City Media - Page 30 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 30

दुर्ग से दल्ली राजहरा आ रही ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत गुण्डरदेही के पास मिला शव

0

बालोद जिले के गुण्डरदेही क्षेत्र में दुर्ग से दल्ली राजहरा की ओर आ रही ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक के आसपास मिला, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। युवक की शिनाख्त कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा उसका फोटो जारी किया गया है और आसपास के थाना क्षेत्रों सहित अन्य माध्यमों से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। यदि कोई व्यक्ति युवक को पहचानता हो या उससे संबंधित कोई जानकारी रखता हो, तो उसके परिजनों अथवा नजदीकी पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की गई है।संपर्क नंबर : 9479192047

डौंडी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

0

डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोठिया के समीप शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतकों की पहचान नागेश भुआर्य (पिता घनश्याम), उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पल्लेकसा धोबनी एवं हेमलाल (पिता रमेश), उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मड़ियाकट्टा के रूप में की गई है।पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ

0

बालोद:- कलेक्टर, एसपी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम हुई कार्यक्रम में शामिल, सड़क सुरक्षा उपायों की दी जानकारी दोपहिया वाहन में सवार होकर अतिथियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

बालोद, 01 जनवरी 2026 आम जनता को सुरक्षित यातायात का संदेश देनेे एवं सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस जिला बालोद द्वारा आज राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी एवं पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम द्वारा मनुष्य के जीवन को अनमोल बनाते हुए स्वयं तथा अन्य सभी व्यक्तियों के जीवन की रक्षा के लिए सभी नागरिकों से अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस जवानों के साथ हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन में सवार होकर आम जनता को यातायात जागरूकता का संदेश दिया। समारोह में अतिथियों के द्वारा यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया गया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश राठौर एवं डाॅ. चित्रा वर्मा, यातायात निरीक्षक श्री रवि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिला कमाण्डो एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं जिले वासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नये साल में यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने हेतु संकल्प लेने को कहा। उन्होंने नये वर्ष में अपने नैतिक जिम्मेदारियों तथा यातायात नियमों का पालन जैसे नेक कार्यों की शुरूआत स्वयं से करने को कहा। उन्होंने नशापान से दूर रहने, वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने तथा सदैव यातायात नियमों का पालन करने के लिए हमारे नई पीढ़ी के बच्चों को भी प्रेरित करने की अपील की। श्रीमती मिश्रा ने यातायात विभाग के जवानों तथा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं महिला कमाण्डों को स्कूल, काॅलेज तथा चैक-चैराहे एवं अन्य आवश्यक स्थानों में पहुँचकर आम जनता को सड़क सुरक्षा की उपाय की जानकारी देने को कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कमाण्डों की उपस्थिति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए आम नागरिकों से नये वर्ष के अवसर पर यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की संकल्प लेने को कहा। उन्होंने नये वर्ष की शुरूआत सुरक्षित वाहन चलाने एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने जैसे अच्छी आदतों से करने की सीख भी दी। श्री पटेल ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत गुड समैरिटन के अंतर्गत दूसरों को मदद करने वाले व्यक्तियों के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नही प्रदान करने जैसे की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की। नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने नव वर्ष के पावन अवसर पर बालोद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के कार्य को आज के समय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक बताया।

श्रीमती चैधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्तियों की है। उन्होंने नशापान एवं तेज गति से वाहन ड्राइविंग को सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बताते हुए इसकी रोकथाम हेतु सभी वर्गों के सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने जीवन को अत्यंत बहुमूल्य एवं महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक नागरिकों को स्वयं तथा अन्य सभी व्यक्तियों की सुरक्षा तथा वाहन का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा। श्रीमती शमशाद बेगम ने नशापान को सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बताते हुए प्रत्येक नागरिकों को नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम की आयोजन की सराहना भी की। समारोह में अतिथियों के द्वारा सड़क सुरक्षा एवं गौवंश की रक्षा में बहुमूल्य योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल में बनाए गए सेल्फी पाईंट में सैल्फी लेकर यातायात जागरूकता का संदेश भी दिया।

सड़क किनारे खेत में आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला

0

बालोद जिले के ग्राम टेकापार में सड़क किनारे स्थित एक खेत में आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम टेकापार निवासी आरक्षक लिकेश पटेल (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक लिकेश पटेल मोहला–मानपुर में कांस्टेबल पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह करीब दो वर्षों से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की गई थी। कुछ समय पूर्व उसे पुलिस महानिदेशक कार्यालय से पुनः बहाल किया गया था, इसके बावजूद वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था।परिजनों के अनुसार मृतक कल शाम करीब 4 बजे घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, जिस पर एक बार घंटी बजकर कॉल बंद हो गई। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका।सुबह कुछ ग्रामीणों द्वारा खेत में शव देखे जाने की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद घर के सदस्य करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। तत्पश्चात परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर बालोद थाना पुलिस दोपहर करीब 1 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हत्या है या आत्महत्या—फिलहाल मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है।पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ मृतक के पारिवारिक, व्यक्तिगत और विभागीय पक्षों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दल्ली राजहरा में बीएसपी आवास में चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज

0

दल्लीराजहरा। नगर के बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बीएसपी आवास क्रमांक 44B/1X, टाउनशिप दल्ली राजहरा को निशाना बनाते हुए सामन चोरी कर लिए। इस संबंध में मकान मालिक द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह, पिता नवाब सिंह, निवासी बीएसपी आवास क्रमांक 44B/1X, दल्ली राजहरा, 30 दिसंबर 2025 को पारिवारिक कारणों से अपने घर में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे नकद रुपए एवं कीमती जेवरात चोरी कर लिए।31 दिसंबर 2025 को जब ज्ञानेंद्र सिंह वापस अपने घर लौटे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजा टूटा हुआ तथा घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पाया। जांच करने पर अलमारी से नकदी व आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस थाना पहुंचकर चोरी की घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है।बीएसपी टाउनशिप में हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के रहवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने एवं शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जीवन दायिनी तांदुला नदी की साफ-सफाई की पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने उमड़ा भीड़

0

जिला प्रशासन बालोद की मुहिम नीर चेतना अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय बालोद की जीवनदायिनी ’’तांदुला नदी’’ को उसके पुराने वैभव और स्वच्छता के साथ पुनरूद्धार करने के लिए वृहद श्रमदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन। इस अवसर पर राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा,

जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख एवं पवन साहू सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने नगर के गणमान्य नागरिकों,

विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कमाण्डो, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों, एनएसएस, रेडक्राॅस के सदस्यों, छात्रा-छात्राओं एवं आम नागरिकों के साथ तांदुला नदी की साफ-सफाई कर जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण नीर चेतना अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

डौण्डीलोहारा मंडाई मेला में चाकूबाजी करने वाले आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

0

डौण्डीलोहारा मंडाई मेला में चाकू से हमला करने की घटना में थाना डौण्डीलोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं तीन अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सब्जी काटने का चाकू, खून से सना शर्ट एवं मफलर भी जप्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा सउनि अनित राम यादव के नेतृत्व में की गई।


घटना का विवरण
प्रार्थी चंदन कुमार सोरी (19 वर्ष), निवासी कोडे पावर हाउस वार्ड क्रमांक 16, दल्ली राजहरा ने थाना डौण्डीलोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 7:45 बजे वह अपने दोस्तों के साथ मंडाई मेला घूमने गया था। मेला चौक के पास पीछे से कुछ युवकों द्वारा धक्का देने पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से निखिल कुमार साहू एवं पावेन्द्र कोडप्पा पर प्राणघातक हमला कर दिया।
हमले में पावेन्द्र कोडप्पा के सिर एवं गले तथा निखिल कुमार साहू के सीने में गंभीर चोटें आईं।
मामले में थाना डौण्डीलोहारा में धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने पर धारा 191(2), 191(3) बीएनएस जोड़ी गई।


गिरफ्तार आरोपी
शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ, पिता नीलकंठ, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, राजापारा, डौण्डीलोहारा
सागर बघेल, पिता स्व. विजय बघेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, राजापारा, डौण्डीलोहारा
इसके अतिरिक्त 03 अपचारी बालकों को विधि अनुसार बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।


पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सउनि अनित राम यादव सहित एएसआई रूमन सोनवानी, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दल्ली राजहरा पार्षद पर डौंडीलोहारा मंडई में चाकू से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

0

दल्लीराजहरा | 29 दिसंबर 2025बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में आयोजित लोहारा मंडई के दौरान सोमवार देर शाम दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों द्वारा चाकू से किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडई परिसर में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो रही थी। इसी दौरान दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पावेंद्र कोड़प्पा (उम्र 23 वर्ष) एवं उनके साथ मौजूद एक नाबालिग युवक ने झगड़ा कर रहे युवकों से पूछताछ की कि वे आपस में क्यों मारपीट कर रहे हैं। इस पर विवाद कर रहे युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया।

हमलावरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मंडई परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल डौण्डी लोहारा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमला करने वाले युवक आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।इधर, घटना के बाद नगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है तथा मंडई क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

संजय बैस पूर्व जनपद सदस्य ने 60 लोगों को नेत्र ऑपरेशन के लिए ले गए रायपुर

0

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा अपने पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के साथ विशाल नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया था । भागवत कथा के समाप्ति के अंतिम दिन बैस परिवार के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया । इस नेत्र जांच शिविर में 695 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 270 लोगों को चश्मा वितरण किया गया था तथा 168 लोगों को ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के द्वारा चिन्ह अंकित किया गया था । नेत्र सर में दवाई भी निशुल्क बांटी गई थी ।संजय बैस ने बताया कि अपने वादे के अनुसार 168 लोगों को दो बार में 60 _60 तथा अंतिम बार 48 लोगों को आपरेशन के लिए रायपुर ले जाया जाएगा ।

जिसकी प्रथम कड़ी में आज 60 लोगों को रायपुर ले जाया गया है । सभी को परिचय पत्र पहनाया गया है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि सभी का अस्पताल एवं आने-जाने का खर्चा ,भोजन की व्यवस्था भी उनके द्वारा की जाएगी । नेत्र शिविर का आयोजन गणेश विनायक अस्पताल रायपुर के सहयोग से किया गया था । ऑपरेशन के लिए जाने वाले दल को संजय बैस के माता जी श्रीमती कमला बैस ने हरी झंडी दिखाकर सफल ऑपरेशन की कामना कर विदा किया । वास्तव में संजय बैस के द्वारा किया गया कार्य एक परामर्थ का काम है क्योंकि 695 लोगों का नेत्र परीक्षण करना 270 लोगों को चश्मा वितरण के साथ निशुल्क दवाई एवं 168 लोगों को ऑपरेशन कराना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है । उनके द्वारा आज 60 लोगों को ऑपरेशन के लिए रायपुर ले जाया गया है कुसुम कसा एवं आसपास के लोगों के द्वारा संजय बैस के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की जा रही है ।

खेल में मैदान के अंदर प्रतिद्वंदी रहे मैदान के बाहर मित्र,,,हर हार जीत की प्रेरणा भी देती है- सौरभ

0

बालोद । युवाओं को मनोरंजन हेतु एवं युवाओं के बीच खेल और आपसी मेलभाव को प्रमुख रखते हुए बालोद ब्लाक के ग्राम खपरी (लाटाबोड़) में स्वर्गीय वरुण चंदेल की स्मृति में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया इस आयोजन में आसपास के अंचलो से 16 टीमो ने भाग लिया जिसमें मुजगहन के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर ग्राम पेंड्री की टीम रही तृतीय स्थान पर ग्राम धौराभाटा रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो नेता सौरभ जैन और विशेष अतिथि के रूप में सरपंच टकेेशवर कुंजाम रहे इस अवसर पर मुख्यतिथि सौरभ जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल हमेशा हार जीत का होता है एक टीम जीत जाती है दूसरी हार जाती है पर हारी हुई टीम को इस हार से सर्वेष्ठ करने की प्रेरणा भी मिलती है खेल के साथ साथ हमे एक बात और सीखने मिलती है कि हम टीम भावना और अनुशासन के साथ खेले और भाईचारा निभाये हम मैदान के अंदर एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे पर मैदान के बाहर मित्रवत व्यवहार रखे सरपंच तकेश्वर कुंजाम ने सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए आगामी सालो में और बेहतरीन प्रतियोगिता कराने हर सम्भव मदद की बात कही समापन अवसर पर ग्राम खपरी के आशुतोष कौशिक उपसरपंच टोमन कुंजाम, उकचंद निर्मलकर, मोहित नेताम , आयोजक समिति के वरिष्ठ संजय जांगड़े, छन्नू मार्कण्डेय, तरुण टंडन और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS