दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में मिले 08 कोरोना पॉजिटिव मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 19 से 01 , वार्ड क्र 20 से 01 , हॉस्पिटल सेक्टर से 01, अरमुरकसा से 01 , वार्ड क्र 11 बालोद से 01 और वार्ड क्र 02 चिखलाकसा से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 08 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से
अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
डौंडी :- तेज रफ्तार व साईड से वाहन चलाने मामले को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर ट्रक ड्राईवर के साथ जमकर मारपीट कर दी ,पीड़ित ट्रक ड्राईवर रोहित कुमार के शिकायत पर मारपीट करने वालो के विरुद्ध डौंडी थाना में धारा 294, 323, 34, 341, 506 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पीड़ित ट्रक ड्रायवर रोहित कुमार ने डौंडी थाना को अपनी शिकायत में बताया है कि वे थाना अंडा जिला दुर्ग अंतर्गत ग्राम चिंगरी के रहवासी है वर्तमान
में दल्लीराजहरा ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 2511 के मालिक अभिषेक लोहिया का वाहन रोजी रोटी के लिए चलाता आ रहा है। शनिवार को बस्तर के हाहालद्दी माइंस दुर्गुकोंदल से आयरन पत्थर भरकर तिल्दा रायपुर की ओर जा रहा था कि डौंडी मुख्य मार्ग आकाश बैग हाउस समीप पहुँचा, उसी समय पीछे की ओर से मोटर साईकिल सवार तीन युवक उनके ट्रक सामने अपनी वाहन अड़ा उनको ट्रक से नीचे उतारकर तेज गति वाहन चलाने के नाम पर माँ
बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्कों एवं बेल्ट से जमकर मारपीट किया गया। जिससे उनके सिर,गर्दन, पीछे कान व हाथ में जबर्दस्त चोट से सूजन व असहनीय दर्द हो रहा है। साथी ड्राईवर डीलेश कुमार व आसपास के लोग घटना के साक्षी है जिन्होंने बीच बचाव किये। पीड़ित के अनुसार उक्त घटना को उन्होंने अपने वाहन मालिक अभिषेक लोहिया दल्लीराजहरा को अवगत कराया। पश्चात उनके द्वारा डौंडी थाना में मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई।
रक्षक बन कर आये दो सरदार
बताया जा रहा कि जिस वक्त ड्राईवर की धुनाई हो रही थी उसी वक्त बाहर के दो दबंग सरदार घटना स्थल में आ धमके और मारपीट का तगड़ा विरोध करते हुए उपस्थित लोगों को दहाड़ वाली बातों से हिला डाला। इधर आम लोंगो के अनुसार माइंस से लोड ओवर आयरन भरकर चलने वाली तमाम ट्रक की गाड़ियां डौंडी नगर मुख्य मार्ग में तेज स्पीड के साथ चलती रहती है , माइंस मे सेकंड ट्रिप जल्द से जल्द लगाने के चक्कर एवं दल्लीराजहरा व दुर्ग शहर में नो एंट्री के चलते माइंस की गाड़ियां तेज गति से चल रही है। जिस पर लगाम कसने वाला कोई नही है। भानुप्रतापपुर से डौंडी- दल्लीराजहरा मार्ग में आये दिन सड़क दुर्घटनायें होते आ रही है। पिछले वर्ष नगर बीजेपी द्वारा माइंस की तेज रफ्तार चलने वाली गाड़ियों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग बीच जोरदार प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद कुछ माह स्तिथि ठीक रही लेकिन अब वाहनों की स्पीड पर लगाम नही लग रहा जिसके चलते इन युवकों ने अपनी हाथ सफाई कर दी।
बालोद – कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के पति रविन्द्र भेड़िया का निधन बीती रात 12 बजे हो गया है | जब उनका निधन हुआ वे रायपुर में ही थे | अचानक रात को उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया | रविन्द्र भेड़िया के शव को 05 बजे बालोद लाया गया है |
स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया का अंतिम यात्रा उनके डौंडीलोहारा स्थित पैतृक गांव पीपरछेड़ी में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह 10.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी |
स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व आईजी भी रह चुके है | रविन्द्र भेड़िया को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे उनके अचानक हुए निधन से पुरे प्रदेश में एवं कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है |
कोंडागांव – उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ बलात्कार का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि प्रदेश के कोंडागांव में भी सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है | आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है |
सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि युवती कोंडागांव जाने के लिए बस का इन्तजार कर रही थी कि एक ट्रक उसके पास आकर रुकी और कहा कि वे उसे कोंडागांव तक छोड़ देंगे | उन्होंने बताया कि वे भी यही आसपास के रहने वाले है उन्होंने बताया कि एक युवक भी वहीँ जा रहा है इसके साथ तुम्हे भी पहुंचा देंगे और युवती उन पर विश्वास कर उनके साथ बैठ गई लेकिन उनकी नियत ख़राब हो गई और उसे कोंडागांव छोड़ने के स्थान पर केशकाल घाट ले गए और वहां तीनो ने युवती के साथ बलात्कार को अंजाम दिया और उसके बाद वापस उसे अपने साथ रायपुर सिलतरा ले गए क्युकि उन्हें ट्रक में रखा माल अनलोड करना था |
जब ट्रक सिलतरा लेकर पहुंचे और माल अनलोड कर रहे थे तभी युवती मौका देख चुपचाप वहां से भाग निकली और वहां आसपास के लोगों को अपने बारे आपबीती बताई उसके बाद लोगों द्वारा तुरंत पुलिस विभाग में कॉल कर मामले के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस ने भी देर न करते हुए मौके पर पहुँच पीडिता के बयान के आधार पर तीनो बदमाशों बसंत गुप्ता, संदीप गुप्ता और संजय दुर्गम को पकड़ लिया गया और केशकाल थाना प्रभारी को सूचित कर टीम रवाना किया गया साथ ही आरोपियों पर धारा 363, 376 मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और युवती को सखी केंद्र कोंडागांव में ले जाया गया है |
बालोद – Aicc के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीन राऊत जी छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी माननीय पी एल पुनिया जी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी छ ग शासन के केबिनेट मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया जी अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय धनेश पाटिला जी के निर्देशानुसार उत्तरप्रदेश के हाथरस मे घटित अनुसूचित जाति के बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए जिला
कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे दिनांक 6 अक्टूबर 20 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे स्थान कांग्रेस भवन के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करना सुनिश्चित किया गया है जहा आरोपियो को जल्द से जल्द सजा हो और सभी दोषियो को फांसी देने की एवं उत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम कलेक्टर महोदय बालोद को ज्ञापन सौंपा
जायेगा और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाना है जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग के समस्त पदाधिकारीगण व ब्लाक अध्यक्ष गण अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग एवं सभी कार्यकर्तागण से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर हाथरस की बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कें मांग किया जाना है । सभी साथियो से निवेदन है कि कोविड 19 का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है एवं सोसल डिस्टेंस का पालन करना।भी सुरक्षित करेगे ।
स्थान कांग्रेस भवन के पास बालोद दिनांक 6 अक्टूबर 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे ग्यापन 2 बजे कलेक्टर बालोद को सौपा जावेगा।
दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद व कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस
कुरुद:- वैश्विक महामारी के इस कठिन दौर में लोगो का जीना दूभर हो गया है।इस बीमारी ने जंहा लोगो को हलाकान कर रखा है वंही आर्थिक तंगी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।इस बीच काफी समय से जनहित कार्य के माध्यम से विचार मंच द्वारा गरीब-तबके लोगो को सहारा देने का प्रयास जारी है।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में राहुलगांधी विचार मंच की टीम ग्राम मोंगरा में महिलाओं को बिहान बाजार के तहत काम उपलब्ध करा रही है।रायपुर की प्रशिक्षित समाज सेविका श्रीमति जया द्विवेदी ग्राम मोंगरा पहुच कर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है।इस कार्य मे जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा ,प्रदेश महामंत्री देव चरण साहू ,ब्लॉक् उपाध्यक्ष चैतराम साहू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक कार्य हो रहा है l
पांडेय जी ने चर्चा करते हुए बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य जनसेवा करना है।आज के दौर में महिलाएं घर मे ही रोजगार पाकर अपनी आर्थिक स्तिथि मजबूत कर सके इस पहल पर करते हुए हमने एक नई मुहिम अपनाते हुए ग्रामीण अंचल की महिलाओं को फूल माला बनाना
,अगरबत्ती बनाना, साबुन बनाना, गोबर से मूर्ति व दिया बनाना और विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक कार्य करना सीखा रहे है,ताकि महिलाओ को कुछ पैसे भी मिल सके और उनका घर पर समय भी कट सके।अगर कोई भी माता-बहन इस कार्य से जुड़कर रोजगार पाने की इच्छा रखती है तो हमारे पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।
दल्लीराजहरा – उत्तर प्रदेश में हाथरस रेप पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने जाने पर राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को योगी सरकार ने डर कर पुलिस से बलपूर्वक रुकवाया और गिरफ्तार करवाया |
उत्तर प्रदेश सरकार खुद अपराधों पर नकेल कसने में पूर्ण रूप से विफल है , पहले तो अपराध को फर्जी बताया गया अब विफलता छुपाने रातों रात परिवार के अनुमति बिना अंतिम संस्कार और फिर परिजनों से मिलने न देना ।
इसके खिलाफ दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस तथा NSUI ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार नगर के महाराष्ट्र मंडल में प्रधानमंत्री मोदी एवम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया ।
जिसमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े, शहर अध्यक्ष मनीष सेन, सेवा दल जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप बबलू ,भरत देवांगन, रामु शर्मा जी, परितोष हंसपाल, चंदन ग्वाल, पप्पू पंजवानी, हर्ष रामटेके,बंटी नॉनहारे, मनीष उपाध्याय,विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,भानु सलामे, सुभम गुप्ता,नरेंद्र गनगबोइर,अदित ठाकुर,जावेद खान,सलामे,अभय , अशोक, सुधीर, जगजोत, अमन, हेमंत, पिंटू, महेंद्र, पप्पू, चेतन कुंजाम, एवम कई साथी मौजूद थे।
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 04 से 02, वार्ड क्र 12 से 01 , वार्ड क्र 13 से 01 , वार्ड क्र 18 से 02 , वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 24 से 01 और वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 11 लोग पॉजिटिव मिले है जिसमे 09 एंटीजन से और 02 RTPCR (वार्ड क्र 18) से मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
* फेसबुक और ओएलएक्स के माध्यम से भोले-भाले लोगों को ठगने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 आरोपी गिरफ्तार
* मोबाईल हैण्डसेट,कार,बाईक की फोटो सोशल मिडिया से प्राप्त कर स्वंय को आर्मी का जवान बताकर करते थे ठगी।
* यह गिरोह आर्मी कैन्टीन कार्ड,आर्मी जवान की आई.काडर्, आर्मी की वर्दी वाली जवान की फोटो का करते हैं दुरूपयोग।
* आरोपियों से 03 नग मोबाईल सेट, 05 सिम कार्ड, 45 से 50 लाख रूपये की लेन-देन वाली 04 नग पंजाब नेशनल बैंक खाता का पासबुक, 01 नग इलाहाबाद बैंक का खाता, 03 एटीएम कार्ड, 01 नग पेन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लायसेंस, फर्जी कोरियर रसीद, आर्मी जवान का फर्जी कैंटिन कार्ड, फर्जी आई कार्ड, आधार कार्ड बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण मे विशेष टीम गठित कर थाना देवरी के अपराध क्रंमाक -100/2020, धारा-420 भादवि 66 डी आई.टी एक्ट के आरोपियों को पकडने जिला अलवर राजस्थान रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के 02 आरोपी असलम पिता बन्ना निवासी ग्राम- बोरिया बास पाटा थाना-नौगांवा, तहसील-रामगंढ ,जिला- अलवर एवं साकीर खान पिता सपी मोहम्मद खान निवासी ग्राम काला घाटा, थाना-नौगांवा, तहसील-रामगंढ, जिला-अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।
मामले का विवरण:- प्रार्थी डोमन लाल साहू पिता सुन्दर लाल साहू पता- बहेराभाठा थाना देवरी जिला बालोद ने ओएलएक्स के माध्यम से पुराना मोबाईल हैण्डसेट खरीदने के नाम से, अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को आर्मी का जवान बता कर फर्जी आर्मी आई.कार्ड , फर्जी आर्मी केन्टीन कार्ड को वाट्सअप के माध्यम से प्रार्थी को भेजा। प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर, अपने मोबाईल नम्बर 7436905459 पर एवं डिलिवरी बाॅय के मोबाईल नम्बर 7377785186 पर सम्पर्क कर अपनेे पेटीएम न. 8930756051 के खाते में दिनांक 29.07.2020 से 31.07.2020 तक कुल 36,560/- रूपये ट्रांसफर किया गया है। प्रार्थी को मोबाईल हैण्डसेट नहीं मिलने पर वह ठगा हुआ महसूस किया और थाना देवरी में लिखित शिकायत करने पर अपराध क्रमांक 100/20 ,धारा-420 भादवि 66 डी आई.टी एक्ट पंजीब़द्ध किया गया ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा विशेष टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया जिसमे उक्त टीम द्वारा राजस्थान जिला अलवर केे थाना नौगांव क्षेत्र में जाकर 4-5 दिन तक कैम्प लगाकर ग्रामीण वेशभूषा में रहकर पुलिस के जवानो द्वारा संदिग्धों पर लगातार निगाह रखा गया । इस दौरान प्रार्थी को ठगी गई रकम पेटीएम के माध्यम से जिस बैंक खाते मे गया था उस खाता धारक को पता करने पर उसका बाहर जाना पाया। फिर भी टीम द्वारा लोकल संसूचना एवं तकनीकी सहायता से जानकारी प्राप्त कर लिया गया कि खाताधारक का छोटा भाई असलम खान मुख्य आरोपी है। दबिश देकर असलम खान को पकडा गया । पूछताछ पर जुर्म स्वीकारते हुये प्रकरण का मास्टर मांइड साकीर खान को होना बताने पर। पुनः कैम्प कर टीम द्वारा बीहड क्षेत्र से संदेही साकीर को पकडा गया । टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर साकीर खान ने बताया कि वह अपने अन्य 05 सहयोगी के साथ मिलकर ओएलएक्स तथा फेसबुक के माध्यम से ठगी का कार्य करते है। टीम द्वारा पता करने पर उक्त गिरोह के गिरफ्तार आरोपियो ने बताया कि इस क्षेत्र के कई लोग पूरे भारत में इस प्रकार के ठगी कार्य कर रहे है। आरोपियों के बैंक खाता का डिटेल प्राप्त करने पर करीबन 50 लाख तक का ट्रांजेक्सन है जिससे पता चलता है कि इन आरोपियों द्वारा कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की गई है जिस संबंध में विवेचना की जा रही है।
तरीका वारदात
* अन्य राज्यों जैसे उडींसा ,पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश से फर्जी सिम अधिक दामों मे खरीद कर पेटीएम,गूगल पे खाता बनाते है ताकि धोखाधडी की रकम बिना किसी पहचान के आसानी से निकाल सकें।
* आरोपियो द्वारा फर्जी नम्बर को व्हाट्सअप बनाकर उसमें आर्मी के जवान की वर्दी वाली फोटो ,आर्मी का मोनो लगा कर ग्राहक को भरोसे में लेते है।
* 10 से 20 प्रतिशत कमीशन बेस पर खाता धारक को पैसे को लालच देकर उनका खाता प्राप्त कर उसमें फर्जी तरीके से रूपये ट्रांसफर करतें है।
* ओएलएक्स में किसी भी सामान की ब्रिकी हेतु विज्ञापन डालकर उसमें फर्जी सिम नम्बर को अपना संपर्क नम्बर बताकर ग्राहकों से व्हाटस्अप से संपर्क करने बोलते है तथा ग्राहक को उस सामान का इंट्री शुल्क , लेट शुल्क , हाफ शुल्क आर्मी कैन्टीन शुल्क बताकर अलग अलग किस्तो में आॅनलाईन गूगल पे ,पेटीएम से ट्रांसफर कराते है।
* ग्राहक को लगता है कि वह दिये गये सामान का विज्ञापन से अधिक रकम जमा कर चुका है बोलने पर आरोपियो द्वारा ग्राहक को पुनः ठगा जाता है कि अधिक रकम फाॅरमेल्टी है जब डिलिवरी बॅाय आपके पास सामान देगा तो उक्त रकम आपको वापस कर देगा।
उक्त सायबर अपराध के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की राजस्थान जिला अलवर से गिरफ्तारी में विशेष टीम प्रभारी निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक श्री धरम भूआर्य, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे का सराहनीय भूमिका रहा।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के आम नागरिकों से कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलाये जा रहे कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान टीम का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के श्रृंखला को तोड़ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण सभी घरों में ये सर्वे दल पहुँचेगा और वहां घर के किसी सदस्य को कोविड-19 सम्बन्धी लक्षण हो तो जानकारी एकत्रित की जाएगी। सर्वे दल का सहयोग करने के लिए सभी नागरिक आगे आये और स्वयं, परिवार या गांव के किसी व्यक्ति को जिसे कोई लक्षण है, तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे। कोविड-19 के बचाव का सबसे अच्छा तरीका सही समय में पहचान और उसका उपचार है, जितना जल्दी उपचार हो जाये उतना बेहतर है। अगर इसके लक्षण को छुपाया गया और बाद में स्थिति गम्भीर हो जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है। अतः आप सभी से अपील है कि लक्षण होने पर आगे आकर बताएं, संकोच या छिपाने का प्रयास न करें।