City Media - Page 42 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 42

एसआईआर की नियत तिथि 11 दिसंबर तक मतदाताओं की मदद करें भाजपा कार्यकर्ता, छूटने न पाए किसी भी मतदाता का नाम – रजनीश पाणिग्रही…

0

भाजपा के जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर):कार्यक्रम का समय एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाते हुए 11 दिसंबर कर दिया गया है।निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रजनीश पाणिग्रही भाजपा के जिला, मंडल स्तर से लेकर बूथ अध्यक्ष कमेटी एवं नियुक्त बीएलए से आह्वान किया है कि बस्तर जिले का कोई भी मतदाता विशेष ग्रहण पुनरीक्षण से वंचित नहीं होना चाहिए, इसका ध्यान रखा जाए। हमारे लिए एक-एक मतदाता महत्वपूर्ण है। उन्होंने बस्तर जिले के मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि विशेष एसआईआर कार्य में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो स्थानीय स्तर पर भाजपा पदाधिकारियाें एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर इसका निराकरण करवाया जा सकता है।

उन्हाेने कहा कि नियत अवधि 11 दिसंबर तक मतदाताओं को पर्याप्त सुविधा प्रदान की जाए, ताकि अधिकतम समावेशन और शुद्धि सुनिश्चित हो सके।जिला भाजपा महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब गणना अवधि और मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण का कार्य गुरुवार 11 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार 16 दिसंबर को होगा, जो पुनरीक्षण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।मतदाताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि में किया गया है। अब नागरिक प्रारूप सूची के संबंध में अपने दावे या आपत्तियां आगामी 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दर्ज करा सकेंगे। दावे और आपत्तियों की सुनवाई करने और उनका निपटारा करने की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। सभी चरणों के सफल समापन के बाद, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब शनिवार 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

उमरगाँव में एस आई आर बैठक में शामिल हुए बस्तर सांसद एस आई आर लोकतंत्र का आधार-महेश कश्यप…

0

बस्तर के ग्राम दुबे उमर गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण पर आधारित एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद महेश कश्यप के उपस्थिति में संपन्न हुआl इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटिरहित और अद्यतन (अपडेटेड) मतदाता सूची सुनिश्चित करना था। सांसद महेश कश्यप के आगमन पर, ग्रामवासियों ने उनका अत्यंत गर्मजोशी से पुष्प गुच्छ और पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया। सांसद ने सर्वप्रथम ग्राम की देवी के मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की।इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कहा यह पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का आधार है। इस हेतु आप सभी बीएलओ एवम भाजपा के कार्यकर्ता बंधु ,सभी मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने या फॉर्म से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु मतदाताओं की सहायता करे और ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने बताया, यह एसआईआर अर्थात् विशेष गहन पुनरीक्षण मुख्य रूप से अन्य देशों से भारत में रह रहे घुसपैठियों की पहचान करने,दोहराए गए नामों को हटाने और मृत मतदाताओं के नाम मिटाने के लिए किया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनाव से पूर्व हमारे पास एक पूर्णतः अपडेटेड और त्रुटिरहित मतदाता सूची उपलब्ध हो सके।इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला मंत्री किरण सेन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, रामानंद मिश्रा, ऊद्वोराम नाग, दयाराम बघेल, चमेली साहू, गणेश बघेल, सुष्मिता मिश्री, कुसुम परिहार, बसंती पटेल, नकछड़ी कश्यप, अंतोराम कश्यप, फूलसिंह मौर्य, अनिल जायसवाल, ईश्वर मंडावी, मिलन बघेल, बसंत गावड़े, नरपत कश्यप, रतिराम कश्यप, वंशीराम कश्यप, और वीर सिंह मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्राम की जनता और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अज्ञात लोगों ने कार में लगाई आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक

0

बालोद ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के बूढ़ापारा वार्ड में देर रात सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे खड़ी कार में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।जानकारी अनुसार यह कार हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजनीतिक एंगल को भी नजर में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई न होने से दुखी व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने थाने के सामने रखा शव – प्रदर्शन जारी

0

बालोद। जिले में पुलिस की कथित लापरवाही और कार्रवाई न होने से आहत एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने उसका शव थाने के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामला तनावपूर्ण बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह किसी पुराने मामले की शिकायत पर लंबे समय से कार्रवाई न होने से बेहद परेशान था। कई बार थाने का चक्कर लगाने के बावजूद जब उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उसने यह कदम उठा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को थाना परिसर के सामने रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती।स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है। वहीं मामले में उच्च अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थिति पर पुलिस की निगरानी जारी है।

जगदलपुर को आकर्षक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए जुटे महापौर संजय पाण्डेय…

0
  • – विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कल सोलर हाई मास्ट लाईट से दमकेगा लालबाग उद्यान नगरोत्थान योजना से किया जाएगा सौंदर्यीकरण…

नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजय पांडे करेंगे।इस अवसर पर नगर पालिक निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, आयुक्त नगर पालिक निगम प्रवीण वर्मा, पार्षदगण, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।महापौर संजय पांडे ने बताया कि ये सभी कार्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास कराना है।

1. सुंदरलाल शर्मा वार्ड में पुलिया निर्माण-महापौर ने कहा कि पुलिया निर्माण से बरसात के दिनों में जलभराव और अवरुद्ध होने तथा आवागमन की समस्या समाप्त होगी। वार्ड में आने-जाने के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पुलिया लंबे समय से आवश्यक था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

2. बलीराम वार्डमें पेवल ब्लॉक- मेयर श्री पांडे ने बताया कि पेवल ब्लॉक वाली सड़क बनने से धूल-मिट्टी, कीचड़ और गड्ढों की समस्या समाप्त होगी। इन सड़कों से मोहल्लों में स्वच्छता बेहतर होगी और आवागमन आसान बनेगा। वर्ष भर नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी।

3. सोलर हाई मास्ट लाइट- महापौर संजय पांडे ने कहा कि लालबाग उद्यान में सोलर हाई मास्ट लाइट लगने से पूरा उद्यान रात्रि में सुरक्षित और प्रकाशमान रहेगा। महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रात्रिकालीन गतिविधियां आसान होंगी। यह पहल ऊर्जा-संरक्षण और हरित नगर निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

4. बाउंड्रीवॉल निर्माण और जिम- महापौर ने बताया कि भूतहा तालाब में बाउंड्रीवॉल और ओपन जिम का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनका लोकार्पण किया जाएगा। बाउंड्री वॉल बनने से तालाब का संरक्षण मजबूत होगा, अतिक्रमण पर रोक लगेगी और सुदरता में वृद्धि होगी। इसके अलावा ओपन जिम का लोकार्पण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का उपयुक्त स्थान प्रदान करेगा। यह सुविधा स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। महापौर संजय पांडे ने आगे बताया कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ नगर उपलब्ध कराना है। ये विकास कार्य शहर की पुरानी मांगों को पूरा करेंगे और जगदलपुर को आधुनिक, व्यवस्थित और आकर्षक शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

अर्जुन्दा में युवक की संदिग्ध मौत: बिरयानी सेंटर में मिला शव, आठ साथी हिरासत में

0

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स एवं संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के पुत्र दुर्गेश देवांगन (27) का शव रविवार देर रात एक बिरयानी सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के शरीर पर आए चोटों के निशान, सिर व पैर में घाव, नाक से बहता रक्त तथा जीभ का बाहर निकलना परिजनों के संदेह को गहरा करता है। परिजनों ने इसे सामान्य मृत्यु मानने से इंकार करते हुए आशंका जताई है कि युवक की मौत प्राकृतिक न होकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। दुर्गेश के पिता संतोष देवांगन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके पुत्र की मृत्यु सामान्य नहीं प्रतीत हो रही है तथा यह घटना मारपीट से संबंधित हो सकती है। समाज के प्रमुख रितेश देवांगन ने भी शव का अवलोकन कर घटना को संदिग्ध बताया और पुलिस से शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।नगरवासियों के अनुसार मृतक परिवार के व्यवसायिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था तथा परिवार के अन्य दायित्वों को भी निभा रहा था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था और पंद्रह दिन पूर्व ही उसकी बहन का रिश्ता तय हुआ था, जिससे घर में प्रसन्नता का माहौल था। युवक की अचानक हुई मृत्यु से पूरा परिवार शोकाकुल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग दस बजे दुर्गेश अपने आठ साथियों के साथ गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग स्थित अरबी दम बिरयानी सेंटर में मौजूद था। रात में उसकी स्थिति बिगड़ने पर साथियों ने उसे बाइक से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत घटना की सूचना परिजनों एवं पुलिस को प्रदान की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जुन्दा पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद सभी आठ युवकों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। अर्जुन्दा टीआई जोगेंद्र साहू ने बताया कि युवक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थियों में होने के कारण पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया है तथा रिपोर्ट प्राप्त होने की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस रात में हुई गतिविधियों एवं घटनाक्रम की कड़ियों का परीक्षण कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गरीब वर्ग की महिलाएं भी शुरू कर सकती है उद्योगिनी योजना से अपना कारोबार

0

बालोद । महिलाओं को छोटे कारोबार शुरू करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रयास से आसान शर्तों पर बिना गारंटी वाला लोन उपलब्ध कराया जाता है। तय उम्र, आय सीमा और कुछ जरूरी दस्तावेज पूरे होने पर आवेदन किया जा सकता है। सही प्रक्रिया अपनाने पर इसमें सब्सिडी का लाभ भी मिल सकता है।इस योजना का लाभ बताते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि आज के समय में बहुत सी महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं, लेकिन कई बार पैसे की कमी उनके कदम रोक देती है। इसी मद्देनजर देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक है उद्योगिनी योजना (Udyogini Yojana)। यह कोई नई योजना नहीं है, बल्कि काफी समय से केंद्र और कई राज्य सरकारें मिलकर इस योजना का संचालन कर रही हैं। इसका मकसद बिजनेस शुरू करने की इच्छुक महिलाओं को बिना किसी गारंटी के आसान लोन उपलब्ध कराना है जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ बुनियादी शर्तें रखी गई हैं जिसमे 18 से 55 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।महिला ने पहले किसी लोन में डिफॉल्ट न किया हो वह पात्रता में आएंगीतथा परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपये से अधिक न हो। विधवा या दिव्यांग महिलाओं के मामले में आय सीमा लागू नहीं होती, यानी वे सीधे आधिकारिक पोर्टल myscheme.gov.in पर आवेदन कर सकती हैं

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले के किसानों से की अपील

0

जल संरक्षण के प्रति सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ग्रीष्मकालीन धान की फसल के बदले अन्य फसल लेने किया आग्रह कलेक्टर ने कम पानी में बेहतर उपज देने वाली दलहन, तिलहन, गन्ना जैसे फसल लेने किया प्रोत्साहित बालोद, 01 दिसंबर 2025कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले के किसानों से की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा है कि बालोद एक कृषि प्रधान जिला है। जिले के 80 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या कृषि कार्य पर निर्भर है। यद्यपि जिले में वर्षा सामान्य होती है। इसके बावजूद जिले का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। वर्तमान में जिले का गुरूर विकासखण्ड क्रिटिकल जोन में तथा गुण्डरदेही और बालोद विकासखण्ड सेमी क्रिटिकल जोन में शामिल है। धान की फसल में अन्य फसलों की तुलना में अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, 01 किग्रा. धान उत्पादन के लिए औसतन 3000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। ग्रीष्मकालीन धान के लिए कृषक मुख्य रूप से भूमिगत जल का उपयोग करते है। वृहद क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की फसल लिये जाने से कई ग्रामों में जल संकट की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा पीने के पानी के लिये जुझना पड़ता है। रबी में धान की फसल लेने से न केवल जल स्तर प्रभावित होता है, बल्कि बिजली की खपत भी अधिक होती है। पर्यावरण संतुलन बिगड़ता है व भूमि की उपजाऊ क्षमता में कमी आती है। शासन की मंशा अनुरूप ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को कम कर कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों को कृषकों को अपनाना चाहिए। जिले में इस बार रबी क्षेत्र विस्तार हेतु तिवड़ा, चना, सरसों, कुसुम का बीज कृषकों को अनुदान में वितरित किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले कृषकों का रूझान मक्का फसल में बढ़ रहा है, भविष्य में इस हेतु मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की योजना है। इस स्थिति को देखते हुए सभी कृषकों से अपील की जाती है ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई न करें। धान के स्थान पर मूंग, उड़द, चना, मक्का, सूरजमुखी, गन्ना, सब्जियों, जैसी फसलें अपनाएं, ये कम पानी में भी सफलतापूर्वक ली जा सकती हैं और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हैं। जल संरक्षण हेतु माइक्रो-इरीगेशन (ड्रिप व स्प्रिंकलर), मल्चिंग और फसल चक्र अपनाने पर विशेष ध्यान दें। ग्रामीण जल स्त्रोतों (कुएँ, तालाब, नाला बंधान, नाला विस्तार) के संरक्षण में सामूहिक भागीदारी निभाएँ। हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि भू-जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी जल एवं कृषि की स्थिरता बनाए रख सकें। आपका सहयोग जिले के सतत् विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कुपोषित बच्चे को गोद लेकर मिसाल बनीं मंजू बैंस

0

जनपद सदस्य मंजू बैंस ने कुपोषित बच्चे को गोद लेकर किया सुपोषित महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर जनप्रतिनिधियों से आह्वान किए थे गोद लेकर इन बच्चों को सुपोषित करना है विभाग के साथ जागरूक जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य मंजू बैंस ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और कुसुमकसा एक कुपोषित बेटी तेविशा को गोद लिया यहां बालिका गंभीर कुपोषित वेस्टिंग केटेगिरी में थी।

बच्चों के अभिभावक की चिंता अपने इस लाडली बेटी के लिए बना रहता था इस बेटी की दूसरी अभिभावक बन जनपद सदस्य मंजू बैंस ने इस बेटी को गोद लिया और महिला बाल विकास के सतत् निगरानी में उनके डाइट चाट तैयार कर विटामिन प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलने वाले आहार के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराकर इस बेटी को वर्तमान में सामान्य श्रेणी में आ गई आज बेटी का वजन 8 किलो और लम्बाई 65,0 की हो गई है बच्ची अब सामान्य बच्चों की क्षेणी में आ गई जब बच्चे को गोद लिया गया था तब इनका वजन बहुत कम और लम्बाई भी नहीं बढ़ रही थी मां पिता की चिंता भी बढ़ रही थी पर इस चिंता को जनपद सदस्य मंजू बैंस आगे आकर कुपोषण के खिलाफ जंग लड़कर विभाग और डाक्टरों के मदद से इसे जंग को जीत पाए इस बेटी की माता जी श्रीमती यशोदा और पिता राघवेंद्र अब चिंता दूर करने के लिए जनपद सदस्य मंजू बैंस और महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद दिए है

रिकार्ड जीडीपी ग्रोथ बताता है कि मोदी मैजिक अभी भी बरकार – यशवंत जैन

0

बालोद । भारतीय अर्थ व्यवस्था की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत होने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जहां एक ओर विश्व के कई संपन्न देशों में अस्थिरता का माहौल है वहीं भारत मे मोदी मैजिक अभी भी बरकरार है जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत होना हम देश वासियों के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि एक तरफ रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव के हालात है बंगलादेश और नेपाल में तख्ता पलट हो गया वहीं अमेरिका और चीन के बीच भी हालात सही नही चल रहे हैं ऐसे नकरात्मक माहौल में भारत सीना तान के खड़ा है भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा की लगातार यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मजबूत सरकार के नेतृत्त्व में जीडीपी ग्रोथ कर रहा है यह केवल मोदी मैजिक का कमाल है अमेरिका द्वारा बड़े टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से भारत की विपक्षी पार्टियो ने देश के खिलाफ देश के अंदर और बाहर नकरात्मक माहौल बनाना शुरू कर दिये थे वहीं भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खड़ा है विपक्षियों को इन हरकतों से बाज आने की जरूरत है देश विरोधी एजेंडा चलाना विपक्षियों के डीएनए में शामिल हो गया है जो देश के लिए खतरा पैदा करने की मंशा लिए घूम रहे हैं परंतु मजबूत सरकार और कुशल नेतृत्त्व के आगे इनका सभी षड़यंत्र बौना शाबित हो रहा है यह जीडीपी की ग्रोथ बताती है कि नया भारत नया सोपान तय करने आगे बढ़ रहा है

MOST POPULAR

HOT NEWS