City Media - Page 515 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 515

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा

0

दल्लीराजहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार संबंधी रणनीति पर चर्चा की और उनसे कांकेर लोकसभा प्रत्याशी श्री भोजराज नाग जी के समर्थन में चुनाव प्रचार की गति को तेज कर पूरी ऊर्जा से जुट जाने का आह्वान किया और उन्हें दिशा निर्देश दिए कि लोगों को हमारी जनहितकारी योजनाओं की जानकारियाँ देकर उनसे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करें।


इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, विधानसभा संयोजक राजेश दसोड़े, अनीता कुमेटी,  सुदेश सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, रमेश गुर्जर, सुरेश जयसवाल , किरण सिन्हा,  धर्मेंद्र गाड़ियाेग, संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, रामेश्वर साहू, दिलीप सिंगरोल, अंजू साहू, लीलावती साहू, उषा साहू, संजू सिंह, सुरेंद्र बेहरा,  शंकर साहू,  सुमित जैन,  भूपेंद्र श्रीवास, दादू गुप्ता, रमणी बाघ, मंजीत कौर, कुमारी रावटे, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, श्याम जायसवाल, हरीश बाग एवं पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक पश्चात रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल हुए उसके बाद मंडल के कोषाध्यक्ष रमेश जैन के पिताजी का स्वर्गवास हो गया था | उनके घर जाकर परिवार जनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की वही मंडल मंत्री श्रीमती रम्भा कोसमा के पति मोहन कोसमा जी का भी स्वर्ग वास हो गया था उनके घर जाकर परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा परिवार जनों के साथ खड़ी है

श्री महावीर सेवा समिति के द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा सकल जैन समाज के सहयोग से श्री महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में सुबह 5.30बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो जैन मंदिर से निकलकर जैन भवन चौक माइंस ऑफिस चौक पेट्रोल पंप चौक गुप्ता चौक होते मंदिर जी मे सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 8 बजे से 9 अत्रविराजित पूज्य म.सा. के सानिध्य मे भगवान महावीर के जीवन के बारे मे प्रवचन फरमाया गया इसके बाद सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई । जो की मंदिर जी से निकलकर गुप्ताचौक होते हुए बस स्टैंड चौक से रेलवे कॉलोनी दुर्गामंदिर होते हुए धर्मगली से गुरुनानक मार्केट ज्ञानू पेट्रोल पंप से माइंस ऑफिस चौक से नगरपालिका होते हुए दिगंबर मंदिर होते हुए वापस मंदिर जी पहुंचीl

जिसमे सैकड़ो की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल हुए इसके पश्चात सुबह 11.30 बजे गौतम प्रसादी ( भोजन) ततपश्चात दोपहर 3.15 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी रखा गया रात्रि 8 बजे परम गुरु भक्त भजन सम्राट सुश्री वंदना पारख द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम जैन दादा बाड़ी के प्रांगण मे किया गया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम सोने की चैन दूसरा पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल तीसरा पुरस्कार 71 ग्रान्म चांदी का सिक्का चतुर्थ इनाम 50 ग्राम् चांदी का सिक्का रखा गया था। जिसमे प्रथम एवं दूसरा पुरस्कार सुश्री आरना गुणधर् तृतीय पुरुस्कार अनन्य बान्ठिया एवं चतुर्थ पुरुस्कार श्रीमति कमला बोथरा को प्राप्त हुआ ।अंत मे श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समस्त सकल जैन समाज द्वारा मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार एवं कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार् से हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगाl

आत्मानंद स्कूल में होंगी कॉलेज की परीक्षाएं

0

कोंडागांव लोकसभा चुनाव के लिए समूचे कॉलेज भवन परिसर को निर्वाचन आयोग द्वारा अधिग्रहित कर लिए जाने के कारण गुंडाधुर महाविधालय में 22 व 23 अप्रैल को होने वाली तीनों पालियों की विश्वविद्यालयीन परीक्षा अब स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला तहसीलपारा चौपाटी के पीछे कोंडागांव में होंगी। कॉलेज के प्रचार्य डॉ. चेतन राम पटेल ने सभी पालियों के परीक्षार्थियों से समय से एक घंटे पहले तहसीलपारा आत्मानंद स्कूल पहुंचने को कहा है।

बस पलटी, कई जवान घायल

0

जगदलपुर। चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे जवानों से भरी बस पलट जाने से कई जवानों के घायल होने की खबर है। बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाईवे की पास यह घटना हुई है। घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कोडनार थाना क्षेत्र का मामला।

मेरी दादी इंदिरा को जो प्यार आशीर्वाद दिया, वही अब मुझे भी दीजिए:प्रियंका गांधी

0
  •  धर्म के नाम पर दिखावा ही करती आई है भाजपा
  • उन्हें पूजा करते समय भी मीडिया और कैमरा चाहिए 

जगदलपुर भाजपा धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है। पूजा करते हैं, तो उस समय भी उन्हें मीडिया और कैमरा चाहिए। मेरी दादी इंदिरा गांधी पूजा करती थी, बंद कमरे में। उन्होंने कभी दिखावा नही किया। जिसे आप सब प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं और वही प्यार सम्मान आपसे मुझे मिल रहा है।

उक्त बातें बस्तर संभाग के कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम हथौद की चुनावी सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही। रविवार को हथौद में आयोजित न्याय संकल्प रैली को प्रियंका गांधी वाड्रा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांकेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा लेने आई प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पूरे भाषण में भाजपा सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि पूरे देश को तोड़ के 400 पार की बात कर देश के संविधान ही बदल डालेगी भाजपा। बेरोजगारी जितनी पिछले 10 सालों में पूरे देश मे बढ़ी है, उतनी तो कभी नही बढ़ी। किसान परेशान हैं, जनता अब त्रस्त हो गई है, मगर भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में जो योजनाएं शुरू की गई थीं, उन्हें बंद कर दिया गया। अब ये लोग डरा रहे हैं, भूपेश बघेल पर लगातार मामले दर्ज कर डराने का काम कर रहे हैं। मगर अब कांग्रेस डरने वाली नही है, क्योकि जनता हमारे साथ है, कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को सम्मान मिलेगा। नारी गारंटी योजना का लाभ मिलेगा। आप लोगो ने जो मेरी दादी इंदिरा गांधी को प्यार आशीर्वाद दिया, वही अब मुझे भी दीजिए। मैं उन्ही की पोती हूं। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन पर मंच पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मंच पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम एवं राजनांदगांव लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, कोंटा विधायक कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी बिरेश ठाकुर, विधायक संगीता सिन्हा, अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद, राजेश तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, चंद्रेश हिरवानी, कृष्णा दुबे, कोको पाढ़ी, सुबोध हरितवाल मौजूद रहे।

आरक्षण कम करेगी भाजपा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की देश में नाटक और नौटंकी की राजनीति की जा रही है। नैतिकता की राजनीति नहीं रह गई है। भाजपा के नेता जनता से सिर्फ झूठ बोलते हैं, भाजपा के नेता सत्ता की शान दिखाते हैं, नेता का धर्म सेवा होता है, जनता के सामने सच नहीं बोलने वालों को जनता सबक सिखाती है। एक नेता बहुत अहंकारी हो गए हैं, उनके आसपास के लोग सच्चाई नहीं बताते। देश के प्रधानमंत्री मंच पर तो आते हैं, लेकिन जनता के बीच नहीं जाते, जनता के कष्ट से उन्हें कोई लेना देना नहीं है, महंगाई से उन्हें कोई मतलब नहीं है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं, अबकी बार 400 पार, हमें पांच साल और दो हम संविधान बदल देंगे, इसका क्या मतलब है..? संविधान हमें सभी अधिकार देता है, आजादी देता है, इस देश के लोगों ने संविधान के लिए खून पसीना बहाया है, ये नेता इसी संविधान को बदलना चाहते हैं, आरक्षण को कम करना चाहते हैं भाजपा के नेता।

बढ़ी बेरोजगारी और महंगाई

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने बड़े-बड़े उद्योगपति दोस्तों को सभी संपत्तियां सौंप दी है। कोयला, बिजली, रेलवे सभी बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिए गए हैं। कोई यह नहीं कहता कि उद्योग नहीं होने चाहिए। लेकिन सभी बड़े उद्योगपतियों के खाने के लिए नहीं है, किसान के पास खाने के लिए पैसे नहीं है। शादी करने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ता है। जिन उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए गए हैं, उनके घरों की शादियां राजा महाराजाओं के जैसे होती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपकी जो धरती है वह खास धरती है, 5 साल तक यह कांग्रेस की सरकार रही है। भूपेश बघेल ने यहां काम किया। अभी भाजपा की सरकार है। आप समझ गए होंगे कि कांग्रेस ने क्या काम किया..? भूमिहीन लोगों को न्याय मिला, गोबर खरीदी की गई। कांग्रेस शासन में सभी काम हुए। अभी आप भाजपा काल में देख रहे है, क्या हो रहा है.? प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपनी मेहनत से यहां के लोगों ने कामयाब प्रदेश बनाया है, आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, पांच सालों में प्रदेश के लिए बहुत काम किया गया, कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया, धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है।

बैज से करती रही गुफ़्तगू

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मंच पर ज्यादातर समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से गुफ़्तगू करती रहीं। दोनों के बीच किस बात को लेकर चर्चा होती रही, यह अब चर्चा ही चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच बहुत ही अच्छी ट्यूनिंग है। बताते हैं कि प्रियंका गांधी दीपक बैज के व्यवहार और कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं और समय समय पर वे दीपक बैज की हौसला अफजाई भी करती रहती हैं। सूत्रों के मुताबिक आज आपसी चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज से पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार और भितरघातियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति के बारे में भी पूछा। खैर दोनों के बीच जो भी बातें हुईं हों, मगर यह चर्चा अब खासी चर्चा में है।

अनिल टुटेजा के बाद अब आने वाली है पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बारी

0
  • लखमा को हिरासत में कभी भी ले सकता है ईडी
  •  दादी के बाद छत्तीसगढ़ के कका की आने वाली है बारी
    अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके पुत्र की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी से बस्तर के सियासी गालियारे में खलबली मच गई है। आबकारी घोटाले के मामले में अनिल टुटेजा और उनके बेटे को ईडी ने कस्टडी में लिया है। बस्तर में कयासों का दौर चल पड़ा है कि अब पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भी दिन करीब आ गए हैं और उनकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। चर्चा तो यह भी है कि लखमा दादी के बाद छत्तीसगढ़ के कका को भी ईडी पूछताछ के लिए किसी भी समय बुला सकता है।
    सूत्र बता रहे हैं कि अनिल टूटेजा से कल रात हुई पूछताछ के बाद, ईडी दिसम्बर 2024 तक आबकारी विभाग में पदस्थ सभी छोटे बड़े अधिकारियों से पूछताछ के लिए बुला सकता है। आवश्यकता पड़ेगी तो उन्हें हिरासत में भी लिया जाएगा। आज अनिल टुटेजा से पुनः पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर कल सोमवार को ईडी न्यायालय में आवेदन करने जा रही है। शराब घोटाले में टुटेजा पिता पुत्र की गिरफ्तारी के पश्चात अब कवासी लखमा की बारी बिल्कुल निकट है। सूत्र बता रहे हैं कि 26 अप्रैल के बाद कभी भी कवासी लखमा की गिरफ्तारी संभव है। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री रहे लखमा के कार्यकाल में ही शराब घोटाला हुआ है। सूत्र बताते हैं कि लखमा से उनकी आय के स्त्रोत और तेलंगाना राज्य के साथ ही सुकमा जिले में उनके द्वारा अर्जित संपत्ति के मामले में पूछताछ होगी। इसके अलावा शराब घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर भी उनसे सवाल पूछे जा सकते हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि ईडी ने अपने स्तर पर कवासी लखमा की छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में स्थित तमाम नामी – बेनामी संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया है। अब उसकी सच्चाई जानने के लिए कवासी लखमा से पूछताछ की जानी है। साथ यह भी कहा जा रहा है कि ईडी कवासी लखमा को उसी दौरान हिरासत में भी ले लेगा। लखमा दादी से पूछताछ के आधार पर ईडी के हाथ कका तक भी पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कवासी लखवा सुकमा जिले के कोंटा से छठवीं बार विधायक चुनकर आए हैं और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उन्हें चुनावी समर में उतारा है। इस सीट पर मतदान हो चुका है और परिणाम आना बाकी है।

कांकेर के हापाटोला- कलपर में हुई मुठभेड़ की होगी दंडाधिकारी जांच

0
  •  कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दिए जांच के आदेश
  •  तीन सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा
    जगदलपुर: बस्तर संभाग के कांकेर जिले में हुई सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच होगी। कांकेर के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले के कांकेर के छोटे बेठिया थाना अंतर्गत ग्राम हापाटोला- कलपर के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस -माओवादी मुठभेड़ की घटना की दंडाधिकारी जांच का आदेश दिया है।
    कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार छोटे बेठिया थाना अंतर्गत 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ग्राम हापाटोला- कलपर जंगल पहाड़ी में पुलिस- माओवादी मुठभेड़ में 29 माओवादियों की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मांग के अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी पखांजुर एएस पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को दंडाधिकारी जांच के उपरांत निर्धारित 11 बिंदुओं में प्रतिवेदन तैयार कर तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

भोजराज नाग की जीत का अंतर बढ़ाने जी जान से जुटे दल्ली राजहरा के भाजपा नेता

0
  •  भाजपाइयों ने राजहरा के वार्ड 2 में किया जनसंपर्क 
    दल्लीराजहरा कांकेर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत का अंतर बढ़ाने के लिए दल्ली राजहरा के भाजपा नेता जी जान से जुट गए हैं। वे तपती दोपहरी में भी मतदाताओं के बीच जाकर मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चार माह में पूरे किए गए चुनावी वादों के बारे में बता रहे हैं।
    भाजपा नेताओ ने दल्ली राजहरा के वार्ड- 2 में जनसंपर्क किया। घर घर पहुंच कर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष वोट डाल कर मोदीजी का हाथ मजबूत बनाने का निवेदन किया। कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग को वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड की महिलाओं ने खुद होकर बताया कि मोदीजी ने गारंटी दी थी कि महिलाओं को 1 हजार रुपये उनके खाते में आएगा, आज हमारे खाते में पैसा आ रहा है। हमारा वोट मोदी व भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में ही जाएगा। एक बार फिर मोदी सरकार व अबकी बार 400 पार के नारे से पूरा वार्ड गूंज उठा। वार्ड के जनसंपर्क में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद वाधवानी, मनोज दुबे, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, जयदीप गुप्ता , स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, सुरेंद बेहरा, सोमेश जायसवाल, बंटी चपड़े, भूषण नीलमलकर, चंद्रकांत साहू, धर्मेंद्र रावटे, गोपी यादव, बलदेव साहू , पिंटू नीलमलकर, सुनील नायक, जाबिर खान, अंकुश, डोमेन, जितेंद्र जायसवाल, मुकेश नीलमलकर आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस की गारंटी पर जनता लगा दी मुहर, भारी अंतर से बस्तर सीट जीत रहे हैं हम: शादाब

0
  •  कांग्रेस के न्याय पत्र में सभी जाति, समुदाय के लोगों का हित : शादाब अहमद 
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हुए पहले चरण के मतदान के पश्चात बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर मीडिया संयोजक शादाब अहमद ने दावा किया है कि बस्तर सीट को कांग्रेस भारी अंतर से जीत रही है। इसके अलावा राज्य की अन्य दस लोकसभा सीटें भी कांग्रेस ही जीतेगी।
    जगदलपुर में जारी एक बयान में शादाब अहमद ने कहा है कि पहले चरण के मतदान के पश्चात यह साफ प्रतीत हो रहा है कि बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। शादाब ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी से बहुत परेशान हो चुकी है। इस बार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित अन्य जनविरोधी मुद्दों के खिलाफ जनता ने अपना बहुमूल्य मतदान किया है।लगभग 1 लाख मतों से बस्तर लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। शादाब अहमद ने कहा है कि प्रदेश की जनता अब जुमलेबाजी नहीं बदलाव चाहती है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश की जनता कांग्रेस की गारंटी पर मुहर लगाने तैयार है। चुनाव से पूर्व जनता को विभिन्न योजना का लाभ देने का वादा करने वाली भाजपा का वही वादा चुनाव पश्चात जुमला साबित हो जाता है। पर इस बार पूरा जनमानस भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाला है। इस बार प्रदेश की जनता ने अपना मन बदल लिया है जनता का उत्साह बता रहा है कि बस्तर सीट सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

मीडिया संयोजक शादाब अहमद ने आगे कहा है कि झूठे वादे कर भाजपा की सरकार बने चार माह हो चुके हैं। भाजपा अपने सभी वादों से मुकर कर जनता को सिर्फ छलने का कुत्सित कार्य किया है। देश में मोदी की गारंटी व प्रदेश में साय सरकार की गारंटी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों के राशन पर कटौती हो रही है। कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो चावल पूरे प्रदेश की जनता को दिया जा रहा था और भाजपा सिर्फ 5 किलो चावल ही जनता को दे रही है। वहीं कांग्रेस की सरकार ने राशन कार्ड धारकों को भरपूर राशन देने का कार्य किया है। एक रुपये देकर 20 किलो राशन को छीनने का कार्य साय सरकार कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के नाम से भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को भी नही छोड़ा। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को तीन महीने की महतारी वंदन की राशि नहीं मिली है। साथ ही 70 प्रतिशत महिलाएं अभी भी महतारी वंदन योजना से वंचित हैं। भाजपा सिर्फ और सिर्फ भाषण देना, जुमले देना, लोगों को बरगलाना आपस में लड़वाना, आदिवासी को लड़वाना, मंदिर मस्जिदो की राजनीति करना, किसानों का शोषण करना नौजवानों को बेरोजगार रखना जानती है।और यह भाजपा का असली चरित्र है। लेकिन जनता मोदी और भाजपा के चरित्र को समझ चुकी है। प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव बुरी तरह से हार रही है। शादाब अहमद ने कहा, कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जाति जनगणना, ओपीएस, नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण, किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए, मुफ्त इलाज, श्रमिकों के लिए 25 लाख का हेल्थ कवर, डॉक्टर, टेस्ट, दवा, सर्जरी और बिना जमीन वालों को जमीन देने का वादा किया है।

पहले चरण के मतदान के बाद दीपक बैज का दावा जीत रहे हैं बस्तर और पूरा छत्तीसगढ़

0
  •  बस्तर की जनता का संदेश कांग्रेस संभाले सारा देश
  •  बस्तर ने बता दिया देश में चल रही बदलाव की लहर 
    जगदलपुर। पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने दावा किया है कि बस्तर में कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत रही है। बस्तर की जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि देश में बदलाव की लहर चल रही है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है जो बस्तर के मतदान केंद्रों पर साफ दिख रहा था।
    यहां जारी एक बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि देश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी के खिलाफ मतदान किया है।प्रथम चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें इंडिया गठबंधन 70 प्रतिशत सीटों पर जीतेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करने को जनमानस तैयार बैठा है। चार महीने पहले छत्तीसगढ़ में झूठे वादे करके सरकार बनी और चार महिने में ही लोगो को लग नहीं रहा है कि छत्तीसगढ़ में कोई सरकार भी है। इसीलिए पूरे देश में और प्रदेश में लोग बदलाव चाहते हैं। 10 सालों से जो सरकार दिल्ली में बैठी है उसने सिर्फ भाषण देने, जुमले देने, लोगों को बरगलाने, आपस में लड़वाने, हिंदू और मुस्लमान को लड़वाने, आदिवासी को लड़वाने, मंदिर और मस्जिदों की राजनीति करने, किसानों के साथ शोषण करने और नौजवानों को बेरोजगार रखने, देश की संपत्ति को चंद लोगों के हाथ में देने का काम किया है। छत्तीसगढ़ और देश में लोग कांग्रेस और इंडिया एलाईंस को जिताना चाहते हैं। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिए चुनावी वादे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसे जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार में रहने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिए नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनों के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS