City Media - Page 1785 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1785

Big Breaking News CBSE बोर्ड का काफी बड़ा निर्णय 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में की कटौती

0

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाया है, COVID-19 की वजह से शैक्षणिक नुकसान के लिए 30% तक की पाठ्यक्रम में की कटौती केंद्रीय केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

“देश और दुनिया में प्रचलित असाधारण स्थिति को देखते हुए, CBSE को पाठ्यक्रम को संशोधित करने और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भार को कम करने की सलाह दी गई थी। निर्णय की सहायता के लिए, कुछ सप्ताह पहले सुझाव आमंत्रित किए थे।

 “देश और दुनिया में प्रचलित असाधारण स्थिति को देखते हुए, सीबीएसई को सलाह दी गई कि वह पाठ्यक्रम को संशोधित करे और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भार को कम करे।

“निर्णय की सहायता के लिए, कुछ सप्ताह पहले मैंने सभी शिक्षाविदों से छात्रों के लिए पाठ्यक्रम की कमी पर सुझाव आमंत्रित किए थे और मुझे यह साझा करने में खुशी हो रही है कि हमें 1.5K से अधिक सुझाव प्राप्त हुए। आप सभी को, शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।” निशंक ने ट्वीट किया।

इस सत्र 2020-21 के लिए क्लास 9 से 12 के पाठ्यक्रम में 30% की कटौती..

कारण – लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगभग 4 माह से बंद हैं स्कूल्स..

आज केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ने यह बड़ी घोषणा की.

उन्होंने कहा, “सीखने की उपलब्धि के महत्व को देखते हुए, मुख्य अवधारणाओं को बरकरार रखते हुए सिलेबस को 30 प्रतिशत तक तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया है।”

देश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को 16 मार्च से बंद कर दिया गया है जब केंद्र सरकार ने COVID-19 के प्रकोप को रोकने के उपायों में से एक के रूप में देशव्यापी कक्षा बंद की घोषणा की।

24 मार्च को देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा की गई, जो अगले दिन लागू हुई। जबकि सरकार ने कई प्रतिबंधों को कम कर दिया है, स्कूल और कॉलेज बंद रहना जारी है।

Breaking नकली पिस्टल की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

गुण्डरदेही – प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 8 बजे शशिकांत ठाकुर ग्राम झीका निवासी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया कि जुनवानी से सिकोसा रेल्वे स्टेशन दनिया रोड़ की तरफ अपने दोस्त मनीष मण्डावी के साथ अपनी एक्टीवा गाडी CG 07 BG 7516 से जा रहे थे, कि एक बिना नंबर की बाइक काले रंग की एचएफ डीलक्स में सवार दो व्यक्ति पिस्टल जैसा दिखने वाले हथियार को कनपटी पर लगाकर पर्स पर रखे 2000 रू नकद  लूट कर ले गये।घटना की रिपोर्ट के तत्काल बाद बालोद जिला में नाकाबंदी किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश ग्राम सिकोसा के आस-पास तथा आरोपियो के भागने के संभावित मार्गो पर की गई। घटना में प्रयुक्त बाइक काले रंग का एच एफ डीलक्स से आरोपी के संदर्भ में जानकारी मुखबीर से प्राप्त हुई, संदेह के आधार पर आरोपी प्रीतम गोयल पिता धनेष्वर गोयल उर्फ छोटू का पता तलाश किया गया जो वह अपने घर में मिला घटना के संदर्भ में पूछताछ करने पर शुरू में इंकार किया पर जब कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी बात बताई और जब घर कि तलाशी करने पर वही बाइक बरामद कि गई और साथ ही लुट कि रकम व नकली पिस्टल भी जब्त किया गया और दुसरे आरोपी जफर मोहम्मद उर्फ राजा पिता जहीर मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी जफर मोहम्मद उर्फ राजा पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Breaking दल्ली राजहरा में सब्जी विक्रेता पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दल्ली राजहरा पुलिस सन्तु और उसके दो दोस्त विक्की देवांगन और रवि निषाद पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हमलावरों ने तेज धारदार हथियार सीज़र ब्लेड से प्राण घातक हमला किया था | बीती रात कैलाश होटल के पास यह घटना हुई थी जिसमे विक्की देवांगन व रवि निषाद को अभी तक होश नही आया है। वही पुलिस ने आरोपियों पर 307/34 का केस दर्ज किया है |  

सन्तु के बताये अनुसार – जो कि वार्ड क्र 22 मछली मार्केट राजहरा में रहता है और मछली ब्रिकी करने का काम करता है दिनांक 06.07.2020 को रात्रि करीब 10.50 बजे दोस्त विक्की देवागंन, रवि निषाद, के साथ कैलाश होटल के पास खडे होकर बात चीत कर रहे थे कि उसी समय शेखर निमर्लकर उर्फ कोण्डल नवीन ठाकुर युसुफ खान और शंकर चारो आये और एक राय होकर सन्तु और उसके दो दोस्तों को जबरन मां बहन की गंदी गदी गालिया दे रहे थे, तब विक्की देवागंन ने उन लोगों को क्यों जबरन गालिया दे रहे हो कहा तब शेखर और नवीन ने धारदार वस्तु सिजर ब्लेड निकालकर जान से मारने की नियत से दोस्त रवि निषाद के उपर प्राणघातक वार कर चोट पहुँचाया हैं जिससे रवि निषाद के पेट के बाये भाग में चोट आयी तथा अतडी बाहर निकल गया तथा खून बह रहा था और दोस्त विक्की देवागंन के बाये हाथ और नीचे जबड़े में चोट आयी हैं, सन्तु को भी उन चारों ने मारने के लिए दौड़ाया पर मौके से भाग गया |

 

20 लीटर अवैध महुवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

डौंडी थाना छेत्र में आये दिन आ रही अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर बालोद कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे जिला बालोद के निर्देशन एवं श्री ए. के .सिंह जिला आबकारी अधिकारी जिला बालोद के मार्गदर्शन पर वृत्त दल्ली राजहरा के डौंडी थाना छेत्र के अंदरूनी गांवो में आज अवैध मदिरा बिक्री पर सतत कार्यवाही करते हुए आरोपी पुनीत राम पिता दसरू राम उसारे उम्र 50 वर्ष जाति मंगिया महार वार्ड क्रमांक 6 ग्राम उर्झे थाना डौंडी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मात्रा 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा एवं 10 किलो महुआ लाहन जप्त कर
छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ख एवं 34(2)59 क के तहत कारवाही कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई
कार्रवाई के दौरान आपकारी वृत्त दल्ली राजहरा प्रभारी श्री एसआर भांडेकर तथा आपकारी आरक्षक श्री राजेंद्र ठाकुर, दिगंबर बुरा ,देव प्रसाद पटेल तथा वाहन चालक कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे।

शासन के आदेश पर शासकीय संस्थाओं के प्रांगण में रोपे गए मुनगा के पौधे ।

0

डौंडी :- छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कुपोषण मुक्त राज्य की दिशा निर्देश पर शासकीय संस्थाओं द्वारा डौंडी क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी के तहत ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी व स्कूलों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना तहत मुनगा पौधा वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पटेली में सरपंच राधा रावटे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपी सिहारे, प्रीति साहू तथा वन रक्षक की उपस्थिति में ग्राम के शासकीय संस्थाओं की बागवानीयो में वृहद संख्या पर मुनगा पौधा रोपित किये गए। सरपंच राधा रावटे ने ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य बताते अपील किया कि – वन को बचाये, पेड़ लगाएं । वन्य प्राणियों की रक्षा करें, चारो ओर हरियाली लाएं। जिससे समाज हमेशा स्वस्थ रहे, स्वच्छ रहें। इसी तरह ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है।

दल्ली राजहरा पुलिस प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर भाजपा द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया

0

दल्ली राजहरा थाना द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्य किया जा रहा है दिनांक 3-Jul-2020 तारीख को भाजयुमो के प्रदेश आह्वान पर प्रदेश भर में कांग्रेस शासन में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, किसानो के बोनस न दिए जाने को लेकर का घर के सामने सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करते हुए भाजपा दल्ली राजहरा द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया किन्तु पुरे प्रदेश को छोड़कर केवल दल्ली राजहरा के 15 भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के दबाव में आकर FIR की कार्यवाही की गई | जो कि निंदनीय है |

कांग्रेस द्वारा दल्ली राजहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के खिलाफ जे डी ऑफिस के पास विधि विरुद्ध जमा होकर नारे बाजे कर धरना प्रदर्शन किये है एवं जैन भवन चौक में शव यात्रा का कार्यक्रम भी किया गया था जबकि कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में धारा 144 Cr P. C. लागू है जिसका खुले रूप से आदेशों का उल्लंघन किया गया है |

जबकि कांग्रेस के कार्यक्रम में  जिले एवं प्रदेश के  बड़े नेता  सैकड़ों  की संख्या में  कार्यकर्ता प्रशासन की उपस्थिति में कार्यक्रम में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कई कार्यक्रम लगातार किये गए किन्तु भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के बावजूद उन पर कोई कार्यवाही न  किया जाना पुलिस प्रशासन का पक्षपात पूर्ण कार्य स्पष्ट दिखता है |

पुलिस द्वारा झूठी FIR एक दलित युवक पर कर दी गयी जो कि अपनी माता के इलाज कराने के लिए शहर से बाहर गया हुआ था |

अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन देते समय भाजपा कार्यकर्ताओं में राजेश दसोड़े (सांसद प्रतिनिधि), राकेश द्विवेदी (महामंत्री), किरण सिन्हा, मोनू चौधरी, महेंद्र पिपरे, राजेश काम्बले (पार्षद), परमिला पारकर (पार्षद), सोहद्रा बाई (पार्षद), प्रतिमा नायक (पार्षद), ताम्रध्वज दिवाकर (पार्षद), नीलावती साहू, रमेश गुर्जर, भूपेंद्र श्रीवास, निलेश श्रीवास्तव, सुमीत जैन, शंकर साहू, भगवान जायसवाल,  अर्जुन राय,  संजय उके, मनीष उइके, संदीप रामटेके आदि उपस्थित रहे |               

दल्लीराजहरा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई गई

0

दल्लीराजहरा : महान शिक्षाविद, विचारक ,चिंतक ,राजनीतिक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई गई इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, किरण सिन्हा ,नागेंद्र चौधरी ,सुभद्रा ठाकुर( पार्षद), राजेश कांबले( पार्षद), महिंद्र पिपरे, रमेश गुर्जर, भूपेंद्र श्रीवास शामिल हुए ।

Ward No 05
Ward No 17
Ward NO 20
Ward NO 24

Breaking मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, आठ की मौत, कई घायल

0

गाजियाबाद – गाजियाबाद के मोदीनगर में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है | फैक्ट्री में धमाके के साथ आग लग गई | इससे अब तक 8 लोगों की मौत हुई है. ये फैक्ट्री मोमबत्ती की बताई जा रही है. यहाँ मोमबत्ती बनाई जाती थीं. हादसे के वक़्त यहाँ कई लोग मौजूद थे |

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है |

दल्लीराजहरा क्षत्रिय कल्याण सभा ने किया ममता सिंह का सम्मान

0

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल करने वाली समाज की बेटी, कुमारी ममता सिंह ने समाज को गौरवान्वित किया है, जिसके लिए उन्हें क्षत्रिय कल्याण सभा दल्लीराजहरा द्वारा 5 जून को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 24 निवासी श्री राणा प्रताप सिंह एवं श्रीमती बिंदु सिंह की पुत्री कुमारी ममता सिंह ने उक्त हाई स्कूल परीक्षा में छत्तीसगढ़ में पांचवां स्थान हासिल किया है जिसके लिए 5 जून को दल्ली राजहरा के छठ स्थल भवन में समाज के लोगों द्वारा उन्हें ₹31000 की सम्मान राशि के साथ सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री सुदेश सिंह ने सर्वप्रथम

मोमेंटो एवं गुलदस्ता देकर कुमारी ममता का स्वागत किया। समाज के संरक्षक रामराज सिंह ने कुमारी ममता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री बालमुकुंद सिंह ने कहा कि हमारा समाज हाल ही में पुनर्गठित हुआ है, और हमारा प्रयास है कि समाज के लोगों को हर हाल में प्रोत्साहित किया जाए और उनकी मदद की जाए इसी धारणा के तहत हम इस बेटी को सम्मानित करते हुए आश्वासन देते हैं कि समाज के हर मेधावी छात्र की मदद के लिए समाज हमेशा तत्पर रहेगा । इसी कड़ी में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए समाज के सचिव श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि समाज का फर्ज यही है कि हर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने में समाज पूरी मदद करें, हम पूरी तरह से यह कोशिश करेंगे की समाज के लोग पूरी लगन और मेहनत से देश में अपना स्थान हासिल कर समाज को गौरवान्वित करें ।
इसके पश्चात समाज के उपस्थित जनों ने कुमारी ममता सिंह को ₹31000 की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया । इस अवसर पर कुमारी ममता सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत करेंगी,और एक ऐसा मुकाम हासिल करेंगी जिससे समाज उन पर गर्व कर सके । इस अवसर पर समाज के रामराज सिंह, बृहस्पति सिंह ,बालमुकुंद सिंह सुदेश सिंह, यशपाल सिंह बृजराज चंद, कल्पनाथ सिंह, शैलेश सिंह, भीम सिंह, विजय सिंह, राज कुमार सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, विश्वजीत सिंह, कृष्णा सिंह, हरिशंकर सिंह, रिंकू सिंह, एवं महिलाओं की ओर से अनुराधा सिंह, सुमन सिंह और बिंदु सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन मे अनुराधा सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री परिवार ने किया पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ

0

दल्तीराजहरा: गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार द्वारा
गुरु पूर्णिमा पर्व को उत्साह एवं उमंग से कोरोना महामारी के कारण लॉक
डॉन को ध्यान में रखते हुए पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ के माध्यम से मनाया
गया यह पर्व अपने गुरु के प्रति आस्था को प्रकट करता है इस को व्यास
पूर्णिमा भी कहते हैं इस दिन को चारों वेदों के रचयिता और महाभारत जैसे
महाकाव्य की रचना करने वाले वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है


गायत्री परिजनों ने भी अपने गुरु वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम
शर्मा का पूजन कर उनके विचारों एवं उनके द्वारा लिखे गए 3200 ग्रंथों को
आत्मसात करने का संकल्प लिया गया तथा उनके द्वारा बताए गए विचारों को जन
जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया मुख्य ट्रस्टी शिवकुमार कलिहारी
द्वारा गुरु पर्व पर सभी परिजनों से आह्वान किया गया। हम सभी लोग गुरु
के बताए गए मार्ग पर चलेंगे और पूरे विश्व मैं फैल चुके कोरोना महामारी
से बचने के लिए शासन द्वारा बताए गए नियमों को पूरी तरह पालन करने की
सलाह दिया गया और इसे समाप्त करने के लिए सभी को तप साधना को और बढ़ाने के
लिए कहा गया आज व्यासपीठ से देव प्रसाद आर्य परिवारिक रूपेश कुमार यादव,
चारू साहू, कुमारी चंचल साहू, कुमारी चांदनी साहू द्वारा यज्ञ का संचालन
किया गया कार्यक्रम में सभी ट्रस्टी गण सहपरिवार तथा प्रमुख परिजन
उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS