City Media - Page 271 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 271

विशुद्ध सनातनी परंपरा के साथ शपथ कल ग्रहण करेंगे महापौर संजय पांडे

0
  •  शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच होगा शपथ ग्रहण
  • मौजूद रहेंगे डिप्टी सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव समेत कई बड़ी हस्तियां

जगदलपुर नगर के नए महापौर संजय पांडे का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को सुबह 10. 30 बजे होगा। माई दंतेश्वरी की कृपा हमेशा बनी रहे इस उद्देश्य से मंदिर के सामने प्रांगण में शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली विशुद्ध सनातनी परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी अपने मंत्रोच्चार द्वारा इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे को माई दंतेश्वरी की कृपा से जनहित में लोगों की सेवा करने हेतु आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शंख ध्वनि और बस्तर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन के बीच शपथ ग्रहण होगा।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण सिंह देव करेंगे। विशेष अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी, बस्तर सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, निवर्तमान महापौर सफीरा साहू होंगे। भाजपा नेता, कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। महापौर संजय पांडे ने लोगों से अपील की है कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में पधार कर इस पल को और भी अधिक गौरवमयी बनाएं और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। वहीं कलेक्टर हरिस एस और नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू नगर वासियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

धावकों के कदमों से धुल जाएंगे अबूझमाड़ की धरती पर लगे खून के धब्बे; साय सरकार की शानदार पहल: महेश कश्यप

0
  •  अबूझमाड़ में हाफ मेराथन का आयोजन कल 
  • हिंसा का शिकार रहा अबूझमाड़ अब धावकों के कदमों से गूंजेगा: सांसद महेश कश्यप 

अर्जुन झा-

जगदलपुर जो धरती कभी अक्सर लहूलुहान नजर आती थी, आएदिन जहां नक्सली खून खराबा किया करते थे, उस अबूझमाड़ की धरती पर अब अमन की बयार बहने लगी है।अबूझमाड़ के दामन पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए खून के धब्बों को युवाओं के कदम धोएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने इस दिशा में शानदार पहल की है।

बस्तर के युवा आदिवासी सांसद महेश कश्यप ने बताया कि बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ महोत्सव के तहत 2 मार्च को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर बस्तर सांसद ने हर्ष जताते हुए मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं हैं। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि नक्सल खतरे की काली छाया से बाहर आकर, छत्तीसगढ़ का सबसे बुरी तरह नक्सल उग्रवाद प्रभावित नारायणपुर जिला का अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन की मेजबानी के लिए लोकप्रियता हासिल कर रहा है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में इस वर्ष भी अबूझमाड़ महोत्सव के तहत दो मार्च को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का भव्य आयोजन होगा। हाफ मैराथन का शुभारंभ सुबह साढ़े पांच बजे से हाईस्कूल ग्राउंड नारायणपुर में होगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल नारायणपुर और अन्य संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देने का भी माध्यम है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस भव्य आयोजन हेतु प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से नारायणपुर में शांति लौट रही है और विकास कार्य दिखने लगे हैं। साथ ही खेल गतिविधियों को भी पहचान मिल रही है।नक्सलवाद से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत नारायणपुर जिला प्रशासन और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 2 मार्च को अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सिर्फ़ एक मैराथन नहीं है, बल्कि यह इस क्षेत्र की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। यह मैराथन शांति, एकता और विकास का संदेश देगी, जिसका उद्देश्य अबूझमाड़ को उसके पिछले संघर्षों के ज़रिए नहीं बल्कि खेलों और चैंपियनों की भूमि के रूप में फिर से परिभाषित करना है। इस आदिवासी बहुल जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन नक्सली खतरे के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पाते। छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने और स्थानीय युवाओं की क्षमता को निखारने के लिए कई पहल की हैं और अभी भी की रही है। हाल ही में बस्तर ओलंपिक में अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी लय को आगे बढ़ाते हुए हाफ मैराथन युवा प्रतिभाओं को नया मंच देने जा रही है। कभी हिंसा और संघर्ष के लिए जाना जाने वाला अबूझमाड़ अब धावकों के कदमों से गूंजेगा।

21 किमी की होगी दौड़

सांसद श्री कश्यप ने जानकारी दी कि 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का मार्ग नारायणपुर हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर ओरछा ब्लॉक के बासिंग गांव में समाप्त होगा। प्रतिभागी घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर दौड़ेंगे। इससे मैराथन न केवल शारीरिक सहनशक्ति की परीक्षा होगी, बल्कि प्रकृति की चुनौतियों और सुंदरता का अनुभव करने का अवसर भी मिलेगा। श्री कश्यप ने बताया कि अब तक 8 हजार से ज़्यादा धावक ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय युवाओं, सुरक्षा बलों और आम जनता में इस आयोजन को लेकर उत्साह साफ़ देखा जा सकता है।

भाग लेंगे देश-विदेश के धावक

सांसद महेश कश्यप ने आगे बताया कि इस प्रतिष्ठित मैराथन में राज्य, देश और विदेश के लगभग 16 हजार धावक हिस्सा लेंगे मैराथन में विजेताओं को कुल 15 लाख 84 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस आयोजन हेतु कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया विष्णु देव साय सहित उनके मंत्रिमंडल, जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करता है और आयोजन में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नक्सली दंपत्ति सहित सात हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंड

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा में एक नक्सली दंपति समेत 7 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। इन सभी पर था कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दो पुरुष व एक महिला नक्सलियों पर 8- 8 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष इन सभी नक्सलियों आत्मसमर्पण किया। 2021 में हुई टेकलगुड़ा घटना में 22 जवान शहीद हुए थे। ये नक्सली उसी घटना में शामिल थे। सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि सभी को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिलाया जाएगा।

डी बी ग्रुप के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से आए जरूरत मंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप के द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमे शहर के रक्तविरो ने रक्तदान किया आने वाले गर्मी के समय रक्त की कमी होने से जरूरतमंद को राहत पहुंचाने के लिए युवा साथियों ने नगर के शहीद ब्लड बैंक के साथ मिल कर शिविर को सफल किया गया जिला अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन एवं कोषाध्यक्ष सुमित जैन ने बताया शहर के रक्तदाता एवं डीबी स्टार महिला टीम का सराहनीय योगदान रहा सभी युवा साथियों ने रक्तदान कर के ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों के लिए रक्तदान किए डीबी स्टार महिला टीम की सदस्य अनिता साहू नाज मेमन एवं माधुरी करपाल ने आगे बताया डीबी महिला टीम से सभी नारी शक्ति का सरहनिया सहयोग मिला शिविर का शुभारंभ भारत माता की आरती से किया गया इसके बाद रक्तदान शिविर सुचारू रूप से शुरू किया गया।

प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया रक्तदान के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था के द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर कराया जाता है अल्प आयु में नवजवान को हार्ट अटैक आना ये विचारणीय है रक्तदान करते रहने से समय रहते हमें गंभीर बीमारी का पता चल जाता है साल में 3 बार रक्तदान करे संस्था का यही उद्देश्य है लोग स्वस्थ रहे और अपने स्वास्थ के लिए जागरूक होए कार्यक्रम में उपस्थित शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ श्री शैबाल जाना ने रक्तदान के फायदे बताए रक्तविरो को बधाई दी संस्था के द्वारा नेक सेवा कार्य के लिए सराहना किए नगर थाना प्रभारी श्री सुनील तिर्की ने हेलमेट के फायदे बताए सभी से अपील किए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए मोबाइल से बात ना करे किसी भी प्रकार से नशा कर के वाहन चलाने से बचे स्वयं सुरक्षित रहे और लोगो को जागरूक करे डीबी ग्रुप के द्वारा 57 यूनिट रक्तदान व रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान का बधाई दिए तहसील साहू समाज के अध्यक्ष युवराज साहू अपने टीम के साथ उपस्थित थे कार्यकर्म में अपना सहयोग प्रदान किए समाज के तरफ से इस नेक कार्य के लिए साहू सदन निशुल्क प्रदान किया गया संस्था के प्रदेश सचिव पवन सोनी ने बताया डीबी स्टार महिला की टीम से सोनम भुवार्य हिमानी पाण्डे कामेश्वरि धनकर

देवंतीन पारकर ममता मानकर रंजना साहू ऊषा साहू अनीता साहू रक्तदान किए नारीशक्ति रक्तदान के लिए आगे आ रहे है साहू समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किए सदस्य नियाज़ खान ऋषि ठाकुर भरत देवांगन क्षितिज हुमने ने कहा बालोद जिले में रक्तदान शिविर के लिए सभी को जागरूक किया जाना है ताकि युवा वर्ग रक्तदान के प्रति जागरूक हो सके डीबी स्टार महिला टीम से दामिनी साहू शिवानी मानिकपुरी सावित्री सोनी ममता मानकर पम्मी सलामे सुनीता कडपति सुषमा साहू अनुराधा सिंग राजेश्वरी साहू देवांतिन पारकर रेणुका साहू द्रोपति साहू सोनम भुवार्य यमुना साहू एवं डीबी टीम से शिवा सूर्यवंशी दानेश आर्य संतोष रात्रे सूरज गुप्ता हेमंत गौतम कोमल ठाकुर नारायण साहू लोमेश साहू आदि टीम के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे ।

पुलिस की मदद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी कर रही है भाजपा सरकार

0
  •  कांग्रेस के पंचायत प्रतिनिधियों पर भी रखी जा रही है नजर 

अर्जुन झा-

जगदलपुर क्या भाजपा सरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की पुलिस की मदद से जासूसी करवा रही है? जनपद और जिला पंचायतों में आंकड़ों के खेल में ऐसा किया जा रहा है? यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ऐसा संगीन आरोप खुद प्रदेश कांग्रेस दीपक बैज ने लगाया है।

 

दरअसल बीती रात दीपक बैज के निवास के सामने इस मसले को लेकर जमकर बवाल मच गया था। बताया जाता है कि दंतेवाड़ा जिले का एक पुलिस कर्मी सादी वर्दी में कल दोपहर से अपने चारपहिया वाहन के साथ दीपक बैज के निवास के सामने डटा हुआ था। रात गहरा जाने के बाद भी वाहन वहीं खड़ा रहा तो, संदेह होने पर दीपक बैज बाहर आए और वाहन पर सवार व्यक्ति से पूछताछ की। व्यक्ति के परिचय देने के बाद दीपक बैज ने कहा कि पुलिस की मदद से साय सरकार उनकी जासूसी करवा रही है। इस दौरान पुलिस कर्मी कहता रहा कि किसी पुराने केस में कांग्रेस नेता अवधेश गौतम का नाम है, जिसकी तलाश के लिए एडिशनल एसपी ने उसकी ड्यूटी लगाई है। उसे शक था कि अवधेश गौतम आपके साथ हो सकता है, इसीलिए वह यहां आया है। इतना सुनते ही दीपक बैज का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने पुलिस कर्मी को नसीहत देते हुए कहा कि आप लोग भाजपा का एजेंट बनकर काम न करें, निष्पक्षता के साथ ड्यूटी निभाएं। आपको शक है, तो चलिए मेरे घर की तलाशी ले ले लीजिए, अगर आपको वांछित व्यक्ति मेरे घर में नहीं मिला तो अंजाम के लिए भी तैयार रहना। इसके बाद दीपक बैज ने सीधे एडिशनल एसपी को फोन लगाकर उन्हें भी खूब सुनाया। दीपक बैज ने कहा- एडिशनल साहब सरकारें आती जाती रहती हैं, हमें और आपको यहीं रहना है, इस तरह सरकार के दबाव में आकर मेरे या मेरे कार्यकर्ताओं की जासूसी मत करवाएं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दीपक बैज है। इसके बाद आज एक बयान जारी कर दीपक बैज ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला व जनपद पंचायतों में भाजपा को अध्यक्ष पदों पर हार का इतना डर है कि वह अब पुलिस से मेरी 24 घंटे जासूसी करवा रही है। लेकिन जब साजिश बेनकाब हुई तो अफसरों के चेहरे उतर गए। दीपक बैज ने कहा कि हर चुनाव में सत्ता, धनबल और प्रशासन का दुरुपयोग करने वाली भाजपा अब इस बात पर भी नजर रख रही है कि कौन-कौन कांग्रेस का विजयी प्रत्याशी मुझसे मिलने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा या तो चुनाव लड़ ले या फिर साजिशें ही रच ले।

जांच एजेंसियों के सहारे कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है भाजपा: मलकीत सिंह गैदू

0
  • प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह का आरोप 
  • आठ घंटे तक ईडी ने की मलकीत सिंह से पूछताछ 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार और भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहारा लेकर अपनी तानाशाही चला रही हैं। इन जांच एजेंसियों की मदद से भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले को लेकर ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। कवासी लखमा अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल में हैं। कहा जाता है कि शराब घोटाले की रकम का बड़ा हिस्सा राजीव भवन, कोंटा, सुकमा में कांग्रेस कार्यालय भवन और सुकमा में कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के बंगला निर्माण में खर्च किया गया है। शराब घोटाले के तार कथित रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने के कारण कुछ दिनों पहले ईडी की एक टीम रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची थी। जहां प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने गुरुवार को फिर अपने दफ्तर में मलकीत सिंह गैदू को तलब किया था। इस बार मलकीत सिंह आठ घंटे तक पूछताछ की गई। बताते हैं कि ईडी के अधिकारियों ने श्री गैदू से कांग्रेस कार्यालयों में लगी शराब घोटाले की रकम, कोंटा और सुकमा में कार्यालय भवन निर्माण, ठेकेदारों के नाम आदि समेत चार बिंदुओं पर पूछताछ की। मलकीत सिंह गैदू इन चारों बिंदुओं पर लिखित जानकारी युक्त जवाब लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे थे। 8 घंटे की पूछताछ के बाद मलकीत सिंह गेंदू ईडी कार्यालय से बाहर निकले और उन्होंने कार्यकताओं का अभिवादन किया एवं पत्रकारों से चर्चा की। इस संवाददाता से विशेष चर्चा में कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में मदमस्त होकर तानाशाही पर उतर आई है। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार भाजपा सरकारों की पोल खोल रहे हैं और जनता को सच्चाई से अवगत करा रहे हैं। इससे केंद्र सरकार बौखला गई है और अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को टारगेट कर रही है। ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स विभाग आदि केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से कांग्रेस और विपक्षी दलों को कमजोर करने का प्रयास भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि हम कांग्रेसी ऐसे हथकंडों के आगे टूटने या झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा जितनी हमें तोड़ने की कोशिश करेगी हम उतने ही मजबूत होकर उभरेंगे।

ट्रक के नीचे आ जाने से युवक गंभीर रुप से घायल

0

दलीराजहरा: आज सुबह नियोगी चौंक बस स्टैंड के करीब ट्रक के नीचे आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल, लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे आ जाने से कालीराम उम्र 53 वर्ष वार्ड क्रमांक 15 भगोली पारा रहने वाला है जिसके दोनों पैरों को गंभीर रूप से कुचल गया । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस से जा रहा था तभी बस वाले ने चौक में बस स्टैंड पर बस के पीछे बस खड़ी होने के कारण युवक सड़क पार कर रहा था तभी ट्रक क्रमांक सीजी 8 एड 3959 के अचानक नीचे आ गया युवक का पैर ट्रक के चक्के में आ जाने से गंभीर रूप से कुचल गया। स्थानीय लोगों द्वारा 108 को फोन कर बुलाया गया तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बस्तर जिपं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, सभी 10 सदस्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने आज होंगे रायपुर रवाना

0
  •  भाजपा जिला कार्यालय में हुई नए जिला पंचायत सदस्यों की बैठक
  • विजयी प्रत्याशियों को दी गई बधाई, जनहित में कार्य करने की सलाह

जगदलपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन द्वारा आहूत की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिले के 15 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजयी होकर आए हैं। जिला पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने समस्त विजयी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई दी और स्पष्ट बहुमत प्राप्त होने पर हर्ष जाहिर किया। जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व कर्मठ प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाया है। बड़ी जीत बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आती है। क्षेत्र के विकास व जनता जनार्दन की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए नवनिर्वाचित प्रत्याशी दिन रात कार्य करें, साथ ही इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग भी लें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा समर्थित सभी विजयी 10 जिला पंचायत सदस्य कल शुक्रवार को पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप के नेतृत्व में एकसाथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट करने राजधानी रायपुर रवाना होंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेवें।

जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, भाजपा समर्थित विजयी जिला पंचायत सदस्य वेदवती कश्यप, निर्देश दीवान, शकुंतला कश्यप, कांति मौर्य, ललिता कश्यप, संपत्ति नाग, बलदेव मंडावी, चंद्रभान कश्यप, पद्मनी कश्यप, कामदेव बघेल उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

0

जगदलपुर:महापौर संजय पांडे व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज शाम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में महापौर सहित जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला मंत्री नरसिंह राव, कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, मनोहर दत्त तिवारी सहित पार्षदगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू

0

जगदलपुर शासन के निर्देशानुसार 27 फरवरी को तोकापाल विकासखंड में 168 बूथ बनाकर एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एमडीए कॉर्नर बनाकर फाईलेरिया से बचाव एवं कृमि से मुक्ति हेतु शाम 5 बजे तक 24238 लोगों को दवा सेवन कराया गया।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकासखंड तोकापाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कुल 168 बूथ बनाकर एक सप्ताह में कुल 86194 जनसंख्या को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस हेतु विकासखंड को चार सेक्टर में विभक्त कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल द्वारा संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर अलग से निर्देश दिया गया है। साथ ही विकासखंड के सभी कोटवारों को कार्यक्रम के दो दिवस पूर्व से मुनादी करने हेतु कहा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर तीनों विभाग के अमलों को विद्यालयों में आवश्यक जानकारी दी गई थी और संबंधित विभागों द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार भी किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्मानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने हेतु तीनों विभाग के विभाग प्रमुखों के अतिरिक्त बीपीएम अल्का वैद्य एवं बीईई जिली मंडावी को सेक्टरवार निगरानी हेतु जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कुष्ठ सहायक शिवनारायण पाण्डे को स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया था। इस दौरान बताया गया कि एक सप्ताह में तोकापाल विकासखंड में दवा खिलाने का शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। जो लोग किसी कारणवश बूथ में नहीं आ सकेंगें, उन्हे चार दिन पश्चात 3 मार्च से घर-घर जाकर फाईलेरिया हाथीपांव एवं कृमि से बचाव हेतु दवा सेवन कराया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS