बस्तर विधायक जी ने उच्च स्वास्थ्य हेतु कई गरीब निसहाय लोगों को आज अपने निवास स्थान में सात लाख रूपये का चेक हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के अनुरूप आज वितरण किया |
हितग्राहियों ने कहा कि हम गरीब तबके के लोग बहुत ही परेशान रहते है और समय समय पर काफ़ी परेशानी होती है पढ़ाई के मामले में हो या ईलाज के रूप में हम आर्थिक स्थिति से बहुत पीछे रहते है लेकिन आज बस्तर विधायक जी के अथक प्रयासों से हमें आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से आज आर्थिक सहायता के रूप में यह सहयोग मिल रही है बहुत ही अच्छा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों को ईलाज हेतु सहयोग कर रही है जिस तरह से लोगों में विधायक जी का लोकप्रियता है आज वह हमनें स्वयं देखी है जो की हमारे जैसे गरीब परिवार को इस तरह की सहायता दिलाये |
बस्तर विधायक जी ने कहा कि यह स्वेछाअनुदान राशि इसलिए दिया जा रहा है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर जैसे अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार जब से बनी है हमनें यही प्रयास किया कि निचले स्तर से ही लोगों को लाभान्वित करेंगे और स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, रोजगार, हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया है |
डिजिटल सदस्यता अभियान के दौरान डिजिटल सदस्यता ग्रहण कर ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में किया स्वागत
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत लैण्ड्रा के सरपंच पूर्व सरपंच धीरनाथ कश्यप ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |
विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं जिसके तहत आज वे ग्राम पंचायत लैण्ड्रा पहुंचे थे जहां उनके कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व सरपंच ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई |
इस अवसर पर पूर्व सरपंच धीरनाथ कश्यप ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा की मैं पूर्व में सरपंच था वर्तमान में मेरी पत्नी सरपंच है पर जितना विकास कार्य पिछले तीन सालों में हुआ है उतना कार्य पिछले पंद्रह सालों में भी नहीं हुआ था अतः इन विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज वो कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता राजकुमारी कश्यप, राजेश दास,गुंजू राम,निर्मल नाग,जगबंधु,महादेई,सोमारी,अंजू नाग,रामनाथ, समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |
जगदलपुर 31 मार्च 2022 – पढ़ना-लिखना अभियान अन्तर्गत महापरीक्षा अभियान में तपती गरमी के बावजूद भी बस्तर जिले में परिक्षार्थियोें ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राज्य साक्षरता कार्यालय रायपुर द्वारा संचालित बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम द्वितीय चरण के तहत गत 30 मार्च को जगदलपुर विकासखंड के 3 परीक्षा केन्द्रों से 85, दरभा विकासखंड के 54 परीक्षा केन्द्रों में कुल 979, बास्तानार विकासखंड के 73 परीक्षा केन्द्रों से 311 तथा लोहंडीगुड़ा विकासख्ंाड के 22 परीक्षा केन्द्रों से 130 शिक्षार्थी सम्मिलित हूुए। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, प्राचार्य डाईट बस्तर सुषमा झा, जिला नोडल अधिकारी संजय मिश्रा, के कुशल मार्गदर्षन में निर्देषों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराया गया। इससे पूर्व प्रथम चरण में भी विकासखंड दरभा से 2 हजार 129 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
महापरीक्षा सम्पन्न कराने में विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी जगदीश पात्र, दरभा द्वारा विषेष प्रयास किया गया। जिससे अधिक से अधिक शिक्षार्थी परीक्षा मे सम्मिलित हो सके। परीक्षा के दैारान खंड षिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय, डाईट बस्तर से नोडल अधिकारी तथा व्याखाता चन्द्रकांत पानीग्राही, बीआसी समलुराम कष्यप, सहित समस्त संकुल समन्वयकों द्वारा सघन मॉनिटरिग की गयी।
नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत संकुल केन्द्र के जनपद प्राथमिक शाला चिखलाकसा क्र.1 मे एक दिवसीय प्रशिक्षण अंगना मा शिक्षा 2.0 सह मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें आंगनबाड़ी से कक्षा दुसरी कक्षा मे अध्ययनरत बच्चों तथा उनकी माताओ को घर मे रहकर बच्चों को खेल- खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सह मेले का आयोजन कर उन्हे शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया
मेले मे विभिन्न प्रकार के स्टाल जैसे गणित पूर्व तैयारी, बौद्धिक विकास हेतु पेपर फोल्ड, घर में फल और सब्जियों के माध्यम से शिक्षा, पढ़ना, चित्र वाचन रंग भरो आदि गतिविधियों के काउंटर तैयार कर प्रदर्शन किया गया साथ ही उपस्थित माताओं की प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट माता का चयन कर स्मार्ट माता चुना गया संकुल समन्वयक सुरेन्द्र कुमार थूल के मार्गदर्शन में जनपद प्राथमिक शाला चिखला कसा क्रमांक एक में मंगलवार को हुए इस मेले में 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों को और उनकी माताओं को मेला में शामिल किया गया मेले में कुछ 9 काउंटर, थे जिस पर सभी बच्चे उनकी माताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा लिया एवं सहभागिता दिखाई श्रीमती राधिका पटेल एवं श्रीमती मानकी को स्मार्ट माता का खिताब मिला कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश्वरी साहू द्वारा किया गया अध्यक्षता कर रहे संकुल समन्वयकसुरेंद्र थुल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीखी मसिया अध्यक्ष नगर पंचायत एवं विशेष अतिथि पार्षद कुंती देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणुका उईके, चंद्रप्रभा बढ़ई , नोमस ठाकुर का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का आभार संगीता यादव के द्वारा किया गया
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बालोद/डौंडीलोहारा-डौंडीलोहारा नगर पंचायत की अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहरी विकास को मजबूती देने के लिए नगर पालिका में 5-5 करोड़ और नगर पंचायत क्षेत्र में तीन करोड़ के विकास कार्यों केलिए निधि देने की घोषणा पर खुशी जाहिर की। अब अधोसंरचना विकास निधि के तहत नगर पंचायतों को तीन करोड़ की विकास के लिए राशि मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अब नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना लागू होगी। जिससे घर पहुंच कर मेडिकल वेन लोगों का इलाज करेगी। विकास और स्वास्थ्य की दिशा में उठाए गए इस कदम को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया महिला बाल विकास विभाग व कैबिनेट मंत्री विधायक अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे शहर के विकास को एक नई गति मिलेगी।
साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद सभी जनप्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना और अध्यक्ष पार्षद निधि डेढ़ गुना एवं अधोसंरचना विकास निधि नगरपालिका के लिए 5 करोड़ और नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ की विकास निधि की घोषणा सराहनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है।
इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है।इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमत्री श्री बघेल के द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आरोपी के पास से 70 पौवा देशी प्लेन शराब किया गया जप्त
पुलिश अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिश अधिक्षक प्रज्ञा मेंश्राम जिला बालोद व नगर पुलिश अधिक्षक मनोज तिर्की के मार्ग दर्शन में अवैध शराब एवं जुवा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे आभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 30 03 2022 को मुखबीर सुचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 13 आई0 टी0 आई0 के पास आरोपी संतोष कुमार साहू पिता धनवा राम साहू उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 04 टेबलर सेट राजहरा थाना जिला बालोद के कब्जे से 70 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 12,600 एमएल कीमती 5600 रुपये एवम एक स्कूटी एक्टिवा सीजी-24-पी-3587 कीमती 40,000 रुपये जुमला कीमती 45,600 रुपये को जप्त किया
जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांट पर जेल भेजा गया उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरुण कुमार नेताम, सउनी नन्द किशोर सिन्हा, प्र०आर0 107 ईश्वर चंद्राकर, सायबर टीम आर0 202 संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
Durg – संयुक्त संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छ.ग.के पत्र क./NHM/HRI/2022/NS-1637/3703 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 24.02.2022 के माध्यम से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग के शहरी क्षेत्र में चिन्हांकित 27 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) में पन्द्रहवें वित्त आयोग सत्र 2021-22 हेतु हेल्थ ग्रान्ट के अधीन 27 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) में निम्नानुसार स्वीकृत, संविदा पदों पर पदपूर्ती किये जाने हेतु निम्न भर्ती प्रक्रिया के सम्पन्न किये जाने हेतु नीचे दर्शाये पद, तिथि एवं समयानुसार इच्छुक पात्र उम्मीदवारो से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। विज्ञापित पदो के सम्मुख दर्शायी गयी तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो को स्वीकार नहीं किया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 99815 59622 सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा स्तरीय डिजिटल सदस्यता अभियान के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र में महापौर सहित पार्षदों का परफॉर्मेंस देखा जाए । कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की पार्षद नगरीय निकाय क्षेत्र में 29 पार्षदों में टॉप पर है तो निगम अध्यक्ष सेकंड लिस्ट में है। वहीं 27पार्षदों में महापौर भी शामिल हैं जिनका प्रदर्शन निराशाजनक है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर जिला संगठन की बैठक में पार्षदों को सदस्य बनाने का जो टारगेट दिया था ,उसके बाद बस्तर जिले के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी क्लास ली थी किंतु महापौर सहित पार्षदों ने इसमें किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं है क्योंकि पार्षद चुनाव जीतकर ही महापौर व सभापति यह बने हैं किंतु अब उनकी संगठन में दिलचस्पी कम और सत्ता में भागीदारी बढ़ रही है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिम्बाल पर चुनाव लड़कर सत्ता सुख भोगने वाले पार्षद संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहें हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी ने जो आंकड़े जारी किया है वह नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के संगठन के प्रति गंभीरता दिखाता है आज देर शाम जो आंकड़े जारी किए हैं जिसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की पार्षद सुनीता सिंह ने सर्वाधिक लोगों को जोड़ने में सफलता हासिल किया है वहीं कविता साहू जोकि अध्यक्ष हैं । इस सूची में नगरीय निकाय क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है जिसके कारण यह बातें सामने आ रही है कि क्या महापौर सहित दीगर सभापतिगण क्यों दिलचस्पी नहीं दिखाएं वहीं शेष पार्षद भी फिसड्डी साबित हुए।
अध्यक्ष शर्मा जगदलपुर में शीर्ष पर
डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत् लोकसभा स्तर पर 32 टॉप एनलोवर के नाम जारी किए गए हैं। जगदलपुर अध्यक्ष राजीव शर्मा दूसरे स्थान पर है तो विधानसभा स्तर पर शीर्ष पर हैं तो पांचवें क्रम पर सुनीता सिंह व विधानसभा स्तर पर पांचवें, राजेश चौधरी नवें तथा विधानसभा स्तर पर तिसरे। वहीं चौबीस नंबर के साथ विधानसभा स्तर पर चौथे पायदान पर हैं।यह आंकड़े नेताओं की बेरुखी दिखाई दे रही है।
बलरामपुर 30 मार्च 2022 – मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय बलरामपुर के हाईस्कूल ग्राउण्ड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 280 जोड़े जिसमें 263 हिन्दू एवं 17 ईसाई रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए सफल वैवाहिक जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज काफी खुशी का दिन है, जहां हम सभी 280 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं एवं इनके विवाह के साक्षी बनने आये हैं। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में सभी समाज के लोग जुड़ रहे हैं, जहां अनेकता में एकता देखने को मिल रहा है तथा प्रत्येक वर्ग के लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह की अनुदान राशि को 15 हजार बढ़ाकर से 25 हजार रूपए एवं दिव्यांग नवदम्पतियों हेतु अनुदान की राशि 25 हजार से 50 हजार रूपये कर दी गई है। हमारे प्रदेश में अधिकतर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार निवास करते हैं, जिन्हें अपने बच्चों के बड़े होने पर शादी की चिंता सताती रहती थी। आज इस योजना से विभिन्न वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने नवदम्पतियों से कहा कि आप लोग दो परिवारों को संवारने का काम करने वाले हैं। उन्होंने नव वधुओं से कहा कि आपको ससुराल में सास को अपनी मां के जैसे ही सम्मान और प्यार देना है। पति-पत्नी का रिश्ता एक अटूट रिश्ता है, यदि आपस में कोई नोक-झोंक होती है तो उसे प्यार एवं सामंजस्य से समाधान करें।
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने सभी नव दम्पतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शादी एक पवित्र रिश्ता है, आप लोग एक-दूसरे पर भरोसा कर सुखी वैवाहिक जीवन यापन करें। उन्होंने इस आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज ने भी सभी नवदम्पतियों को साधुवाद दी एवं वैवाहिक जीवन को सफल बनाने की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास कल्याण समिति की सभापति गीता सोनहा, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, वनमडलाधिकारी विवेकानन्द झा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर भरत कौशिक, रामानुजगंज गौतम सिंह, शंकरगढ़ प्रवेश पैंकरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जे.आर.प्रधान, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पंडरीपानी के मावली मेले में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन में पहुंच कर माता मावली की पूजा अर्चना कर बस्तर की खुशहाली का आर्शीवाद मांगा । मावली माता के पूजा-अर्चना के बाद दूर-दराज से आए सिरहाओं से भेंट किया। मेले में आए लोगों से भी संसदीय सचिव जैन ने मुलाकात कर उनसे कुशलक्षेम पूछा।
ग्रामीणों ने विधायक का किया आत्मिय स्वागत
पंडरीपानी में मावली मेले का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए। जगदलपुर विधायक जैन के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में पहुंचने पर सरपंच-मांझी सहित प्रमुख लोगों ने पैर धोकर और अक्षत लगाकर उनका स्वागत किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद गौरनाथ नाग, लीगल सेल अध्यक्ष अवधेश झा का भी ग्रामीणों ने स्वागत किया। उसके बाद उसकी अगुआनी मावलीगुड़ा के धुरवा नृतक दल ने की। इस दौरान सरपंच जयती मौर्य,पूर्व उपसरपंच कमलू मौर्य, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, त्रिनाथ मांझी, हिरमे बाई, दयमती कश्यप, बोदा बाई,पंगगण, सचिवगण व ग्रामीण उपस्थित थे।