City Media - Page 1797 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1797

जानिए क्या कहता है राशि फल आपका आचार्य आमोद त्रिपाठी द्वारा

0

Date – 18/05/2020

आज का पंचांग

आज का पंचांग

बारह राशियों का फल
मेष ÷

आज आपको अपने सहयोगियों और दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है। आप अपनी टीम या सहयोगियों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं या अपने किसी अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने का प्लान बना सकते हैं। आपको आज अपने जीवनसाथी या प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो आपको खुश करने के साथ ही भावुक भी कर सकता है।

वृष ÷
आज का दिन आपके लिए संतुलित जीवन जीने की ओर संकेत कर रहा है। आपकी व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में इतना संतुलन रखने की आवश्यकता है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक हों। आपको कुछ लोगों से नुकसान हो सकता है। हर किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। आपकी कोई हॉबी आपके लिए करियर बन सकती है, इससे आपको ज्यादा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस दिशा में आप अपनी योजना को आगे ले जा सकते हैं।

मिथुन ÷
आज का समय आपके लिए खुद पर इंवेस्ट करने का है। अपनी कुछ बातों पर आपको सुधार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। इससे आपको कुछ समय बाद लाभ ही होगा। इसलिए, परिवर्तन को सकारात्मक नजरिए से ही देखें। आपको अपनी योग्यता पर भरोसा रखते हुए, बेहतर काम करने के लिए खुद को प्रेरित करें। आप अपने आप में इतना ना खो जाएं कि दूसरों के अधिकारों और मामलों का ध्यान ना रखें। सभी को महत्व दें।

कर्क ÷
आज का दिन आपके लिए कुछ शानदार से मौके ला सकता है। आपको अपने करियर में ग्रोथ मिलने के संकेत मिल सकते हैं। आज कई लोगों के साथ आपको मीटिंग करनी पड़ सकती है। इसके परिणाम आपके लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। आपको प्रोफेशनल लाइफ में तो जोरदार सफलता मिलेगी ही, साथ ही आपको निजी जीवन में भी काफी अच्छा वक्त बिताने को मिल सकता है। दिन आपके अनुकूल है।

सिंह ÷
आज आपके सामने कुछ विचित्र सी परिस्थितियां हो सकती हैं। कुछ परिस्थितियां जो आपको अपने अनुकूल लग रही हों, वे आपके खिलाफ भी जा सकती हैं। सावधानी के साथ काम करें, कुछ कड़े फैसले लेना पड़ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और साधनों में वृद्धि हो सकती है। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और समर्थन आपको निरंतर मिलता रहेगा। कुछ निजी मामलों में आपको अपने भाग्य पर भरोसा करना पड़ सकता है, जो आपको लाभ देगा।

कन्या ÷
आज के दिन आपको परिस्थितियों से लड़ना पड़ सकता है। दूसरों की मदद करें, सलाह भी दें लेकिन किसी भी स्थिति तो इस स्तर पर ना आने दें, जिसमें आपका अपना नुकसान होने लगे। अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। किसी भी परिस्थिति में खुद के हितों को अनदेखा ना करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे टालने में ही भलाई है।

तुला ÷
आज आप चीजों को थोड़ा राजनीतिक तरीकों से सुलझाने का प्रयास करेंगे। किसी भी विवाद में ना पड़ें, अन्यथा आप उसमें एक पक्ष के रूप में आ सकते हैं, लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पास कई तरह के ऑफर हो सकते हैं। उस प्रस्ताव पर विचार करें, जो आपको अपने लिए सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा हो। अपने दोस्तों से सलाह ले सकते हैं, अगर निर्णय लेने में कोई परेशानी आ रही हो।

वृश्चिक ÷
आज का दिन आपके लिए अपनी किसी पुरानी तलाश को पूरा करने जैसा है। आज आपको वो सारी सफलताएं मिलने के संकेत हैं, जो आप लंबे समय से पाना चाह रहे थे। कुछ मामलों में आपको परिस्थितियों से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन सकारात्मक और समझौतावादी होना आपके लिए शुभ हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से आपको जीवन की कुछ महत्वपूर्ण खुशियां मिल सकती हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा, इसका लाभ उठाएं।

धनु ÷
आज आपको अपनी प्रतिभा और कुशलता के साथ पूरा न्याय करना होगा। आज आप किसी भी मामले में भेद-भाव का सहारा लेंगे तो नुकसान हो सकता है। सबके प्रति समानता का भाव रखना आपके लिए लाभकारी स्थितियों का निर्माण कर सकता है। ये आपके भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आपके काम को भविष्य के लिए आंका जा सकता है। इस समय आपको अपनी छवि को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा।

मकर ÷
आज का दिन आपके लिए उन कामों के प्रति सतर्क रहने का है, जिनको लेकर आप कुछ समय से निराश से हैं। आपको अपनी उम्मीदों को नहीं छोड़ना है। जो आप चाहते हैं, जल्द ही आपको मिलने के योग बन सकते हैं। किसी भी तरह से अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। दोपहर के बाद आपके लिए समय बिलकुल फेवर का हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकता है, या कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।

कुम्भ ÷
आज आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा। थोड़ी सी भी चूक आपको भारी नुकसान दे सकती है। इसलिए, आपको आज अन्य चीजों की बजाय अपने प्राथमिक काम पर ही ध्यान लगाना चाहिए। शाम तक समय आपके पक्ष का हो सकता है। आपको कुछ मामलों में अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। अपनी बात रखने और अपने आइडियाज शेयर करने की आपकी कुशलता का आपको बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है।

मीन ÷
आज का दिन आपके लिए पूंजी निवेश करने के लिए अच्छा मौका हाथ आ सकता है। आपको अपने सारे काम शांति और धैर्य के साथ करने होंगे। आज पूंजी निवेश के लिए आपके पास काफी अच्छे अवसर आ सकते हैं। कार्ड्स का संकेत है कि आपको कोई अच्छा धन लाभ जल्दी ही मिल सकता है। आपको इस बारे में कुछ कोशिशें करने की आवश्यकता है। लेकिन, जल्दबाजी आपके लिए कुछ नुकसानदायक हो सकती है।

ज्योतिष सलाह एवं मार्गदर्शन के लिए सम्पर्क करें

आचार्य अमोद त्रिपाठी
एम. ए. प्राच्य संस्कृत
मो.न.7610730949

Breaking News – कोविड-19 , छत्तीसगढ़ में धारा 144 अगले तीन महीने तक लागू

0

रायपुर।  राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए अगले तीन महीने के लिए प्रदेश में धारा 144 लागू कर दिया है. इसके पहले दो महीने के लिए लागू धारा 144 आगामी 19 मई को समाप्त हो रहा है.

छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कबीरधाम, महासमुंद, धमतरी, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोण्डागांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद, मुंगेली, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिलों से प्राप्त प्रतिवेदनों में अनेक स्थानों पर संक्रमण की स्थिति का जिक्र किया गया है. ऐसे में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का 2) की धारा 144 (4) में निहित शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए आगामी तीन माह तक निषेधाज्ञा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

धारा 144

Big Breaking News बालोद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11

0

बालोद जिले में एकाएक संक्रमितों की संख्या 11 होने से जिला ग्रीन जोन से रेड जोन में आने की सम्भावना बढ़ गई है | प्रशासन अपनी ओर से पूरी कोशिश में लगा हुआ है संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने के लिए|

जिले के अनुसार संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है

गोंदरी (गुरुर) – 01
सम्बलपुर – 01
रायपुरा – 05
कोकान – 02
दल्लीराजहरा – 02

टोटल – 11 केसेस

Big Breaking – पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 2 एएसआई शहीद, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर, 3 जवान घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद!!

0

पखांजूर के भामरागढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो एएसआई शहीद हो गए हैं। वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं। एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद हुए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पुलिस पार्टी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ में रूटीन सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग चली। इसमें दो एएसआई शहीद हो गए वहीं दो जवान घायल हैं। दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Breaking News – कोरोना लॉक डाउन 4.0 – 18 to 31 मई 2020 तक

0

कोरोना लॉक डाउन का 4 चरण 18 – 31 मई का होगा रेड, आरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर कहाँ क्या छूट मिलेगी राज्य सरकार निर्धारित करेगी –

ये जो प्रमुख सेवाएं लॉक डाउन 4.0 में इस प्रकार रहेंगी हालांकि हॉटस्पाट में अभी कड़ाई के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा। जिस नियम के आधार पर लॉक डाउन चल रहा है यथावत रहेगा, इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं जो लॉक डाउन 4.0 में जारी रहेगा –    

  • उड़ान सेवाएँ बंद रहेगी यथावत |
  • स्कूल, कालेज और कोचिंग संस्थान अभी बंद रहेंगे |
  • रेस्टोरेंट और होटल अभी नहीं खुलेंगे |
  • धार्मिक कार्यक्रमों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा पहले की तरह बंद रखे जायेंगे |
  • सिनेमा हाल, जिम, स्वीमिंग पुल बंद रखा जायेगा |
  • बस सेवाएं शुरू हो जायेगी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है |

रेड, आरेंज और ग्रीन जोन का फैसला अब राज्य करेंगे, और इसी के आधार पर अन्य गतिविधियां संचालित करने की इजाजत देंगे |

एसकेएमएस के प्रतिनिधियों ने नगर में कोरोना वायरस के निरंतर बढ़ते प्रकरण को देखते हुए जीएम आईओसी राजहरा के साथ चर्चा की

0

दल्लीराजहरा – संयुक्त खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने दल्लीराजहरा नगर में कोरोना वायरस की संक्रमित व्यक्तियों के निरंतर बढ़ते प्रकरण को मिलने को देखते हुए मुख्य महाप्रबंधक लौह अयस्क खदान समूह श्री तपन सूत्रधार एवं अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की, कि पूरे नगर में कर्मचारियों में आक्रोश है कि टाउनशिप के बीचो-बीच मंगल भवन में क्वॉरेंटाइन सेंटर प्रबंधन एवं प्रशासन द्वारा कैसे बना दिया गया है। इसके कारण कर्मचारियों एवं उनके परिवार में अंदर ही अंदर दहशत और घबराहट है ,क्योंकि राजहरा नगर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज निरंतर मिलते ही जा रहे हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर को मंगल भवन से हटाकर शहर के बाहर मैं कोरनटाइन सेंटर बनाया जाए। ताकि वर्तमान में बाहर से आए मजदूर जिनको आइसोलेट करके रखना है इसको शहर के बाहर में अन्य जगह में रखें। प्रबंधन इस विषय पर प्रशासन से तत्काल चर्चा करे ।प्रबंधन ने कहां की प्रशासन से चर्चा कर कोरन टाइन सेंटर को शहर के बाहर बनाने की व्यवस्था करते हैं । वर्तमान में राजहरा में पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिन वार्ङो में जैसे कि वार्ड नंबर 1 वार्ङ नंबर 2 एवं 24 में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं, इन वार्डों में निवासरत बीएसपी माइंस के नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक जो कि इस एरिया में रहते हैं । उन्हें मंगलवार तक ड्यूटी नहीं जाना है उन्हें अपने घर में ही रहना है ।उसकी हाजिरी प्रबंधन द्वारा दी जाएगी ।यह बात मुख्य महाप्रबंधक से हो गई है ,उन्होंने इसकी सहमति दे दी है ।

दल्ली क्वारी में कैंटीन जो बन रही है वहां पर शिफ्ट ऑफिस ड्रीलिंग ,रेस्ट रूम मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल जिसमें तीनों पाली के कर्मचारी ड्यूटी करते हैं उसमे बहुत खतरा है क्योंकि सभी और की दिवालो में क्रेक आ गया है। यूनियन ने मांग की कि क्वारी के समस्त विभागों को नीचे कंप्रेसर गैरिज के पास शिफ्ट किया जावे ।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनके कर्मचारियों को जिस तरह रिस्क कवर स्कीम दी जा रही है उसी प्रकार माइंस के कर्मचारियों को भी रिस्क कवर स्कीम का फायदा मिलना चाहिए । और यह भी मांग की आईओसी में सभी विभागों में तीनों शिफ्ट में सैनिटाइजेशन किया जाए । सभी कर्मचारियों की वार्ड वाइज लिस्ट बनाई जाए जिससे यह पता चल सके कि हमारा कर्मचारी कौन से वार्ड में निवास कर रहा है इससे यह फायदा होगा कि संक्रमण की स्थिति में हम अपने कर्मचारी को सुरक्षित रख पाएंगे । अंत में संयुक्त खदान मजदूर संघ ने के अध्यक्ष श्री कमलजीत सिंह मान ने कहा कि प्रबंधन इन सभी मुद्दों पर तत्काल उचित कार्रवाई करें जिससे कर्मचारियों के अंदर एक विश्वास पैदा हो।

“शहर के बीच क्वारेंटाइन सेंटर कितना उचित?” शीर्षक के माध्यम से सिटी मीडिया न्यूज़ पोर्टल द्वारा लोगों को एवं प्रशासन को जागरूक करने के माध्यम से समाचार को प्रकाशित किया जा रहा था |

बैठक में निम्न पदाधिकारी उपस्थित थे – एसकेएमएस अध्यक्ष कवंलजीत सिंह मान, राजेंद्र बेहेरा, अनिल यादव, आर पी बरेठ, सेवक मंडावी, कनक बैनर्जी, मिथलेश वर्मा, कुलदीप सिंह, हंस कुमार, राजेश साहू, सी राव, अंसारी, कांताराव, कौशल पटेल, देवांगन, आर बी सिंह, श्रीनिवास राव, खरे, देशमुख, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे |

Breaking – रेन बसेरा से क्वारेंटाइन सेंटर हटाने की मांग

0

दल्ली राजहरा – रैन बसेरा को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने से लोगों के मन में आक्रोश प्रशासन की संवेदनहीनता का परिचय दिया, करोना पॉजिटिव मिलने के बाद रैन बसेरा को खाली करने की मांग जनता के द्वारा की जा रही है भीड़-भाड़ इलाके से दूर क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की मांग लोगों ने की है| एक ओर पुलिस प्रशासन के लोग दिन-रात लोगों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं जिसका नागरिकों द्वारा सम्मान किया जा रहा है किंतु छोटी सी चूक दल्ली राजहरा को कोरोना हॉट पर हॉटस्पॉट बना देगी इसकी सजा शहरवासियों को भुगतना पड़ेगा बिना विचार के रैन बसेरा जैसी जगह को क्वारेंटाइन सेंटर बनाना जिसमें कि ना ही बाउंड्री वाल है है ना ही उचित सुविधा एवं आसपास सदैव आवागमन बना रहता है लोगों के घरों से 50 मीटर की दूरी भी नहीं है किसके आदेश से क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है इसकी जांच की जानी चाहिए |

Ward No 24

दल्ली राजहरा के दूसरे वार्ड के लोगों में भी दहशत बन गया है कि लोग स्वयं ही बास बल्ली एवं झाड़ी से अपने वार्ड को सील कर ने में लग गए है जिससे बीमार एवम अन्य जरूरी काम मे जाने वाले लोगो को असुविधा हो रही है एवं विवाद की स्थिति  बन रही हैं |

वार्ड के लोग स्वयं ही अपने वार्ड को सील कर ने में लग गए है

Big Breaking News – बालोद जिले में दो और कोरोना संक्रमित पाए गए

0

बालोद जिले में दो और कोरोना संक्रमित जाने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, पिछले 72 घंटो में 4 संक्रमित पाए गए है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति वार्ड न 13 से था और बस स्टैंड रैन बसेरा में क्वारेंटाइन था कल रात को सैंपल लेकर भेजा गया था एंबुलेंस एवं प्रशासन के अधिकारी दल बल के साथ पहुंच रहे हैं रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है और दूसरा कोकान का रहने वाला था उसे बालोद जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया बाहर से था |

बिलासपुर रेंज के आई जी दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बालोद जिले में 2 और केस पाए जाने से कुल 4 केस हो गए है |

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरोनावायरस को हराने लोगों को जागरूक कर रही हैं

0

गुंडरदेही – इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद कलेक्टर बालोद अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही के निर्देशन में रेड क्रॉस प्रभारी मधुमाला कौशल ,मीना भारद्वाज की टीम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर के निर्देशन में स्कूली बच्चे ।रेडक्रॉस के,स्काउट गाइड के एन. सी.सी.के एन. एस. एस. के छात्र शामिल हुए।इन सभी टीम द्वारा आज गुंडरदेही चौक में कोरोनावायरस को हराने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं |

टीम द्वारा पान गुटखा तंबाकू खाकर कहीं भी ना थूंके क्योंकि थूंकने से बहुत जल्दी संक्रमण फैल सकता है बात कही गई साथ ही अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है जिससे अपने परिवार अपने समाज अपने देश को सुरक्षित रख सकेंगे अपने दैनिक जीवन में इन चीजों को शामिल करने को कहा गया जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना बार-बार हाथों को साबुन से धोना मास्क,गमछा लगाना । बिना वजह घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया।अगर बाहर जाते ह ।किसी वस्तु को छूते ह तब तुरंत सेनेटराइज़्ड या साबुन से हांथों को अच्छे से धोएं। साथ ही बाहर कहीं भी नही बैठने की बात कहीं गई ।सभी सार्वजनिक स्थलों में प्रतिदिन जाकर कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।टीम को चंद्रशेखर पवार,और सूरज कसार जी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

शहर के बीच क्वारेंटाइन सेंटर कितना उचित?

0

दल्ली राजहरा – वार्ड नंबर 24 को सील किए जाने को लेकर वार्ड वासियों के मन में आक्रोश व्याप्त  है प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा वार्ड वासियों को भुगतना पड़ रहा है थोड़ी सी सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जहां पर मार्केट हॉस्पिटल लैब मेडिकल जैसी प्रमुख सुविधाएं संचालित होती है बंद रहेंगे बालोद जिले का एकमात्र पंजीकृत प्राइवेट सोनोग्राफी  सेंटर जिससे कई मरीजों एवं आसपास से गांव से आने वाले सोनोग्राफी पेशेंट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा|

मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है

आज से लेकर मंगलवार मध्य रात्रि तक दल्लीराजहरा  नगर पालिका और चिखलकसा नगर पंचायत पूर्ण लॉक डाउन रहेगा इस अवधि में सिर्फ पेट्रोल पंप ,एटीएम ,मेडिकल स्टोर्स और हॉस्पिटल ये चालू रहेगा बाकी सब बंद रहेगा बैक भी  वही दल्लीराजहरा वार्ड  नम्बर 2 और 24 में कुछ नही खुलेगा लोगो का घर से निकलना पूर्ण प्रतिबंध |

मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है

वार्ड क्रमांक 24 कुल तीन  पैथोलॉजी लैब के अलावा एक संचालित हैं दल्ली राजहरा का हृदय स्थल होने के कारण सदैव आवागमन बना रहता है आरोग्य अस्पताल से मरीजों को आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है प्रशासन को यह जानकारी और रहती है कि अगर कोरोना पॉजिटिव मरीज को क्वारेंटाइन मे रखा जाता है और उसके पॉजिटिव आने पर पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करना एवं ब्लॉक करना पड़ता है

मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है

इसके बावजूद प्रशासन के लोगों द्वारा ऐसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने समझ के परे है किंतु इसका खामियाजा पूरे वार्ड वासियों को भुगतना पढ़ रहा है शासकीय आईटीआई एवं शासकीय महाविद्यालय जो कि शहर के बाहर है ऐसे स्थानों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाना चाहिए| शहर के लोगों में रोष है कि शहर के बीच स्थित स्कूलों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है जबकि शहर से बाहर कॉलेज को छोड़ दिया गया है |

सेनीटाइज़ेशन

MOST POPULAR

HOT NEWS