खैरगुड़ा में 51 और मुंडकटिया में 16 लोगों ने दी परीक्षा-महिलाओं की
जगदलपुर नवभारत उल्लास साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन प्राथमिक शाला खैरगुड़ा एवं पूर्व माध्यमिक शाला मुंडकटिया में संपन्न हुआ। दोनों परीक्षा केंद्रों में नवसाक्षरों ने उत्साह के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया। प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में 51 परीक्षार्थियों, जबकि पूर्व माध्यमिक शाला मुंडकटिया में 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
खैरगुड़ा परीक्षा केंद्र की खास बात यह रही कि यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की अधिक भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं परीक्षा केंद्र पहुंचीं और उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल हुईं। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की यह सहभागिता साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। उल्लास महापरीक्षा के माध्यम से ऐसे नवसाक्षरों को अपनी पढ़ने-लिखने की क्षमता परखने का अवसर मिला, जिन्होंने साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी शिक्षा हासिल की है। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्था के साथ परीक्षा कराई गई तथा परीक्षार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।खैरगुड़ा परीक्षा केंद्र में नोडल अधिकारी हरदेव बघेल, केंद्राध्यक्ष छन्नूराम मंडावी एवं सह केंद्राध्यक्ष चिंगड़ूराम कश्यप थे। वहीं मुंडकटिया परीक्षा केंद्र में नोडल कृष्णा सिंह ठाकुर, केंद्राध्यक्ष लोकेश्वर यदु एवं सह केंद्राध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने परीक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास महापरीक्षा के आयोजन से नवसाक्षरों में शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला। खासकर खैरगुड़ा में महिलाओं की अधिक भागीदारी ने साक्षरता अभियान में उनकी सक्रिय भूमिका को सामने रखा।






