City Media - Page 1704 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1704

पुलिस जवानों में अवसाद एवं मानसिक तनाव दूर करने हेतु स्पंदन अभियान के तहत पुलिसकर्मियों से चर्चा कर सामग्री वितरण किया गया

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 21-Oct-2020

पुलिस जवानों में अवसाद एवं मानसिक तनाव दूर करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार स्पंदन अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 21.10. 2020 को जिला नारायणपुर के रक्षित केन्द्र नारायणपुर में स्पंदन अभियान के तहत् नक्सल अतिसंवेदनशील क्षेत्र के थानों में तैनात जवानों से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने निर्देशित किया गया। श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा जवानों को संबोधन करते हुए कहा गया कि कोई भी जवान जिसे किसी भी तरह की समस्या हो वह बे-झिझक मेरे पास आकर अपनी समस्या से मुझे अवगत करा सकता है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के दौरान अपने कर्तव्य का निवर्हन के साथ-साथ अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने बताया गया। साथ ही साथ जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को थाना/ कैम्पों का भ्रमण कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर अवगत कराने निर्देशित किया गया। नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र के थानों में तैनात जवानों के मनोरजंन हेतु साउण्ड बाक्स, ढोलक, बुक सेल्फ एवं बुक वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त थानों को आवश्यक सामग्री कुर्सी, टेबल एवं आलमीरा भी प्रदान किया गया। इस दौरान श्री सदानंद, कमाडेंट 16वी वाहिनी नारायणपुर, श्री राहुल देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर, श्री जयंत वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन कर शहीद जवानों को याद किया गया

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 21-Oct-2020

दिनांक 21.10.2020 को पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर रक्षित केन्द्र नारायणपुर में शहीद परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अभिजीत सिंह, कलेक्टर नारायणपुर द्वारा ‘शहीद स्मारक’ में दीप प्रज्वलित किया गया। सम्पूर्ण भारतवर्ष में शहीद जवानों की सूची का श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा वाचन कर सलामी गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहीद परिवार के सदस्य द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के लिए प्राणों का न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीद परिवार के सदस्यों को श्रीफल एवं कंबल भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री रजनू राम नेताम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, श्री बृजमोहन देवांगन, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री सदानंद, कमाडेंट 16वी वाहिनी नारायणपुर, श्री राहुल देव मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर, कमाडेंट 45वी वाहिनी आईटीबीपी, कमाडेंट 53वी वाहिनी आईटीबीपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शहीद परेड के पश्चात रक्षित केन्द्र नारायणपुर के सभाकक्ष में श्री अभिजीत सिंह, कलेक्टर नारायणपुर, श्री मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री राहुल देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर द्वारा शहीद परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर त्वरित निराकरण करने निदश दिया गया।

थाना गुरूर द्वारा 47 किलो 900 ग्राम कीमती 4,79,000 रूपये मादक पदार्थ गांजा की जप्ती

0

गुरूर – मादक पदार्थ तस्करी करने वाले लोग उडीसा की ओर से जगदलपुर के रास्ते से तस्करी करने के संबंध में सूचना प्राप्त होती रहती है . इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद के निर्देशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मादक पदार्थ तस्करी रोकने हेतु नेशनल हाईवे में लगातार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

नाका बंदी कर वाहनो की चेकिग कार्यवाही की जा रही थी कि इसी वाहन चेकिंग के दबाव के कारण अज्ञात व्यक्ति द्वारा अमली टिकरा जंगल ओनाकोना में अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाने की सूचना प्राप्त होने पर मौका पर जाकर देखा गया तो मादक पदार्थ गांजा 03 बोरी में एवं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मारुति वेन के सीट के अंदर कुल 20 पैकेट में 47 किलो 900 ग्राम कीमती 4,79,000 रुपये का मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसे मौके पर ही विधि अनुरूप कार्यवाही कर जप्त किया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

गया एवं मादक पदार्थ गांजा तस्कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अप०क० 413/20 धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर अज्ञात गांजा तस्कर की पता तलाश जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अतुल्य आजाद हिंद फौज सरकार की स्थापना दिवस पर गोष्ठी संपन्न

0

दल्ली राजहरा – हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार आजाद हिंद फौज सरकार के स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में गोष्ठी का आयोजन बालोद जिला दल्ली राजहरा में किया गया | वक्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शो, देश की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

आजादी में योगदान एवं उनकी जीवन गाथा का वर्णन किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक महती संगोष्ठी के मुख्य अतिथि युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके व जिला अध्यक्ष राजू चौधरी थे,अध्यक्षता मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलमान खान,राकेश कुमार पिपरे, उपस्थित थे | आरंभ में नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ! कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके ने कहा कि भारत वर्ष की स्वतंत्रता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सर्वोत्कृष्ट योगदान रहा है | भारत में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान गरीबी , लूट – खसोट , भ्रष्टाचार और भारतीयों पर अंग्रेजों के अत्याचार की घटनाएं चरम पर थी | ब्रिटिश सरकार भारत की संपत्ति को लूटने और सरकारी धन में भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त थी ! अंग्रेज अधिकारी और सिपाही भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार करते थे | यह सब देखकर नेताजी को बड़ी पीड़ा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

होती थी वे बचपन से ही बागी तेवर वाले थे , लिहाज अंग्रेजों के जुल्मों – सितम , दमन , लूटखसोट , भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने भारत समेत कई देशों में मोर्चा खोल दिया | सिंगापुर , जापान , रूस , जर्मनी में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस सक्रिय गतिविधियां संचालित करते रहे | उनका एकमात्र उद्देश्य था भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराना उसके लिए उन्होंने अपना सैन्य बल आजाद हिंद फौज का गठन किया था | 21 अक्टूबर 1944 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के मुख्य सेनापति की हैसियत से भारत में आजाद हिंद फौज की सरकार गठन का ऐलान किया | भारत में भारतीयों के प्रभुत्व वाली यह पहली सरकार थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

समारोह की अध्यक्षता कर रहे मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद समलान खान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था | उनके पिता का नाम जानकी राम बोस व माताजी का नाम प्रभावती देवी बोस था | चौदह भाई – बहनों में नेताजी नौवें नंबर के थे | बचपन में नेताजी को माता – पिता व अन्य परिजनों से पर्याप्त स्नेह नहीं मिल पाया , लिहाज नेताजी अपने आप में ही खोये रहते थे | जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की आदत उनमें बचपन से थे , बड़े ही शर्मीले स्वभाव वाले नेताजी कठोर परिश्रमी थे | वे पढ़ाई में भी काफी तेज थे उनकी स्कूली शिक्षा एक मिशनरी स्कूल में पूरी हुई , इस स्कूल में विद्यार्थीयों को बाईबिल , अंग्रेजी तो पढ़ाई जाती थी , लेकिन हिन्दी , संस्कृत और भारतीय इतिहास को शिक्षा नहीं दी जाती थी | अंग्रेजों के महिमा मंडन वाली शिक्षा दी जाती थी , यह पात नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नागवार गुजरती थी | उन्होंने इसके खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था , उम्र बढ़ने के साथ – साथ नेताजी के बागी तेवर और भी सदत होते चले गए , प्रेसिडेंट काॅलेज कलकत्ता में पढ़ाई के दौरान नेताजी ने सहपाठियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ा ग्रुप तैयार कर लिया था यह ग्रुप अलग – अलग तरीके से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गतिविधियां चलाता था |
युवा ब्रिगेड़ जिला अध्यक्ष राजू चौधरी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रौबदार व्यक्तित्व और आजाद हिंद फौज की गतिविधियों ने अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी | अंग्रेज अफसर नेताजी जपान , रसिया , जर्मनी , की सरकारें भी करती था | स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस को अपना आदर्श मानने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आगे अंग्रेज हुक्मरान भी नत मस्तक होते थे | भारत की आजादी के बाद सन् 1947 में ब्रिटेन के वरिष्ठ प्रतिनिधि के रुप में वहां तत्कालीन प्रधानमंत्री एटली ने भारत आऐ थे , उस समय श्री एटली ने भारतीय गवर्नर फणीभूषण चक्रवर्ती के समक्ष कहा था कि भारत को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अप्रतिम योगदान रहा है | भारत के इस महान सपूत के अतुल्य योगदान के हम भारतवासी सदैव ऋणी रहेगें |
दिखा देशभक्ति का जज्बा भी हिन्द सेना के द्वारा गोष्ठी के अलावा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया | हिन्द सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का जज्बा देखते ही बनता था | देशभक्ति गीतों से युवाओं ने समां बांधा | नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे , भारत माता की जय हम चलेगें नेताजी के आदर्शो पर जैसे नारों से समुचा वातावरण गुंजता रहा , प्रहलाद चौधरी ,दीपेश,अभिषेक, राहुल ,अजय ,योगेंद्र,रवि कुमार ,रोहन ,तुषार ,छोटू, मनोज ,देवा ,शुभम
……….सैकड़ों हिन्द सैनिक सहित प्रबुद्ध नागरिक उपास्थित थे |

Breaking बेटे के निकम्मेपन से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम

0

भिलाई – हर पिता को यह उम्मीद होती है कि उसका बेटा हमेशा अच्छे और नेक रास्ते पर चले और अपने पिता से भी आगे बढ़े लेकिन बेटा ही पिता पर बोझ बन जाये तो क्या होगा ऐसा ही एक मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है | प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता बसंत चौहान 60

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

और बेटा कोमल चौहान 30 के बीच आये दिन विवाद होता रहता था जिसकी मुख्य वजह बेटे द्वारा कोई काम ना करना और मुफ्त की रोटियां तोड़ना और आवारागर्दी करना | रोज रोज के इस विवाद से तंग पिता ने सिलसिला ही ख़त्म कर दिया | मंगलवार की सुबह जब उसका बेटा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

सोया हुआ था पिता ने हथोड़ी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसका बेटा खून से लथपथ पड़े उसकी मौत हो गई और पिता बेटे की जान लेकर वहीँ बैठा रहा | जब अन्य परिजन पत्नी, बेटा देखे कि ये दोनों कहाँ है जब घर के अन्दर गए तो नजारा देखकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सन्न रह गए | रोने और शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए | परिजनों और पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पुलिस पहुँच आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

फेडरेशन द्वारा मानपुर BEO कार्यालय में तालाबंदी व सत्याग्रह आंदोलन का हुआ असर, मांगें हुई पूरी : शंकर साहू जिलाध्यक्ष

0

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी-राजनांदगांव द्वारा दिनांक-19/08/2020 को 04 सूत्रीय

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

मांगों को पूरा करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी- मानपुर को आदेशित किया गया था और मांगों को पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर संपूर्ण जानकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-

शंकर साहू व ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर देने कहा गया था,लेकिन लगभग 14 माह बीत जाने बाद भी किसी भी प्रकार से विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-मानपुर द्वारा जानकारी न देकर अपने उच्च अधिकारी के आदेशो की अवहेलना किया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

जिससे पूरे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मानपुर के सहायक शिक्षक संवर्ग काफी आक्रोशित थे। दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को आंदोलन के दौरान फेडरेशन के सैंकड़ों साथियों ने मांगें पूरी करने हेतु विकासखण्ड शिक्षाधिकारी के खिलाफ नारे लगाकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

तालाबंदी व सत्याग्रह आंदोलन किया,जिसका व्यापक असर हुआ और फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को विकासखण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा मांगों को निर्धारित समय मे पूरा करने जैसे-ब्लॉक स्तर पर परामर्श दात्री की प्रत्येक 03 माह में बैठक आयोजित करने,कुछ शिक्षकों की लंबित CPF कटौती की राशि खाते में जमा करने,सेवा पुस्तिका संधारण करने,CPF कटौती हेतु पासबुक संधारण करने,ब्लॉक के 04 सहायक शिक्षकों के आकस्मिक निधन होने वाले

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय-राजनांदगांव भेजने,पूर्व में लंबित चिकित्सा अवकाश/प्रसूति अवकाश की राशि जमा करने,वरिष्ठता सूची प्रदान करने,उच्च परीक्षा व कार्योत्तर अनुमति प्रदान करने पर सहमति बनी तथा पूर्व में लंबित एरियर्स राशि,लंबित मंहगाई भत्ता,समान पद से समान व समान पद से उच्च पद की एरियर्स राशि शासन से आबंटन आने पर भुगतान करने की बात विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-मानपुर द्वारा लिखित में दिया गया,तथा आगामी 30 अक्टूबर 2020 को BEO कार्यालय में परामर्श दात्री की बैठक करने पर सहमति बनी।

फेडरेशन के साथियों द्वारा मांगों को पूरा कराने हेतु सहयोग प्रदान के लिए राजनांदगांव जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता-विकास मानिकपुरी, प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा, प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व जिला संयोजक-भक्ता राम मंडावी ब्लॉक संरक्षक-शिवेंद्र यादव,ब्लॉक अध्यक्ष-यशवंत देशमुख,उपाध्यक्ष-नवीन ठाकुर,सचिव-शेखर ठाकुर,कोषाध्यक्ष-नरेन्द्र मानिकपुरी,जिला महामंत्री-लता पटवा ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन हमेशा शिक्षकों की हक व अधिकार की लड़ाई लड़ता है तथा आगामी 28 अक्टूबर 2020 को राजधानी रायपुर में “वेतन विसंगति दूर करने” व “क्रमोन्नत वेतनमान” की मांग को लेकर एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन कर मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च निकाल कर मांगों को पूरा कराने हेतु मुख्यमंत्री-भुपेश बघेल जी को ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा रायपुर आंदोलन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दिया तथा राजनांदगांव जिले से आंदोलन में जाने वाले फेडरेशन के हजारों साथियों से मास्क,हैंड सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने का आह्वान भी किया गया।

विकासखण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय की तालाबंदी व सत्याग्रह आंदोलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मानिकपुरी,प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा,प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव,फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला संयोजक भक्ता राम मण्डावी,जिला मीडिया प्रभारी-रंजीत ध्रुवे, महिला प्रकोष्ठ के ट्राईबल विभाग प्रभारी-जंत्री ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष-कुशल हदगिया,ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर- यशवंत देशमुख, ब्लॉक संरक्षक शिवेंद्र यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लॉक सचिव शेखर ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री-नंदकिशोर साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष नरेंद्र मानिकपुरी,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,राजेन्द्र साहू,जिला संयुक्त महामंत्री-मितेन्द्र बघेल,मनोज कुमार दामले,महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव-लता पटवा,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला सुनील शर्मा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ नंदकिशोर सिमकर, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-दिनेश कुमार उसेंडी,राजेश देवांगन,चंद्रशेखर विजयवार,भरत भोपले,नागेश साहू,सत्यकुमार घावड़े, दुर्गेश मालेकर,गुलाब देवांगन, बोधन लाल सलामें, छगन लाल तारमे, देवसिंह तुलावी,राजकुमार देवांगन, तुकाराम साहू, चितेश्वर साहू, राजेंद्र मेश्राम, प्रह्लाद सिंह निर्मल, योगेश मानकर, मूलचंद बांधेय, गणेशराम कोड़ापे, भगत सिंह जमदार,रुपेश कुमार कुल्हारे, प्रमोद कुमार वर्मा ,रामलाल मंडावी,टी.डी.मानिकपुरी, श्रीमती डी. ठाकुर, शारदा खुटियमे, शशिप्रभा पाथरे, भगेश्वरी भुआर्य, अगसिया भुआर्य,लेखा आर्य,रिसम पाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शिवेंद्र यादव ब्लॉक- संरक्षक- मानपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव

कृषक हुए लभावनवित् डिजिटल प्लेटफाॅर्म से

0

बालोद – जिला बालोद के गुण्डरदेही और गुरूर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम के किसानों ने कृषि विभाग एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा whats App से जुड़े जिसमें श्री अल्का साहू द्वारा तीस किसानों को फोन के माध्यम से कृषि संबंधित तकनीकी तथा कृषि कार्य एवं सावधानियां से अवगत कराया जिसमें वर्तमान में हो रहे किट और रोग के, नर्सरी की तैयारी,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

खरपतवार नियंत्रण एवं उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे किसान भाई लाभान्वित होकर कृषि की परंपरागत तरीकों के साथ वैज्ञानिक तरीकों से उन्नत तरीकों से फसल प्राप्त किया जा सके साहू मैडम जी नी जमीन के बारे कहते हुए कहा की वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा खाद डालने की होड़ में हमारी जमीन कठोर होते जा रही

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

जिससे हमारे छत्तीसगढ़ में भी पंजाब जैसे भयावह स्थिति बनने में देरी नहीं होगी इसके बचाव

के लिए कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खाद को अपने कृषि में प्रयोग करे जिससे जमीन कि उर्वरा शक्ति बनी रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png


प्रोग्राम में रिलायंस फाउंडेशन जिला प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू भी मौजूद थे, भूपेंद्र साहू ने कहा कि किसान भाई सुबह 9:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक किसान भाई कोई भी मौसम की जानकारी या कृषि संबंधित समस्या का निदान हमारे निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 में कॉल कर ले सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नगर पालिका के आश्रम वार्ड में साल भर से अधूरे पड़े पंप हाउस से वार्डवासियों में पालिका की लापरवाही को लेकर जमकर आक्रोश- जैकी कश्यप

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 21-Oct -2020

नगर पालिका नारायणपुर के सबसे छोटे वार्ड में आश्रम वार्ड का नाम आता है उस छोटे से वार्ड में वार्डवासियों की जरूरत की पूर्ति करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहा नगरीय प्रशासन आश्रम वार्ड वासी व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप ने बताया कि वार्डवासियों की मांग थी कि सबको पीने का साफ पानी उनके घरों में मिले जिसपर वार्ड के पार्षद द्वारा

सक्रियता दिखाते हुए उनके लिए पाइप लाइन का मांग किया गया व लगवाया भी गया पर नगर पालिका के निष्क्रिय रवैया के चलते आज साल भर होने जारा है पर न ही पम्प हाउस का निर्माण पूरा हुआ न ही जनता को लाभ मिला कोरोना जैसे संकट काल मे एक ओर लोग दूरी बना कर सुरक्षित चलना चाह रहे है तो दूसरी ओर पालिका के इस लापरवाही से सबको नल में लाइन लगा कर पानी भरना पड़ रहा जो न तो सेनेटाइज किया जा रहा न ही लोगो को सुरक्षा मिल रहा आखिर ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ क्यो किया जा रहा अगर इस महीने के लास्ट तक पाइप लाइन शुरू नही किया जाता है तो वार्डवासियों के साथ पालिका का घेराव किया जाएगा जिसकी पूरी जवाबदेही पालिका की होगी।

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट – जाने ! आज कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 09 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01 , वार्ड क्र 11 से 01, वार्ड क्र 19  से 02, वार्ड क्र 23  से 03, वार्ड क्र 24 से 01, और वार्ड क्र 25  से 01 इस प्रकार एंटीजन की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 09 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

डीबी ग्रुप द्वारा ऑक्सीजन मशीन का शुभारंभ किया गया

0

दल्लीराजहरा – डीबी ग्रुप द्वारा ऑक्सीजन मशीन की मुहिम चलाई गई थी जिसमें एक मशीन प्रवीण जैन बॉबी रेडियो के द्वारा डीबी ग्रुप को दिया गया जिसका शुभारंभ 19 तारीख को 8:00 बजे सिंधी भवन में प्रवीण जैन एवं शहर के दानदाताओं डीबी ग्रुप के रक्त दाताओं व शहर के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

प्रबुद्ध जनों एवं डीबी टीमवर्क के  उपस्थिति में किया गया यह मशीन जरूरतमंद को निशुल्क दिया जाएगा एवं मास्क सैनिटाइजर हैंड ग्लब्स नॉमिनल  शुल्क  लिया जाएगा डीपी ग्रुप को नगर वासियों एवं बाहर के लोगों का भी हमेशा सहयोग मिलता है |

डी बी ग्रुप के सदस्य सुमित जैन ने बताया कि अभी 1 मशीन लाये है । आगे और जरूरत लगी तो ओर लाएंगे साथ ही सिलेंडर भी लाया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

मशीन के लिए इस नम्बर या डी बी ग्रुप के सदस्यों से संपर्क कर सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

हेल्पलाइन नंबर – 6262888108

दीपक साहू – 9098435962

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पवन सोनी – 8718934444

सुमित जैन – 8871471345

MOST POPULAR

HOT NEWS