City Media - Page 524 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 524

ट्रक और स्कूटी भिडंत से स्कूटी सावर की मौत

0

बालोद :- आज दोपहर 12 बजे के आसपास बघमरा रेल्वे फाटक के समीप ट्रक और स्कूटी की भिडंत | टक्कर इतनी भयानक थी की स्कूटी सावर की दुर्घटना स्थल में ही मौत हो गई | जिसमे दूसरा व्यक्ति का नाम विजय यादव पूरी तरह से घायल हो गये जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया | दुर्घटना के पश्चात ट्रक ड्रावर मौके पर फरार हो गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा निवासी दो युवक बाइक से ग्राम तरौद शोक कार्यक्रम में सामिल होने जा रहे थे | वही दूसरी ओर से आ रही ट्रक क्रं सीजी 04 ऍम यु ने स्कूटी सावर को टक्कर मारने से उमाशंकर यादव की मौत हो गई | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई हैं |

धूमधाम से मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष और श्रीराम जन्मोत्सव

0
  •  16 को आमंत्रण बाईक रैली, 17 को शोभायात्रा
    जगदलपुर हिंदू नववर्ष एवं श्रीराम जन्मोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सम्पादित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद, राम जन्मोत्स समिति द्वारा 17 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा एवं बजरंग दल द्वारा 16 अप्रैल को विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग दिन आमंत्रण बइक रैली आयोजित की जाएगी।
    . 9 अप्रैल मंगलवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मातृशक्ति द्वारा शोभायात्रा सर्व हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी जो कि मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी।

इसी क्रम में नवरात्रि के प्रत्येक दिवस अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम होंगे। 14 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से सिरहामार भवन के सामने कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 12 अप्रैल शाम 4 बजे मातृ शक्ति द्वारा मां दंतेश्वरी को चुनरी चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नगर एवं बस्तर क्षेत्र के समस्त निवासियों से निवेदन किया गया है कि नवरात्रि के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। सभी सनातनी परिवार अपने घरों में भगवा ध्वज लगाएं एवं प्रतिदिन रंगोली सजाएं व दीप प्रज्वलित करें। यह सौभाग्य हम सनातनियों को 500 वर्षों के संघर्ष के सुफल के रूप में प्राप्त हुआ है।पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद से हरि साहू, रवि ब्रह्मचारी, अमन शर्मा, राम जन्मोत्सव समिति से शंकर लाल गुप्ता, योगेंद्र कौशिक, नवीन देवांगन, सर्व हिंदू समाज से अशोक अरोरा, विजय, भारत, धरमचंद शर्मा, रंजीत पांडे और वी. बाल किशन एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव में 5 न्याय स्तंभों के साथ कांग्रेस ने दी 25 गारंटियां

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुंडरदेही में जारी किया घोषणा पत्र

जगदलपुर लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का घोषणा न पत्र (न्याय पत्र) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी की उपस्थिति में जारी किया। राज्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा पत्र बालोद के गुंडरदेही में जारी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र 16 सदस्यीय कमेटी ने श्री चिदंबरम की अध्यक्षता में व्यापक जन सुझाव के बाद घोषणा पत्र बनाया है। इस घोषणा पत्र में 5 न्याय स्तंभ के रूप में 25 गारंटियां हैं। युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नारी न्याय में कांग्रेस की केंद्र सरकार महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू करेगी। जिसमें हर गरीब महिला को साल में एक लाख रू. देगी। केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड डे मील कार्यकर्ताओ को केंद्रीय सहायता दुगुनी की जाएगी। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी। सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाया जाएगा। किसान न्याय में एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। डॉ. एमएस स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी। किसानों के ऋण माफ़ करने और आवश्यक ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी। फ़सलों का नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा। कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात लागू की जाएगी। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि युवा न्याय में केंद्र सरकार में कैलेंडर के नुसार 30 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी। हर शिक्षित युवा को एक साल के अप्रेंटिसशिप में 8500 रू.
प्रतिमाह दिए जाएंगे। पेपर लीक को पूरी तरह से रोकने के लिये एक नीति बनेगी। गिग इकॉनमी में युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडीशन। 5000 करोड़ रू का युवाओं के लिये स्टार्ट- अप कोष की स्थापना की जाएगी। दीपक बैज ने कहा कि श्रमिक न्याय में बार कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 रू. करने की गारंटी देती है। आवश्यक डायग्नोस्टिक दवाएं, उपचार, सर्जरी और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर मुफ्त दी जाएगी। 400 रू प्रतिदिन राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी, मनरेगा, श्रमिकों के लिए भी।
शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी अधिनियम। असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा। कांट्रेक्ट सिस्टम सरकारी कार्यो में बंद होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना, एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाएगी। एससी, एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी, जनसंख्या हिस्सेदारी के अनुसार एससी, एसटी उप- बजट, जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक, वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों का 1 वर्ष के भीतर समाधान जहां एसटी सबसे बड़ा सामाजिक समूह, वे अनुसूचित क्षेत्र घोषित होंगे।

एक राष्ट्र, एक चुनाव नामंजूर
एक राष्ट्र एक चुनाव’ के विचार को अस्वीकार करेगी कांग्रेस, विधायकों के दलबदल करने पर स्वतः अयोग्य ठहराए जाने के लिए 10वीं अनुसूची में संशोधन किया जाएगा, मॉब लिंचिंग, पुलिस एनकाउंटर में हत्या, बुलडोजर न्याय का विरोध किया जाएगा। ईवीएम की दक्षता और मतपत्र की पारदर्शिता को जोड़ने के लिए चुनाव कानूनों में संशोधन करेंगे। मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा, लेकिन मतदाता मशीन से निकलने वाली मतदान पर्ची को वोटर- वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) इकाई में जमा करने में सक्षम होगा।इलेक्ट्रॉनिक वोट का मिलान वीवीपीएटी पर्ची टैली से किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी तथा निराशा के इस दौर देश में कांग्रेस न्याय पत्र देश के लोगों में आशा की किरण पैदा करती है। जनता लोकसभा चुनाव में मोदी के कुशासन से मुक्ति पाकर अपने लिये विकास और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।

रेंजर की मिलीभगत से जेसीबी के जरिए उखाड़ कर छुपा दिए गए बेशकीमती सागौन पेड़

0
  • निर्माणाधीन स्कूल भवन परिसर में थे ये सागौन पेड़
  • वन विभाग के डिपो में रखवाने से परहेज क्यों?
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर वन मंडल अंतर्गत परिक्षेत्र भोपालपटनम में लगातार सागौन लकड़ी की तस्करी की खबरें सामने आ रही हैं। अब रेंजर की मिलीभगत से ऐसा कारनामा कर दिखाया गया है कि बड़े बड़े जंगल माफिया भी हैरत में पड़ जाएंगे। एक निर्माणाधीन स्कूल भवन की जद में आए सागौन के दर्जनों पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखड़वा कर छुपा दिया गया है।अनुमान लगाया जा सकता है कि इसके पीछे रेंजर की मंशा क्या होगी?
    बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर ग्राम रुद्रारम में एकलव्य विद्यालय हेतु करोड़ों रुपए की लागत से भवन निर्माण कराया जा रहा है। भवन के चारों ओर पहले चारदीवारी बनाई गई है और अंदर स्कूल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भवन किनारे जो सागौन पेड़ मौजूद थे, उन्हें जेसीबी मशीन से उखाड़कर 700 मीटर दूर ले जाकर एक बड़े गड्ढे में छुपा दिया गया है। या यूं कहें कि वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा इन बेशकीमती सागौन पेड़ों को ठिकाने लगाकर तस्करी करवाने की योजना बना ली गई है। वैसे इस संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता। बता दें कि जिस तरह रेंजर की मिलीभगत से नरोनापल्ली रामपेटा में इमारती पेड़ों की कटाई  धड़ल्ले  से की गई है, वैसी ही अब रुद्रारम में निर्माणाधीन स्कूल भवन के अंदर आने वाले बेशकीमती सागौन पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़वाकर छुपाया गया है। ताकि उन्हे तस्करों के हवाले करने में आसानी हो सके। जिम्मेदार अफ़सर जवाब देने से कतरा रहे हैं। पत्रकारों ने रेंजर से बात करने के लिए सैकड़ों बार प्रयास किया, लेकिन रेंजर ने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। सूत्रों की मानें तो नरोनापल्ली में इमारती पेड़ों की कटाई के लिए रेंजर ने लेनदेन किया है। बीजापुर वन मंडल में एक ही ऐसे वन परिक्षेत्र अधिकारी भोपालपटनम में हैं, जो पत्रकारों को राजनीतिक धौंस दिखाने का प्रयास करते हैं।

चोर की दाढ़ी में तिनका
रेंजर की सांठगांठ और मिलीभगत से सागौन पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़वाकर छुपाए जाने से चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। यदि वन परिक्षेत्र अधिकारी ने विभाग के बड़े अधिकारियों से अनुमति लेकर सागौन पेड़ों की कटाई कराई होती, तो वन काष्ठागार तक सागौन लट्ठों को लाया गया होता। उन्हें छुपाने की आवश्यकता क्यों पड़ी यह तो रेंजर ही बता सकते हैं। वैसे बताया जाता है कि वन परिक्षेत्र भोपालपटनम में जंगल माफिया चांदी काट रहे हैं और रेंजर, डिप्टी रेंजर उनकी मदद से मालामाल हो रहे हैं। भोपालपटनम वन परिक्षेत्र के जंगलों का लगातार सफाया हो रहा है। सागौन समेत उच्च प्रजातियों के पेड़ों की लगातार अंधाधुंध कटाई हो रही है। इन पेड़ों के लट्ठे छत्तीसगढ़ के विभिन्न भागों में पहुंचाए जा रहे हैं। इसके लिए फर्जी टीपी और अन्य दस्तावेज सहज उपलब्ध करा दिए जाते हैं, ताकि लट्ठों और चिरान लकड़ी का आसानी से अन्यत्र परिवहन किया जा सके। बस्तर के मैदानी इलाकों के आरा मशीन संचालकों और फर्नीचर निर्माताओं से भी रेंजर की सांठगांठ की चर्चाएं आम हैं।

अब दूर तलक जाएगी बात
बीजापुर वन मंडल के भोपाल पटनम वन परिक्षेत्र में चल रहे रेंजर के जंगल राज के मसले को अब यह संवाददाता राजधानी तक लेकर जाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के संज्ञान में सागौन और अन्य प्रजातियों के पेड़ो की कटाई का मसला लाया जाएगा। इस संवाददाता ने वनमंत्री केदार कश्यप से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबइल फोन लगातार कवरेज से बाहर बताता रहा। पता चला है कि मंत्री  कश्यप चुनवी दौरे में दूरस्थ गांवों की ओर निकले हुए थे।वैसे वन मंत्री जल्द ही जगदलपुर आने वाले हैं, तब उनके सामने यह बात रखी जाएगी।

ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की ताकत है यही इनकी विशेषता है : अरुण साव

0
  •  कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह का हुआ भव्य आयोजन

दल्लीराजहरा तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के मां कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव दल्ली राजहरा पहुंचे। उन्होंने निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह के लिए तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू और उनकी टीम को बधाई दी।  साव ने कहा कि मां कर्मा जयंती के पावन अवसर पर 7 जोड़ों का आदर्श विवाह हो रहा है इन सात जोड़ों के 14 परिवारों को मैं इसके लिए बधाई देता हूं। आप सौभाग्यशाली हो कि आज पूरे समाज के बीच आप दांपत्य जीवन में बंध रहे हैं। निश्चित रूप से इतने लोगों का आशीर्वाद पाकर जो दांपत्य जीवन की शुरुआत करते हैं, उनका जीवन खुशहाल और समृद्ध हो जाता है।

साव ने कहा कि साहू समाज ईमानदार, मेहनती और कर्मठता से काम करने वाला समाज है। यही साहू समाज की ताकत है। गरीब परिवार का बेटा अपने मेहनत और ईमानदारी के दम पर देश मे राज कर रहा है, जिसका नाम नरेंद्र मोदी है। मै भी मेहनत करके उप मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचा हूं। साहू समाज का बेटा होने के नाते पूरी ईमानदारी से समाज को आगे बढ़ने का काम करूंगा।

रूढ़िवाद से दूर रहने अपील

प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने समाज की माताओं और प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोई माता विधवा हो जाती है, तो उसकी चूड़ी घर में ही उतारें और उस विधवा मां को सबसे पहले अपने बेटा और बेटी की शादी में मौर सौंपने देकर उनका सम्मान करें। रूढ़िवादी परंपरा हमारे समाज में खत्म हो यही मेरी निवेदन है।तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज राज साहू ने पाप मोचनी एकादशी और साहू समाज की आराध्य देवी संत माता कर्मा की जयंती पर उपस्थित सभी अतिथियों व समाज के लोगों को बधाई दी। आदर्श विवाह को संपन्न कराने में मां कर्मा महिला समिति प्रकोष्ठ की दामिनी साहू, गायत्री साहू, पूर्णिमा साहू, रेवती साहू, कुंती साहू, निलेश्वरी साहू, रेणुका साहू का योगदान रहा। आभार प्रदर्शन तहसील साहू संघ के सचिव घनाराम साहू ने किया। मंच संचालन तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष रेखूराम साहू ने किया।

बस्तर में कांग्रेस के खात्मे के लिए रची जा रही है कदम दर कदम साजिश

0
  •  किंगपिन, मौनी बाबा और कथित निष्ठावान कांग्रेस नेता निभा रहे हैं सुपारी किलर की भूमिका

अर्जुन झा

जगदलपुर कांग्रेस और भाजपा की राजनीति को लेकर इन दिनों जगदलपुर में अजीबो गरीब स्थिति देखने में आ रही है। एक तथाकथित कट्टर कांग्रेसी और कांग्रेस के एक मौनी बाबा चर्चा के केंद्र बिंदु बने हुए हैं। बस्तर में कांग्रेस का बेड़ागर्क करने में इन दोनों नेताओं ने विभीषण और जयचंद की भूमिका निभाई है। ये दोनों मौका परस्त कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ के एक बड़े कांग्रेसी चेहरे के खासम खास माने जाते हैं।

अकेले संभाग मुख्यालय जगदलपुर ही नहीं, बल्कि समूचे बस्तर संभाग में विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण से लेकर लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण तक जो भी घटनाक्रम हुए हैं, वे बताते हैं कि इन दोनों नेताओं ने अपने आका के इशारे पर बस्तर में कांग्रेस के खात्मे के लिए सुपारी ले रखी है। पहले विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में फर्जी आंतरिक सर्वें कराकर स्टैंडिंग विधायकों के बारे में गलत रिपोर्ट हाई कमान तक भेज दी गई। जबकि ये विधायक पूरी तरह फिर से न सिर्फ चुनाव जीतने में बल्कि अच्छी खासी बढ़त हासिल करने में सक्षम थे। लेकिन फर्जी आंतरिक सर्वें की आड़ लेकर जिताऊ स्टैंडिंग एमएलए को टिकट से वंचित करवा दिया गया। इसका सबसे बड़े उदाहरण जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन हैं, जो टिकट मिलने पर निश्चित रूप से पुनः विधायक चुन लिए जाते। इसके बाद विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत उनके करीबी सभी प्रत्याशियों को हराने के लिए किंगपिन और उनके दोनों जमूरों तथा किंगपिन के करीबी बस्तर संभाग के ही एक मंत्री ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। नतीजतन कांग्रेस के गढ़ बस्तर में कांग्रेस की बड़ी दुर्गति हो गई। इसके बाद बारी आती है

लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण की। यहां भी इस तिकड़ी ने पिसीसी चीफ के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी। ये लोग छत्तीसगढ़ी कहावत के अनुसार बासी पेज धरके दिल्ली दरबार तक दौड़ लगाई। पूर्व मंत्री के बेटे को लांच करवाने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई थी। परिवार वाद के आरोपों से घिरी कांग्रेस ने बेटे को तो टिकट नहीं दिया अलबत्ता मौजूद विधायक पिता को मैदान पर उतार दिया। जबकि मंत्री रहे पिता गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं और शराब घोटाले में वे ईडी एवं सीबीआई के रडार पर हैं। ऐसे में बस्तर लोकसभा सीट के चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल होगा, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। अब बारी आती है जगदलपुर नगर निगम की बड़ी हस्तियों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाने की। मेयर सफीरा साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवर्धन राव और दो पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसे भी किंगपिन और उनके दो सुपारी किलर नेताओं की साजिश के रूप में देखा जा रहा है। इस तरह बस्तर में कांग्रेस का भट्ठा बिठाने का काम सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। इसके पीछे सिर्फ एक ही मंशा झलकती है कि कैसे भी करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को कांग्रेस नेतृत्व की नजरों में गिराया जाए।

दोनों तरफ लगी है आग

महापौर सफीरा साहू के बीजेपी में प्रवेश लिए जाने या सोची समझी चाल के तहत भेजे जाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के लोग भ्रमित हैं। कांग्रेसी यह सोच सोचकर परेशान हैं कि आखिर किस तथाकथित निष्ठावान कांग्रेसी के इशारे पर बीजेपी नेताओं ने सफीरा साहू को पार्टी में प्रवेश देकर अपना नूर बना लिया है? वहीं भाजपा के निष्ठावान नेता कार्यकर्ता यह सोचकर पागल हुए जा रहे हैं कि बीजेपी के किस नेता को परेशानी थी कि उसने ऐसा कदम ठीक लोकसभा चुनाव से पूर्व उठाकर कांग्रेस को झटके देने के बजाय बीजेपी को झटके सहने पर मजबूर कर दिया है। सफीरा साहू के साथ बीजेपी में गए यशवर्धन राव नगर निगम में तालमेल बनाकर चलने वाले नेता माने जाते हैं। आखिरकार वे भी कांग्रेस में ही रहकर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के बजाय क्या तथाकथित निष्ठावान नेता की सलाह पर अपनी ही कारगुजारी को अपने साथी कांग्रेसियों के माध्यम से उजागर करवाने पर तुले हैं? निगम में एक महिला को डरा दबाकर और दूसरे को उसके गुरुत्वाकर्षण के कारण महापौर बनाने में कांग्रेस के मौनी बाबा का बड़ा हाथ रहा है जो पूरे पांच साल तक एड़ा बनकर पेड़ा खाता रहा। वहीं दो कांग्रेसियों ने अपने किंगपिन की सलाह पर निगम को जमकर लूटा और कुछ हिस्सा किंगपिन को भी भेजकर अपनी मनमानी कांग्रेस और नगर निगम में करते रहे। इनका जलवा ए जलाल ऐसा था कि उन्होंने स्थनीय विधायक को भी कांग्रेस के आश्रम से बेदखल करा दिया। इन दोनों कथित निष्ठावान कांग्रेसियों के जलवा ओ जलाल के सामने सब चुप रहते थे। आज वे ही बीजेपी के सुपारी किलर बनकर कांग्रेस को खत्म करने तुल गए हैं। कल कांग्रेस भवन के सामने हुआ धरना प्रदर्शन को मौनी बाबा बने कांग्रेसी और तथाकथित निष्ठावान कांग्रेसी की ही चाल का हिस्सा माना जा है। दोनों ओर से उनके ही लोग बीजेपी के साथ होकर जांच करो और कराओ की मांग कर रहे थे।

बेटे की हत्या करने वाले मां एवं भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0

डौण्डीलोहारा क्षेत्र में ग्राम कोबा में मृतक वामन कुमार साहू पिता स्व. बनऊ राम साहू उम्र 28 साल के संदेहास्पद ढंग से मृत्यु होने संबधित मर्ग डायरी थाना बालोद से प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन परपुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद, सुश्री नवनीत कौर के मार्गदर्शन में हत्या करने वाली मां एवं भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जांच में मृतक वामन कुमार साहू ग्राम कोबा के स्कूल पारा स्थित अपने निवास के घर में अपनी मां श्रीमती रमेश्वरी बाई, भाई कुंदन साहू एवं भाई बहु श्रीमती चमेली साहू के साथ निवास करते थे। घटना दिनांक 31.03.24 को रात्रि करीब 7.30 – 08.00 बजे वामन साहू नशे के हालत में घर आया जिसे उसके मां एवं भाई बहु द्वारा खाना खाने के लिए कहने पर खाने से इंकार करते हुए गाली गलौच करते हुए विवाद पर उतारू हो गया और घर से बाहर सामने आंगन में आकर अपनी मां को गाली देने लगा जिसे सुनकर मृतक की मां रमेश्वरी बाई प्याज काटते हुए स्थिति में प्याज काटना छोड़कर प्याज काटने की चाकू को हाथ में लेकर बाहर निकली तो मृतक और उसकी मां के बीच आपस में झुमा – झपटी होने लगा एवं मृतक वामन अपनी मां को अश्लील शब्दों के साथ गाली गलौच कर अपनी मां के लिए गलत शब्दों का उपयोग कर रहा था तो मृतक की मां ने अपने बेटा कुंदन साहू को आवाज देकर अपने पास बुलाया और मृतक की मां एवं भाई कुंदन साहू दोनों मिलकर मृतक को मारपीट करते हुए चाकू से मृतक के बायें तरफ गर्दन व कंधे के पास तीन बार वार किये तो मृतक वहां से अपनी जान बचाकर पहले स्कूल की ओर भागा फिर बचाओ – बचाओ ऐसा चिल्लाते हुए अपने चचेरा भाई बिरेन्द्र साहू के घर खून से लतफत गंभीर हालत में आकर घर भीतर के जमीन पर गिर गया जिसे उक्तांकित गवाहों में से कुछ लोग प्रारंभिक देखभाल करते हुए|

उसकी मां को आवाज देकर बुलाये अन्य ग्रामीणों को एकत्र किये, घायल मृतक वामन के मां आरोपिया रमेश्वरी बाई के आने पर उससे लोगों के द्वारा पूछने पर अपने पुत्र कुंदन एवं स्वयं को कानूनी कार्यवाही से बचाने की नीयत से जानबुझकर झूठ बोलते हुए वामन को सीढ़ी से गिरने से चोट आना बतायी, वहीं दूसरे तरफ मृतक के भाई, आरोपी कुंदन साहू मौके से फरार हो गया था, और साक्ष्य को छुपाने की नीयत से मौके घटना स्थल की जांच, निरीक्षण से पूर्व लिपाई – पुताई कर दी गई थी। मौके पर उपस्थित लोगों ने संजीवनी एम्बुलेंस वाहन 108 को सूचना दिये, कुछ देर में एम्बुलेंस आने पर घायल वामन कुमार साहू को ग्रामीण अरूण साहू एवं बिरेन्द्र साहू आदि वहां से बेहोश हालत में जिला अस्पताल बालोद उपचार हेतु ले गया जहां जिला अस्पताल के डाक्टर ने समय रात्रि में मृत घोषित कर अग्रिम कार्यवाही हेतु बालोद थाना प्रभारी को सूचना दी गई। थाना कोतवाली बालोद में देहाती मर्ग कायम कर दिनांक 01.04.24 को प्रातः पंचनामा कार्यवाही की गई, पंचनामा कार्यवाही में मृतक के घनिष्ठ रिस्तेदार (मां-भाई) संदेहास्पद ढंग से स्वयं उपस्थित नहीं हुए बल्कि दूर के रिस्तेदार पंचनामा कार्यवाही में उपस्थित हुए, जो पंचनामा कार्यवाही में मृतक की मां के बताये बात पर विश्वास कर मृतक को आई चोटें घर के सीढ़ी से नीचे गिरने से आना बताये । परंतु मौके के हालात एवं आरोपिया रमेश्वरी बाई के द्वारा बताये तथ्यों से मेल नहीं खाने से मामले में बारिकी से जांच करते हुए मौके के गवाह से विस्तृत पूछताछ करने पर यह तथ्य जाहिर हुई कि उक्तांकित घटना समय व स्थान मृतक के घर आंगन पर वामन साहू (मृतक) के व्यवहार से क्षुब्ध होकर (आरोपिया) मृतक की मां श्रीमती रमेश्वरी साहू व आरोपी मृतक के भाई कुंदन साहू दोनों मिलकर मृतक का हत्या करने की नीयत से उसके बायें तरफ के कंधे व गर्दन के आसपास धारदार चाकू से तीन बार वार कर गंभीर चोट पहुंचाये जिससे गंभीर रूप से घायल वामन साहू की उपचार हेतु जिला अस्पताल बालोद ले जाने तक मौत हो गई। प्रकरण की विवेचना दौरान दिनंाक 04.04.2024 को प्रकरण के आरोपीया एंव मृतक की मां श्रीमती रमेश्वरी बाई साहू पति स्व. बनऊ राम साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम कोबा से कडाई से पुछताछ करने के बाद अपराध कबूलने पर उसके निशानदेही में घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू को बरामद कर लिया गया है एवं गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दिनंाक 05.04.2024 को प्रकरण के अन्य आरोपी मृतक के भाई कुन्दन साहू पिता स्व. बनऊ राम उम्र 26 साल निवासी स्कुल पारा कोबा को पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने एवं उसके विरूध्द उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।,,

बीजापुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया धुंआधार प्रचार

0
  • मोदी की गारंटी और कार्यकर्ताओं के बल बीजेपी को मिलेगी विराट जीत – महेश कश्यप
  • बीजापुर में जान के खतरे के बीच भी भाजपा कार्यकर्ता निडर होकर भाजपा का झंडा उठाए हुए हैं,यही बीजेपी की ताकत – महेश कश्यप

जगदलपुर भाजपा लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी शक्ति से प्रचार अभियान में लगी हुई है | इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार दौरा निरंतर जारी है। आज महेश कश्यप अपने बीजापुर विधानसभा प्रवास के दौरान भैरमगढ़ पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया,इसके बाद महेश कश्यप ने भैरमगढ़ में डोर टू डोर जन्मसम्पर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा । इसके बाद महेश कश्यप बीजापुर पहुंचे जहां भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार मुदलियार ने कहा कि बस्तर लोकसभा में भाजपा को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगातार भाजपा कार्यकताओ की हत्या की जा रही ,परंतु उसके बाद भी हमारे कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे है।


श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष होने के नाते अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करके इस बार बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने के संकल्प के साथ कार्य करें। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में यह उनका प्रथम बीजापुर प्रवास है ,और वह भाजपा कार्यकर्ताओं के किए स्वागत से अभिभूत हैं।
उन्होंने बीजापुर जिले में लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर दुःख जताते हुए नक्सलियों कि आलोचन की।
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की निर्मम हत्या के बाद भी बीजापुर में उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया कि बीजेपी कार्यकर्ता के हृदय में जो देशभक्ति का जज्बा है उसे कोई ताकत नहीं डरा मिटा सकती।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का यही साहस और शक्ति नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित करेगा।

महेश कश्यप ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी कार्यार्ताओं बीच सहयोग और आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं। उन्हें इस बात का पक्का विश्वास है कि मोदी की गारंटी और कार्यकताओं के परिश्रम से भाजपा बस्तर लोकसभा में विराट जीत दर्ज करेगी। इस दौरन पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ,आनंद मोहन मिश्रा,दीपक बाजपेयी,सुखलाल पुजारी,गोपाल सिंह पवार,मनोज ध्रुव,अजय सिंह,हरीश निषाद,बलदेव उरसा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

जल रहे हैं जंगल और दल्ली राजहरा के रेंजर बजा रहे हैं चैन की बंशी

0
  • जंगल में लगी आग, फार्म हाउस को भारी क्षति
  •  माथुर कृषि फार्म के लाखों के कृषि उपकरण जले
    दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग ने आसपास स्थित कृषि फार्मों को भी अपनी जद में ले लिया है। बोइरडीह डेम रोड पर स्थित माथुर कृषि फार्म में रखे लाखों रुपयों के कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए हैं।
    दल्ली राजहरा के आसपास स्थित जंगलों में हर साल पतझड़ के मौसम में शरारती तत्वों व लकड़ी चोरों द्वारा आग लगा दी जाती है। आग से जंगल के पेड़ों और। छोटे जीव जंतुओं का काफी नुकसान होता है। जंगलों में आग लगाने से सूखे पत्तों में आग तेजी से पकड़ लेती है और आसपास के पूरे जंगलों को अपनी चपेट में ले लेती है। जिससे पिछली बरसात के समय नए उगे छोटे छोटे पौधे जल जाते है और जंगलों की नई पौध नष्ट हो जाती है। साथ ही जंगलों की जमीन में बिल बनाकर रहने वाले कीड़े मकोड़े जलकर मर जाते हैं।साथ ही जमीन के अंदर बिलों में रहने वाले नेवले, सांप, गोह, खरगोश, चूहे, सियार आदि जीव बिलों में धुआं भर जाने से दम घुटने पर मर जाते हैं। कुछ नासमझ व गैरजिम्मेदार लोगों की यह करतूत पर्यावरण और वन्यजीवों पर बहुत भारी पड़ती है। जंगलों में आगजनी घटना कई वर्षो से सतत होती आ रही है। पर वन विभाग द्वारा इसके बचाव के लिए कोई उपाय या प्रयास नही किया जाता है। जीवों के संरक्षक और पर्यावरण प्रेमी जगेंद्र भारद्वाज ने जंगलों और जीवों को पहुंचाई जा रही क्षति पर क्षोभ व्यक्त करते हुए वन विभाग की बेपरवाही पर चिंता जताई है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से दल्ली राजहरा के बोइरडीह डेम के आसपास स्थित जंगल में भीषण आग लगी हुई है। इस आग ने आसपास स्थित कृषि फार्मों को भी तेजी से चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बोइरडीह डेम रोड पर स्थित माथुर कृषि फार्म हाउस भी आग की जद में आ गया। आग से माथुर फार्म हाउस में रखे लाखों रुपयों के कृषि उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं।

    कहां खर्च हो रही रकम ?
    वन विभाग जंगलों की सुरक्षा के लिए हर साल लाखों रुपए खर्च करती है। जंगलों को आग से बचाने के लिए मैदानी अमले को अलग से फंड उपलब्ध कराया जाता है।वन विभाग के मैदानी अमले में एक पद होता है फायर वॉचर का। वस्तुतः फायर वॉचर का काम जंगलों में लगने वाली आग और आग लगाने वाले तत्वों नजर रखने का होता है। एक वन परिक्षेत्र में पचास से अधिक फायर वाचर नियुक्त रहते हैं, जिनकी तन्खावाह पर शासन लाखों रुपए खर्च करती है। इसके अलावा चौकीदार, बीट गार्ड, फारेस्ट गार्ड, वनपाल और डिप्टी रेंजर भी तैनात होते हैं। इन सबके ऊपर एक अधिकारी होता है रेंजर। मगर लगता है दल्ली राजहरा के रेंजर साहब को अपने एसी रूम से निकलने की फुरसत ही नहीं है। वहीं उनके मातहत अमले को भी जंगलों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। अगर इन अधिकारियों और कर्मचारियों को इस गर्मी के मौसम में अपने सरकारी घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं है। आगर रेंजर को जंगलों की जरा भी परवाह रहती तो, दल्ली राजहरा के जंगलों में लगी आग पर कब से काबू पा लिया गया होता। उन्हें तो इस आग ने जेब गरम करने का बड़ा मौका दे दिया है। अब विभागीय रिकॉर्ड में दिखाया जाएगा कि फलां जंगल में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई बड़े पेड़ स्वाहा हो गए हैं और आग बुझाने लाख रुपए खर्च हो गए। भले ही अभी एक भी बड़ा पेड़ नहीं जला है, मगर जंगल में स्थित कई बड़े और कीमती पेड़ों को रातों रात कटवा कर जंगल माफिया के हवाले कर दिया जाएगा। यहां यह बताना जरुरी है कि दल्ली राजहरा के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय रेंजर ने अभी तक एक बूंद भी पानी नहीं डलवाया है।

    वन समितियों को फंड नहीं
    वन कर्मियों के साथ ही वन सुरक्षा समितियों पर भी जंगलों की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसके लिए वन सुरक्षा समितियों को बड़ा फंड, आग पर नियंत्रण के लिए बाल्टी, अग्नि नियंत्रक छोटे उपकरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मगर दल्ली राजहरा रेंज की वन सुरक्षा समितियों को इस फंड से फूटी कौड़ी भी नहीं दी जाती। न ही किसी तरह का उपकरण दिया जाता है। इस मद की सारी रकम अफसर का बैंक बैलेंस बन जाती है। लिहाजा वन सुरक्षा समितियों से जुड़े ग्रामीण भी हाथ पे हाथ धरे बैठे रहते हैं। दावानल को रोकने कोई भी समिति काम नहीं कर रही है। जबकि वन विभाग द्वारा लाखो रुपए प्रति माह रेंज के हिसाब से खर्च किया जाता है। अब सवाल यह है कि माथुर फार्म हाउस में लगी आग से हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? रेंजर के पास इस सवाल का कोई जवाब है?

    कर्मी कर रहे घर में चाकरी
    वन विभाग के दल्ली राजहरा रेंज में करीब दर्जन भर चौकीदार और फायर वाचर तैनात हैं, मगर उनकी ड्यूटी जंगलों की सेवा और सुरक्षा में लगाने के बजाय विभागीय अधिकाकारी अपने आवसों में सेवा करने के लिए लगाए हुए हैं। रेंजर, डिप्टी रेंजर और कुछ फारेस्ट गार्डो के निवासों में विभाग के चौकीदार और फायर वाचर ड्यूटी बजा रहे हैं। उनकी पगार सरकारी खजाने से निकाली जा रही है। बताया गया है कि इन छोटे कर्मचारियों से विभाग के अधिकारी बाजार से सब्जी, राशन लाने, बच्चों को नहलाने, तैयार करने, स्कूल छोड़ने, आवसों में भोजन बनाने, साहबों के पालतू कुत्तों को सुबह शाम सैर कराने, शौच के लिए ले जाने जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।

केरला बिजली बोर्ड को हराकर केरला पुलिस ने किया गोल्ड कप पर कब्जा

0
  • आरबी गहरवाल की पहल को कभी नहीं भूलेंगे शहरवासी 
    दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में आयोजित ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को हराकर केरला पुलिस विजेता बनी।
    ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बीएसपी अधिकारी शिव स्वामी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है l इसे पुनः प्रारंभ करने के लिए 10 वर्षों बाद राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आरबी गहरवाल का जो प्रयास रहा है, उसे दल्ली राजहरा के फुटबॉल प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे। जब भी फुटबॉल के दूसरे चरण की शुरुआत की बात आएगी, गहरवाल का नाम प्रमुख रूप से लिया जाएगा। समापन समारोह में उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा एक ऐसा जगह है, जहां आने के बाद कोई इसे भूलना नहीं चाहेगा। यहां के लोगों के बीच अपनापन और प्रेम भुलाए नहीं भूलता।खनिज नगरी के‌ पं. जवाहर लाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में हुई अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच केरला पुलिस एंव केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के‌ मध्य खेला‌ गया।केरला पुलिस ने पेनाल्टी शूट आउट में तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। निर्धारित समय तक‌ दोनों टीमें एक एक गोल की बराबरी पर रहीं।

मैच कमिश्नर एंव चीफ रैफरी ने पेनाल्टी शूटआउट से फाइनल मैच का फैसला करने का निर्णय लिया। विजेता टीम केरला पुलिस को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने विनर ट्राफी और एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया‌। वहीं टुर्नामेंट की उप विजेता टीम केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने रनर ट्राफी एंव 50 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की। इसके अलावा समूची प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का‌ प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों राजहरा मांइस स्टेडियम का समुचित रखरखाव एवं देखभाल करने वालों, बाल ब्याय, टूर्नामेंट में मैच का शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप फुटबॉल संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आफिसियल्स मैच कमिश्नर रूबी डेविड, अमन कुमार, शंकर बहादुर लामा, रायसिंह करंगा , विजय आंनद, दीपेश डे, प्रफुल्ल कुमार, सभी रैफरी को भी आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ फाइनल मैच एंव समापन समारोह में मुख्य अतिथि रूप अनिर्बान दासगुप्ता निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र, विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार कार्यपालक निदेशक संकार्य, समीर स्वरूप कार्यपालक निदेशक रावघाट, विपिन गिरी कार्यपालक निर्देशक खदान, आरबी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांइस, शिवराजन नायर मुख्य महाप्रबंधक सीएसआर, माथुर मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक भिलाई इस्पात संयंत्र, एसके‌ सोनी मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक खदान,‌ अभिजीत कुमार कमांडेंट सीआईएसएफ भिलाई, मोहनलाल सचिव छग फुटबाल एकाडेमी, स्वामी कृष्ण अमृतानंद चीफ रामकृष्ण मिशन नारायणपुर, ओंकारनाथ ज़िला प्रमुख बीईएमएल, तनवीर अहमद कमांडेंट सीआईएसएफ राजहरा‌ मांईस, शीबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजहरा मांइस फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने की।

आयोजित होता रहेगा टूर्नामेंट
दस दिवसीय फुटबॉल के महाकुंभ मे‌ उपस्थित अतिथियों एंव दर्शकों व नगरवासियों का स्वागत करते हुए मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस‌ एंव‌ आयोजन समिति के संरक्षक आरबी गहरवार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने दल्ली राजहरा में आयोजित आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य मे‌ निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सच में राजहरा मांईस में खेलों के प्रति यहां के नागरिकों में विशेष रूचि है। आज राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में फाइनल मैच देखने पहुंची अपार‌ भीड़ एवं दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने समस्त राजहरा वासियों को इस राष्ट्रीय स्तर के सफल खेल‌‌ आयोजन के लिए आयोजक क्लब को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के‌ समापन अवसर राजहरा माइंस के महाप्रबंधक सी. श्रीकांत, विपिन कुमार महाप्रबंधक मेंटेनेंस, एस. सिरपुरकर, शैलेंद्र व्यास, आर्दश श्रीवास्तव, विल्सन फर्नाडीज, वरिष्ठ गोलकीपर, ए. उदयकुमार, सतीश जान, श्याम लाल,‌ अमृतपाल, प्रेम नायर, रविकांत नायडू सहित बड़ी संख्या में नगर गणमान्य जन बीएसपी के अधिकारी, कर्मचारी, ठेका कर्मचारी, व्यापारी खिलाड़ी, सहित महिला‌ पुरूष दर्शक उपस्थित रहे। मैच के दौरान कमेंट्री एंव संचालन संजय रावत और भूषण निर्मलकर ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS