City Media - Page 86 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 86

डी बी ग्रुप के दसवें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन रक्तदान करने वाले को हेलमेट व प्रमाण पत्र दिया गया

0

रक्त दलाली की रोकथाम एवं रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बनाया गया डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप का 10 वा स्थापना दिवस हल्बा समाज भवन में मनाया गया ज्ञात है कि संस्था रक्तदान के साथ ही बेजुबान जानवर को प्रोटीन युक्त भोजन प्रदान करती है और पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से पौधा रोपण कर के महिलाओं के द्वारा उनका संरक्षण किया जाता है ।

 

संस्था के प्रदेश सचिव पवन सोनी एवं सुमित जैन ने बताया इस अवसार पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजहरा एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए रक्तवीरो ने 134 यूनिट रक्तदान कर दल्ली राजहरा के इतिहास में रिकॉड रक्तदान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक अध्यक्ष गण मुस्लिम समाज निषाद समाज साहू समाज मानिकपुरी समाज पटेल समाज हल्बा समाज पूज्य सिंधी समाज सर्व समाज एवं व्यापारी संघ पद अधिकारी एवं अन्य सामाजिक संगठन पत्रकार उपस्थित रहे ज्योति अस्पताल के संचालक श्री अशोक कुमार ठाकुर एवं श्रीमती मंजीता ठाकुर अपने उद्बोधन में कहा रक्तदान करने से हमारे शरीर में नव रक्त बनता है और गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है ।

स्वास्थ लाभ लेने के लिए सभी को रक्तदान नियमित समय पर करना चाहिए महिला अध्यक्ष ममता मानकर ,नाज मेमन ने बताया इस बार महिलाओं का रक्तदान के प्रति रुझान पहले से भी बहुत ज्यादा अच्छा रहा अब नियमित रक्तदान करने के लिए नारी शक्ति भी आगे आ रहीं और समाज सेवा। के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है सुमित जैन सूरज गुप्ता ने बताया महिला रक्तविरंगना 16 यूनिट रक्तदान किए जो कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है और हमारी टीम मिल कर प्रयास कर रही है कि और महिलाएं रक्तदान के प्रति जागरूक हो सके महिलाओं में रक्तदान करने वाले पूर्णिमा टंडन पद्मावती राव प्रिया गोस्वामी श्वेती साहू निकिता पंजवानी राजेश्वरी साहू ममता जैन श्वेता कथूरिया रेणुका साहू शिवानी मानिकपुरी उषा साहू आदि रक्तदान किए संस्था के संस्थापक अध्यक दीपक साहू ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों से यूवाओ की टीम गठित कर के रक्तदान के लिए युवा रक्तमित्र साथियों को जोड़ा जा रहा है।

ताकि नगर के आस पास से आए ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद को बहुत ही आसानी से रक्त उनके ही ग्रामीण युवा रक्तमित्र के द्वारा रक्त उपलब्ध हो सके एवं माननीय कलेक्टर महोदया जी के आदेशानुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी रक्तवीरो को हेलमेट एवं प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया व्यापारी संघ के पद अधिकारी गोविंद वाधवानी ने बताया डीबी ग्रुप कैसे जरूरतमंद लोगों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराते है दीपक साहू पवन सोनी एवं उनकी समस्त टीम सर्वसमाज के साथ मिल कर अच्छी पहल कर रही है हमारी टीम सदैव डीबी ग्रुप के साथ खड़ी है जब भी शहर में या शहर के बाहर रक्त की आवश्यकता होती है तो टीम अपना योगदान प्रदान करती है।

समाज के प्रमुख संतोष घराना शेख नय्यूम काशी निषाद रामदास मानिकपुरी विद्या रावटे योगेंद्रा सिन्हा इन्होंने भी उद्बोधन दिए कार्यक्रम के मंच संचालक  नारायण साहू श्रीमती देवंतीन पारकर ने किया एवं कार्यक्रम की आभार व्यक्त संस्था के जिला संरक्षक  तिलक मानकर ने किया स्थापना दिवस के आयोजन में डीबी ग्रुप के स्टार महिला टीम से अनिता साहू अनुराधा सिंग द्रोपति साहू दामिनी साहू सावित्री सोनी गीतिका साहू माधुरी करपाल सुनीता कड़पती सुषमा साहू एवं डीबी ग्रुप के शिवा सूर्यवंशी ऋषि ठाकुर दानेश आर्य नियाज़ खान लक्ष्मण देवांगन संतोष रात्रे भरत देवांगन हेमंत गौतम क्षितिज हुमने कोमल ठाकुर एवं समस्त डीबी ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे एवं शहीद ब्लड सेंटर से किरण करियारे जितेश्वरी ध्रुव निकिता नीलम मेश्राम सुमन अश्वनी साहू ने अपना योगदान दिया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया सेल व अनुराग महतो को बस्तर संभाग नियुक्त किया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय प्रवक्ता,भारतीय युवा कांग्रेस जावेद खान व कोऑर्डिनेटर आईटी सेल/सोशल मीडिया सेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुराग महतो को बस्तर संभाग का संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया

नवनियुक्त प्रभारीद्वय बस्तर संभाग जिले के अंतर्गत सोशल मीडिया टीम को सक्रिय एवं सोशल मीडिया टीम के गठन हेतु आवश्यक कार्य करेंगे…

कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष के पहल से जर्जर रोड का हुआ जीर्णोद्धार

0

मानपुरचौक मे रोजाना हजारों गाड़ियों का आना जाना होता है N. H 930 रोड मे बड़े बड़े गड्ढे हो जाने के कारण रोजाना कोई ना कोई हादसा होते रहता था जिनकी जानकारी ग्राम वासियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को दिया जिस पर तुरत एक्शन लेते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मानपुर चौक पहुंचे और वहा से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पूर्णिमा मैडम से बात कर तुरंत रोड को सुधार कर जरा गिट्टी डालने को कहा फिर जिलाधीश  मति दिव्या मिश्रा जी से बात कर मंडल अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मानपुर चौक बुलाया फिर पी डब्लू विभाग से हाईवे में जीरा गिट्टी लाया और नगर पंचायत कर्मचारी,

व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर रोड को सुधीर किया गया जिसमे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजू रावटे, पार्षद तारा चंद पाथोड़े,शांतनु मेश्राम, बृजमनी यादव, पूर्व महामंत्री टिकेंद्र साहू, मंडल के उपाध्यक्ष शिवराम सिंन्द्रामे, मंडल के महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव, मंडल कोषाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान कार्यालय मंत्री संतोष जैन, कार्यकारिणी सदस्य मोती लाल कोचरिया, कमलकांत साहू, रविंद्रपरसगिया, हितेश गुप्ता, बलवत साहू,देहरा राम सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई लाखों रुपए सहित 16 लोग की हुई गिरफ्तारी

0
  • जुआडियो से नगदी 8,01,200.00 रूपया व 52 पत्ती ताश बरामद।
  • थाना गुण्डरदेही में धारा 3 (2), छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कि गई कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागडे के पर्यवेक्षण एवं उपनिरीक्षक मनीष शेण्डे, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर लगाम लगाने कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 24.08.2025 को टाउन पेट्रोलिंग, अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ जुवाड़ियान ग्राम डगनिया ग्रीन के कोया फार्म प्लाट न. 10 के लान में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराकर थाना गुण्डरदेही से टीम गठित कर गवाहो के समक्ष घेराबंदी कर जुआडियान 01. मोहम्मद फहीम पिता मोहम्मद सलील उम्र 38 साल निवासी गंजपारा दुर्ग 02. प्रमोद निवारे पिता रूखमन निवारे उम्र 37 साल निवासी चंगोराभांठा, टिकरापारा रायपुर 03. रोशन कुमार पिता रमेश कृपलानी उम्र 34 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी रायपुर 04. अनिकेत लक्ष्यवाणी पिता स्व. बसंत उम्र 27 साल निवासी रतन कालोनी, दानीटोला, धमतरी 05. राजीव तिवारी पिता स्व. रामनरेश तिवारी उम्र 34 साल निवासी शक्ति बाजार रायपुर 06. केवलदास भारती पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 30 साल निवासी कमल विहार रायपुर 07. नागेश्वर साहू पिता जुराखन साहू उम्र 29 साल निवासी कांदूल, मौदहापारा रायपुर 08. ओमप्रकाश चंद्रा पिता नेगीलाल चंद्रा उम्र 32 साल निवासी देवसागर भटगांव सारंगगढ़-बिलाईगढ़ 09. जितेन्द्र सिंधी पिता रमेश कुमार उम्र 32 साल निवासी इंद्रप्रस्थ मस्जिद के पास रायपुर 10. मनीष पटेल पिता क्षीरसागर पटेल उम्र 30 साल निवासी लाखेनगर रायपुर 11. संजय महेश्वरी पिता मोहनलाल उम्र 50 साल निवासी गंजपारा दुर्ग 12. पप्पू साहू पिता कमल साहू उम्र 38 साल निवासी राजीव नगर दुर्ग 13. हेमलाल ढीमर पिता संतानु ढीमर उम्र 26 साल निवासी रूआंबांधा दुर्ग 14. परमानंद कुर्रे पिता जीवनलाल कुरे उम्र 30 साल निवासी हंचलपुर अर्जुनी धमतरी 15. कमलेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 54 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर 16. जितेन्द्र सिंह महेन्द्र प्रताप उम्र 32 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर को पकडा गया जिनके पास व फड से कुल 8,01,200.00 रूपये नगदी व 52 पत्ती ताश व कार कमांक 01. सीजी 04 एन एक्स 6004 कीमती 5,00,000.00 रूपये, 02. सीजी 07 सी क्यु 8747 कीमती 6,00,000.00 रूपये, 03. सीजी 04 एन जी 6086 कीमती 1,00,000.00 रूपये जुमला कीमती 20,01,200.00 रूपये को बरामद किया गया। आरोपियो के विरूद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध कमांक 241/25 धारा 3 (2). छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, प्रआर, योगेश सिन्हा, प्रआर, जसवंत जांगड़े, प्रआर. कमलेश रावटे, आर. यशवंत देशमुख, आर. विकास साहू, आर. मनीष तिवारी, आर. जगदीश बघमार, आर. सत्यप्रकाश यादव का योगदान रहा।

नाम आरोपी

01. मोहम्मद फहीम पिता मोहम्मद सलील उम्र 38 साल निवासी गंजपारा दुर्ग

02. प्रमोद निवारे पिता रूखमन निवारे उम्र 37 साल निवासी चंगोराभांठा, टिकरापारा रायपुर

03. रोशन कुमार पिता रमेश कृपलानी उम्र 34 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी रायपुर

04. अनिकेत लक्ष्यवाणी पिता स्व. बसंत उम्र 27 साल निवासी रतन कालोनी, दानीटोला, धमतरी

05. राजीव तिवारी पिता स्व. रामनरेश तिवारी उम्र 34 साल निवासी शक्ति बाजार रायपुर

06. केवलदास भारती पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 30 साल निवासी कमल विहार रायपुर

07. नागेश्वर साहू पिता जुराखन साहू उम्र 29 साल निवासी कादूल, मौदहापारा रायपुर

08. ओमप्रकाश चंद्रा पिता नेगीलाल चंद्रा उम्र 32 साल निवासी देवसागर भटगांव सारंगगढ़-बिलाईगढ़

09. जितेन्द्र सिंधी पिता रमेश कुमार उम्र 32 साल निवासी इंद्रप्रस्थ मस्जिद के पास रायपुर

10. मनीष पटेल पिता क्षीरसागर पटेल उम्र 30 साल निवासी लाखेनगर रायपुर

11. संजय महेश्वरी पिता मोहनलाल उम्र 50 साल निवासी गंजपारा दुर्ग

12. पप्पू साहू पिता कमल साहू उम्र 38 साल निवासी राजीव नगर दुर्ग

13. हेमलाल ढीमर पिता संतानु ढीमर उम्र 26 साल निवासी रूआंबांधा दुर्ग

14. परमानंद कुर्रे पिता जीवनलाल कुरे उम्र 30 साल निवासी हंचलपुर अर्जुनी धमतरी

15. कमलेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 54 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर

16. जितेन्द्र सिंह महेन्द्र प्रताप उम्र 32 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर

जप्ती

8,01,200.00 रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश एवं 03 नग कार 01. सीजी 04 एन एक्स 6004 कीमती 5,00,000.00 रूपये, 02. सीजी 07 सी क्यु 8747 कीमती 6,00,000.00 रूपये, 03. सीजी 04 एन जी 6086 कीमती 1,00,000.00 रूपये जुमला कीमती 20,01,200.00 (बीस लाख एक हजार दो सौ रूपये) रूपये को बरामद किया गया।

कांग्रेस नेता अनवर खान ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर भाजपा सरकार पर किया हमला

0
  • बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई, कांग्रेस पूरे देश मे स्वच्छ मतदाता सूची बनाने हेतु कृत संकल्पित…
  • वोट चोरी के खुलासे पर भाजपा तिलमिला रही

जगदलपुर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कांग्रेस नेता अनवर खान ने भाजपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही हत्याएं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में आमजनों के बीच डर का वातावरण है प्रदेश में बढ़ रहे अपराधिक गतिविधियों व घटनाओं से पूरी राजधानी में भय का माहौल है। कैपिटल सीटी रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं अब आम हो चुकी है इस पर अंकुश व नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह असफल और बेसहाय साबित हो रही है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है रायपुर में हत्याओं का दौर निरन्तर जारी है ऐसा कोई दिन नहीं जहां भयावह हत्या की एक घटनाएं न हो अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर चाकू बाजी कर रहे, और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार है और महिलाएं व बच्चियां पूरी तरह असुरक्षित, पूरे प्रदेश में भय का माहौल पनप रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भाजपा के चाल व चरित्र को उजागर कर रहा है सरकारी तंत्र पूरी तरह फेलियर साबित हो चुकी है। खान ने कहा कि कानून व्यवस्था तथा अपराधो पर नियंत्रण सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। लेकिन भाजपा सरकार की निगाह में बढ़ते अपराधिक घटनाये महत्वहीन है रोज हो रही चाकूबाजी, बलात्कार, हत्याओं को रोकने के लिये सरकार कोई भी ठोस प्रयास ही नहीं कर रही है महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरने लगी है व्यापारी डर के मारे नगदी राशि के लेन देन में भयभित व घबरा रहे है। प्रदेश में इतना अराजक माहौल 25 सालों में कभी नहीं था जितना रिमोर्ट वाली साय सरकार में है।

कांग्रेस नेता अनवर खान ने कहा कि जननायक व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का प्रमाण प्रस्तुत किया है वोट चोरी का पर्दा फास होने के बाद चुनाव आयोग का बचाव करने भाजपा क्यों सामने आ रही है वोट चोरी में भाजपा को लाभ हुआ है इसलिये चुनाव आयोग का बचाव कर रहे है चुनाव आयोग ने क्या भाजपा को अपना वकील या प्रवक्ता नियुक्त किया है चुनाव आयोग क्या जवाब देने के लायक नहीं है श्री खान ने कहा संविधान हिंदुस्तान की आत्मा की आवाज़ है वोट चोरी इस आत्मा पर हमला है, भारत माता पर आक्रमण है कांग्रेस छेड़ रही है बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है कांग्रेस पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाने के लिए कृत संकल्पित है अब की बार, वोट चोरों की हार जनता की जीत, संविधान की जीत है।

भोपालपटनम में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

0

भोपालपटनम। विकासखण्ड स्तरीय “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बीआरसी कार्यालय भोपालपटनम में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखण्ड के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना, दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित करना तथा छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से 10-10 विद्यार्थियों का दल गठित किया गया। इन दलों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखते हुए सड़क सुरक्षा विषय पर प्रभावशाली वाद-विवाद प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने सड़क नियमों का पालन, यातायात संकेतों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणाम, हेलमेट और सीटबेल्ट के महत्व, नशे में वाहन चलाने से होने वाले खतरे जैसे विषयों पर अपने तर्क एवं तथ्यों से श्रोताओं को प्रभावित किया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास एट्ला, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक यालम शंकर, जिला नोडल अधिकारी नरवेद सिंह, सेजेस भोपालपटनम के प्राचार्य एन. राजेश, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अवध सिन्हा एवं अनिल जाटव विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को सड़क सुरक्षा की गहरी समझ होनी चाहिए, तभी समाज में दुर्घटनाओं की संख्या घट सकती है।

प्रतियोगिता के परिणाम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, भोपालपटनम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹2500 का पुरस्कार जीता। डीएवी स्कूल, उल्लूर को द्वितीय स्थान तथा ₹2000 का पुरस्कार मिला। वहीं पीएमश्री स्कूल, पेगड़ापल्ली ने तृतीय स्थान पाकर ₹1500 की पुरस्कार राशि अर्जित की। इसके अतिरिक्त शा.उ.मा.वि. मद्देड़, हाई स्कूल रूद्रारम एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल सकनापल्ली को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹1000-₹1000 प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अवध सिन्हा ने विद्यार्थियों को गीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर वातावरण को रोचक और शिक्षाप्रद बनाया। वहीं सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मंच संचालन करते हुए बच्चों को अपने कर्तव्यों एवं समाज में सकारात्मक सहभागिता के महत्व पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की ऊर्जा, वाक्पटुता एवं विषय पर पकड़ देखकर उपस्थित अतिथि एवं शिक्षण समुदाय प्रभावित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय प्रशासन का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

रेड्डी को उम्मीदवार बनाने से फिर साबित हुआ कि कांग्रेस का हाथ हमेशा नक्सलियों के साथ है : भाजपा

0
  • प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा, कहा : रेड्डी वामपंथी नक्सलियों के समर्थक हैं और सलवा जुडूम के खिलाफ जजमेंट दिया
  • ‘रेड्डी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से आदिवासी समुदाय उद्वेलित, कांग्रेस के लोगों को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए’

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाने के लिए इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए रेड्डी को वामपंथी नक्सलियों का समर्थक बताया और कहा है कि कांग्रेसनीत विपक्ष ने ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद को मदद करने के लिए सलवा जुडूम के खिलाफ जजमेंट दिया था, अन्यथा वामपंथी नक्सलवाद 2020 तक खत्म हो गया होता। श्री ठाकुर ने कहा कि विपक्ष द्वारा रेड्डी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से एक ओर जहाँ आदिवासी समुदाय उद्वेलित हैं, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस का हाथ हमेशा नक्सलियों के साथ है।

भाजपा प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया हो रहा है, उसमें डीआरजी की प्रमुख भूमिका है। डीआरजी को आगे रखकर उनके भौगोलिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए आज पूरी फोर्स लड़ाई लड़ रही है, जिससे नक्सली समाप्त होते नजर आ रहे हैं। ऐसे समय में सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति प्रत्याशी बनाना आदिवासी समाज के लिए चिंता की बात है और इसके लिए कांग्रेस के लोगों को देश व प्रदेश की जनता से माफी भी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि सलवा जुडूम के जरिए वनांचल क्षेत्र के जनजाति वर्ग के लोग नक्सलियों के खिलाफ विद्रोह कर रहे थे, रेड्डी ने तब उन आदिवासियों के खिलाफ फैसला सुनाया था। उस समय कई आदिवासी परिवार शहीद हो गए थे। आज कांग्रेस के रेड्डी को उपराष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने से कांग्रेस का चरित्र बेनकाब हो गया है। कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीता रंजन ने नक्सलियों को सही बताया था, राज बब्बर ने नक्सलियों को क्रांतिकारी बताया था। प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने सलवा जुडूम में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले कांग्रेस के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा का भी स्मरण किया और कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कहने पर स्व. कर्मा ने क्लोज डोर मीटिंग में हिस्सा लिया और नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दिया। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग कभी भी नहीं चाहते कि आदिवासी अंचल का विकास हो, आदिवासी समुदायों के लोग रोजगार की ओर आगे बढ़ें, सुख-शांति व समृद्धि की ओर आगे बढ़ें।

बिग ब्रेकिंग-: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा से आयरन ओर लेकर चलने वाली मालगाड़ी से आज सुबह 5:30 बजे के आसपास कुसुमकसा से भैंसबोड़ स्टेशन के पहले सूअरबोड़ गांव से लगे रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक की ट्रेन से कट कर मौत होने जानकारी प्राप्त हुई है युवक नीले रंग का टी-शर्ट एवं हरे रंग का लोअर पहना हुआ है युवक के हाथ में पायलेश सलामें गोदना से लिखा हुआ है युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। राजहरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जिसे भी जानकारी लगे राजहरा थाना में सूचित करें।

0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • कामधेनु टी एम टी छड़ को कम दाम में देने का झांसा देकर थाना बालोद क्षेत्र के व्यापारी से किया गया था 2,67,875 (दो लाख सड़सठ हजार आठ सौ पचहत्तर रुपए) किया था ठगी
  • आरोपी को नालंदा बिहार से गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
  • साइबर सेल बालोद व थाना बालोद से बनी थी विशेष टीम ।
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता
  • आरोपी के कब्जे से 04 नग मोबाइल, 5 नग सिमकार्ड ,नगदी 2 लाख रुपए जप्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना व साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु नालंदा बिहार राज्य भेजा गया, टीम द्वारा नालंदा बिहार जाकर वहां कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ने थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका कन्नेवाडा में टाइल्स ,छड़ ,सीमेंट बिक्री का शॉप है जिसे आरोपी द्वारा अपने आप को व्यापारी हु कामधेनु छड़ को कम दाम में देने के नाम पर प्रार्थी को झांसा में लेकर अपने बंधन बैंक के फर्जी बैंक खाता में 2,67,875 रुपए अपने खाते में जमा कराकर प्रार्थी को समान नहीं देकर उसके साथ धोखाधडी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 10/25 धारा 317(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । प्रार्थी के बताए संदेही बैंक खाता का एनालिसिस करने पर खाता पटना बिहार का होना पाया गया और रकम नालंदा एटीएम मशीन से निकलना पाया गया बालोद पुलिस द्वारा रकम आहरण का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया ।

आरोपी के संबध में संदेही बैंक खातों की जानकारी,केवायसी मोबाइल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपी का पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को नालंदा बिहार रवाना किया गया था। टीम नालंदा बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपी को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में आरोपी को गांव पलनी थाना मानपुर जिला नालन्दा बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया । आरोपी को आज न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

आरोपी के कब्जे से 04 नग मोबाइल,05 नग सिमकार्ड ,2 लाख नगदी रकम जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 

1. मोहन यादव पिता ब्रह्मदेव यादव उम्र 29 साल ग्राम पलनी थाना मानपुर जिला नालन्दा बिहार।

उक्त आरोपी को नालंदा बिहार से पकड़ने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, सउनि सूरज साहू, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद सिन्हा,रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक पुरण देवांगन, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, संदीप यादव, भोप साहू,मिथिलेश यादव , गुलझारी साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

0
  • पीड़िता के साथ आरोपीगण द्वारा मार्शल आर्ट भारतीय टीम में चयन कराने के नाम पर षंडयंत्र पूर्वक 6,97,000 रूपये कि की गयी धोखाधड़ी।

पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं० चौकी  वाय पी सिंह (भा पुसे) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं०चौकी डी.सी. पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के निर्देशन में खड़गांव पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुये आरोपींगणों को किया गिरफ्तार।

खड़गांव के अपराध क्रमांक 33/2025 थारा 318(4),61(1),3(5) बी.एन.एस. के प्रार्थी तरूण कुमार चौधरी ने दिनांक 07.05.2025 को एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि उनकी बेटी गीतांजली चौधरी जो की मार्शल आर्ट में नेशनल खिलाड़ी है उसे उसके सहपाठीके सहपाठी लाकेश सिन्हा निवासी आमापारा बालोद तथा उसके बुआ का लडका टिकेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम मटिया (पोण्डी) जिला बालोद ने गीतांजली को भारतीय टीम में चयन करवायेगे कहते हुए षडयंत्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधडी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किये है जो आरोपीगण लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराम के विरूद्ध अपराध धारा 318(4),61(1) बी एनएस. का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । दिनांक 31.08.2024 से 08.02.2025 तक टिकेन्द्र द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड़ में अलग अलग किस्तों में कुल 6,77,000 रूपये तथा टिकेन्द्र द्वारा अपना दोस्त भोजराज के पेटीएम मोबाईल नम्बर में 20,000 रूपये अर्थात लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराज ने पूर्व योजना के तहत गीतांजली चौधरी के साथ षडयन्त्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किया गया।

प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना पर आरोपीगण 01. टिकेन्द्र कुमार सिन्हा पिता लिलार सिंह सिन्हा उम्र 25 साकिन वार्ड नंबर 10 मटिया (पी) थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 02. लाकेश गजेन्द्र पिता विकेश गजेन्द्र उम्र 21 साकिन वार्ड नंबर 14 सिचाई कालोनी बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 03. भोजकुमार साहू पिता शिवशंकर साहू उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंबर 01 मुंजालपाथरी बाना गैदाटोला जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् दिनांक 23.08.2025 के क्रमशः 14:10, 14:20, 14:30 बजे बजे गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया है। प्रकरण के विवेचना व आरोपी का पता तलाश में सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद वर्मा, आर. 205 कैलाश मसीह, आर.310 अशोक सोरी, आर. 290 उमेन्द्र पिस्दा, म. डीएसएफ आर. 20 बुधयारिन बोवेलकर की विशेष भूमिका रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS