City Media - Page 34 of 1841 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 34

गंजपारा में खूनी वारदात: लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला; हालत नाजुक

0

बालोद। शहर का गंजपारा इलाका सोमवार को उस वक्त दहशत में डूब गया, जब शराब लेने आए दो युवकों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मामूली लूट की घटना अचानक खूनी वारदात में बदल गई, जिसमें एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम घुमका निवासी 20 वर्षीय जय प्रकाश साहू अपने साथी गज्जू साहू के साथ गंजपारा स्थित शराब दुकान पहुंचा था। तभी घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और शराब, नगदी व मोबाइल छीनने लगे।जब जय प्रकाश ने विरोध किया, तो बदमाशों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए—पीठ, पेट, सिर, कमर, गला और उंगली तक को नहीं छोड़ा गया। युवक के शरीर पर आठ से अधिक गहरे जख्म मिले हैं, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।खून से लथपथ हालत में युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच तेज कर दी। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस दिल दहला देने वाली घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बालोद जिले की निकिता ठाकुर ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण

0

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दी बधाईबालोद, 29 मार्च 2026 जिले की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में बालोद जिले की होनहार बेटी निकिता ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में स्वर्णिम सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।निकिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

निकिता की सफलता की सराहना करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने कहा कि निकिता ने अपने कड़े परिश्रम, समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस जीत को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि “निकिता ठाकुर की यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं। उनका संघर्ष यह साबित करता है कि यदि मेहनत सही दिशा में हो और मार्गदर्शन उचित मिले, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।” उल्लेखनीय है कि आदिवासी विकासखंड डौंडी के ग्राम भर्रिटोला-36 की रहने वाली निकिता पिछले तीन वर्षों से वेटलिफ्टिंग का अभ्यास कर रही हैं। दल्लीराजहरा में कोच अनिता शिंदे के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक को बेहतर बनाया। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और अपनी कोच की प्रेरणा को दिया हैl

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला: केन्द्रीय मंत्री डाॅ. राजभूषण चौधरी

0

ग्राम नर्मदाधाम सुरसुली में आयोजित निषाद (केंवट) समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्रीनवोदित पीढ़ी को उच्च शिक्षित बनाने तथा नशापान से दूर रहने दी समझाईशबालोद, 29 मार्च 2026केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डाॅ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र एवं समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र की विकास की परिकल्पना नही की जा सकती है। इसलिए निषाद केंवट समाज के लोगों को अपने बाल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डाॅ. चौधरी आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम नर्मदाधाम सुरसुली में जिला निषाद (केंवट) समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। डाॅ.चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं निषाद (केंवट) समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री कुंवर सिंह निषाद ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नोहरू राम निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राष्ट्रीय संत श्री गोपाल नंदन गिरी, डाॅ. बीके कश्यप, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, श्रीमती प्रभा नायक, श्री चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ चौधरी ने निषाद समाज के लोगों को नवोदित पीढ़ी को उच्च शिक्षित बनाने तथा नशापान से सर्वथा दूर रहने समझाईश भी दी। इस मौके पर उन्होंने निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन के दौरान आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधने वाले वर-वधुओं के बीच पहुँचकर उन्हें अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ.चौधरी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी के दुध के समान है, जो पियेगा वो जरूर दहाड़ेगा। डाॅ. चौधरी ने नशापान को समाज के पतन का मुख्य कारण बताते हुए समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। डाॅ. चौधरी ने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता का त्याग भी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डाॅ. चौधरी ने निषाद समाज की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निषाद समाज का इतिहास एवं विरासत अत्यंत वैभवशाली है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोगों को त्रेता युग में भगवान श्री राम को नौका पार कराने का सुअवसर प्राप्त हुआ था। इसके अलावा कलकत्ता की विश्व प्रसिद्ध काली मंदिर के निर्माण, महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के नामकरण तथा हड़प्पा संस्कृति के निर्माण में निषाद समाज की लोगों की बहुमूल्य भूमिका रही है। डाॅ. चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में निषाद समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण के लिए मदद उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सरहानीय प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। डाॅ. चैधरी ने समाज के नवयुवकों एवं विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने तथा उसे हासिल करने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं निषाद केंवट समाज के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में केन्द्रीय मंत्री डाॅ. चौधरी एवं अन्य अतिथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निषाद समाज की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। निषाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता की भूरी-भूरी सराहना की। इसके लिए उन्होंने सभी स्वाजातीय जनों के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संत श्री गोपाल नंदन गिरी ने निषाद समाज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए निषाद समाज को अत्यंत वैभवशाली समाज बताया। संत गुहा निषाद राज वंश के वंशज डाॅ. बीके कश्यप ने निषाद समाज के दशा और दिशा के संबंध मंें महत्वपूर्ण जानकारियां दी। समारोह को संजारी बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने भी संबोधित करते हुए निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र और समाज के विकास में निषाद समाज के योगदानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंत्री डाॅ. राजभूषण चौधरी एवं अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले निषाद केंवट समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने निषाद समाज के नेत्रहीन बालिका कुमारी भावना निषाद को हारमोनियम प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने नेत्रहीन बालिका भावना की कुशल हारमोनियम वादन एवं कलात्मक प्रतिभा की भूरी-भूरी सराहना भी की।

राजहरा काली बाड़ी में चैत्र नवरात्रि सम्पन्न, महानवमी पर हवन एवं कन्या भोज का आयोजन

0

दल्लीराजहरा।शहर के प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनोकामना ज्योति कलश स्थापना के साथ आरंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन महानवमी के दिन विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया।महानवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके उपरांत रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी गई।कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन कर बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका आशीर्वाद लिया गया तथा कन्या भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई।इस अवसर पर बंग समाज सहित शहर के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंदिर परिसर जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा।

दल्ली पालिका के टैक्स काउंटर छुट्टियों में भी खुले रहेंगे

0

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका में टैक्स जमा करने 31 मार्च2026 तक शासकीय अवकाश की दिनों में भी नगर पालिका के टैक्स काउंटर खुले रहेंगे l इस दौरान आम नागरिक अपना संपत्ति कर, समेकित कर एवं अन्य टैक्स की राशि जमा कर सकेंगेl

सभी करदाता 31 मार्च 2026 तक अपने बकाया कर का भुगतान कर लेवे, निर्धारित तिथि के बाद बकाया राशि पर 6:15 प्रतिशत सर चार्ज एवं ₹1000 का अधिभार लगाया जाएगाl इसलिए सभी करदाताओं से अपील की जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ और परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने कर का भुगतान कर देवे l

वार्ड 4 में तीसरी बार बोरवेल केबल चोरी, पानी संकट से जूझ रहे लोग – त्वरित कार्रवाई की मांग

0

दल्लीराजहरा |नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में सार्वजनिक बोरवेल की केबल चोरी की लगातार तीसरी घटना सामने आने से वार्डवासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत में ही पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरवेल की केबल चोरी होने के बाद मरम्मत में समय लग जाता है, जिससे कई दिनों तक पानी की समस्या बनी रहती है। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद संजीव सिंह ने राजहरा थाना प्रभारी से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह तीसरी बार है जब इस प्रकार की चोरी हुई है। पार्षद के अनुसार, नशे के आदी असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे पूरे नगर में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

पार्षद संजीव सिंह ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और बोरवेल व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से 4.95 लाख परिवारों को लाभ, 495 करोड़ रुपए जारी-चेमन देशमुख

0

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना मेहनतकश और उपेक्षित वर्ग के उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल -राकेश छोटू यादव

बालोद, 25 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए वादों को पूरा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बुधवार को 4.95 लाख से अधिक पात्र परिवारों को 495 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है।उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। देशमुख ने दावा किया कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में अधिकतर पात्र परिवारों को केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।देशमुख ने जानकारी दी कि योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जैसे पारंपरिक कार्यों से जुड़े परिवारों को भी शामिल किया गया है। वहीं जनजातीय क्षेत्रों में पुजारी, बैगा, गुनिया और माँझी परिवारों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।जिला भाजपा महामंत्री राकेश “छोटू” यादव ने भी योजना को समाज के मेहनतकश और उपेक्षित वर्ग के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि बालोद जिले के लगभग 16,500 हितग्राहियों को इसका लाभ मिला है।राकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन खेतों में कार्य करने वाले भूमिहीन मजदूर अक्सर उपेक्षित रह जाते हैं। यह योजना उनके जीवन में सम्मान और स्थायित्व लाने का प्रयास है। उन्होंने इसे केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने वाला कदम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।भाजपा जो कहती है उसे करती भी है ।

दल्लीराजहरा नगर पालिका का 2026-27 का बजट पारित, 2.72 लाख रुपये का अनुमानित लाभ

0

दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्यय (बजट) प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पार्षद संजीव सिंह, सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका की कुल अनुमानित आय 18 करोड़ 7 लाख 40 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जबकि कुल अनुमानित व्यय 18 करोड़ 4 लाख 68 हजार रुपये रखा गया है। इस प्रकार कुल 2 लाख 72 हजार रुपये का अधिशेष (लाभ) बजट में दर्शाया गया है।नगर पालिका के बजट में राजस्व एवं पूंजीगत आय के विभिन्न स्रोतों को शामिल करते हुए शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। बजट में स्थापना व्यय, प्रशासनिक खर्च, संचालन एवं रखरखाव, विभिन्न विकास कार्यों तथा योजनाओं पर व्यय का प्रावधान किया गया है। वहीं, कर, शुल्क, अनुदान एवं अन्य स्रोतों से आय प्राप्त होने का अनुमान जताया गया है।बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास, साफ-सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने आगामी वर्ष में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।नगर पालिका प्रशासन ने पारित बजट को शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे दल्लीराजहरा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

बालोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत: 7वीं कक्षा की छात्रा और नाना गंभीर रूप से घायल; पड़ोसी के साथ पैसा निकालने च्वाइस सेंटर जा रहे थे

0

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7वीं कक्षा की छात्रा और उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।दरअसल, हादसा बालोद थाना क्षेत्र के बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुआ। टेकापार निवासी बुधराम चेलक (63) अपनी नातिन सारिका चेलक (13) और पड़ोसी कृष्णा राम (37) के साथ उसकी स्कूटी से च्वाइस सेंटर में पैसे निकालने पड़कीभाट जा रहे थे।

इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे कृष्णा राम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया।नाना-नातिन गंभीर, दोनों के पैर फ्रैक्चरडॉक्टरों के अनुसार नाना और उनकी नातिन की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर की आशंका है। हादसे के बाद बच्ची कुछ समय तक बेहोश रही, जबकि नाना के सिर में भी चोट आई है। बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया है।छात्रा के पिता नहीं, नाना के घर रहती हैहादसे के बाद छात्रा की मां रेणुका चेलक बेसुध हो गईं। सूचना मिलते ही वह घर से दौड़ते हुए घटनास्थल पहुंचीं और लोगों से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाने लगीं।रेणुका चेलक ने बताया कि उनके पिता अशोक चेलक के निधन के बाद से वह टेकापार में अपने मायके में ही रह रही हैं। बच्ची घर के पास बैठी थी, तभी वह घूमने के लिए स्कूटी में बैठकर चली गई। करीब आधे घंटे बाद हादसे की खबर मिली।जिला अस्पताल में रेणुका अपनी बेटी को लेकर रोते हुए डॉक्टरों से बार-बार कहती रहीं कि उसकी परीक्षा शुरू होने वाली है। उसे बचा लिया जाए। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।पीएम के बाद शव सौंपेंगे, अज्ञात वाहन की तलाश जारीबालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। स्कूटी जब्त कर ली गई है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। रात में शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

जनहित में भाजपा युवा मोर्चा ने रोकी बीएसपी की गाड़ियां, सड़क की सफाई कराई

0

दल्लीराजहरा।नगर के मुख्य मार्ग पुराना बाजार से झरन मंदिर जाने वाले रास्ते पर माइंस से आने-जाने वाली बीएसपी की गाड़ियों के कारण उड़ रही धूल और सड़क पर जमा चिकनी मिट्टी से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों को जहां धूल से दिक्कत हो रही थी, वहीं फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश (राहुल) शर्मा ने जनहित में पहल करते हुए बीएसपी के ट्रकों को रोककर विरोध दर्ज कराया। उनके इस कदम के बाद बीएसपी प्रबंधन तत्काल हरकत में आया और सड़क पर जमी मिट्टी की सफाई करवाई गई, जिससे मार्ग पर आवागमन सुगम हो सका।सड़क की सफाई होने के बाद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने राहत महसूस की तथा पुराना बाजार एवं वार्डवासियों ने इस ।पहल के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मोहर्रम हुसैन, बंटी, दिनेश एवं वार्ड के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS