City Media - Page 36 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 36

कॉलेज मार्ग पर शराब दुकान; आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, अवैध मुर्गा बाजार को लेकर भी कड़ा विरोध…

0

शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय मार्ग पर स्थित विदेशी मदिरा दुकान को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। महाविद्यालय के छात्र संगठन द्वारा उठाई गई इस मांग को सर्व आदिवासी समाज भोपालपटनम इकाई ने भी पूर्ण समर्थन दिया है।स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मांग पूरी तरह जायज़ है और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा सामाजिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। सर्व आदिवासी समाज ने बताया कि इस मार्ग पर शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय के अलावा छात्रावास, आश्रम शालाएं एवं एक निजी विद्यालय संचालित हैं। इसी रास्ते पर विदेशी मदिरा दुकान और मुर्गा बाजार संचालित होने से छात्र- छात्राओं के आवागमन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि शराब दुकान के पास नशे में धुत युवक एवं मुर्गा बाजार में शामिल लोग तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाते हैं। छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

इस संबंध में पूर्व में भी छात्र-छात्राएं कई शिकायतें कर चुके हैं। महाविद्यालय के छात्र संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी।आदिवासी समाज ने मुर्गा बाजार को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। समाज प्रमुखों ने कहा कि पारंपरिक रूप से त्योहारों में मनोरंजन के लिए की जाने वाली मुर्गा लड़ाई आदिवासियों की संस्कृति का हिस्सा है, परंतु वर्तमान समय में इसे कुछ लोग बड़े पैमाने पर व्यापार और सट्टेबाजी में बदल चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र के सट्टेबाज लोग क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो प्रति व्यक्ति 300, 500 और 1000 रुपये तक टिकट लेकर लाखों रुपये का अवैध सट्टा चला रहे हैं, जिससे गरीब आदिवासी आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहे हैं। समाज ने यह भी आशंका जताई कि इस पूरे गोरखधंधे में स्थानीय प्रशासन की शह भी हो सकती है।

सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट कहा कि वे पारंपरिक मुर्गा लड़ाई के विरोधी नहीं हैं, बल्कि अवैध रूप से संचालित सट्टेबाजी के खिलाफ हैं। समाज प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि महाविद्यालय मार्ग स्थित विदेशी मदिरा दुकान को तत्काल हटाया जाए, क्षेत्र में सक्रिय अवैध मुर्गा बाजार एवं सट्टा गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। शासन प्रशासन द्वारा विदेशी मदिरा दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट न किए जाने एवं अवैध सट्टा बाजार को बंद नहीं करने की स्थिति में हम सर्वा आदिवासी समाज संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रेसवार्ता में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी, गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष अल्वा मदनैया, समाज प्रमुख तोडेंम चंद्रैया एवं काका गणपत सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बीईओ विजय कोरम ने किया स्कूलों का निरीक्षण, बच्चों से पूछे विषय आधारित सवाल…

0

ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विजय कोरम ने आज सुबह करीब 8 बजे माध्यमिक शाला देपला एवं प्राथमिक शाला रामपुरम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के प्रधान अध्यापक, शिक्षक, शिक्षिकाएं, चपरासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।शनिवार को बैग लेस डे होने के कारण विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य में लगे हुए पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन लेखन सहित अध्ययन से संबंधित विविध कार्यों में मार्गदर्शन दिया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। प्रार्थना पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से कई प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। उत्तरों से संतुष्ट होकर उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकस्मिक निरीक्षण को शिक्षा गुणवत्ता एवं अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सरकार बदली और अटक गया पुल निर्माण का काम, पर्यटन स्थल तक जाने की आसान राह थी यह…

0

सरकार क्या बदली, एक पुल का निर्माण ही बीच में लटक गया। ग्रामीण बड़े खुश थे कि अब बारिश और बाढ़ की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा, मगर अब ग्रामीणों की यह खुशी काफूर हो गई है।मामला बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक का है। यहां बारूपाटा कलेपाल से मिचनार मार्ग पर कलेपाल नाला में निर्माणाधीन पुल 6 साल से अधूरा पड़ा है।तत्कालीन सांसद दीपक बैज के कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, किंतु सरकार बदलते ही अब उक्त कार्य बंद हो गया है। ग्राम पंचायत बारूपाटा कलेपाल को पुल की निर्माण एजेंसी बनाया गया था। इस पुल से मिचनार हिल मंगर पखना पर्यटन स्थल तक जाने का मार्ग और आसान हो सकता है। तत्कालीन सांसद दीपक बैज के समर्थक ठेकेदार ने यह काम शुरू किया था, जिसे अधूरा छोड़ा गया है। कलेपाल निवासी ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही इसी जगह पर स्टॉप डैम का निर्माण करने की भी जरूरत है, जिससे यहां निस्तारी कार्यों के लिए साल भर पानी उपलब्ध हो सके। मगर दुर्भाग्य की बात है कि सरकार बदलने के बाद पुल को आधी अधूरी हालत में छोड़ दिया गया है। न पुल बन सका है, न स्टॉप डैम निर्माण हो पाया।

बीईओ विजय कोरम ने किया स्कूलों का निरीक्षण – बच्चों से पूछे विषय आधारित सवाल…

0

ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विजय कोरम ने आज सुबह करीब 8 बजे माध्यमिक शाला देपला एवं प्राथमिक शाला रामपुरम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के प्रधान अध्यापक, शिक्षक, शिक्षिकाएं, चपरासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।शनिवार को बैग लेस डे होने के कारण विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य में लगे हुए पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन लेखन सहित अध्ययन से संबंधित विविध कार्यों में मार्गदर्शन दिया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। प्रार्थना पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से कई प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। उत्तरों से संतुष्ट होकर उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकस्मिक निरीक्षण को शिक्षा गुणवत्ता एवं अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वेस्टेज से बने गीतेश्वरी के मॉडल ने गणित की शिक्षा को बनाया आसान, खेल खेल में गणित की शिक्षा देने वाला मॉडल बनाया छात्रा ने, राज्य स्तर पर मिली बड़ी छात्रा को खूब सराहना…

0

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बकावंड की कक्षा आठवीं कि छात्रा गीतेश्वरी देवांगन ने जशपुर में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गणित पार्क मॉडल का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी।बकावंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा गीतेश्वरी देवांगन ने ब्लॉक स्तर से जीत कर जशपुर में आयोजित राज्य स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में अपने गणित पार्क मॉडल को राज्य स्तर की प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था।

मॉडल में गीतेश्वरी ने खेल खेल में गणित सीखने की कला का प्रदर्शन किया है। शिक्षक शिक्षिकाओं, नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने गीतेश्वरी के इस मॉडल जमकर सराहा। इस मॉडल को बनने की प्रेरणा छात्रा को स्कूल की शिक्षिका रमा कश्यप से मिली। उसने वेस्ट मटेरियल्स यह मॉडल तैयार किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से शाला गौरवान्वित हुई है।

गीतेश्वरी देवांगन एवं उसकी शिक्षिका रमा कश्यप ने बताया कि यह मॉडल ब्लॉक स्तर पर जीतकर जिला स्तर पर पहुंचा फिर जिला स्तर पर जीतकर संभाग स्तर पर पहुंचा और राज्य स्तर पर पहुंचकर अपना एवं शाला एवं अपने ब्लॉक का नाम रोशन किया है। छात्रा ने कितने बड़े मंच पर पहुंचकर विज्ञान मेला में अपनी प्रस्तुति दी जिससे क्षेत्र में इनका नाम रोशन हुआ है साथ ही साथ ब्लॉक स्तर पर भी इनकी एक अलग पहचान बनी है।

बस्तर में संगठन मज़बूत: अंकित शर्मा संभाग अध्यक्ष, प्रकाश राव महासचिव नियुक्त…

0

छत्तीसगढ़ के सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी मांगों को सरकार तक पहुँचाने तथा उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से गठित छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद शिक्षक एवं कर्मचारी संघ निरंतर सक्रिय और प्रतिबद्ध है। संघ का मूल लक्ष्य शिक्षा विभाग में संविलियन एवं नियमितीकरण को सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ाना है, ताकि वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएँ दे रहे शिक्षक-कर्मचारी स्थायी और सम्मानजनक व्यवस्था प्राप्त कर सकें।

इसी दिशा में संगठन विस्तार और नेतृत्व सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संघ ने बस्तर संभाग में नई जिम्मेदारियाँ घोषित की हैं। संघ ने अंकित शर्मा जी को बस्तर संभाग अध्यक्ष तथा प्रकाश राव सर को बस्तर संभाग महासचिव नियुक्त किया है। दोनों सदस्य पहले जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे और अपने उत्कृष्ट कार्य, संगठन के प्रति समर्पण तथा शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की क्षमता के कारण उन्हें संभागीय पद पर प्रमोट किया गया है। यह निर्णय संगठन में पारदर्शिता, योग्यता और कार्य-आधारित पदोन्नति की परंपरा को दर्शाता है।

संघ लगातार प्रदेशभर के स्वामी आत्मानंद शिक्षक-कर्मचारियों को जोड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और सामूहिक संघर्ष की मजबूत दीवार तैयार करने का प्रयास कर रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी संगठन से जुड़कर अपनी आवाज़ को एक मंच और शक्ति दे रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने कहा कि संविलियन और नियमितीकरण संघ का सर्वोच्च लक्ष्य है और संगठन इसके लिए हर स्तर पर निर्णायक प्रयास कर रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती हिमांगिनी पांडे ने कहा कि स्वामी आत्मानंद परिवार की प्रत्येक आवाज़ हमारे लिए महत्वपूर्ण है। संगठन सभी को साथ लेकर सशक्त भविष्य का निर्माण करेगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी (बस्तर) राहुल कुमार पांडे ने बस्तर में नई जिम्मेदारियों पर नियुक्त साथियों को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में संभाग और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षामित्रों के हितों की लड़ाई और प्रभावशाली तरीके से लड़ी जाएगी।

संघ समस्त स्वामी आत्मानंद शिक्षक एवं कर्मचारियों से अपील करता है कि वे संगठन से जुड़ें और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे आएं, क्योंकि संगठन की शक्ति ही परिवर्तन की नींव है।

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष, जगदलपुर में ‘परंपरागत वैद्य सम्मेलन’ और हर्बल औषधि का प्रदर्शन…

0
  • – बस्तर का हर वृक्ष हर पौधा औषधीय गुणों से भरपूर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव…

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की परंपरागत चिकित्सा पद्धति को नया आयाम देने और जन-सामान्य को प्राकृतिक उपचारों से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज जगदलपुर के वन विद्यालय स्थित दीक्षांत हॉल में “परंपरागत वैद्य सम्मेलन एवं हर्बल औषधि प्रदर्शनी” का सफल आयोजन किया गया।इस महत्वपूर्ण आयोजन में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर ज़िलों के अनुभवी वैद्य, जड़ी-बूटी विशेषज्ञ और स्थानीय पारंपरिक उपचारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सम्मेलन पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर का प्रत्येक कण, हर वृक्ष एवं पौधा औषधीय गुणों से भरा हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बस्तर देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट औषधीय पहचान रखता है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। यह विरासत केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अमूल्य है।उन्होंने इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस क्षेत्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे बस्तर की इस अनमोल पहचान को और बल मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान श्री देव ने आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए आयुर्वेद इलाज के अपने व्यक्तिगत अनुभव भी श्रोताओं के साथ साझा किए। उनके अनुभव ने पंरपरागत वैधों और जड़ी बूटी उत्पादकों के उत्साह को और बढ़ाया।

  • – मुख्य आकर्षण दुर्लभ औषधीया और वैज्ञानिक चर्चा…

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अनेक दुर्लभ औषधीय पौधे, जड़ी-बूटियाँ और सदियों पुरानी पारंपरिक उपचार विधियाँ रहीं। प्रदर्शनी में हर्बल चिकित्सा के वैज्ञानिक लाभों पर गहन चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने वन संपदा संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में पारंपरिक ज्ञान के योगदान पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।आयोजकों ने इस पहल को “परंपरागत ज्ञान का संरक्षण और नई पीढ़ी को प्राकृतिक उपचार से जोड़ने का प्रयास” बताया।सम्मेलन में उपस्थित विशेषज्ञों ने आम लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया और औषधियों का परिचय कराकर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया।इस अवसर पर, मुख्य वन संरक्षक श्री आलोक कुमार तिवारी, वनमंडलाधिकारी बस्तर श्री उत्तम कुमार गुप्ता, वनमंडलाधिकारी सामाजिक वानिकी श्रीमति शमा फ़ारूक़ी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग डॉ. बी. प्रकाश मूर्ति तथा उप वनमंडलाधिकारी गण श्री देवलाल दुग्गा, योगेश कुमार रात्रे, इंद्र प्रसाद बंजारे, उप प्रबंध संचालक श्री गुलशन कुमार साहू समेत वन विभाग एवं आयुष विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की।यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को रेखांकित करता है, जो भविष्य में हर्बल चिकित्सा और वन संरक्षण के लिए नई राहें खोलेगा।

फंड दिलाने के नाम पर एनजीओ संचालक के अकाउंट से उड़ाए सवा सात लाख रू , कवर्धा से एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जा रही है। इसी तारतम्य में एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र कर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।ज्ञात हो कि जगदलपुर के थाना बोधघाट में प्रार्थी मिनेश पाणिग्रही पिता दीनबंधु पाणिग्रही, कंगोली जगदलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी वह यह मां शारदा लोक कला मंच नामक एनजीओ चलाता है। उसकी संस्था को फंड दिलाने के लिए आरोपी सूर्यकांत सोनी ने इसे संपर्क कर अन्य आरोपी दिब्येंदु सरकार के साथ आपराधिक षड्यंत्र करते हुए उसे झांसा में लेकर सोशल वर्क के लिए सीएसआर फंड दिलवा देंगे कहकर इसका बैंक से लिंक मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड बैंक डिटेल लेकर वेस्ट बंगाल के अन्य आरोपी को दिलवाकर इसके बैंक अकाउंट से 7लाख 25 हजार रुपए निकाल लिए हैं।

थाना बोधघाट में धारा 318.4, 61, 3.5 बीएनएस तथा 66 डी आईटी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार की गई। इस टीम ने कवर्धा से एक आरोपी सूर्यकांत सोनी पिता प्रह्लाद सोनी, उम्र 46 साल को उसके घर कैलाश नगर कवर्धा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथियों के साथ षड्यंत्र कर अपराध करना स्वीकार किया तथा अपराध में प्रयुक्त मोबाइल को पेश किया जिसे जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर आज 6 दिसंबर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मामले को सुलझाने में निरीक्षक लीलाधर राठौर,उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग, आरक्षक भैरव सिन्हा, संतोष झा, थानेंद्र सिन्हा, मानकू कोर्राम, कामदेव दर्रो की अहम भूमिका रही।

जल भराव से निजात पाने और यातायात सुगम बनाने, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय,संजय पाण्डे महापौर की स्वीकृति से निगम क्षेत्र में 14 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 349.08 लाख की वित्तीय स्वीकृति…

0

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महापौर संजय पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित एम.आई.सी. (महापौर इन काउंसिल) की बैठक में 14 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 349.08 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन कार्यों से नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जाएगा।महापौर संजय पाण्डे ने इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से निगम क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य स्थानीय नागरिकों की सुविधा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए योजना की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जो विकास और कल्याण के नए आयाम खोलेंगे।

  • – 14 कार्यों की सूची और विवरण…

1. लोकमान्य तिलक वार्ड क. 37 में पंचायत भवन से बालबाड़ी तक बी०टी० रोड निर्माण सह चौड़ीकरण कार्य…इस कार्य से क्षेत्र की सड़क परिवहन सुविधा में सुधार होगा, जिससे नागरिकों को यात्रा में आसानी होगी।

2. दलपत सागर वार्ड क. 18 में साई कालोनी से चित्रकोट रोड तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य…यह कार्य क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को हल करेगा, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

3. छत्रपति शिवाजी वार्ड क. 35 में मिश्रा घर से चित्रकोट रोड तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य…इस कार्य से नाला व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या कम होगी।

4. गुरुगोविंद सिंह वार्ड क. 36 में पी.एम.ए.वाय. आवास से बस्तर निर्माण कालोनी तक आर.सी.सी. नाला निर्माण…यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्र में जल निकासी की स्थिति को बेहतर करेगा और सफाई व्यवस्था में सुधार लाएगा।

5. चन्द्रशेखर वार्ड क. 41 में जज बंगला से सनसिटी पुलिया तक आर.सी.सी. नाला निर्माण…इस कार्य से क्षेत्र में जल निकासी की सुविधा को सुधारने में मदद मिलेगी।

6. महारानी वार्ड क. 14 में हिंगलाजिन मंदिर से चांदनी चौक तक आर.सी.सी. नाला निर्माण…इससे क्षेत्र के जल निकासी की समस्या को हल किया जाएगा, जिससे सड़कों पर जलभराव की संभावना कम होगी।

7. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क. 08 में तहसीदार आवास से नेशनल हाईवे तक रोड चौड़ीकरण…इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में सड़क परिवहन की सुविधा को बेहतर बनाया जाएगा।

8. चन्द्रशेखर वार्ड क. 41 में सनसिटी अटल आवास पुलिया से एक्सिस्टिंग नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण…जल निकासी की समस्या का समाधान होगा, जिससे मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी।

9. अटल बिहारी बाजपेई वार्ड क. 38 में पी.एम.ए.वाय. 208 युनिट से बी०टी० रोड तक सीसी रोड निर्माण…यह सीसी रोड निर्माण कार्य क्षेत्र के ट्रांसपोर्टेशन को सुगम बनाएगा।

10. छत्रपति शिवाजी वार्ड क. 35 में पी.एम.ए.वाय. 116 युनिट से बी०टी० रोड तक सीसी रोड निर्माण…इस कार्य से सड़क की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे यातायात की सुविधा बेहतर होगी।

11. बलीराम कश्यप वार्ड क. 43 में आयुक्त घर के पीछे आर.सी.सी. नाला एवं पुलिया निर्माण…नाला निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी की स्थिति सुधरेगी और जलभराव की समस्या कम होगी।

12. महारानी वार्ड क. 14 में चांदनी चौक से कोर्ट चौक तक डिवाईडर पोल व स्ट्रीट लाईट कार्य…सड़क सुरक्षा और रात के समय सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी।

13. गुरुगोविंद सिंह वार्ड क. 36 में कंगोली रोड से पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक बी०टी० रोड निर्माण कार्य…इस कार्य से सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

14. महारानी वार्ड क. 14 में बंगीय समाज भवन से शहीद पार्क पुलिया से आर.सी.सी. नाला निर्माण…यह नाला निर्माण क्षेत्र के जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत करेगा, जिससे जलभराव की समस्या कम होगी।

स्वीकृति और आगामी कार्यवाही एम.आई.सी. की बैठक में इन कार्यों के लिए कुल 349.08 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क और जल निकासी सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। इन कार्यों के जल्द पूरा होने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों।महापौर ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इन विकास कार्यों में सहयोग करें और निर्माण कार्यों के दौरान होने वाली असुविधाओं के लिए विवेक का परिचय दें।

प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखने वाली कांग्रेस जनजाति परिवाराें के लाभान्वित हाेने से परेशान – रजनीश पाणिग्रही…

0
  • – जिला भाजपा महामंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला…

भाजपा के जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रधानमंत्रीआवास पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना पर छत्तीसगढ़ में रोक लगा दी गई थी, जिससे लाखों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर किसी भी प्रकार का वक्तव्य जारी करना शोभा नहीं देता है।भाजपा नेता रजनीश पाणिग्रही ने कहा है कि जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को पक्का प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जा रहा है, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इससे परेशानी होना लाजिमी है।

क्योंकि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के इस वक्तव्य पर भी कुछ बोलने का साहस होना चाहिए था, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैंपों की 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों में नियाद नेल्लानार योजना के तहत 327 गांवों में 13788 घरों एवं शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 1.32 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है । इन लक्ष्य की ओर भाजपा आगे बढ़ रही है, इससे कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में बची जमीन भी खिसकती नजर आ रही है।

श्री पाणिग्रही ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को संकल्प की सिद्धि और उपलब्धियों का प्रमाणित दस्तावेज बताते हुए कहा है, कि प्रदेश के हर गरीब के सिर पर पक्की छत का जो संकल्प भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में व्यक्त किया था, वह गारंटी पूरी करके प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने प्रदेश का विश्वास अर्जित किया है, जिसकी बौखलाहट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज प्रधानमंत्री आवास पर श्वेत पत्र जारी करने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को यह ज्ञात होना चाहिए कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान किसी श्वेत पत्र से कम नही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपने वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी से लेकर भूपेश बघेल तक की झूठी बयानबाजी के आदी हो चुके हैं, लेकिन भाजपा के नेता जमीनी हकीकत और तथ्यों के आधार पर प्रमाणित आंकड़ों के साथ बयान देते है, उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए।

MOST POPULAR

HOT NEWS