दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में दल्लीराजहरा बाईपास के प्रावधान का नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चौधरी , भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि सड़क निर्माण से नगर वासियों को लगातार भारी वाहनों के आवाजाही से होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी ।बस्तर से दल्ली राजहरा होकर गुजरने वाली सैकड़ो हैवी 10 व 16 चक्के वाली वाहनों से होने वाले प्रतिदिन के जाम से नगर वासियों को अब राहत मिलेगी । दल्ली राजहरा में लगातार विगत कई वर्षों से गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश व प्रतिदिन के जाम से स्थानीय व आसपास की जनता परेशान है जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025, 26 में दल्ली राजहरा बाईपास के लिए 17 किलोमीटर दूरी तक बाईपास सड़क का प्रावधान किया गया था।कुल 81 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में 10% बीएसपी की भूमि ,7% वन भूमि व 10% भू अर्जन का क्षेत्र समाहित है। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग इस बाईपास सड़क बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है। दल्ली राजहरा और गोटूल मुंडा के बीच मुख्य मार्ग के समीप ग्राम चिखली जाने वाले मुख्य सड़क को बाईपास सड़क के रूप में चिन्हित किया गया है जो अब चिखली जमरूआ साल्हे होते हुए ग्राम गुजरा के समीप दल्ली बालोद मुख्य मार्ग पर निकलेगी जिसकी दूरी कुल 17 किलोमीटर की है।इस संबंध में लगातार प्रयासरत रहे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन करते हुए कहा था कि नगर के आम जनता की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखकर बाईपास सड़क को जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जाए ताकि दल्ली राजहरा में होने वाले दुर्घटनाओं से नगर वासियों को निजात मिले। साथ ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों से उड़ने वाले धूल और प्रदूषण से मुक्ति मिले। जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बाईपास सड़क को बजट में शामिल कर एक बड़ी सौगात दी है।
बस्तर के विकास का रोडमैप है छग सरकार का बजट: जयराम दास
गेम चेंजर साबित होंगे बजट में बस्तर के लिए किए गए प्रावधान: दास
जगदलपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जयराम दास ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के बजट में पूरी तरह से विकास की छवि परिलक्षित हो रही है। यह बजट बस्तर के विकास का रोडमैप है। सुकमा जिले के जगरगुंडा और अबूझमाड़ क्षेत्र में 100-100 करोड़ की लागत से एजुकेशन सिटी के साथ जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर बैराज के लिए 100 करोड़ की स्वीकृति ये दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरी तरह से गांव-गरीब और जनता के लिए समर्पित सरकार है।
भाजयुमो नेता जयराम दास ने बजट को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल को मुख्यधारा से जोड़ने का ठोस संकल्प है।जयराम दास ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के अभाव से जूझता रहा, लेकिन इस बजट में अधोसंरचना, कृषि, शिक्षा और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण सड़कों, सिंचाई योजनाओं, वन उपज के समर्थन मूल्य और कौशल विकास योजनाओं को बस्तर के लिए गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग, पर्यटन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की नीति सराहनीय है। इससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन रुकेगा। दास ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए विद्यालयों, छात्रावासों और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार भी आदिवासी विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करेगा।भाजयुमो नेता जयराम दास ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, जिला अस्पतालों के उन्नयन और दूरस्थ क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवाओं की मजबूती से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह बजट बस्तर में शांति, विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। अंत में जयराम दास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बस्तर को सिर्फ सुरक्षा के नजरिए से नहीं, बल्कि विकास और अवसरों के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह बजट उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
स्कूल वैन नाले में गिरी, 7 वर्षीय बच्ची की मौत, कई बच्चे घायल
डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मयारटोला (छिंदगांव) के पास बुधवार दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन आजाद पब्लिक स्कूल, डौंडी का बताया जा रहा है। वैन में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि कुल 21 बच्चे वाहन में बैठे थे। अचानक वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।
हादसे में लिंम्हाटोला निवासी 7 वर्षीय देवांशी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही सामने आ रही है। चर्चा है कि नियमित चालक के स्थान पर स्कूल का अन्य कर्मचारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार मृत बच्ची के पिता चिमनलाल साहू का भी लगभग तीन माह पूर्व ट्रैक्टर पलटने से निधन हो गया था। एक ही परिवार में कम समय में हुई दो दुखद घटनाओं से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले में दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्रवाईअवैध परिवहन करते पाए जाने पर 06 वाहनों को किया गया जब्त
बालोद, 24 फरवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज 24 फरवरी को खनिज विभाग की टीम द्वारा गुरूर एवं बालोद विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर कुल 06 वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में 05 वाहन खनिज रेत और 01 वाहन मिट्टी (ईंट) के परिवहन में संलग्न थे। कार्रवाई के दौरान 02 वाहनों को थाना/आरक्षी केन्द्र मरकाटोला कैम्प, 01 ट्रेलर और 01 ट्रैक्टर को थाना बालोद, एवं 01 माजदा व 01 ट्रैक्टर को थाना गुरूर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध परिवहन के मामलों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जिससे जिले के खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का प्रकरण नहीं पाया गया
बालोद, 24 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2026 (कक्षा 10वीं) के अंतर्गत आज 24 फरवरी 2026 को परीक्षा के द्वितीय दिवस जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डौंडीलोहारा विकासखण्ड के परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दुधली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट डौंडीलोहारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमकापार का निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्रीमती मधुलिका तिवारी द्वारा परीक्षा केंद्रों में उपस्थित विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित तथा उनकी सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं का भी अवलोकन कर संबंधित प्राचार्यों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, सहायक परियोजना समन्वयक लेख राम साहू, जिला खेल समन्वयक सपन जेना, व्यायाम शिक्षक सुरेश शांडिल्य एवं व्यायाम शिक्षिका सुश्री आदिला खान शामिल थे।
बजट 2026 में बस्तर को मिली ऐतिहासिक सौगात, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का जताया आभार
प्रवीण सांखला , भानपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष
भानपुरी । भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 में बस्तर क्षेत्र के लिए किए गए व्यापक और दूरदर्शी प्रावधानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
प्रवीण सांखला ने कहा कि बजट 2026 बस्तर के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, कनेक्टिविटी, पर्यटन, रोजगार और वन क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह बजट बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और यहां के युवाओं, किसानों व वनवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ में एजुकेशन सिटी हेतु ₹100 करोड़, दंतेवाड़ा सहित मेडिकल कॉलेज के लिए ₹50 करोड़, इंद्रावती नदी पर मटनार –देउरगांव बैराज व 68 किमी नहर हेतु ₹2,024 करोड़, बस्तर ओलंपिक, सड़क एवं परिवहन परियोजनाएं, तथा वन विभाग में 1000 भर्तियों जैसे प्रावधान यह दर्शाते हैं कि सरकार बस्तर के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा बस्तर की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वित्तीय अनुशासन के साथ विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत करने के लिए भी आभार जताया।
प्रवीण सांखला ने विश्वास व्यक्त किया कि बजट 2026 के इन प्रावधानों से बस्तर क्षेत्र आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध बनेगा तथा आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
वर्ष 2026-27 का बजट—छत्तीसगढ़ के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज
रविंदर गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह-प्रमुख
वर्ष 2026-27 का बजट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत एक ऐसा दूरदर्शी और जनकेंद्रीय दस्तावेज है, जो नए, विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। एक युवा कार्यकर्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह-प्रमुख के नाते मैं इस बजट का हृदय से स्वागत करता हूँ और इसे प्रदेश की आकांक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने वाला संकल्प-पत्र मानता हूँ।यह बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, आधुनिक आधारभूत ढांचे, मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण, अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुँच और छत्तीसगढ़ को निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने के दृष्टिकोण से निर्मित है। यह दस्तावेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सशक्त रोडमैप प्रदान करता है।कृषि, सिंचाई और किसान उत्थान—सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट कृषक उन्नति योजना, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार और कृषि-आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए किये गए विस्तृत प्रावधान यह सिद्ध करते हैं कि सरकार किसानों की खुशहाली और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। बिना किसी नए कर के राजस्व वृद्धि का संकल्प और किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी उपलब्ध कराना बिलकुल सही दिशा में उठाया गया कदम है।युवा सशक्तिकरण—कौशल, रोजगार और नवाचार पर बड़ा फोकस एक युवा मोर्चा प्रतिनिधि के तौर पर मेरे लिए यह अत्यंत उत्साहजनक है कि बजट में कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप प्रोत्साहन, और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन को विशेष प्राथमिकता दी गई है।‘अटल निर्माण वर्ष’ के तहत बुनियादी ढाँचे में होने वाला बड़ा निवेश युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न करेगा और राज्य की उत्पादकता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।महिला सशक्तिकरण—महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना को नई गति और ‘महतारी वंदन योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ को मिली गति यह दर्शाती है कि सरकार महिला उत्थान के प्रति दृढ़ और संवेदनशील है।वनांचल, शिक्षा और स्वास्थ्य—बस्तर व सरगुजा के लिए ऐतिहासिक कदम बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रीय रूप से संवेदनशील इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधान दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की किरण पहुँचाने वाले हैं। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करता हूँ।*वही दल्ली राजहरा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एम अमन व नदीम बड़गुजर ने बताया* कि विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग—ज्ञान, गति और जनकल्याण जैसे सड़क, बिजली, जल-संसाधन, ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए की गई भारी भरकम आवंटन राशि यह सुनिश्चित करती है कि विकास का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। यह बजट केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि हर छत्तीसगढ़िया के सम्मान, अवसर, सुरक्षा और समृद्धि का संकल्प-पत्र है।एक युवा नीति-निर्माण से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में मेरा विश्वास है कि यह बजट छत्तीसगढ़ के भविष्य को नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और असीम संभावनाओं से भर देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है।
छत्तीसगढ़ विकास का मॉडल है संकल्प बजट: तोरण लाल साहू
दल्लीराजहरा। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए संकल्प थीम पर आधारित बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भाजपा सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। विशेष कर नगरीय विकास के लिए अधो संरचना मद में 2150 करोड रुपए का विशेष प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बजट को संकल्प की अवधारणा पर तैयार किया गया है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और इसी दिशा में पांच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं। इन मिशनों के जरिए प्रदेश के समग्र विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।तोरण लाल साहू ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। और सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिलाते हुए मूलत लाभ का बजट साबित होगा।
अगले दो दशक में विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप है यह बजट :- आनंद झा
भाजपा सरकार में नक्सलियों का गढ़ बनेगा एजुकेशन हब :- आनंद झा
विश्वास और विकास का सुशासन सरकार का बजट
जगदलपुर :- युवा नेता आनंद झा ने छत्तीसगढ़ वित्तिय वर्ष बजट 2026 – 27 की सराहना करते हुए इसे भविष्योन्मुखी बताया. उन्होंने कहा कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की ओर एक निर्णायक कदम है, जो राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति देगा। बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया. जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़, दो एजुकेशनल सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़,अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शुरु होगी एजुकेशन सिटी. सरगुजा मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़, नोनी के 18 वर्ष पूरी होने पर 1.50 लाख देंगे.बस्तर और सरगुजा के मेडिकल कॉलेज के लिए 50 -50 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य आनंद झा ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए 1 लाख 72 हजार करोड़ रु के राज्य बजट 2026 की मुक्तकंठ से सराहना की है. उन्होंने इस बजट को भविष्योन्मुखी बताते हुए कहा कि यह केवल वित्तीय विवरण नहीं, बल्कि एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है। झा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा की गई घोषणाएं छत्तीसगढ़ की आर्थिक वृद्धि की गति को तेज करने वाली हैं. उनके अनुसार, बजट में किए गए प्रावधानों से उद्योगों को विस्तार मिलेगा, जिससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगेl झा ने इसे एक ‘जन-केंद्रित’ बजट करार दिया, जो समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
‘आकांक्षाओं को मिलेंगे पंख’
युवा नेता आनंद झा ने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य के आम नागरिकों की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा. उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और तकनीक पर दिया गया जोर आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास की नई कहानियाँ लिखेगा।*’सबका साथ, सबका विकास का प्रतिबिंब’
बजट के मूल मंत्र की चर्चा करते हुए आनंद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के विजन को पूरी तरह चरितार्थ करता है. उन्होंने बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विकास का एक उत्कृष्ट समन्वय दिखता है।
मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई आनंद ने एक ऐतिहासिक और समावेशी बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच इस तरह का सशक्त बजट पेश करना सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और आर्थिक प्रबंधन की कुशलता को दर्शाता है।1500 बस्तर फाइटर्स के जवानों भर्तीइसके अलावा, युवाओं को सीधे रोजगार देने के लिए 1500 बस्तर फाइटर्स के जवानों भर्ती करने का ऐलान किया गया है. यानी इसके तहत सीधे-सीधे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27 अंत्योदय से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम : तेजपाल शर्मा (रिंकु)
जगदलपुर:- तेजपाल शर्मा सह संयोजक सोशल मीडिया भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 प्रदेश की 3 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं जनहितैषी बजट है।उन्होंने कहा कि 1,72,000 करोड़ रुपये का यह बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा देता है। बजट का मूल मंत्र संकल्प समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीति से परिणाम तक प्रदेश की प्रगति का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।कृषि एवं किसान कल्याण, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, ऊर्जा और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए विशेष योजनाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु आर्थिक सहायता तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक प्रावधान इस बजट को जनकल्याणकारी बनाते हैं।स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नए अस्पतालों एवं डायलिसिस केंद्रों की स्थापना, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालयों एवं छात्रावासों के प्रावधान प्रदेश के भविष्य को सुदृढ़ करेंगे। जनजातीय क्षेत्रों, विशेषकर बस्तर एवं सरगुजा में अधोसंरचना, पर्यटन और शिक्षा के विस्तार हेतु विशेष प्रावधान सराहनीय हैं।तेजपाल शर्मा (रिंकु) ने कहा कि यह बजट अंत्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देने वाला है और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।


