City Media - Page 117 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 117

शाला भवन जर्जर, किचन शेड तले पढ़ाई, फिर भी नवोदय तक उड़ान

0
  •  10 साल से खंडहर हालत में है से भवन, 6 साल से किचन शेड में क्लास
  • नक्सल प्रभावित इलाके के बच्चे समस्याओं के बीच दिखा रहे हैं प्रतिभा 

जगदलपुर प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, खुद ही निखर कर सामने आ जाती है। जहां चाह, वहां राह की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं धुर नक्सल प्रभावित एक गांव के बच्चे। इस गांव का प्राथमिक शाला भवन करीब 27 साल पहले बना था और 15 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले ही यह भवन ढहने की स्थिति में पहुंच गया। खतरे की आशंका को देखते हुए कक्षाएं स्कूल के किचन शेड तले संचालित की जा रही हैं। इतनी बड़ी विडंबना के बीच भी इस स्कूल से ऐसे हीरे निकल कर सामने आ रहे हैं, जो नवोदय विद्यालय तक पहुंचने में कामयाब हो रहे हैं। दूसरी सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महज 5 किलोमीटर के फासले पर स्थित इस स्कूल के बच्चों की फिक्र जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जरा भी नहीं है।

यह मामला बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से जुड़ा हुआ है। बीजापुर के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम उल्लूर संजयपारा की शासकीय प्राथमिक शाला बीते 6 वर्षों से किचन शेड में संचालित हो रही है। यह स्कूल विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन हालात देखकर यह यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह स्कूल विभागीय निगरानी के दायरे में है। इस शाला का मुख्य भवन 1997 में निर्मित हुआ था, लेकिन यह भवन ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं रह पाया। पंद्रह वर्ष की आयु तक पहुंचते पहुंचते स्कूल भवन दम तोड़ने लगा। भवन 10 वर्षों से पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। भवन की दीवारों पर दरारें आ चुकी हैं, छत झुक गई है और कभी भी भवन ढह सकता है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शाला का संचालन पिछले 6 वर्षों से स्कूल के किचन शेड में किया जा रहा है। स्कूल के प्रधान अध्यापक श्यामनाथ यादव ने बताया कि किचन शेड में पक्की फर्श नहीं है।किचन शेड के नीचे की जमीन की मिट्टी से लिपाई की जाती है, तब कहीं वह बच्चों के बैठने लायक बन पाती है। बारिश के दिनों में शेड के भीतर पानी भर जाता है और बच्चे गीली जमीन पर बैठकर पढ़ने करने को मजबूर हो जाते हैं। यह दृश्य शिक्षा की गुणवत्ता से ज्यादा, बारिश के दिनों में शिक्षा के लिए संघर्ष की मिसाल पेश करता है।

फिर भी बुलंद हैं हौसले 

शाला प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के माध्यम से भवन को डिस्मेंटल कर नया निर्माण कराने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कई प्रस्ताव भेजे। इतना ही नहीं सुशासन तिहार में भी ग्रामीणों ने आवेदन दिया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात चाहे जैसे भी हों, लेकिन संघर्ष के इस वातावरण में भी उम्मीद की किरण चमकी है। इसी विद्यालय की छात्रा लावन्या कुरगुड़ का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, लेकिन उसे पंख देने के लिए न्यूनतम सुविधाएं तो जरूरी हैं।

क्या यही है शिक्षा का अधिकार?

अब सवाल यह उठता है कि क्या एक प्रतिभाशाली बच्चे को ढंग की कक्षा तक नसीब नहीं होनी चाहिए? क्या शिक्षा के अधिकार की असल तस्वीर यही है, जहां किचन शेड ही क्लासरूम बन गया है? क्या यह प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता की मिसाल नहीं है? बच्चे कीचड़ और मिट्टी में बैठकर ज्ञान की अलख जगा रहे हैं, शिक्षक जर्जर दीवारों के बीच भविष्य गढ़ रहे हैं, और प्रशासन तमाशबीन बनकर देख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का पराक्रम आज नजर आएगा रायपुर में

0
  •  किसान जवान संविधान सभा आज, आएंगे खड़गे

जगदलपुर प्रदेश के किसानों, युवाओं, मजदूरों और आदिवासियों के हक, नारी अस्मिता तथा संविधान की रक्षा के लिए शुरू से आवाज उठाते आ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संघर्ष का प्रतिफल आज रायपुर में अवाम की भारी भीड़ के रूप में नजर आएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनके सामने दीपक बैज की मेहनत दिखेगी।

 

मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित ‘किसान जवान संविधान सभा में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन केसी वेणुगोपाल भी रायपुर आ रहे हैं। श्री खड़गे शाम को 6 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस महति सभा के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूरे छत्तीसगढ़ में घूम घूमकर जिलेवार बैठकें की हैं। इन बैठकों में सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि सैकड़ों की तादाद में आम नागरिक भी शामिल हुए थे। इससे लगता है कि किसान, जवान, संविधान सभा में लाखों की भीड़ जुटेगी। खेती किसानी का समय होने के बावजूद किसान और खेतिहर मजदूर और महिलाओं की भी सभा में खासी आमद रहेगी।अकेले बस्तर संभाग ही हजारों लोग कल शाम ही हजारों लोग रवाना हो चुके हैं और अन्य लोगों की रवानगी का सिलसिला आज सुबह तक जारी रहा।

राहुल गांधी भी कायल हैं बैज के

दीपक बैज कांग्रेस के सिद्धांतों और रीति नीति पर चलते हुए आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और आदिवासियों के हित में शुरू से संघर्ष करते आए हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने प्रदेश में कवर्धा, मुंगेली, बसना, बस्तर समेत कई स्थानों से न्याय पदयात्राएं निकाली और न्याय शब्द को जन जन की जुबान पर बसा दिया है। दीपक बैज की ये यात्राएं बेहद सफल रही हैं। राहुल गांधी भी दीपक बैज की यात्राओं से प्रभावित रहे हैं।  गांधी ने  बैज को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखकर इन यात्राओं के लिए दीपक बैज की सराहना की थी।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने किया सामुहिक रक्तदान

0

जगदलपुर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत महारानी अस्पताल जगदलपुर में सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, जो समाज के प्रति उनकी सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम में विभाग मंत्री रवि ब्रह्माचारी, बजरंग दल विभाग प्रमुख सिकंदर कश्यप, विशेष समर्क प्रमुख योगेंद्र कौशिक, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला मंत्री अमन शर्मा, जिला सेवा विभाग प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, जिला गौ रक्षा संवर्धन प्रमुख विष्णु ठाकुर, बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर संयोजक भवानी सिंह चौहान, नगर सह विधार्थी प्रमुख पवन राजा, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख अभिषेक, नगर सुरक्षा प्रमुख शुभम सिंह, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख सुदेश, शत्रुघ्न, सुंदर, तमिस, अमन, अंशु, अंशुल, जशवंत, काशी कुंदन सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के इस प्रयास की सराहना की जानी चाहिए और हमें भी ऐसे आयोजनों में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान जवान संविधान सभा में शामिल होने रायपुर आ रहे

0

रायपुर/06 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। वे सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में ‘‘किसान जवान संविधान’’ सभा में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे।  मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल भी रायपुर आ रहे है।  खड़गे शाम को 6 बजे वापस रवाना होंगे।

 

सिद्धार्थ मिश्रा स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन

0

जगदलपुर जिला फुटबाल संघ बस्तर द्वारा स्व सिद्धार्थ मिश्रा की स्मृति में स्थानीय प्रियदर्शिनी स्टेडियम में डीएफए ट्राफी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने सर्वप्रथम स्व. सिद्धार्थ मिश्रा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। महापौर संजय पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, संतोष मिश्रा, गौतम कुंडू, मोहन राज बसु, दंतेश्वर राव, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर केएल आजाद, राजेश राव, रविंद्र पटनायक, विश्वजीत भट्टाचार्य, दिलीप दास, रूपक मुखर्जी, दीपक वाधवानी, जोगेंद्र, ललित, सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

रेखचंद बोले – चुनाव आयोग बिहार में गरीबों-वंचितों का वोट देने का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही

0

जगदलपुर/पटना एआईसीसी ने जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन को इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पहली बार बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर आपत्ति जताते हुए कहा वहां पर ऐसा कर चुनाव आयोग मतदाताओं की संख्या को कम करने का प्रयास कर रहा है। जो सीधे-सीधे वहां की जनता के मौलिक अधिकार का हनन हैक्। उन्होंने कहा इसके तहत किसी भी वयस्क को मतदाता बनने या बने रहने के लिए दस्तावेज दिखाना होगा। आयोग ने जो शर्त रखी है उसके अनुसार 11 दस्तावेज का विकल्प है और इसे दिखाने से छूट केवल उन्हीं को है, जिनका या जिनके माता/पिता का नाम 2003 में हुए गहन पुनरीक्षण के बाद जारी मतदाता सूची में दर्ज है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा, ऐसा कर आयोग एक तरह से वहां के लोगों पर ज्यादती करने में लगी है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

उन्होंने कहा, आयोग एक माह के भीतर पूरे बिहार के वोटर का पुनरीक्षण कैसे कैसे करेगा। वहां के लोगों के मन में संदेह है कि गरीबों-वंचितों का वोट देने का अधिकार छीना जा सकता है। आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति को वोट का अधिकार मिले। विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी ने जो सवाल पूछे हैं, उसका जवाब आयोग की ओर से नहीं मिला है। श्री जैन को बिहार में पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद उन्होंने वहां के क्षेत्रों की जानकारी ली है। वे वहां पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बताते हुए कहा कि भाजा के इशारे पर चुनाव आयोग अचानक ऐसा गणित ला रही है ताकि उन्हें फायदा मिले।

राजहरा पुलिस ने चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को ‍ चंद घंटे में किया गिरफ्तार

0
  •  आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू ‍किया गया जप्त ।
  • आरोपी कार्तिक नेताम उर्फ कौआ का पूर्व में कई अपराधिक मामला है दर्ज

मामले का विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.07.2025 के प्रार्थी सचिन राजपूत अपने साथी मनीष पिल्लई के साथ वार्ड क्र. 2 में उनके रिश्तेदार प्रमोद उडीया द्वारा फोन कर मिलने हेतू बुलाने पर ये दोनो एक साथ मोटर सायकल में बैठकर वार्ड क्र0 2 कार्तिक उर्फ कौआ के जीजा किशन बहादुर के घर तरफ से जाते समय रास्ते में आरोपी द्वारा रास्ता रोककर तुम लोग कहां के रहने वाला हों इधर कहां जा रहे हो कहर गाली गलौज करने पर उसे गाली देने से मना किया इसी बात को लेकर आवेश में आकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उनके साथी को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से सचिन को हत्या करने की नियत से प्रहार करने लगा उसी समय प्रार्थी अपने गर्दन को झुका देने से चाकू उनके दाहिने ओठ व दाहिने कोहनी के पास गहरा चोट आया है, मारपीट करते देख मनीष द्वारा छुडाने का प्रयास किया तो उसी चाकू से उसे भी हत्या करने के नियत से उनके पेट के दाहिने तरफ मारकर चोट पहुचाया है, जिससे प्रार्थी के रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में , नगर पुलिस अधीक्षक डा0 चित्रा वर्मा एवं थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में आरोपी कार्तिक नेताम उर्फ कौआ पिता स्व0 गुहाराम नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05, 256 चौंक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को चंद घंटों में पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो घटना करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू को जप्त किया गया है । आरोपी कार्तिक उर्फ कौआ एक आदतन अपराधी किस्म का है जिसके पूर्व में भी थाना राजहरा में कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है ।आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी रवि शंकर पांडेय सहायक उप निरीक्षक कांता धीरेंद्र, आरक्षक छन्नू बंजारे ,योगेन्द्र सिन्हा,खिलावन सिन्हा, झाम सिंह कोमरे, दीपक यादव, सुरेंद्र देशमुख की विशेष भूमिका रही ।

भगवान श्री जगन्नाथ जी 9 दिन मौसी के घर रहने के बाद लौटे अपने निवास

0
  • शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की बहुदा यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई।

भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा जी 9 दिनों तक महामाया मंदिर (जो भगवान की मौसी का घर माना जाता है) में विश्राम करने के उपरांत शनिवार को अपने निवास कपिलेश्वर मंदिर में भव्य शोभायात्रा के साथ लौटे। इस पावन बहुदा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ रथयात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। चारों ओर हरि नाम संकीर्तन और “जय श्री जगन्नाथ” के जयकारे गूंजते रहे।

भगवान श्री जगन्नाथ की बहुदा यात्रा का धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस यात्रा में भाग लेने से श्रद्धालु को सुख, सौभाग्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पाने के लिए यह यात्रा अत्यंत पुण्यकारी मानी जाती है।

“बहुदा” का शाब्दिक अर्थ है “वापसी”। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी के घर जाते हैं और नौ दिन वहाँ विश्राम करने के पश्चात पुनः अपने निवास लौटते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था और संख्या दोनों में वृद्धि होती है।

इस दिव्य यात्रा में मंदिर समिति के सदस्यगण, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और सेवकगण भावपूर्वक सम्मिलित हुए। भगवान श्री जगन्नाथ जी को प्रेम और श्रद्धा से उनके निवास स्थान तक पहुँचाया गया।

विक्रम बैस हत्याकांड का फरार मास्टर माइंड विप्लव हलधर गिरफ्तार

0
  •  नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • नारायणपुर निवासी विक्रम बैस की एक साल पहले की गई थी हत्या
  • पुलिस ने 24 घंटे में ही पकड़ लिए थे 6 आरोपी

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बीते साल हुए विक्रम बैस उर्फ चिंटू हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी विप्लव हलधर को नारायणपुर पुलिस ने सटीक सूचना, सतर्कता एवं तकनीकी सहायता से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी के बाद विप्लव को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी विप्लव हलधर थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 21/2020 धारा 384, 387, 506-आईपीसी, 66(ई), 67(ए)- आईटी एक्ट, एक्स्ट्राॉर्शन के मामले में भी आरोपी था जो न्यायालय से जमानत लेने के बाद से फरार था और गोपनीय तरीके से जिले के बाहर और मनीष राठौर के ठिकाने में छिपकर रहता था।विदित हो कि आरोपी विप्लव हलधर अपने साथियों के साथ मिलकर 13 मई.2024 की रात करीब 10.15 बजे स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम विद्यालय बखरूपारा तिराहा के आगे संजय माणिकपुरी किराना दुकान के पास विक्रम बैस उर्फ चिंटू को घर जाने के दौरान रास्ते में रोककर गड़ासा से सिर के पीछे मारकर गाड़ी से गिराया गया था और फिर एक गोली छाती में और एक गोली पेट में मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। नारायणपुर, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के पूर्व हत्या की गुत्थी सुलझाकर पहले ही पुलिस विश्वजीत नाग, संदीप यादव उर्फ संजू, राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी, आर. सैमुअल उर्फ रायनुन्तलम, जसप्रीत सिंह उर्फ पोतू और विवेक अधिकारी उर्फ सिदाम को गिरफ्तार करके जेल भेजा चुकी है। यह गैंग लोगों के नक्सलियों के नाम पर डरा धमका कर उगाही भी करती रही है।

स्वच्छ जगदलपुर-सुंदर जगदलपुर की मुहिम में जुटे विधायक किरण देव और महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  दिया सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का नारा
  • चौक पर झाड़ू लेकर उतरे दोनों जनप्रतिनिधि

जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और महापौर संजय पाण्डेय अक्सर कुछ ऐसा काम कर दिखाते हैं, जो नजीर बन जाता है। नगर का सेवक बनकर काम करने वाले विधायक और मेयर आज कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। हाथ में झाड़ू लेकर सड़क को साफ करते विधायक किरण सिंह देव और मेयर संजय पाण्डेय को देख लोग खुद बखुद उनके मिशन से जुड़ते चले गए।

दरअसल विधायक किरण देव और महापौर संजय पाण्डेय की पहल पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज 5 जुलाई को सुबह 7.30 बजे से नेशनल हाईवे के आमागुडा महाराणा प्रताप चौक पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता पहल का उद्देश्य नगर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाना है। विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पाण्डेय स्वयं हाथ में झाड़ू थामकर सड़क और चौक की सफाई करते रहे। कचरा, झिल्ली पन्नी को वे कचरा ट्राली में डालते रहे। उन्हें अपने झक सफेद कपड़ों पर दाग धब्बे लगने की जरा भी परवाह नहीं थी, परवाह थी तो सिर्फ अपने शहर पर लगे गंदगी के दाग मिटाने की। किरण देव और संजय पाण्डेय की इस मुहिम में कई गणमान्य नागरिक, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकार, स्वच्छता एंबेसडर्स एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय का यह अंदाज सबको भा गया। लोगों का कहना था कि जन उम्मीदों पर सौ फीसद खरा उतर रहे हैं हमारे विधायक किरण भैया एवं मेयर संजय भाई। इन दोनों के नेतृत्व में हमारा जगदलपुर निश्चित रूप से स्वछता एवं सुंदरता के मामले में नंबर वन बन जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS