City Media - Page 1083 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1083

मंहगाई,गृह भाड़ा भत्ता की मांगों को लेकर कर्मचारी सड़क पर

0

बस्तर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक की 500 से अधिक शालाओ में तालाबंदी, तहसील,जनपद,एसडीएम कार्यालय में रहा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता नहीं देने की नीति से प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। जिसके कारण 29 जून को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर विकासखंड बस्तर के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा रैली निकालकर तहसीलदार बस्तर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महंगाई भत्ता के आदेशों में एरियर्स एवं देय तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण भ्रम की स्थिति निर्मित है अतः कर्मचारियों के महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता की 2 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की उपेक्षा से कर्मचारी वर्ग में असंतोष है। अधिकारी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ के संवेदनशील सरकार से कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता केंद्र के समान देय तिथि से देने की अपील की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सारे दफ्तर सारे स्कूल हड़ताल से प्रभावित रही हैं हमारी प्रमुख मांग केंद्र के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से संगठन यह मांग करता है कि जल्द से जल्द लाखों रुपए घाटे में चल रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए लंबित महंगाई भत्ता की मांगों को पूरा किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक संयोजक प्रदीप मिस्त्री महासचिव शैलेंद्र तिवारी, श्रीमती अनिता कश्यप,योगेश हरदाहे,रविंद्र ठाकुर चरण कश्यप,चन्द्रभान मिश्रा, खेमसिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा, मनीष वर्मा, कृष्णा ठाकुर, गंगा प्रसाद सोरी, ए आर पाढे, मनोज साव, विजय ध्रुव,हेमलता कश्यप,लीचित्रा नाग,गीता पांडेय,रमा ग्वाले, लखेराम बिसाई,देवेंद्र सोनी,देवेंद्र ठाकुर, महेश राठौर,जगत राम बघेल, दुर्गा शंकर तिवारी,पीला राम नेताम,युगल कौशिक, चेतेंद्र पाणिग्रही, नरेश चंद नेताम, जानकी पंत, नन्दिता ठाकुर, नारायण लाल साहू, नडगु राम कश्यप,फ्रोवेल जोशी, गिरधारी विश्वकर्मा,सोमेश्वरी कोड़ोपी, मनीराम कश्यप, तुलसी कश्यप ,लोकेश्वर यदु, धर्मेन्द्र संतोष आग्रवानी, सहित बड़ी सँख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छग प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने किया।

संसदीय सचिव व जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने सफलतम 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की….

0

🟪 प्रदेश/जिला/ब्लॉक/जोन-मण्डल/सेक्टर/बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन ने भूपेश सरकार की सफलतम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई….

🟪 सफलतम 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर श्रमदान कर बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर शिक्षा के मंदिर बस्तर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधों का वितरण कर पौधरोपण किया….

जगदलपुर.- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय कार्यकाल के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा श्रमदान कर बस्तर अंचल के सबसे पुराने शिक्षा के मन्दिर बस्तर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं के गरिमामय उपस्थिति में पौध-वितरण कर वृक्षारोपण किया गया।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर मान. मोहन मरकाम जी को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि 3 साल में कांग्रेस संगठन ने सत्ता के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर मजबूती के साथ सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जनता की आवाज को उठाने का काम वृहद स्तर पर किया। कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की संगठन के माध्यम से प्रदेशवासियों को व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचाने का प्रयास संगठन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। राज्य में सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने भूपेश सरकार की उपलब्धियों और विकास के दम पर चित्रकोट, दंतेवाड़ा उपचुनाव की ऐतिहासिक सफलता के बाद नगरीय निकाय, चुनावों की जीत के बाद मरवाही, खैरागढ़ उपचुनावों में पार्टी की विजय तथा नगरीय निकायों के दूसरे चरण में कांग्रेस की एकतरफा समर्थन से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा। पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस ने 90 फीसदी से अधिक क्षेत्रों में सफलता अर्जित की।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के सफलतम तीन वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन चौथाई बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाया। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने जनघोषणा पत्र के वायदों को पहले घंटे से पूरा करना शुरु किया और साढ़े तीन सालों में सरकार ने अपने कांग्रेस के घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा किया। कांग्रेस संगठन का एक-एक कार्यकर्ता पिछले तीन साल में प्रदेश से लेकर ब्लॉकों, वार्डो और गांवों तक सरकार की योजनाओं एवं संगठन के कार्यों से जनता के प्रति जुड़ाव को बढ़ाया है। 2018 में जो जनादेश प्राप्त किया था पिछले साढ़े तीन सालों में हमने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर उस जनसमर्थन को और बढ़ाने का काम किया है।

महामंत्री अनवर खान सहित पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को कार्यकाल के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी और कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन कर पार्टी के मजबूती के लिए कार्य किये है और केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा थोपे गए विभिन्न निर्णयों व योजना के विरोध में प्रदेश के सभी विधान-सभाओं में गांधीवादी तरीके से प्रभावी सत्याग्रह चलाया गया, तथा केंद्र सरकार के तानाशाही नीतियों के खिलाफ लाई गई योजनाओं का निर्देशानुसार समय-समय पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया गया।
कार्यक्रम में राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, कौशल नागवंशी, अपर्णा बाजपई, अफरोज बेगम, सौरभ जैन, बुधसन कश्यप, सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

द्रोपती मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना संपूर्ण जनजातियों के लिए गौरव और सम्मान की बात

0

द्रोपती मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना संपूर्ण जनजातियों के लिए गौरव और सम्मान की बात, छत्तीसगढ़ जनजाति गौरव समाज द्वारा निर्णय का स्वागत

द्रोपती मुर्मू के रूप में एक जनजाति वर्ग की महिला की राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जो पहले की है उसका छत्तीसगढ़ जनजाति गौरव समाज स्वागत करता है।

भाजपा के नेतृत्व में एडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपती मुर्मू जी को आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

आजादी के अमृत महोत्सव काल में पहली बार किसी जनजाति को राष्ट्रपति बनाने की दिशा में एनडीए गठबंधन द्वारा संथाल जनजाति की एक महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय ऐतिहासिक है।

भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अभिन्न घटक और एक गौरवशाली परंपरा का वाहक होने के बावजूद भी देश के जनजाति समाज को वर्षा से उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। देश के ऐसे एक बड़े समाज घटक की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाने की जो पहल एनडीए सरकार ने की है इसके लिए हम प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी और एनडीए के सभी के सभी घटक दलों का अभिनंदन करते हैं। देश के 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज के लिए ये गौरव और सम्मान की बात है।

उड़ीसा की रहने द्रोपती जी का संपूर्ण जीवन संघर्षमय रहा है। अत्यंत प्रतिकूल परिस्थति में राजनीतिक क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपना एक स्थान बनाया। इसी कारण झारखंड जैसे राज्य की राज्यपाल बनने का सौभाग्य भी उनको प्राप्त हुआ था। सामाजिक, राजनीतिक और राज्यपाल जैसे प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत रहते हुए जो अनुभव उन्होंने प्राप्त किया है उसका उपयोग राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति होने के बाद संपूर्ण देश को होगा ऐसा हमारा विश्वास है।

एनडीए के नेतृत्व वाली वर्तमान केन्द्र सरकार ने द्रोपती जी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर सामाजिक परिवर्तन की दृष्टि से एक सराहनीय कदम उठाया है। जनजाति समाज की सर्वागीण उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने का एक अवसर सभी राजनीतिक पार्टियों को आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्राप्त हुआ है। इसलिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने एक होकर श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर निर्विरोध चुनने की दृष्टि से पहल करने का आवाहन भी हम सभी राजनीतिक पार्टियों से करते है।

साथ ही साथ छतीसगढ़ जनजाति गौरव समाज द्रोपती मुर्मू जी के निर्वाचन के दिन छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालय में फटाखे फोड़कर तथा मिठास बांटकर उत्सव मनाएगी और पदभार के दिन भी सभी विकासखंडों में पदभार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जायेगा तथा फटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर उत्सव मनाया जायेगा।

बी.टी.ओ.ए. के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र

0

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मृणाल राय भी थे उपस्थित

किरंदुल – दंतेवाड़ा जिले में वाहन मालिकों के सबसे बड़े संघ बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का चुनाव 27 जून को संपन्न हुआ था। जिसमे अध्यक्ष पद पर ए अनिल व सचिव पद पर गौरंग साहा के साथ उगता सूरज पैनल के सभी प्रत्याशियों ने इस चुनाव में जीत दर्ज किया। आज किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 में स्थित बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यालय में बीटीओए के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया । प्रमाण पत्र चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह राठौर व पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के करकमलों से प्रदान किया गया। जिसमें अध्यक्ष ए. अनिल, सचिव गौरंग साहा, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, उपाध्यक्ष आकाश गोयल, प्रकाश मंडल, सह सचिव आशीष सिन्हा, लक्ष्मण कुमार (लिटी), ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह राठौर, नगर पालिका परिषद किरंदुल के अध्यक्ष मृणाल राय, सुपर कमेटी के राकेश सिंह गौतम, आर सी नाहक, रविंद्र सोनी, ए जे कुरियन, अमरिक सिंग व भारी संख्या में उगता सूरज पैनल के समर्थक मौजूद थे।

दल्ली राजहरा में मरीजों को बांटे कांग्रेस ने फल

0

दल्ली राजहरा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का सफलतम 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आज आरोग्य हॉस्पिटल व राजहरा पैथोलॉजी लैब में मरीजों को बिस्किट व फल वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मण्डल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला महामंत्री काशीराम निषाद विजय जोगदंड,अल्पसंख्यक जिला महामंत्री रूबी एंथोनी,पार्षद वेंकट राव कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, ब्लाक उपाध्यक्ष नितिन राम,ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, हरिश खस,जितेन्द्र मेश्राम,रामू शर्मा,ताराचंद बघेल, प्रमोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हिन्दू समाज का कल जगदलपुर बंद…

0

जगदलपुर:-राजस्थान प्रदेश के उदयपुर में हुए ट्रेलर संचालक की निर्मम हत्या के विरोध में हिन्दू समाज द्वारा जगदलपुर नगर बन्द का आव्हान किया गया है। उदयपुर राजस्थान में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या और जिहादी कट्टरपंथी मानसिकता के विरूद्ध हिन्दू समाज के द्वारा कल दिनांक ३०/०६/२२ को नगर महाबंद का आह्वान किया गया है ! इस संबंध में बस्तर चेंबर आफ कॉमर्स और बस्तर परिवहन संघ से सहयोग हेतु समर्थन माँगा गया है !

हिन्दू समाज ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों स्कूलों कॉलेजों और सभी अशासकीय संस्थाओं से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर हिन्दू समाज के इस महाबंद को सफल बनाने निवेदन किया गया है !

आज दिनांक 29 को सदस्यों ने जिला दंडाधिकारी सहित नगर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस मामले से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौपा है।

बस्तर चेम्बर सहित अन्य संगठन को इन सदस्यो ने मिलकर समर्थन देने का आग्रह किया है।

सुबह से ही नगर बंद की मेटर सोसल मीडिया में ट्रेंड करती नजर आयी है। अधिक संख्या में लोगो ने सोशल मीडिया में वायरल करते हुए अपनी सहमति प्रदान की है।

बस्तर पेट्रोल एसोसिएशन ,ड्रग एसोसिएशन ने सांकेतिक बन्द का समर्थन हिन्दू समाज को दिया है।
दिनांक 30 की सुबह सभी सदस्यों के द्वारा दंतेश्वरी मन्दिर प्रांगण से बन्द करने निकलने की बात कही हैं।

इस दौरान अविनाश गौतम,शेखर शर्मा,आनंद झा,प्रदीप गुहा संजीव शर्मा, पप्पन भदौरिया, जगत चौहान,संजय पाण्डेय,कुणाल चालीसगांवकर,नीरज उस्तान मौजद थे।

बस्तर से बंसल विदा, क्या चुनाव तक फैलेगी चंदन की सुगंध…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल बस्तर से विदा हो गए। अब कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार को बस्तर में विकास की सुगंध फैलाने की जिम्मेदारी मिली है।बस्तर कलेक्टर के रूप में कार्यरत रजत बंसल बलौदा बाजार जिले में जिम्मेदारी सम्हालेंगे। इधर यह उम्मीद की जा रही थी कि बस्तर में काम करने वाले बंसल को प्रोत्साहन स्वरूप राजधानी रायपुर जैसे जिले की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है किंतु अपेक्षाकृत छोटे और नए जिले का कलेक्टर बनाये जाने पर अचम्भा व्यक्त करते हुए सवाल खड़े हो रहे हैं कि उनका कद आखिर क्यों प्रभावित हुआ? यह भी कहा जा रहा है कि कभी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की आंखों में कथित तौर पर चुभने वाले चंदन कुमार को बस्तर जिले में पदस्थ करने के भी कई मायने निकल रहे हैं। प्रदेश के साथ साथ बस्तर संभाग में हुई ताजा प्रशासनिक सर्जरी में जानकार लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी व्यूहरचना तलाश रहे हैं। कई अफसरों का कद बढ़ गया तो कई का कद घट गया। तबादला आदेश के मुताबिक दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी को कोंडागांव में पदस्थ किया गया है तो कोंडागांव के पुष्पेंद्र मीणा को मुख्यमंत्री का गृह जिला दुर्ग सौंपा गया है। कहा जा रहा है कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह विधानसभा में टकराव के कारण हटाये गए कलेक्टर चंदन कुमार को अब बस्तर संभाग मुख्यालय का कलेक्टर बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। कहा जा रहा है कि चंदन कुमार कड़क स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और वह कार्य के क्षेत्र में दक्ष माने जाते हैं। मंत्री के साथ विवाद को छोड़ दिया जाए तो वह सभी को अपनी कार्यशैली से संतुष्ट कर मुख्यमंत्री के पसंदीदा अफसरों में शामिल हो गए हैं। वह भी कहा जा रहा है कि बस्तर से विदा किये गए कलेक्टर रजत बंसल से खफा कांग्रेसियों ने शिकायतें मुख्यमंत्री से की थीं। अब माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले चुनाव तक चंदन बस्तर में सुगंध बिखेर सकते हैं। यह उनके लिए एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है क्योंकि बस्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यान खास तौर पर केंद्रित है और बस्तर संभाग मुख्यालय का कलेक्टर पद इस लिहाज से बहुत अहमियत रखता है।

सांसद दीपक बैज से मिल नव नियुक्त जनपद सदस्य ने लिया आशीर्वाद…

0

विधानसभा चित्रकोट के ब्लाक तोकापाल क्षेत्र क्रमांक 1 (सिंघनपुर) से जनपद सदस्य हेतु कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी सुभाष बघेल ने जीत के तुरंत बाद बस्तर सांसद दीपक बैज के निवास स्थल जा कर आशीर्वाद लिया। जिस पर सांसद दीपक बैज ने भी बघेल को मुंह मीठा करा कर जीत की बधाई दी इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे…!

ग्राम हाटकचोरा के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

मावली माता की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम हाटकचोरा भतरापारा के माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं मावली माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है मावली माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद पंचराज सिंह, सुशीला बघेल,सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,जलनधर नाग, घनश्याम महापात्र,धनी बघेल, उमेश बघेल,बोटी कश्यप,मुन्ना कश्यप, सुखदेव कश्यप,जालंधर बघेल,उमेश पुजारी,कोमेश्वर बघेल, सहदेव सिरहा,शंकर नाग,उमेश सेठिया, पद्मावती पुजारिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

शिक्षा जीवन का आधार हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है – रेखचंद जैन

0

रेलवे कालोनी स्कूल बोधघाट में विधायक निधि से 5 लाख के सांस्कृतिक मंच की घोषणा की

विभिन्न स्कूलों में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 192 साइकिल वितरण किया गया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने हायर सेकंडरी स्कूल रेलवे कालोनी, धरमपुरा,तितिरगांव एवं कुरंदी में 192 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण किया |

छात्र छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित किया एवं प्राविण्य सुची में आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के हायर सेकंडरी स्कूल तितिलगांव में 50 हायर सेकंडरी स्कूल कुरंदी में 28 हायर सेकंडरी स्कूल धरमपुरा में 76 एवं हायर सेकंडरी स्कूल रेलवे कालोनी स्कूल में 38 छात्राओं को साइकिल वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम एवं उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के माध्यम से आज शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की है की जो भी बच्चे प्रावीण्य सुचि में स्थान बनाने में सफल होंगे उन्हें हेलीकॉप्टर से घुमाएंगे मैंने भी घोषणा की है की मेरे विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा छत्तीसगढ़ की प्राविण्य सुची में स्थान प्राप्त करता है तो 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा की पिछले दो साल कोरोनावायरस संक्रमण के कारण नियमित पढ़ाई नहीं हो पाई थी पर अब नियमित पढ़ाई आरंभ हो गई है तो शिक्षा की गुणवत्ता को कायम रखने का प्रयास करें उन्होंने शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों को कैरियर गाइडेंस शिविर लगाकर बच्चों के रुचि अनुसार कैरियर गाइडेंस करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में अब चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जगदलपुर, धरमपूरा ,नानगूर एवं दरभा में आरंभ हो गया है जिससे की इस क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद इमरान खान, मनोनीत पार्षद एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज उप खंड अधिकारी भारती देवांगन लखेश्वर बघेल प्राचार्य कुरंदी,तितिरगांव वंदना भदौरिया, रेलवे स्कूल लाल वर्मा, धरमपूरा ब्यूटी जायसवाल, देशवंत पानीग्राही,अनंत प्रसाद पानीग्राही, दुर्गा प्रसाद जोशी,खीरमनी कश्यप,भानूमति,गंगाधर,अनादि मिश्रा, निवेदिता पाल, तुलाराम,हितेन्द्री ठाकुर तरुणलता समेत शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS