City Media - Page 1756 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1756

Corona Alert – बालोद जिले में फिर से मिले 3 कोरोना पॉजिटिव जिसमे से एक शहीद हॉस्पिटल में भर्ती था

0

बालोद – आज बालोद जिले में कोरोना का कहर जारी है सबसे पहले 8 मिले फिर 20 और अभी 3 मिलने से संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है | तीन मरीजों में से एक 11 अगस्त से शहीद अस्पताल में भर्ती 16 साल का युवक था वह डोंडी लोहारा ब्लाक के हिता पठार का रहने वाला था वह पीलिया का इलाज करा रहा था उसे अस्पताल में ही स्थित कोरोना वार्ड में रखा गया था आज उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में हडकंप मच गया है आनन् फानन में अन्य मरीजों के साथ उपस्थित परिजनों को अस्पताल के बाहर किया गया एवं एक मरीज के साथ एक attendent को रोका गया है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों का इन्तेजार किया जा रहा है अब देखना है कि मरीज की हिस्ट्री में किया आता है अस्पताल को सील किया जाता है या केवल वार्ड को | और अस्पताल के कौन कौन लोग उसके संपर्क में आये एवं अन्य मरीजों को कहाँ शिफ्ट किया जाता है |

वहीँ दूसरी ओर दुसरे मरीज गुंडरदेही ब्लाक के सिरसिदा और गुरुर ब्लाक के धोबनपुरी से 1-1 मिले है |

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर डौंडी लोहारा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

0

डौंडी लोहारा – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज (रविवार) दूसरी पुण्यतिथि है. 2018 में दिल्ली के एम्स में लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में वाजपेयी का निधन हो गया था. परमश्रध्येय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर डौंडी लोहारा मंडल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा के पल । ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता. उनके नेतृत्व में परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊपर हुआ. पार्टी नेता हों, संसद सदस्य हों, मंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, अटल जी ने प्रत्येक भूमिका में आदर्श को स्थापित किया. वो एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे, जिन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया.

Corona Alert – बालोद जिले में 28 कोरोना संक्रमित मिले जिनमे 2 दल्ली राजहरा के

0

बालोद जिले में हुआ कोरोना विस्फोट 1 दिन में 28 मरीज मिलने के बाद दोबारा मिले कोरोना के 20 संक्रमित जिसमे सुबह 8 मरीजो में जिले के एक सरपंच व सी आई एस एफ का जवान अन्य लोग शामिल थे वही जिले में कोरोना संक्रमित  मरीजो की संख्या 73 हो गई है  जबकि आज सुबह ही 7 मरीजों की छुट्टी की गई थी आज आये 28 संक्रमित जिसमे डौंडी 01 डौंडी लोहारा 07 गुंडरदेही 09 दल्लीराजहरा 02 दल्ली राजहरा में 1  जवान वार्ड क्रमांक 3 निवासी एवं दूसरा संक्रमित वार्ड क्रमांक 11 का निवासी है बालोद ब्लाक से 08 गुरुर 01 संक्रमित मिले है जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में  बढ़ोतरी हो रही है  किंतु ज्यादातर मरीज प्रवासी होने के कारण  प्रशासन की चिंता बढ़ गई है लगातार बड़ी संख्या में करोना संक्रमित के मिलने से लोगों के मन में भय व्याप्त हो रहा है एवं लगातार सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी के कारण यह कभी भी भयानक विस्फोट का रूप ले सकता है प्रशासन द्वारा मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री निकालने का प्रयास किया जा रहा है |

Breaking बालोद जिले में आज फिर मिले 8 नए मरीज और 7 मरीज स्वस्थ हुए

0

बालोद – जिस प्रकार प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है वैसे ही जिले में भी आये दिन कोरोना की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है | जिस ब्लाक में नियमित रूप से मरीज पाए जा रहे है उसे देखते हुए प्रशासन द्वारा कोरोना अलर्ट जारी किया जा रहा है | आज जो 8 संक्रमितों की पुष्टि हुई है उनमे डोंडी लोहारा ब्लाक से 04, गुंडरदेही ब्लाक से 03 और डोंडी से 01 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है सभी संक्रमितों को जिले के covid अस्पताल में ले जाने की तैयारी की जा रही है और साथ ही आज जो मरीज मिले है उनके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है |  

Breaking फिर से पाररस रेल्वे क्रासिंग के पास लाश मिलने से सनसनी

0

बालोद – अभी दो-तीन दिन पहले ही पाररस रेल्वे क्रासिंग के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी और सिर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण पहचान में नहीं आ रही थी दुर्घटना या आत्महत्या अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली ठीक वैसे ही कल देर रात फिर से उसी स्थान पर एक अधेड़ उम्र की महिला की लाश मिली है | आसपास के लोगों द्वारा देखा गया कि एक महिला घायल अवस्था में रेल्वे ट्रैक पर पड़ी हुई है | 108 को कॉल कर सूचित किया गया जांच करने के उपरांत पता चला कि महिला की मृत्यु पहले ही हो चुकी है | इस प्रकार लगातार उसी स्थान पर लाश मिलने से प्रशासन सकते में आ गई है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मृतक की कोई पहचान नहीं हो पा रही है और दूसरा प्रश्न यह है कि इस प्रकार की हत्या के पीछे दुर्घटना या आत्महत्या रहस्य का विषय बना हुआ है |

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार में जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

0

बालोद:-जगन्नाथ साहू | राष्ट्र के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रात 8:20 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने ध्वजारोहण किया इसके पूर्व भारत माता ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैल चित्र व राष्ट्र ध्वज पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों के बीच देश की आन, बान और शान राष्ट्र ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त करने वाले स्वतंत्रता की वेदी पर अपना सर्वस्व निछावर करने वाले तथा प्राणों की आहुति देने

वाले देश के वीर सपूतों ,वीरांगनाओं को याद किया उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया व लोगों को इस अवसर पर राष्ट्र सेवा राष्ट्रभक्ति कि उनसे प्रेरणा लेकर देश के हर विषम परिस्थिति में समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित होने की अपील की इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू ,जिला मंत्री शरद ठाकुर, संजय दुबे ,कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,भाजपा नेता गिरीजेश गुप्ता, कमलेश सोनी ,अबरार सिद्दीकी, नरेंद्र सोनी, संतोष कौशिक ,राजीव शर्मा, राकेश जोशी,तोमन साहू ,ईश्वर सिंह राजपूत, दीनदयाल तांडव, जितेंद्र साहू,संदीप सिन्हा ,सरोजिनी साहू, रिछेदमोहन कलिहारी पार्षद , जनपद सदस्य पूनम साहू,रमशिला साठिया , एकांत पवार ,कमल पंपालिया ,अमित दुबे ,गिरीश तिवारी, मोहित साहू, दीनू साहू ,मनोहर साहू, मन्नू झोरी ,भूपेंद्र सिन्हा,टिकेन्द्र यादव, चंद्रकांत निर्मलकर,अतीक अहमद,गुड्डा खान, चंदन कपूर आदि भाजपाजन उपस्थित रहे

Breaking दो मोटरसाइकिल मे जबरदस्त भिंडत से तीन लोग घायल

0

डौण्डीलोहारा – बालोद जिला मुख्यालय मुख्यमार्ग मे मालीघोरी के पास दो मोटरसाइकिल मे जबरदस्त भिंडत से तीन लोग घायल होने की सुचना मिली है | घटना कल दोपहर तीन बजे के लगभग की है | दोनों बाइक सवारों की रफ़्तार बहुत ज्यादा तेज थी और बारिश के कारण सामने से आती हुई बाइक देख नहीं पाए और टकरा गए | घायलो को उपचार हेतु बालोद जिला चिकित्सालय ले जाया गया है जहाँ पर इनका इलाज जारी हैं |

जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब बिक्री के आरोप में आबकारी विभाग द्वारा करवाई

0

बालोद – जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब बिक्री के आरोप में आबकारी विभाग द्वारा करवाई की गई –

थाना राजहरा

अप.क्र.356/20

धारा -34(1)आबकारी एक्ट

घटना स्थल –कुसुमकसा पावरहाउस

आरोपी–भक्त दास मानिकपुरी पिता अंजोर दास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष पता ग्राम बोरिद थाना बालोद

जप्ती–22 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ml भरी हुई कीमती 1760 रुपये

आप.क्र.357/20 धारा 34(1) आब.एक्ट , घटना स्थल- मेन रोड गांधी चौक, आरोपी- मनोज गुप्ता पिता रामप्यारे गुप्ता, 40वर्ष सा.- वार्ड 03 टेबलर सेड राजहरा, जप्ति- 20 पौवा देशी प्लेन शराब , कीमती 1600 रु.

थाना राजहरा

अप.क्र. 355/20

धारा– 34(1)आबकारी एक्ट

घटना स्थल — मेन रोड शराब भट्टी के पास कुसुमकसा

आरोपी — शिव प्रसाद पिता पलटन कलार उम्र55 वर्ष पता वार्ड क्र.12 कुसुमकसा

जप्ती -18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ml भरी हुई कीमती 1440 रुपये    

थाना देवरी

प्रमेंद्र कुमार निषाद पिता अलख राम निषाद 33वर्ष ग्राम  किसना सट्टा पट्टी सहित ₹850 पकड़ाया 4 क   जुआ एक्ट कार्यवाही  की जा रही है ।

Breaking अवैध कबाड़ तस्करी के आरोप में 3 ट्रकों का माल जप्त किया, कबाड़ की कीमत 16 लाख

0

रायगढ़ – प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा और झारखण्ड के ट्रकों में जमशेदपुर का अवैध कबाड़ 3 ट्रकों में रायगढ़ में स्थित MSP प्लांट ले जाया जा रहा था कि पूंजीपथरा टीआई ने धर दबोचा और जब ड्राईवर से पूछताछ की गई तो बताया कि इस तरह वे लगभग ढाई साल से कबाड़ सप्लाई कर रहे है | कबाड़ की जांच की गई तो पता चला लगभग 16 लाख 611 क्विंटल माल है | इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार चल रहा है | पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ के बारे में पता किया जा रहा है कि और किस कंपनी में इस तरह माल सप्लाई की जा रही है उसके पश्चात् सीधे कंपनी पर करवाई की जाएगी |

Breaking आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत और 3 घायल

0

हरदी – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल दोपहर की है ग्राम पंचायत हरदी में ग्रामीण खेत में काम करने गए थे कि दोपहर में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब 3 गंभीर रूप से घायल हो गए है | घायलों को ग्राम हरदी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहाँ उपचार जारी है |

MOST POPULAR

HOT NEWS