जगदलपुर माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महापौर संजय पाण्डे ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और अन्य परीक्षण किए।
जगदलपुर माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महापौर संजय पाण्डे ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और अन्य परीक्षण किए।
जगदलपुर माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महापौर संजय पाण्डे ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और अन्य परीक्षण किए।
जगदलपुर जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद सह समीक्षा बैठक आज जगदलपुर कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, बस्तर कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा दिए गए देश के नाम संदेश को ऐतिहासिक और आश्वस्ति दायक बताया है। श्री देव ने कहा कि देश बिल्कुल आश्वस्त है कि पीएम मोदी के शासन में पूर्णतः सुरक्षित है, और उनके रहते भारत के विरुद्ध उठे हाथ को तोड़ दिया जाएगा, तरेरने वाली आंख फोड़ दी जाएगी।
किरण सिंह देव ने कहा कि पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व हमेशा की झूठे दावे कर रहा है। श्री देव ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने बहुत बड़ा काम करके दिखाया है। अभी तक जो नहीं हो पाया था, वह इस बार भारत ने कर दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद पर सटीक हमला किया गया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए। जिन आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ है, उनको ऐसे टारगेट करना, एक देश से दूसरे देश में इतना अचूक निशाना लगना, मसूद अजहर जैसे आतंकवादी का यह कहना कि ‘काश, मैं भी मर जाता’; यह अपने आपमें बताता है कि भारत ने कितना बड़ा काम किया है।श्री देव ने कहा कि एक दुर्दांत आतंकवादी द्वारा खुद के मरने की भीख मांगना भारतीय सेना का बहुत बड़ा पराक्रम है। हमने जो बदला लेने की बात कही, वह बदला बहुत अच्छे तरीके से लिया है और अभी भी पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लागू हैं, जिनके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद लिए गए फैसलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। 60 साल की अवधि में चार युद्ध हो गए, बड़ी-बड़ी तनावपूर्ण स्थितियां आईं लेकिन सिंधु जल समझौता रद्द करने की ताकत किसी ने नहीं दिखाई, जो इस बार रद्द कर दिया गया। बॉर्डर पर पूरी तरीके से लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। व्यापार पूरी तरीके से बंद है। इसके अलावा सभी प्रकार के वीजा रद्द करके पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए हमने यह बता दिया है कि हम देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह हमने उदाहरण के रूप में सेट कर दिया है और पाकिस्तान समेत पूरे विश्व को बता दिया है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ सहनशीलता की सीमाओं को फिर से परिभाषित कर साफ कर दिया है कि भारत और भारतीय सेना संभावित पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले के सामने बिना किसी चेतावनी के आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। देव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट रूप से आत्मविश्वास और वास्तविक रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता की मजबूत भावना को प्रदर्शित किया। पहली बार भारत ने यह स्थापित किया कि आतंकवादी और आतंकवादी समर्थकों में कोई अंतर नहीं है।
अब उकसाया, तो होगा विनाश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा प्रमुख पाकिस्तानी एयरबेस पर 90 मिनट तक किए गए लक्षित हमलों ने क्षेत्रीय सैन्य गतिशीलता में एक निर्णायक बदलाव को चिह्नित किया है। इनके विनाश ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक क्षति पहुंचाई। इससे पाकिस्तान वायु सेना नेतृत्व और इसकी परिचालन इकाइयों के बीच महत्वपूर्ण संबंध टूटे, पाकिस्तान की जवाबी हवाई कार्रवाई शुरू करने की क्षमता काफी कमजोर हुई, महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और संभावित मिसाइल भंडारण केंद्र बाधित हुआ, पाकिस्तान की दीर्घकालिक वायु सेना की तत्परता कम हुई, पाकिस्तान का दक्षिणी हवाई गलियारा कट गया, पूर्वी सीमा पर एक महत्वपूर्ण ब्लाइंड स्पॉट बन गया, पाकिस्तान की प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों में एक अंतर पैदा हो गया और पाकिस्तान का कमांड एंड कंट्रोल ढांचा पंगु हो गया, जिससे भारतीय विमानों को कम जोखिम के साथ गहराई से प्रवेश करने का अवसर मिला। देव ने कहा कि युद्ध के मैदान में जीत से कहीं अधिक, ये संरचनात्मक विध्वंस थे, जिनका उद्देश्य पाकिस्तान की लड़ने की क्षमता को अक्षम करना और भविष्य में आक्रमण के बारे में सोचने से रोकना था। इसका एक स्पष्ट संदेश है कि अब भारत के पास पहल है, और उकसावे की कीमत विनाशकारी होगी।
अर्जुन झा-
जगदलपुर खुद को बस्तर के गांवों के विकास, शिक्षा और आदिवासियों के उत्थान का हिमायती बताते हुए शांति वार्ता की गुहार लगाने वाले नक्सलियों ने एक शिक्षादूत, स्कूल के रसोईया और एक ग्रामीण की हत्या कर अपना असली चेहरा जनता के सामने ला दिया है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन थमते ही नक्सली फिर रक्तपात करने लगे हैं।
नक्सलियों ने ताजा वारदात बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में की है। यहां नक्सलियों ने मीनागट्टा स्कूल में कार्यरत शिक्षादूत अशोक मुचाकी की आधी रात हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि शिक्षादूत अशोक मुचाकी रविवार को अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करने गांव में घर घर गया था, ताकि ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ाजा सके। यह भी जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने स्कूल के रसोईया और एक अन्य ग्रामीण की भी हत्या की है।अशोक की पत्नी भी उसी स्कूल शिक्षादूत बन सेवा दे रही है। शिक्षादूत अशोक मुचाकी की हत्या नक्सलियों ने क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माओवादियों द्वारा हत्या की खबर आई है। पामेड़ थाना से कंचाल और मीनागट्टा की दूरी अधिक होने व संचार माध्यम न होने के कारण कितने लोगों की हत्या हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा तीन दिन पहले ही सुकमा के तारलागुड़ा क्षेत्र के बेनपल्ली गांव में नक्सलियों ने उप सरपंच की हत्या कर दी थी।ग्रामीणों की वेशभूषा में 4-5 नक्सली उप सरपंच मुचाकी रामा के घर पहुंचे थे। उन्होंने मुचाकी रामा को घर से बाहर निकाला और गला घोंट कर उसे मार डाला था। मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच बने थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से इन्हें नक्सलियों की ओर से धमकियां भी मिल रही थी। नक्सलियों ने इससे पहले बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में मारूडबाका सोसायटी के संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भंडारी की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम लिंगापुर गए हुए थे। जहां देर रात करीब 11.30 बजे अज्ञात नक्सलियों द्वारा कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
उजागर हो गई उनकी मंशा
नक्सली नेता एक तरफ तो बार बार शांति वार्ता का प्रस्ताव रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे आदिवासियों की हत्याएं भी कर रहे हैं। बीच में एक नक्सली लीडर ने शांति वार्ता के प्रस्ताव वाला पत्र जारी किया था। इस पत्र में कहा गया था कि समस्या का समाधान बंदूक से नहीं हो सकता, शांति वार्ता से ही हो सकता है। इस पत्र में नक्सली लीडर ने नक्सलियों को बस्तर के विकास, शिक्षा, चिकित्सा का पक्षधर बताया था। इसके उलट वे शिक्षादूत और निरीह आदिवासियों की हत्या कर अपनी चाल, चरित्र और चेहरा सामने ला दिया है। स्कूल में निस्वार्थ सेवा देने वाला शिक्षादूत अशोक मुचाकी गांव के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के जतन में लगा था। क्या यही उसका कसूर था, जो नक्सलियों ने उसे मार डाला। खुद को आदिवासी हित में लड़ने वाला बताने वाले नक्सली आदिवासियों का कत्लेआम कर रहे हैं। आखिर वे चाहते क्या हैं, उनकी मंशा क्या और उद्देश्य क्या हैं? जाहिर सी बात है नक्सली बस्तर में अपना वजूद बचाए रखने और लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए ऎसी कायराना हरकत कर रहे हैं।
ऑपरेशन थमते ही हौसले बुलंद
बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी नक्सलियों का ठिकाना रही है। सीआरपीएफ, डीआरजी, बीएसएफ, बस्तर फाइटर, पुलिस और अन्य सुरक्षा बल जब तक ऑपरेशन चला रहे थे, तब तक नक्सली बार बार शांति वार्ता की दुहाई दे रहे थे। पहलगाम की घटना के बाद भारत- पाकिस्तान के बीच उपजे हालात के मद्देनजर ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्सेस की जरूरत पड़ सकती है। ऑपरेशन क्या थमा, नक्सली फिर खून खराबे पर उतर आए हैं। सूत्र बताते है कि नक्सलियों की इस हरकत को देखते हुए अब ऐसा ऑपरेशन अकेले कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही नहीं, बल्कि नक्सलियों के अन्य तमाम बड़े ठिकानों पर तैयारी की जा रही है।
दिनांक 12.05.2025 को थाना गुण्डरदेही से मर्ग क्रमांक 0/2025 धारा 194 बीएनएसएस मृतक रामप्रसाद मसराम पिता लतेलु राम मसराम साकिन मरहीकापा क्रिगखुर्द बिलासपुर की मर्ग डायरी घटना स्थल ग्राम चिचबोड थाना रनचिरई का होने से नंबरी मर्ग एवं शव पंचनामा कार्यवाही हेतु प्राप्त होने पर नंबरी मर्ग सदर कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, मर्ग जांच क्रम में सतीश कुमार हल्बा ठाकुर पिता सोहन लाल ठाकुर उम्र 26 वर्ष ग्राम चिचबोड का कथन लेख किया गया, जिसने दिनांक 11.05.2025 को अपने साथी तालसिंग ठाकुर, सागर बम्बोडे, चिन्तेश्वर ठाकुर, खिलेन्द्र ठाकुर, मोहन साहू, यश कुमार साहू सभी ताम्रध्वज ठाकुर ग्राम चिचबोड की बहन की शादी में गडवा बाजा बजा रहे थे, बसंतपुर राजनांदगांव से दूल्हा अर्जुन ठाकुर के साथ बाराती आये थे, रास्ते में एक मोबाईल फोन गिरा मिला, उसे बाजा बजाते हुए उठाया और रखा था, मिले हुए मोबाईल में फोन आया तब मैं कॉल उठाया, तब उसने मेरा मोबाईल है, कहां पास हो बोला तब मैं हमारे पास है, तब शाम लगभग 07.00 बजे कुछ लडके आये जिसने अपना नाम लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की बसंतपुर राजनांदगांव का हूं यह मोबाईल मेरा है, वापस करो बोला तब मैं उसे मोबाईल दे रहे हैं भाई कुछ 100-50 रू० खर्चा पानी दे दो बोला तो लक्की और उसके साथ 6-7 दोस्त थे, वे बहस करने लगे, रात लगभग 08.15 बजे ग्राम चिचबोड के चोवाराम साहू के घर आगे पुल के पास लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की निवासी बसंतपुर राजनांदगांव एवं उसके अन्य सात दोस्त कुल आठ व्यक्ति सभी बैठे थे, जो सतीश कुमार और रामप्रसाद को हाथ मुक्का, लात से उसके पेट, सिर, सीना, शरीर सब जगह मारपीट किये हैं, और जान से मारने की नियत चाकू से रामप्रसाद के सिर में बाएं और पीछे तरफ और शरीर में बाएं तरफ पसली के पास कमर में वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या किये हैं, आरोपीगण द्वारा धारा 103, 191(2) बीएनएस का अपराध घटित करना सबूत पाने से आरोपीगण के विरूध्द थाना रनचिरई में अपराध कमांक 60/2025 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर व एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण पर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना रनचिरई व थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद की विशेष टीम गठित किया
आरोपीगण (01) लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की पिता हृदय ठाकुर, उम्र 19 वर्ष 07 माह, निवासी वार्ड क्र. 46 शिव बजरंग मंदिर क्लब चौक गली नं. 06 बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (02) दीपक कुमार यादव पिता हेमंत यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 46 क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (03) अभय राजपूत उर्फ लक्की पिता अजय राजपूत उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 46 क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव एवं अन्य 05 विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से घटना में उपयोग किये स्टील की चाकू एवं लोहे का कड़ा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना रनचिरई से उप निरीक्षक राधा बोरकर, र शुक्ला, प्र.आर. सुनील मण्डावी, आर. कामता साहू, महेन्द्र साहू एवं थाना गुण्डरदेह योगेश सिन्हा, कमलेश रावटे, आर. ललीत कदम्, यशवंत देशमुख तथा सायबर सेल ब निरी. जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, रूम लाल चुरेन्द्र, आर. विपीण गुप्त, संदीप यादव की विशेष योगदान रहा।
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, किराएदार फार्म नजदीकी थाना/चौकी से प्राप्त कर किराएदार का पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों (आधार कार्ड/वोटर आईडी / पहचान पत्र/राशनकार्ड) के साथ संबंधित थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से जमा करें । जानकारी नहीं दिए जाने की स्थिति में एवं किराएदार की किसी भी मामलें में संलिप्तता पाए जाने पर किराएदार के साथ-साथ मकान मालिक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी । उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस के पोर्टल – सिटिजन सर्विस पोर्टल में जाकर ऑनलाइन भी फॉर्म भरा जा सकता है l कृपया जागरूक बने एवं भविष्य में होने वाली परेशानी से बचने के लिए जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से दें l
दल्लीराजहरा। आज घोषित CBSE के 12 वीं कक्षा के परिणाम में कुसुमकसा की निवासी एवं विश्वदीप विद्यालय दुर्ग की छात्रा मोक्षा बाफना ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक हासिल करके ग्राम एवं परिवार को गौरवान्वित किया है। मोक्षा – किशोर एवं शिल्पा बाफना की छोटी सुपुत्री हैं, बचपन से ही मेघावी मोक्षा ने दसवीं तक की शिक्षा निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा से प्राप्त की है। मोक्षा बाफना को 12 वीं की परीक्षा में मिले शानदार उपलब्धि के लिए ग्रामवासियों, परिजनों,गुरुजनों आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Big breaking- दल्ली राजहरा महिला से छेड़खानी की शिकायत युवक के खिलाफ फूटा गुस्सा थाने में मजदूर यूनियन के लोगों के द्वारा जाकर युवक के खिलाफ की गई शिकायत कि गयी इतने पर संतुष्ट न होने पर युवक का क्वार्टर खाली कराने हेतु बीएसपी के नगर प्रशासक कार्यालय में भी आवेदन किया गया। बताया जाता है कि युवक का नाम यशवंत छत्री जो की सिटीजन क्लब में गार्ड की नौकरी पर कार्यरत है पूर्व में भी युवक के खिलाफ कई शिकायत प्राप्त हो चुकी है। इस संबंध में युवक से सम्पर्क करने पर उसने घटना से इंकार किया और महिला से पारिवारिक संबंध होने की बात कही।
किंतु महिला एवं उसके परिजनों के द्वारा बिना वजह किसी पर इस तरह झूठा आरोप लगाना संभव नहीं है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है युवक की परिजन शहर से बाहर गए हुए थे युवक घर पर अकेला था और पड़ोस में रहने वाली महिला के घर घुस गया महिला से जबरदस्ती करने लगा महिला डर कर वहां से छुड़ाकर अपने बच्चों के साथ घर से बाहर आकर कुंडा लगा दी और अपने पति को फोन कर तत्काल बुलाया। इसके बाद थाने में जाकर शिकायत की गई अब देखना है कि पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है । कि मामला शिकायत तक ही सीमित रहता है।
जगदलपुर वेलुवन बुद्ध विहार जगदलपुर में आज बुद्ध जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण, त्रिशरण, बुद्ध वंदना, धम्म वंदना, संघ वंदना की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलें। उन्होंने पूरे विश्व को जो मार्गदर्शन दिया है करुणा का, शांति का उसी का अनुशरण हम सभी को करना चाहिए। विश्व के मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए मेयर संजय पाण्डेय ने कहा कि आज दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध की जरूरत है, भगवान बुद्ध के शांति के संदेश पर अमल करने की दरकार है। महापौर श्री पाण्डेय ने बौद्ध धर्म के अनुयायियों और उपस्थित जन समुदाय को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम के स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, वीरेंद्र जोशी, पीडी मेश्राम, कुंदन रामकर, विजय बोरकर, डॉ. मनीष मेश्राम, धर्मेंद्र मेश्राम, सुचित्रा रंगारे समेत बौद्ध समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।