City Media - Page 46 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 46
0

*छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने समायोजन शाला के प्रभावित प्रधान पाठक बी.ई.ओ. पाटन- डी. के. देवांगन से मिले।* पाटन//- विकासखंड-पाटन के समायोजन शाला के प्रधान पाठको ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी- डी. के. देवाँगन जी से छ.ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय व जिला टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर चर्चा किया। जिसमे मर्ज शाला मे आ रहे विभिन्न परेशानियों के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी-देवांगन ने मर्ज शाला के दोनो संस्था प्रमुखो की बहुत जल्द एक बैठक आहुत करने का अश्वासन दिया गया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी- पाटन से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामडियाँ, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, जिलाध्यक्ष- अनिल ठाकुर, पुष्कर यादव, हेमंत कुर्रे, अजय सेन, परस राम ठाकुर, पंकज चंद्राकर, श्रीमती केमेश्वरी देशमुख, श्रीमती रचना वर्मा, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती सीता वैष्णव,श्रीमती लिखेश्वरी चन्द्राकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने समायोजन शाला के प्रभावित प्रधान पाठक बी.ई.ओ. पाटन- डी. के. देवांगन से मिले…

0

विकासखंड-पाटन के समायोजन शाला के प्रधान पाठको ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी- डी. के. देवाँगन जी से छ.ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय व जिला टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर चर्चा किया। जिसमे मर्ज शाला मे आ रहे विभिन्न परेशानियों के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी-देवांगन ने मर्ज शाला के दोनो संस्था प्रमुखो की बहुत जल्द एक बैठक आहुत करने का अश्वासन दिया गया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी- पाटन से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामडियाँ, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, जिलाध्यक्ष- अनिल ठाकुर, पुष्कर यादव, हेमंत कुर्रे, अजय सेन, परस राम ठाकुर, पंकज चंद्राकर, श्रीमती केमेश्वरी देशमुख, श्रीमती रचना वर्मा, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती सीता वैष्णव,श्रीमती लिखेश्वरी चन्द्राकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने दिया है।

बालोद जिले में ई एवं टी संवर्ग के प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों का पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न

0

जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में काउंसलिंग के माध्यम से संपन्न हुआ पदोन्नति प्रक्रिया

बालोद जिले के ई एवं टी संवर्ग के प्रधान पाठकों का पदोन्नति प्रक्रिया सोमवार 17 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के विवेकानंद सभागार में संपन्न हुआ। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न कराया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला ई संवर्ग के 10 एवं टी संवर्ग के 27 सहायक शिक्षकों का प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों के पद हेतु काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान सभी पदोन्नत शिक्षक-शिक्षिकाओं को वरिष्ठता क्रम के आधार पर जिले में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों पर पदस्थ करने पद स्थापन आदेश जारी किया गया।

ग्राम बकली टोला में संजय बैंस के प्रयास से उचित मूल्य का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने किया शुभांर

0

ग्राम पंचायत गिधाली के आश्रित ग्राम बकली टोला शासकीय उचित मूल्य का दुकान का शुभांरभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी के मुख्यातिथि में शुभांरभ हुआ इस अवसर भाजपा नेता संजय बैंस सरपंच कंवल सिंग कुलार्य उप सरपंच शतरूपा भूआर्य ग्राम समिति के अध्यक्ष डोमार खरे ग्राम पटेल प्यारी लाल कुलार्य जी उपस्थित रहे सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी ने फीता काटकर शुभांरभ कर गांव को नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान समर्पित किया अपने गांव में ही उचित मूल्य की दुकान पाकर ग्रामीण जन बहुत हर्षित हुए इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम के सरपंच कवल सिंग कुलार्य ने संबोधित करते हुआ कहा कि वास्तव में आज हमारे गांव के लिए बड़ा दिन है जो सपना हमारे पूर्वज देखे थे ।

जो आज हमारे क्षेत्र के जननेता संजय बैंस के मेहनत ने साकार हुआ जिसे हमारे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने गांव वालो को स्वर्णिम उपहार लोकार्पण कर समर्पित किए है ग्राम समिति के अध्यक्ष डोमार खरे जी ने कहा कि पूरे गांव को तीन किलोमीटर दूर जाकर हमे राशन लाना पड़ता था मेन रोड में भारी भारी गाड़ियों से दुर्घटना का भय बना रहता था कई बड़ी दुर्घटना भी हो चुकी है हम ग्राम वासी कई जनप्रतिनिधि से हम गुहार लगा चुके थे जिसे हमारे जननेता संजय बैंस ने पूरा किया मै समस्त ग्रामवासियों के तरफ से आभार व्यक्त करता हु कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय बैंस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होती है मै इस क्षेत्र की समस्या का समाधान करने में सफल हो पाता हु हमारे क्षेत्र में विकास के साथ समस्याओं का अंबार है प्रदेश में विष्णुदेव साय जी की सरकार है और हम सब मिलकर क्षेत्र में विकास के साथ ऐसे सभी समस्याओं को समाधान कर कुसुमकसा के आस पास क्षेत्र को चहुमुंखी विकास करना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है आप सभी को उचित मूल्य की दुकान जो आज गांव में ही खुला है आप सभी को बधाई देता हु मुझे सरपंच जी बार बार बोलते थे मै ग्रामवासियों को वादा किया हु बकली टोला में उचित मूल्य की दुकान खोलकर रहूंगा मैं ग्रामवासियों को आपके भरोसा वादा कर दिया हु जिसे आपको पूरा करना है जो आज पूरा भी हुआ भाजपा नेता संजय बैंस ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी से ग्राम बाकलीटोला के लिए 20 लाख रुपए सीसी रोड के लिए ग्रामवासियों के तरफ से मांग करता हु और मांगा भी उसी से मांगा जाता है जो देने लायक हो जिसे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने तुरंत 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी किए जिससे ग्राम वासियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले आप सभी ग्राम वासियों को बहुत बहुत जिसका आप सभी को जरूरत था हमारे जननेता संजय बैंस ने आपके गांव में ही लाकर सौगात दिए ये विष्णुदेव सरकार की तत्परता के साथ ग्रामवासियों के हित में खड़े रहने वाली सरकार है जिसे आप लोगों ने देख भी लिया मै उनके आशीर्वाद से इस क्षेत्र के विकास में कमी भी नहीं होने दूंगा सदैव मै आप के साथ विकास और अन्य समस्याओं में भी आपके साथ सदैव रहूंगा इस अवसर रूपलाल पेटल जगमोहन कोठारी संतोष आर्य रोहित देवांगन प्रेम सिंग भूआर्य सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जल संचय, जन भागीदारी अभियान अंतर्गत बालोद जिले में हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को किया सम्मानितपूर्वी जोन में शामिल

0

बालोद जिले को बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होेने पर प्रदान किया गया 02 करोड़ रूपये का प्रोत्साहन राशिकलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय संपूर्ण जिले वासियों को दिया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को ’जल संचय, जन भागीदारी’ (जेएसजेबी 1.0) के तहत पूर्वी जोन मेें शामिल बालोद जिला को बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होेने पर सम्मानित किया है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आज आयोजित 6वाँ राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय, जन भागीदारी अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बालोद जिले को 02 करोड़ रूपये का प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल, केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री वी सोमन्ना एवं अन्य अतिथियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय संपूर्ण बालोद जिले वासियों को दिया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं संपूर्ण जिले वासियों के अथक प्रयासों एवं सक्रिय सहभागिता के फलस्वरूप जल संचय एवं जन भागीदारी अभियान में जिले को यह महत्वपूर्ण उलपब्धि हासिल हो सका है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित पूरे जिले वासियों के प्रति विनम्र आभार माना है। श्रीमती मिश्रा ने जल संचय एवं जन भागीदारी अभियान में बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होेने पर बालोद जिले को भारत के राष्ट्रपति के कर कमलों से सम्मानित होेने का गौरव प्राप्त होने पर संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।

उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में ’जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 01 लाख 06 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पूर्व निर्मित 30 हजार 849 जल स्त्रोतों में सामूहिक श्रम के माध्यम से मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई। ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल भराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के साथ मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य अंतर्गत 03 लाख 88 हजार पौधरोपण किया गया। जिले में इस अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों द्वारा स्वपे्ररणा एवं निजी राशि से 27 हजार से अधिक घरों में सोकपिट संरचना का निर्माण किया गया है। इसके अलावा जिले में 01 लाख 09 हजार 0273 स्टेगर्ड कंटूर टेंªच का निर्माण किया गया है। जिले मंे कुल 140 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिले में 01 हजार 944 सामुदायिक तालाब, 06 हजार 160 निजी डबरी, तालाब निर्माण किया गया है। जिले में 399 मिनी परकुलेशन टैंक, 06 हजार 614 लूज बोल्डर चेक डेम, 672 नदियों का पुनरूद्धार किया गया है। जिले में 69 स्टाॅप डेम, 316 गेबियन चेक डेम, 423 कुंआ का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 44 हजार 49 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। उपरोक्त सभी कार्यों के फलस्वरूप भारत सरकार के सभी मानको के आकलन के आधार पर बालोद जिले को प्रथम स्थान अर्जित होेने पर यह महत्वपूर्ण सौगात मिला है।

जादुई जीत या सोची समझी रणनीति? – अशोक फडनवीस कहा – NDA की लहर समझ से परे

0

राजनांदगांव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक फड़नवीस ने बिहार सहित देशभर में 2023 के बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा NDA की लगातार बढ़ती जीत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विपक्ष जहां जनता की बुनियादी ज़रूरतों की बात करता है वहीं NDA बिना एंटी-इन्कम्बेंसी के असर में आए लगातार रिकॉर्ड सीटें कैसे जीत लेता है? उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को चुनावी रणनीति के केंद्र में रखने को लेकर गहरी चिंता और संदेह जताया है।श्री फड़नवीस ने आगे कहा है कि 2023 के बाद से भाजपा और उसके सहयोगी दलों की चुनावी सफलताएँ सामान्य नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 20–25 साल के लंबे शासन के बाद भी एंटी-इंकम्बेंसी को दरकिनार कर NDA पहले से भी ज़्यादा सीटें कैसे जीत लेता है?

फड़नवीस ने आरोप लगाया कि महिलाओं को केंद्र में रखकर एक सुनियोजित चुनावी नैरेटिव बनाया जा रहा है जिससे चुनावी परिणामों पर गहरा असर पड़ रहा है। उनके अनुसार महिलाओं को लुभाने के नाम पर विभिन्न योजनाएँ लाभ और प्रचार रणनीतियाँ चलाकर भाजपा NDA एक मजबूत वोट बैंक तैयार कर चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रुझाना अब केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़े पैमाने पर तैयार की गई रणनीति है।जिसके पीछे कई तंत्र सक्रिय दिखते हैं। यही वजह है कि भाजपा और उसके साथी दल जिस भी राज्य में चुनाव लड़ रहे हैंनबड़ी जीत दर्ज कर रहे हैं। फड़नवीस ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष लगातार महंगाई बेरोज़गारी और स्वास्थ्य शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की बात करता है लेकिन उसके बावजूद उन्हें पिछली बार से भी कम सीटें मिल रही हैं। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इतनी जुमलेबाज़ी के बाद भी जनता सब कुछ स्वीकार कर रही है यह समझ से परे है। विपक्ष को नए सिरे से मंथन करने की सख्त जरूरत है। यदि विपक्ष ने अपनी रणनीति में बड़े बदलाव नहीं किए तो आगामी चुनावों में भी हालात उनके पक्ष में जाने की संभावना कम ही दिखती है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साहू ने जिला मुख्यालय बालोद में अटल परिसर एवं नालंदा परिसर का किया लोकार्पण

0

उपमुख्यमंत्री अरुण साहू ने जिला मुख्यालय बालोद में अटल परिसर एवं नालंदा परिसर का किया लोकार्पण नगर पालिका परिषद बालोद में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 04 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा कीबालोद शहर में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा की बालोद, 16 नवंबर 2025उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरणभी किया। उपमुख्यमंत्री साव ने नगर पालिका परिषद बालोद के परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बालोद शहर के मूलभूत विकास हेतु 04 करोड रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बालोद में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा की। साव ने डिवाइडर निर्माण के कार्य को दिसंबर माह तक प्रारंभ करने का आश्वासनभी दिया। समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने बालोद शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, नगर पंचायत गुंडरदेही प्रमोद जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाज प्रमुखों के अलावा पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर नूतन कंवर सहित नगर पालिका परिषद बालोद के सभी पार्ष एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।

जादुई जीत या सोची समझी रणनीति? – अशोक फडनवीस

0

कहा – NDA की लहर समझ से परे

राजनांदगांव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक फड़नवीस ने बिहार सहित देशभर में 2023 के बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा NDA की लगातार बढ़ती जीत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विपक्ष जहां जनता की बुनियादी ज़रूरतों की बात करता है वहीं NDA बिना एंटी-इन्कम्बेंसी के असर में आए लगातार रिकॉर्ड सीटें कैसे जीत लेता है? उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को चुनावी रणनीति के केंद्र में रखने को लेकर गहरी चिंता और संदेह जताया है फड़नवीस ने आगे कहा है कि 2023 के बाद से भाजपा और उसके सहयोगी दलों की चुनावी सफलताएँ सामान्य नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 20–25 साल के लंबे शासन के बाद भी एंटी-इंकम्बेंसी को दरकिनार कर NDA पहले से भी ज़्यादा सीटें कैसे जीत लेता है? फड़नवीस ने आरोप लगाया कि महिलाओं को केंद्र में रखकर एक सुनियोजित चुनावी नैरेटिव बनाया जा रहा है जिससे चुनावी परिणामों पर गहरा असर पड़ रहा है। उनके अनुसार महिलाओं को लुभाने के नाम पर विभिन्न योजनाएँ लाभ और प्रचार रणनीतियाँ चलाकर भाजपा NDA एक मजबूत वोट बैंक तैयार कर चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रुझाना अब केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़े पैमाने पर तैयार की गई रणनीति है।जिसके पीछे कई तंत्र सक्रिय दिखते हैं। यही वजह है कि भाजपा और उसके साथी दल जिस भी राज्य में चुनाव लड़ रहे हैंनबड़ी जीत दर्ज कर रहे हैं। श्री फड़नवीस ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष लगातार महंगाई बेरोज़गारी और स्वास्थ्य शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की बात करता है लेकिन उसके बावजूद उन्हें पिछली बार से भी कम सीटें मिल रही हैं। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इतनी जुमलेबाज़ी के बाद भी जनता सब कुछ स्वीकार कर रही है यह समझ से परे है। विपक्ष को नए सिरे से मंथन करने की सख्त जरूरत है। यदि विपक्ष ने अपनी रणनीति में बड़े बदलाव नहीं किए तो आगामी चुनावों में भी हालात उनके पक्ष में जाने की संभावना कम ही दिखती है।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनिरीक्षण में समन्वय बनाने जैन ने की अपील

0

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजापुर में ली कांग्रेसजनों की विशेष बैठक

जगदलपुर पूर्व विधायक जगदलपुर व एआईसीसी पर्यवेक्षक बस्तर जिला रेखचंद जैन ने बीजापुर में कांग्रेसजनों की बैठक ली। उन्होंने कांग्रेसजनों से मतदाता सूचियों को लेकर चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। साथ ही कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों का पालन करने कहा। इस दौरान उनके साथ बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू सिंह राठौर, ब्लाकों के कांग्रेस पदाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेसजन नीना रावतिया, शंकर कुड़ियाम, कमलेश कारम, बसंत ताती, प्रवीण डोंगरे, लच्छू मौर्य, सोनू पोताम, पुरुषोत्तम खत्री समेत हेमू उपाध्याय, परमजीत सिंह जसवाल आदि मौजूद रहे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अहसास हुआ अपनी जाति के गौरव का, लौट आए मूल धर्म में

0

जनजाति गौरव दिवस पर कराकी में भव्य आयोजन

धर्मांतरित 3 परिवारों ने की मूल धर्म में वापसी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के कांकेर जिले की दुर्गूकोंदल तहसील की कोडेकुर्से पंचायत के ग्राम कराकी में जनजाति गौरव तब फिर जीवंत हो उठा, जब गांव के तीन मतांतरित तीन आदिवासी परिवारों ने अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं के गौरव को समझते हुए अपने मूल धर्म में वापसी कर ली। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर कराकी गांव में एक बड़ा और ऐतिहासिक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस विशेष अवसर पर गांव के तीन ईसाई धर्मांतरित परिवारों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म एवं पारंपरिक आदिवासी संस्कृति में पुनः वापसी की घोषणा की।

क्षेत्र में बढ़ती धर्मांतरण की घटनाओं के बीच यह पहल आदिवासी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूत करने वाली मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। खुले प्रांगण में महिलाओं और पुरुषों ने कतारबद्ध होकर बिरसा मुंडा जी के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। फोटो में साफ दिख रहा है कि समाज का हर वर्ग इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल था, जो इस कार्यक्रम की गंभीरता और सामूहिक भावना को दर्शाता है

पूजा-अर्चना कर की वापसी

मूल धर्म में शामिल होने वाले तीनों परिवारों का गांव के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया। समाज प्रमुखों द्वारा पूजा- अर्चना, मंत्रोच्चारण और शॉल -श्रीफल भेंटकर उन्हें पुनः पारंपरिक समाज में शामिल किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलकर अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल पहचान को संजोए रखने का संकल्प लेते हैं। समाज के नेताओं ने यह भी बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में गहरा असंतोष है और इसी जागरूकता के चलते कई परिवार अब पुनः अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए उनके अद्वितीय कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने हमेशा आदिवासी समाज को जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर रहने का संदेश दिया था और आज भी उनकी विचारधारा जनजातीय समाज को दिशा दे रही है। इस दौरान देवेन्द्र जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, सरपंच साधना सहारे, धनसिंह पुंगाटी, पूर्व जनपद सदस्य धनीराम ध्रुव, चैनसिंह कोवाची, बहादुर तुलावी, रामप्रसाद पुंगाटी, नामदेव मरकाम, रामलाल जैन, हीरालाल कोमरे, दुर्जन सिंह कुमेटी, जागेश्वर टेकाम,हलालराम सलाम, नरेश कोमरे, नारायण सिंह पटेल, शिवलाल उसेंडी, श्यामलाल पद्दा, राजनाथ उईके, राजेश हिड़को, गजेश जाड़े, अमर सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

समाज की अपील

समाज प्रमुखों ने अंत में क्षेत्र के सभी धर्मांतरित परिवारों से अपील की कि वे अपनी मूल संस्कृति, परंपरा, देवी-देवताओं और जनजातीय पहचान को अपनाकर समाज की एकता और मजबूती को बनाए रखें।

MOST POPULAR

HOT NEWS