City Media - Page 691 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 691

कांग्रेस ने रेलवे प्रशासन के वार्ता का प्रस्ताव ठुकराया

0
  • महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा – जारी रहेगा रेल रोको आंदोलन

अर्जुन झा

रायपुर रेलवे के वार्ता के प्रस्ताव को कांग्रेस ने ठुकराते हुए रेल रोको आंदोलन को जारी रखने का फैसला किया है। मंडल रेल प्रबंधक ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू को पत्र भेजकर उनके समक्ष वार्ता का प्रस्ताव रखा था।

छत्तीसगढ़ से गुजरने और बनने वाली पचासों ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिए जाने तथा लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों की बेतहाशा लेटलतीफी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज प्रदेश के सभी जिलों में रेल रोको आंदोलन कर रही है। इसकी भनक लगने के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। मंडल रेल प्रबंधक ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू को ट्रेनों के परिचालन संबंधी विस्तृत जानकारी से युक्त पत्र भेजकर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी दी है कि छ्ग कांग्रेस कमेटी ने वार्ता के प्रस्ताव को ठुकराते हुए जनहित मे आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।13 सितंबर को सभी जिलों मे रेल रोको आंदोलन जारी रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने पत्र में कहा है कि सभी ट्रेंनें यथावत चल रही हैं। कोरोना काल में जिन ट्रेनों को बंद कर दिया गया है, उनका भी परिचालन शुरू कर दिया गया है। ज्यादातर यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। यह भी कहा गया है कि ट्रेक संधारण और सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकी कार्य के चलते कुछ लोकल ट्रेनों का परिचालन जरूर बंद किया गया है। उनका भी परिचालन जल्द शुरू हो जाएगा। कांग्रेस ने मंडल रेल प्रबंधक की बातों को सिरे से नकारते हुए रेल रोको आंदोलन को वापस न लेने तथा वार्ता के लिए न जाने का निर्णय किया है।

जनहित सर्वोपरि : मलकीत सिंह

मंडल रेल प्रबंधक के वार्ता – प्रस्ताव पर वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी संगठन व प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पत्र में यात्री ट्रेनों के परिचालन संबंधी दी गई जानकारी से इतर जमीनी हकीकत कुछ और है। मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि अभी भी पचासों ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। लंबी दूरी की जो ट्रेनें चल भी रही हैं, उनकी टाइमिंग का कोई ठिकाना नहीं हैं। ये ट्रेनें कई कई घंटे विलंब से चल रही हैं। यात्रियों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। यात्री कई दिनों पहले से रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दो से तीन दिन तक की देरी हो रही है। उनके जरुरी कार्य अटक गए हैं। लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिए जाने से आम यात्रियों, ट्रेनों पर रोजाना निर्भर रहने वाले कर्मचारियों और शहरों में जाकर रोजी मजूरी करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। मजदूरों की आजीविका संकट में पड़ गई है। मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि कांग्रेस के लिए जनहित पहली प्राथमिकता है और इसीलिए हमने रेल रोको आंदोलन को वापस न लेने का फैसला किया है। श्री गैदू ने कहा कि व्यवस्था बहाल नहीं हुई, तो कांग्रेस के इस आंदोलन का विस्तार भी किया जा सकता है।

विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा के नगर अध्यक्ष शंकर साहू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन उन्मूलन कार्यक्रम रख सनातन धर्म को अपमानित करने के विरोध में सौपे ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा ,शंकर साहू ने कहा कि हम लोगों को विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे के द्वारा सनातन उन्मूलन कार्यक्रम रखकर , सनातन धर्म के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली अभद्र पूर्ण टिप्पणी की गई है l उक्त अभद्र टिप्पणी के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है l उनके समर्थकों के द्वारा धर्म विशेष को मानने वाले के विरुद्ध सामाजिक हिंसा एवं नरसंहार हेतु अपराधिक षड्यंत्र जिनोसाइड करने देश में अशांति फैलाने सनातन धर्म को मानने वाले को भयभीत करने सामूहिक भय का माहौल बनाकर सनातन धर्म के ऊपर टिप्पणी करने तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदय निधि स्टालिन ने किया है l उनका समर्थन वहां उपस्थित जन समुदाय के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक ने भी सामूहिक रूप से किया है l इस प्रकार सनातन धर्म के विरुद्ध गलत टिप्पणी करना धर्म को डेंगू मलेरिया जैसे बीमारी की तुलना कर उसको नष्ट करने के लिए दिए गए बयान को समर्थन कर देश के कानून से ऊपर बयान देकर स्वयं को देश का कानून से ऊपर समझकर अपराधिक काम किया है l उक्त नेताओं ने जन प्रतिनिधि होने के बावजूद जनता के विश्वास के हनन करते हुए सनातन धर्म के विरुद्ध बयान दिया है l तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उदय निधि स्टालिन और कर्नाटक सरकार में ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री पीएम खड़गे व डीएम के सांसद ए रजा ने सनातन धर्म को एचआईवी व कुष्ठ जैसी बीमारी कहकर उदय निधि के टिप्पणी का समर्थन कर सनातन संस्कृति को खत्म करने षड्यंत्र में भागीदारी दी है l उक्त बयानों का समर्थन करने वाले ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने वाले भारत देश हित में सनातन धर्म मानने वालों की धार्मिक भावनाओं को मानने वालों का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है l उक्त अपराधिकृत से समाज दो वर्गों के बीच बट गया है l इन लोगों ने राष्ट्र में अशांति फैलाने वाली राष्ट्र की अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली बयान दिया है जो कि अपराध की श्रेणी में आता है l उपरोक्त बयान से देश में अशांति व्यापक हो गई है l मुझे भय है कि उपरोक्त अपराधी सनातन धर्म को मानने वालों के सामूहिक हत्या करने उसे नष्ट करने इस तरह के बयान दे उकसा रहे हैं l साथ ही धर्म को डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी की तुलना कर अपमानित करने के आशय से टिप्पणी की है l मैं उक्त सनातन धर्म को मानने वाला हूं मुझे उक्त टिप्पणी से ठेस पहुंची है अतः माननीय महोदय जी से प्रार्थना है कि उक्त तत्वों के आधार पर मेरी शिकायत दर्ज कर अविलंब उदय निधि स्टालिन प्रियंक खडगे उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजकों उपस्थित समर्थकों एवं समस्त दोषियों सांसद ए राजा के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 295 A 153 A व B 109 298 500 506 एवं 120B अपराधिक षड्यंत्र कर देश में दंगा भड़काने का अपराध किया है l अतः प्रथम सूचना दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करें वा हमें सुरक्षा प्रदान करें l

यादव समाज द्वारा आयोजित 56 भोग एवं छट्टी महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य

0
  • भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की
  • 23 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
  • श्रद्धालुओं ने साथ बैठकर भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद ग्रहण किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर के विकास में यादव समाज का महत्वपूर्ण योगदान है आज समाज संगठित होकर जिस तरह से आगे बढ़ रहा है वह अनुकरणीय है समाज के अध्यक्ष बलराम यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की छोटे भाई बलराम यादव के नेतृत्व में समाज उतरोतर प्रगति कर रहा है उन्होंने समाज के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हर समाज संगठन को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं समाजों को भूमि एवं भवन निर्माण हेतु राशि उपलब्ध करवाई जा रही है उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए कहा की पंद्रह सालों तक भाजपा की सरकार रही पर उन्होंने कभी किसी भी समाज की सुध नहीं ली

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पार्षद कमलेश पाठक, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, मनीष बघेल,यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव, रोहित यादव,धिरेन्द्र यादव, विकास यादव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

विधायक जैन एवं महापौर सफीरा ने किया भूमिपूजन

0
  • चार वार्डों में होंगे 1.70 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप गढबो नवा जगदलपुर : रेखचंद जैन

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के महारानी वार्ड , रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड, अनूकूल देव वार्ड, एवं विवेकानंद वार्ड में 1 करोड़ 70 लाख 87 हजार रुपए के बीटी रोड, आरसीसी नाली निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण आदि कार्यों का भूमिपूजन किया।


महारानी वार्ड 14 में माता संतोषी मंदिर गली चांदनी चौक से 36 क्वार्टर तक बीटी रोड नवीनीकरण कार्य लागत 8.45 लाख रु., परितोष घर के पास आरसीसी नाली निर्माण लागत 11.58 लाख, संतोषी माता मंदिर परिसर आरसीसी नाली निर्माण लागत 6.95 लाख, त्रिपाठी घर से प्रकाश मूर्ति घर तक बीटी रोड निर्माण 8 लाख समेत कुल 34.98 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इसी तरह रवींद्र नाथ टैगोर वार्ड 12 में लखमू घर से नागेश घर तक 400 मीटर आरसीसी नाली निर्माण लागत 18.42 लाख, गट्टे घर से रुखसाना घर तक 555 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 10.09 लाख रु., राठौर घर से मंगल राम घर तक 150 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 2.99 लाख, स्कूल में 130 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 2.60 लाख, शौचालय के पीछे सीसी सड़क निर्माण लागत 3 लाख रुपए समेत कुल 37.10 लाख रुपए के कार्यों, अनूकूल देव वार्ड 31 में किष्ठा दास घर से मंडल मदार घर तक और उमेश मिश्रा घर से बिहारी घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 25.83 लाख एवं विवेकानंद वार्ड में करीम घर से हरिशंकर दीक्षित दुकान तक बीटी रोड निर्माण लागत 25.51 लाख, आंगनबाड़ी भवन निर्माण लागत 6.45 लाख रुपए एवं गुरु घासीदास वार्ड में लगभग 30 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संसदीय सचिव  जैन, मेयर श्रीमती साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शहर का समेकित विकास किया जा रहा है।

गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा अनूरूप शहर में करोड़ों के विकास कार्य किए जा रहे हैं। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि विगत पौने पांच साल से शहर के विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं विधायक व संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से लगातार धन राशि आबंटित की जा रही है, जिससे शहर विकास की राह पर चल पड़ा है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में उनके कार्यकर्ताओं का विकास होता था। आज शहर का समेकित विकास हो रहा है। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के हर वार्ड का विकास किया जा रहा है। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की जो अवधारणा रखी गई है, उसके अनुरूप जगदलपुर शहर का विकास किया जा रहा है। आज शहर में पुल पुलिया, सड़क, नाली, खेल मैदान, पुस्तकालय, दलपत सागर विकास की गाथा सुना रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, अनिता नाग, सुशीला बघेल, पार्षद कमलेश पाठक, पंचराज सिंह, मानिक राम नाग, सुखराम नाग, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, वेंकट राव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, मनीष बघेल, किरण गुप्ता, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री तिग्गा, निगम के अधिकारी कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

विजय पारख शिवसेना जिलाध्यक्ष नियुक्त

0

बालोद– शिवसेना छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेशाध्यक्ष धनंजय सिंह जी परिहार के निर्देश पर प्रदेश महासचिव रेशम लाल जांगड़े, प्रदेश समन्वयक कृष्णा यादव, प्रदेश सह सचिव शंकर चैनानी, रायपुर जिला सचिव कमलाकर यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह की उपस्थिती में स्थानीय रेस्ट हाउस बालोद में एक वृहद बैठक आयोजित कर विजय पारख को शिवसेना जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही जिलाध्यक्ष विजय पारख की अनुशंसा पर रोहित साहू को कामगार सेना जिलाध्यक्ष बालोद, युमल विश्वकर्मा डौंडी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष, दिनदयाल साहू अर्जुंदा ब्लॉक अध्यक्ष, राजू ठाकुर परसोदा ग्राम प्रमुख, महेश साहू चिचबोड़ ग्राम प्रमुख के पद पर नियुक्तियाँ की गई। बालोद जिले से शिवसेना पार्टी संगठन में विजय पारख को पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने से जिले के शिवसैनिकों में खासा उत्साह का माहौल देखा गया। पूर्व में जिलाध्यक्ष रहते श्रीपारख ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन का विस्तार कर जनहित में अनेक कार्यक्रम किये थे। विजय पारख को पुनः शिवसेना जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश पदाधिकारियों सहित प्रदेश सह सचिव शंकर चैनानी,डॉ संजीव, लोकेश साहू, रोहित साहू, संजय रामटेके, आदि ने अनेक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।

भीड़ नहीं जुटी इसलिए रद्द हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा : मौर्य

0
  • कांग्रेस के सवालों का जवाब न देकर गृहमंत्री शाह मैदान छोड़ भागे : सुशील मौर्य
  • यात्रा में नहीं पहुंची जनता, नहीं मिला जन समर्थन

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दंतेवाड़ा परिवर्तन यात्रा दौरा रद्द होने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में प्रस्तावित भाजपा की कथित परिवर्तन यात्रा सिर्फ एक नौटंकी थी। इससे यहां की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। अमित शाह का दौरा रद्द होने की असल वजह भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं जुटा पाना है। क्योंकि जनता न भाजपा का समर्थन कर रही है और न ही भाजपा के नेताओं को दंतेवाड़ा की जनता का समर्थन मिल रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा कि आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं से दंतेवाड़ा सहित पुरे छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से यहां की जनता पूर्ण लाभान्वित हो रही है। हर वर्ग को भूपेश बघेल की सरकार में सम्मान मिल रहा है।वहीं भारतीय जनता पार्टी की डॉ. रमन सरकार में 15 साल तक यहां की जनता सिर्फ छलावे का शिकार होती रही।

मौर्य ने लगाई सवालों की झड़ी
मौर्य ने कहा कि भाजपा ने जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का ही काम किया है। कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा यह कांग्रेस की नकल है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत झीरम में शहीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नमन कर करेगी ? भाजपा के नेता किसलिए परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं, क्या परिवर्तन यात्रा यहां के रोजगार नौजवानों को बेरोजगार करने निकाली जा रही है, क्या परिवर्तन यात्रा नगरनार स्टील प्लांट व नंदराज पहाड़ को बेचने यात्रा निकाल रही है, क्या दंतेवाड़ा में कार्यरत माता बहनों को काम न मिले इसीलिए भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, क्या भाजपा यहां संचालित 3000 स्कूलों को बंद करने परिवर्तन यात्रा निकाल रही है? भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा से यहां की जनता और कांग्रेस पार्टी को किसी प्रकार का फर्क पड़ने वाला नहीं है। भाजपा की परिर्वतन यात्रा सिर्फ और सिर्फ एक नौंटकी है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस द्वारा पूछे गए 8 सवालों का जवाब न देकर मैदान छोड़ भाग रहे हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से होगा नया मंडी बोर्ड भवन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

0
  • 40 करोड़ रूपए की लागत से बने भवन में बीज निगम का कार्यालय भी होगा संचालित

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस भवन का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने की घोषणा की। नवा रायपुर के सेक्टर 24 में 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए इस भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा। लगभग 1 लाख 58 हजार वर्गफीट में बनाए गए इस भवन से कृषि संबंधी विभिन्न गतिविधियों संचालित होंगी जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण समारोह में कहा, किसानों की सुविधा के लिए राज्य में मंडी का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी है। इसको देखते हुए धान संग्रहण केन्द्रों को भी मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, राज्य में मिलेट्स की खेती को भी लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी की जा रही है।
समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य के सभी मंडी बोर्ड के अध्यक्ष और समिति के सदस्य, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्री यशवंत कुमार, आईजी श्री रतन लाल डांगी, प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक कृषि एवं पशुधन चंदन त्रिपाठी, उप सचिव तूलिका प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

 

बस्तर में सब्जी उत्पादन बढ़ा

राज्य में किसान हितैषी नीतियों के फलस्वरूप बस्तर अंचल में खेती-किसानी के प्रति रूझान बढ़ा है। पहले बस्तर में सब्जी का उत्पादन नहीं के बराबर हो रहा था अब बस्तर में सब्जी उत्पादन का क्षेत्र बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि किसानों को उनके उपज का सही दाम मिले। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल के लिए चावल खरीदी में की गई कटौती किसानों के प्रति अन्याय है। अब बायोमेट्रिक पद्धति से धान खरीदी का नियम केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है। यह किसानों को परेशान करने का नया तरीका है।

कृषि क्षेत्र में हो रहा क्रांतिकारी परिवर्तन -चौबे
स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, राज्य में सरकार बनने के साथ ही कृषि के क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है। राज्य के सरकार अब किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। विगत वर्ष 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए किसानों को उसके उपज के लिए दिया गया। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

मंडी सदस्यों के कामकाज में हाेगी आसानी -ताम्रध्वज

कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, कृषि प्रधान राज्य में किसानों की प्रगति के लिए नए-नए संसाधनों को अपनाया जा रहा है। नए मंडी भवन के बन जाने से अब राज्य के सभी मंडी सदस्यों को काम-काज में आसानी होगी। उन्होंने मंडी समिति के सदस्य द्वारा की गई विभिन्न मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की बात भी कही।

नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा जेल

0

दल्लीराजहरा थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 26.07 2023 को लापता होने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर एवं पता तलाश कर्यविवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा मुकेश सिंह एवं टीम व सायबर तकनीक के माध्यम से आरोपी के पता तलाश किया जाकर दिनांक 12.09. 2023 को आरोपी भारत उर्फ सुभम राणे पिता रमेश राणे उम्र 19 वर्ष पता- कोचर बार्ड स्टेशन के पीछे हिंगनघाट थाना निघाट जिला व महाराष्ट्र के द्वारा पीड़िता को शादी करने, पनि बनाने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा 366,376(2)(8)., भाव 4.5. (8).6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया,

 

प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह संजन विजय जगत, आरक्षक भुनेश्वर यादव, रवि यादव गिरवर साहू एवं सायबर सेल वालीद में आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

भूपेश ने जीत लिया माहारा समाज का भरोसा

0
  • अजा का दर्जा दिलाने का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया समाज ने

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने फिर एक वादा पूरा कर दिखाया है। भूपेश बघेल सरकार और बस्तर के सांसद दीपक बैज की पहल पर माहारा समाज के लोगों को अनुसुचित जाति वर्ग का दर्जा मिला है। अब समाज के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनना भी प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए माहरा समाज ने भूपेश बघेल सरकार का आभार व्यक्त किया है।

बस्तर संभाग माहारा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा है कि भूपेश है, तो भरोसा है कहावत को चरितार्थ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने माहारा समाज का भरोसा जीत लिया है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि बस्तर संभाग में आदिवासी वर्ग के बाद सबसे ज्यादा आबादी माहारा समाज के लोगों की है। पिछले भाजपाई शासनकाल में इस समाज को कई प्रकार की यातनाएं झेलनी पड़ी और कई पदाधिकारियों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए। कांग्रेस के शासनकाल में हमारे समाज को सम्मान मिला है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज ने माहारा समाज का पालक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित केंद्रीय स्तर पर माहारा समाज की समस्याओं को रखा, जिसका प्रतिफल सामने है। कल देर रात माहारा समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेलसे मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया।

हालात बदले होते तो भाजपा को नहीं पड़ती परिवर्तन यात्रा की जरूरत

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की जद्दोजहद में भारतीय जनता पार्टी दो छोर से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्र में सत्ता के समीकरण का उत्तर तलाशने भारत के गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा आरंभ कर रहे हैं। दूसरे छोर जशपुर से ऐसी ही यात्रा को आरंभ करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आ रहे हैं। भाजपा ने दोनों दिशाओं में अपने परिवर्तन यात्रा रथ रवाना कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा का औचित्य क्या है? यह यात्रा केवल सत्ता के परिवर्तन के लिए है अथवा हालत में बदलाव के लिए यदि बात हालत में बदलाव के लिए है? स्थिति में बदलाव के लिए है तो भाजपा ने 15 साल के शासन में और भाजपा की केंद्रीय सत्ता के 9 साल में यदि हालात बदले होते तो उसे परिवर्तन यात्रा शुरू करने के लिए अमित शाह और नड्डा को नहीं भेजना पड़ता। ठीक है कि विपक्ष में रहने वाले हर राजनीतिक दल को परिवर्तन यात्रा निकालने का अवसर मिलना ही चाहिए। कांग्रेस भी परिवर्तन यात्रा निकालती थी। अब भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहले चुनाव के समय राज्य में चारों दिशाओं में परिवर्तन यात्राएं निकाली थीं एक यात्रा के महारथी तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय आज कांग्रेस की सरकार में एक उपक्रम के अध्यक्ष हैं।

इससे यह अंदाज किया जा सकता है कि जब भाजपा का संस्थापक सदस्य कांग्रेस की सरकार में इस तरह का रुतबेदार बनना पसंद कर ले तो भाजपा की स्थिति क्या है? विपक्ष को पूरा अधिकार है कि वह सत्ता में आने के लिए हर तरह के जतन करें। करना ही चाहिए। अन्यथा लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। किंतु लोकतंत्र को गाय बकरी की तरह हांकने की मानसिकता कभी भी सिरे नहीं चढ़ती। 20 साल पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली। जनता ने परिवर्तन किया। 15 साल तक कांग्रेस को परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ी। इसके बाद जनता ने परिवर्तन कर दिया। अब यहां देखने वाली बात यह है कि 2018 में जनता के परिवर्तन को कांग्रेस ने सत्ता के परिवर्तन के रूप में देखा अथवा छत्तीसगढ़ के हालात के परिवर्तन के रूप में। स्पष्ट देखा जा सकता है कि कांग्रेस ने इस भावना के सत्य को स्वीकार किया है की परिवर्तन केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं होता और न ही ऐसा होना चाहिए। बल्कि सत्ता परिवर्तन का मूल उद्देश्य हालात के परिवर्तन से होता है। तो कांग्रेस ने 5 साल में जितना भी बन पड़ा, उतना परिवर्तन हालात में किया है। यदि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 15 साल और केंद्रीय सत्ता के 9 साल में छत्तीसगढ़ के हालात बदले होते तो उसे परिवर्तन यात्रा निकालने की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती। यह जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से मिले अवसर को जनता की भावनाओं के अनुकूल कार्य रूप में परिणत करने में पर्याप्त रुचि नहीं ली। अब परिवर्तन यात्राओं का क्या अर्थ है? भाजपा किस बात का परिवर्तन करना चाहती है, यह जनता जानना चाहती है। क्या भाजपा राज्य में जनता की परिस्थितियों में बदलाव के लिए परिवर्तन चाहती है? यदि चाहती है तो उसने छत्तीसगढ़ के हालात में परिवर्तन तब क्यों नहीं किया, जब उसे छत्तीसगढ़ की जनता ने लगातार तीन बार सरकार बनाकर अवसर दिया। कांग्रेस जनता की कसौटी पर कितनी खरी उतरी, यह तो आने वाला परिणाम बतायेगा। किंतु यदि मैदानी राजनीति की बात की जाए तो कांग्रेस ने ‘वक्त है बदलाव का’ जो नारा दिया था, उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ के हालात में बदलाव करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। कई क्षेत्रों में कुछ असफलताएं हो सकती हैं लेकिन असफलता और सफलता के तराजू पर जनता तौलती है और जब जनता इसका फैसला करती है तो इस पर कोई भी राजनीतिक पंडित होने का दावा करने वाला व्यक्ति खरा नहीं हो सकता। खरा सिर्फ वही उतरता है जिसने जनता की भावनाओं के अनुकूल काम किया हो। अब एक सवाल यह है कि भाजपा अपने अंदर कितना परिवर्तन कर पाई है? क्योंकि कहते हैं कि निज पर शासन, फिर अनुशासन। तो भाजपा में आज जो आंतरिक अनुशासन चल रहा है, वह क्या उसे सत्ता में ला सकता है? बस्तर के संदर्भ में बात की जाए तो भाजपा के कई दिग्गज भी यहां आत्मग्लानि का अनुभव करते नजर आते हैं कि कहां फंस गए। वे जनता को प्रभावित तो कर सकते हैं लेकिन उनके बस्तर के नेता अपनी कार्यशैली, भाव भंगिमा और आचरण से भाजपा के लिए कितने मुफीद हो सकते हैं, यह भाजपा का वह कॉडर महसूस करता है, जिसे बस्तर में राजनीतिक हालात बदलने के लिए तैनात किया गया है। ऐसी स्थिति में अमित शाह को जरूरत यह है कि परिवर्तन यात्रा शुरू करने के पहले भाजपा के आंतरिक हालात में परिवर्तन करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS