City Media - Page 309 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 309

लोन की जाल में धकेलकर लोगों को धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी पुलिस द्वारा बेईमानी पूर्वक षड्यंत्र करते हुए कमीशन देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से थाना क्षेत्र डौण्डी के महिलाओं को अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर लोन की जाल में धकेलकर धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना डौंडी के अपराध क्र 117/2024 धारा 420, 120बी, 34 भादवि के प्रार्थिया श्रीमति पुष्पा बाई नेताम पति शंकर लाल नेताम उम्र 32 वर्ष, साकिन कुरूटोला थाना डौंडी जिला बालोद ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दिसम्बर 2023 में नारागांव के सरिता करियाम एवं उसका पति चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद के द्वारा गांव में आकर 04-05 महिला का समुह बनाओ आजकल समुह को बैंक कृषि कार्य के लिए बिना ब्याज के लोन दे रहा है, आप लोगो को भी बैंक से कृषि कार्य के लिए लोन दिलायेंगे लोन के पैसा को हमे दे देना उसमे से 10 प्रतिशत वापस करेंगे बाकी पैसा को बिजनेंस में लगायेंगे उससे दुगुना राशि कमायेंगे जिससे तुम लोगो को फायदा होगा, उसका बोनस भी मिलेगा और तुम्हारी आर्थिक संकट दूर हो जाएंगा, इस तरह लालच देने पर बातो में आकर बैंको से पैसा निकालकर सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद को दिये। खोलबहरा निषाद, सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम द्वारा बदनियति से बेईमानी पूर्वक षडयंत्र करते हुए कमीश्न देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से हम लोगो के द्वारा अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर तथा लोन की सारी राशि नगद रूप में बिजनेस करने के नाम पर हम लोगो से ले लिया तथा हमे लोन की जाल में धकेलकर 16,70000 रूपये का धोखाधड़ी कर ठगी किया है। इसी तरह क्षेत्र के अन्य महिलाओ से भी तीनो के द्वारा महिला समुह बनाकर कमीश्न देने व बिजनेश करने का लालच देकर पैसा निकलवाकर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी 1/ खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल कुंदरूपारा बालोद हाल बालोद जिला बालोद, 2/ चंद्रहास करियाम पिता शेखराम करियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद को दिनांक 03.01.2025 के 16.20 बजे को गिरप्तार किया गया है। एवं आरोपी 1. देवानंद सोनवानी पिता स्व- रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, साकिन डोमा वार्ड नं. 02 थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.) 2. राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना मंदिर हसौद, जिला- रायपुर को दिनांक 08.01.2025 के 21.10 बजे, 22.30 बजे गिरप्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष शेन्डे, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर. विष्णु तारम, आर. पुकेश्वर साहू, ईश्वर भण्डारी की सक्रिय भूमिका रही।

 

नाम आरोपी 1) खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल कुंदरूपारा बालोद हाल बालोद जिला बालोद

 

2) चंद्रहास करियाम पिता शेखूराम करियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद

 

3) देवानंद सोनवानी पिता स्व- रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, साकिन डोमा वार्ड नं. 02 थाना मुजगहन, जिला- रायपुर (छ.ग.)

 

4) राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना- मंदिर हसौद, जिला- रायपुर

बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष चेमन देशमुख को बधाई देने पहुँचे समस्त चिखलाकसा के जनप्रतिनिधि

0

चिखलाकसा भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख समस्त कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि द्वारा पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर स्वागत किए साथ ही भाजपा अल्पसख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अब्दुल इब्राहिम ने साल पहनाकर सम्मानित किए इब्राहिम ने कहा चेमन देशमुख को अध्यक्ष पद पर चुना जाना ये सौभाग्य है आने वाले चुनाव में भी अच्छी सकारात्मक जीत हासिल होगी पूर्व में भी जिला महामंत्री के पद पर रहे और अच्छे मिलनसार पार्टी के रिती निती से निर्वहन किए उनके स्वागत सम्मान में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया ,सक्ति केंद्र प्रभारी भरत पटेल ,पूर्व उपाध्यक्ष विजय डड़सेना ,वरिष्ठ पार्षद कुंती देवांगन, संगीता साहू, ताराचंद पाथोडे , शांति रावटे,तिहरू आर्य, सुनीता गुप्ता, लीला दड़सेना, विमला जैन वरिष्ट पार्षद, बिज्जू यादव, गजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे ।

अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • आरोपियों के कब्जे से कुल 73 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, 4 पौवा देशी मसाला एवं एक स्कूटी को किया गया जप्त ।
  •  अवैध शराब ‍बिक्री पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा  सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 09.01.2025 को मुखबीर की सूचना पर रेल्वे पावर स्टेशन के पास रेल्वे मैदान राजहरा रोड सामने दो व्यक्ति को अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपियों के विरूद्ध धारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । ‍जिसमें

प्रकरण 01. आरोपी प्रकाश उर्फ पप्पू सौनक पिता स्व बंशीलाल सौनक जाति महार उम्र 38 वर्ष साकिन आशा टाकिज के सामने राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के कब्जे से 01. सफेद प्लास्टिक बोरी मे भर कर रखे 10 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई रेपर लगा हुआ है किमती 900 रू, 02. एक मोटर सायकल टीवीएस जुपीटर सीजी 04 एल एम 7947 के डिग्गी मे भर कर रखे 27 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई किमती 2430 रू एवं 04 पौवा मसाला शराब प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई किमती 440 रू , 03. मोटर सायकल टीवीएस जुपीटर सीजी 04 एल एम 7947 मोटर सायकल किमती 80,000 रू जुमला किमती 83770 रू को जप्त कर आरोपी को गिर0 किया गया ।

प्रकरण 02 . आरोपी नरसिंग साहू पिता स्व कुंजीलाल साहू उम्र 63 वर्ष साकिन वार्ड क्र 25 कसाई मोहल्ला राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के कब्जे से एक भूरा आसमानी रंग के कपडे के थैला मे 36 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180ml शराब भरी हुई कुल 6480 बल्क लीटर किमती 3240 रू एवं नगदी बिक्री रकम 480 रू कुल जुमला 3720 रू को जप्त कर आरोपी को गिर0 किया गया ।

आरोपियों के विरूध्द थाना राजहरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा अवैध जुआ, सट्टा व शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ।

जमीन विवाद को लेकर मां, पिता और बेटे की बेरहमी से हत्या

0

सूरजपुर सूरजपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विवाद को लेकर एक परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में मां, पिता और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना प्रतापपुर थाना के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है.जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर के डूबकापारा में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था. विवादित जमीन पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30 वर्ष), उनकी मां बसंती टोप्पो (55 वर्ष) और पिता माघे टोप्पो (57 वर्ष) के साथ खेती करने पहुंचे. इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्तेदार भाई के परिवार के 6-7 लोग वहां पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खेती को लेकर विवाद हो गया, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया.

इस दौरान, दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में माघे टोप्पो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. हमले के दौरान उमेश टोप्पो ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पूर्व सांसद स्व. मानकू राम सोढ़ी का पुण्य स्मरण

0
  • जगदलपुर में मनाई गई सोढ़ी की पुण्यतिथि

जगदलपुर शहर के राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. मानकुराम सोढी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

सुशील मौर्य और कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्व. मानकू राम सोढ़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व. मानकू राम सोढ़ी ने लंबे समय तक बस्तर का सांसद रहते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। कांग्रेस की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया। कांग्रेस हाईकमान द्वारा इन्हें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से भी नवाजा गया था। उन्होंने बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन और पार्टी के लिए समर्पित भाव से अहम भूमिका निभाई। सरल सौम्य व्यक्तित्व के धनी स्व. मानकू राम सोढ़ी एक ऐसा चेहरा थे जो बस्तर के गांधी के नाम से जाने पहचाने जाते थे। बस्तर में कांग्रेस के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शंकर सोढी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, छविंद्र कर्मा, रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, नरेंद्र तिवारी, एम वेंकट राव, महामंत्री जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, संदीप दास, शहनाज बेगम, पापिया गाइन, हरीसिंह, उमा, यशपाल ठाकुर, सूर्यनाथ खरे, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किया युवा कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल-5 का पोस्टर लांच

0
  •  युकां युवाओं को दे रही है प्रवक्ता बनने का शानदार अवसर: दीपक बैज 

जगदलपुर युवा कांग्रेस ने अपने प्रमुख कार्यक्रम “यंग इंडिया के बोल” के पांचवें संस्करण सीज़न 5 के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए और मीडिया को संबोधित करते हुए यंग इंडिया के बोल का पोस्टर लांच किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत 9 दिसंबर को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने की थी। इस अवसर पर संगठन ने देश के सामने मौजूद दो सबसे गंभीर समस्याओं – बेरोजगारी की चौंकाने वाली वृद्धि और युवाओं को तबाह कर रहे अनियंत्रित मादक पदार्थों के व्यापार पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन पिछले एक दशक में, मोदी सरकार के शासनकाल के दौरान केवल 0.3 प्रतिशत उम्मीदवारों को या हर 1,000 में से केवल 3 लोगों को स्थायी सरकारी नौकरी मिली है। बीजेपी ने केवल चुनावी झूठे वादों और सतही उपायों के सहारे इस मुद्दे को संभालने का प्रयास किया है।लोकसभा चुनावों के करीब उन्होंने रोजगार मेले का झांसा देकर सभी सरकारी रिक्तियों को भरने का वादा किया, लेकिन इससे क्या निकला? शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा मोदी सरकार में स्थिति को और जटिल बनाते हुए देश में मादक पदार्थों के व्यापार में भारी वृद्धि हुई है। 2021 में लगभग 3000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई और 2022 में 75 किलोग्राम की एक और खेप पकड़ी गई। यह समस्या अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने कहा युवाओं की चिंताओं को दूर करने में बीजेपी सरकार की पूर्ण विफलता को उजागर करने के प्रयास में, भारतीय युवा कांग्रेस ने “यंग इंडिया के बोल” का पांचवां संस्करण शुरू किया है। यह संस्करण युकां के राष्ट्रीय कार्यक्रम “नौकरी दो, नशा नहीं” के अनुरूप होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को इन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए वीडियो भेजकर पंजीकरण करना होगा। युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए योग्य सभी प्रतिभागियों को राज्य या जिला स्तर पर युवा कांग्रेस में पद दिए जाएंगे।इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन, निगम सभापति कविता साहू, निगम नेता प्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी, ग्रामीण जिला महामंत्री सुभाष गुलाटी, शहर जिला महामंत्री जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद कोमल सेना, पार्षद बी ललिता राव, पार्षद सूर्या पानी, पार्षद सुनीता सिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, युवा कांग्रेस महामंत्री अनुराग महतो, एस नीला, शादाब अहमद, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता उस्मान रजा, रविशंकर तिवारी मौजूद थे।

ओबीसी विरोधी है भाजपा का चरित्र, पूरे प्रदेश में साजिश के तहत कम कर दिया गया ओबीसी आरक्षण: दीपक बैज

0
  •  पत्रकार वार्ता में साय सरकार पर बरसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 

जगदलपुर राजीव भवन जगदलपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रवार्ता ली। ओबीसी आरक्षण को लेकर साय सरकार पर दीपक बैज जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोची समझी साजिश के तहत भाजपा सरकार ने पंचायत एवं नगरीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को घटा दिया है।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा की बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है। प्रदेश की 16 जिला पंचायतों और 85 जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें अब सामान्य घोषित हो चुकी हैं। साय सरकार द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिलों और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, वह अब सामान्य घोषित हो गए हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग में आरक्षित वर्ग का बड़ा नुकसान किया गया है। सरगुजा संभाग के पांच जिले अंबिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ, चिरमिरी, भरतपुर सोनहत, बस्तर के 7 जिले बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर सहित मानपुर मोहला, जशपुर, गैरोला पेंड्रा मरवाही, और कोरबा जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ बचा ही नहीं है। इस सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण के प्रावधानों में जो षडयंत्र पूर्वक ओबीसी विरोधी परिवर्तन किया गया है, उसके परिणाम सामने हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच और पंचों के आरक्षण में ओबीसी के अधिकारों में बड़ी डकैती इस सरकार ने की है। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में रायपुर जिला पंचायत में 16 क्षेत्रों में से केवल 4 ओबीसी के लिए आरक्षित है। बिलासपुर जिले में सदस्यों के 17 में से केवल एक क्षेत्र क्रमांक 1 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। ओबीसी पुरुष के लिए 17 में से एक भी सीट आरक्षित नहीं है। इसी तरह बिलासपुर जिले के चार जनपद पंचायत में दो जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति महिला, एक अनारक्षित महिला और एक जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित मुक्त रखा गया है। ओबीसी के लिए बिलासपुर जिले के अंतर्गत चार जनपद पंचायतों में से एक भी जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की बदनीयती के चलते अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित हो गए हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण के संदर्भ में साय सरकार ने जो दुर्भावना पूर्वक संशोधन किया है वह ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है, अत्याचार है। बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में ओबीसी वर्ग के लिए कुछ बचा ही नहीं जबकि यहां बड़ी आबादी ओबीसी वर्ग की है, भाजपा सरकार ने दुर्भावना पूर्वक संशोधन करके पिछड़ा वर्ग के प्रतिभागियों के अधिकार को कुचल दिया है। प्रेसवार्ता में नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, सुभाष गुलाटी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस शहर लता निषाद, चंपा ठाकुर, महामंत्री जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, जावेद खान, अनुराग महतो, युकां अध्यक्ष अजय बिसाई, संदीप दास, रविशंकर तिवारी, पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, उस्मान रजा, एस नीला , शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

कवासी के परिजनों के पास आय से अधिक संपत्ति; ईडी ने उठाए सवाल

0
  • पत्नी और बेटी की संपत्ति में हुई बढ़ोत्तरी पर सवाल

जगदलपुर 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश लखमा से ईडी ने गुरुवार को दूसरी बार पूछताछ की। ईडी ने कवासी लखमा और उनके परिवार की संपत्ति की डिटेल जानकारी ली।

आबकारी अधिकारियों से उनकों की जाने वाली फंडिंग और फोन से मिले कुछ जानकारियों के बारे में पूछा। ईडी ने चार बिंदुओं पर कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश कवासी से उनकी और पत्नी की संपत्ति के बारे में सवाल कर 9 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि 2000 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आबाकरी मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र को फिर से ईडी ने तलब किया था। पिछली बार की पूछताछ में ईडी ने उनकी पत्नी और पुत्री की संपंत्ति की पूरी जाानकारी मंगाई थी। गुरुवार को पूछताछ के दौरान उनसे यह पूछा गया कि उनकी बेटी और पत्नी की संपत्ति में अचानक वृद्धि कैसे हो गई? वहीं आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी से उनके संबंधों पर भी सवाल किए गए गए। बताया गया है कि इसके अलावा विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और डिजिटल डिवाइस को लेकर भी सवाल किए गए।

सभी सवालों के जवाब दिए

ईडी दफ्तर के बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के पूछे सभी सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही ईडी की तरफ से मांगे गए सभी डाक्यूमेंट उन्हें सौंप दिए हैं। मुझसे जो कागज मांगे गए थे वो मैंने जमा किए हैं। वहां कुछ बाते सभी ने पूछी जिनका मैंने जवाब दिया। मैंने मेरा, मेरी बेटी और पत्नी, बेटे और बहू की संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है।

ग्राम गुजरा में निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

0

कुसुमकसा मण्डल के ग्राम गुजरा मे निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम गुजरा मे किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी ) निको माइनिंग के जनरल मैनेजर ललित सर मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष हितेश साहू ग्राम पंचायत के सरपंच पटेल पंच गण उपस्थित रहे गॉव मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए निको माइनिंग लगातार गॉव गॉव मे शिविर के माध्यम से लोगो मे जागरूकता दिला रही हैँ इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए निको माइनिंग के द्वारा कुशल ठाकुर को जवाबदारी दिया गया मण्डल अध्यक्ष ने गाँधी सिन्हा ने निको माइनिंग को इस जनकल्याण कार्यक्रम कराने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

 

13 लाख रूपये के ईनामी नक्सली समेत 13 नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

0
  •  उदय, कटकम सुदर्शन के गनमैन और एमपी गोंदिया डिवीजन के नक्सली दंपत्ति ने भी किया समर्पण 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एकसाथ 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 13 लाख का एक ईनामी नक्सली और महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में सक्रिय रहे नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं।

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से तथा छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर पश्चिम बस्तर डिवीजन अंतर्गत एसीएम, एओबी के कटाम एरिया कमेटी सदस्य, पीपीसीएम, गोंदिया डिवीजन के सदस्य एवं पामेड़ एरिया कमेटी सदस्यों सहित 13 नक्सलियों ने 9 जनवरी को पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ बीजापुर देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विजय कुमार पाण्डे, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 204 कोबरा संतोष कुमार मल्ल, कमाडेंट 205 कोबरा नरेश पवार, कमांडेंट 208 कोबरा शशिभूषण, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, कमांडेंट 85वीं बटालियन सीआरपीएफ सुनील कुमार राही, कमांडेंट 222 बटालियन सीआरपीएफ विजेंद्र सिंह, कमांडेंट 199 बटालियन सीआरपीएफ आनंद कुमार, कमांडेंट 151 बटालियन सीआरपीएफ राजीव कुमार, कमांडेंट 228 बटालियन सीआरपीएफ लतीफ कुमार साहू, कमांडेंट 196 बटालियन सीआरपीएफ कुमार मनीष, कमांडेंट 170 बटालियन सीआरपीएफ सरकार राजा रमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार एवं उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर समर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में मुन्ना ककेम एसीएम एरिया कमेटी सदस्य, ईनाम 5 लाख रूपए, सुखराम हेमला पीपीसीएम प्लाटून नंबर 10 सेक्शन ए कमांडर ईनाम 5 लाख रूपए, देवे मड़कम ऊर्फ चांदनी मलाजखंड एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख रूपए, नंदू अवलम ऊर्फ दुर्गेश गोंदिया डिवीजन सदस्य ईनाम 1 लाख रूपए, भीमा वेको पार्टी सदस्य ईनाम 1 लाख रूपए, बिच्चेम मुड़मा सीएनएम सदस्य, लालू माड़वी ऊर्फ गोटा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, देवे मड़कम ऊर्फ जानकी, समैया सुन्नम आरपीसी, भीमा नुपो काउरगुट्टा आरपीसी सदस्य, कोसा मड़कम पिता हिड़मा मड़कम मिलिशिया कमांडर, बुधू मड़कम पिता हड़मा मड़कम काउरगुट्टा, काउरगुटटा संघम सदस्य, पोज्जे नुपो पति जोगा नुपो काउरगुट्टा जीरापारा कोमटपल्ली आरपीसी सदस्य शामिल हैं। सरेंडर करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS