडावी प्रतिदिन सुबह एवं रात्रि में बाजार परिसर पहुंचकर बाजार की साफ सफाई का निरीक्षण कर रहे हैं। आयुक्त हरेश मंडावी ने विगत दिनों संजय बाजार के व्यापारियों के साथ कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में व्यापारियों से कहा गया था कि बाजार का कचरा नगर निगम के वाहनों में डालें, सब्जी सड़े गले फल ,मटन मछली चिकन मार्केट के अवशेष को कहीं भी ना फेंक कर निगम के वहां में डालें । इसके पश्चात निगम प्रशासन ने संजय मार्केट में हाई मास्क लाईट के नीचे चार वाहन खड़ा किया जा रहा है जिसमें सब्जी विक्रेता अपने कचरे को इन वाहनों में डालने के लिए प्रेरित किया गया है जिसमें दुकानदारों के द्वारा अपने दुकानों का कचरा इन वाहनों में डाला जा रहा है साथ ही रात्रि इन सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने प्रतिदिन आयुक्त श्री हरेश मंडावी अपने टीम के साथ पूरे बाजार परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है । इसके पूर्व महिला समृद्धि बाजार के सामने कचरे का ढेर देखने को मिलता था इस प्रयोग से अब उक्त स्थल पर पूरी तरह साफ सफाई व स्वच्छ दिखाई देता है । वही चिकन मटन व मछली मार्केट के लिए उनके अवशेष के लिए एक ऑटो को खड़ा किया जा रहा है जिसमें वह चिकन मटन मछली का अवशेष उसे वहां में डाल सके । इन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मॉनिटरिंग करने के लिए निगम सफाई विभाग एवं राजस्व विभाग के टीम का भी गठन किया गया है । कुछ लोगों के द्वारा कचरा फेंकने पर अमले के द्वारा जमाने की कार्रवाई भी की गई है। कचरे को बाजार में कहीं भी फेंकने पर निगम द्वारा जुर्माना की कार्रवाई भी की जा रही है।

    करेंगे संजय मार्केट को व्यवस्थित
    आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि संजय बाजार की को व्यवस्थित करने के लिए लगातार निगम प्रशासन प्रयासरत है। पौनी पसारी के पीछे पार्किंग स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है। संजय बाजार में सड़ी गली सब्जी अवशेष एवं कचरे को कहीं भी न फेंकने के लिए दुकानदारों से अपील की गई। और कचरा वाहन भी लगाया गया है। ताकि व्यापारी अपनी दुकानों का कचरा उसी वाहन में डाल सकें। उसके पश्चात भी कई व्यापारी अपनी दुकानों का कचरा कहीं भी फेंकते पाए जाते हैं तो निगम दल के द्वारा द्वारा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। अब ऐसी कार्रवाई की भी जा रही है। हमारा उद्देश्य संजय मार्केट को स्वच्छ सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है। जिसके लिए निगम प्रशासन दिन रात कार्य कर रहा है।

अपने आराध्य के लिए एकजुट हुए सभी राज्यों के मूल निवासी ब्राह्मण

0
  •  धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
    जगदलपुर सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर द्वारा जगन्नाथ मंदिर में बैठक हुई जिसमें ब्राह्मणजनों ने उपस्थिति देकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव 10 मई शुक्रवार को महापर्व के रूप में मनाने के लिए सभी ने मार्गदर्शन दिया और विचार रखे।
    संजीव शर्मा संभागीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से विचार रखे। अवधेश शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आराध्याय देव हैं।इसके लिए जगदलपुर में निवासरत सभी ब्राह्मणों को सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। केके द्विवेदी ने कहा कि इसके लिए हम सबको मेहनत करके हर ब्राह्मण परिवार से संपर्क करना चाहिए और उनको इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित भी करना होगा। वरिष्ठ समाजसेवी पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी संस्कृति और ब्राह्मणों के लिए भगवान परशुराम हम सबके आदर्श हैं। इसलिए हमको उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम में लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना चाहिए। आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खम्भारी ने कहा कि सभी ब्राह्मण एकजुट होकर सपरिवार कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दें। कौशिक शुक्ला ने कहा कि हम सबको मिलकर एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे ब्राह्मण समाज मजबूत हो। नीलम मिश्रा अध्यक्ष महिला मंच ने कहा कि हम ब्राह्मण समाज की सभी बहनों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ेंगे। मातृशक्ति भी पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएगी। रंजीत पांडे ने कहा कि ब्राह्मणों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी को मिलजुल कर अपनी ताकत बढ़ाना होगा। अशोक मुखर्जी अध्यक्ष बंगीय ब्राह्मण समाज ने कहा कि हमारे समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह चीज हमारी नई पीढ़ी को भी बताने की जरूरत है। अरुण पाठक मिथिला समाज ने कहा कि हर ब्राह्मण को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए तन मन धन से सहयोग करे। जिससे हमारी पहचान संस्कृति बरकरार रहे। वरिष्ठ सदस्य सकलेश पांडे ने कहा कि युवा पीढ़ी को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ें। सुधीर दुबे ने कहा कि हम सबको आज ही से इस कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क करना चाहिए। जिससे हम समाज के हर सदस्य को कार्यक्रम से जोड़ सकें। अंत में अनिल शुक्ला कविराज ने भगवान परशुराम पर ओजस्वी कविता सुनाकर में जोश भरा और संकल्प भावना से कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में आरणयक ब्राह्मण समाज, उत्कल समाज, कान्यकुब्ज समाज, सरयुपारीय समाज, बंगीय ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ी सरयूपारीय समाज, मिथिला ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज राजस्थानी ब्राह्मण समाज भूमिहार ब्राह्मण समाज, मैथिल ब्राह्मण समाज, तेलुगू ब्राह्मण समाज, कन्नड ब्राह्मण समाज, भोजपुरी ब्राह्मण समाज, विंध्य ब्राह्मण समाज व अन्य समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगर निगम ने खोले प्याऊ घर, लगाए वाटर एटीम

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम के द्वारा बस्तर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम चार स्थानों पर प्याऊ घर खोले गए हैं। गर्मी के दिनों में शहर आने वाले लोगों एवं ग्रामीणों, बाजार में पहुंचने वाले लोगों, बस स्टैंड के यात्रियों के लिए निगम प्रशासन द्वारा वाटर एटीएम भी प्रारंभ कर दिए गए हैं। साथ ही संजय मार्केट, गोल बाजार, गुरु गोविंद सिंह चौक एवं नया बस स्टैंड में प्याऊ घर स्थापित किए गए हैं। जहां कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

 

राम जानकी सेवा सीमित के द्वारा प्याऊ शुभारंभ

0

कुसुमकसा:-  जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो शुभारंभ किया गया भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी मिले इस उद्देश्य को लेकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया राम जानकी के सदस्य संतोष जैन ने बताया की इस गर्मी में लोगो को राहत देने के लिए सिर्फ ठंडा पानी ही नहीं समय समय पर नींबू पानी और गुड़ पानी की भी व्यवस्था रहेगा जनपद सदस्य संजय बैंस ने शुभारंभ के अवसर पर कहा की सेवा भाव का दूसरा नाम ही राम जानकी सेवा सीमित है आज प्याऊ शुभारंभ कर आम जन मानस के लिए राहत भरा काम है सीमित के सदस्य किसी गरीब के घर शादी या इलाज कराने से भी पीछे नहीं हटते राम जानकी सीमित हर धर्म के काम में सहभागिता निभाती है मैं सभी राम जानकी सेवा सीमित के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हु इस तरह जनता की सेवा करते रहे इस प्याऊ की सेवा में मुस्लिम समाज के भाई शमशेर खान ने कहा की राम जानकी सेवा सीमित जो लोगो के सेवा भाव में हमेशा मदद के लिए खड़ी रहती है इस पुनीत कार्य में हमारा भी समाज राम जानकी सेवा सीमित के साथ खड़ा रहेगा इस अवसर पर राम जानकी के अधक्षय गौरी शंकर साहू जी, पूर्व अधक्ष्य वीरेंद्र सिन्हा, हितेश गुप्ता, पुष्पजीत बैंस, सरपंच गणेश, श्वेता जगत सिन्हा, हुकुम पैटेल रवि यादव जी उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS