City Media - Page 93 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 93

देश की आन, बान, शान के लिए तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले वन मंत्री केदार कश्यप

0
  • भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री कश्यप
  • करंदोला में हिलोरें मारने लगीं देशभक्ति की भावना

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। मंत्री केदार कश्यप राष्ट्र ध्वज और देश की आन, बान, शान के लिए हाथों में तिरंगा थामकर सड़कों पर निकल पड़े थे। उनके साथ देशभक्त युवाओं का लंबा कारवां था। सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना हिलोरें मार रही थीं।

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में वनमंत्री केदार कश्यप भी पूरे जोशो खरोश के साथ शामिल हुए। भानपुरी मंडल के करंदोला शक्ति केंद्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वनमंत्री केदार कश्यप भी सम्मिलित हुए। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान लोगों से कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर फहराकर स्वतंत्रता का महापर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में राष्ट्रभक्ति का वतावरण निर्मित किया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भी यही है। हर व्यक्ति के मान सम्मान और देश के सम्मान से जोड़कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा का मानना है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी। जो हमें तिरंगा यात्रा के दौरान देखने को मिल रहा है। भानपुरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी भव्य रूप में निकाली गई। यह यात्रा भानपुरी मंडल में करंदोला शक्ति केंद्र के अस्पताल चौक से मुख्य मार्ग होती हुई वनवासी कल्याण आश्रम तक निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और युवा शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से वनमंत्री केदार कश्यप सम्मिलित हुए साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रुपसिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, खितेश मौर्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आ रहा था। स्वयं  कश्यप हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर पैदल चलते नजर आए। अपनी माटी, अपनी धरती और आदिवासी अस्मिता के सदैव काम करने वाले युवा आदिवासी नेता एवं मंत्री केदार कश्यप प्रखर देशभक्त माने जाते हैं। बाल्य काल से ही देशप्रेम की भावना उनमें कूट कूट कर भरी हुई है। यह उन्हें अपने दिवंगत पिता बलिराम कश्यप से विरासत में मिली है।

बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर हादसे रोकने विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की बड़ी पहल

0
  • 7 करोड़ 16 लाख रुपए लागत से रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य शुरू
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा के रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। इस दौरान महापौर संजय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के लिए विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके तहत आज 07 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से सिरहासार चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। किरण देव ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत तार बिछाने का आग्रह पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देकर भूमिगत विद्युत तार बिछाने की मांग की गई थी।मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दशहरा पर्व के दौरान रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान की है। भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सहृदय धन्यवाद दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर वासियों की बरसों पुरानी विश्व प्रसिद्ध दशहरा में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने की मांग पूरी हो रही है। बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर रथ परिचालन के दौरान परिक्रमा मार्ग दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी, भीतर रैनी रथ परिचालन स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली लालबाग से कुम्हड़ाकोट क्षेत्र तक बस्तर दशहरा का रथ का परिक्रमा होता है। रथ परिक्रमा के दौरान इन मार्गो पर विद्युत सेवा बाधित होती है। इसे देखते हुए भूमिगत विद्युत तार बिछाने की आवश्यकता थी। जिसका कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है। श्री देव ने सीएसपीडीसीएल विभाग को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की बात कही। इस बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से बस्तरवासियों में लकाफी खुशी है। अब लोगों को रथ परिक्रमा के दौरान अंधेरे में रहकर देखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब रथ परिचालन के दौरान विद्युत सप्लाई जारी रहेगी। अब हम बस्तरवासी बिना विद्युत बाधा के रथ परिचालन का आनंद ले सकेंगे। श्री देव ने कहा कि क्षेत्र के विकास में समझौता नहीं किया जाएगा। जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य होंगे।

 

जगदलपुर की उम्मीद की किरण: संजय पाण्डेय

वहीं महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर में उम्मीद की किरणें फैल चुकी हैं। यशस्वी विधायक किरण देव की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग बस्तर दशहरा पर्व के दौरान भूमिगत विद्युत केबल बिछाने कार्य की स्वीकृति प्रदान की है। जिसका आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। जगदलपुर शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व शहर में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधा देने में हमारी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। इस दौरान एमआई सी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंघारी, कलावती कसेर, पार्षद पितामह नायक, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, राजेश श्रीवास्तव, टीपी मेश्राम चीफ इंजीनियर सीएसपीडीसीएल  पोयाम, ध्रुव कार्यपालन यंत्री, सुदीप खेस एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

पूरी तरह निर्दलीय हूँ, किसी दल से नहीं है नाता”: दिनेश मडे का स्पष्ट बयान

0

भोपालपटनम, 10 अगस्त।जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 केरपे (ग्राम पीलूर सण्ड्रा, ब्लॉक भोपालपटनम, जिला बीजापुर) से निर्वाचित जनप्रतिनिधि दिनेश मडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खुद को पूर्णतः निर्दलीय बताते हुए किसी भी राजनीतिक दल, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी से संबंध होने की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।

 

मडे ने बताया कि उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जनता के आशीर्वाद से विजयी हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन प्राप्त नहीं था, न ही वे भाजपा या किसी अन्य पार्टी के सदस्य हैं।

उन्होंने कहा, “मैं न भाजपा का प्राथमिक सदस्य हूँ, न ही मेरा किसी भी प्रकार से भाजपा से कोई संबंध है। मैं पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर अपने क्षेत्र की सेवा कर रहा हूँ।” मडे ने यह भी बताया कि छात्र जीवन में वे एनएसयूआई से जुड़े ज़रूर रहे, लेकिन वर्तमान में उनकी किसी भी राजनीतिक संगठन से कोई सक्रिय भूमिका नहीं है। हाल के दिनों में उनके और उनके साथियों के बारे में भाजपा से जुड़ाव की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिनका उन्होंने कड़ा खंडन किया है।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र, आश्रम स्कूल, और आंगनबाड़ी भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य विकास है, न कि राजनीतिक पहचान।जनता से अपील करते हुए श्री मडे ने कहा, “राजनीतिक स्वार्थ के चलते जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, उस पर ध्यान न दें। मेरा और मेरे साथियों का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।”प्रेस को जारी इस बयान में उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि उन्हें निर्दलीय जनप्रतिनिधि के रूप में देखें और विकास के एजेंडे पर साथ चलें।

पत्नी और बेटी की हत्या करने की नियत से हमला करने वाले पति को हुआ आजीवन कारवास

0

भानुप्रतापपुर थाना के कच्चे चौकी अंतर्गत ग्राम टेकाढ़ोहा निवासी नंद किशार बढ़ई ने पत्नी की चरित्र शंका के चलते और 02 साल की बेटी पर ढाई साल पहले लोहे के वसूला से हत्या की नियत से हमला बोला था, जिसमें दोनो की जान बच गई। अपर सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर दीपक के. गुप्ता ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक सीमा तिवारी ने बताया कि टेकाढ़ोहा निवासी नंद किशोर बढ़ई लगभग ढाई साल पहले 5 एवं 6 फरवरी 2023 की दममियानी रात को लगभग साढ़े 11 बजे से लेकर पौन पाँच बजे सबसे पहले अपनी पत्नी संगीता बढ़ई के पेट और सिर पर वसूला से हमला किया और मरते दम तक पीटकर लहूलहान हालत में यह समझकर छोड़ दिया कि उसकी मौत हो गई, उसके उपरांत 02 साल की बेटी तृषा बढ़ई पर भी लोहे के वसूला से सिर पर जोरदार हमला बोला, जिससे दो साल की बेटी वहीं पर गिरकर बेहोश हो गई। घटना की जानकारी जैसे तैसे आरोपी के पत्नी के परिजनों को 6 फरवरी को पता चला। परिजनों ने तत्काल ईलाज के लिए भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर कच्चे चौकी से पुलिस पहुँचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल पत्नी के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 307, 302 आईपीसी के तहत भानुप्रतापपुर थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफतार करते हुए न्यायालय पेश किया और जेल भेजा गया।

आजीवन कारावाास की सुनाई सजा

अपर लोक अभियोजकके अनुसार भानुप्रतापपुर न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर दीपक के. गुप्ता ने मामले की सुनवााई करते हुए मिले साक्ष्य के आधार पर 07 अगस्त को आरोपी को धारा 302 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास, 2 हजार रूपएं जुर्माना एवं जुर्माना नहीं पटा पाने पर 3 माह की अतिरिक्त सजा, इसके अलावा धारा 307 आईपीसी के तहत 10 साल की सजा, 1000 रूपएं का जुर्माना और जुर्माना नहीं पटा पाने पर 2 माह की अतिरिक्त सजा सुनाई गई।

सारे जरूरी काम छोड़ घायल जवान से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मेयर पाण्डेय भी रहे साथ

0
  •  शर्मा ने घायल जवान से की मुलाकात, कहा- पूरी सरकार है आपके साथ
  • फिर नजर आई गृहमंत्री शर्मा की संवेदनशीलता

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के संवेदनशील और सहृदय उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता की एक झलक यहां फिर देखने को मिली। विजय शर्मा इन दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को जैसे ही पता चला कि नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है, अपने सारे जरूरी काम छोड़कर श्री शर्मा तुरंत महापौर संजय पांडे को लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच गए। घायल जवान से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान और उनके परिजनों से कहा कि आप लोग बिल्कुल भी चिंता मत कीजिए, हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, पूरी सरकार और छत्तीसगढ़ की पूरी जनता आपके साथ हैं। आप जैसे वीरों के अदम्य साहस के बल पर ही हमारा बस्तर और छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होने जा रहा है। आप लोग बस्तर के आदिवासियों और यहां के अन्य मूल निवासियों की भलाई तथा बस्तर की बेहतरी के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ाई लड़ रहे हैं। आपका यह योगदान छत्तीसगढ़ की जनता हमेशा याद रखेगी। जवान के इलाज और सुविधाओं में जरा कमी तथा अस्पताल की अव्यवस्था देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बेहद नाराज हो उठे।

 

 

उन्होंने डाक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा कि जो जवान आप और हम सबकी हिफाजत तथा बस्तर के समग्र विकास की राह खोलने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनकी देखभाल में कोताही नहीं होनी चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं, तो यह हमारी कृतघ्नता ही कहलाएगी। अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करें। श्री शर्मा ने डॉक्टर्स को घायल जवान के साथ ही हॉस्पिटल में आने वाले हर मरीज का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

प्रकृति प्रेम का मॉडल बनकर उभरेगा अटल परिसर

0
  •  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया अटल परिसर का निरीक्षण

जगदलपुर नगर के लालबाग क्षेत्र में निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण नियत तिथि में संभव हो सके।

महापौर संजय पाण्डे ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि परिसर के निर्माण कार्य में किसी भी पेड़ की कटाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाली को संरक्षित रखते हुए कार्य किया जाए। अटल परिसर को एक सुंदर, पर्यावरणीय दृष्टिकोण से समृद्ध और प्रेरणादायी स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। गौरतलब है कि इस परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो पूर्णतः तैयार हो चुकी है। कार्य पूर्ण होते ही लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, विद्याशरण तिवारी, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, रोशन सिसोदिया, उर्मिला यादव, पारुल बोथरा, आशा साहू सहित नगर निगम के इंजीनियर व तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित इंजीनियर दीपांशु देवांगन से किरण सिंह देव ने कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और शीघ्र ही पूर्णता की ओर अग्रसर है। महापौर ने निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और बेहतर ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि परिसर में उन्नत लाइटिंग सिस्टम, बैठने की सुविधाएं, हरित परिदृश्य, जल संरक्षण हेतु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। यह अटल परिसर न केवल शहरवासियों के लिए एक श्रद्धा स्थल होगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन का एक आदर्श उदाहरण भी बनेगा

लगातार हो रही बारिश के कारण घर टूटा

0

दल्लीराजहरा:- लगातार हो रही बारिश के कारण  आज वार्ड क्रमांक 27 में निवासरत बुजुर्ग महिला भगवनतीन बाई साहू का मकान भरभराकर गिर गया। यह घटना न केवल भावुक करने वाली थी, बल्कि स्थानीय प्रशासन की परीक्षा भी थी जिसे नगर पालिका अध्यक्ष  तोरन लाल साहू और वार्ड पार्षद सूरज विभार ने पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ पास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष तोरन लाल साहू स्वयं मौके पर पहुंचे और तत्काल नगर पालिका कर्मचारियों की टीम भेजकर मलबा हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही पटवारी को बुलवाकर स्थल का मुआयना करवाया गया, ताकि पीड़िता को मुआवजा दिलाया जा सके।

अध्यक्ष तोरन लाल साहू जी ने कहा
हमारी प्राथमिकता है कि जरूरतमंद को तुरंत राहत मिले। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भगवनतीन बाई को उचित मुआवजा और सहायता मिले।

वहीं वार्ड पार्षद सूरज विभार भी पूरे समय पीड़िता के साथ मौजूद रहे और उन्होंने रहने, खाने-पीने और सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था तुरंत करवाई।

पार्षद सूरज विभार ने कहा
वार्ड में कोई भी परिवार संकट में हो, तो हम पीछे नहीं हट सकते। मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हर घर के साथ खड़ा रहूं। भगवनतीन बाई मेरी मां जैसी हैं।इस दौरान वार्ड 22 के पार्षद  सुरेश जयसवाल, वार्ड 11 के पार्षद निर्मल पटेल, और स्थानीय वार्डवासी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

वार्डवासियों ने प्रशासन की इस तत्परता और सेवा भाव की सराहना की। एक स्थानीय निवासी ने कहा हमने पहली बार देखा कि नेता लोग खुद मौके पर आए, न सिर्फ देखने बल्कि मदद करने भी। सूरज भैया और तोरन साहू जी को हम दिल से धन्यवाद देते हैं।

भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन

0

लाइव–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में आमजनता को न्याय दिलाने व हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को वापस लिए जाने की मांग को लेकर गीदम रोड बिलजी विभाग के समक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन ।

बस्तर जिला डीपीई एवं नोडल अधिकारी द्वारा डिजी मित्रो का लिया गया बैठक

0

बैठक में डी पी आई अखिलेश मिश्रा जी एवं जिला नोडल अधिकारी  सूरज निर्मलकर द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें डिजी मित्रो को विद्यालय में विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास का लाभ मिल सके इसके लिए मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित किया गया एवं विद्यालयों में आने वाली समस्याओं का समाधान पर चर्चा की गई।

मां कौशल्या धाम में 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन का दिव्य आयोजन एवं संत श्री राम बालक दास जी के जन्म दिवस का उत्सव

0
  • शिक्षक संघ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

डौंडीलोहारा छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक व छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 25 करोड़ की लागत से बनने वाले मां कौशल्या धाम की स्थापना 2026 में होनी है, इस तीर्थ में लगातार लाखों श्रद्धालुओं का पूरे देश से आने का क्रम चल रहा है इसी कड़ी में मां कौशल्या धाम के संत राम बालक दास महात्यागी के 49 वें जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक- 07 अगस्त गुरुवार को 108 पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक, गौ माता का भंडारा एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें रायपुर के संत युधिष्ठिर लाल शदानी जी एवं छिंदवाड़ा से विश्व प्रसिद्ध कथाकार हिंदू शेरनी सरस्वती दीदी जी का आगमन हो रहा है इसके अलावा बहुत से संतों एवं विशिष्ट जनों का भी आगमन हो रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल जी ,योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा जी एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न आयोग के अध्यक्ष जिसमें अमरजीत छावड़ा जी, प्रहलाद रजक जी, शंभू नाथ चक्रवर्ती जी, मोना सेन जी अन्य विशिष्ट जनों का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौशालाओं के प्रतिनिधियों का भी आगमन होगा और शिक्षक संगठन के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा ।

संत श्री राम बालक दास जी ने बताया कि प्रातः 8:00 बजे से लेकर 12:00 तक महा रुद्राभिषेक होगा, उसके बाद गौ-माता का भंडारा, भक्तों का भोजन प्रसादी एवं 1:00 से लेकर 5:00 तक भजन संध्या एवं संत सम्मेलन होगा भजन संध्या में ओमकार चंद्राकर बेमेतरा की टीम और लीलेश्वर सिन्हा छालीवुड कलाकार की टीम रायपुर से आ रही है इसमें समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं देशवासियों को आमंत्रण भेजा गया है। बालोद जिला प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था बनाई जा रही है यह कार्यक्रम मां कौशल्या धाम यूट्यूब चैनल एवं ,,रामबालक दास,, फेसबुक पर लाइव रहेगा।

उपरोक्त जानकारी शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS