वाणिज्यिक कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज आबकारी भवन में विभाग की समीक्षा बैठक ली |
प्रदेश सरकार “चयनित बेरोजगारों” व विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ कर रही है: भाजपा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा: चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति आदेश प्रदान करें प्रदेश सरकार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राध्यापक पद के चयनित 700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं करके शिक्षा जगत के साथ खिलवाड़ कर रही है। हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश भी अभी तक जारी नहीं हुए। कश्यप ने कहा कि चयनित प्राध्यापक अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार के इस रवैए पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के पास क्षोभ जताया है, लेकिन निराधार और बेतुकी राजनीतिक चुनौतियां देने में मशगूल कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने इस बारे में न तो प्रदेश सरकार से चर्चा करने का साहस दिखाया है और न ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा कि लाखों-करोड़ों सरकारी नौकरियां देने का गाल बजाते प्रदेश सरकार अब इन “चयनित बेरोजगारों” की नियुक्ति नहीं कर रही है तो प्रदेश की शेष शिक्षित बेरोजगारों के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। कश्यप ने कहा कि पहले लंबा आंदोलन कर चुके हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों में से भी “चयनित बेरोजगारों” को नियुक्ति आदेश अभी तक नहीं मिला है। प्रदेश सरकार बेरोजगारों के साथ-साथ अब चयनित बेरोजगारों के साथ भी छल कपट करने पर आमादा है और शिक्षा जगत के साथ खिलवाड़ करके वह एक ओर चयनित बेरोजगारों को परेशान कर रही है वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य चैपट कर रही है। कश्यप ने तत्काल चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश देने की मांग की है।
राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में गुजरा विद्यालय के छात्रों का चयन
समग्र शिक्षा अभियान बालोद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कला उत्सव जिला स्तरीय 2021 का ऑनलाइन मोड में 25 अक्टूबर को आयोजन किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक गुजरा के 3 विद्यार्थी लीलेश्वर मूर्तिकला, राहुल कुमार खिलौना में दोनों कक्षा नववी तथा महेंद्र कुमार कक्षा 12वीं चित्रकला का राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है l

इसी प्रकार विधिक जागरूकता के अंतर्गत होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्रा कुमारी लोकेश्वरी ताराम स्लोगन में तथा कुमारी सेवती को चित्रकला हेतु जिला न्यायाधीश द्वारा बाल दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l

उक्त सभी उपलब्धि अनीता सिंह व्याख्याता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ,इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य सी भट्टाचार्य ,समस्त स्टाफ व ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच व अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं दी l


नहीं थम रहा हादसों का दौर, ट्रक की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत
नेशनल हाइवे फिर से खून से रंग गया। तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक जो कि नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेमेटा के रहने वाले थे एक ही बाइक पर सवार होकर धमतरी से नगरी की ओर जा रहे थे केरेगांव थाना के पास किसी अज्ञात ट्रक व्दारा ठोकर मारने से वे तीनों घायल अवस्था में पड़े हुए थे किसी ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम को हादसे के बारे में बताया जिस पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुँच तीनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया |

बताया जा रहा है कि तीनों युवक अमृत कुमार पिता डोमार,रामप्रकाश पिता दशरथ और भूनेश्वर ध्रुव पिता सहदेव तीनो नगरी थाना क्षेत्र के एक ही गाँव कल्लेमेटा के रहने वाले थे | इस प्रकार एक ही गाँव से तीन युवक की मौत से पुरे गाँव में शोक का माहौल है |



कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी जी के द्वारा दल्ली राजहरा गोण्डवाना भवन में किचन शेड और शौचालय के लिए भूमि पूजन किया गया।
कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी जी के द्वारा दल्ली राजहरा गोण्डवाना भवन में किचन शेड और शौचालय के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर गोण्ड समाज के सांसद ने कहा कि गोड़ समाज, हर जाति धर्म को जोड़ के रखता है, गोंडवाना भवन में पूजा अर्चना कर भूमि पूजा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुसूचित जन जाती मोर्चा के जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनधि विक्रम धुर्वे , सांसद प्रतिनधि राजेश दसोड़े,समाज सेवी कृषणा सिंह, भारती जनता पार्टी यूआ मोर्चा के अध्यछ संजीव सिंह व गोड़ समाज के प्रमुख
दिलीप सोरी (अध्यक्ष), घनाराम अरकरा(उपाध्यक्ष), राम चरण नेताम(सचिव), मोती उइके (कोषाध्यक्ष), देवेन्द्र उइके(संस्कृति प्रभारी), लक्ष्मी मंडावी (गायता),सोमनाथ उइके,दिलीप मंडावी, गजाधर उइके, गणेश कोमर्रा, थनवार मंडावी, कमलेश गंगराले लखन मंडावी, केकती मंडावी(अध्यक्ष महिला प्रभाग), गीता मरकाम (अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज), छबिला कोमर्रा, संगीता नेताम, कुसुम ध्रुव, अनिता गंगराले, ममता मंडावी, गीता सोरी, रेखा ठाकुर, सुमन उइके एवं समाज के युवा महिलाएं और गणमान्य समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




बालोद जिले में कार से गांजे की तस्करी, 22 किलो का गांजा जब्त
बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम को कार से गांजा तस्करी कर रहे मादक पदार्थ पकड़ने में सफलता मिली है | बीती रात पुरुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम नेशनल हाईवे पुरूर चारामा मार्ग पर जगतरा टोल प्लाजा पहुंचकर NH 30 रोड पर MCP कार्यवाही लगाकर वाहनो की चेकिंग की जा रही थी , उसी दौरान वाहन फोर्ड फ्युजन CG 04 HA 9097 के चालक एवं साथी अपने वाहन को MCP के पहले कुछ दुरी पर खड़ा कर पुलिस को देखकर वाहन को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे , अंधेरा होने से वाहन चालक एवं उनका साथी जंगल की तरफ भागने में कामयाब हो गये , जिसका कि पुलिस स्टाफ द्वारा कुछ दुरी तक पीछा किया गया किन्तु आरोपी भागने में कामयाब रहे तत्पश्चात पुलिस स्टाफ के साथ उक्त वाहन के पास वापस आकर चेक करने पर फोर्ड फ्युजन कार क्र CG 04 HA 9097 में अवैध मादक पदार्थ गांजा होने के संदेह पर कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में स्टेपनी रखने की जगह में 13 पैकेट मध्यम आकार के खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे समक्ष गवाहन बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया बाद गवाहो के समक्ष उक्त सभी पैकेटो को फाड़कर थोड़ा थोड़ा निकालकर रगड़कर सुंघ कर जलाकर देखा गया जो मादक पदार्थ गांजा पाया गया | वजन करने पर गांजा का शुद्ध वजन 22.400 किलो ग्राम होना पाया गया, उकत बोरी में से 100, 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा व दो सेम्पल प्लास्टिक के पैकेट में मिलाकर A1 A2 से चिन्हांकित किया गया तथा शेष बचे 22.300 किलो ग्राम गांजा को बोरी में भरकर सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया |. फोर्ड फ्युजन सिल्वर कलर का कार क्र CG 04 HA 9097 जो कि आरसी बुक पर वाहन मालिक का नाम विजय कुमार केला लेख है बीमा संबंधी कागजात जिसमें वाहन मालिक का नाम हिमांशु डुकरे निवासी रायपुर के नाम से है इसके अलावा नोकिया की-पेड मोबाईल जब्त किया गया |

आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम, 1985 ,नारकोटिक्स एक्ट धारा 20 ख के तहत मामला दर्ज किया गया है साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की छानबीन की जा रही है एवं जब्त कार के मालिक की पतासाजी की जा रही है |



स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय, में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ जागरूता कार्यक्रम का आयोजन
एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों, उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद, महाविद्यालय, नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम संचालित की गई। इस दौरान नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, प्राचार्य एस.आर. कुंजाम, रक्षित निरीक्षक दीपक साव सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर, स्टाफ और पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत आज तृतीय दिवस, दिनांक 16.11.2021 को स्वामी आत्मानंद, महाविद्यालय, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत दिनांक 20.11.2021 तक जिला नारायणपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे।
कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी ने पद्मश्री पुरूस्कार वापस लेने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
2020-21 का पद्मश्री पुरूस्कार जो देश का सर्वोच्च पुरूस्कारों में से एक है एवं देश के आत्म सम्मान का प्रतीक है। यह पुरूस्कार कला व सिनेमा के क्षेत्र में अभिनेत्री कंगना राणावत को ससम्मान प्रदान किया गया ।
किन्तु वर्तमान समय में उनके द्वारा देश की आजादी को लेकर व अमर शहीदों के प्रति देश की आत्मा को ठेस पहुँचाने वाला एक विवादित बयान दिया गया है।

जो इस प्रकार है :- ‘‘हमारे देश को 1947 में मिली आजादी भीख में दे दी गई थी। असली आजादी तो 2014 के बाद मिली है।‘‘
इस बयान से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, व लाखों महापुरूषों व स्वतंतत्रा संग्राम सेनानियों का जिन्होंने देश की आजादी के लिए कठोर से कठोर यातनाओं व पीड़ा को सहते हुए अपने प्राणों की आहुति देश की आजादी के लिए न्योंछावर कर दिया।

उनके द्वारा दिये गये बयान से महापुरूषों व अमर शहीदों का अपमान है एवं करोड़ो देशवासियों के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचा है व पद्मश्री पुरूस्कार की गरिमा को विखंडित किया गया है।

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर शंकर पिपरे प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अजा विभाग महामहिम राष्ट्रपति जी से निवेदन किया है कि देश की आजादी को लेकर व अमर शहीदों की कुर्बानियों, बलिदानियों को ‘‘भीख में मिला सम्बोधित करने वाली अभिनेत्री कंगना राणावत से पद्मश्री पुरूस्कार वापस लेकर ऐसी विचार धाराओं को रोका जायें।‘‘

निकाय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों में पार्षद व एल्डरमैन निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के करकमलों से किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने बताया कि वार्डवासियों के मांग के अनुरूप नगर के वार्ड क्रमांक-10 में मूत्रालय निर्माण व छोटा उद्यान निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक-11 में चबूतरा निर्माण,सीसी रोड,नाली व स्लैब निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक-12 में चबूतरा निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक-14 में जीआई पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक-17 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया गया है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी,सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,पीआईसी सदस्य व पार्षद रुखसाना बेगम जी,चंद्रप्रकाश सिन्हा जी,पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,यंगेश देवांगन जी,ताम्रध्वज सुधाकर जी,हेमंत गौतम जी,एल्डरमैन केव्ही अब्राहम जी,जगदीश श्रीवास जी,जी.ईश्वर राव जी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जी,कांग्रेस नेता रामु शर्मा जी,पप्पू पंजवानी जी,जिला युवा कांग्रेस के महासचिव परितोष हंसपाल जी,राजू चौधरी जी,ताराचंद बघेल जी,जावेद खान जी,अभिषेक राव जी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।



बालोद जिले में भी हुआ पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
बालोद. जिले में कानून व्यवस्था में सख्ती लाने के लिए बालोद पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जिसमे 167 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया |











