दल्ली राजहरा – दल्ली राजहरा में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी ट्रेवल हिस्ट्री और अन्य जानकारी निकाली जा रही है। दो कोरोना संक्रमितों में से एक 80 साल का बुजुर्ग वार्ड क्र 18 से मिला है जो कि डायबिटीज का भी मरीज है और बाहर से आया हुआ था तो वही दूसरा 25 साल का युवक है जो क्वारंटाइन सेण्टर से है | आज मिले संक्रमितों को जिला कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस को एक और झटका विधायक ने भाजपा की सदस्यता ली
भोपाल – मध्य प्रदेश के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली, इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। इसके पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। यह बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ दिनों से प्रद्युम्न सिंह लोधी उमा भारती और अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। ड़ा मलहरा से कभी उमा भारती विधायक बनकर मध्य प्रदेश की सीएम बनीं थीं। टीकमगढ़ के इलाके में उमा भारती का वर्चस्व माना जाता है। लोधी भी उनके ही समाज से आते हैं, ऐसे में वे अपने इलाके के कांग्रेस विधायक को भाजपा में ले आईं।
दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव में कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी (मुन्ना भैया) ने भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव को शिकस्त दी थी। 2003 में पहली बार उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं तब वह बड़ामलहरा सीट से ही विधायक चुनी गईं थीं।
प्रद्युम्न सिंह भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के बंगले पर पहुंचे। यहां बातचीत होने के बाद वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले।
यह विधायक पहले छोड़ चुके हैं कांग्रेस इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, रक्षा सरोनिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, रनवीर जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रघुराज सिंह कंसाना, गिराज दंडोतिया, मुन्नालाल गोयल, जसमंत, मनोट चौधरी, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, प्रभुराम चौधरी, जजपाल सिंह |
CBSE 12th के रिजल्ट घोषित, देखें Result
नई दिल्ली। – सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र
cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. आप इसे http://cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं.
कोरोना संकट की वजह से परीक्षा आयोजित करने में आई दिक्कत की वजह से इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है.
क्या राजस्थान में गिर सकती है गहलोत सरकार? राजस्थान में उठा सियासी बवंडर
जयपुर: राजस्थान में उठा सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन पायलट से खिंचतान के बाद अशोक गहलोत की सीएम की कुर्सी खतरे में पड़ती हुई नजर आ रही है। गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह राजस्थान में उनकी सरकार गिराने के लिए साजिश रच रही है। सचिन पायलट पर बीजेपी के सम्पर्क में होने के आरोप भी लगाये गए हैं।
राजस्थान में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच टकरार बढ़ती चली जा रही है. यही वजह है कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजस्थान सरकार भी गिर सकती है | सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि सचिन पायलट भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और इसमें उनकी मदद ज्योतिरादित्य सिंधिया कर रहे हैं.
पायलट की नाराजगी ATS के नोटिस के बाद और बढ़ गई. गहलोत सरकार गिराने की साजिश को लेकर आ’तंकवा’द निरोधी दस्ते ने सचिन पायलट को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया. सचिन पायलट ने इसे अपने अपमान के तौर पर लिया और उन्होंने कांग्रेस पर दवाब बनाने और सबक सिखाने के लिए भाजपा नेताओं से बात करनी शुरू कर दी है.
प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में जुलाई में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित
रायपुर – प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 14 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा की आगामी तिथि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसकी सूचना प्रकाशित की जाएगी। प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए 14 जुलाई को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 16 जुलाई को परीक्षा आयोजित होने वाली थी।
पर्यावरण को सहेजने के लिए जय बजरंग दल एवं ग्रामीण युवाओं के द्वारा पौधारोपण कर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया
बालोद – जगन्नाथ साहू | ग्राम पिकरीपार युवा मंडलों द्वारा तालाब पार पर वृक्षारोपण जिसमें मुख्यतःनीम ,गुलमोहर ,खम्हार, आंवला ,पीपल ,बरगद ,नीलगिरी एवं सार्वजनिक स्थल पर फूल के पौधे एवं बीजारोपण किया गया जिसमें ग्रामीण युवा प्रताप सिंह सार्वा ने कहा कि पौधारोपण करना निश्चित तौर पर एक महत्वकांक्षी योजना है ,जो कि पर्यावरण की दृष्टि से प्राकृतिक संतुलन के लिए अति आवश्यक है और हम सभी को मिलकर वृक्षारोपण करना चाहिए और उनका अच्छे से देख भाल करना चाहिए।।और रविकांत साहू जी ने कहा की वृक्षारोपण करना जितना आसान है ,उनका संरक्षण उतना ही कठिन। इसलिए हम सभी युवा वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षो की सुरक्षा का शपथ लिया ।।पौधारोपण के लिए रविकांत साहू ,शेखर साहू, चूड़ामणि साहू , हेमलाल साहू,प्रताप सिंह सार्वा ,तोषण लाल दीपक कुमार, छत्रपाल ,तेजेश्वर बया ,उमेश साहू खिलावन साहू ,चिंतामणि ,प्रवीण लक्की कुमार ,फनीश,खिलेश्वर साहू ,कीर्ति साहू,एवं टिकेंद्र ,आशीष गजपाल सभी लोग अपने श्रम दान देकर, वृक्षारोपण कर सहयोग प्रदान किया
पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा जी ने किया अरकार मे आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का लोकार्पण
गुरुर – जगन्नाथ साहू | आज ग्राम अरकार में नवनिर्मित आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का लोकार्पण पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। जहाँ पर ग्रामीण लोगो को स्वास्थ चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से नागरिकों का इलाज किया जायेगा। पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने आम जनता के लिए यह एक अच्छा पहल किया है जिससे लोगो को प्राथमिक उपचार के लिए अरकार के लोगो को बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी।
इस अवसर पर विधायक जी ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया
लोकार्पण के इस अवसर पर पूर्व विधायक जी के साथ जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन जी, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी जी, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू जी, युवा कांग्रेस नेता सुमीत राजपूत जी, सादिक अली जी, वरिष्ठ सुभाष चौधरी जी, ग्राम पंचायत अरकार के सरपंच, पंचगण सहित प्रमुख ग्रामवासी व आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टॉफ मौजूद रहे।
Big Breaking News बालोद जिले में मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, जाने कहाँ कहाँ से
बालोद – जिले में 06 कोरोना पॉजिटिव मिलने कि पुष्टि हुई है जिसमे से 2 बालोद ब्लाक से औराभाठा और सोहतरा के रहने वाले है और 04 मरीज डोंडी ब्लाक के घोटिया और खुर्सीटिकुल गाँव से है सभी मरीजो को बालोद के कोविद हॉस्पिटल ले जाने कि तयारी कि जा रही है | सभी मरीज प्रवासी है अन्य राज्य से आये है | मरीजों के बारे में और भी जानकारी निकाली जा रही है | प्रवासियों के ही कारण कोरोना संक्रमितों कि संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है |
Breaking मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया
कांकेर – जानकारी के अनुसार सौरभ तिवारी ने नगर पालिका के फायर ब्रिगेड के कबाड़ को अवैध रूप से बिना किसी टेंडर या नीलामी सूचना के 25 लाख रुपये में बेच दिया जबकि उस कबाड़ की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने निजी लाभ और पैसों की लालच में सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने का मामला सामने आते ही उनपर तत्काल एक्शन लेते हुए कांकेर कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

इससे पहले भी लॉकडाउन के समय में सौरभ तिवारी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बगैर किसी सूचना के सिंधी कालोनी एवं घड़ी चौक में तोड़फोड़ की थी जिसके लिए कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने भी उन्हें जमकर डांट फटकार लगाई थी ।
सूत्रों के अनुसार सौरभ तिवारी के उदासीन रवैये और व्यवहार के खिलाफ क्षेत्र की जनता व अन्य लोगों में काफी नाराजगी थी। कई बार क्षेत्र की जनता, कांग्रेस व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेताओं ने भी सौरभ तिवारी के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत की थी और उसके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में भी जानकारी दी थी। जिसके चलते कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए और सौरभ तिवारी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के लिए उन्हें निलंबित कर दिया।
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे ख़बरों को स्वास्थ्य मंत्री ने बताया अफवाह
रायपुर –छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बहुत तेज गति से बढ़ रहा है पर इसके साथ अच्छी खबर यह है कि रिकवरी रेट में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है | प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वृद्धि को देखते हुए सोशल मीडिया में एक दो दिनों से फर्जी ख़बरें फैलाई जा रही है कि फिर से लॉक डाउन लगाया जाने वाला है |

इसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इन खबरों को फर्जी ओर बेबुनियाद बताया है और यह भी कहा है कि इस तरह की झूठी अफवाहे फ़ैलाने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कारवाई कि जाएगी


