City Media - Page 17 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 17

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, दलपत सागर, नगर निगम में महापौर संजय पाण्डे को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0

जगदलपुर:- मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज दलपत सागर परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे को बधाई दी।इस दौरान महापौर संजय पाण्डे का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बीएमसी चुनाव में एनडीए को मिली यह प्रचंड जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह विजय इस बात का प्रमाण है कि जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

महापौर संजय पाण्डे ने अपने संबोधन में कहा कि इस महत्वपूर्ण चुनाव में उन्हें संगठनात्मक एवं संचालन स्तर पर अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा मैं आगे भी पार्टी की विचारधारा, जनसेवा और संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा। यह जीत हम सभी को और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें प्राप्त हुए सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के हृदय से आभारी हैं।उल्लेखनीय है कि मुंबई महानगरपालिका बीएमसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महापौर संजय पाण्डे को संगठनात्मक एवं संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने लगभग 15 दिनों तक मुंबई में रहकर पार्टी के पक्ष में सघन प्रचार किया और संगठन को मजबूती प्रदान की, जिसका सकारात्मक परिणाम आज एनडीए की प्रचंड जीत के रूप में सामने आया।एनडीए की इस ऐतिहासिक विजय के बाद आज नगर निगम परिसर में भी महापौर संजय पाण्डे को बधाई दी गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, निगम के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने इस जीत को संगठन की सामूहिक सफलता बताया।

विकसित भारत जी-राम-जी जैसी अच्छी योजना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

0

कांग्रेस के राजनीतिक पाखण्ड से वाकिफ है छत्तीसगढ़ की जनता – वेदप्रकाश पाण्डेय

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप – वेदप्रकाश पाण्डेय

किसानों, मज़दूरों और ग़रीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है विकसित भारत जी-राम-जी योजना – वेदप्रकाश पाण्डेय*जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुये कहा है कि ‘विकसित भारत : जी राम जी अधिनियम’ को लेकर कांग्रेस लगातार तथ्य और सत्य की अनदेखी कर झूठ फैलाकर प्रदेश के किसानों व मजदूरों को बरगलाने का काम कर रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि वीबी-जी राम जी को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चल रहा प्रदर्शन कांग्रेस के किसान-मजदूर विरोधी चरित्र का परिचायक है। कांग्रेस के प्रपंच और झूठ की राजनीति को प्रदेश की जनता बखूबी जानती है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि दरअसल कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह तथ्यहीन बातें कर रही है और वह किसी भी सूरत में प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाने के षड्यंत्रों का ताना-बाना बुनने में लगी है। लेकिन कांग्रेस अपने इन मंसूबों में कतई कामयाब नहीं होगी, क्योंकि पूरा प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक पाखण्ड से अच्छी तरह वाकिफ है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ से प्रदेश के जन-जन तक पहुँचकर जागरुकता के लिए प्रतिबद्ध हैं। पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहाँ 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। कांग्रेस शासन काल में मनरेगा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ और रोजगार के नाम पर लोगों से छलावा किया गया। इतना ही नहीं, अपितु लोगों से काम लेने के बाद उनको समय पर भुगतान नहीं किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि गाँवों के सर्वांगीण विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गाँवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत-2047 की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समुचित रोजगार मिले, इसी संकल्पना को पूरा करने के लिए यह योजना लाई गई है। विकसित गाँव से विकसित भारत की शुरुआत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को रोजगार मिले और उनका विकास हो, इस दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

बालोद जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र डौंडी विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम कारूटोला , घोटिया एवं पेंड्री में सीईओ जिला पंचायत बालोद ने किया पीएम आवासों का औचक निरीक्षण

0

आज दिनांक 15.01.2026 को जिला बालोद अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र डौंडी विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत कुरुटोला, घोटिया एवं पेंड्री में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालो सुनील कुमार चन्द्रवंशी द्वारा पीएम आवासों का औचक निरीक्षण करते हुए नवीन स्वीकृत आवास लाभार्थियो के अप्रारंभ आवासो को यथाशीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन आवासो को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा गया, साथ ही लाभार्थियो को उक्त निर्माणाधीन आवासो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिंस्टम/सोखता गढ्ढा का निर्माण करने तथा पीएम सूर्य घर योजना के तहत् सोलर पैनल लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।

योजनान्तर्गत लाभार्थियो से चर्चा करते हुए आवास निर्माण से संबंधित समस्याओ को संज्ञान में लेते हुए तत्काल समाधान हेतु संबंधित अमलो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।साथ ही ग्राम पंचायत मे रुके हुए एवं अप्रारम्भ आवास का निरीक्षण क़र अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा साथ ही अधिकारी /कर्मचारी को हितग्राही की समस्याओं का त्वरित निदान करने क़े निर्देश दिए। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में जिला समन्वयक PMAYG, एपीओ मनरेगा, एपीओ SBM, एपीओ NRLM, सीईओ J P, विकासखंड समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग डोंडी उपभियंता, तकनीकी सहायक आवास / नरेगा, आवास नोडल,सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

निलेश श्रीवास्तव आईंरा इंटरनेशनल के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त

0

दल्लीराजहरा पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन जो कि भारतवर्ष में ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के नाम से भी जाना जाता है विश्व के 10 देश एवं भारत के 24 राज्यों में पत्रकारों के संरक्षण संवर्धन के लिए सक्रिय प्रतिष्ठित संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन में दल्ली राजहरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय निलेश श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है साथ ही उन्हें संगठन को मजबूत करने की भी जिम्मेदारी दिया गया है उनकी नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा प्रदेश महासचिव विमल चंद जैन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला की अनुशंसा से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तारिक जकी बेंगलुरु ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर किया है श्री निलेश श्रीवास्तव ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा है कि आईरा स्थापित संगठन है इन्हें छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में स्थापित किया जाएगा निलेश श्रीवास्तव के प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़ नियुक्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला प्रदेश महासचिव विमल जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय गोस्वामी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अनिल मिश्रा खैरागढ़ जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह परिहार प्रदेश कोर कमेटी नितिन भांडेकर शिवानी परिहार जिला अध्यक्ष आशीष साहू जिला उपाध्यक्ष अनूप सोनी सहित तमाम ईस्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया है

संजय बैंस (पूर्व जनपद सदस्य) ने कलेक्टर से बातचीत कर स्कूल को दिलाया शिक्षक तालाबंदी टला

0

ग्राम पंचायत अडजाल के प्राथमिक शाला में 83 बच्चे विद्यार्थी है और एक शिक्षक के भरोसे शाला संचालित हो रहा है ग्राम की सरपंच गीता भंडारी और शाला विकास समिति के अध्यक्ष बैसाखीन बाई शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई बार निवेदन कर थक चुके थे । शासन की ओर से कुछ भी सकारात्मक पहल न होने पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित पूरे पदाधिकारी गण क्षेत्र के भाजपा नेता संजय बैंस को अपनी समस्या से अवगत कराया । कि हमारे बच्चों की शिक्षा दीक्षा एक ही शिक्षक होने से चरमरा गया है । स्कूल मे शीघ्र एक शिक्षक की और आवश्यकता है जिससे हमारे बच्चों का भविष्य उज्वल हो सके ।

संजय बैंस ने ग्रामीणों जनों की बात को गम्भीरता से सुनते हुए बालोद कलेक्टर को पत्र देकर ग्राम पंचायत अडजाल ग्राम पंचायत रजही ग्राम पंचायत कुसुमकसा के कन्या आश्रम में शीघ्र शिक्षक नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा । शासन ने उनके पत्र पर त्वरित सकारात्मक कार्यवाही करते हुए दूसरे दिन ही सभी स्कूल के लिए शिक्षक नियुक्ति का आदेश भी जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जारी किया गया । उनके आदेश के बाद भी शिक्षक ज्वाइन नहीं कर रहे है जिससे ग्रामीण जन पुनः ताला बंदी का आवेदन लेकर ब्लाक शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे और तालाबंदी का पत्र ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री चतुर्वेदी को पत्र सौंपे । तथा उन्होंने उपरोक्त सभी बातें भाजपा नेता संजय बैंस के भी संज्ञान में रखे जिससे भाजपा नेता संजय बैंस ने तुरंत ब्लाक शिक्षा अधिकारी के साथ ग्राम पंचायत अडजाल पहुंचे और विभागीय अधिकारी ग्राम के सरपंच शाला विकास समिति के सभी सदस्य ग्रामीण जन के बीच चर्चा करते हुए कहा कि ताला बंदी के निर्णय को वापस लेते हुए आपको सोमवार को नए शिक्षक आपके शाला में मिल जाएगा । साथ ही आपके ग्राम के नए विद्यालय के लिए भी 20 लाख रुपए नए बिल्डिंग की स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा गया है जिसे जल्द स्वीकृति मिल जाएगा ।

हमारे क्षेत्र में जहां भी शिक्षक की कमी है सभी जगह सोमवार को नए शिक्षक की नियुक्ति किया जा रहा है ।ग्राम की सरपंच गीता भंडारी ने भाजपा नेता संजय बैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे गांव के विद्यालय में पिछले छः महीने से शिक्षक की कमी थी जिसे हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संजय बैंस ने नए शिक्षकों की भर्ती के आदेश लाकर पूरा किए है हम और ग्रामीण जन पिछले दस वर्षों से नए शाला भवन के लिए प्रयासरत थे जो भैया जी के प्रयास से ये भी पूरा होने वाला है शाला विकास समिति सहित सभी ग्रामीण जन संजय बैंस का आभार व्यक्त किए इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष जैन अशोक धर्मगुड़ी सहित ग्रामीण जन चित्रसेन निषाद देव सिंग दुलाऊ राम पिस्दा सुलोचना बाई भुनेश्वरी सेन मल्लेश्वरी बाई लता बाई सीमा बाई हेम बाई उपस्थित रहे ।

साय की ‘बगिया’ के खिले शिक्षकों की उम्मीदों के फूल

0

98-99 बैच के एलबी संवर्ग शिक्षकों का मसला रखा जाएगा केबिनेट में

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बगिया में एलबी संवर्ग के शिक्षकों की उम्मीदों के फूल खिल उठे हैं। मुख्यमंत्री साय ने1998-99 बैच के एलबी संवर्ग शिक्षकों की पुरानी पेंशन की मांग संबंधी प्रस्ताव मंत्रिमंडल केबिनेट बैठक में रखने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने यह वादा अपने गृहग्राम बगिया में मिलने पहुंचे एक शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल से किया है।

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधि मंडल ने 1998–99 एलबी संवर्ग के शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके गृहग्राम बगिया में भेंट कर विस्तृत चर्चा की। यह प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा संभागीय अध्यक्ष हजरत अली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने संगठन को लगभग 40 मिनट का समय देकर पूरी गंभीरता से संघ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और तथ्यों को सुना। चर्चा के दौरान संभागीय अध्यक्ष हजरत अली ने अवगत कराया कि 1998–99 में शिक्षकों की नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक एवं व्याख्याता के पदों पर निश्चित वेतनमान के साथ की गई थी, जिसमें वार्षिक वेतनवृद्धि भी दी जाती रही। वर्ष 2001 में नियमितीकरण तथा उसी वर्ष पंचायत स्कूलों का छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में विलय होने के बावजूद 1998–99 एलबी संवर्ग शिक्षकों को विभाग में मर्ज नहीं किया गया, जो उनके साथ गंभीर अन्याय रहा। संघ ने यह भी बताया कि लंबे संघर्ष के बाद 2018 में शिक्षकों का शासकीयकरण हुआ, जबकि भारत सरकार के सिविल सेवा पेंशन नियम 1972 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अनुसार जिन कर्मचारियों की नियुक्ति 2004 के पूर्व हुई है, उन्हें देय तिथि से सकल लाभ सहित पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। अन्य सभी संवर्गों जैसे संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन एवं अनियमित कर्मचारियों को यह लाभ मिल चुका है, किंतु 1998–99 एलबी संवर्ग शिक्षक आज भी इससे वंचित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को यह भी बताया कि वर्तमान में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को मात्र 1300–2300 रुपये ही पेंशन मिल रही है, जिससे उनका जीवन-यापन अत्यंत कठिन हो गया है। अब तक लगभग 1000–1500 शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा वर्ष 2028 तक लगभग 75 प्रतिशत शिक्षक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि 1998–99 एलबी संवर्ग शिक्षकों की मांगों को केबिनेट की बैठक में चर्चा हेतु रखा जाएगा तथा चर्चा के पश्चात महासम्मेलन का समय निर्धारित किया जाएगा। इस आश्वासन से वहां उपस्थित लगभग 150 शिक्षक अत्यंत उत्साहित हुए और गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। वार्ता के दौरान प्रदेश संगठन सचिव विश्वनाथ प्रधान, संभागीय उपाध्यक्ष डेजमन रजवाड़े, अशोक कुमार दर्पण, अब्राहम खलको, अशोक साहू, गुलाब देवांगन, बोधन राजवाड़े, यशवंत प्रताप सिंह, सूरज सिंह, झामेश्वर राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

भक्त गुहा निषाद जयंती पर घोटिया में मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ( गांधी) ने दी बधाई

0

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के कुसुम कसा मंडल के ग्राम घोटिया में निषाद समाज के द्वारा भक्त गुहा निषाद जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी) उपस्थित थे ।सबसे पहले समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाल कर ढोल बाजा के साथ योगेंद्र सिन्हा (मंडल अध्यक्ष ) का स्वागत किया । तत्पश्चात भगवान श्री राम चंद्र एवं भक्त गुहा निषाद राज का पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप केवट( मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक )एवं मंच में उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया ।वहीं निषाद समाज के सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण भी किया गया ।

तत्पश्चात प्रभु श्री राम जी के अनन्य केवट महाराज ने अपने नाव में बैठाकर माननीय मंडल अध्यक्ष गाँधी एवं समस्त अतिथियों के द्वारा पार लगाया गया। मंडल अध्यक्ष ने प्रभु श्रीराम जी का जयकारे के साथ समस्त परिक्षेत्र से आए समाज के लोगों को निषाद जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीएवं बताया कि भगवान राम के प्रिय सखा निषाद राज की जयंती पर केवट समाज द्वारा बड़े ही भव्य रूप से सभी जगह शोभा यात्रा निकाली जाती है । समाज के लोगों हमेशा एकत्र होकर काम करने को कहा ।और बताया कि केवट राज रामायण का एक खास पात्र है, भगवान श्री राम का जब वनवास से लौट के उपरांत राज्य अभिषेक हो रहा था तब भाई भरत ने कहा भैया जिन्होंने आपको लंका विजय में साथ दिए थे सबको निमंत्रण भेजा है ।

अब बताइए कोई और हो तब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने कहा मेरे अनंत मित्र निषाद राज को इस राज्य अभिषेक में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए । उन्होंने निषाद राज को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण भेजा था कारण यह था कि हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने निषाद राज द्वारा किए गए उपकार को नहीं भूले थे । क्योंकि जब भगवान श्री राम वनवास में जा रहे थे तब निषाद राज ने मां सीता भाई लक्ष्मण और भगवान श्री राम को गंगा पार कराया था । जब गंगा पार कराने की बदले में भगवान श्री राम ने उन्हें दाम पूछा तब उन्होंने कहा कि जिस तरह मैंने आपको गंगा पार कराया है इसी तरह प्रभु आप भी मुझे इस भवसागर से पार करा देना यही मेरी कीमत होगी । एक बार फिर सभी को भगवान श्री राम के अनन्य भक्त निषाद राज की जयंती पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मितेन्द्र वैष्णव , हेमंत साहू भाजपा नेता व निषाद समाज के घोटिया परिक्षेत्र के अध्यक्ष महेश राम निषाद, ग्राम पंचायत के सरपंच ममता मंडावी, उप सरपंच भोज राम साहू, दानी राम निषाद, बहुर निषाद, तीरथ निषाद, फिरतू निषाद, टेमिन निषाद, शत्रुघ्न निषाद, पुखराज निषाद, कौशलेंद्र साहू, संदीप देवांगन एवं समस्त सामाजिक गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से पत्रकार संघ की सौजन्य भेंट

0

जगदलपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रमादित्य झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश झा, उपाध्यक्ष (महिला) प्रीति वानखेड़े, सचिव संतोष चौधरी, सह सचिव भरत सिंह सेठिया, कोषाध्यक्ष दीनबंधु रथ, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव हेलिना मोजेस तथा ग्रंथपाल ओमप्रकाश यादव से न्यालय परिसर में बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बस्तर की मूल समस्याओं, जनहित के मुद्दों एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों ही संघों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए परस्पर सहयोग से आगे बढ़ने की सहमति जताई।

बस स्टैंड में चला प्रशासन का बुलडोजर

0

हटाए गए 80 से भी ज्यादा अवैध निर्माण

अवैध कब्जों पर जारी रहेगी कार्रवाई: जागेश्वर कौशल एसडीएम

बीजापुर नगर पालिका परिषद बीजापुर क्षेत्र के नया बस स्टैंड के पीछे चट्टान पारा से लगे भाग में वन मद की भूमि में अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 80 से भी ज्यादा अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीन बार विगत वर्षों में जिला प्रशासन द्वारा किया गई थी।

ताजा कार्रवाई के पूर्व नगर पालिका परिषद बीजापुर द्वारा अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने कहा गया था। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर के बाबा चिकटराज समिति द्वारा जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया था। कलेक्टर बीजापुर के आदेश पर एसडीएम के निर्देशन में राजस्व, पुलिस, वन विभाग, नगर पालिका परिषद बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा प्रातः 8 बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारम्भ किया गया। 80 से अधिक अतिक्रमणकारियों को शासकीय भूमि से बेदखल किया गया। इस कार्रवाई पर नगरवासियों ने खुशी जाहिर की है।

भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला दहन, सख्त कार्रवाई की मांग

0

जगदलपुर सराफा व्यवसायी से मारपीट और गीदम क्षेत्र में आपराधिक वारदातों की वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया। बस्तर जिले के दंतेवाड़ा जिले की व्यापार नगरी गीदम में राजनीतिक फिजा बदरंग हो गई है। सरकार पर लगातार हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया।

बस स्टैंड में किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि गीदम क्षेत्र में लगातार अपराध, मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर बुजुर्ग सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन जारी रहेगा।पुतला दहन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS