City Media - Page 1392 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1392

संसदीय सचिव, महापौर, एवं जिलाध्यक्ष ने किया शहर में एक करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में बाउंड्री वॉल,सिरहासार चौपाटी के विकास कार्यों एवं टाउन क्लब एवं लाईब्रेरी के विकास कार्यों का 1 करोड़ 2 लाख 62 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया |

सिरहासार चौपाटी का विकास कार्य डी एम एफ टी फंड से तहत पाथवे, नाली,लैण्डस्कैपिंग, सिटिंग गैलरी, चारदिवारी एवं इलेक्ट्रिक कार्य लागत 48.80 लाख रुपए,टाउन क्लब एवं लाईब्रेरी का विकास एवं रिनोवेशन कार्य लागत 42.70 लाख डी एम एफ टी फंड, लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 धरमपुरा नं. 3 मुक्तिधाम में 250 मीटर लागत 11.12 लाख रुपए अधोसंरचना मद से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इस कड़ी में ऐतिहासिक सिरहासार चौक को चौपाटी के रूप में विकसित किया जा रहा है हमारी सरकार लगातार नगरीय क्षेत्र को सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है दलपत सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य हो या सिरहासार चौपाटी के विकास का कार्य पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी |

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा की कोरोना काल के बाद भी हमारे कार्यकाल में शहर सौंदर्यीकरण के कार्यों के प्राथमिकता के साथ आरंभ किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2.png

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की भाजपा की पंद्रह साल की सरकार के दौरान अपने कार्यकर्ताओं के विकास के लिए कार्य किया गया पर अब कांग्रेस सरकार में शहर के वास्तविक विकास का कार्य किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव पार्षद सुनीता सिंह, सुखराम, दयाराम,बी ललिता राव कोमल सेना, इमरान खान,सूर्या पानी, राजेन्द्र बाजपेई, राकेश पाण्डेय, रुद्र नारायण पानिग्राही,जगदीश मंडल आयुक्त प्रेम कुमार पटेल उपस्थित रहे |

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक के मिडिल स्कूलो में वाश प्रोग्राम कार्यक्रम व कृमि संक्रमण के बारे में बताया

0

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक के मंगलतराई, बेलोदा ,सिंघोला, लिमउडीह, चिहरो के मिडिल स्कूलो में वाश प्रोग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका सिखाया गया और बच्चों को कृमि संक्रमण के बारे में बताया गया ।

जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइ जी MIS प्रवीण साहू जी, विलेज कॉर्डिनेटर डॉली कचलामे, देवेंद्र पटेल, दीपिका मसीहा, गोमती नागवंशी, खिलेंद्र कुमार उपस्थित थे।

कोविड 19 से मृत व्यक्ति के परिजन को मिलेगी सहायता राशि

0

बालोद – कोविड 19 से मृत व्यक्ति के परिजन को मिलेगी सहायता राशि इस सम्बन्ध में कलेक्टर जनमेजय ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदारों को पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 12(111) के तहत कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान सहायता देने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से मृत प्रतिव्यक्ति के लिए पचास हजार रूपए निर्धारित किया गया है। अनुदान सहायता राशि राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ सीडीएसी द्वारा जारी कोविड-19 से मृत्यु से संबंधित अधिकारिक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है तथा आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति, आवेदक के बैंक खाता की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति संलग्न करना होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक तहसील कार्यालय में आवेदन प्राप्त करने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोविड-19 से मृत व्यक्तियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर प्राप्त करते हुए स्वप्रेरणा से आवेदन पत्र प्राप्त किया जाए तथा व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से इस सहायता के बारे में नागरिकों को जागरूक करे।

शहीद शंकर गुहा नियोगी के पुण्यतिथि पर नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये

0

दल्ली राजहरा – छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी की आज पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने स्मारक स्थान पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किये । इस अवसर पर सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ,जगदीश श्रीवास ,पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा ,बृजमोहन नेताम ,भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू ,कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष विलियम भावरा ,महामंत्री काकू रंधावा, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला महामंत्री काशीराम निषाद,जिला सचिव रवि जायसवाल,के ईश्वर राव,ब्लाक महामंत्री श्रीनिवास राव,प्रवीण शर्मा,पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा भी स्मारक स्थान पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

संयुक्त कलेक्टर एवं नायब तहसीलदारों को दी गई भावभीनी विदाई

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 28 सितम्बर 2021

जिले के विकास के लिए एक नयी सोच और नयी ऊर्जा के साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, दिनेश कुमार नाग, गौरीशंकर नाग एवं नायब तहसीलदार केतन भोयर एवं ख्याति नेताम की अलग पहचान रहेगी। ये बातें कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज कलेक्ट्रेट नारायणपुर के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कही। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को जिला प्रशासन जो भी जिम्मेदारी दी गयी, उसे इन्होंने बखूबी अंजाम दिया। इस मौके पर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। वहीं जिले में नवपदस्थ संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे का स्वागत किया।

कलेक्टर साहू कहा कि उन्हें जिले की विकास कार्यों में सभी जिला अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने अधिकारियों से अपने मातहत कर्मचारियों का सहयोग करने और टीम भावना से कार्य करने की समझाईश दी। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, दिनेश कुमार नाग, गौरीशंकर नाग एवं नायब तहसीलदार केतन भोयर एवं ख्याति नेताम ने नारायणपुर जिले में पदस्थापना के दौरान किये गये कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया।

बतादें कि संयुक्त कलेक्टर निधि साहू का नारायणपुर जिले से रायपुर जिले में, दिनेश कुमार नाग का नारायणपुर से जगदलपुर और गौरीशंकर नाग का स्थानांतरण कांकेर जिले में हुआ है। वहीं नायब तहसीलदार केतन भोयर का स्थानांतरण धमतरी जिले में और ख्याति नेताम का स्थानांतरण रायपुर जिले में हुआ है। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, रामसिंग सोरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल सहित विभिन्न विभागों के ज़िलाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उद्योगपतियों के लिए छत्तीसगढ़ काफी अच्छी संभावना वाला राज्य, मुख्यमंत्री ने उद्योग लगाने की नीति को किया काफी सरल

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योग लगाने की नीति को काफी सरल कर दिया है। उद्योगपतियों को अलग-अलग विभागों में जाने की जरूरत नहीं है। एक ही जगह बिजली, पानी, जमीन और पर्यावरण आदि सभी तरह की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध है। नया और छोटा राज्य है लेकिन खनिज और वन संसाधन प्रचुर मात्रा में है। इसलिए उद्योगपतियों के लिए छत्तीसगढ़ काफी अच्छी संभावना वाला राज्य है। राजस्थान के जयपुर के होटल मेरियट में चेम्बर आफ कामर्स के साथ एक परिचर्चा में प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा, बाक्साईट सब कुछ है। दुनिया का लोहा का सबसे बड़ा पहाड़ बस्तर के बैलाडिला में है। व्यापार के लिए काफी अनुकूल माहौल छत्तीसगढ़ में है इसलिए राजस्थान के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने से फायदा होगा। बिजली और पानी समेत मजदूर की कमी नहीं है। बिजली के मामले में तो किसी तरह की समस्या नहीं है बल्कि हम तेलंगाना को बिजली दे रहे हैं।

लखमा ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओड़िशा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ घिरा हुआ प्रदेश है। इसलिए उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ के अलावा आसपास के राज्यों का भी साथ मिलेगा। मंत्री लखमा ने अपने चिरपरिचत अंदाज में कहा कि राजस्थान के लोगों को बस्तर में मारवाड़ी कहते हैं। मेरे सुकमा जिले में सबसे ज्यादा राजस्थान के लोग बसे हैं। जो टोरा महुआ से लेकर कपड़ा और बड़े-बड़े व्यापार में लगे हैं। बस्तर के मेला, मड़ई में भी मारवाड़ी लोग गांव-गांव तक धंधा के लिए पहुंचते हैं। वहां बसे लोग अब राजस्थान आना नहीं चाहते। मैं उद्योग मंत्री के नाते राजस्थान आया हूं और आप लोगों को छत्तीसगढ़ आमंत्रित कर रहा हूं। वहां आकर व्यापार करें और छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति का फायदा उठाएं। इस मौके पर उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी पी अरूण प्रसाद, अपर संचालक उद्योग प्रवीण शुक्ला, आलोक त्रिवेदी, ओपी बंजारे, पीएचडी चेम्बर आफ कामर्स के राजस्थान चेप्टर के चेयरमेन दिग्विजय डाबरिया, को-चेयरमेन सुनील दत्त गोयल तथा रेजिडेंट डायरेक्टर आरके गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2.png

प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को अपने राजस्थान और पंजाब प्रवास के दौरान उद्योंगों का किया अवलोकन

0

जगदलपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को अपने राजस्थान और पंजाब प्रवास के दौरान पंजाब के डेरा बस्सी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उद्योग तथा राजस्थान लिक्वर लिमिटेड का अवलोकन किया। जहां अनाज (चांवल) से एथनॉल उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाई में एथनॉल उत्पादन की बारीकियों को समझा। एथनॉल उत्पादन की प्रक्रिया में उत्पादित होने वाले बाई प्रॉडक्ट्स के लिए उपलब्ध बाजार एवं उनके मूल्य की जानकारी प्राप्त की। मंत्री के इस प्रवास में सीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक अरूण प्रसाद, अपर संचालक उद्योग प्रवीण शुक्ला, विभाग के ओएसडी आलोक त्रिवेदी, सीएसआईडीसी के जीएम ओपी बंजारे सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे। भ्रमण के दौरान इकाई प्रबंधन ने एथनॉल की उत्पादन लागत निर्धारण से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रतिनिधिमंडल को प्रदान की। लखमा को वहां के अफसरों ने अनाज से एथनॉल उत्पादन से होने वाले फायदे आदि की जानकारी दी।

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2.png

जांच दल में भाजपा – कांग्रेस दोनों के पार्षद थे शामिल, मामले में निगम को मिला क्लीनचिट मतलब साफ़ है खेला हो गया! -अरुण पाण्डेय्

0

मामला वीट हार्वेस्टिंग मशीन के ख़रीदी में नेता प्रतिपक्ष द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोप का, भाजपा पार्षदों ने ही दे दिया क्लीनचिट

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा दलपत सागर को जलकुंभियों से मुक्त करने जो वीट हार्वेस्टिंग मशीन ख़रीदी में विपक्ष आरंभ से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, मामले में अब तो नया मोड़ आ गया है। शिवसेना के ज़िला डॉ. अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने व्यंग करते कहा कि नगर पालिक निगम , जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय् द्वारा जो हल्ला मचाकर दलपत सागर के जलकुंभियों को काटने वीट हार्वेस्टर मशीन के ख़रीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था अब वे सही हैं.. या जांचदल में शामिल वे भाजपा पार्षद जिन्होंने नगर निगम प्रशासन को किसी तरह के भ्रष्टाचार ना होने की क्लीन चिट दे दिया है, अब यह कौन साबित करेगा ?

विचारणीय तथ्य यह हैकि निगम प्रशासन के ऊपर लगे आरोपों के बावजूद भ्रष्टाचार की जांच हेतु गठित दल में भाजपा – कांग्रेस के पार्षदों को शामिल करने का क्या उद्देश्य रहा होगा ? शिवसेना ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा गंभीर आरोप व अनेकों बार दावा के बावजूद निगम या ज़िला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच हो सके इस बाबत् मजिस्ट्रेट स्तर के सक्षम निडर अधिकारी के नेतृत्व में जांचदल क्यों नही बनाई है?

गौरतलब होकि नेता प्रतिपक्ष ने तो लगभग 45 लाख की मशीन होने का भी दावा प्रस्तुत किया था, साथ ही पुरानी मशीन को रिपेयरिंग करवा कर ख़रीदी हुई है यह भी उनका आरोप था। अब मामले में कांग्रेसी महापौर सफ़िरा खान को क्लीन चिट भाजपा के ही पार्षदों ने दिया है। शिवसेना ने नगर निगम के आयुक्त से यह सवाल पूंछा हैकि आख़िर इस तरह की राजनीति पर वे अंकुश लगाने के बदले हां में हां मिलाकर जगदलपुर की जनता के साथ कब तक धोखाधड़ी करते रहेंगे ? समय रहते उन्हें स्वयं के कार्यशैली में सुधार ले आना चाहिए।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 6 ग्राम पंचायतों में 392 लाख से अधिक के जल जीवन मिशन के कार्यों का भूमिपूजन किया

0

जल ही जीवन हमारी सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए कृत संकल्पित, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करके बहुत सी बिमारी से बचा जा सकता है- रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आसना,तुरेनार,हल्बा कचोरा,मंगडू कचोरा, आड़ावाल,कुम्हली में 392.03 लाख रुपए के जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन किया |

ग्राम पंचायत आसना में 110.68 लाख रुपए की लागत से 3183 मीटर पाइप लाइन बिछाने 60 किलो लीटर टंकी निर्माण एवं 721 घरों में नल-जल प्रदाय, ग्राम पंचायत तुरेनार में 44.68 लाख रुपए की लागत से 2385 मीटर पाइप लाइन बिछाने एवं 292 घरों में नल-जल प्रदाय,ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा में 41.65 लाख रुपए की लागत से 718 मीटर पाइप लाइन बिछाने 50 किलो लीटर टंकी निर्माण एवं 154 घरों में पेयजल आपूर्ति करने,ग्राम पंचायत मंगडू कचोरा में 35.50 लाख रुपए की लागत से 535 मीटर पाइप लाइन बिछाने 40 किलो लीटर टंकी निर्माण एवं 138 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति,ग्राम पंचायत आड़ावाल में 117.72 लाख रुपए की लागत से 1554 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 80 किलो लीटर टंकी निर्माण एवं 831 घरों में पेयजल आपूर्ति,ग्राम पंचायत कुम्हली में 41.86 लाख रुपए की लागत से 720 मीटर पाइप लाइन बिछाने एवं 327 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के कार्यों का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं इस हेतु हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से बहुत से बिमारियों से बचा जा सकता है जल ही जीवन है जल के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है और शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है जिसे पहुंचाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं इसी कड़ी में आज विधानसभा क्षेत्र के छः पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्यों का भूमिपूजन किया गया है आने वाले दिनों में हर पंचायत में यह कार्य आरंभ होगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेताईश्वर खंभारी ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सहनी पार्षद बलराम यादव शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय प्रवीर देहरी सरपंच विजय सिंग प्रतिभा देवांगन जिला पंचायत सदस्य ज्योति रॉव नायडू जनपद सदस्य रितु पाड़ी जनपद सदस्य जयंती कश्यप सरपंच आड़ावाल अमित दास प्रदीप देवांगन कुन्ज बिहारी मोना पाड़ी सदन नाइक प्रकाश कश्यप सरपंच रामनाथ कश्यप रोहित पाणिग्रही मानती जोशी मोहन पाड़ी कमला पाड़ी ललित जोसी शेलेन्द्र जोसी हेमंत कश्यप मनीषा पांडे विशाल खाम्बरी जसमीत गोयल आयति कश्यप अनिल गडमिया सम्पत बघेल सरपंच बबिता बघेल मायाराम बघेल वासुदेव रमेश पात्रो सोनाधरपुजारी दयाराम नीलम महेश महेश राव अनिल मरकाम राजू नायक वरुण कुंती गुड़िया बसन्ती आनंद राजवनसी रवि सतीश राव महेश जोसी सुखदेव बाकडे सरपंच सेवती भारद्वाज जनपद सदस्य हीरामनि मनधर प्रताप सिंग लक्ष्मी भारद्वाज उपस्थित रहे |

प्रताडित पत्रकारों का अनोखा प्रदर्शन, कलम वाला गुंडा तख्ती सीने में टांग पहुंचे राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने

0

कोंडागांव । जिले के पत्रकारों ने अपने सीने में कलम वाला गुंडा का तख्ती टांगकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।महामहिम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के सांथ जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से भेंट करके पत्रकारों के खिलाफ पुलिस थानों मे बनाकर रखें गये गुंडा बदमाश सूची के समीक्षा करके निर्दोष लोगों का नाम ससम्मान सूची से हटाने की मांग किया । इसके सांथ जिले के वरिष्ठ पत्रकार राज शार्दूल से पुलिस थाना केशकाल के उपनिरीक्षक द्वारा दूरभाष पर अमर्यादित व्यवहार करते धमकी चमकी देने पर क्षोभ जाहिर करते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।इसके अलावा फर्जी पत्रकार बनकर फर्जी पत्रकार बनाने एवं अवांछित गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने की तरफ ध्यान आकर्षित किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को दिलासा दिया की जिन बिंदूओं पर आप लोगों ने ध्यान आकर्षित किया है उन सभी की जांच कर विधिसम्मत उचित कार्रवाई किया जायेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS