जगदलपुर गायत्री शक्तिपीठ बस्तर संभाग द्वारा शहर के बालाजी कल्याण मंडप में जनशताब्दी संभागीय युवा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे शामिल हुए।

जगदलपुर गायत्री शक्तिपीठ बस्तर संभाग द्वारा शहर के बालाजी कल्याण मंडप में जनशताब्दी संभागीय युवा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे शामिल हुए।

बीजापुर भोपालपटनम (पटेलपारा श्री श्री श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, जो हाल ही में पटेलपारा, भोपालपटनम में भव्य रूप से निर्मित हुआ है, अब श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिकता और सेवा का केंद्र बन चुका है। हर शनिवार को यहाँ आयोजित होने वाला विशेष अन्नदान कार्यक्रम (भंडारा) भक्तों को प्रभु के चरणों में समर्पण और सेवा का अनमोल अवसर प्रदान करता है।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचते हैं, भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करते हैं और अन्न प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी जाग्रत करता है।
प्रभु सेवा में सहभागी बनें, पुण्य लाभ कमाएँ
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुजनों से इस सेवा कार्य में तन, मन और धन से सहभागी बनने की अपील की है। समिति का कहना है कि “प्रभु सेवा में दिया गया आपका छोटा सा योगदान भी आपको भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की असीम कृपा का पात्र बना सकता है।”
यदि आप इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग देना चाहते हैं – चाहे वह अन्न, सामग्री, या आर्थिक सहायता के रूप में हो – तो कृपया मंदिर समिति से संपर्क करें। आपका सहयोग, भले ही कितना भी छोटा क्यों न हो, एक दिव्य अनुभूति और आशीर्वाद की ओर आपका कदम हो सकता है।
बालोद, 13 सितंबर 2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज बालोद जिले के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों मे पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गए है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किए जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी आफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा, ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किए जाने हेतु प्रेरित किया। इसी तारतम्य मे जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयो में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए न्यायालयों में कुल 11 खण्डपीठ का गठन किया गया, जिसमें कुल लंबित प्रकरण 2670 रखे गये थे। जिसमें कुल 2582 लंबित प्रकरणो का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में, लंबित सिविल एवं दांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 46996 प्रकरण रखा गया। जिसमें 43946 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 4,52,72,124 रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया है। इस नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति व सुलह समझौता करने वालों पक्षकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा वितरण भी किया गया। नेशनल लोक अदालत मे जिला न्यायालय परिसर में आये पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और साथ ही बालोद बाजार के द्वारा अपने सामग्री के प्रचार-प्रसार हेतु स्टाॅल लगाया गया तथा इंटर्नशीप विधि छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है।
क्रमांक/636/ठाकुर
जगदलपुर बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर चल रही आदिवासियों के जमीन की खरीदी बिक्री पर चिंता जाहिर करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने जमीनों की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने राज्यपाल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और 5वीं अनुसूची में आता है, बस्तर संभाग में आदिवासी वर्ग के लोग आदिकाल से निवासरत हैं। वर्तमान में आदिवासियों के जमीनों कि खरीदी बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले नक्सल प्रभावित और अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। इन जिलों में भूमाफिया उद्योगपति बड़े स्तर पर पैसे का लालच देकर आदिवासियों की जमीनों की खरीदी बिक्री कर लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पैसों के लालच में आकर स्थानीय आदिवासी अपनी पुश्तैनी जमीनों को भूमाफियों को बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यदि समय रहते उद्योगपति भूमाफियाओं को आदिवासियों की जमीन बिक्री करने से नही रोका गया तो आदिवासी समाज के लिए भविष्य में विकराल संकट उत्पन्न होगा और उन्हें दर दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस कारण बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में आदिवासियों की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाना आवश्यक है।
दल्लीराजहरा __छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी राजहरा परिवहन संघ केअनिश्चितकालीन धरना स्थल पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया ,सतीश थोरानी सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का धरना स्थल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ व माला से स्वागत किया गया
नरेंद्र सिंह तुली अध्यक्ष राजहरा परिवहन संघ ने मांगो का ज्ञापन सौंपा ,अनिल सुथार ने संघ की मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
सतीश थोरानी ने आंदोलित राजहरा परिवहन संघ के सदस्यो को आश्वस्त किया की उनकी मांगो के संबंध में केंद्रीय इस्पात व खनन मंत्री से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही
धरना स्थल पर सतीश थोरानी के साथ गोविंद वाधवानी अध्यक्ष व्यापारी संघ दल्लीराजहरा,अमित कुकरेजा अध्यक्ष छ ग चेंबर आफ कामर्स इकाई दल्लीराजहरा ,कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ , स्वाधीन जैन प्रदेश मंत्री ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दुर्ग,बालोद ,दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारी ,राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्य व राजहरा परिवहन संघ के सदस्य उपस्थित थे
दल्लीराजहरा __छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी राजहरा परिवहन संघ केअनिश्चितकालीन धरना स्थल पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया ,सतीश थोरानी सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का धरना स्थल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ व माला से स्वागत किया गया
नरेंद्र सिंह तुली अध्यक्ष राजहरा परिवहन संघ ने मांगो का ज्ञापन सोपा ,अनिल सुथार ने संघ की मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
सतीश थोरानी ने आंदोलित राजहरा परिवहन संघ के सदस्यो को आश्वस्त किया की उनकी मांगो के संबंध में केंद्रीय इस्पात व खनन मंत्री से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही
धरना स्थल पर सतीश थोरानी के साथ गोविंद वाधवानी अध्यक्ष व्यापारी संघ दल्लीराजहरा,अमित कुकरेजा अध्यक्ष छ ग चेंबर आफ कामर्स इकाई दल्लीराजहरा ,कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ , स्वाधीन जैन प्रदेश मंत्री ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दुर्ग,बालोद ,दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारी ,राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्य व राजहरा परिवहन संघ के सदस्य उपस्थित थे
डौंडी, बालोद छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि चेमन देशमुख का प्रेरक संबोधन
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा-छत्तीसगढ़ राज्य 25 वर्ष पूर्ण कर गौरवपूर्ण रजत जयंती मना रहा है।”
उन्होंने राज्य के संसाधनों, विकास की यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत “विकसित भारत 2047″ विजन डॉक्यूमेंट की चर्चा करते हुए युवाओं से शिक्षा के साथ प्रकृति संरक्षण, संस्कृति संवर्धन और समाज निर्माण में भागीदारी की अपील की।”इतिहास उस ओर मुड़ता है, जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जवानी चलती है।”
देशमुख ने डौंडी क्षेत्र में छात्राओं की संख्या पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि-“90% छात्राएं होना ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान की सच्ची सफलता है।”

विशिष्ट अतिथि राकेश ‘छोटू’ यादव का संबोधन
भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश ‘छोटू’ यादव ने कहा कि”छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जिसे ‘महतारी’ कहकर संबोधित किया जाता है।”उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के संघर्ष, अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और भाजपा सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा-“छत्तीसगढ़ की यात्रा शोषण से स्वाभिमान तक की यात्रा रही है।”

प्राचार्य योगेंद्र साहू का प्रेरक उद्बोधन
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री योगेंद्र साहू ने अपने पिता की शिक्षकीय परंपरा का उदाहरण देते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और सतत विकास की दिशा में प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत 2047 विजन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा प्रस्तुत “विकसित छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” डॉक्यूमेंट की विस्तृत जानकारी दी।

प्राचार्य साहू ने बताया कि–
छत्तीसगढ़ सरकार का वर्तमान टर्नओवर ₹5 लाख करोड़ है, जिसे 2047 तक ₹75 लाख करोड़ करने का लक्ष्य है।
बेरोजगारी दर को 2.7% से घटाकर 1% करना।
शिशु मृत्यु दर को प्रति हजार 38 से घटाकर 5 तक लाना।
जीवन प्रत्याशा को 65 वर्ष से बढ़ाकर 85 वर्ष तक करना।
उन्होंने युवाओं से सतत विकास की दिशा में सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां-
अजय चौहान – जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, सोमेश सोरी – जिला मंत्री, मनीष झा – जिला सह कोषाध्यक्ष, श्रीमती मोहंतीन बाई चौरका – नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौडो – जनपद पंचायत अध्यक्ष, भोलाराम नेताम – जनपद उपाध्यक्ष, संजीव मानकर – नगर पंचायत उपाध्यक्ष, कमल पनपालिया – जिला मीडिया प्रभारी, रुपेश नायक – मंडल अध्यक्ष, इंछा राम साहू – मंडल महामंत्री,अन्य जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों –
“भारत माता की जय” एवं “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” – के साथ हुआ। अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जगदलपुर नगर के महत्वपूर्ण संजय मार्केट में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सेंधमारी कर छतों के रास्ते दुकानों में घुसे चोर नगद रुपए और सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। इन वरदातों को चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से अंजाम दिया है।
बीती रात्रि चोरों ने संजय बाजार के 4 दुकानों में सेंधमारी कर लाखों का सामान और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया। बाजार में देवभोग सेंटर के प्रोपाइटर चौरसिया के अनुसार चोर उनकी दुकान के ऊपरी हिस्से में सेंध बनाकर अंदर घुसे और कुछ नगद रकम के साथ खाने पीने की चीजें उठा ले गए। चौरसिया की दुकान से लगी एक फल दुकान के अलावा दो अन्य दुकानों में भी चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। चोरों के काम करने के तरीके से लग रहा था है कि वे बिल्कुल भी जल्दबाजी में नहीं थे और बड़े आराम से सभी घटनाओं को अंजाम देते रहे।
पुलिस गश्त पर उठे सवाल
घटना स्थलों के हालात बताते हैं कि चोरों ने बेफिक्र होकर बड़े ही इत्मीनान से इन वरदातों को अंजाम दिया है। चारों दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने और भाग निकलने में कम से कम ढाई तीन घंटे लगे होंगे। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें अगर ईमानदारी से गश्त लगा रही होतीं, तो चोर ऎसी हिमाकत कतई नहीं कर पाते। वहीं संजय बाजार के कई फुटकर व्यापारियों ने बताया कि संजय मार्केट के बगल में ही पुलिस चौकी भी हैz किंतु वहां कोई आता जाता नहीं है। वीरान पड़ चुकी इस पुलिस चौकी का उपयोग अब असामाजिक तत्व करते हैं। पिछले कई माह में कई चोरियां इस बाजार में हो चुकी हैं, मगर एक भी वारदात का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है।
जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने आज महुपाल बरई में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पीपल्स केयर संस्थान द्वारा आयोजित विशेष वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर पर महुपाल बरई में पीपल के 148 पौधे लगाए गए। ये सभी पौधे जल स्रोतों के निकट लगाए गए हैं।
इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और हमें इनके महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने पीपल्स केयर संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। पीपल्स केयर संस्थान के सुरेश यादव ने बताया कि यह अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें सरकारी अधिकारियों और स्थानीय समुदायों का सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

पीपल का है बड़ा महत्व
पीपल भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पेड़ है, जिसका धार्मिक, आयुर्वेदिक और पर्यावरणीय, सभी दृष्टियों से विशेष स्थान है। पीपल को ‘बोधिवृक्ष’ भी कहते हैं, क्योंकि इसी पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह बौद्ध धर्म में एक पवित्र वृक्ष माना जाता है। हिंदू धर्म में पीपल को देवताओं का निवास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसकी जड़ों में ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तियों में शिव का वास होता है। इसलिए, इसकी पूजा की जाती है और इसे काटना अशुभ माना जाता है।शनिवार के दिन इसकी पूजा करने का विशेष महत्व है। कई धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों में पीपल की पूजा होती है।
वैज्ञानिक और पर्यावरणीय महत्व
पीपल एकमात्र ऐसा पेड़ है जो दिन और रात दोनों समय भरपूर ऑक्सीजन छोड़ता है। यह इसे वायुमंडल को शुद्ध करने वाला सबसे प्रभावी वृक्ष बनाता है। पीपल के पेड़ की उम्र बहुत लंबी होती है, कभी-कभी तो हजारों साल तक पीपल का पेड़ जीवित रहता है।पारिस्थितिकी तंत्र में पीपल की भूमिका बेमिसाल है। यह कई पक्षियों, जानवरों और कीड़ों के लिए एक आश्रय और भोजन का स्रोत है, जिससे यह पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भूजल संरक्षण में भी पीपल का पेड़ बड़ा ही उपयोगी है। इसकी गहरी जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करती हैं।
पीपल का आयुर्वेदिक महत्व
आयुर्वेद में पीपल के हर हिस्से का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। पीपल की
पत्तियों का उपयोग कब्ज, पेट दर्द और अस्थमा जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। छाल का उपयोग त्वचा रोगों, खुजली और फोड़े-फुंसी के इलाज में किया जाता है। पीपल के फलों को दिल से जुड़ी बीमारियों और पाचन समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।
इन सभी कारणों से पीपल को कल्पवृक्ष के समान माना जाता है, जो जीवन और आध्यात्मिकता दोनों का प्रतीक है।
2025 -26 के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय बालोद में द्रोणेश साहू व आवासीय विद्यालय में रायपुर मे जानवी का चयन हुआ है दोनों छात्र शाला में मेघावी थे जानवी राष्ट्रीय स्तर की धाविका है दोनों के चयन पर. शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश गुर्जर भारती साहू व प्राचार्य टी आर् रानाडे प्रधान पाठीका बेडसी सुमोद शिक्षक योगेंद्र नाथ देवांगन बी.आर.साहू देवाश्री श्रीवास्तव ताराचंद निषाद श्याम कुमार जाटवर ने हर्ष व्यक्त किया