City Media - Page 1432 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1432

महामाया क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

0

थाना महामाया क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40 से 45 साल का शव मिला है मेहरूम रंग का फुलपेन्ट पहना है मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है |

इस सम्बन्ध में पता चलने पर थाना महामाया को 9479192036 पर सूचित करने का कष्ट करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सराफा कारोबारियों को लूटने वाले 4 डकैत गिरफ्तार 24 लाख का माल बरामद।

0

सराफा कारोबारियों को लूटने वाले 4 डकैत गिरफ्तार 24 लाख का माल बरामद।

ज़िला कलेक्टरों को डीएमएफ अध्यक्ष बनाने से भ्रष्टाचार और केंद्र की राशि के मनमाने उपयोग पर अंकुश लगेगा : भाजपा

0

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने प्रभारी मंत्रियों को डीएमएफ अध्यक्ष बनाने की प्रदेश सरकार की मांग ठुकराए जाने का स्वागत कर कहा- प्रदेश सरकार को अड़ंगेबाजी की आदत से बाज आना चाहिए

कश्यप का सवाल- कोरोना संक्रमण रोकने प्रधानमंत्री से अधिकार लेकर कलेक्टर देने वाली प्रदेश सरकार प्रभारी मंत्रियों को अपने ‘किन उद्देश्यों’ के लिए डीएमएफ अध्यक्ष बनाने पर ज़ोर दे रही है?

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार की मांग ठुकराते हुए ज़िला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) के अध्यक्ष पद पर ज़िला कलेक्टरों को ही अध्यक्ष बनाए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। कश्यप ने कहा कि इससे प्रदेश स्तर पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और प्रदेश सरकार केंद्र की राशि का मनमाना उपयोग नहीं कर सकेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार अपने फ़ंड की राशि का बेहतर व सार्थक उपयोग करने के लिए जो व्यवस्था बनाती है, प्रदेश सरकार को उसमें अड़ंगा डालने की आदत से बाज आना चाहिए। प्रदेश सरकार की इस मांग का कोई औचित्य है कि डीएमएफ में ज़िलों के प्रभारी मंत्रियों को अध्यक्ष बनाया जाए। इस बारे में प्रदेश सरकार के उक्ताशय की मांग के पत्र का ज़वाब देकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने निर्णय पर क़ायम रहेगी। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में न केवल दुराग्रहपूर्ण उदासीनता का परिचय दिया है, अपितु कई योजनाओं के सीधे लाभ से पात्र हितग्राहियों को वंचित कर भ्रष्टाचार की गुंजाइशों को बढ़ावा दिए जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसके बावज़ूद प्रदेश सरकार केंद्र के निर्णय में अड़ंगेबाजी पर आमादा थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने प्रदेश सरकार से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि वह प्रभारी मंत्रियों को अपने ‘किन उद्देश्यों’ के लिए डीएमएफ अध्यक्ष बनाने पर ज़ोर दे रही है? यह सचमुच हैरतभरी बात है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री से अधिकार लेकर कलेक्टर को सारे अधिकार देने वाली प्रदेश सरकार अब डीएमएफ का अध्यक्ष कलेक्टर के बजाय मंत्री को बनाना चाहती है! कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस समूची क़वायद से साफ़ हो चला है कि जहाँ ज़िम्मेदारी की बात होगी, काम करके दिखाने की चुनौती होगी, तो प्रदेश सरकार उसे कलेक्टर पर थोप दे और कमीशन के तौर पर ‘कमाई’ करने, मलाई छानने, भ्रष्टाचार और मनमर्जी से ख़र्च करने के लिए सारे अधिकार प्रदेश सरकार को चाहिए। कश्यप ने प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए इसे बदनीयती का नमूना बताया और कटाक्ष किया कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग शायद 30-40 प्रतिशत कमीशन के हाथ नहीं लगने से बेचैन हो रहे हैं।

पुलिस जवान ने नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया

0

राजनांदगांव – नाबालिग बच्ची को पुलिस जवान ने अपनी हवस का शिकार बनाया और जान से मारने का भी प्रयास किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना राजनांदगांव जिले के छुईखदान की है | घर पर खाना बनाने वाली महिला की नाबालिग बेटी को पुलिस जवान ने अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में उसी नाबालिग बच्ची को जलाकर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है।

छुईखदान थाने में पदस्थ आरोपी एएसआई नरेन्द्र गहिने द्वारा लंबे समय से नाबालिग का शरीरिक शोषण किए जा रहा था । खुद पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ किये गये दुराचार की शिकायत दर्ज कराने पर 14 अगस्त उसकी करतूत थाने तक पहुंची । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जीसी पति ने मामले की पुष्टि  की। मामले की शिकायत के बाद अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए।  पुलिस ने आरोपी एएसआई  नरेन्द्र गहिने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।  आरोपी के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो की धाराएं भी लगायी गयी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस सहायता संगठन जिला बालोद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से प्रवीण सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

0

18 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को पुलिस सहायता संगठन बालोद जिला इकाई की ओर से अंचल के ग्राम चिखली में हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2020- 21 में विशेष अंक( 90% से अधिक) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया । सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं कुमारी गीतेश्वरी 94.8 %, गोमती एवं नितिन 93.2 % ,नोहर सिंह भुआर्य 92.2 % ,राजेश्वरी, नीलमणि निषाद ,अंचल रामटेके, प्रीति निषाद ,इंदर कुमार सेन, भुनेश्वरी, अनुष्का रामटेके एवं कमलेश कुमार को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील डौंडी थाना प्रभारी श्री अनिल ठाकुर जी एवं विशेष अतिथि पुलिस सहायता संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा श्रीवास्तव थे। जिन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जनबंधु ,जिला महिला अध्यक्ष राजेश्वरी साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष अनिता जयसवाल, जिला अध्यक्ष अरुण वैद्य ,सचिव देवेंद्र रावटे ,उपाध्यक्ष तेजेश्वर भट्ट ,सचिव राजेश डेविड, सचिव डीकेश्वर एवं विद्यालय की ओर से प्रधान पाठिका श्रीमती विनीता सैनी, आनंद प्रकाश तथा सभी शिक्षक गण एवं पंचायत की ओर से सरपंच अहिल्याबाई रावटे जनपद सदस्य किशोर किसान, आर. एम. एस .ए .स्कूल अध्यक्ष कृष्णा राम निषाद उपस्थित थे । इस अवसर पर पुलिस सहायता संगठन एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम चिखली एवं थाना डौंडी के थाना प्रभारी श्री अनिल ठाकुर जी ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किए, मंच संचालन नेमीचंद सोनी ने किया तथा आभार व्यक्त तेजेश्वर भट्ट के द्वारा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों का पुतला दहन, राजयसभा सांसद के साथ दुर्व्यवहार के विरोध मे पुतला दहन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

पिछले हप्ते राजयसभा मे भाजपा सांसदों के इसारे पर मार्शलो के द्वारा छत्तीसगढ़ राजयसभा सांसद फूलो देवी नेताम, और छाया वर्मा के साथ धक्का मुक्की कर दुर्व्यवहार करने के विरोध मे जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर के जय स्तम्भ चौक मे भाजपा के नौ सांसदों के नाम से पुतला दहन किया गया! पुतला दहन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और पुलिस बल भारी संख्या मे उपस्थित थे, कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ने तय जगह से पहले ही पुतला पर आग लगा दिया पुतला को आग लगते देख पुलिस भी पानी लेकर पहुंच गयी और झूमा झटकी किया गया, पुतला दहन के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया गया! कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने कहा की लोकतंत्र के मंदिर मे महिला सांसदों के साथ धक्का मुक्की करना बेहत ही निंदनीय घटना है जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस सांसदो के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करता है, पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव युधिष्ठिर जैन, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष किरण वड्डे, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा, दीपक देवांगन, दीपक गाँधी, मीडिया सयोजक मिथलेश ठाकुर, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

आजादी के 75सालो बाद भी पिछडे क्षेत्रो के साथ भेदभाव का नतीजा है नजदीकी जिलो से जनता जुडना चाहती है स्वागत योग्य निर्णय है – नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज आजादी के दशको बाद भी आदिवासियों का पिछड़ेपन का बहाना खत्म नही हुआ कांग्रेस सरकार व बीजेपी सरकारो ने केवल बहाने बनाकर पिछडे क्षेत्रो के साथ मजाक किया है विकास केवल कागजो मे हुआ है आज इसका नतीजा है कि कांकेर जिले के ग्रामवासी कांकेर जिले से अलग होकर नारायणपुर जिले से जुडने बेताब है कारण कांकेर जिले के बेरूखी व दूरस्थ अंचलो के साथ भेदभाव पूर्ण रवैये अपनाते रहे आज इस भेदभाव रवैये का पूरा पर्दाफाश हो गया है प्रभावित ग्रामीणो के दर्द को कभी कम करने की कोशिश ही नही की गई आजादी के ख्याब देखते देखते 75वर्ष हो गये पर क्षेत्रवासीयो को आजादी मेहशूस होने नही दिया गया अगर सरकारे चाहती तो क्या आज जो हंगामा हो रहा है वो नही होता जब जिला बनाया गया तब स्थानीय जनता की भलाई को ध्यान मे रख कर बनाया जाता तो ऐसी परिस्थिति निर्मित नही होती |

पूर्व जनप्रतिनिधियों की सोची समझी साजिश आज सामने आ रही है रावघाट प्रोजेक्ट को ध्यान मे रखकर इसे क्षेत्रवासीयो की भलाई समझते तो एक बार जिला बनाने से पहले जनता की हित मे सोचते अंतागढ व कोयलीबेडा क्षेत्र को नारायणपुर से अलग नही करते तो आज ये सभी क्षेत्रवासी सुखशांति के साथ जीवन यापन करते इतना खेल नही होता जनता समझ गई धैर्य रखने की झमता खत्म हो गई तब जाके एक राय लेकर नारायणपुर जिले मे शामिल होने आवेदन निवेदन किये आज जब इन क्षेत्रवासीयो का सपना पूरा हो रहा है तो कुछ लोग विरोध्द कर रहे है ये गलत है ये पिछडे क्षेत्रो के लोगो के साथ नही है इनका निजी स्वार्थ लग रहा है क्षेत्रवासीयो का निर्णय स्वागतयोग्य है हम नारायणपुर जिले मे सम्मलित होने वाले सभी गांवो का स्वागत करते है विकास के सपने देखना व साकार करना इनका भी अधिकार है

विश्वदिप्ती हाई स्कूल नारायणपुर में छात्र संगठन का शपथग्रहण

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला नारायणपुर बंगलापारा में स्थित विश्वदिप्ती हाई स्कूल में छात्र चुनाव के पश्चात् शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानीय नीरज चंद्राकर (अतरिक्त पुलिस अधीक्षक) जी उपस्थित रहे स्कूल प्रांगण में उनके प्रवेश के उपरांत स्वागत गीत, पुष्पगुच्छ व तिलक चंदन कर अभिनंदन किया गया जिसके पश्चात् स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोमोन के द्वारा छात्र संघ के चयनित बच्चों, हेड बाॅय ऋषि ठाकुर,हेड गर्ल वर्षा जैन, कल्चरल लिडर तुषार सरकार, गरिमा कश्यप अनुशासन नायिका शुभम् पटेल, गुरप्रीत कौर व खेल नायिका रविंद्र आचला,पृथ्वी वर्मा,विशाल भौमिक,यश वरदा सभी उपस्थित नायकों को शपथग्रहण कराया साथ ही उपस्थित वाईस प्रिंसिपल सिस्टर अनुपा ,उपस्थित मुख्य अतिथि नीरज चंद्राकर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) द्वारा उन्हें रिबन व बैच पहनाकर सम्मानित किया जिसके पश्चात् स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रेरणादायक बातों से उत्साहवर्धन कर प्रेरित किया साथ अपने जीवन की कुछ विशेष घटना का उल्लेख किया किस तरह वे कुरुद में पढ़ लिखकर अपने पिता के मार्गदर्शन में पी.एस.सी के माध्यम से पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर आज हमारे मध्य प्रदेश की सेवा में तत्पर है जो केवल समय प्रबंधन से ही प्राप्त हुआ और बच्चों को भी समय व अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध किया अंत में फादर जोमन द्वारा उक्त संदर्भ में धन्यवाद वाचन से उक्त कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की और उपस्थित अतिथि महोदय शिक्षक गण बच्चे सभी का आभार व्यक्त किया, शपथग्रहण समारोह में छ.ग.प्रदेश के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन किया गया।

दल्लीराजहरा – अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है | राजहरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 गणेश चौक पंडरदल्ली राजहरा निवासी पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार ने अपने घर में अधिक मात्रा में गांजा रखा है | पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही हेतु दोनो गवाहो को लेकर घटना स्थल की ओर जाकर मुखबीर के बताये अनुसार दबिश दी गई | संदेही व्यक्ति अपने घर में उपस्थित मिलने पर उसे घेरा बंदी कर पकडा गया | पुलिस स्टाफ द्वारा संदेही के घर की तलाशी लिया गया जो कमरा में रखे दीवान पलंग के अंदर रखे एक बाजारु थैला प्लास्टिक में पारदर्शी पालिथिन जो गहरा भूरा रंग की सेलोटेप से लपटा हुआ दो पैकेट मिला

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

जिसमें एक खुला हुआ था तथा अखबार के पेपर में और छोटे छोटे पैकेट बना था थैला में से  गांजा जैसे गंध आ रहा था बरामद पदार्थ का पंचनामा तैयार किया। उक्त पदार्थ को सुंघकर तथा जलाकर पहचान किया बरामद पदार्थ मादक पदार्थ गांजा का होना पाया गया बरामद पदार्थ को तौल कराने पर 1 किलो 600 ग्राम होना पाया गया पंचनामा तैयार किया गया। मादक पदार्थ गांजा के संबंध में अरोपी पृथ्वी नेपाली जाति राजपूत को धारा 91 जा. फो. का नोटिस दिया जो अपने पास वैध लाईसेंस रखने के संबंध में नहीं होना पाया गया | आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ गांजा को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक के 1 किलो 600 ग्राम किमती 14,600 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी पृथ्वी नेपाली का कृत अपराध सदर धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रेत माफिया द्वारा गाँव वालों को जान से मारने की धमकी, विधायक मेरा चाचा है जो करना है करो

0

गुंडरदेही – ग्राम रेंगकठेरा निवासी बबलू निषाद पिता रामसेवक निषाद लंबे समय से ग्राम चंदनबिरही के तांदुला नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर रहा हैं। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो बबलू निषाद ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। बबलू निषाद की धमकी से बौखलाए सैकड़ो की संख्या में गुंडरदेही थाना पहुंचे और बबलू निषाद के ऊपर कार्रवाई की मांग की परंतु गुंडरदेही थाना प्रभारी द्वारा ग्राम में चौपाल लगाकर समझौता करने की बात कही गई। थाना प्रभारी की बातों से निराश होकर चंदन बिरही के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बताई और बबलू निषाद के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस मामले को लेकर एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने अर्जुंदा तहसीलदार एवं गुंडरदेही थाना प्रभारी को बबलू निषाद के ऊपर धारा 107 /16 के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया। व इसके बावजूद अगर बबलू निषाद अवैध रेत उत्खनन करता है तो उस पर आगे कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

ग्रामीणों ने जब बबलू निषाद को रेत उत्खनन करने से मना किया तो बबलू निषाद ने ग्रामीणों को धमकी देते हुए एवं गाली गलौज करते हुए कहां की विधायक मेरा चाचा है। थाना प्रभारी मेरे पहचान का है। बहुत दूर-दूर तक मेरी पहुंच है। जो करना है करो मैं नदी से रेत निकाल लूंगा।

पूर्व में रंगकठेरा घाट के ऊपरी हिस्से में घास जमीन पर रेत का अवैध रूप से भंडारण रखने के मामले में जब कार्रवाई हुआ था उस समय भी अधिकारियों पर गलत बर्ताव करने का मामला सामने आया था पर पता नहीं गुंडरदेही पुलिस विभाग राजस्व विभाग और खनिज विभाग के मिलीभगत के चलते इस युवक पर क्यों नहीं होता कार्यवाही पूर्व में भी इसकी शिकायत थाना में हुआ पर कार्यवाही अभी तक नहीं हुआ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS