City Media - Page 442 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 442

मौर्य की अध्यक्षता में नगरीय निकाय चुनाव को शहर कॉंग्रेस पदाधिकारी व संगठन अध्यक्षों की बैठक हुई सम्पन्न

0

बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शहर जिला कॉंग्रेस के पदाधिकारियों व समस्त कॉंग्रेस संगठनों के अध्यक्षगण की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जिले की सभी नगर निकायों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह है।कॉंग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में पूरी लगनता से कार्य करेंगे,हम पूरी तरह से निकाय चुनाव के लिए तैयार हैं।

 

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचन्द जैन, अतिरिक्त शुक्ला,जोहन सुता,सूर्या पानी,सुषमा सुता, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू,ज़ाहिद हुसैन निकेत झा, असीम सुता, महेश दिवेदी, रोजविन दास, आदित्य बिसेन,संदीप दास, महेश ठाकुर,पंकज केवट, कुणाल पांडे, राजा तिवारी,उस्मान रज़ा, शहनाज बेगम, पापिया गायन, अजंना, विक्रांत सिंह , वीरेंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

0
  • युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जलाया बिजली बिल

जगदलपुर प्रदेशव्यापी बिजली बिल जलाओ आंदोलन के तहत विधानसभा चित्रकोट के तोकापाल ब्लॉक के बिजली आफिस के जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बिजली आफिस के सामने पहुंच कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की इस दौरान बिजली बिल जलाकर प्रदर्शन किया।

लगातार बिजली बिल के दरो में बढ़ोतरी से जनता परेशान है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लोगो को मिला था पर भाजपा सरकार बिजली दरों को बढ़ाकर एवं स्मार्ट मीटर लगा कर जनता के जेब में डाका डालने का काम कर रही है।

इस कार्यक्रम में अभिषेक डेविड (कार्य. अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बस्तर ग्रामीण), हीरालाल पटेल, संतोष कश्यप, मोहनीश, मासो, शंकर कश्यप, हरिबंधु, सोमारू, आदर्श, विक्की, विजय, सुनील, नरेंद्र, दयालु, बामन, योद्ध, नरेश, अनिल, राजू, कमल, कमलू, रोशनराज, एडविन, मार्क, रॉबट, आकाश, सुनील, रमेश, लालो,कृष्ण, नवीन, विक्की, राजू, फ़ुलसिग, शंकर उपस्थिति रहे।

आदेश्वर नर्सिंग इंस्टीट्यूट में लगा रक्तदान शिविर

0

जगदलपुर आदेश्वर नर्सिंग इंस्टीट्यूट खम्हारगांव में रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्याशरण तिवारी, संचालक ललित लुक्कड़, विक्रम शर्मा, गोविंद ईनानी एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा रक्तदान एक पुण्य का कार्य है। आदेश्वर नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सभी स्टॉफ बधाई के पात्र हैं।

जगदलपुर बस स्टैंड को व्यवस्थित करने नगर निगम बना रहा है कार्य योजना

0
  • एमआईसी टीम ने किया मुआयना, सफाई व्यवस्था को तुरंत सुधारने निर्देश 
  • बेतरतीब बसें खड़ी करना और मनमानी आवाजाही अब नहीं चलेगी 

जगदलपुर शहर के नए बस स्टैंड में बस वालों की मनमानी अब नहीं चलेगी। जहां तहां बसें खड़ी कर देने और मर्जी अनुसार बेढंगी आवाजही की प्रवृत्ति पर नकेल कसी जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन कार्य योजना बना रहा है।

सोमवार को एमआईसी सदस्यों की टीम ने निगम के अधिकारियों के साथ समूचे बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया और समस्याओं को देखा। एमआईसी सदस्य योगेन्द्र पाण्डेय, यशवर्धन राव, नरसिंह राव व आलोक अवस्थी ने मौके पर निगम अधिकारियों को बस स्टैंड की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए। एमआईसी की टीम ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर कर उसे दुरुस्त करने स्वच्छता अधिकारी को कहा। बस स्टैंड के बीचों बीच फव्वारे के लिए बनी गोल टंकी में भरे गंदे पानी को तुरंत खाली कराने के निर्देश दिए गए। रैन बसेरा भवन का भी मुआयना एमआईसी टीम ने किया। वहां रह रहे लोगों ने बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। पूरे बस स्टैंड को साफ सुथरा रखने सख्ती से कहा गया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों व मनमानी आवाजाही के लिए बस मालिकों से जल्द बैठक करने कहा गया है। निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने कहा कि बस स्टैंड की सभी व्यवस्थाएं सही रहे, इसके लिये निगम कार्य योजना तैयार कर रहा है। रोजाना हजारों यात्री बस स्टैंड में आते जाते हैं। यह जन सुविधा व शहर को बेहतर स्वरूप देने का महत्वपूर्ण विषय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के निर्देश पर जन समस्याओं के निराकरण व सार्वजनिक स्थलों के उचित रखाव को उच्च प्राथमिकता में लेकर नगर निगम द्वारा गंभीरता से निरंतर काम किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता अधिकारी हेमंत श्रीवास, सहायक राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

डॉ. चतुर्वेदी के स्थान पर डॉ. बसाक बनाए गए बस्तर के सीएमएचओ

0

जगदलपुर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं।इसमें बस्तर जिले के सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी भी प्रभावित हुए हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में पदस्थ किया गया है। दंतेवाड़ा के सीएमएचओ भी बदले गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार के हस्ताक्षरित आदेश में बस्तर जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के स्थान पर दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ डॉ. संजय बसाक की पदस्थापना बस्तर में की गई है। तो दंतेवाड़ा में डॉ. अजय रामटेके बतौर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदस्थ किए गए हैं। वहीं बस्तर जिले के वर्तमान सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी को बस्तर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल आफिसर बनाकर उन्हें सीमित कर दिया गया है।

नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर ने किया एचआईवी, एड्स जागरूकता कार्यक्रम

0

जगदलपुर नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर द्वारा चित्रकोट में शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से पुनः जोड़ने तथा ग्रामीण युवक युवतियों में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 1097 टोल फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

साथ ही एचआईवी, एड्स संवेदीकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किरण ठाकुर उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कैप भेंट किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रिंटेड आईईसी सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसमें एचआईवी एड्स संबंधित जानकारियां हैं। सभी ने नाको द्वारा निर्मित एप भी इंस्टॉल किया।छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिति के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर द्वारा गत तीन वर्षों से एचआईवी, एड्स के प्रति युवाओं में और शिक्षा के प्रति शाला त्यागी बच्चों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

पांच गरीबों दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सेठ- साहूकारों को दिए जा रहे हैं सिर्फ नोटिस

0
  • अतिक्रमण हटाने में पक्षपात से नाराजगी 

अर्जुन झा

बकावंड कलेक्टर बस्तर के निर्देश पर प्रशासन के आला अधिकारियों ने सोमवार को बकावंड मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें सड़क किनारे शेड बनाकर चिकन, मछली व सब्जी बेचकर जीवन यापन कर रहे पांच गरीबों की गुमटियों को बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की मौजूदगी में बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दिया गया। इन दुकानदारों को पूर्व में नोटिस दिए गए थे।

इसके अलावा सड़क किनारे की शेष दुकानों का चिन्हांकन कर अतिक्रमण हटाने उन्हें 10 दिन की मोहलत दी जा रही है। प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था दी गई है कि सड़क किनारे जितनी भी मछली मुर्गा दुकानें हैं, उन्हें अन्यत्र एक जगह दी जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है वहीं जिनके दुकान तोड़े गए हैं, उनका कहना है कि प्रशासन चेहरा देखकर काम न करे। इससे पूर्व सर्वे कर जैसी मार्किंग की गई थी, उसके अनुसार सभी पर समान कार्रवाई हो। गौरतलब है कि बकावंड मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ फुटपाथ पर भी दुकानों का कब्जा हो चला है। इस वजह से आए दिन घंटों जाम लग रहा है और लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग हो रही है।

साय सरकार बताए 18 लाख में से कितने आवास केंद्र ने स्वीकृत किए: दीपक बैज

0
  • कांग्रेस कार्यकाल में मोदी सरकार ने राज्य के 7 लाख आवास रद्द किए थे : बैज
  • मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाल रहे हैं शिवराज सिंह चौहान

अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भाजपा के गरीब विरोधी चरित्र के कारण नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गलत बयानी कर रहे हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस संवाददाता से चर्चा में कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी मोदी सरकार ने विद्वेष पूर्वक राज्य के प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति नहीं दी थी। जब राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार थी तब मोदी सरकार ने राज्य के 7 लाख आवासों को रद्द कर दिया था। इसके पीछे तब यह तर्क दिया गया था कि राज्यांश देरी से जमा हुआ है। जबकि राज्य सरकार ने 800 करोड़ का राज्यांश समय रहते जमा कर दिया था। जबकि उस समय राज्य को केंद्र से 50 हजार करोड़ विभिन्न मदों में लेना था।  बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं तब आधा दर्जन राज्यों के भी पीएम आवास रद्द किए गए थे। तब भूपेश सरकार ने अपनी तरफ से नये सिरे से मकानों की स्वीकृति दी थी। दीपक बैज ने कहा कि 7 माह में साय सरकार ने एक भी नया प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं किया है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विधानसभा में अपने जवाब में बताया कि 6 माह में केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास के लिए एक रूपया भी नहीं दिया है। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार के दावों में सच्चाई है तो स्वीकृत आवासहीनों के नाम सार्वजनिक किया जाए। दीपक बैज ने कहा – मोदी सरकार बताए कि 18 लाख आवासों में से कितने आवास केंद्र ने स्वीकृत किए? मोदी सरकार ने राज्य के 18 लाख आवासों में से 1 मकान की भी स्वीकृति नहीं दी है। साय सरकार 18 लाख आवास स्वीकृति का झूठा प्रचार कर रही है।

नहीं बना एक भी आवास

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का दावा करने वाली भाजपा की साय सरकार ने अभी तक एक भी हितग्राही के लिए नया मकान नहीं बनाया है। भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास केवल सरकारी विज्ञापनों और होर्डिंग में ही दिखते रहे हैं। हकीकत में भाजपा सरकार के आने के बाद कोई नया आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने आवासहीनों के खाते में पहली किश्त डाली थी। उसके बाद भाजपा सरकार ने एक भी रू. नहीं भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए दावे भी जुमले साबित हुए हैं। पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 की जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए कल 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 18 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 2 लाख 37 हजार ग्रामीण पीएम आवास तथा 19 हजार शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 23 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाए। शेष लगभग 7 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनाने के वास्ते पहली किस्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दिया था। साय सरकार ने एक भी नया मकान स्वीकृत नहीं किया है।

एनएमडीसी के बांध फूटने से मची तबाही का मंजर देख सिहर उठें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  •  मलबे में दबी हैं दर्जनों गाड़ियां, मकान क्षतिग्रस्त 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) द्वारा किरंदुल की पहाड़ी पर बनाए गए डेम ने जो तबाही नीचे स्थित बस्तियों में मचाई है, उसके खौफनाक मंजर आज भी मौके पर मौजूद हैं। सोमवार को प्रभावितों से मिलने और हालात का जा यजा लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज तबाही का मंजर देख सिहर उठे।पांच दिन पहले पहाड़ी पर स्थित एनएमडीसी का डेम भारी बरसात के चलते फूट गया था। बांध से छूटा सैलाब नीचे बस्तियों में जमकर तबाही मचा गया। कुछ लोग बह गए, घरों में रखा अनाज, कपड़े, रुपए बर्तन आदि भी बह गए, कई गाड़ियां बह गईं, दर्जनों फोर व्हीलर्स और टू व्हीलर्स मलबे में दब गए, कच्चे मकान ढह गए और पक्के मकान दरक गए।

तबाही के निशान पांच दिन बाद भी मौजूद हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में बाढ़ प्रभावित लोगो से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने प्रभावित बस्ती में पैदल घूमकर हालात का जायजा लिया। प्रभावित महिलाओं ने रो रोकर दीपक बैज को अपनी त्रासदी सुनाई। हालात देख और लोगों की पीड़ा सुनकर दीपक बैज विचलित हो उठे। स्थिति का जायजा लेने के बाद दीपक बैज एनएमडीसी के सीजीएम से मुलाकात कर उनसे बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने हेतु मांग की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एनएमडीसी के प्लांट 11सी का भी निरीक्षण किया। विगत दिनों इसी प्लांट का बांध क्षतिग्रस्त हुआ थाऔर जिसकी वजह से किरंदुल में बाढ़ के हालात बने थे।

नई जगह पर तहसील कार्यालय में व्यवस्था जरूरी

0

जगदलपुर। तहसील कार्यालय का स्थानांतरण आनन फानन में पुराने नर्सिंग कॉलेज में किया जाना स्वागत योग्य है। क्योंकि लोगो को बड़ी जगह मिलेगी जिससे नोटरी, अर्जी नवीस स्टांप वेंडर को कार्य करने में सहायता मिलेगी।आसपास के लोगों को तहसील के पास छोटे छोटे रोजगार के साधन भी मिलेंगे, किंतु बिना व्यवस्थापन के यहां स्थानांतरण किए जाने को लेकर लोगो का कहना है कि भरी बरसात में लोगो को भारी परेशानी हो रही है। कीचड़, मच्छर गंदगी से लोग ऑफिस पहुंच कर भी परेशान हैं। कलेक्टर साहब अगर इस और ध्यान दे तो लोगो को सहूलियत के लिए लिया गया यह निर्णय जल्दी ही लोगो के काम आएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS