City Media - Page 1700 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1700

संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र हुई चर्चा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी

0

दल्लीराजहरा – संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक दिनांक 22 अक्टूबर को यूनियन ऑफिस कार्यालय में रखी गई जिसमें  अध्यक्ष कमलजीत मान द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर को अनिर्बान दास गुप्ता डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई से हुई चर्चा तथा दिनांक 21 अक्टूबर को ई डी (पी एंड ए) श्री एस के दुबे भिलाई इस्पात संयंत्र से कार्मिक विभाग से संबंधित लौह अयस्क खदान समूह के कर्मचारियों से संबंधित चर्चा को विस्तार पूर्वक बताया। वेज रिवीजन 2017 से लंबित है जिसके कारण कर्मचारियों में भारी निराशा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

लौह अयस्क की खदानों के कारण सेल कंपनी आज लाभ की स्थिति में पहुंच चुकी है और भविष्य में लाभ अर्जित करेगी ऐसे में प्रबंधन को चाहिए कि सेल कर्मियों का वेतन निर्धारण जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा कर्मचारियों के आक्रोश का सामना प्रबंधन को करना पड़ेगा। वेतन समझौते के संबंध में डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि प्रबंधन भी जल्द से जल्द वेतन समझौते के लिए सहमत है। जल्द ही आगामी एनजेसीएस की बैठक में सहमति होने की पूरी संभावना है। चर्चा में आगे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार के एक आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति एवं 50 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाए इस पर ई डी (पी एंड ए) ने कहा कि 50 लाख के बीमा की सेल प्रबंधन के द्वारा प्रक्रिया चालू कर दी गई है। बीमा कंपनी से किश्त की राशि को जमा करने के संबंध में चर्चा अंतिम दौर में चल रही है। बहुत जल्दी यह राशि कर्मचारियों के परिवार को मिल सकेगी। अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में कहा कि इसका निर्णय सेल बोर्ड की बैठक में होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लौह अयस्क खदान समूह में कर्मचारियों के लिए एक डेली रिवॉर्ड स्कीम बनाई गई थी। इस स्कीम में उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ-साथ कर्मचारियों को एक सम्मानजनक राशि प्राप्त हो रही थी जिससे कर्मचारियों में उत्साह था। आप इस डेली रिवॉर्ड स्कीम को पुनः चालू करें। ई डी (पी एंड ए) ने कहा कि प्रबंधन डेली रिवॉर्ड स्कीम को पुनः चालू करने के लिए सहमत है। इस संबंध में फाइल को फाइनल अप्रूवल के लिए डायरेक्टर इंचार्ज के पास भेज दिया गया है। बहुत जल्द डेली रिवॉर्ड स्कीम चालू हो जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

मान जी ने आगे कहा कि लौह अयस्क राजहरा की खदानों में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी जैसे कि माइनिंग विभाग, शावेल ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल विभाग के कर्मचारियों का पदोन्नति रूका हुआ है जो कि अपने-अपने विभागों में 15 से 20 वर्षों से अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं। पदोन्नति के संबंध में ईडी (पी एंड ए) ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को दिसंबर माह तक पदोन्नति का लाभ मिल जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

वाशिंग एलाउंस के संबंध में बताया कि जो कर्मचारी वाशिंग एलाउंस की पात्रता रखते हैं उन्हें नवंबर माह से वाशिंग एलाउंस चालू कर दिया जाएगा।  राजहरा माइंस अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने तथा मरीजों को भिलाई रेफर की सुविधा पहले की तरह करने की मांग की गई। इस पर उन्होंने कहा कि दो डॉक्टरों की नियुक्ति जल्दी कर जाएगी तथा नॉर्मल रेफर की सुविधा पहले की तरह 22 अक्टूबर से प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसमें कर्मचारियों को उनकी पात्रता के आधार पर यात्रा भत्ता मिलेगा तथा अल्ट्रासाउंड मशीन के संबंध में कहा कि भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल में माइंस के मरीजों का अल्ट्रासाउंड प्राथमिकता से करवाया जाएगा एवं सेक्टर 9 अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 13 बेड आई सी यू यूनिट बनाई गई है, जिसकी सुविधा राजहरा के कर्मचारियों को भी मिलेगी।

आज की इस बैठक में संगठन के सचिव राजेंद्र बेहरा, अनिल यादव, तोरण लाल साहू, राजेश कुमार साहू,  रामप्रताप बरेठ,  श्रीनिवासुलू, पवन गंगबेर,  दानसिंग  चंद्राकर, कांता राव,  मनोज परीरा,  मुकुल वर्मा,  उमेश पटेल,  रमेश सिन्हा,  चिदंबर राव, महेश खोडके,  शिव देशमुख, रमेश सिन्हा,  सत्यवान, सुभाष बघेल, सुशील, शत्रुघ्न, मानकर, चटर्जी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया बाद में मुकर जाने पर युवती द्वारा थाने में शिकायत, गिरफ्तार

0

बालोद – पीड़ित प्रार्थिया उम्र 22 वर्ष निवासी टिकरापारा धमतरी के द्वारा लिखित रिपोर्ट थाना बालोद में दर्ज कराया गया था कि वह वर्ष 2017 में शिकारीपारा बालोद में रहकर पढ़ाई कर रही थी तभी बुढ़ापारा बालोद में स्थित शेयर माईकोफिन कंपनी में काम करने वाले आरोपी द्रोण कुमार निर्मल पिता बसंतराम निर्मल उम्र 25 वर्ष साकिन माहुद थाना अंबागढ़ चौकी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

जिला राजनांदगांव से जान पहचान हुआ था आरोपी द्वारा पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर अपने आफिस बुढापारा में शारीरिक संबंध बनाया तथा दिनांक 03.03.2020 तक लगातार अलग – अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी को पीडिता द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर टालमटोल कर अश्लील गाली गलौज करता था,उसके द्वारा बातचीत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

करना बंद कर दिया था एवं फोन से संपर्क बंद कर दिया । पीडिता के द्वारा किये गये रिपोर्ट पर थाना बालोद में अप. क्रमांक 333/2020 धारा 376(2)(ढ) 294 भा.द.वि पंजीबद्ध कर घटना की सचना वरिष्ट पलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्रासह मीणा, ति, पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिन्हा को दी गई । महिला संबंधी अपराध

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

होने एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त वारष्ट अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्ग में तत्काल रात्रि में ही उपनिरीक्षक शिशिर पांडेय के हमराह में पुलिस पार्टी राजनांदगांव जिला रवाना किया गया था। पुलिस के द्वारा सूझबुझ से आरोपी द्रोण कुमार निर्मल को तलाश कर आज दिनाक 24.10.2020 का गिरफ्तार कर प्रातः थाना लाया गया मामले विवेचना कर आरोपी द्रोण कुमार निर्मल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार बार कॉल करने से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

0

अर्जुन्दा – मृतक ताम्रध्वज सिन्हा द्वारा दिनांक 13.01.2020 को ग्राम गब्दी छोटे नाला के पास परसाझाड़ से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया था कि सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पंचनामा कार्यावाही के दौरान मृतक के जेब से एक सुसाईड नोट प्राप्त हुआ था। मृतक मृत्यु पूर्व एक अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा परेशान करने के कारण आत्म

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

करना में लिखा था। जिसे जप्त कर परीक्षण राईटिंग एक्सपर्ट रायपुर से राय लिया गया जो मृतक ताम्रध्वज सिन्हा के द्वारा लिखे सुसाईड नोट को स्वाभाविक लिखावट होना राय दिये है। विवेचना के दौरान जप्त मोबाईल नम्बर का नाम पता लोकेशन हेतु सायबर सेल बालोद के माध्यम से लोकेशन लिया गया, जिसमे मोबाईल नम्बर के धारक मनीष यादव पिता नंदकिशोर यादव निवासी स्टेशन पारा चिखली राजनादगांव का होना पता चला है। जिसके पता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

तलाश हेतु टीम गठित कर स्टेशन पारा राजनादगांव भेजा गया जहां उक्त मोबाईल के धारक मनीष यादव स्टेशन पारा चिखली राजनादगांव में उपस्थित मिले। जिसे घटना के बारे में पुछताछ किया गया। जो मृतक ताम्रध्वज सिन्हा के मोबाईल नम्बर में अपने मोबाईल नम्बर से घटना दिनांक के पूर्व तक कुल 09 बार बात करना बताया है। जिसे मेमोरेण्डम कथन के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

आधार पर उक्त आरोपी से एक सैमसंग कंपनी के ___ मोबाईल एंव एयरटेल कंपनी के सीम को जप्त किया गया। आरोपी मनीष यादव पिता नंदकिशोर यादव उम्र ___40 वर्ष निवासी स्टेशन पारा चिखली राजनादगांव को दिनांक 23.10.2020 के 10/50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्य में थाना प्रभारी अर्जुन्दा के निरीक्षक कुमार गौरव साहू, स्पेशल टीम के प्रआर.1636 भुनेश्वर मरकाम, एंव आरक्षक 263 जितेन्द्र विश्वकर्मा इस कार्यवाही में सभी का भूमिका सराहनीय रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कोरोना अलर्ट – दल्लीराजहरा में थोड़ी राहत के बाद फिर हुआ कोरोना का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा में कोरोना को लेकर जिस प्रकार संक्रमितों के आकड़े बढ़ रहे है उससे लोगों की लापरवाही साफ़ नजर आ रही है बस राहत की खबर यह है कि पिछले तीन-चार सप्ताह में किसी की कोरोना की वजह से मृत्यु नहीं हुई | आज संक्रमितों का आकड़ा फिर बढ़ा और यहाँ 20 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 02, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 06  से 03, वार्ड क्र 14  से 01, वार्ड क्र 15  से 02, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 24  से 08, वार्ड क्र 26  से 01 और वार्ड क्र 27  से 01

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रकार एंटीजन से 10 और RTPCR से 10  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 20  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

डौंडीलोहारा में युवक द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को लिया अपनी चपेट में, स्कूटी सवार घायल

0

डौंडीलोहारा – डौंडीलोहारा में एक युवक द्वारा लापरवाहीपूर्वक तेज गति से गाड़ी चलाने के दौरान सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दिया जिससे स्कूटी चालक को चोंटे आई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र राजपूत पिता भूषण सिंह राजपूत जो कि संबलपुर डौंडी लोहारा में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

निवास करते है अपनी पत्नी रंजना सिंह राजपूत के साथ मो0सा0 स्कूटी क्रमांक CG-07-AB-9542 में ग्राम संबलपुर से डौण्डीलोहारा होते ग्राम बटेरा खेत देखने जा रहे थे कि ग्राम बटेरा तालाब मोड के पास पहुंचे थे उसी समय सामने तरफ से आ रही मो0सा0 का चालक कैलाश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गावरे निवासी बटेरा ने अपने मो0सा0 को काफी तेज गति उतावलेपन और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए लाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह और उसकी पत्नी दोनो गाड़ी से गिर गये और स्कूटी चालक के दाहिना हाथ, बांया हाथ के कंधा और नाक एवं दाहिना आंख के ऊपर में चोटे लगी है। एक्सीटडेंट होने के बाद स्कूटी चालक बेहोश हो गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

आरोपी की मो0सा0 का नंबर नहीं देख पाया चालक कैलाश गावरे निवासी बटेरा को वह और उसकी पत्नी दोनो पहचानते हैं उस मो0सा0 के पीछे में गोविंद कोठारी नामक व्यक्ति बैठा हुआ था। स्कूटी क्रमांक CG-07-AB-9542 के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है । एक्सीडेंट होने के बाद चालक को  ईलाज कराने शासकीय अस्पताल डौण्डीलोहारा उसकी पत्नी ले गई थी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ईलाज कराने के बाद बाइक चालकों के खिलाफ इस प्रकार लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने को लेकर थाने में FIR दर्ज करवाया गया और पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर उनके खिलाफ करवाई की जा रही है |

Breaking डौंडी की शिक्षिका हुई ठगी का शिकार, टाटा सफारी कार के नाम पर गवाएं लाख रुपये

0

डौंडी  – डौंडी की शिक्षिका जो कि हायर सेकेन्डरी स्कुल सुरडोंगर में वर्ग 1 शिक्षिका के पर कार्यरत है जो कि स्नेपडील से online लेडीज पर्स लेने के पश्चात् अनजान नंबर से द्वारा कॉल आया कि वह स्नेपडील से मेनेजर बोल रहा है और उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से उन्हें फर्स्ट प्राइज टाटा सफारी कार मिला है और शिक्षिका उनके झांसे में आ गई और ठगों के चपेट में लाख रुपये गवाएं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमति बिरम मसीयारे पति गैंदलाल मसीयारे, जाति हल्बा उम 40 साल दिनांक 06/10/2020 को sanpdeal कंपनी से लेडिस पर्स आर्डर की थी जिसका डिलीवरी 12/10/2020 को मिल गया था उसके बाद अनजान नंबर से कॉल आया कि वह स्नेपडील से मेनेजर बोल रहा है और उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से उन्हें फर्स्ट प्राइज टाटा सफारी कार मिला है और शिक्षिका उनके झांसे में आ गई और शिक्षिका उसके बातों में विश्वास करके प्राईज लेने तैयार हो गयी और कार चाहिये । उन्होंने कहा प्रोसिजर के लिए सबसे पहले

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

6500/रू एक खाते में डालने के लिए बोला और शिक्षिका विश्वास करके उसके खाते  में फोन पे के माध्यम से पैसा भेजा गया है । उसके बाद गाडी के इन्शुरेश के लिए फिर 12,600/ रू0 पैसा डालने बोला तो शिक्षिका घबरा गई और नहीं डाली और प्राईज लेने मना कर दिया लेकिन सोमवार दिनांक 12.10.2020 को फिर से उसी नंबर से शिक्षिका के मोबाईल में कॉल आया और बोला कि आप गाडी नहीं रखना चाहते हो तो आपके खाता में पैसा डाल दिया जायेगा तो

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

शिक्षिका  विश्वास कर ली और पैसा लेने के लिए तैयार हो गयी तो वह इसका भी प्रोसिजर करने के लिए 35060 फिर डालने बोला तो शिक्षिका द्वारा उसमें भी रकम जमा कि हं मुझे लगा अब कि सारा काम हो गया लेकिन वह फिर भी नया प्रोजिसर बताया कि उसके लिए भी पैसा जमा करने पड़ेगा 12,600/रू फिर भी समझ नही पायी और 12,600/60 उक्त खाता में जमा की हूं। शिक्षिका को लगा कि अब पूरा प्रोजिसर पूरा हो गया, लेकिन ऐसा नहीं था। नये

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नये प्रोसिजर बताकर इसके बाद 18,900/60. 37,800/रू, 25,000/रू0, 2000/रू0 कुल रकम 1,06,300/रू0 जमा करवाया है | उसके बाद जब शिक्षिका द्वारा उस नंबर पर कॉल किया गया तो नंबर बंद बताया इस प्रकार कई बार कोशिश करने पर जब बात नहीं हुई तब उसे लगा कि उसने लाख रुपये गवां दिए उसके बाद यह बात अपने पति को बताई कि उसके साथ धोखाधड़ी हुआ है उसके बाद वे दोनों डौंडी थाने जाकर जिस सिम नंबर से कॉल आया था उसके खिलाफ 420 का केस दर्ज करवा दिए | डौंडी पुलिस ने शिक्षिका द्वारा दिए बयान के आधार पर धारा 420 के तहत केस दर्ज कर करवाई की जा रही है |

Breaking हाथी का खौफ – बाइक सवार ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने किया अलर्ट

0

गरियाबंद – घटना पांडुका वन परिक्षेत्र की है जिसमे एक हाथी ने बाइक सवार को कुचल कर मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार साकरा गांव निवासी खोवालाल अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान साकरा और पचपेड़ी के बीच नहर के पास अचानक सामने से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

हाथी आ गया। हाथी को देखकर खोवालाल हड़बड़ा गया और बाइक सहित गिर गए। गिरने के बाद खोवालाल का साथी वहां से भाग गया लेकिन खोवालाल वहां से उठकर भाग पाता उससे पहले ही हाथी ने अपने पैरों से कुचलकर खोवालाल की जान ले ली | घटना की सुचना मिलने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

के उपरांत वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बताया कि हाथी गुस्सैल स्वभाव का है आसपास के गाँव में अलर्ट कर दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ब्रेकिंग – ऐसा मास्क जो कोरोना वायरस को जलाकर खाक कर दे, कभी निकालने की जरुरत ही ना पड़े, तुरंत खरीदना चाहेंगे खासियत जान

0

नई दिल्ली – सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे पर मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं ने इसे हकीकत में तब्दील कर दिखाया है। उन्होंने तांबे की जाली से लैस एक ऐसा मास्क बनाया है, जो नाक-मुंह से निकलने वाली पानी की सूक्ष्म बूंदों (एयरोसोल) में मौजूद कोरोना वायरस के अंश को जलाकर खाक कर देगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

दरअसल, बैटरी से संचालित इस मास्क की जाली 194 डिग्री फारनहाइट (करीब 90 डिग्री सेल्सियस) पर तपती रहती है, जो वायरस के खात्मे के लिए उपयुक्त है। निर्माताओं ने इसे ऊष्मारोधी ‘नियोप्रीन’ से तैयार विशेष फैब्रिक में कैद किया है, ताकि धारक की त्वचा न जले। मास्क से जुड़ा शोधपत्र ‘बायोरेक्सिव रिपोजिटरी जर्नल’ के हालिया अंक में प्रकाशित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

धोने-सुखाने का झंझट नहीं
शोध दल से जुड़े सैमुअल फॉशर के मुताबिक तांबे की परत वाला मास्क संक्रमणरोधी गुणों से लैस होगा। इस्तेमाल के बाद इसे फेंकने, धोने या धूप में सुखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एमआईटी ने बड़े पैमाने पर प्रोटोटाइप बनाना शुरू कर दिया है, ताकि इसकी उपयोगिता आंकना मुमकिन हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

पर कीमत एन-95 से ज्यादा
फॉशर ने बताया कि तांबे की तपती परत वाला मास्क कपड़े के मास्क, सर्जिकल मास्क और एन-95 रेस्पिरेटर से ज्यादा महंगा होगा। हालांकि, संक्रमण के लिहाज से अधिक संवेदनशील जगहों, मसलन अस्पताल या सार्वजनिक परिवहन में इसका इस्तेमाल बचाव की गारंटी साबित होगा। इस मास्क की कीमत 37 डॉलर (लगभग 2775 रुपये) रखी गई है।

ऐसे होगा सार्स-कोव-2 का खात्मा
निर्माताओं ने बताया कि मौजूदा समय में उपलब्ध ज्यादातर मास्क वायरस को उनके आकार के हिसाब से या फिर इलेक्ट्रिक चार्ज की मदद से छानने का काम करते हैं। हालांकि, एमआईटी का मास्क वायरस का रास्ता रोकने के बजाय उसे तांबे की तपती जाली से गुजरने देता है, जो उसकी मारक क्षमता के लिए जिम्मेदार स्पाइक प्रोटीन को निष्क्रिय कर देती है।

संक्रमित बूंदें जाली में फंसेंगी
तांबे वाले मास्क को ज्यादा असरदार बनाने के लिए निर्माताओं ने उसे ‘रिवर्स फ्लो रिएक्टर’ में तब्दील कर दिया। यानी सांस लेने और छोड़ने के दौरान हवा मास्क में लगी जाली से कई बार गुजरेगी। इससे संक्रमित बूंदों के जाली के वार से बच निकलने की आशंका न के बराबर हो जाएगी। एमआईटी ने मास्क के व्यावसायिक उत्पादन के लिए पेटेंट दाखिल किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

खाना खाने के लिए मास्क उतारने की जरूरत नहीं
इजरायली वैज्ञानिकों ने रिमोट से संचालित एक ऐसा मास्क बनाया है, जिसका मुंह एक बटन दबाने से खुलता और बंद होता है। इससे युजर को खाना खाते समय मास्क उतारने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

स्पीकर और ब्लूटूथ से लैस बायोपीपीई
बायोपीपीई में लगे स्पीकर धारक की आवाज को तेज और स्पष्ट बनाते हैं। वहीं, ब्लूटूथ इसे स्मार्टफोन से जोड़कर कॉल करने, गाने या पॉडकास्ट सुनने और एलेक्सा का इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करता है।

विधायक पहुंची माता रानी के दरबार. जिले एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत बालोद जिले की सभी धार्मिक स्थानो का किया भ्रमण.

0

बालोद–संजारी बालोद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी ने विधानसभा के जुगेंरा की बंजारी माता मंदिर, झलमाला की देवी गंगा मैया नमस्ते मंदिर, रानी मां मंदिर नारागांव के सिया देवी मां मंदिर कंकालिन की कंकाली माता मंदिर, कनेरी के कंकाली माता मंदिर, गुरुर में शीतला माता मंदिर,प्रमुख देवी स्थलों में जाकर विधानसभा के समस्त

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य दीर्घायु उनकी उन्नति के लिए माता रानी के दरबार में पूजा अर्चना किए उनके साथ प्रमुख रूप से बालोद के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी जी कृषि सभापति जिला पंचायत. केदार देवांगन जी,जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा जी,गुरुर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे जी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर टिकेश्वरी साहू जी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव जी, महामंत्री नौशाद कुरेशी जी, एल्डरमैन ओमकार महमल्ला जी,युवा कांग्रेस नेता सुमित राजपूत जी, जमील बख्श जी, धर्मेंद्र रामटेके जी, देवेंद्र कुमार जी, सेक्टर प्रभारी गौकरण साहू जी ,सेक्टर प्रभारी भगवान सिंह जी, सियादेवी मंदिर समिति के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

प्रबंधक युवराज गावडे, पुजारी माणिक कोर्राम, उपाध्यक्ष जागेश्वर नोहरी, सरपंच प्रतिमा मंडावी उपसरपंच हेमलाल विधायक प्रतिनिधि नीलकंता राम ने मुलाकात की कंकालिन मंदिर समिति उपाध्यक्ष बलराम गोटी, सचिव छबि लाल कुरैटी, मानसिंग पोया, गजराज नेहरू ,काशीराम कवाची, लक्ष्मण टेकाम ,पुसाउ राम जुर्री,कन्हाई कुंजाम ने मुलाकात की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कनेरी मन्दिर में समिति अध्यक्ष जनार्दन सिन्हा जी संरक्षक एच एल यादव जी,हरीश चंद्र साहू जी, देवेंद्र यादव जी ,लक्ष्मी नारायण साहू जी, सरपंच दिनेश्वरी पन्नालाल सिन्हा जी ,सादिक अली जी मौजूद रहे।

विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा मानपुर में चल रहे हिन्दू विरोधी क्रियाकलाप एवं नंद कुमार बघेल के द्वारा किये जा रहे हिन्दू विरोधी टिप्पणी पर कार्यवाही करने कलेक्टर को ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – जात हो की कुछ दिन पूर्व मानपुर जिला नांदगांव में कुछ वामपंथी हिन्दू विरोधी के ताकतों द्वारा भोले भाले मागीण आदिवासियो को भड़काकर के हिन्दू धर्म के खिलाफ तथा भगवन श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है। अभी कुछ दिन पूर्व मानपुर में आदिवासियो के नाम पर कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नंद कुमार बघेल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

जो कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के पिता है। उनके द्वारा यह कहा जा रहा है. आगामी दशकय के दिन रावण के पुतला दहन के बजाय राम जी का पुतला दहन करें तथा हिन्दू धर्म के त्यौहारों एवं कार्यक्रमो और ब्राह्मणों  का बहिष्कार करें इनके द्वारा हिन्दू धर्म के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है जिससे पुरा हिन्दू समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिससे समूचा हिन्दू समाज आक्रोशित है. उनके द्वारा कहे जाने पर आगामी  दशहरा के दिन कुछ हिन्द्र विरोधी ताकतों द्वारा मानपुर में श्री राम का पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया जिसकी जानकारी सभी हिन्द्र संगठनो को सुचना मिला है। अगर इस तरह का ऐसा कार्यक्रम होने पर दल्लीराजहरा के सभी राम भवतो एवं हिन्दू संगठनों के द्वारा दशहरा के दिन शस्त्र पुजन के बाद सीधा मानपुर के लिए प्रस्थान करेगी इसके बाद किसी प्रकार की घटना घटित होने पर शासन-प्रशासन की जवाबदारी होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

अत: इस प्रकार के हिन्दू विरोधी कार्यक्रमो एवं बयान बाजी टिप्पणीयों पर रोक लगाते हुए सभी आरोपियों पर  कार्यवाही कर सांप्रदायिक सदभाव तथा छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर शीघ्र कार्यवाही करे। अन्यथा समस्त हिन्द्र समाज राम जी का अपमान तथा हिन्दू धर्म का अपमान बर्दाश्त नही करेगा अतः शीघ्र कानुनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS