City Media - Page 1743 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1743

10वी – 12वी में पूरक आये छात्रों का भविष्य अधर में, कहीं साल बर्बाद ना हो जाये

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – दसवीं व बारहवीं बोर्ड के पूरक परीक्षा को लेकर माशिमं ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. इससे इन छात्रों को अब साल बर्बाद होने का डर सता रहा है. कॉलेज और स्कूल में प्रवेश भी खत्म हो गया है. लगभग 80 हजार छात्र का भविष्य अधर में अटका है |

10 वीं के बच्चे 11 वीं में और 12वीं के कॉलेज में प्रवेश लेंगे लेकिन परीक्षा नहीं होने से लगभग 80 हजार विद्यार्थी अपने अगले कक्षा की पढ़ाई से तीन माह पिछड़ चुके हैं. जल्द फैसला नहीं लिया गया है, तो साल बर्बाद हो जाएगा. 

इस विषय पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने कहा कि छात्रों का नुकासन होने नहीं देंगे बहुत जल्द आगे क्या करना है इसका फैसला लिया जाएगा. पूरक परीक्षा के बाद बच्चों को स्कूल कॉलेज में प्रवेश दिया जाए इसको लेकर स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच बात कर रास्ता निकाला जाएगा. परीक्षा जिस समय भी हो, परिणाम जारी होने के 10 दिन तक प्रवेश के लिए व्यवस्था किया जाएगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राम मंदिर का नक्शा हुआ पास, अयोध्या विकास प्राधिकरण की मीटिंग सर्वसम्मति से मंदिर के नक्शे को किया अप्रूव

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

अयोध्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में ये मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में राम मंदिर के 274110 वर्ग मीटर के ओपन एरिया और लगभग 13000 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया का नक्शा पास हो गया है। खास बात ये है कि इस 13000 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया में ही राम मंदिर बनेगा।

अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड से मानचित्र की मंजूरी के बाद अब प्राधिकरण जरूरी शुल्क जमा करने के लिए ट्रस्ट को पत्र जारी करेगा। ट्रस्ट उसी के बाद धनराशि जमा करेगा। धनराशि जमा होने के बाद ही प्राधिकरण स्वीकृत नक्शा ट्रस्ट को सौंपेगा।

राम मंदिर ट्रस्ट को विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण व लेबर सेस भी देना होगा। लगभग पांच करोड़ रुपए विकास शुल्क व अन्य शुल्क भी सरकार को देना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

निजी स्कूलों द्वारा पालकों को दिया समय यदि 8 सितम्बर तक फीस जमा नहीं किये तो बच्चे की ऑनलाइन क्लास बंद कर दी जाएगी

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – निजी स्कूलों द्वारा पालकों को दिया समय यदि 8 सितम्बर तक फीस जमा नहीं किये तो बच्चे की ऑनलाइन क्लास बंद कर दी जाएगी ऐसा छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सभी विद्यालयों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सोमवार को एसोसिएशन की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी है। 31 अगस्त 2020 एसोसिएशन की बैठक में बताया गया कि स्कूल द्वारा निरंतर पालकों से ट्यूशन फीस के लिए अनुरोध किया जाता रहा किन्तु सिर्फ 20-30 प्रतिशत पालकों द्वारा फीस जमा की गई बाकी किसी ने भी जमा नहीं किया गया है जबकि स्कूल द्वारा नियमित हर एक बच्चे को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है |

ऑनलाइन पढाई करवाना शिक्षकों के लिए काफी चुनौती भरा कार्य है फिर भी शिक्षक पुरे मन से बच्चों को पढ़ा रहे है | पालकों द्वारा फीस भुगतान नहीं किये जाने के कारण सभी विद्यालयों की आर्थिक स्थिति डगमगा गयी है, और अगर यही हाल रहा तो आर्थिक समस्याओं के चलते विद्यालय ही बंद हो जावेंगे। सरकार द्वारा भी शिक्षण संस्थाओं के लिए किसी प्रकार के राहत पैकेज की घोषणा नहीं की गयी है।

वर्तमान में इन समस्याओं को देखते हुए 8 सितम्बर तक यदि किसी बच्चे की फीस जमा नहीं होती ऑनलाइन कक्षा से वंचित कर दिया जायेगा और किसी पालक को आर्थिक समस्या हो तो वे सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ विद्यालय में संपर्क कर सकते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पुलिस विभाग द्वारा आदेश जारी – छत्तीसगढ़ जिले में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की तबादला सूची जारी

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

पुलिस विभाग द्वारा आदेश जारी – छत्तीसगढ़ जिले में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की तबादला सूची जारी –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दोनों पैर से विकलांग युवक ने दिव्यांग यात्री प्रतीक्षालय में गणेश मूर्ति किया स्थापित ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

डौंडी :- ईश्वर के प्रति सबकी अपनी अपनी श्रद्धा होती है।लेकिन कोरोना काल मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व अन्य जरूरी सावधानी बरतने का संदेश देते हुए डौंडी विकासखंड ग्राम गोटूलमुंडा के 45 वर्षीय युवक विजय परिहार जो विगत वर्ष एक्सीडेंट होने से दोनों पैर विकलांग हो गया। परंतु अपनी श्रद्धा को अनोखे अंदाज में पिरोते हुए दल्लीराजहरा पूर्व मुख्य मार्ग स्तिथ दिव्यांग यात्री प्रतीक्षालय के एक कोने में रस्सी व बांस की जौहा सहारे भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर रोजाना विधिवत पूजा अर्चना कर रहे है। विकलांग विजय परिहार का मानना है कि कोरोना काल मे यह स्थल सबसे उचित है जहां दिव्यांग व अन्य लोग सेवा भाव से स्वच्छ माहौल में पूजा अर्चना कर सामाजिक दूरियां बनाए रखे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

वैश्विक कोरोना महामारी के धनात्मक प्रकरण पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारी दिखा रहे हैं जागरूकता उसके रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करनें का किया फैसला

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद–कोविड़ के धनात्मक प्रकरण पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर के एक्सरे टेक्नीशियन को कार्य के दौरान सर्दी बुखार के लक्षण पाए जाने पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे जी के निर्देश पर उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिनका जांच रिपोर्ट धनात्मक पाया गया। पुष्टि खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही करते हुए संस्था प्रमुख द्वाराओपीडी संचालन को बंद किया गया व लोगों से अपील की गई। धनात्मक पाए व्यक्ति को उचित उपचार व देख रेख हेतु आयसोलेशन संस्था शिफ्ट किया गया। साथ ही साथ उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान कर होम आयशोलेशन किया गया एवं संस्था की आवश्यक उपकरण, फर्नीचर, व संस्था के सभी क्षेत्र
को मानक के अनुरूप सैनिटाइज किया गया दूसरे दिन रविवार को बीएमओ के निर्देशन में पुनः संस्था को पूर्ण रूपेण सेनिटाइज
किया गया है एवं संस्था व विकास खंड के स्वास्थ्य संस्था में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिए गए covid 19 के सुरक्षात्मक दिशा निर्देशों व नियमो का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य संपादन किया जावे साथ ही साथ समुदाय के लोगो से खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपील किया गया कि अस्पताल में आने से पूर्व हाथो को साबुन से धुलाई मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाएं रखें ताकि कोरोंना संक्रमण से बची जा सके संस्था सोमवार से यथावत संचालित रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सामुदायिक मंगल भवन निर्माण हेतु 10 लाख की राशि जल्द प्रदान करने हेतु मंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा के अध्यक्ष- शंकर साहू व नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष- शीबू नायर जी के नेतृत्व में समिति के सदस्यगण एवं वार्ड क्रमांक 14, 16 एवं 17 दल्ली राजहरा के मोहल्ले वासियों ने छत्तीसगढ़ शासन की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री- श्रीमती अनिला भेड़िया जी से मुलाकात कर मंत्री जी के द्वारा वार्ड-17 में सामुदायिक मंगल भवन हेतु 10 लाख की राशि जल्द प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया गया।

इस पर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक तथा प्रदेश की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वर्षों पुरानी मांग को बहुत जल्द सामुदायिक मंगल भवन हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत कर भूमि पूजन किया जाएगा, इस पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंत्री जी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सामुदायिक मंगल भवन निर्माण होने से दल्ली राजहरा केम्प क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 14, 16, 17 के वार्डवासियों को शादी ब्याह, सामाजिक,धार्मिक, रचनात्मक व विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भवन का उपयोग किया जा सकेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

इस दौरान शीबू नायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-श्रीमती संगीता नायर,सेवादल के जिलाध्यक्ष-संतोष पांडे, फ्रैंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा के अध्यक्ष-शंकर साहू, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम यादव,सचिव भूषण यादव,कोषाध्यक्ष भोला दास मानिकपुरी,महासचिव मोहित ठाकुर,महामन्त्री राजेश उईके, सह-सचिव करन यादव,आशु देवांगन,राजकुमार यादव,हिमांशु साहू,रूपेश देवांगन,निर्मल यादव,प्रवीण साहू,सिद्धार्थ साहू,डिलेश्वर सिन्हा, सन्नी यादव,विक्की साहू,पदमा यादव,किरण यादव सहित वार्डवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उपरोक्त जानकारी शंकर साहू अध्यक्ष फ्रैंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा ने दी है।

सतनामी समाज ने पुरुर मे किया सद्भावना यात्रा का स्वागत. धर्म गुरु रुद्र कुमार साहेब द्वारा निकाली गई है यात्रा

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद–30 अगस्त रविवार को ग्राम पुरूर मे जिला सतनामी समाज बालोद एवं तहसील सतनामी समाज गुरूर के तत्वावधान मे छत्तीसगढ शासन के केबिनेट मंत्री व सतनामी समाज के धर्म गुरू जगत गुरू रूद्र कुमार साहेब जी की सद्भावना यात्रा की स्वागत किया गया जिसमे भारी संख्या मे जिला सतनामी समाज बालोद के पदाधिकारीगण वरिष्ट तहसील सतनामी समाज गुरूर के पदाधिकारीगण वरिष्ट जन सामील हुऐ गुरूर ब्लाक से दीना राम चेलक जिला प्रतिनिधि तहसील सतनामी समाज गुरूर राजेन्द्र मार्कण्डेय जिला प्रतिनिधि चमन टंडन अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज गुरूर आत्मा राम बांधे कोषाध्यक्ष मन्नू भारती पवन जोशी राजू गायकवाड रमेश जोगी यशवंत बारले महेंद्र चेलक विनोद कुमार डहरे पंच ग्राम पुरूर ग्राम चिटौद व आसपास से समाज के लोग भारी संख्या मे उपस्थित हुए साथ ही जनप्रतिनिधि गण भी शामिल हुऐ सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिलापंचायत बालोद मीना सत्येन्द्र साहू सदस्य जिलापंचायत बालोद प्रभात सूर्यवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर जितेन्द्र यादव सरपंच प्रतिनिधि पुरूर एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।
यह जानकारी दीना राम चेलक जिला प्रतिनिधि तहसील सतनामी समाज गुरूर के द्वारा दिया गया है. ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मंत्री अनिला भेड़िया ने 741.62 लाख लागत राशि रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन , कोटागांव मार्ग का होगा जीर्णोद्धार ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

डौंडी :- बालोद जिला के आदिवासी ब्लाक मुख्यालय डौंडी से सल्हाईटोला कोटागांव मार्ग 5.85 किमी डामरीकरण से बनेगा जिसकी लागत राशि 741.62 लाख होगी ,लोक निर्माण विभाग बालोद संभाग बालोद द्वारा निर्माण कार्य कराया जायेगा। जिसका विधिवत भूमिपूजन मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने की। अध्यक्षता जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने की। विशेष अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष कोमेश कोर्राम थे। विदित हो कि डौंडी से सल्हाईटोला कोटागांव पहुँच मार्ग पिछले कई साल से जर्रर हालत में है जहां दो चार पहिया वाहन आने जाने में असुविधा हो रही थी ग्रामीणों की मांग पर अब इस मार्ग का कायाकल्प होने जा रहा है। रोड निर्माण की मांग पूर्ण होने पर सल्हाई टोला व कोटागांव के ग्रामीणों ने मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता
गिरीश सोनी, रवि देशमुख, अश्वनी जायसवाल, अनिल सुथार, नितिन जैन, अतीक कुरैशी, ममता जैन सहित डौंडी दल्लीराजहरा के जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कुसुमकसा के व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते चार दिनों तक अपनी प्रतिष्ठानों को स्वस्फूर्त बंद रखा।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

डौंडी :- ब्लाक के ग्राम कुसुमकसा में 26 अगस्त को एक बीएसएफ जवान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ गया था। जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। किंतु यहाँ के व्यवसायी जन कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद सतर्क है कुसुमकसा के व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद कुचेरिया ने बताया कि उक्त बीएसएफ जवान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पश्चात सभी वर्ग के व्यापारियों ने 29 अगस्त से 1 सितंबर तक अपनी अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का स्वयं निर्णय लिया ताकि दुकानदारों और आम नागरिकों के मध्य कोरोना महामारी का चैन टूट सके। जिसके चलते ही चार दिनों तक दुकानें स्वस्फूर्त बंद रखी गई है। व्यापारियों की इस कदम का आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन काफी प्रशंसा कर रहे है। गौरतलब हो कि जिले में अब तक प्रशासन के आदेश पर ही दुकानें लाकडाउन में बंद रही अब कुसुमकसा ही संभवतः पहला ग्राम होगा जो एक कोरोना केस आने पर प्रशासन नही स्वयं के मर्जी से चार दिनों तक दुकानें बंद रखी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS