City Media - Page 186 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 186

आगामी बारिश को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने ली आपात बैठक

0
  • शहर में नाले और नालियों की सफाई निरंतर करने दिया आदेश
  • अपने आसपास में सफाई आमजनता भी रखे

दल्लीराजहरा – मानसून शुरू के होने के पूर्व आगामी बारिश को देखते हुए दल्लीराजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवम पीआईसी मेंबरों विशाल मोटवानी संजीव सिंह भूपेंद्र श्रीवास सुरेश जायसवाल अरुणा रामटेके की बैठक लेकर आगामी बारिश के चलते बढ़ती बीमारी शहर के बारा मासी नाला सफाई व 27 वार्डों की नाली सफाई व दवाई छिड़कने का निर्णय लिया गया साथ ही आम जनता से अपील की गयी कि कही भी गंदा बारिश का पानी इकठ्ठा न होने दे। जनता की भी जवाबदारी बनती है कि अपने आसपास साफ सफाई रखे और जहाँ भी नाली भराव, नालों में गंदगी दिखे तो नगर पालिका को सूचित करे। तोरण लाल साहू ने बताया कि बारिश के पानी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इनमें शामिल हैं सर्दी, जुकाम, फ्लू, निमोनिया, डायरिया, और पेट से संबंधित संक्रमण विस्तार से प्रदूषण बारिश का पानी हवा में मौजूद प्रदूषकों को भी अपने साथ ले आता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियां जैसे निमोनिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस हो सकती हैं।पानी से फैलने वाली बीमारियां बारिश के पानी में दूषित तत्व और बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जिससे डायरिया, जॉन्डिस, हेपेटाइटिस ए,टाइफाइड और हैजा जैसी बीमारियां हो सकती हैं।हवा से फैलने वाली बीमारियां बारिश के मौसम में अचानक तापमान में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, फ्लू और वायरल संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।

मच्छर से फैलने वाली बीमारियां बरसात के मौसम में जमा पानी मच्छरों के लिए प्रजनन का अच्छा जगह बनाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए अपने आसपास साफ सफाई रखे।

सुरक्षित मातृत्व अभियान में पचासों गर्भवती महिलाओं की जांच

0
  • 93 महिलाएं मिलीं उच्च जोखिम श्रेणी की

जगदलपुर कलेक्टर बस्तर हरिस एस. के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन किया गया।

जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तिया ने जानकारी देते हुए बताया जगदलपुर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित तीनों शाहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो गीदम रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हरपारा, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पहले से चिह्नित किया गया था। अन्य गर्भवती महिलाओं का भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच उपचार व दवा वितरण किया गया। साथ ही जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम योजना अंतर्गत आई हुई गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। विभाग द्वारा इस दिवस के लिए पूर्व से ही तैयारी पूर्ण कर ली गई थी। चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सोनम कुंजाम की ड्यूटी लगाई गई थी। डॉ. सोनम कुंजाम द्वारा 22 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी कर जांच की गई। इसके साथ ही तीनों पीएचसी में महिला चिकित्सक डॉ. एंजल पलक, डॉ.लक्ष्मी देवी, डॉ.मोमिता बसाक के साथ अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। शहरी क्षेत्र मे कुल 132 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की गई। जिनमें से 91 उच्च जोखिम श्रेणी की थी। सभी 132 महिलाओं का विभिन्न निःशुल्क लैब जांच भी की गई एवं 19 गर्भवती महिलाओं को रेफर किया गया। आप को यह बता दें किया प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला चिकित्सालय में निशुल्क आयोजित किया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और शत प्रतिशत सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है।

जगदलपुर के विभिन्न वार्डों से गर्भवती माताओं को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए 102 व 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी जिसमें शहरी क्षेत्र कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व मितानिनों ने भरपूर सहयोग दिया एवं स्वयं उपस्थित रहीं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी. मैत्री ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारपारा में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का जायजा लिया और गर्भवती महिलाओं मितानिन और वहां कार्यरत स्टाफ से जानकारी लेकर सफल आयोजन के लिए तारीफ की।

बस्तर के जल, जंगल, जमीन बचाने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शुरू की न्याय पदयात्रा

0
  • किरंदुल से शुरू हुई न्याय पदयात्रा 29 को पहुंचेगी दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय
  • दंतेवाड़ा में किया जाएगा कलेक्ट्रेट का घेराव 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय पदयात्रा आज 26 मई को किरंदुल से प्रारंभ हुई। किरंदुल दंतेवाड़ा तक 40 किमी लंबा सफर तय करने वाली इस न्याय पदयात्रा का आगाज धमाकेदार हुआ। पहले दिन ही यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसजन और बस्तर के ग्रामीण शामिल हुए।

किरंदुल में कांग्रेसजनों ने दीपक बैज का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेताओं की आरती उतारकर एवं उन्हें तिलक लगाकर पदयात्रा के लिए रवाना किया। इससे पूर्व किरंदुल में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम तेज गति से चल रहा है। अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से भविष्य में भी कई मामले होने की आशंका है इन्हीं मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है गी। दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉर्पोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को दे दी गई हैं।बैलाडीला की खदान 1-ए और 1-बी आर्सेलर मित्तल के हवाले को 50 साल के लिए कर दी गई हैं। बैलाडीला 1-सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दे दी गई है। कांकेर जिले की हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दी गई है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर की सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाई जा रही है। श्री बैज ने कहा कि यह सिर्फ बस्तर की खनिज संपदा के निजीकरण का ही मामला नहीं है, बल्कि हमारी अस्मिता, हमारे अस्तित्व, हमारी संस्कृति और परंपराओं पर भी सीधा हमला है। इन कॉर्पोरेट घरानों के माध्यम से लाखों बाहरी लोग बस्तर में आकर बस जाएंगे और हमारी संस्कृति, परंपरा से खिलवाड़ करने लगेंगे। दीपक बैज ने कहा कि इतना सब देखते हुए भी बस्तरवासी नहीं जगे, तो हम सबका भविष्य कतई सुरक्षित नहीं रहेगा। इसलिए उठो, जागो और अपने प्यारे बस्तर के अस्तित्व की लड़ाई में भागीदार बनो।

सुशासन तिहार में निपटाए गए 2495 में से 2493 आवेदन, बकावंड जनपद ने रचा इतिहास

0

बकावंड सुशासन तिहार में आवेदनों के निपटारे के मामले में इतिहास रच दिया है। कोसमी एकटा गुड़ा में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में करीब 10 ग्राम पंचायतोंसे प्राप्त 2495 आवेदनों में से 2493 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है। यह बड़ी उपलब्धि जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ परेश्वर कुर्रे के नेतृत्व में हासिल की गई है।

समस्याओं का समाधान आपके शहर, आपके ग्राम समाधान शिविर के तहत कोसमी एकटागुड़ा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत कोसमी, भेजरीपदर, दशापाल, राजनगर, सरगीपाल, मसगांव, कोरटा, तुंगापाल, नलपावंड, पीठापुर, आदि ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इस दौरान जनपद सीईओ पारेश्वर कुर्रे ने बताया कि इन पंचायतों से सुशासन तिहार के दौरान कुल 2495 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2493 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है, जबकि मात्र 2 आवेदन लंबित हैं। श्री कुर्रे ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरणकिया जा रहा है और सरकार की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभान्वित करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। शिविर में बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष परिस बेसरा, जनपद पंचायत अध्यक्षा सोनबारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष तरुण कुमार पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मंडल अध्यक्ष पीतांबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, जितेंद्र पाणिग्रही, हेमकांत सिंह ठाकुर, सरगीपाल मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम जोशी, ग्राम पंचायत सरपंच नीलम कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, रणविर सिंह बैस आदि जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र ग्रामीण बड़ी संख्याओं मौजूद रहे।

कांग्रेस घोटाला क्वीन: महेश कश्यप

सभा को संबोधित करते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा- गोबर घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, गौठान घोटाला, शराब घोटाला, ऐसे कई घोटाला किए हैं कांग्रेस ने। छत्तीसगढ़ में सड़क बिजली, पुल पुलिया की व्यवस्था कांग्रेस सरकार नहीं कर रही थी। जबसे हमारी सरकार बनी है, पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया, गांव गांव में बिजली पहुंचाई गई, पुल पुलियों का निर्माण कराया। हमारे नेता अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया था और हमारी भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को संवारने का काम कर रही है। देश में 60 साल राज करने वाली कांग्रेस ने कुछ कार्य नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को हर क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं।

जुवारी नदी को मिलेगी नई पहचान: नगर पालिका से नामपट और संरक्षण की मांग

0

दल्लीराजहरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर “जुवारी नदी” को उसका खोया हुआ सम्मान दिलाने के लिए अब स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सामने आने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्थ लाखानी ने नगर पालिका परिषद, दल्लीराजहरा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इस पवित्र नदी की पहचान बहाल करने की मांग की है।

ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया कि जुवारी नदी—जिसे ग्रामीण क्षेत्र में देवदहरा के नाम से भी जाना जाता है—का उल्लेख 1921 के ऐतिहासिक ग्रंथ “दुर्ग दर्पण” में भी मिलता है। वर्तमान में यह नदी अपनी सांस्कृतिक पहचान खो चुकी है और एक उपेक्षित नाले का रूप ले चुकी है।

प्रमुख मांगें:

1. नगर के प्रमुख स्थानों पर “जुवारी नदी” के नामपट लगाए जाएं, ताकि नागरिकों को इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की जानकारी हो सके।

2. जनजागरण अभियान के माध्यम से लोगों को नदी के महत्व से अवगत कराया जाए।

3. नदी के उद्गम स्थल मां शीतला मंदिर परिसर स्थित प्राचीन जलकुंड को संरक्षित सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसमें भव्य द्वार, जानकारी युक्त पट्टिका, स्वच्छता अभियान, बैठने की व्यवस्था और वृक्षारोपण का प्रस्ताव शामिल है।

 

रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन परियोजना स्वीकृति पर खदान मजदूर संघ किरंदुल ने किया बस्तर सांसद का महेश कश्यप का अभिनंदन

0

किरंदुल मोदी सरकार द्वारा बस्तरवासियों के बहुप्रतीक्षित सपने को पूरा करते हुए रावघाट से जगदलपुर तक की रेल लाइन परियोजना के लिए साढ़े 3 हजार 513 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 140 किमी लंबी इस रेलवे ट्रेक के पूर्ण होने के से बस्तर के जिन हिस्सों के लिए रेल का सफर एक सपने के सामान था वह शीघ्र ही हकीकत में तब्दील होगी। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार एवं बस्तर के सांसद महेश कश्यप का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया तथा जगदलपुर तक परिचालित ट्रेनों को किरंदुल तक संचालित करने की मांग की गईं। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मोदी सरकार द्वारा आमजनों के हितार्थ समस्त कार्यों को पूर्ण किये जाने की बात कही गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था समूचे विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर समस्त भारतीयों को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई दी गईं। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्लीराव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, उपेंद्र त्रिपाठी, विराट अवस्थी, अनूप बिश्वास, बसंत कुमार, शेख समीर उपस्थित थे।

गौण खनिज का अवैध परिवहन करते पकड़े गए 12 वाहन, केस पर दर्ज

0
  •  एसडीएम ऋषिकेश तिवारी की बड़ी कार्रवाई 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 25 मई को बस्तर जिले के ग्राम माड़पाल, उपनपाल, लालबाग जगदलपुर कवि आसना और 26 मई को ग्राम जामगुड़ा फरसागुड़ा एवं बकावंड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी द्वारा उलनार क्षेत्र के औचक निरीक्षण में अवैध रूप से गौण खनिज रेत, गि‌ट्टी, मुरूम का 12 वाहनों में अवैध परिवहन- खनन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं और उत्खन्नकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर पुलिस वाहनों को अभिरक्षा में दिया गया है।

खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि 6 हाइवा वाहन व एक ट्रेक्टर से रेत का, दो हाइवा वाहन से चूना पत्थर और दो टीपर से मुरूम सहित एक जेसीबी से मुरूम उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी 12 वाहनों को मय खनिज जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुए वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी बकावंड ऋषिकेश तिवारी एवं जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनिज अधिकारी शिखर चेरपा, खनिज निरीक्षक मृदुल गुहा तथा खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम पच्चीपन उपस्थित थे। सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 सहपठित खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दंडनीय अपराध है। अवैध परिवहनकर्ता के विरुद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर खनिज विभाग द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लौह अयस्क नगरी में सुहागिन श्रद्धाल महिलाओं ने वट सावित्री अमावस्या का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

0

दल्लीराजहरा आज सोमवार 26 मई 2025,ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा की सुहागिन श्रद्धालु महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना,कथा श्रवणकर व आरती पश्चात प्रसाद वितरित किए।इसी क्रम में स्थानीय बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप, स्ट्रीट नं.10, वार्ड नं.22 कला मंच के समीप स्थित वट वृक्ष (बरगद) की वट सावित्री अमावस्या के शुभ अवसर पर वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना कर मौसमी फल,फूल,भीगे चने, मिष्ठान, सोहाग व श्रृंगार सामग्री अर्पितकर, सती सावित्री व सत्यवान की पौराणिक कथा श्रवण किए तथा वट वृक्ष के 108 फेरे (परिक्रमा) लगाए व कच्चा धागा लपेटे। वट सावित्री व्रत के संबंध में श्रीमती ममता शर्मा ने बताया की ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सनातनी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए (दीर्घायु हेतु) वट सावित्री व्रत रखती हैं।

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष (बरगद) की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं।इसके अतिरिक्त जहां आज संयोग से सोमवती अमावस्या होने के कारण उपस्थित सुहागिन महिलाओं ने समीप में स्थित पीपल वृक्ष की भी पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर फेरे लगाए व अपने परिवार सहित सभी के परिवार में सुख,शांति व समृद्धि हो इस मंगलकामना के साथ उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किए। इस अवसर पर ममता शर्मा, राधा मिश्रा, सीमा राजोरिया, लता कुलदीप, माण्डवी मिश्रा,प्रमिला नायक,शारदा देवांगन,लीला राव,लीना देवांगन, शशि राजपूत, सोनाली राजपूत,श्रीमती द्विवेदी,गुड्डी गुप्ता,बबली शर्मा, नीतू पाण्डेय, सुशीला कुलदीप सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

गौण खनिज का अवैध परिवहन करते पकड़े गए 12 वाहन, केस पर दर्ज

0
  •  एसडीएम ऋषिकेश तिवारी की बड़ी कार्रवाई 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 25 मई को बस्तर जिले के ग्राम माड़पाल, उपनपाल, लालबाग जगदलपुर कवि आसना और 26 मई को ग्राम जामगुड़ा फरसागुड़ा एवं बकावंड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी द्वारा उलनार क्षेत्र के औचक निरीक्षण में अवैध रूप से गौण खनिज रेत, गि‌ट्टी, मुरूम का 12 वाहनों में अवैध परिवहन- खनन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं और उत्खन्नकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर पुलिस वाहनों को अभिरक्षा में दिया गया है।

खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि 6 हाइवा वाहन व एक ट्रेक्टर से रेत का, दो हाइवा वाहन से चूना पत्थर और दो टीपर से मुरूम सहित एक जेसीबी से मुरूम उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी 12 वाहनों को मय खनिज जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुए वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी बकावंड ऋषिकेश तिवारी एवं जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनिज अधिकारी शिखर चेरपा, खनिज निरीक्षक मृदुल गुहा तथा खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम पच्चीपन उपस्थित थे। सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 सहपठित खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दंडनीय अपराध है। अवैध परिवहनकर्ता के विरुद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर खनिज विभाग द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंधन की लापरवाही से जर्जर हो रहे हैं बीएसपी क्वाटर: श्याम जायसवाल

0
  • मेंटेनेंस पर नहीं दिया जा रहा है जरा भी ध्यान
  • बीएसपी आवासों की छत पर डामर कोटिंग भी नहीं

दल्लीराजहरा भाजपा के युवा नेता श्याम जायसवाल ने बीएसपी प्रबंधन पर नागरिकों की सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीएसपी प्रबंधन की लापरवाही से बीएसपी क्वाटर लगातार जर्जर हो रहे हैं।

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा है कि आज दल्लीराजहरा में बीएसपी की 80 प्रतिशत से ज्यादा बड़ी बिल्डिंग खंडहर बन चुकी हैं। सिंगल क्वाटर की तो यह हालत हो चुकी है कि मामूली बारिश में भी क्वाटर की छत टपकने लगती है। कोई अधिकारी इस पर ध्यान देने वाला नहीं है। जर्जर क्वाटरों में रहने वाले कर्मचारी बीएसपी कार्यालय के चक्कर काट काटकर परेशान हो जाते हैं, मगर लगता है उनकी परेशानी से बीएसपी अधिकारियों को को मतलब नहीं है।केवल बीएसपी के अधिकारीयो के क्वाटर का ही मेंटेनेंस किया जा रहा है। बाकी बीएसपी कर्मी व थर्ड पार्टी एलाटमेट कराने वाले क्वाटर में बीएसपी प्रबंधन किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वैसे ही लोगों को बीएसपी में अब थर्ड पार्टी एलाटमेट मिलने में भी भारी परेशानी आ रही है। प्रबंधन द्वारा इस ओर से भी आंख फेर ली गई है। जिन लोगों ने भी बीएसपी क्वाटर एलाटमेट के लिए आवेदन किया है उन्हें केवल यह जवाब दिया जाता है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो तय करेगी कि क्वाटर एलाटमेट किसे करना है और किसे नहीं। श्याम जायसवाल ने कहा कि पिछले एक साल से इस कमेटी की कोई बैठक नहीं हो सकी है और लोग परेशान हैं। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि शीघ्र सभी मामले में बीएसपी के उच्च अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कम से कम क्वाटरों की छतों पर तत्काल डामर कोटिंग सीट बिछाई जाए जिससे लोगों को बारिश में छत टपकने से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

MOST POPULAR

HOT NEWS