City Media - Page 125 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 125

बस्तर संभाग स्तर पर एकजुट होगा धाकड़ समाज

0
  •  समाज की संभाग स्तरीय बैठक में हुए कई फैसले 

जगदलपुर बस्तर ब्लाक के चपका में आयोजित धाकड़ समाज की संभाग स्तरीय बैठक में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर के धाकड़ समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और एक पंजीकरण के तहत एक मंच प्रदान करना था।

बैठक में सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए समाज के पदाधिकारियों और बुद्धिजीवियों ने निर्णय लिया कि पंजीकरण क्रमांक अलग-अलग होने के बावजूद, सभी एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने और आर्थिक, सामाजिक विकास में सहयोग करेंगे।समाज को संगठित कर सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया गया। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर एक नियमावली बनाने और संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को समृद्ध बनाने पर जोर दिया गया। समाज के एक मंच पर आने से सामाजिक एकता और संगठन को मजबूती मिलेगी, जिससे समाज हित में कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। धाकड़ समाज बस्तर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धाकड़ समाज की संभाग स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों से समाज को मजबूत करने और एकजुट करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की एकजुटता और सहयोग से समाज का भविष्य उज्ज्वल होगा। नरेंद्र सिंह ठाकुर ने आगे कहा समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए हमें शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर ध्यान देना होगा। हमारी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखने के लिए हमें प्रयासरत रहना होगा। धाकड़ समाज बस्तर जिला उपाध्यक्ष तुलाराम ठाकुर ने समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे एकजुट होकर समाज के हित में काम करें और समाज को मजबूत बनाने में सहयोग करें। धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की संभाग स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों से समाज को मजबूत करने और एकजुट करने में मदद मिलेगी। एक पंजीकरण और एक मंच के तहत समाज को संगठित करने में सहयोग करें। इससे समाज के लोगों को अपने विचारों और सुझावों को साझा करने का अवसर मिलेगा, जिससे समाज के विकास के लिए बेहतर निर्णय लिए जा सकेंगे। बस्तर जिला उपाध्यक्ष पूरन ठाकुर ने कहा कि एक पंजीयन और एक मंच प्रदान करने से सामाजिक एकता और अखंडता मजबूत होगी। इससे संभाग के सभी जिलों में धाकड़ समाज को संगठित करने और सामाजिक नियमावली लागू करने में सफलता मिलेगी। दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर ने कहा कि एक पंजीयन ही समाज के लिए उपयुक्त है और वे एक पंजीयन के तहत समाज हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज को एकजुट कर एक ही सामाजिक नियमावली लागू कर उसका पालन करना होगा, जिससे समाज में एकता और अखंडता बनी रहे। समाज के लिए एकता और अखंडता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक समाज के विकास के लिए काम करना मुश्किल होगा। इसलिए सभी जिलों में समाज को एकजुट करना और एक ही सामाजिक नियमावली लागू करना बहुत जरूरी है। नारायणपुर जिला अध्यक्ष रामसिंह ठाकुर ने कहा कि एक पंजीयन और एक मंच प्रदान करने से समाज संगठित होकर सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होगा। इससे समाज में एकता और अखंडता को बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आपस में धाकड़ क्षत्रिय राजपूत के नाम से झगड़ने के बजाय एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करें।नारायणपुर महिला जिला अध्यक्ष ज्योति ठाकुर ने कहा कि धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार और विचारों से एक सुंदर और स्वच्छ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे संगठित होकर समाज हित में काम करें और समाज के विकास के लिए प्रयासरत रहें।

शादी में लेन-देन पर प्रहार

ज्योति ठाकुर ने शादी समारोह में लेन-देन जैसे जोड़ा पाती, बकरा, कपड़ा आदि पर तीखा प्रहार किया और इसे समाज के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि इस मंहगाई के दौर में कपड़ा बकरा लेन-देन समाज के लिए आर्थिक नुकसान है और इसे बंद करने की आवश्यकता है।महिलाओं की भूमिका पर बोलते हुए ज्योति ठाकुर ने कहा कि नारी ही घर को सुधारने और बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने समाज की महिलाओं से अपील करते हुए कहा वे कपड़ा, बकरा आदि लेन-देन पर सख्त नियम बनाकर प्रतिबंध लगाएं। इससे समाज में एक अच्छी परंपरा की शुरुआत होगी और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। धाकड़ समाज की संभागीय बैठक में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर के सामाजिक पदाधिकारी व स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

वन कर्मियों ने किया योगाभ्यास

0
  • वन विभाग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जगदलपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बस्तर वन मंडल द्वारा वन विद्यालय प्रांगण में हरित योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शासन द्वारा मान्यता प्राप्त योग शिक्षक अमीन लीला द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। अमीन ने योग के माध्यम से मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर प्रभाव की जानकारी दी, नियमित योग करने के फायदे समझाए और साथ ही योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया।कार्यक्रम में उप वन मंडलाधिकारी जगदलपुर, बस्तर, चित्रकूट, समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, उप वनक्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक तथा प्रशिक्षु वनपाल, वनरक्षक उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने ली जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक

0
  • सभी वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना अनिवार्य
  • पेट्रोल की खरीदी हेतु वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य

बालोद, 20 जून 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को हेलमेट लगाने प्रोत्साहित करने को कहा। जिसके अंतर्गत सभी पेट्रोल पंपों में बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता के माध्यम से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने की अपील की। जिससे की सड़क दुर्घटनाओं में सिर के गंभीर चोट से बचा जा सके। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी एवं जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बिना हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेट्रोल पंप में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी का मोबाईल नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग की टीम के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

 

स्काउट-गाइड की गतिविधियों की हुई समीक्षा

0
  • राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ ने ली बैठक 

जगदलपुर नगर की ज्ञानगुड़ी में समस्त स्काउट्स एवं गाइडस की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में स्काउट्स एवं गाइडस राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, महापौर व जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे, सहायक राज्य आयुक्त वाजिद खान, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेश मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास, जगदीश पात्र, पूनम सलाम, शालिनी तिवारी, राकेश खापर्डे, जिला आयुक्त गाइड सुधा परमार, जिला संगठन आयुक्त गाईड मीरा हिरवानी, जिला संगठन आयुक्त दशरु राम याद

जिला सचिव लीलेश देवांगन, मनोज महापात्र उपस्थित रहे। अंत में गत वर्ष राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी पहुंचे जगदलपुर सर्किट हाउस। महापौर व जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

0

मालूम हो कि कल शुक्रवार को ज्ञानगुड़ी में समस्त स्काउटर एवं गाइडर की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में वार्षिक कार्य योजना, विद्यालयों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन, वारंट, चार्टर एवं लेखा सम्बन्धी विषयों पर समीक्षा होगी। इसके साथ ही गत वर्ष राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइडस् को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

सर्किट हाउस में निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद हरीश पारेख, मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, संजय चंद्राकर, राजपाल कसेर, पंकज आचार्य, रितेश सिन्हा, मनोज ठाकुर, सूर्यभूषण सिंह, ब्रजेश कपूर, ब्रिजेश शर्मा, योगेश मिश्रा, सुप्रीयो मुखर्जी, सूरज श्रीवास्तव, सहायक राज्य आयुक्त वाजिद खान, जिला सचिव लिलेश देवांगन, जिला संगठन आयुक्त दशरु राम यादव उपस्थित रहे।

विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण

0

बालोद, शिकारीपारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि तक” की संकल्पना को समर्पित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा किया जायेगा

यह विशेष कार्यक्रम स्थानीय कबीर मंदिर, शिकारीपारा (बालोद) में कल 20 जून प्रातः 11:00 बजे से संपन्न होगा। आयोजन में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक (धमतरी) श्रीमती रंजना साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार  जगदीश देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहेगे।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता के रूप में पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. आर. एम. चावड़ा, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. आर. गजेंद्र, एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य बी. आर. बेलसर के नेत्रित्व में सम्पन्न होगा

इस अवसर पर बालोद क्षेत्र के प्रोफेशनल्स, सामाजिक नेतृत्वकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, विशिष्ट नागरिक एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई देंगे।

कार्यक्रम में वक्ता मोदी सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा “विकसित भारत” की दिशा में उठाए गए निर्णायक कदमों पर प्रकाश डालेंगे।

निशान भट्ट ने नीट परीक्षा में भारतवर्ष में 5818 रैंक

0

निशान भट्ट ने नीट परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 5818 रैंक प्राप्त करके बस्तर का नाम रोशन किया। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली भिलाई में प्राप्त की. उन्होंने नीट कोचिंग भिलाई से की। निशान भट्ट जगदलपुर के जाने-माने डेंटिस्ट डॉ. कृष्णमूर्ति एवं इनर व्हील क्लब से जुड़ी दिव्यश्री के पुत्र हैं। इन्होंने 720 स्कोर में 568 मार्क लाकर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

अब आदिवासी समाज के निशाने पर सरकार

0
  •  बस्तर में आदिवासियों की आवाज दबाने का आरोप
  • कवासी लखमा, मनीष कुंजाम की गिरफ्तारी पर समाज ने उठाए सवाल

अर्जुन झा-

जगदलपुर वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम के आरएसएस के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अब भाजपा सरकार कांग्रेस के साथ ही आदिवासी समुदाय के भी निशाने पर आ गई है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा और पूर्व विधायक मनीष कुंजाम की गिरफ्तारी के बहाने सर्व आदिवासी समाज ने सरकार को घेरने का काम शुरू कर दिया है। बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में एकसाथ पत्रकार वार्ता कर सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर में बिगड़ती परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रेसवार्ता में समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आदिवासियों की आवाज को दबाने का व्यवस्थित प्रयास किया जा रहा है और कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार और प्रशासन की चुप्पी बनी हुई है। समाज ने स्पष्ट किया कि बस्तर अंचल में विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले संगठनों और व्यक्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को उजागर करने वाले पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर पर छापे को इसी कड़ी में देखा जा रहा है। समाज का कहना है कि शिकायतकर्ता पर ही कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि यह आवाज को दबाने की कोशिश है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के कारण स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो पा रही है। इससे आदिवासी अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ रहा है। समाज ने मांग की कि बच्चों की संख्या के बजाय कक्षा और विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, विशेषकर बस्तर जैसे शिक्षा में पिछड़े क्षेत्र में। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा की गिरफ्तारी को भी समाज ने आदिवासी आवाज को दबाने का प्रयास बताया। समाज ने याद दिलाया कि लखमा ने अपने मंत्रित्वकाल में क्षेत्र के विकास, कैदियों की रिहाई, बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कराने और विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने जैसे महत्वपूर्ण काम किए थे। कवासी लखमा ने स्थानीय भर्ती और जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर भी मुखरता से अपनी बात रखी थी। ऐसे जनप्रतिनिधि को जेल में बंद करना समाज के लिए चिंता का विषय है।

पेसा, वन अधिकार कानून का उल्लंघन

समाज ने आरोप लगाया कि पेसा और वन अधिकार कानून के प्रावधानों का बस्तर में सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है।नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण और बैलाडीला सहित अन्य खदानों को निजी हाथों में सौंपने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। समाज का कहना है कि इससे 70 साल में निकाला जाने वाला लोहा 10 साल में ही निकाला जा रहा है।

आश्रम शालाओं में असुरक्षा

आश्रम शालाओं और छात्रावासों में लगातार आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार और लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं पर समाज ने गहरी चिंता व्यक्त की। कहा गया कि बस्तर के जंगल और जमीन को बिना विधिवत अधिग्रहण के विकास परियोजनाओं के लिए लेने से जंगल में तेजी से कमी आई है, जिस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई।

आदिवासी नेताओं ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से आदिवासियों और गैर आदिवासियों की जमीनों पर भूमाफियाओं के अवैध कब्ज़े को उजागर किया। समाज ने इस पर अंकुश लगाने के लिए भूमाफी नियंत्रण अधिनियम पारित करने की मांग की।

बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या

समाज ने पिछले 5-6 सालों से लगातार बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों द्वारा प्राकृतिक और मानवीय संसाधनों पर अवैध हड़पांतरण का मुद्दा उठाया। इस मामले में समाज ने प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। समाज ने घुसपैठियों की जांच कर उन्हें वापस भेजने की मांग की।

सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट किया कि वे इन मुद्दों पर शासन-प्रशासन से साफ-साफ बात करना चाहते हैं और इन विषयों पर गहन चिंतन-मनन कर रहे हैं। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी, कमलेश पैंकरा, सीताराम मांझी, पांडूराम तेलाम, विनीता बघेल, श्रवण सैंड्रा, मंगू लेकाम, सतीश मंडावी सहित अन्य समाज प्रमुख मौजूद थे।

धोखाधडी के फरार आरोपी को पकडने में मिली सफलता आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

थाना मंगचुवा में घनश्याम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया की पत्नी ग्राम पंचायत करतू टोला में सरपंच के पद परथी उसी दौरान आरोपी खिलावन चंद्राकर द्वारा स्वयं को मीडिया वाला बता कर जान पहचान कर एवं प्रार्थी से मंत्रालय रायपुर में मेरी जान पहचान होने से प्रार्थी के पुत्र को मंत्रालय में नौकरी लगवा दूंगा कहने पर प्रार्थी के द्वारा अपने आई सी आई सी आई बैंक शाखा बालोद से 6.50,000 रुपए निकालकर नगद रकम 6.50,000 रुपए को दिया था आरोपी के द्वारा जॉइनिंग लेटर मंत्रालय से 2 दिन में प्राप्त हो जाएगा कहकर बोला गया था एक सप्ताह बीत जाने के बाद प्रार्थी के द्वारा आरोपी से संपर्क करने पर नौकरी नहीं लगा तो पैसा वापस कर दूंगा कह कर प्रार्थी को झूठा प्रलोभन दे रहा था । प्रार्थी के द्वारा अपने पुत्र के नौकरी नही लगाने से पैसा वापस नही कर प्रार्थी को मेरा मंत्रालय रायपुर में जान पहचान है तुम्हे झूठे मामले में फंसा दूंगा कहकर प्रार्थी के साथ छलकपट कर कुल 7.00,000 रुपए लेकर धोखाधड़ी करने पर थाना मंगचुवा में अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 420 भा०द०वि० कायम कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण के आरोपी दिनांक घटना से लगातार फरार होने से पता तलाश करने का प्रयास किया जा रहा था ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना मंगचुवा के सउनि बीजू डेनियल एवं थाना स्टाप के टीम गठित किया गया था प्रकरण के फरार आरोपी खिलावन चन्द्राकर के द्वारा घटना दिनांक समय से लगातार फरार होने से आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि फरार आरोपी अपने परचित के यहां बालोद में छुपे रहने की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया। प्रकरण के फरार आरोपी खिलावन चंद्राकर पिता स्वं. उभय सिंह चंद्राकर उम्र 51 वर्ष साकिन ग्राम मुड़खुसरा थाना सुरेंगांव जिला बालोद (छ.ग.) को जिला जेल बालोद में दाखिल किया गया है।फरार आरोपी को पकडने मे थाना मंगचुवा के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

यह कैसी युक्ति? नई पदास्थापना वाले स्कूल का नाम सुनते ही गश खाकर गिरे शिक्षक

0
  •  शहरी स्कूल में नियुक्ति मिली है शिक्षक को, फिर भी गुरेज क्यों?

अर्जुन झा-

जगदलपुर एक ओर जहां शिक्षक शिक्षिकाएं और तमाम सरकारी विभागों के अधिकारी कर्मचारी शहरों में अपनी तैनाती के लिए तरसते हैं और इसके वास्ते तरह तरह के जतन भी करते हैं, वहीं दूसरी ओर एक मास्साब ऐसे भी हैं, जिन्हें शायद शहरी स्कूल से गुरेज है। ये युक्ति थी या कि खौफ, कि नई पदास्थापना वाले स्कूल का नाम सुनते ही मास्साब गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत महारानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत अब ठीक है। मास्साब के गश खाकर गिरने की वजह चाहे कुछ भी हो, मगर युक्तियुक्तकरण का विरोध कर रहे शिक्षक संगठनों और कांग्रेस को विरोध की धार तेज करने का एक और बहाना जरूर मिल गया है।

कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग में जारी युक्तियुक्तकरण के नाम से हो रही पदस्थापना से पूरे राज्य के शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं। इसका पुरजोर विरोध भी कई शिक्षक संगठन साझा मंच बनाकर कर रहे हैं। उनकी और कांग्रेस की दलील है कि युक्तियुक्तकरण से छत्तीसगढ़ में हजारों स्कूल बंद हो जाएंगे, शिक्षकों के हजारों पद खत्म हो जाएंगे, सरकार शिक्षकों की नई भर्तियां नहीं करना चाहती इसलिए उसने युक्तियुक्तकरण की युक्ति अपनाई है। वहीं पर्दे के पीछेसे जो बातें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इस नई नीति का वही शिक्षक नेता कर रहे हैं, जो वर्षों से अपनी मनचाही शाला में जमे हुए हैं। उन्हें डर है कि युक्तियुक्तकरण के बहाने कहीं उन्हें भी दूर दराज की शालाओं में न भेज दिया जाए। ज्यादातर शिक्षक अपने गृहग्राम के आसपास की शालाओं में ही जमे रहनाचाहते हैं, मगर नई नीति में उनकी युक्ति काम नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला बस्तर संभाग स्तरीय काउंसलिंग में देखने को मिला। बस्तर हायर सेकंडरी स्कूल कैंपस मेंचल रही काउंसलिंग के दौरान आज 19 जून को एक शिक्षक अपनी नई पदास्थापना वाले स्कूल का नाम सुनते ही बेहोश होकर गिर गए। उन्हें अन्य शिक्षकों द्वारा उठाकर महारानी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां अब इन मास्साब की सेहत ठीक हो चली है। कैरगुड़ा माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ रहे शिक्षक मुकुंद ठाकुर के साथ यह घटना हुई है। उच्च श्रेणी शिक्षक मुकुंद ठाकुर को जगदलपुर के प्रतिष्ठित जगतू माहरा हायर सेकंडरी स्कूल में नई तैनाती दी गई है। जगदलपुर जैसे बस्तर संभाग के सबसे और सुविधा संपन्न शहर से इन मास्साब को गुरेज आखिर क्यों है, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे “युक्ति” बता रहा है, तो कोई कुछ और। वहीं शिक्षकों के बीच चर्चा है कि मुकुंद ठाकुर को अपनी पुरानी शाला से बेदखल किया जाना रास नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर यह भी आरोप लग रहे हैं कि काउंसलिंग में किसी भी शिक्षक से न दावा आपत्ति मांगी जा रही है, न ही अधिकारी अपने कर्मचारियों की बात सुन रहे हैं। कर्मचारी विवश हैं नए स्कूलों में जाने के लिए। ऐसा ही एक मामला बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के कैरगुड़ा में पदस्थ शिक्षक मुकुंद ठाकुर के कथनानुसार वे अतिशेष ही नहीं हैं, फिर भी उन्हें जबरदस्ती अतिशेष कर दिया गया है। वे पूरे दस्तावेज लेकर भी आए थे। पर संयुक्त संचालक ने उनकी व्यथा नहीं सुनी। वे कर्मचारी संगठनों को भी अपनी परेशानी को बता रहे थे। और काफी परेशान थे। अधिकारी का ऐसे व्यवहार की शिकायत सभी शिक्षक कलेक्टर बस्तर के पास करने वाले हैं। शिक्षकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।इससे शिक्षक बहुत नाराज हैं। युक्तियुक्तकरण का कोई विरोध नहीं कर रहा है। नाराजगी तो युक्तियुक्तकरण में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तानाशाही से है।

MOST POPULAR

HOT NEWS